नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अब कालें कोट नही पहनेंगे वकील...नया गाइड लाइन हुआ जारी…

अब कालें कोट नही पहनेंगे वकील...नया गाइड लाइन हुआ जारी…

 अंबिकापुर। राज्य अधिवक्ता परिषद कार्यकारिणी समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी से अधिवक्ताओं को काला कोट पहनने की बाध्यता से राहत हेतु 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक छूट प्रदान की गई है। संशोधित अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 49(1)(जीजी) के तहत अधिवक्ताओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाकों के नियमों में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों, अधीनस्थ न्यायालयों, न्यायाधिकरणों या प्राधिकरणों में उपस्थित होने वाले वकील ऐसा पोशाक पहनेंगे, जो शांत और गरिमामय होगा। जिसके तहत –

अधिवक्ता

(ए) एक काले बटन वाला कोट, चपकन, अचकन, काली शेरवानी और एडवोकेट गाउन के साथ सफेद बैंड।

(बी) एडवोकेट गाउन के साथ एक काला खुला ब्रेस्ट कोट, सफेद शर्ट, सफेद कॉलर, कठोर या मुलायम और सफेद बैंड।किसी भी स्थिति में जींस को छोड़कर लंबी पतलून (सफेद, काला, धारीदार या ग्रे) धोती पहनें। बशर्ते कि सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय, सत्र न्यायालय या सिटी न्यायालय के अलावा अन्य न्यायालयों में बैंड के बजाय काली टाई पहनी जा सकती है।

महिला वकील –

(ए) काली पूरी बांह की जैकेट या ब्लाउज, सफेद कॉलर सख्त या मुलायम, सफेद बैंड और एडवोकेट्स गाउन के साथ।

सफेद ब्लाउज, कॉलर के साथ या बिना, सफेद बैंड के साथ और एक काले खुले ब्रीड कोट के साथ। या –

(बी) साड़ी या लंबी स्कर्ट (सफेद या काला या कोई हल्का या हल्का रंग बिना किसी प्रिंट या डिजाइन के) या फ्लेयर (सफेद, काला या काली धारीदार या ग्रे) या पंजाबी पोशाक चूड़ीदार कुर्ता या सलवार कुर्ता दुपट्टे के साथ या बिना दुपट्टे के (सफेद या काला) या काले कोट और बैंड के साथ पारंपरिक पोशाक। *- उच्चतम न्यायालय में उपस्थित होने के अलावा अधिवक्ताओं का गाउन पहनना वैकल्पिक होगा या उच्च न्यायालयों में.

* सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को छोड़कर गर्मियों के दौरान काला कोट पहनना अनिवार्य नहीं है। “उपरोक्त संशोधित नियम IV के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को छोड़कर, गर्मियों के दौरान काला कोट पहनना अनिवार्य नहीं है।”

* उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायपालिका को 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक नियम IV का पालन करने कहा गया है। सचिव स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ अमित कुमार वर्मा के द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली द्वारा ड्रेस कोड के संबंध में पारित नियम के अधीन धारा 49 (1) (जी) (जी) अंतर्गत अधिवक्ता अधिनियम 1961 के नियम 4 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा अधिवक्ताओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय न्यायालय में उपस्थिति हेतु कोट पहनने से छूट प्रदान की गई है। इस संबंध में छग उच्च न्यायालय के अधिनस्थ न्यायालयों में व्यवसायरत अधिवक्ताओं को दिनांक 1 अप्रेल 2024 से 15 जुलाई 2024 तक न्यायालय में उपस्थिति के समय काला कोट पहनने से छूट प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है।

आज छत्तीसगढ़ की जनता को अप्रैल फूल बना रही बीजेपी- दीपक बैज

आज छत्तीसगढ़ की जनता को अप्रैल फूल बना रही बीजेपी- दीपक बैज

 रायपुर :-  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपक बैज के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बातें कहने का अधिकार नहीं हैं, जो जनता को ठगा गया है। साय सरकार हर एक मोदी गारंटी को पूरा कर रही है और प्रदेश के जनता के व्यापक हित में निर्णय लेकर काम कर रही है। उन्होंने राजनीति के माध्यम से अपने कामों का प्रशंसा किया।

इस दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर पीएम मोदी...चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

इस दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर पीएम मोदी...चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 बस्तर : लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तैयारी कर रही हैं. इसी बिच बस्तर की जनता की रिचार्ज करने और लोकसभ चुनाव क के चलते हुंकार भरने पीएम मोदी बस्तर दौरे पर आने वाले है.

