नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ब्रकिंग : 9 शिक्षक सस्पेंड...DPI ने लिया बड़ा एक्शन...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रकिंग : 9 शिक्षक सस्पेंड...DPI ने लिया बड़ा एक्शन...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर।  सामूहिक नकल मामले में डीपीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। DPI ने 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ नियत किया गया है।बता दें कि 18 मार्च को शासकीय कन्या उच्च विद्यालय बरमकेला में सामूहिक नकल की शिकायत हुई थी। शिकायत की जांच एसडीएम की तरफ से 19 मार्च को की गई। जांच के दौरान पता चला कि 12वीं हिंन्दी परीक्षा में कुल 246 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 5 अनुपस्थित थे। 5 कक्षाओं में परीक्षा का आयोजन हो रहा था, सभी कक्ष में नकल कराया जा रहा था। जांच के दौरान केंद्राध्यक्षों समेत 8 प्रर्यवेक्षक नक़ल मामले में शामिल पाये गये, जिसके बाद केंद्राधीक्षक समेत 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये शिक्षक हुए सस्पेंड

  1. दयासागर प्रधान, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. सांकरा
  2. अंजली सिदार, सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रा. शा.कनकीडीपा
  3. लोकनाथ साहू सहायक शिक्षक, (एल.बी.) प्रा.शा.भंवरपुर
  4. युवधेश पटेल, सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. बुन्देली
  5. हेमंत पटेल, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, बरमकेला
  6. दिलीप सिदार, सहायक शिक्षक (एल.बी) प्रा.शा. हास्टलपारा बरमकेला
  7. श्यामा सिदार, प्रधान पाठक प्रा.शा. पुरैना
  8. गिरधारी पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान, शा.क.उ.मा.वि. बरमकेला
  9. चन्द्रशेखर वैष्णव व्याख्याता शा.क.उ.मा.वि. बरमकेला
Breaking : इलेक्शन कमीशन के हवाले छत्तीसगढ़ पुलिस: लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग के प्रतिनियुक्ति पर रहेगी पुलिस...आदेश जारी

Breaking : इलेक्शन कमीशन के हवाले छत्तीसगढ़ पुलिस: लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग के प्रतिनियुक्ति पर रहेगी पुलिस...आदेश जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्‍य पुलिस का पूरा अमला चुनाव आयोग के हवाले कर दिया गया है। जिसका आदेश आज गृह विभाग ने जारी किया है। इसमें स्‍पष्‍ट कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्‍त होने तक राज्‍य पुलिस चुनाव आयोग की प्रतिनियुक्ति पर मानी जाएगी।

लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थी कल से कर सकेंगे नामांकन दाखिल...जानिए अंतिम तिथि और नाम वापसी की डेट

लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए अभ्यर्थी कल से कर सकेंगे नामांकन दाखिल...जानिए अंतिम तिथि और नाम वापसी की डेट

 रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है।

CG ब्रेकिंग : जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी...जाने वजह…!!

CG ब्रेकिंग : जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी...जाने वजह…!!

 बिलासपुर। बिलासपुर में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां कलेक्टर को 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे।

सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था। कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

कांग्रेस की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होंगी: अरुण वोरा

कांग्रेस की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होंगी: अरुण वोरा

 दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में पांच गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा की गई महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास और शक्ति का सम्मान जैसी घोषणाओं से देश की आधी आबादी का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं क्रांतिकारी साबित होंगी। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी ने आधी आबादी को पूरा हक देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केंद्र की नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा है।इससे बड़ी तादाद में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बड़ी संख्या में नौकरी मिलने से महिलाएं जब आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो इसका सकारात्मक असर उनके पूरे परिवार पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बड़ी गारंटी को पूरा करने का वादा किया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस की इन सभी गारंटियों से महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं महिलाओं की तरक्की की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। वोरा ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की इन गारंटियों को हर घर तक पहुंचाने का काम पूरी गंभीरता से करें। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुट जाएं ताकि इन सभी गारंटियों को लागू कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

