नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
इस जिले को मिली एयरपोर्ट की सौगात : डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस...जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

इस जिले को मिली एयरपोर्ट की सौगात : डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस...जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

 सरगुजा। सरगुजा वासियों के लिए खुशखबरी है। सरगुजा वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। सरगुजा से हवाई सफर का रास्ता अब साफ हो गया है। सरगुजा में जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। DGCA ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्‍यूरो (BCAS) की दो सदस्यीय टीम ने लाइसेंस जारी करने से पहले गुरुवार को अंतिम चरण में नवनिर्मित मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को BCAS के क्लीयरेंस के बाद DGCA ने दरिमा एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी किया है। 

बता दें कि अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान उड़ सकेंगे। 364 एकड़ में नए सिरे से करीब 47 करोड़ की लागत से 1920 मीटर लंबे एयरस्ट्रिप बनाया गया है। जिसमें 1800 मीटर का मुख्य रनवे शामिल है। रनवे की लंबाई और क्षमता को बढ़ाने के अलावा टर्मिनल भवन की क्षमता भी बढ़ा दी गई है। 

टर्मिनल भवन की क्षमता 72 यात्रियों के लिए बढ़ाई गई है। साथ ही अप्रोन, अराइवरल और डिपार्चर सेक्शन, पेरिमीटर रोड, एटीसी टावर, मौसम विभाग के कार्यालय,  ऑपरेशनल बाउंड्री, एंटी हाइजेक रूम, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, फायर स्टोर, ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य निर्माण किए गए हैं।

BCAS की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को दरिमा स्थित एयरपोर्ट का अंतिम निरीक्षण किया था। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की टीम अक्टूबर माह में सरगुजा आई थी। पहले भी एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम की मान्यता मिल चुकी है। बीसीएएस ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे और अन्य स्थानों पर सुरक्षा मानकों का जायजा लेने के बाद क्लीयरेंस दे दिया है। डीजीसीए की टीम ने सितंबर 2023 में मां महामाया एयरपोर्ट के लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट का फाइनल निरीक्षण किया था। निरीक्षण में बताई गई कमियों को सितंबर 2023 तक दूर कर लिया गया था। 

उड़ान योजना 4.2 के तहत अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर मार्ग को हवाई सेवा शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को अवॉर्ड कर दिया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को पत्र भेजकर बताया था कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास अंबिकापुर हवाई अड्डे का स्वामित्व है। इसके साथ ही राउरकेला रूट के फ्लाइट को अंबिकापुर डायवर्ट करने की योजना है। अंबिकापुर-बनारस की सेवाएं भी भविष्य में  शुरू हो सकती हैं। 

 

CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के कोर इलाक़े चिलपरस के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बीते 3 घंटे से चल रही है जो अब भी जारी है। पुलिस पार्टी से पुलिस अधिकारीयों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त बल को तैयार किया गया है। वहीं एक नक्सली के मारे जाने की खबर, पुलिस पार्टी ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है। एसपी ने घटना की पुष्टि कर दी है।

CG ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

CG ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर...देखिये लिस्ट..!!

 रायपुर : राज्य सरकार ने आचार संहिता के पहले बड़े पैमाने पर तबादले किये हैं। आचार संहिता के ठीक पहले टीआई और एसआई के भी तबादले हुए हैं।

देखिये लिस्ट..

 
 
 

Cg breaking : सहायक वन संरक्षकों के तबादले...देखें लिस्ट

Cg breaking : सहायक वन संरक्षकों के तबादले...देखें लिस्ट

 रायपुर।  राज्य सरकार ने सहायक वन संरक्षकों के तबादले किये गए है। जारी आदेश के अनुसार 9 अधिकारीयों को इधर से उधर किया गया है।

देखें लिस्ट  

ट्रांसफर : लोकसभा चुनाव के पहले तबादलों का दौर जारी...बड़ी संख्या में वन विभाग में तबादले..देखें लिस्ट

ट्रांसफर : लोकसभा चुनाव के पहले तबादलों का दौर जारी...बड़ी संख्या में वन विभाग में तबादले..देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। लिस्ट में जिनके नाम हैं, वो इस प्रकार है, नीचे देखें लिस्ट…

LOKSABHA ELECTION 2024 : छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होंगे मतदान...4 जून को आएंगे नतीजे

LOKSABHA ELECTION 2024 : छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होंगे मतदान...4 जून को आएंगे नतीजे

 रायपुर :-  भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 16 जून को आएंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ कुल 11 लोकसभा सीट हैं. जिन पर चुनाव होना है. इस सीटों में रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, सरगुजा सीट शामिल है. इसके लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जिसमें भाजपा ने 11 तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है.

