नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : होली से ठीक पहले नक्सलियों ने जवान को मारी गोली...नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

BREAKING : होली से ठीक पहले नक्सलियों ने जवान को मारी गोली...नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में रंगो का पर्व होली से ठीक पहले माओवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर जिला में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने एक डीआरजी जवान को गोली मार दी। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय के गोरना मैनकेली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त जंगल की तरफ़ से लगे हुए अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम के द्वारा अचानक फायरिंग किया गया। माओवादियों के इस फायरिंग की घटना में डीआरजी के जवान दीपक दुर्गम के पीठ में गोली लग गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही हडत्रकंप मच गया। घायल जवान को तत्काल बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थित बतायी जा रही है। होली से ठीक एक दिन पहले घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। माओवादियों के इस करतूत के बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों के क्वार्टर और शहर के अन्य इलाकों में गश्त कर रही है।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने किया निष्कासित, सार्वजनिक मंच से पूर्व CM बघेल को सुनाई थी खरी-खोटी

कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने किया निष्कासित, सार्वजनिक मंच से पूर्व CM बघेल को सुनाई थी खरी-खोटी

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सार्वजनिक मंच से खरी-खोटी सुनाने वाले राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने सुरेंद्र दास वैष्णव के जवाब पर असंतोष जताते हुए 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी मेें शामिल हो रहे है, वही पूर्ववर्ती सरकार में 5 सालों तक कांग्रेस के राज में असंतुष्ट कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब अपनी भड़ास खुले मंच पर अपने ही पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने निकाल रहे है। कुछ ऐसा ही मामला पिछले दिनों राजनांदगांव में देखने को मिला था। जहां सार्वजनिक मंच से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने खुटेरी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में नहीं किसी का काम हुआ और ना ही उन्हें सम्मान मिला।

पांच साल तक वह केवल दरी उठाने का काम करते रहे। सुरेंद्र दास वैष्णव के इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी और बयानबजियों का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेस ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए सुरेंद्र दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब प्रस्तुत होने के बाद रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने निष्कासन का आदेश जारी किया है। जिलाध्यक्ष के द्वारा निष्कासन आदेश में उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जवाब स्पष्टीकरण से संतोषप्रद नहीं होने के कारण असंतुष्ट होकर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के द्वारा सुरेंद्र दास वैष्णव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

होलिका दहन-होली पर मंडराया बारिश का खतरा! ये है IMD की भविष्यवाणी, जानिए मौसम का हाल

होलिका दहन-होली पर मंडराया बारिश का खतरा! ये है IMD की भविष्यवाणी, जानिए मौसम का हाल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं।

आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में होली की धूम है। आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। 11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दुकान में आग लगते ही फटा सिलेंडर...40 लाख से ज्यादा का सामान जल कर खाक, मची अफरा-तफरी

दुकान में आग लगते ही फटा सिलेंडर...40 लाख से ज्यादा का सामान जल कर खाक, मची अफरा-तफरी

 बलौदाबाजार। शहर के मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लगने लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. रात होने से जनहानि तो नहीं हुई पर दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का पेंट, वार्निस, प्लास्टिक तिरपाल, जाली सहित पेंट बनाने की मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो हो चुकी है और एक बड़ी क्षति दुकानदार को हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर व वेल्डिंग दुकान में भी आग की लपट पहुंची. जिससे वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और एक बड़ा धमाका हुआ. रात होने से धमाके से जनहानि तो नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टला गया. वहीं दुकान में रखे लगभग पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि असल कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल एक बड़ी जनहानि होने से बच गयी. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर...IED की चपेट में आने से दो जवान घायल

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर...IED की चपेट में आने से दो जवान घायल

 बीजापुर : जिले में नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के एसपी नजर बनाये हुए हैं।

ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि पीड़िया के जंगलो में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल

वहीं दूसरी ओर एंटी नक्सल ऑपरेशन में जाते हुए बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।

CG BREAKING : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने की विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति...देखें लिस्ट

CG BREAKING : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने की विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति...देखें लिस्ट

 रायपुर: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए  विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश महामंत्री और सचिवों को विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट...देखें पूरी सूची

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट...देखें पूरी सूची

 Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जारी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों का नाम शामिल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर से विधायक कवासी लखमा को टिकट दिया गया है.

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से, इमरान मसूद सहारनपुर से, वीरेंद्र रावत हरिद्वार से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे.