  CG NEWS : पति ने पत्नी को जिंदा जलाया...फिर खुद की आत्मदाह की कोशिश...जाने क्या है वजह

CG NEWS : पति ने पत्नी को जिंदा जलाया...फिर खुद की आत्मदाह की कोशिश...जाने क्या है वजह

 रायगढ़: - जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुंजेमुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसके बाद लोक लाज के भय से उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में अभी भी भर्ती है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र निषाद ग्राम कुंजेमुरा निवासी अपनी पत्नी के साथ तीन बच्चों समेत रहता था। बीते 15 मार्च की रात पत्नी से विवाद होने के बाद उसने अपनी ही किराना दुकान में रखें पेट्रोल को अपने और पत्नी के ऊपर छिड़क कर आग लगा लिया। दोनों को गंभीर हालत में तमनार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता निषाद की मंगलवार को सुबह 5 बजे मौत हो गई। डॉक्टर के बताए अनुसार नरेंद्र निषाद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि नरेंद्र निषाद अपने घर में छोटी सी किराना दुकान चलाकर एक बेटी और दो बेटों का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी का अवैध संबंध होने की शंका के कारण उसने इतना गंभीर कदम उठाया है। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। जब उन्होंने घटना के विषय में सुना तब वह अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। चर्चा के दौरान होने बताया कि पीड़ित नरेंद्र निषाद के घर में कमाने वाला और कोई नहीं है। उसकी विधवा मां किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही है, इसलिए वह किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नरेंद्र के परिजन पर नहीं लग रहे हैं। वह चाहते हैं कि इन तीन मासूम बच्चों को पालन पोषण सही तरीके से मिल सके, इसलिए वह पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने उपरांत सब को परिजनों के सपोर्ट कर दिया है।

 
 
CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका….1500 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका….1500 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

 राजिम :- लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज करीब 1600 कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. सभी ने फिंगेश्वर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली. राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली. प्रदेश अध्यक्ष ने भगवा गमछा पहनाकर व मिठाई खिलाकर भाजपा में प्रवेश कराया. इनमें दो जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों पंच सरपंच शामिल हैं. कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी व पंडरिया विधायक भावना बोहरा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

CG ब्रेकिंग : कपड़ा सूखाने के दौरान बड़ा हादसा...करंट से ससुर और बहू की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : कपड़ा सूखाने के दौरान बड़ा हादसा...करंट से ससुर और बहू की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग :-  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बीते 3, 4 दिनों से बदल गया है, तेज आंधी और तूफ़ान और बारिश की रिमझिम फुहार के बीच दुर्ग जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, यहां महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है।

बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान वो भी करंट की चपेट में गया घटना में उनकी भी मौत हो गयी।

परिजनों के मुताबिक बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही महिला ने भींगे कपड़े को तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गयी।  बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और  दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।

BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले यहां चैकिंग में पकड़ाया 28 लाख रुपए कैश...IT विभाग को दी गई सुचना

BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले यहां चैकिंग में पकड़ाया 28 लाख रुपए कैश...IT विभाग को दी गई सुचना

 राजनांदगांव :- आदर्श आचार संहिता के प्रतिपालन में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक वाहन से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद किया है।

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में व्यवस्था बना रही है। जिसके तहत चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार की रात राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने गंज चौक के समीप पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट कर को रोक कर कर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कर से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद हुआ। बड़े पैमाने पर नगदी रकम मिलने से पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए दी है। इस मामले में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का कहना है कि उक्त रुपए के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से रुपए जप्त किए गए हैं और इसकी सूचना आईटी को दी गई है।

आदर्श आचार संहिता के दौरान एक वाहन में 28 लख रुपए नगदी रकम ले जाने का मामले में पुलिस ने पेन्ड्री निवासी दीपक कुमार साहू से पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। वहीं इन रूपयों के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया, ऐसे में पुलिस ने इन रूपयों को जप्त कर लिया है। वहीं आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस अब रुपए कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे, इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है।

पटवारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज...कलेक्टर ने की छुट्टी...जानिए क्या है पूरा मामला

पटवारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज...कलेक्टर ने की छुट्टी...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार। रिश्वत लेने के गंभीर शिकायत पर ग्राम सरखोर में पदस्थ पटवारी बृहस्पत प्रधान को कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित किया है। आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी ग्राम पोस्ट सरखोर जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा अपने कथन में लेख किया गया है कि सरवन धीवर पिता पंचराम निवासी ग्राम सरखोर तहसील लवन से ग्राम सरखोर स्थित भूमि खसरा नंबर 1765/3, 1765/10 रकबा लगभग 19 डिसमिल कय किया गया।

जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 13.02.2024 को हुआ हैं, रजिस्ट्री के पश्चात कय की गई भूमि को नामांतरण करने तथा ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने हेतु हल्का पटवारी बृहस्पत प्रधान के पास दस्तावेज सहित उपस्थित हुआ था। उक्त कय भूमि को उनके ऋणपुस्तिका में दर्ज करने के एवज में बृहस्पत प्रधान, पटवारी द्वारा आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा से 5 हजार रूपये की मांग की गई। जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के (1) (2) एवं (3) के सर्वथा विरूध्द है

अतः छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से बृहस्पत प्रधान पटवारी,पटवारी हल्का नंबर 47 सरखोर तहसील लवन को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त कार्रवाई छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम- 14(2) 5(क) के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार को विभागीय जांच अधिकारी एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 14 (5)(ग) के तहत किया गया है।

ब्रेकिंग : IPS डीएम अवस्थी ACB-EOW के अतिरिक्त प्रभार से हुए मुक्त...इस IPS को मिली EOW और ACB चीफ की जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : IPS डीएम अवस्थी ACB-EOW के अतिरिक्त प्रभार से हुए मुक्त...इस IPS को मिली EOW और ACB चीफ की जिम्मेदारी

 19 मार्च 2024 रायपुर:-  रिटायर्ड IPS डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने ACB/EOW के चार्ज से मुक्त कर दिया है। हालांकि इस संबंध में राज्य सरकार ने 15 मार्च को ही आदेश जारी कर दिया था। रिटायरमेंट के बाद डीएम अवस्थी को पिछली भूपेश सरकार ने संविदा नियुक्ति देते हुए एसीबी ईओडब्ल्यू में पुलिस महानिदेशक बनाया था

विष्णुदेव सरकार ने ACB-EOW में इसी महीने 11 मार्च को नयी नियुक्ति करते हुए 2005 बैच के IPS अमरेश मिश्रा को ACB-EOW का नया चीफ बनाया था। 12 मार्च को अमरेश मिश्रा ने जॉइन भी कर लिया था जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें ACB-EOW से मुक्त कर दिया है।

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्‍सली की मौत

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्‍सली की मौत

 गढ़चिरौली/रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कमांडो यूनिट ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शव, एक एके-47 कार्बाइन, दो पिस्तौल और नक्सली साहित्य सहित हथियारों का जखीरा भी बरामद किया।

 मुठभेड़ में नक्‍सली डीवीसी मेंबर वर्गीश, डीवीसी मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश मारे गए। ये सभी माओवादी तेलंगाना राज्य समिति के सदस्‍य थे। मारे गए नक्‍सलियों पर 36 लाख रुपए का इनाम था।

जानकारी के अनुसार नक्सली तेलंगाना सीमा पार कर गढ़चिरौली में घुसपैठ कर रहे थे। संभवतः उनकी आगामी लोकसभा चुनावों में हिंसा करने की एक बड़ी योजना थी। योजना के तहत वे घुसपैठ करके आए थे। जानकारी के मुताबिक, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण...कई प्रमुख हमलों में था शामिल

पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण...कई प्रमुख हमलों में था शामिल

 सुकमा। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ईनामी दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष दोनों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि दोनो पिछले कई सालों से किस्टाराम इलाके में सक्रिय रहे है।

नक्सलियों के खिलाफ जहां आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है ठीक दूसरी और शासन की योजनाओं व पुना नर्कोम के तहत जागरूकता करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर पांच लाख का इनामी नक्सली व दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने विकास में भागीदारी निभाने व मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्म समर्पण किया है।

जिसमें कृषि शाखा अध्यक्ष सोढ़ी सुक्का उर्फ सोढ़ी कोसा जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था और सोढ़ी सुक्की जिस पर दो लाख का इनाम घोषित था। दोनो जिले में पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। दोनो को प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की पुर्नवास नीति का लाभ देने की बात कही। इस दौरान उत्तम प्रताप सिंह व रोहित शुक्ला मौजूद रहे।

इन अपराधों में शामिल-वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत जग्गावरम निवासी ग्रामीण की हत्या। वर्ष 2004 में ग्राम मेहता के ग्रामीण की हत्या करने में। वर्ष 2004 में गोलापल्ली व मरईगुड़ा के मध्य लिंगनपल्ली में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाते की नियत से आईईडी विस्फोट करने की घटना। वर्ष 2006 में थाना गोलापल्ली क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या करने में शामिल। वर्ष 2015 में थाना किस्टाराम इलाके में गश्त कर रहे जवानों पर फायरिंग। वर्ष 2018 में किस्टाराम थानाक्षेत्र में पुलिस पर हमला जिसमें 9 नक्सली मारे गए और 3 जवान शहीद हुए थे।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे सभी कोषालय, उप कोषालय, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे सभी कोषालय, उप कोषालय, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर:- अब छुट्टी के दिन भी ट्रेजरी खुले रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक 28 मार्च तक ट्रेजरी में लगाये जाने वाले देयकों पारित करने और शासकीय जमा संबंधी वित्तीय कार्यों के निष्पदान के लिए कोषालय और उप कोषालय 31 मार्च यानि रविवार को भी खुले रहेंगे।

BREAKING : राजधानी रेलवे स्टेशन में GST का छापा...टीम ने केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में मारी रेड..!!

BREAKING : राजधानी रेलवे स्टेशन में GST का छापा...टीम ने केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में मारी रेड..!!

 रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर GST की टीम छापेमारी की खबर सामने आई हैं. जहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में छापा पड़ा है. जानकारी के मुताबिक GST की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में सनशाइन केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में रेड मारी है. फिलहाल जीएसटी की टीम दोनों जगह पर दस्तावेजों की जांच कर रही है. वही जानकारी से पता चलता है कि सैमसंग कैटर्स के करीबी के दुर्ग स्थित ठिकाने में भी छापा पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है. परिवार के अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के अलावा पूरे देश में फैले हुए हैं लेकिन रेलवे में इनका जुगाड़ होने के कारण इनके साथ रेलवे डिपार्टमेंट के लोग भी फल फूल रहे हैं यही कारण है कि अब तक इसकी जांच नहीं हो रही है। इस फर्म को पूर्व में जीएसटी की ओर से भी नोटिस जारी की गई थी।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज...राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज...राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है, सोमवार सुबह से हलके बादल छाए हुए थे, वहीं आज शाम होते ही तेज आंधी तूफ़ान के बाद सोमवार को राजधानी रायपुर सहित जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा में ते तेज आंधी तूफ़ान के साथ छींटे पड़ रहे है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीँ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी

लालपुर स्थित मौसम केंद्र में मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है, आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में इस तरह का ही मौसम रहने की संभावना है. आज सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सो में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं पर ओले गिरने की आशंका है. मौसम में आए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर ओडिशा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से 17, 18 और 19 मार्च को कई स्थानों पर तेज हवा चलने, वज्रपात होने औऱ ओलावृष्टि की संभावना है. 20-21 मार्च को बारिश और ओले की चेतावनी नहीं है, लेकिन हवा में नमी बनी के चलते बादल छाए रहने का अनुमान है, इस दौरान दिन का तापमान भी कम रहेगा.