बात दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, मोदी बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जो 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए है। भाजपा ने इसे ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को पहले से ही शुरू कर दिया है। इसके अलावा, कई दिग्गज नेता भी जनता के बीच जाकर ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

बस्तर में पहले चरण में एकमात्र सीट के चुनाव होने वाले हैं, और भाजपा की ओर से इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सभा कराने की तैयारी हो रही है। इसके अलावा, 5 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा भी बस्तर में होगी।

प्रदेश में आज से जमीन खरीदना होगा महंगा, जमीन रजिस्ट्री में मिली 30% तक की छूट होगी समाप्त

प्रदेश में आज से जमीन खरीदना होगा महंगा, जमीन रजिस्ट्री में मिली 30% तक की छूट होगी समाप्त

रायपुर | प्रदेश में अब से जमीन खरीदना महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने जमीन रजिस्ट्री में 30% की छूट को समाप्त कर दिया है। यह योजना केवल 31 मार्च 2024 तक ही लागू रही है, जिससे पहले जमीन खरीदने वालों को इसका लाभ उठाने का मौका था। लेकिन अब यह योजना आगे नहीं चलेगी। 5 साल पहले जमीन रजिस्ट्री में 30% छूट का प्रावधान था, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है। अब जमीन खरीदने वालों को पंजीयन शुल्क के रूप में पूरी दर से देना होगा।

जानकारी के लिए बता दें, यदि किसी जमीन की सरकारी गाइडलाइन दर 700 रुपये हैं तो छूट खत्म होने के बाद जमीन की सरकारी गाइडलाइन दर 910 रुपये हो जाएगी। 2019 की गाइडलाइन दर अब 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी। नई गाइडलाइन तय करने के लिए मार्च के दूसरे हफ्ते में प्रदेश के ज्यादातर जिलों ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि गाइडलाइन रेट कम होने की वजह से सरकारी राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इस साल यानी 2023-24 के लिए भी सरकारी कीमत में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे...बस्तर-राजनांदगांव में आम सभा की तैयारी

अप्रैल के दूसरे सप्ताह छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे...बस्तर-राजनांदगांव में आम सभा की तैयारी

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अप्रैल के दूसरे हफ्ते से चुनावी दौरा और सभाओं की शुरुआत करेगी। जल्द ही नेताओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। ऐसे में संभावना है कि चुनावी सभाओं की शुरुआत इसी सीट से होगी। बस्तर में आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा।

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की चुनौती बड़ी

कांग्रेस के पास इस लोकसभा चुनाव में चुनौती बड़ी है। पिछले लोकसभा चुनाव में 11 में से 9 सीट भाजपा ने जीती थी। बस्तर और कोरबा की सीट ही कांग्रेस के हिस्से आई थी। इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ जीतने की दिशा में पूरा जोर लगा रही है। बस्तर समेत अलग-अलग इलाकों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी जैसे बड़े नेताओं की सभा की तैयारी भी की जा रही है।

मदिरा प्रेमियों को झटका: आज से महंगी हुई शराब...जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

मदिरा प्रेमियों को झटका: आज से महंगी हुई शराब...जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

  रायपुर। 1 अप्रैल आज से शराब की कीमतों में वृद्धि हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास, कोरोना के समय लगाए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना और विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है। नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

स्थानीय स्तर पर शराब के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। देसी शराब में प्रति पाव 10 रुपए की वृद्धि हुई है। अंग्रेजी शराब के दाम में 20 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता...मुठभेड़ में एक नक्‍सली ढेर, बड़ी संख्‍या में हथ‍ि‍यार बरामद

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता...मुठभेड़ में एक नक्‍सली ढेर, बड़ी संख्‍या में हथ‍ि‍यार बरामद

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया है। मौके से बड़ी संख्या में  हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे । इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों के अनुसार मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

इस खबर पर अपडेट जारी है...

गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन...DEO ने जारी किया आदेश...जानिए नई टाइमिंग..!!

गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन...DEO ने जारी किया आदेश...जानिए नई टाइमिंग..!!

 रायपुर । गर्मी का मौसम आ चुका है जिसके चलते प्रदेश में अब लगातार गर्मी बढ़ते क्रम पर है ऐसे में गर्मी के बढ़ते क्रम को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसको लेकर स्कूली शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर आदेश जारी कर स्कूल के समय में बदलाव कर नये समय में स्कूल संचालित करने के लिए निजी व शासकीय स्कूल के प्राचार्यों को आदेश दिया है।

जारी आदेश के अनुसार अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक स्कूल संचालित होगा। वहीं परीक्षा आयोजन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा की समय सारिणी में जो समय निर्धारित किया गया था उसी दिन और समय में परीक्षा संचालित होगी।

IMG-4726
IMG-4727
IMG-4729
IMG-4728

 Breaking : दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग...चपेट में आने से बच्चे की गई जान

Breaking : दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग...चपेट में आने से बच्चे की गई जान

 बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित शिखा वाटिका के दो मंजिला बिल्डिंग में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना तेज थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी से एक महिला और बच्चे झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां बच्चे की मौत हो गई।

बता दें कि यह दो मंजिला मकान मुन्ना कश्यप का है, जो नीचे खुद परिवार के साथ रहते थे। वही ऊपर लड़कों के लिए हॉस्टल बना हुआ था। जैसे ही आग की लपटें उठी हड़कंप मच गया, सभी जान बचाने भागने लगे। लेकिन इसी बीच एक महिला और उसका बच्चा आग में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जहाँ महिला और बच्चा झुलसे हुए मिले। जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान बच्चे के दम तोड़ने की जानकारी मिली है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मौके पर मौजूद है।

घर में मिले तारपीन के ड्रम और सिलेंडर..
आग पर काबू पाने के बाद जब घर की प्रारंभिक जांच की गई तो तारपीन तेल के ड्रम और कई गैस सिलेंडर मिले है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह कही यह तो नही है, फ़िलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही अपनी जांच में जुट गई है।

 BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत इन बड़े नेताओं ने पार्टी से दिया इस्‍तीफा

BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत इन बड़े नेताओं ने पार्टी से दिया इस्‍तीफा

 रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी प्रत्याशियों का एलान कर तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं इसी बीच महासमुंद में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है. दरअसल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस व पद से इस्तीफा दे दिया है.

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की तारीख बदली, इस प्रकार चेक करें अपना खाता…

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की तारीख बदली, इस प्रकार चेक करें अपना खाता…

 रायपुर। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत शादीशुदा महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रूपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त तो दे दी है। अब दूसरी किस्त देने का भी समय आ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने दूसरी किस्त 1 अप्रैल को देने का ऐलान किया था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता है। यानी 1 अप्रैल को महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आने वाला है। इसका कारण वितीय वर्ष बताया जा रहा है। इसलिए महिलाओं को 1 नहीं, 2 या 3 तारीख को पैसा मिल जाएगा।बता दें कि वितीय वर्ष खत्म होने वाला है। इसी के चलते 1 अप्रैल 2024 को छुट्टी रहने वाली है। इसी वजह से दूसरी किस्त 2 या 3 अप्रैल कर दी गई है। इस योजना के तहत् पहली क़िस्त की राशि 10 मार्च को महिलाओं के खाते में डाला गया था। अब दूसरी किस्त की राशि 2 या 3 अप्रैल 2024 को महिलाओं के खाते में सीएम विष्णु देव साय की तरफ से डाला जाएगा।