भाजपा उम्मीदवार-

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल

सरगुजा- चिंतामणी महाराज

दुर्ग- विजय बघेल

जांजगीर-चांपा- कमलेश जांगड़े

कोरबा- सरोज पांडेय

रायगढ़- राधेश्याम राठिया

बिलासपुर- तोखन साहू

राजनांदगांव- संतोष पांडेय

महासमुंद- रुपकुमारी चौधरी

बस्तर- महेश कश्यप

कांकेर- भोजराज नाग

कांग्रेस प्रत्याशी-

रायपुर- विकास उपाध्याय

दुर्ग- राजेंद्र साहू

राजनांदगांव- भूपेश बघेल

महासमुंद- ताम्रध्वज साहू

कोरबा- ज्योत्सना महंत

जांजगीर चांपा- शिव कुमार डहरिया

IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी….जाने अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी….जाने अपने राज्य का हाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है।

इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा। 

हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

वहीं 17 और 18 मार्च को भी ओलावृष्टि की गतिविधि जारी रहने वाली है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में भी 19 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों में 16 से 20 मार्च तक चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गयाआंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।

गाजियाबाद नोएडा में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की सी मध्यम बारिश की गई है।

जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

उड़ीसा के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जाएगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा सकता है।

केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में भी हल्की सी मध्यमें बारिश दर्ज की जा सकती है।

इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं महाराष्ट्र गोवा में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध रोकने में भाजपा सरकार नाकाम - वंदना राजपूत

बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध रोकने में भाजपा सरकार नाकाम - वंदना राजपूत

 बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ते अपराध रोकने में भाजपा सरकार नाकाम - वंदना राजपूत

आदिवासी 8 बच्चियों के साथ शारीरिक एवं मानसिक शोषण

नारायणपुर जिले की घटना से छत्तीसगढ़ महतारी की आंखें शर्म से झुक गई

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध को रोकने में बीजेपी सरकार नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चियों और महिलाओं के साथ अत्याचार, अनाचार की बढ़ती घटना ने भाजपा की सरकार की कलाई खोल दी है।

नारायणपुर जिले की हृदय विदारक घटना से छत्तीसगढ़ महतारी के शर्म से आंखें झुक गई है। नाबालिक 8 आदिवासी बच्चियों के साथ विद्या के मंदिर में शारीरिक और मानसिक शोषण हो रहा था जिसकी जानकारी प्रशासन को भी रहने के बावजूद हाथ में हाथ लिए तमाशा देख रहे थे और पीड़ित परिवार को ही माफीनामा लिखवाने में लगे हुए थे।

माता-पिता अपने बच्चों को लेकर के चिंतित, भयभीत है। शासन प्रशासन के उदासीनता के कारण आरोपी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं। बेटी बचाओ के नारा लगाने वाले अपने आंखें खोल कर देखो भाजपा की सरकार में नाबालिक बच्चियों के साथ अत्याचार, अनाचार और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज  बच्चियां स्कूल जाने के नाम से डर रही है ऐसे में कैसे बेटी को बचाएंगे और बेटी को पढ़ाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है और महिलाओं के ऊपर अत्याचार, अनाचार बढ़ रही है। राजिम में एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ, इसी हफ्ते बालोद जिले में 2 वर्षीय बच्ची के साथ, अंबिकापुर जिले में नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटती है।

दुर्ग में एक नाबालिक बच्ची को दिनदहाड़े जान से मारने के लिए धारदार हथियार से वार किया जाता है। अनेक ऐसी घटनाएं घटती है। बहुत सारी  घटनाओं का तो थाने में अपराध दर्ज भी नहीं किया जा रहा है। डबल इंजन के सरकार में अंकुश लगाने में नहीं बल्कि घटनाओं प्रतिक्रियाओं को रोकने और दबाने में लगी रहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के महिला नेत्रियां क्या अवसरवादी राजनीति करती है? नारायणपुर जिले की घटना में एक भी भाजपा नेत्रियां जाकर के उस पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिलती है? प्रदेश के मुखिया आदिवासी है लेकिन हमारे आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं है क्यों ?