मंगलवार को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, कबीरधाम में बारिश-आंंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है।

Breaking : बिजली विभाग के इंजीनियरों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

Breaking : बिजली विभाग के इंजीनियरों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों के ट्रांसफर किए गए हैं। एक सहायक अभियंता का करीब 5 महीने पहले जारी ट्रांसफर आर्डर को निरस्‍त किया गया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से यह आर्डर 11, 12, 13 और 15 मार्च की तारीखों पर जारी किए गए हैं। इन ट्रांसफर आर्डरों को लेकर कंपनी की कर्मचारी राजनीति गरमाने लगी है। बताया जा रहा है कि अगल-अलग तारीखों पर जारी यह आदेश शनिवार की शाम के बाद सार्वजनिक हुए हैं। कुछ आदेश रविवार को कंपनी के साफ्टवेयर पर लोड किए गए हैं और संबंधितों को सोमवार को ज्‍वाइनिंग देने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा ने मान लिया कि वो राजनांदगांव सीट हार रही है इसीलिए राजनीति से प्रेरित एफ़आईआर दर्ज की गई - भूपेश बघेल

भाजपा ने मान लिया कि वो राजनांदगांव सीट हार रही है इसीलिए राजनीति से प्रेरित एफ़आईआर दर्ज की गई - भूपेश बघेल

 अपराधियों के जिन बयानों को ईडी ने आधार बनाया है उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है

जो भाजपा छापे डलवा कर चंदा लेती है वह भ्रष्टाचार की बात किस मुंह से कर रही है ?

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि :-

रायपुर : आज भारतीय जनता पार्टी ने स्वीकार कर लिया कि वो राजनांदगांव संसदीय सीट हार रही है इसीलिए ईओडब्लू ने मेरे ख़लिफ़ महादेव ऐप मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

भाजपा मान रही है कि मेरी वजह से छत्तीसगढ़ की बाक़ी सीटों पर भी चुनाव परिणामों पर असर पड़ेगा इसीलिए मुझे बेवजह बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है।

इसके लिए भाजपा अपने चरित्र के अनुरूप केंद्रीय एजेंसी ईडी और राज्य की एजेंसी ईओडब्लू का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

एफ़आईआर में मेरा नाम जिस तरह से शामिल किया गया है वह क़ानूनी रूप से ग़लत है और यह दर्शाता है कि मेरा नाम सिर्फ़ राजनीतिक कारणों से शामिल किया गया है।

मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में ही महादेव ऐप की जांच शुरु हुई थी और गिरफ़्तारियों का सिलसिला शुरु हुआ था।

महादेव ऐप की तरह की सट्टेबाज़ी को रोकने के लिए 2022 में हमने जुआ और सट्टा अधिनियम में परिवर्तन भी किया था।

हमने ही महादेव ऐप के संचालकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ख़लिफ़ एलओसी यानी लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

हमने ही गूगल को पत्र लिखकर महादेव ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटाया था।

कांग्रेस की सरकार ने कार्रवाई शुरु की और हम पर ही इसे संरक्षण देने का आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है बल्कि यह भाजपा के चरित्र को भी दिखाता है।

यह आरोप वह भाजपा लगा रही है जिसने ‘चंदा दो धंधा लो’ और ‘हफ़्ता वसूली अभियान’ के तहत हज़ारों करोड़ का चुनावी बॉण्ड अपने खाते में जमा करवाए।

यह वही भाजपा है कि जिसमें देश के सबसे बड़े लॉटरी का धंधा करने वाली कंपनी फ़्यूचर गेमिंग से 1368 करोड़ रुपए चुनावी चंदे के रूप में लिए हैं।

एक बड़ा सवाल यह है कि पहले को मेरी सरकार पर महादेव ऐप को संरक्षण देने का आरोप था. पर महादेव ऐप तो अभी भी चल रहा है तो सवाल यह है कि हमारी सरकार हटने के बाद इसे कौन संरक्षण देता रहा, नरेंद्र मोदी की सरकार या विष्णुदेव साय की सरकार ?