नामांकन वापसी का आखिरी दिन बस्तर सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में, उम्मीदवारों को हुआ चुनाव चिन्ह का आवंटन

नामांकन वापसी का आखिरी दिन बस्तर सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में, उम्मीदवारों को हुआ चुनाव चिन्ह का आवंटन

 जगदलपुर: छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए पहले चरण में होने वाले नाम वापसी का अंतिम दिन कुल 11 उम्मीदवार मैदान में बचे है। बता दें कि बस्तर संसदीय सीट से कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक नाम को खारिज कर दिया गया है।

बस्तर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिला निर्वाचन की ओर से राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अवांटित कर दिया गया है। बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी।

छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदना हुआ महंगा, पंजीयन शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट को सरकार ने किया समाप्त

छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदना हुआ महंगा, पंजीयन शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट को सरकार ने किया समाप्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछली कांग्रेस सरकार (Congress Sarkar) में दी गई जमीनी पंजीयन पर 30 प्रतिशत की छूट को अब खत्म कर दिया गया है. ये छूट 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही थी, अब सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. इस पर राजस्व मंत्री ओपी चौधरी (OP Chaudhary) ने कहा कांग्रेस (Congress) सरकार में बिल्डरों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया था।

जमीन खरीदने पर ज्यादा पंजीयन शुल्क देना होगा

छत्तीसगढ़ में अब जमीन खरीदने पर लोगों को पंजीयन शुल्क पहले से ज़्यादा देना होगा. दरअसल पिछली सरकार में कलेक्टर गाइडलाइन में जमीनों की कीमत पर रजिस्ट्री शुल्क की गणना जमीन की कीमत को 30 प्रतिशत कम करके आंकी जाती थी. दरअसल पहले एक हज़ार स्क्वायर फीट प्लॉट लेने पर सरकारी गाइड लाइन अगर एक हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट है. तब प्लॉट की क़ीमत दस लाख रुपए होगी। और अब 10 लाख पर 10 प्रतिशत पंजीयन शुल्क एक लाख रुपये होगा जबकि 31 मार्च 2024 तक 30 प्रतिशत की छूट देकर 10 लाख के प्लॉट पर 7 लाख रुपए में पंजीयन की गणना होती थी उस हिसाब से 70 हज़ार रुपये पंजीयन शुल्क लगता था और ज़मीन ख़रीदने वालों को 30 हज़ार रुपये कम देने पड़ते थे.

राजस्व मंत्री ने कहा बिल्डरों को फायदा पहुंच रहा था

अब जमीन ख़रीदी में पंजीयन शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट को समाप्त करने से सियासत भी शुरू हो गई है. सरकार के वित्त मंत्री का कहना है कांग्रेस सरकार में जमीन के बंदरबांट के लिए ये निर्णय हुआ था. अब राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और उसे पैसे को किसान वर्ग के लिए खर्च किया जाएगा.

Breaking : दर्दनाक हादसा; चौथिया जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 38 घायल

Breaking : दर्दनाक हादसा; चौथिया जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 38 घायल

 31मार्च 2024 बिलासपुर :-जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां सोनपुरी में 40 लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है, इस ददर्नाक हादसे में एक महिला और एक बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग घायल हैं, जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी इलाके का है, जहां बेटी के ससुराल चौथिया के लिए जा रहे 40 लोगों से भरी पिकअप ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला और एक बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग घायल हैं, हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही मृतकों के शव को भी पीएम के लिए भेज दिया गया है।

डॉक्टरों की फिर लापरवाही आई सामने, गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी, हालत नाजुक…

डॉक्टरों की फिर लापरवाही आई सामने, गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी, हालत नाजुक…

 31 मार्च 2024 बलौदाबाजार:- जिले के कसडोल क्षेत्र के ग्राम मटिया के तेंदूभाठा में फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई एक गर्भवती महिला का नशबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। हालात ये है कि महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