ब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले,अपर कलेक्टर,CEO बदले गए..देखें आदेश

ब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले,अपर कलेक्टर,CEO बदले गए..देखें आदेश

 रायपुर : - राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर...इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें..जाने वजह…!!

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर...इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें..जाने वजह…!!

 कोरिया। रंगो का त्योहार होली आने वाला हैं ऐसे में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों से निपटने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 मार्च 2024 को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है।इस दिन जिले की समस्त देशी,विदेशी, कम्पोजिट मंदिरा की फुटकर दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने 25 मार्च को घोषित शुष्क दिवस का पूर्णतः पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।

कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ की बची 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय...आज जारी हो सकती है लिस्‍ट

कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ की बची 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय...आज जारी हो सकती है लिस्‍ट

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव की तारीख शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित हो जाएंगे। आम चुनाव की तारीख घोषित होते ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आठ मार्च को जारी पहली सूची में ही प्रदेश की छह सीटों पर नाम तय हो गए थे। इसमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम शामिल थे।

पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई थी लेकिन प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम शामिल नही थे। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

दिग्गजों को मैदान में उतारा

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने दिग्गजों को लोकसभा के चुनावी मैदान पर उतारा है। इनमें भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, सरोज पांडेय, चिंतामणि महाराज, संतोष पांडेय के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की पांच सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इनमें कांकेर सीट से अनिला भेंडिया के नाम पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पैनल में बीरेश ठाकुर व नरेश ठाकुर के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी है। अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

कांग्रेस फूंक-फूंककर रख रही कदम

विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।

हालांकि, इस सीट से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है, वहीं पैनल में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी दौरे पर...मंदिर दर्शन और जैतखाम का करेंगे अवलोकन

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी दौरे पर...मंदिर दर्शन और जैतखाम का करेंगे अवलोकन

 रायपुर। चुनाव आयोग आज  शाम 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था. नतीजे 23 मई को आए थे.

सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी जा रहे है. साय के दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक वे दोपहर एक बजे रायपुर से रवाना होंगे. 1.35 को मंदिर दर्शन और जैतखाम का अवलोकन करेंगे. 2.40 तक रायपुर लौट आएंगे. बता दें कि आज से देश भर में आचार संहिता लग जाएगी. सभी राजनीतिक पार्टियां नेताओं के चुनावी दौरे की तैयारी में लग गए है. लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए लगातार चुनावी सभाएं होगी. वही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. देर रात तक चेकिंग अभियान चला रही है.

BREAKING : छग में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रहेगा सामान्य अवकाश...आदेश जारी

BREAKING : छग में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रहेगा सामान्य अवकाश...आदेश जारी

रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा, 9 अप्रैल 2024 (दिन-मंगलवार) को चेट्रीचंड्र(चैतीचांद) महोत्सव के अवसर पर, सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

 

बता दें कि सिन्धी समाज के इष्टदेव भगवान झुलेलाल अवतरण दिवस को लेकर चेट्रीचंड्र महोत्सव सिन्धी समाज का प्रमुख त्यौहार है, जिसमें इस वर्ष केंद्र सरकार ने भी चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सरकारी अवकाश की घोषणा की है, वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सरकारी अवकाश की घोषणा  के बाद छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है.

CG HOLIDAY BREAKING : चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रहेगा सामान्य अवकाश, आदेश जारी  

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हुआ लागू...आदेश जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हुआ लागू...आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हुआ लागू कर दिया है. बता दें कि कैबिनेट की बैठक में बीते 6 मार्च को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में लागू करने का निर्णय लिया था. जिसके बाद आज सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर दिया है.