Lok Sabha elections 2024 : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, बस्तर से MLA कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी 

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी. इसमें राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेन्द्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज...SP ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज...SP ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 बीजापुर। ASI के वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन हुआ है। SP ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव ड्यूटी में लगे ASI का शराब के नशे में बदतमीजी करते वीडियो सामने आया था। पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों तक पहुंच गया।  वायरल वीडियो में नशे की हालत में सहायक सब इंस्पेक्टर राहगीरों से बदतमीजी और गाली गलौच करता नजर आ रहा था।

वीडियो में नजर आ रहे ASI का नाम सोमनाथ ठाकुर है, जो बीजापुर के कोतवाली में पदस्थ है। वीडियो वायरल होते ही ASI को लाइन अटैच किया गया था। वहीं वायरल वीडियो की जांच का आदेश दिया गया था। वीडियो की जांच में ASI सोमनाथ ठाकुर को दोषी पाया गया, जिसके बाद ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Breaking :राजधानी जिला प्रशासन ने होली को लेकर जारी किया गाइड लाईन...उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Breaking :राजधानी जिला प्रशासन ने होली को लेकर जारी किया गाइड लाईन...उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

 रायपुर। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के बीच इस बार होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को लेकर जिला प्रशासन ने गाइड लाईन जारी की है। इस बार होली के दौरान मुखौटा लगाने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। वही,सभी से शांति पूर्ण ढंग से और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और तीन सवारी बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही सड़क पर हुडदंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

जिला प्रशासन ने होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार रात 12ः30 बजे तक करने के पूर्ण करने के लिए कहां है। जिला प्रशासन ने होलिका दहन सड़क किनारे करने के अपील की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है। सभी से आग्रह है कि सभी सौहार्द पूर्ण ढंग से और भाईचारे के भाव के साथ त्योहार मनाएं। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अगर होली के दौरान कोई अशांति फैलाने का काम करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को सबक सिखाएंगे दक्षिण के मतदाता : कन्हैया अग्रवाल

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को सबक सिखाएंगे दक्षिण के मतदाता : कन्हैया अग्रवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर लोकसभा के समन्वयक कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को अपने ही घर रायपुर दक्षिण में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।भाजपा प्रत्याशी केवल ग्लेमर दिखा कर वोट लेते हैं, चुनाव जितने के बाद क्षेत्र की जनता उनसे मिलने आठ किलोमीटर दूर जाती हैं जहाँ घंटो इंतजार के बाद निराशा हाथ लगती है । रायपुर दक्षिण के मतदाता सरकार बनने के 100 दिन के अंदर अपने विधायक- मंत्री की कार्यशैली से नाराज हो चुके हैं , 100 दिनों के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता तो दूर उनके अपने कार्यकर्ता घंटो इंतजार के बाद निराश हो रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने बृजमोहन अग्रवाल को जिस उम्मीद और विश्वास के साथ अपना विधायक बनाया था विधायक ने उनकी उम्मीद और विश्वास को तोड़ा है ,इसलिए क्षेत्र की जनता मतदान के माध्यम से अपना विरोध दर्शा कर अपना बदला लेगी। लोकसभा समन्वयक अग्रवाल ने कहा कि सरकार बनने के 03 महीने में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी की शांत फिजा अपराधपुर में परिवर्तित होती जा रही है । कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है जब रायपुर में चाकूबाजी, लूट,चैन स्केचिंग, हत्या, हत्या का प्रयास,चोरी, डकैती इस तरह की गंभीर वारदात नहीं हो रही हो।

सरकार बनने के बाद एक दिन ठेला खोमचा हटाकर वाह वाही लूटने वाले नेता लगातार हो रही अपराधी घटनाओं पर मौन साधे बैठे हैं, यातायात को ठीक करने मंत्री ने एक भी कदम नहीं उठाया, दक्षिण को छोड़ पुरे प्रदेश में वाही- वाही करवाते घुम रहे हैं, क्षेत्र की जनता चुनाव में मतदान के माध्यम से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी।

7 जनपद सदस्य और 10 सरपंच समेत सैकड़ों कांग्रेसी BJP में शामिल

7 जनपद सदस्य और 10 सरपंच समेत सैकड़ों कांग्रेसी BJP में शामिल

 महासमुंद : सर मुंडाते ही ओले पड़े की कहावत को महासमुंद जिले में चरितार्थ होते देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के बाद महासमुंद जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ कर भाग रहे हैं। ऐसा ही नजारा महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान देखने को मिला है।