एफ़आईआर में जबरन नाम डाला गया :

एफ़आईआर की जो कॉपी मुझे मिली है उसके अनुसार यह एफ़आईआर चार मार्च को रायपुर में दर्ज की गई है।

लेकिन इसे जारी किया गया दिल्ली में आज यानी 17 मार्च को।

आमतौर पर एफ़आईआर तुरंत ही सार्वजनिक कर दी जाती है तो क्यों इसे छिपा कर रखा गया और क्यों इसे दिल्ली से जारी किया गया ?

एक इससे स्पष्ट होता है कि राजनीतिक उद्देश्य से ही यह एफ़आईआर की गई है।

जिस समय एफ़आईआर दर्ज की गई वह वही समय था जब मेरा नाम राजनांदगांव से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में अख़बारों और टेलीविज़न चैनलों में आ रहा था।

ज़ाहिर है कि इसी से डरकर भाजपा ने आनन फ़ानन में एफ़आईआर में मेरा नाम डालने की साज़िश रची।

मैं कह रहा हूं कि मेरा नाम एफ़आईआर में जबरन डाला गया क्योंकि एफ़आईआर के साथ जो विवरण दिए गए हैं, उसमें मेरा नाम कहीं नहीं है।

ऐसा कोई विवरण एफ़आईआर में नहीं है जिससे यह साबित हो कि महादेव ऐप के संचालकों को संरक्षण देने में मेरी कोई भूमिका थी।

इस एफ़आईआर में कहा गया है कि ‘वैधानिक कार्रवाई को रोकने के लिए विभिन्न पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों का संरक्षण प्राप्त किया गया’. अब सवाल यह है कि जब इन विभिन्न लोगों में किसी का नाम नहीं है तो छत्तीसगढ़ पुलिस को मेरा ही नाम दर्ज करने की क्यों सूझी ?

अगर ईओडब्लू के पास इन विभिन्न लोगों के नाम थे तो उनके नाम एफ़आईआर में क्यों नहीं हैं ?

और अगर मेरा नाम है तो विभिन्न लोगों के नाम क्यों नहीं हैं ?

बयानों से खुली ईडी की पोल :

विधानसभा चुनाव के दौरान दो बयानों के आधार पर ईडी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की थी और मेरा नाम उसमें घसीट लिया था।

इसमें एक नाम असीम दास नाम के व्यक्ति का था और दूसरा नाम शुभम सोनी नाम के किसी व्यक्ति का है।

असीम दास के पास से कथित रुप से करोड़ों रुपए बरामद हुए थे और ईडी के अनुसार उसने यह बयान दिया था कि वह पैसा किसी राजनीतिक व्यक्ति के पास जाना था।

बाद में इसी असीम दास ने अदालत में ईडी को दिया अपना बयान वापस ले लिया और विवरण दिया कि उसे इस जाल में किस तरह से फंसाया गया।

यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि पैसों के साथ जो कार पकड़ी गई वह भाजपा नेता अमर अग्रवाल के भाई की थी और उसकी फ़ोटो रमन सिंह और प्रेम प्रकाश पांडे के साथ मिली हैं।

दूसरा बयान शुभम सोनी नाम के व्यक्ति का है, जो अपने आपको महादेव ऐप का असली संचालक बताता है।

इस शुभम सोनी का एक वीडियो बयान अज्ञात सूत्रों के हवाले से जारी किया गया था. यह बयान किसने दिया यह अब तक स्पष्ट नहीं है पर इसे भाजपा के कार्यालय में चलाकर मीडिया को दिखाया गया था।

शुभम सोनी ने कथित तौर पर दुबई के काउंसलेट जनरल के सामने अपना बयान दिया था. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सामने प्रस्तुत एक दस्तावेज़ में काउंसलेट जनरल ने लिख दिया है कि वह इस बयान की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

सवाल यह है कि जब दोनों ही बयान प्रामाणिक नहीं हैं तो किस आधार पर ईडी मेरा नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश कर रही है ?