  बता दें कि यह पूरा मामला मटिया ग्राम पंचायत समुदाय स्वास्थ केंद्र का है। जहां एक 3 माह 15 दिन के गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर नशबंदी कर दिया गया है। जिससे कि गर्भवती महिला जिन्दगी और मौत की बीच जूझ रही है। बताया गया कि महिला को अपने गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद वह दर्द का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई हुई थी। इस मामले के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Breaking: हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर–जगदलपुर फ्लाइट आज से शुरू, कितना लगेगा किराया जानें

Breaking: हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर–जगदलपुर फ्लाइट आज से शुरू, कितना लगेगा किराया जानें

 रायपुर : रायपुर से जगदलपुर तक की फ़्लाइट खोज रहे हैं? यहां वह सब है जो आपको जानना आवश्यक है! सुविधा के लिए और समय बचाने के लिए, अपने गंतव्य के निकटतम हवाई अड्डे को चुनें। जगदलपुर के लिए निकटतम हवाई अड्डा Jagdalpur है और इसके लिए IATA कोड JGB है।

इंडिगो 31 मार्च से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर रूट पर नियमित उड़ान सेवा शुरू कर रही है. फिलहाल इस रूट पर एलायंस एयर की उड़ानें संचालित हो रही हैं. अब इंडिगो द्वारा इस रूट पर नियमित उड़ान शुरू करना बस्तर में पब्लिक एविएशन के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

31 मार्च से शुरू होने वाले समर शेड्यूल में पहले दिन इंडिगो और एलायंस की हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट संचालित होगी, जबकि अगले दिन इन दोनों फ्लाइट के साथ दिल्ली से भी एक फ्लाइट शहर में उतरेगी.

जगदलपुर एयरपोर्ट के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक दिन में तीन यात्री विमान यहां उतरेंगे. यहां से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान शुरू होने से बस्तर के लोगों को बड़ी सौगात मिली है, वहीं एक से दो उड़ान होने का लाभ रायपुर के लोगों को भी मिलेगा.

आपको बता दें कि बस्तर में पहली बार उड़ान सेवा 20 अक्टूबर 1988 को शुरू हुई थी. वायुदूत सेवा के नाम से जगदलपुर और भोपाल के बीच हवाई सेवा शुरू की गई थी.

जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की घोषणा के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई थी. जारी शेड्यूल के मुताबिक यह फ्लाइट नियमित रूप से जगदलपुर-हैदराबाद के बीच आवाजाही करेगी.

सैनिकों के लिए 3 दिन चलती है फ्लाइट
एयर एलायंस के अलावा, वर्तमान में इंडिगो द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिए विशेष डीआरडीओ उड़ानें संचालित की जाती हैं. यह उड़ान केवल सुरक्षा बल के जवानों के लिए उपलब्ध है.

छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन का 02 अप्रैल को होली मिलन व सम्मान समारोह

छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन का 02 अप्रैल को होली मिलन व सम्मान समारोह

 तिल्दा-नेवरा :- छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में 02 अप्रेल दिन मंगलवार को डाक्टर अंबेडकर भवन तिल्दा-नेवरा में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा व धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा शिरकत करेंगे । गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशनछत्तीसगढ़ ही नहीं वरन अन्य प्रांतो‌ में भी मिडिया को एक जुट करने का प्रयास में लगा हुआ है और सफलता भी हासिल हुई है ,चुंकि छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन पत्रकार हित के अलावा समाजिक कार्य के प्रति भी गंभीरता बरत रही है ।

शासन तक जनता की आवाज को पहूचाने का कार्य को छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार गण बखूनी निर्वहन कर रहा है ।वहीं शासकीय योजनाओं को भी जनता तक पहूंचाना प्रमुख ध्येय रहा है ताकि जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके , छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन जनता से जुड़े समाज सेवा में लिप्त जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों व अन्य वर्ग का सम्मान होली मिलन समारोह के अवसर पर करने का निर्णय लिया है ‌

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने चार ट्रक वाहनों में लगाई आग...थाने से महज 500 मीटर दूर देर रात मचाया उत्पात

