नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ब्रेकिंग - पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...क्रॉस फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली

CG ब्रेकिंग - पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...क्रॉस फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली

 बीजापुर : जिले के नक्सल प्रभावित बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ की क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी हो गई है। जख्मी महिला को जवानों ने सीएचसी लाकर उपचार कराया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बोड़गा के जंगल मे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बोड़गा ताकीलोड़ व उसपरि की ओर निकली हुई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ के क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से बोड़गा निवासी 44 वर्षीय महिला राजे ओयाम को गोली लगने से वह घायल हो गई। पीड़ित की मदद के लिये जवान पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया। फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के लिये रेफर कर दिया गया हैं।

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं।

CG ब्रेकिंग : RPF के DIG सहित कई बड़े अधिकारियों का तबादला...देखें लिस्ट

CG ब्रेकिंग : RPF के DIG सहित कई बड़े अधिकारियों का तबादला...देखें लिस्ट

 रायपुर: केंद्र सरकार द्वारा RPF के DIG और सीनियर DSC स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस सूची में कुल 7 अधिकारियों का नाम शामिल है जिसका आदेश रेल्वे बोर्ड डायरेक्टर ESTT (SPL) रवींद्र पांडेय ने जारी किया है. जारी आदेश में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआईजी भवानी शंकर नाथ का भी नाम है, जो काफी सुर्खियों में रहे हैं.

देखें आदेश 

आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के दिए निर्देश

रायपुर, 13 मार्च 2024 / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने प्रभार जिले सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रथम समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए।

राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को उचित पोषण आहार देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

राजवाड़े ने राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनसे आवास निर्माण का कार्य कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैण्ड पम्प सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Breaking : महिला एवं बाल विकास विभाग के 4 अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना...आदेश जारी..!!

Breaking : महिला एवं बाल विकास विभाग के 4 अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना...आदेश जारी..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारीयों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों का नवीन पदस्थापना किया गया है। संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में के अनुसार विभाग के 4 अधिकारीयों को इधर से उधर भेजा गया है।

देखें आदेश-

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की...देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की...देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की है। जारी लिस्ट के अनुसार जांजगीर लोकसभा से शिल्पी तिवारी को सह प्रभारी बनाया गया है।

Breaking : IFS अफसरों की पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट...!!

Breaking : IFS अफसरों की पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट...!!

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार राज्य सरकार ने उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ 2021 बैच के 5 ट्रेनी IFS अफसरों को नयी पोस्टिंग दी है।

देखें पूरी लिस्ट 

 

 

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में प्राचार्यों के तबादले...देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में प्राचार्यों के तबादले...देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 44 प्राचार्यों के तबादले किये गए है।

 

CG ब्रेकिंग : नक्सली कमांडर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार...अलग-अलग वारदात में थे शामिल

CG ब्रेकिंग : नक्सली कमांडर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार...अलग-अलग वारदात में थे शामिल

 जशपुर। जशपुर और बलरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के साथ छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. टुनेश लकड़ा के खिलाफ बलरामपुर जिले के विभिन्न थानों के अलावा झारखंड के विभिन्न थानों में हमला/मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण के कुल 31 अपराध दर्ज हैं. झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उसके पास आधुनिक हथियार है. इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उम्मेद सिंह को तत्काल टीम का गठित कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया।

कुनकुरी एसडीओपी विनोद मण्डावी और बलरामपुर जिला में पदस्थ एएसआई सुभाष कुजूर की अगुवाई में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. आरोपियों के कब्जे से एक नग एके-47, एक नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, एक चापड़, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया गया है. जशपुर जिला के थाना नारायणपुर के ग्राम करमा से नक्सल सदस्य राम लकड़ा (40 साल) निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), रंजीत महतो (30 साल) निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) और हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है. वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे. वहीं गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तबस्सुम अहमद के साथ गिरफ्तार किया गया है. चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका आरोपी तब्सुम अहमद मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था. आरोपियों के लगातार संपर्क में रहने वाले तबस्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था, और उसने बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था. टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है. इसके विरूद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है. टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था. टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जेजेएमपी सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जेजेएमपी के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

Transfer Breaking : दो जिलों के पुलिस कर्मियों के तबादले...आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

Transfer Breaking : दो जिलों के पुलिस कर्मियों के तबादले...आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

 बिलासपुर/ कोरिया। बिलासपुर व कोरिया जिलों में पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। दोनों जिलों में तीन तीन थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गये है। बिलासपुर जिले में 15 तो कोरिया जिले में 10 पुलिसकर्मियों के तबादलें हुए हैं।