सूप बोले तो बोले छन्नी क्या बोले जिसमें छप्पन छेद :

सुप्रीम कोर्ट की फ़टकार के बाद एसबीआई को चुनावी बॉण्ड के विवरण जारी करने पड़े।

इस विवरण से पता चलता है कि देश की कम से कम 14 कंपनियां ऐसी हैं जिन पर ईडी, आईटी या सीबीआई के छापे पड़े और इसके बाद कार्रवाई को रोकने के लिए भाजपा ने सैकड़ों करोड़ की राशि चुनावी बॉण्ड के माध्यम से ली।

ईडी, आईटी और सीबीआई का डर दिखाकर कितने ही लोगों को भाजपा में शामिल कर लिया गया और भ्रष्टाचार के मामलों को भाजपा ने रफ़ा दफ़ा कर दिया।

यह वही भाजपा है जिसने ऑन लाइन सट्टे को क़ानूनी रुप दे दिया है और उस पर बाक़ायदा 28 प्रतिशत जीएसटी और चार प्रतिशत सरचार्ज वसूल रही है।

केंद्र में भाजपा की सरकार है और महादेव ऐप के संचालकों को दुबई से गिरफ़्तार करके लाने का काम केंद्र की सरकार ही कर सकती है. तो क्यों वह संचालकों को गिरफ़्तार नहीं कर रही है ?

यदि शुभम सोनी दुबई के काउंसलेट जनरल के सामने बयान देने हाज़िर हुआ था तो उसे गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया।

कहीं भाजपा महादेव ऐप के संचालकों से चुनावी चंदा वसूल करके संचालकों को क्लीन चिट देने के फ़िराक में तो नहीं है 

भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है :

अगर भाजपा को लगता है कि मेरा नाम एफ़आईआर में डालकर वह मुझे डरा लेगी या मेरी राजनीति को प्रभावित कर लेगी तो उसे भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

पहले भी भाजपा ऐसा करके देख चुकी है. अगर उसका हश्र भाजपा को याद नहीं है तो कांग्रेस के हमारे सिपाही फिर से याद दिलाने को तैयार हैं।

न मैं डरने वाला हूं और न मैदान से हटने वाला हूं।

इसके लिए जो भी राजनीतिक और क़ानूनी क़दम उठाने हैं वो मैं उठाउंगा।

शोकॉज नोटिस जारी: कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,नदारद मिले 14 में 10 कर्मचारी,फिर जो हुआ...

शोकॉज नोटिस जारी: कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,नदारद मिले 14 में 10 कर्मचारी,फिर जो हुआ...

 बिलासपुर / शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये।

परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहंुची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के लिए शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति पटेल,  कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड दो अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड दो जीआर साहू, सुपरवाईजर श्रीमती पूर्णिमा उपाध्याय, सुपरवाईजर श्रीमती स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड तीन श्रीमती अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह एवं ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। 

 एक महीने पुरानी लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी...मामले की जांच में जुटी पुलिस…

एक महीने पुरानी लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी...मामले की जांच में जुटी पुलिस…

 रायपुर :- राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है. बंजारी रोड में झाड़ियों में 50-55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं ये लाश करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद ही मामले में कुछ आगे खुलासा हो सकेगा.