सरायपाली ब्लॉक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लगभग 5 सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम कर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन पांच सौ कार्यकर्ताओं में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच और सौ से अधिक पंच शामिल हैं।

व्याख्याता सस्पेंड: छात्र को झापड़ मारने वाले शिक्षक पर गिरी गाज...कमिश्नर ने किया सस्पेंड...पढ़िए पूरा मामला

व्याख्याता सस्पेंड: छात्र को झापड़ मारने वाले शिक्षक पर गिरी गाज...कमिश्नर ने किया सस्पेंड...पढ़िए पूरा मामला

 बलरामपुर। छात्र की पिटाई मामले में कमिश्नर ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया है। मामला बलरामपुर जिले के जिगड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां व्याख्याता संतोष तिवारी पर छात्र की पिटाई का आरोप लगा था। इस मामले में परिजन की शिकायत के बाद DEO की रिपोर्ट पर कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने व्याख्याता संतोष तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

 कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा है कि व्याख्याता का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ है। उक्त कृत्य के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अम्बिकापुर किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

शिक्षक संतोष तिवारी ने अध्ययनरत छात्र नान साय के साथ कक्षा में नोट कॉपी नहीं लाने पर शारीरिक रूप से दंड के रूप में झापड़ मारा था। इसके कक्षा से बाहर निकालने की शिकायत प्रथम दृष्टिया पुष्टि हुई है। तिवारी का उक्त कृत्य बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं किए जाने की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। परिजनों ने इस मामले में डीईओ से शिकायत की है।

 दिल दहला देने वाली घटना : युवक ने पहले ली सेल्फी, फिर उठाया ये खौफनाक कदम...दोस्त को फोटो भेज बोला मैं...

दिल दहला देने वाली घटना : युवक ने पहले ली सेल्फी, फिर उठाया ये खौफनाक कदम...दोस्त को फोटो भेज बोला मैं...

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से खुदकुशी का मामला सामने आया है। चंद्रा मौर्या टॉकिज के पीछे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से युवक के माता पिता बेटे के इस कदम से हैरान है। वहीं परिजनों के अनुसार युवक भिलाई में स्पोकन इंग्लिश की क्लास करता था। 

14 वर्षीय युवक की पहचान डोंगरगांव निवासी डोमेन्द्र साहू के रूप में हुई है। युवक के ट्रेन से काटने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में खास बात ये है कि रेलवे ट्रैक पर आने के बाद युवक ने एक सेल्फी लेकर अपने दोस्त को भेजा था। तब तक उसके दोस्त को नहीं पता था कि यह उसकी आखरी सेल्फी होगी।

इस सेल्फी में युवक ने लिखा कि मैं मरना चाहता हूं, इसलिये मैं यहां हूं। युवक अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

CG - इस कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज...इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए पूरा मामला..!!

CG - इस कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज...इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इस बीच बिलासपुर में कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री ने सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज के स्वागत में सड़क के बीचो बीच डिवाइडर में लगे इलेक्ट्रिक पोल में कटआउट और पोस्टर लगवाए। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी निगम को मिली तो तत्काल हटवाया गया। साथ ही शासकीय संपत्ति के राजनीतिक दूरूपयोग व आचार संहिता के उल्लंघन मामले में महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

दरअसल, कल कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के प्रभारी सचिन पायलट,पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी विजय जांगिड़ का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर का दौरा था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटे थे। कांग्रेस नेताओं के स्वागत में पीसीसी के प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से गांधी चौक तक और आसपास सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में बड़ी संख्या में कटआउट और पोस्टर लगवा दिए थे। पोस्टर में सचिन पायलट, दीपक बैज और अन्य नेताओं की तस्वीरें थी। सुबह नगर निगम ने इसे हटवा दिया और आचार संहिता के दौरान इस प्रकार की हरकत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तोरवा थाने में जोन कमिश्नर 6 के आवेदन पर पुलिस ने छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Breaking : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर ग्रुप के 2 जवान घायल...इलाज के लिए लाए गए रायपुर

Breaking : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर ग्रुप के 2 जवान घायल...इलाज के लिए लाए गए रायपुर

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।

सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

 बालोद 23 मार्च 2024। सिटी कोतवाली थाना इलाके में सड़क किनारे मंदिर के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पूरा मामला बालोद कोतवाली थाना इलाके के पड़कीभाट गांव का है। जहां पाररास पड़कीभाट बायपास मार्ग पर पड़कीभाट गांव में बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देर रात तेज रफ्तार ने ले ली युवक-युवती की जान...डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर ही मौत

देर रात तेज रफ्तार ने ले ली युवक-युवती की जान...डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर ही मौत

रायपुर : राजधानी में तेज रफ्तार ने युवक-युवती की जान ले ली. माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक युवती की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई. रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद बाइक 40 मीटर दूर फेका गई.