BEAKING : मंत्री लखनलाल देवांगन को सरकार ने दी नई जिम्मेदारी...CSIDC के बनाए गए अध्यक्ष

BEAKING : मंत्री लखनलाल देवांगन को सरकार ने दी नई जिम्मेदारी...CSIDC के बनाए गए अध्यक्ष

 रायपुर  : प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन  को आगामी आदेश पर्यन्त छत्तीसगढ़ स्टेट इण्ड्रस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर आज जारी कर दिया गया है।

CG BREAKING : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नियुक्त

BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 131 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन...पीएचक्यू ने जारी किया आदेश

BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 131 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन...पीएचक्यू ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का पुलिस ने प्रमोशन किया है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.जारी आदेश में कुल 131 अधिकारी-कर्मचारी का नाम शामिल हैं. जिसमें सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, पीसी, एपीसी प्रमोट किए गए हैं.

देखें पूरी लिस्ट-

CG TRANSFER NEWS : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई IAS अफसरों के विभाग में फेरबदल...देखें लिस्ट

CG TRANSFER NEWS : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई IAS अफसरों के विभाग में फेरबदल...देखें लिस्ट

 रायपुर :- राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नए दायित्व और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी

TRANSFER : राजधानी में बड़ी संख्या में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले...देखें पुरी लिस्ट

TRANSFER : राजधानी में बड़ी संख्या में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले...देखें पुरी लिस्ट

 रायपुर:-  राजधानी के पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है, SSP संतोष सिंह ने उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार लिस्ट में 75 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है।

देखें पुरी लिस्ट

 

CG Police Transfer: SP ने 14 निरीक्षक और 5 उप निरीक्षकों का किया तबादला...देखें लिस्ट

CG Police Transfer: SP ने 14 निरीक्षक और 5 उप निरीक्षकों का किया तबादला...देखें लिस्ट

 कांकेर : कांकेर के पुलिस विभाग में 14 निरीक्षक और 5 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है, जिसका आदेश एसपी इंदिरा कल्याण अलिसेला ने जारी किया है, आदेश के मुताबिक कोतवाली टी आई होंगे मनीष चंद्र नागर तों भानुप्रतापपुर की कमान अमित पद्मशाली को मिली है।

देखें लिस्ट

CG Police Transfer : बड़ी संख्या में जेल विभाग में हुआ तबादला...देखें लिस्ट..!!

CG Police Transfer : बड़ी संख्या में जेल विभाग में हुआ तबादला...देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जेल विभाग में तबादले किये हैं। जेल उप महानिरीक्षक एसएस तिग्गा को केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं अमित शांडिल्य अब केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक होंगे।

: देखें लिस्ट-

बड़ी खबर; राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक करा सकेंगे नवीनीकरण

बड़ी खबर; राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक करा सकेंगे नवीनीकरण

 रायपुर :छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाया गया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 30 अपै्रल 2024 तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

 हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

कांग्रेस को एक और झटका, सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

कांग्रेस को एक और झटका, सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

 नई दिल्ली।  कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक (Lok Sabha member Abdul Khaliq) ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। असम के बारपेटा से लोकसभा सदस्य खालिक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे त्यागपत्र में यह दावा भी किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह के रवैये ने प्रदेश में पार्टी की संभावनाओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।’’

हाल ही में कांग्रेस ने खालिक का टिकट काट दिया था। बारपेटा सीट से उनके स्थान पर कांग्रेस ने दीप बायान को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि परिसीमन के चलते बदले सामाजिक समीकरण के कारण कांग्रेस ने बारपेटा में उम्मीदवार बदला। सूत्रों का कहना है कि खालिक ढुबरी से टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वहां पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन को उम्मीदवार बना दिया।

 

CG ब्रेकिंग : 2 IPS सहित इतने IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने IG इम्पैनल किया...देखें लिस्ट

CG ब्रेकिंग : 2 IPS सहित इतने IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने IG इम्पैनल किया...देखें लिस्ट

 रायपुर। 2005 बैच के अमरेश मिश्रा और राहुल भगत केंद्र में इंस्पेक्टर जनरल इम्पैनल हो गये हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 2 IPS सहित 47 IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने IG इम्पैनल किया है। दोनों IPS अफसरों अभी छत्तीसगढ़ में अहम ओहदा संभाल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक आदेश आज जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक रायपुर के आईजी आइपीएस अमरेश मिश्रा को आईजी पद पर इमपैनलमेंट किया गया है, वे रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हैं।

इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अंवेंषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह आइपीएस राहुल भगत को भी आईजी पद पर इमपैनलमेंट किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत सीएम सचिवालय के सचिव हैं तथा नए विभाग सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।