रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय कल करेंगे कोंडागांव और धमतरी जिलों के दौरा पर....कोंडागांव जिले में 1 बजे विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित फिर उसकबाद धमतरी जिले में भी 3:10 को करेंगे जनसभा को संबोधित..

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय कल करेंगे कोंडागांव और धमतरी जिलों के दौरा पर....कोंडागांव जिले में 1 बजे विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित फिर उसकबाद धमतरी जिले में भी 3:10 को करेंगे जनसभा को संबोधित..

गरीबों को घर जमीन खरीदने से रोकना चाह रही साय सरकार : सुशील
रायपुर । जमीनों के भाव में गाईड लाईन दरों में दी जा रही 30 प्रतिशत की छूट को समाप्त करना साय सरकार का राज्य की जनता के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार गरीबों को घर, जमीन खरीदने से रोकना चाह रही। जनता इस अन्याय का बदला लोकसभा चुनाव में लेगी। भाजपा की रमन सरकार के दौरान भाजपाई सत्ताधीशों के दबाव में जमीनों के गाईड लाईन की दरों में हर साल 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की परंपरा बन गयी थी जिसके कारण अनेकों जगह बाजार भाव से दुगुनी गाईड लाईन की दरें हो गई थी। आम आदमी की इसी परेशानी को देखते हुये तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दिया था और पूरे पांच सालों तक कांग्रेस सरकार ने गाईड लाईन की दरों में एक रू. की बढ़ोतरी भी नहीं किया था जिसके कारण आम आदमी गरीब और मध्यम वर्ग को मकान, दुकान, खेत खरीदने में सहूलियत हुई तथा गाईड लाईन की दरें कम होने से आम आदमी को अन्य टैक्सों में भी राहत मिला। गाईड लाईन की दर 30 प्रतिशत कम होने से राज्य के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई थी। पावरनाम और एग्रीमेंट करवा कर प्रापर्टी खरीदने की परंपरा खत्म हुई तथा लोग रजिस्ट्री करवाने लगे जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हुई। कृषि के बाद रियल स्टेट ही ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा रोजगार मिलता है, इस छूट से राज्य के रियल स्टेट क्षेत्र में जबरदस्त उछाल आया था।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वित्त मंत्री गलत बयानी कर रहे कि इस छूट को खत्म करने से किसानों को फायदा होगा। किसानों को मुआवजा गाईड लाईन के रेट पर मिलता है। यह मुआवजा शहरी क्षेत्रों में दुगुना और ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मिलता है। राज्य में गाईड लाईन का रेट कम नहीं किया गया, उसमें खरीदी बिक्री में छूट दी गयी थी। गाईड लाईन के रेट में 30 प्रतिशत की छूट रजिस्ट्री के समय मुद्रांक पेपर की गणना में की जाती है। किसान के मुआवजा की गणना मूल गाईड लाईन की दरों के आधार पर ही होगी। अपने सरकार की टैक्सखोरी वाली नीति के बचाव में किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाना बंद करें।
दुर्ग। जिले के भिलाई में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि स्वसहायता समूह और भजन मंडली की 100 से ज्यादा महिला सदस्यों ने सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। भाजपा में शामिल होने के बाद महिलाओं ने कहा कि वे सभी चाहती है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। महिलाओं ने कहा कि दुर्ग में कमल खिलाने के वे सभी मैदान में उतरेंगी। महिलाओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि मातृ शक्ति के आशीर्वाद से ही जीत संभव है।
बिलासपुर। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जेठ ने अपनी बहु के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी जेठ ने बहु के साथ मारपीट की और धमकाते हुए उसे कमरे में ले गया जहां उसने घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को सुनाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी महिला थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बिल्हा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 26 साल की महिला ने अपने जेठ के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराइ थी। महिला ने बताया कि, होली के दिन उसका पति इलाज कराने के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान वो घर में अकेली थी। जबकि उसका जेठ भी घर पर मौजूद था। पति के जाते ही जेठ बहु के पास पहुंचा और मारपीट करते हुए कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