हादसा देर रात 1.15 बजे की बताई जा रही है. PTS माना चौक में ये दुर्घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक युवक डीडी नगर स्थित किसी हॉस्टल में रहता था. हादसे की जानकारी मिलते ही 112 मौके पर पहुंची.

जानकारी मुताबिक युवक-युवती बाइक पर घूमने के लिए एयरपोर्ट निकले थे. इस बीच पीटीएस चौंक के पास किसी दूसरी गाड़ी ने बाइक को ठोकर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतक का नाम अमन तिवारी बताया जा रहा है. जो कि महाराजपुर कवर्धा का रहने वाला है. वहीं लड़की आडिजा पोद्दार सेक्टर 2 डीडी नगर की रहने वाली है.

BREAKING : भारत निर्वाचन आयोग ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक

BREAKING : भारत निर्वाचन आयोग ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक

रायपुर :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी डॉ. जे. गणेशन को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के उत्तरप्रदेश कैडर के अधिकारी रामकिशुन को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

CG BREAKING : गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर GST की दबिश

CG BREAKING : गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर GST की दबिश

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग में गुटखा एजेंसियों और व्यापारियों के ठिकानों GST विभाग ने दबिश दी है. GST विभाग की इस रेडमार कार्रवाई से क्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, भिलाई के बड़े गुटखा व्यापारी के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने धमक दी है. पावर हाउस भिलाई के ओमिशा टेडर्स के नाम से संचालित गुटखा एजेंसी, राजश्री समेत अन्य ब्रांड के गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर टीम पहुंची है।जेपी नगर केंप 2 और पावर हाउस के शास्त्री मार्केट में गोडाउन पर जीएसटी विभाग के दस अधिकारी पहुंचे हैं.

वहीं रायपुर और बिलासपुर में पान मसाला तम्बाकू व्यापारी के यहां छापा पड़ा है. जिसमें रवि एजेंसी, मोक्ष ट्रेडिंग (भानपुरी और नवादा पारा), राज एजेंसी और बिलासपुर सिरगिट्टी कायपन सुगंध प्राइवेट लिमिटेड में रेड पड़ी है.

Breaking : छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा : ओपी चौधरी

Breaking : छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा : ओपी चौधरी

 रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप और विपक्ष के लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं भाजपा के लोग इस कार्रवाई को सहीं बता रहे हैं। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में हुई कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। आबकारी घोटाला मामले में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

वित् मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही। भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।

Breaking : लोकसभा सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए 500 से ज्यादा कार्यकर्ता

Breaking : लोकसभा सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए 500 से ज्यादा कार्यकर्ता

 सरायपाली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां 2024 में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सरायपाली विधानसभा से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है, कि इन सभी कांग्रेसियों ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

 राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए।राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल देश की सेवा करने वाले हमारे प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं उन्होंने इसके लिए राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडे को जीताने की अपील की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश का विकास रोकने, महादेव सट्टा एप, प्रधानमंत्री आयोजना से आवास रोकने सहित कई आरोप लगाए। वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे जो यहां के प्रत्याशी है संतोष पांडे काफी अनुभवी है, प्रखर वक्ता है। वे लोकसभा में यहां के मुद्दे को काफी प्रमुखता से उठाएं हैं। निश्चित रूप से यहां की जनता उन्हें दोबारा सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी।

अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर विधायक राजेश मूणत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अब घर बैठे जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम...चुनाव आयोग ने लांच किए ये खास एप...उम्मीदवारों की भी मिलेगी पूरी जानकारी

अब घर बैठे जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम...चुनाव आयोग ने लांच किए ये खास एप...उम्मीदवारों की भी मिलेगी पूरी जानकारी

 बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग हाइटेक नजर आ रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर मतदान करवाने के लिए लगातार प्रयोग कर रहा है। चुनाव आयोग ने इसके लिए एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही मतदान केंद्र से लेकर उम्मीदवार की जानकारी भी एप पर मिल सकेगी।