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने चार ट्रक वाहनों में लगाई आग...थाने से महज 500 मीटर दूर देर रात मचाया उत्पात

नारायणपुर :- छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के तहसील छोटे डोंगर में देर रात नक्सलियों ने थाना परिसर से महज 500 मीटर की दूरी पर खड़ी ट्रक वाहनों में आग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौंके पर पहुंच गई है।

 जानकारी के अनुसार देर रात 20 से 30 की संख्या में नक्सली ग्रामीण वेश भूषा में पहुंचे और ट्रक चालकों को पहले तो ट्रक से नीचे उतारा और मोबाइल फोन छीन कर एक तरफ खड़े कर दिया जिसके बाद लौह अयस्क लदे चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

ये पूरी घटना नारायणपुर के तहसील छोटे डोंगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हाई स्कूल के पास घटित हुआ है। बता दें छोटे डोंगर में आमदई माइंस निको जायसवाल प्राइवेट लिमिटेड की देख रेख में संचालित है। नक्सली इस माइंस का विरोध करते रहे हैं।

अप्रैल में स्कूली बच्चों की मौज...स्कूलो की छुट्टियां ही छुट्टियां...देखें छुट्टी की लिस्ट..!!

अप्रैल में स्कूली बच्चों की मौज...स्कूलो की छुट्टियां ही छुट्टियां...देखें छुट्टी की लिस्ट..!!

 रायपुर :- अप्रैल में एक बार फिर से लोकसभा चुनाव सहित कुछ त्योहार पर अवकाश रहेगा। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

बच्चों को अवकाश काफी पसंद आता है। वही वह लंबी छुट्टियों का इंतजार करते हैं।

इसी बीच छुट्टियों के दौरान वह अन्य गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। नियमित रूप से स्कूल होने के कारण उन्हें समय नहीं मिल पाता है।

अप्रैल में इन दिनों पर रहेगा अवकाश

अप्रैल महीने में चार साप्ताहिक अवकाश का लाभ छात्रों को मिलेगा। 7 अप्रैल, 14 अप्रैल, 21 अप्रैल, 28 अप्रैल को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेंगे।

    •    इसके साथ ही 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल आदि और गुड़ी पड़वा पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा

    •    11 अप्रैल को ईद उल फितर के कारण स्कूल बंद रहेंगे

    •    13 अप्रैल को बैसाखी की वजह से पंजाब हरियाणा के कई क्षेत्रों में स्कूलों को बंद रखा जाएगा

    •    जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है

    •    17 अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य पर स्कूल बंद रहेंगे

    •    21 अप्रैल को महावीर जयंती पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

CG - बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार 40 लोग भाजपा में हुए शामिल...

CG - बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार 40 लोग भाजपा में हुए शामिल...

 बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार 40 लोग भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस ने बस्तर को धर्मांतरण का गढ़ बनाया : कश्यप

जगदलपुर : भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने शुक्रवार को अपने प्रचार प्रसार को बस्तर विधानसभा के बस्तर मंडल से प्रारंभ किया एवं कुडकनार, घाटकवाली, मुंडा पाल चोकर, मरलेंगा, करमरी, आडावाल, मावलीगुड़ा समेत डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा एवं जनसंपर्क किया । कुड़कानार पहुँचने पर भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत, भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो कर 40 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश इसी प्रकार कई गांव में श्री महेश कश्यप ने छोटी छोटी सभाएं की।

कश्यप ने कहा मै लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आप सभी के बीच आया हु, अभी 3 माह पहले विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा की सरकार बनी है, दुर्भाग्यपूर्ण इस विधानसभा में भाजपा की जीत नही पायी है। मै छोटे से गांव का निवासी आप सभी के बीच मे आया हु, चाय बेचने वाला एक व्यक्ति जब देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो मुझ जैसे छोटा व्यक्ति भी स सांसद आप सभी के सहयोग से बन सकता है।