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...शाम तक जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...शाम तक जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

 रायपुर।  543 सीटों के लिए लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा।

आज  CEC की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों पर फिर से चर्चा होगी.शाम तक लिस्ट जारी हो सकती है. कांग्रेस की अभी तक दूसरी सूची जारी नहीं होने पर भाजपा के डर होने वाले तंज पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमारे 6 प्रत्याशियों के नाम देखकर ही बौखला गई है, इसलिए व्यक्तिगत हमले पर पहुंच गई है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. मुद्दे पर बात नहीं करते, तो इससे आप समझ सकते हैं कि भाजपा किस तरह डरी हुई है. आने वाले समय में हमारे जो पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित होने वाले हैं, वह भी बेहतर और जबरदस्त रहेंगे।

BREAKING : हैवानियत की सारी हदें पार; नाबालिग ने तीन साल की मासूम को बाथरूम में ले जाकर किया दुष्कर्म..अस्पताल में हुई मौत

BREAKING : हैवानियत की सारी हदें पार; नाबालिग ने तीन साल की मासूम को बाथरूम में ले जाकर किया दुष्कर्म..अस्पताल में हुई मौत

 बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई है, जहां एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है, बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र 15-16 साल की है।

बच्ची का परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाथरूम से जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली तो उसकी मां ने देखा। घबराई मां बच्ची को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के बाहर ही जमकर हंगामा किया।

बड़ी खबर : EOW ने भूपेश बघेल के खिलाफ कसा शिकंजा, 7 धाराओं में FIR दर्ज

बड़ी खबर : EOW ने भूपेश बघेल के खिलाफ कसा शिकंजा, 7 धाराओं में FIR दर्ज

 रायपुर। बहुचर्चित महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। पूर्व सीएम बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया हैं। इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है

महापौर व पूर्व विधायक सहित कई नेता का निष्कासन रद्द,जारी हुआ आदेश..

महापौर व पूर्व विधायक सहित कई नेता का निष्कासन रद्द,जारी हुआ आदेश..

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को अपने साथियों की याद आयी है। अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित पूर्व विधायक विनय जासवाल, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव और पीसीसी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी का निष्कासन पार्टी ने रद्द कर दिया है।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओं के खिलाफ बगावती तेवर दिखने और टिकट के लिए पैसे के लेनदेन के आरोप लगाने वाले विनय जासवाल की पार्टी में वापसी हो गयी है। मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल का निष्कासन पार्टी ने रद्द कर दिया है।

 

 

साथ ही पार्टी ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव की पार्टी में वापसी करा दी है। बिलासपुर महापौर को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लेनदेन को लेकर वायरल ऑडियो के आधार पर बाहर का रास्ता दिखाया था। अब उन्हें पार्टी की तरफ माफी दे दी गयी है। उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है।

 

 

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले,729 सैंपलों की टेस्ट में 9 लोग पॉजिटिव, देखें जिलवार आकड़ें

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले,729 सैंपलों की टेस्ट में 9 लोग पॉजिटिव, देखें जिलवार आकड़ें

 रायपुर । कोविड- 19 सबसे हाल ही में खोजे गए कोरोना वायरस के कारण होने वाला संक्रामक रोग है। इस नए वायरस और बीमारी के बारे में दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में इसके प्रकोप की शुरुआत होने से पहले जानकारी नहीं थी ।



 

 

नोवेल कोरोनावायरस, यह कोरोना वायरस का नया नस्ल है| सबसे पहले वुहान, चीन में पता लगने वाले नोवेल कोरोनावायरस से होने वाली बीमारी को कोरोनावायरस डिजीज (COVID-19/कोविड – 19) कहते हैं | CO कोरोना के लिए, VI – वायरस के लिए और D – डिजीज के लिए है | पहले इस बीमारी को ‘2019 नोवेल कोरोनावायरस’ या ‘2019-nCoV.’ के नाम से जाना जाता था |COVID-19/कोविड – 19 वायरस, Severe Acute Respiratory Syndrome (SARS) से जुड़ा हुआ एक नया वायरस है|

729 सैंपलों की जांच की गई. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए मरीज मिले

इसी बीच छग में फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है. प्रदेश भर में 729 सैंपलों की जांच की गई. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए मरीज मिले हैं. जिसमें दुर्ग से 5 और रायपुर से 4 मरीजों की पहचान हुई है. वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है.