महिला का पति वापस घर पहुंचा तो उसने घटना के बारे में उसे बताया। जिसके बाद दोनों थाने पहुंचकर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
बीजापुर। नक्सलियों के द्वारा प्लान्ट किये गए आईईडी में ब्लास्ट के चलते घायल एक युवक को बीते 17 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया, जिसे परिजनों से बातचीत के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार निवासी युवक गुड्डू लेकाम, उम्र 18 अपने किसी निजी काम से तेलंगाना के चेरला गया हुआ था। 11 मार्च 2024 को वह वापस कचिलवार आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते निकला था।इसी बीच गुड्डू इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7.30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाये गए आईईडी बम में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से गुड्डू बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों ने लगाई गुहार
जब नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण को बंधक बनाए जाने की बात सामने आई तब गुड्डू लेकाम के परिजनों ने अपने बेटे के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। लंबे समय के बाद नक्सलियों से जब उसके माता-पिता ने मुलाकात की तो उन्होंने उसे छोड़ने की गुहार लगाई। ग्रामीण युवक के माता-पिता के कहने पर नक्सलियों ने 28 मार्च को गुड्डू लेकाम को छोड़ दिया। नक्सलियों के चुंगल से छूटने के बाद युवक घर पहुंचा, तब उसका एक पैर गायब था और दूसरा भी चोटिल है। युवक के परिजनों ने उसे बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद परिजनों ने ग्रामीण युवक को बेहतर उपचार के लिए उसे बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
अब कभी खड़ा नहीं हो पायेगा गुड्डू
बता दे कि नक्सलियों के द्वारा जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया जाता है। जिसकी चपेट में एक युवक आ गया। मामले की जानकारी देते हुए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि आईडी ब्लास्ट में युवक के दोनों पैर पर चोट आई है। गुड्डू के दोनों पैर बर्बाद हो गए हैं। परिजनों को कहना है कि वह अपने पैर पर अब कभी खड़ा नहीं हो पाएगा, हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
नक्सलियों ने युवक को क्यों बनाया बंधक
सवाल यह उठता है कि ब्लास्ट से घायल युवक को नक्सलियों ने आखिर क्यों बंधक बनाया। नक्सलियों द्वारा प्लांट IED के चलते यह घटना घटी है। क्या नक्सलियों ने इसे छुपाने के लिए युवक को बंधक बनाया? क्या नक्सलियों ने इस दौरान युवक का इलाज भी कराया ? संभव है कि नक्सलियों ने उसका इलाज भी किया होगा, अन्यथा इतने दिनों तक बारूद के विस्फोट से घायल युवक को बचा पाना मुश्किल था। बहरहाल अपने दोनों पैर लगभग गवां चुके युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
दुर्ग. जिले में मशहूर बिल्डर्स व भाजपा नेता के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम ने दबिश दी है. दुर्ग के पुलगांव में स्थित अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी के 12 से ज्यादा अधिकारियों ने दबिश दी है. यहां आठ गाड़ियों में 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं.
मनोज राजपूत जमीन की खरीदी बिक्री के लिए जाने जाते हैं. मनोज राजपूत ने वर्तमान में एक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म भी बनाया था, जिसमें वे मुख्य भूमिका में थे. वहीं उनके ही रिश्तेदार द्वारा उन पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था. बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ अहम और प्रमुख दस्तावेज भी मिले हैं, जिसको लेकर आईटी की टीम पूछताछ कर रही है.