कांग्रेस सिर्फ कांग्रेस लाओ गरीबी हटाओ बोलती रही लेकिन कभी गरीबी नहीं हटायी, छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉ रमन सिंह को सत्ता में लाई और उनके कारण ही छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोगो को पेट भरने के लिए योजना के तहत चावल मिलने लगा आज गांव में जितनी भी डामर सड़क दिखती है वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कर्म है।

स्वच्छ भारत के तहत सभी को शौचालय बनाने की योजना मोदी की देन है, ये सोने के बर्तन में खाना खाने वाले गाँधी परिवार गरीबो की दुखड़ा क्या जानेंगे ये लोग बस्तर क्षेत्र में मिशनरियों को प्रश्रय देने वाले लोग है, धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले लोग है, बस्तर को वामपंथ का गढ़ बनाने वाले लोग है ऐसे लोगों से इस बार बस्तर को बचाना है। कमल खिलाना है और आदरणीय मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव,शुभाऊ कश्यप, मनीराम कश्यप, आनंद मोहन मिश्रा,उद्बोराम नाग,ममता राणा, किरण सेन,किशन सेठिया, दयाराम बघेल,भुवनेश्वर ठाकुर,नारायण सिंह मौर्य,भरत कश्यप सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

केंद्रीय विद्यालय में एक साथ 30 बच्चे हुए फेल...पालकों ने हंगामा मचाया, दोबारा आंसर शीट जांच की मांग की…

केंद्रीय विद्यालय में एक साथ 30 बच्चे हुए फेल...पालकों ने हंगामा मचाया, दोबारा आंसर शीट जांच की मांग की…

 जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय विद्यालय स्कूल में एक साथ 30 बच्चों को फेल कर दिए जाने पर पालकों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया. पालकों का आरोप है कि उनके बच्चों को जानबूझकर तीन सब्जेक्ट में फेल किया गया, जिसके बाद अब सभी फेल बच्चों को टीसी थमाया जा रहा है. पालकों ने दोबारा आंसर शीट जांच के साथ फेल करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले कॉमर्स सब्जेक्ट के छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा देने के बाद रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे थे, जहां उन्हें पता चला कि 30 बच्चों को फेल कर दिया गया है, वहीं 10 बच्चे सप्लीमेंट्री आए हैं. केवल 15 बच्चों को ही पास किया गया है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को फेल किए जाने से पालक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा मचाने लगे.

पालकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक राजेश कुमार ने जानबूझकर उनके बच्चों को 3 सब्जेक्ट में फेल किया है. इससे पहले भी शिक्षक की शिकायत प्रिंसिपल से की गई थी, उसके बावजूद शिक्षक लगातार छात्र-छात्राओं से बुरा बर्ताव करने के साथ फेल कर देने की धमकी दे रहा था. पालकों ने प्राचार्य से मांग की है कि फेल हुए सभी बच्चों के आंसर शीट दोबारा जांच किया जाए.

हालांकि, मामले में शिक्षक राजेश कुमार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आरके असलानी का कहना है कि 11वीं कक्षा के कॉमर्स सब्जेक्ट में कुल 55 बच्चे हैं, जिनमें 15 बच्चे पास और 30 बच्चे फेल हुए हैं. बच्चों ने आंसर शीट में कुछ भी नहीं लिखा है, जिसकी वजह से उन्हें फेल किया गया है. शिक्षक पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है. प्राचार्य ने कहा कि पालकों की कहने पर वह बच्चों के आंसर शीट को सार्वजनिक कर सकते हैं.

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय का आज कोंडागांव और धमतरी जिले के दौरा पर...जानिए कार्यक्रम से जुड़े अप टू डेट...!!

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय का आज कोंडागांव और धमतरी जिले के दौरा पर...जानिए कार्यक्रम से जुड़े अप टू डेट...!!

  रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे कोंडागांव और धमतरी जिलों के दौरा पर....कोंडागांव जिले में 12 बजे विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित फिर उसके बाद धमतरी जिले में भी 1:30 को करेंगे जनसभा को संबोधित..

.