यह एप न सिर्फ मतदाताओं को सहूलियत देगा, बल्कि उम्‍मीदवारों के लिए भी फायदेमंद होगा। लिहाजा उम्मीदवारों और चुनाव संचालकों को सभा समारोह व अन्य कार्य के लिए अब आयोग से मंजूरी पाने के लिए आयोग के कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ेंगे। उन्हें ऑनलाइन सिस्टम के तहत आवेदन जमा करना होगा। आयोग की तरफ से एप के माध्यम से ही स्वीकृति दी जाएगी।

गौरतलब है कि आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस एप के माध्यम से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में आयोग को सीधे शिकायत भेज सकते हैं। इस पर उल्लंघन संबंधित वीडियो और फोटो भी अपलोड की जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें आपको लोकेशन भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आयोग का यह एप खुद ही उस जगह की पहचान कर लेगा। इससे कोई भी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत बिना कही जाए की जा सकती है।

सी विजिल: इस पर सीधे शिकायत होगी

मोबाइल एप पर चुनाव आयोग की ओर से मतदाता के लिए उपलब्ध सभी सेवाएं मिलती हैं। आप मतदाता सूची में नाम देखने से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी कारण कट गया है तो इस एप से मतदाता सूची में फार्म-6 के जरिए नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

नो योर कैंडिडेट

अभी आप जिस संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं वहां के उम्मीदवारों की जानकारी लेने के लिए आपके पास कोई आसान साधन नहीं है। अब चुनाव आयोग ने केवाईसी ऐप तैयार किया है। इसमें चुनाव लड़ रहे सभी वैध उम्मीदवारों के नाम, उनका संसदीय क्षेत्र, उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामले, उनकी आय व संपत्ति की जानकारी भी देख सकते हैं।

सक्षम-ईसीआइ

दिव्यांग मतदाता इस पर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। व्हील चेयर चाहिए तो इस ऐप पर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

चुनाव प्रबंधन के लिए तीन एप

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के साथ वोटों की गिनती व चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए यह एप बनाया है। इसमें देश की हर लोकसभा सीट के नतीजों की जानकारी घर बैठे मिलेगी।

सुविधा-कैंडिडेट

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को अब किसी चुनावी कार्यक्रम की मंजूरी के लिए चुनाव अधिकारियों के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। वह इस एप के जरिए ही आवेदन करेंगे।

इनकोर (ईएनसीओआरई)

इस ऐप पर चुनाव प्रबंधन की कोर टीम से जुड़े लोग होंगे। वहीं, ईएसएमएस (चुनाव जब्ती प्रबंधन) ऐप के जरिए चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कार्रवाई की जानकारी अपडेट की जाएगी। तीसरा ऑब्जर्वर ऐप है, जिसमें पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट देंगे।

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी...मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम...फिर जो हुआ..!!

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी...मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम...फिर जो हुआ..!!

 रायपुर : राजधानी रायपुर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस बात सूचना मिलते ही डायल 112 के जवान उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचा ली। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

महिला का इलाज जारी 

जवानों ने फांसी पर लटकने वाली महिला को तत्काल प्रभाव से एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, हमें सूचना मिली कि एक महिला आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उस महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद हुआ है। जिसके बाद महिला नाराज हो गई और खुद को कमरे बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।

किसने दी जानकारी 

पति ने लड़ाई के बाद कमरा बंद करते ही दरवाजा खुलवाने का लाख कोशिश की, लेकिन पत्नी इतनी ज्यादा गुस्से में थी कि, उसने दरवाजा खोलना मुनासिफ नहीं समझा, जिसके बाद पति ने डायल 112 में कॉल करके सूचना दी और पुलिस से कहा कि, मेरी पत्नी आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उसे बचा लो।

महिला को कैसे बचाया गया 

सूचना मिलते ही जवानों ने महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला गया। महिला अपने गले में फांसी का फंदा डालकर झूल चुकी थी, लेकिन उन्होंने तुरंत उसे नीचे से उतार दिया है।

CG ब्रेकिंग : अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा

CG ब्रेकिंग : अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा

 रायपुर: लोकसभा चुनाव होने को अब कुछ ही समय बचे हैं, इसी बीच आबकारी घोटाला मामले के तेजी से विस्तार से बढ़ते हुए राजनीतिक दबाव के मध्य, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने इस मामले की जाँच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। यह घटना लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच तनाव को और भी तीव्र करने का कारण बन चुकी है।

वित् मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही। भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।