अमर इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क, पुल एवं पुलिया सरकारी टेडर्स के काम के लिए जाने जाते हैं, जिनमें तीन भाई 3 अलग-अलग फर्म में काम करते हैं. आपको बता दें कि अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक चतुर्भुज राठी हैं, जो बीजेपी से जुड़े नेता हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में चतुर्भुज राठी दुर्ग शहर विधानसभा से बीजेपी की टिकट भी मांग रहे थे. फिलहाल बीजेपी नेता के यहां छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो रही है। इसमें कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। पौव्वा से लेकर बोतल तक की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने से जुड़े कदाचार के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश में फिर से अहाता पद्धति शुरू की जाएगी, जिसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब पीते हैं। राज्य सरकार नई आबकारी नीति से शासन के राजस्व में बढ़ोतरी के प्रयास में है।
रायपुर : इंडियन नेशनल कांग्रेस ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है। बस्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सभा संभावित है, लेकिन तारीख घोषित नहीं हुई है।
देखें पूरी सूची..

गरियाबंद। जिले से जीजा -साली के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी जीजा को लेकर जो खुलासे किए हैं काफी चौकाने वाले हैं।
बता दें कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ जीजा ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस की शिकायत में बताया कि जीजा उसे अक्सर कॉलेज छोड़ने जाता था। 1 जनवरी 2024 को नए साल में घुमाने ले जाने के बहाने आरोपी पुरुषोत्तम जगत ने रेप किया। बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। जिसके बाद लगातार डराकर वारदात को अंजाम देता रहा। फरवरी माह में राजिम मेला ले गया, फिर उसके बाद ओड़िशा ले जाकर किराए के मकान में 24 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनाने के लिए बोला तो जीजा ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने आप बीती परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले में लिखित शिकायत किया।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी पुरुषोत्तम जगत के खिलाफ आईपीसी 376,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है।
जगदलपुर : आयुष महंती आपको छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुप्रिया श्रीनेत की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सल बन्द का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही यात्री बसों के पहिये थमें हुए हैं। नक्सलियों ने फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ आज बीजापुर बन्द का आह्वान किया है। उन्होंने वाहन संचालक को वाहन संचालन न करने और व्यापारियों को व्यापारिक संस्थान न खोलने की चेतावनी दी थी।
बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है। दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे।

नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है। नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा है। आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ नरसंहार जारी है। अब सरकार के खिलाफ माओवाद पार्टी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आव्हान कर रही है।
नक्सली लीडर ने कहा कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अब तक सैकड़ों कैम्प खोले गए हैं। बस्तर के जल-जंगल-जमीन को कार्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, नरसंहार जारी है। आदिवासियों को बाहर करने की रणनीति है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए बीजापुर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली कोई बड़ी वारदात न कर पाए, इसके लिए हर रोज जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा जा रहा है। 3 दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था।
कांकेर : आज कांकेर में राजनीतिक उत्साह उफान पर है, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। भाजपा के प्रत्याशी भोजराज के लिए वोट मांगने के लिए उन्हें कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बांदे में जनसमागम में शामिल होंगे। सीएम साय दोपहर 2 बजे बांदे पहुचेंगे और जनता को अपने विकास की योजनाओं के बारे में बताएंगे। जिससे चुनावी उत्सव की भावना को ऊंचाई पर जाएगी।
रायपुर :- होली का त्योहार खत्म होते ही प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र रायपुर के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 0.9 किलोमीटर तक है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। रायपुर में शनिवार को हल्के बादल रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस होगा।पिछले दिनों से गर्मी अपना तेज असर दिखा रही है, जिसकी वजह से अब दोपहर बाद बिना किसी सुरक्षा के बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर समेत राज्य के अन्य शहरों में रात और दिन का तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोकसभा समन्वयक व सह समन्वयकों की नियुक्ति की है। नीचे देखें सूची.

रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
इसी प्रकार महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 मतदान केन्द्रों के लिए प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
रायगढ़ : अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पावर की ओर से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को करोड़ों रुपयों का ऑर्डर दिया गया है। यह ऑर्डर ताप विद्युत संयंत्र के लिए उपकरणों आदि की आपूर्ति के लिए दिया गया है। 4000 करोड़ के इस ऑर्डर में संयंत्र का परिचालन कार्य भी शामिल है।
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर अडानी पावर (Adani Power) से मिला है। कंपनी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट के रायगढ़ चरण- 2 ताप-विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अडानी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। (BHEL Share News ) बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण-2 में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए 27 मार्च, 2024 को ऑर्डर मिला है।
BHEL का शेयर इस तरह कर रहा ट्रेड
का शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 1.34 फीसदी या 3.20 रुपये की बढ़त के साथ 242.90 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 271.90 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 67.63 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 84,579.32 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ कर दिया बंद
बुधवार को अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.03 फीसदी या 5.35 रुपये की गिरावट के साथ 516.55 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 589.30 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 166.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को बीएसई पर 1,99,230.18 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
इस पोजीशन पर बंद हुआ था शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.73 फीसदी या 526 अंक की बढ़त के साथ 72,996 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.54 फीसदी या 118 अंक की बढ़त के साथ 22,123 पर बंद हुआ था।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पिट्टेपाल पंचायत और मलांगेर एरिया कमेटी के रेवाली पंचायत में सक्रिय थे। बताया जाता है कि समर्पित माओवादी पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सरकार ने 1 लाख रुपए ईनाम घोषित किया था। समर्पित माओवादियों के नाम पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम उर्फ बुंजवा पर 1 लाख का इनाम है।
बता दें कि फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम और मलांगेर एरिया कमेटी के तहत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम उर्फ अविनाश कोर्राम का आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जाएगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 इनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा।
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
रायपुर। एनडीपीएस एक्ट के तहत राजधानी के जेल में बंद विचाराधीन कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। इस मामले में एसएसपी रायपुर ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि आरोपी प्रदीप आदिनाथ फालके अहमदनगर महाराष्ट्र का रहने वाला था। राजस्व महानिदेशालय (डीआरआई) ने 2 महीने पहले आरोपी को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पुलिस कल शाम कैदी को कोर्ट में पेश करने के लिए कोर्ट ले गयी थी। इसी दौरान विचाराधीन कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया।
कल शाम को रायपुर कोर्ट में लॉकअप से कोर्ट रूम जाने के दौरान दो आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह ने इस मामले में 2 आरक्षकों को निलंबित किया है। आरोपी की फरारी का मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज कर दिया गया है।
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है।
दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में खम्हारडीह थाना की पुलिस ने बताया कि बच्ची की माता-पिता ने शिकायत थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक मुकेश यादव ने उसकी छह साल की बच्ची के साथ शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुकमा। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी के सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने यह बयान जारी किया है।
बिलासपुर। टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के साथ आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का यह अनशन ख़त्म हो गया हैं। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विजय केसरवानी ने उन्हें जूस पिलाया और फिर उनका अनशन ख़त्म हुआ। जगदीश कौशिक पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। इस दौरान उन्हें काफी मनाने की कोशिश हुई थी लेकिन वह नहीं मान रहे थे।