बड़ी खबर : दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर- बिलासपुर से बड़ी खबर दो मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। सरकण्डा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का मामला।

 

मृतक प्रॉपर्टी डीलर का करता था काम….मृतक का नाम विपिन अग्रवाल बताया जा रहा है…सरकण्डा पुलिस जांच में जुटी।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विपिन अग्रवाल बगीचा जशपुर निवासी जो रायपुर से अपने निजी के काम में बिलासपुर आया था।बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त स्वप्निल शर्मा के साथ पाम एनक्लेव में एक दिन पहले आकर रुका था।रात भर प्लेट में जमकर पार्टी हुई।ये सभी लोग वही इसी प्लेट में सो गए।जिसके बाद सुबह छै बजे से सात बजे के बीच विपिन अग्रवाल प्लेट की बालकनी  से खुद गया।कूदने की आवाज से घटना की जानकारी एनक्लेव में रहने वाले को पता चली।जिसके बाद उसके दोस्त स्वप्निल शर्मा कार में उसे गंभीर हालत  निजी अस्पताल ले जाया गया,और उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।वही अभी तक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे : विष्णु देव साय

एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे : विष्णु देव साय

डबल इंजन की सरकार में विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे

वादाखिलाफी कांग्रेस की फिदरत, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार

30 मार्च 2024 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत  कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साय ने यहां भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में आज से बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है, इस अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हमें जी-तोड़ मेहनत कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि वादाखिलाफी कांग्रेस की फिदरत है, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपके लोकसभा में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा, इसलिए हमारे पास कम समय है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता दस – दस घरों तक पहुंचे

मुख्यमंत्री बोले हम सबके लिए गर्व का विषय है कि आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनकी वजह से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए काम किया है। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में हमें बस्तर से एक सांसद जीता कर मोदी जी को जिताना है। आप सभी स्वयं को महेश कश्यप मानकर मतदाताओं के घर-घर जाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों और योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा छत्तीसगढ़ को जो गारंटियां प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी, उन्हें पूरा करने में हमने सौ दिनों में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपके विश्वास से हम एक-एक वादा पूरा करेंगे। कांग्रेस ने गरीबों को आवास नहीं दिया, हमने 18 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए। 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया बोनस दिया। हमारे वनवासियों से अब हम 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में तेंदुपत्ता खरीद रहे हैं, संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना भी शुरू कर बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना भी जारी रखेंगे। बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है। आप तक सरकार की सारी योजनाएं पहुंचे इसलिए हमने नियत नेल्लानार योजना की शुरुआत की है।

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की बढ़ेगी आय : सुरेन्द्र वर्मा

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की बढ़ेगी आय : सुरेन्द्र वर्मा

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा मिलेगा। किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा, खुशहाल होगा। बीते 10 वर्ष में मोदी सरकार ने किसानो की आमदनी दोगुनी करने उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने जैसे वादों को पूरा नहीं किया है बल्कि किसानों को कमजोर करने एवं पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काला कृषि कानून लाया जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था। भाजपा की नीति में किसान की समृद्धि खुशहाली नहीं है।

किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर :-

1. एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी।
2. किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी।
3. किसानों के फ़सलों के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।
4. कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति बनाएगी और उसे लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगा।
5. किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर किसानों को जीएसटी मुक्त करने का गारंटी दिया है। जीएसटी मुक्त होने से ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, एग्रो फर्टिलाइजर के दामों में भारी कमी आएगी। मोदी सरकार के पहले कांग्रेस की सरकार ने इन सब को टैक्स मुक्त रखा था। किसान जीएसटी मुक्त होगा तो उनको लागत मूल्य में भी राहत मिलेगा जिससे किसानों की आर्थिक बचत होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत मिले कांग्रेस इसका पूरा इंतजाम करेगी। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश की खुशहाली और समृद्धि का मार्ग खेतों से शुरू होता है। देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तथा उसकी उपज की उसे पूरी कीमत मिलेगी तो देश के उद्योग व्यापार सभी में तरक्की होगी इसीलिये कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिये किसान न्याय योजना की घोषणा किया है।