बताया जा रहा हैं कि नाराज नेता जगदीश कौशिक को मनाने पहुंचे नेताओं ने उनकी मांग से आलाकमान को अवगत कराने की बात कही हैं। साथ ही उम्मीदवारी पर विचार करने की बात कही हैं। उन्हें नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला हैं। ऐसे में क्या अब देवेंद्र यादव के उम्मीदवारी पर किसी तरह का खतरा हैं? और क्या पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी? ऐसा इसलिए भी क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों बाहरी-स्थानीय का मुद्दा हावी हैं। खुद भाजपा भी इसे मुद्दा बनाकर प्रचार कर रही हैं। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पर किस तरह का निर्णय लेती हैं।
कोरबा। दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा। वहीं कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अन्य मामले में बेटा ही आरोपी निकला। पितृहंता नर्मदा कुमार बियार पिता गिरधारी लाल बियार 25 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया को गिरफ्तार किया गया है।
पिता की हत्या
सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है।
तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था । सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर मर्ग क्र 11/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया।
जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी।
इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई । आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया इसके बाद मृतक की पत्नी जो अत्यधिक वृद्ध है गांव के तरफ से आने पर उसे भी सोने बोल दिया तथा देर रात्रि होने पर आरोपी अपने माँ को बोला कि उसके पिता मृतक गिरधारी लाल बियार को खाना खिला दो तब मृतक की पत्नी मृतक के कमरा में जाकर आवाज देने पर कोई हलचल नही हुआ तब मृतक की पत्नी आरोपी के पास जाकर मृतक को उठाने बोली तब आरोपी द्वारा अपने पिता मृतक के कमरे के बाहर जाकर आवाज देने का बहाना कर अपनी माँ को बोला कि अंदर से कोई हलचल नही हो रही है।
इसके बाद आरोपी अपने मों के साथ कमरा के अंदर जाकर मृतक का उठाने का बहाना करने लगा मृतक के नही उठने पर रोने चिल्लाने नाटक कर अपने पिता के मृत्यु होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों को दिया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण तथा मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम कर्ता डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी नर्मदा कुमार बियार से हिकमत अमली के साथ पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार की रोज मृतक इसके पत्नि के साथ मारपीट करने से पत्नि अपने बच्चों को लेकर चली गई जिससे आरोपी काफी क्षुब्ध था । आरोपी तथा उसकी पत्नि का विवाह 2020 से हुआ तब से लेकर घटना दिनांक तक आरोपी की पत्नि और मृतक का विवाद झगड़ा हमेशा होता रहता था। घर में कलह की स्थिति के कारण आरोपी ने अपने पिता गिरधारी लाल बियार की गला घोंट कर हत्या कर दिया हत्या की घटना को छिपाते हुए सामान्य मृत्यु होने की अपने परिजनों व ग्रामीणों को बताया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर पितृ हंता आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
दादा की हत्या
दीपका पुलिस के द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया गया। मृतक समारू बुधवरा सिंह धनवार पिता होल साय धनुवार उम्र 65 वर्ष साकिन लोटानपारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा कि मृत्यू दिनांक 21.08.23 की रात्रि मे होने कि सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच कार्यवाही मे लिया गया। थाना प्रभारी दीपका यूवराज तिवारी एवं थाना के कर्मचारियों के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जॉच किया गया। मामले के समस्त गवाहो का बयान लिया गया। जाँच के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि मृतक समारू बुधवार सिंह के द्वारा घर मे दारू पीकर अपने बहु एवं नाती के साथ मारपीट व गाली गलौच हमेशा किया करता था।
घटना दिनांक को भी समारू बुधवार सिंह के द्वारा दारू पीकर घर मे गाली गलौच एव बहु व चबच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी दौरान विधि से संघर्षरत बालक साकिन लोटनापारा ग्राम केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा घटना स्थान पर अपने दादा समारू बुधवार सिंह धनवार को मारपीट कर पैर से गले को दबाकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ मे अपचारी बालक द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त अपचारी बालक को विधिवत निरूद्ध कर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
रायपुर :- हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी।
विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
अप्रैल या मई पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है जयपुर उड़ान
रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से जयपुर के लिए भी अप्रैल आखिर या मई पहले सप्ताह में उड़ान शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर का शेड्यूल तय हो गया है और विमानन कंपनी द्वारा केवल नई फ्लाइट का इंतजार किया जा रहा है।
रायपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र द्वितीय चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है, जिसमें पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
वही द्वितीय चरण के लिए नामांकन 4 अप्रैल तक किया जा सकेगा और नामांकन पत्रों की जाँच 5 अप्रैल को होगी।बता दें अंतिम तिथि नाम वापसी की 8 अप्रैल है, जब नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। वही द्वितीय चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।