बिलासपुर जिले में एसपी रजनेश सिंह के द्वारा जारी आदेशों के तहत निरीक्षक नरेश कुमार चौहान को थाना प्रभारी बिल्हा व यातायात के निरीक्षक विजय चौधरी को थाना प्रभारी कोतवाली बनाया हैं। वही सिरगिट्टी के उप निरीक्षक अजहरुउद्दीन को कोटा थाना प्रभारी बनाया गया है। तीन उप निरीक्षक व एएसआई के भी तबादला आदेश जारी किए गये हैं।

वही कोरिया जिले में एसपी सूरज सिंह परिहार के द्वारा जारी आदेशों के तहत विपिन लकड़ा को बैकुंठपुर थाना प्रभारी, हेमंत कुमार अग्रवाल को सोनहत थाना प्रभारी,विशाल कुजूर को प्रभारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। पांच उपनिरीक्षक व दो सहायक उपनिरीक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

राजधानी में अलंकरण समारोह का आयोजन कल...खिलाड़ियों का किया जायेगा सम्मान

राजधानी में अलंकरण समारोह का आयोजन कल...खिलाड़ियों का किया जायेगा सम्मान

 रायपुर : राज्य की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कल गुरुवार 14 मार्च को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्वीकृत 31 खेलो इण्डिया लघु केन्द्र, खेलो इंडिया सेन्टर, राज्य की सभी खेल अकादमियां एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का 120 सेकेण्ड अवधि का वीडियो स्पॉट एच डी फॉरमेट में निर्माण कर 12 मार्च को संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को उपलब्ध करा दिया गया है। बात दें इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान करते नज़र आएंगे।

CG Transfer : हायर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों का तबादला...जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी..!!

CG Transfer : हायर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों का तबादला...जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी..!!

 बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 41 से अधिक जजों का तबादला का आदेश जारी हुआ है। साथ ही लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव भी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के निदेशक के रूप में स्थानांतरित कर पदस्थापना दी गई है। लेकिन, इसके पिछे की असली वजह क्या है।

  किसका हुआ कहां तबादला

सबसे पहले जानते हैं किसका हुआ कहां तबादला जारी आदेश के तहत रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है

राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है।

मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित का भी हाईकोर्ट के स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार एडिशनल सेशन जजों को स्पेशल जज के रूप में पदस्थ कर ट्रांसफर किया है।

    40 से अधिक अधिकारियों के तबादले

Chhattisgarh Judge Transfer के चलते  दुर्ग के एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार टामक को दुर्ग, रायपुर के कमर्शियल कोर्ट के जज जयदीप गर्ग को कोरबा, बेमेतरा के एडिशनल सेशन जज पंकज कुमार सिन्हा को रायपुर, अंबिकापुर के एडिशनल सेशन जज मनोज कुमार सिंह को अंबिकापुर में ही पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 34 जजों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, भाटापारा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोअर कोर्ट में पदस्थ एडिशनल सेशन जज शामिल हैं।

हाई कोर्ट ने 40 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। बलराम प्रसाद वर्मा को हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। अब तक वे प्रभार संभाल रहे थे।

वहीं, ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत राजनांदगांव की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाई गई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियल को सूरजपुर में एडीजे बनाया गया है।

   क्या है इसकी वजह 

हाई कोर्ट ने 40 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले तो किए लेकिन, इसकी वजह आधिकारिक फेरबदल है, लेकिन कयास राजनीतिक कारणों के भी लगाए जा रहे हैं। Chattisgarh Judge Transfer  की लिस्ट में कई जज ऐसे हैं जिनके निजी ताल्लुकात साय सरकार से रहे हैं।

कहानी कुछ भी रही हो पर एका- एक जजों का तबादला ने कई सवाल तो खड़े किए हैं।

CG BREAKING : ASI को SP ने किया सस्पेंड...जानिए क्या है पूरा मामला

CG BREAKING : ASI को SP ने किया सस्पेंड...जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक एएसआई को अवैध शराब के प्रकरण में पैसों की उगाही करने की शिकायत के बाद सस्पेंड किया है। रिश्वतखोरी के आरोपों के खिलाफ जांच की गई. सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था।

खाकी को शर्मसार करने के इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच का आदेश दिया गया। जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर चेताते हुए साफ किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही कानून को मजाक बनाने वालों को कभी भी बख्शा नही जायेगा। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद थानों में पदस्थ ऐसे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जिनके द्वारा अक्सर कानून का धौंस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।

BREAKING : NIA के आवासीय परिसर का उद्घाटन कल...वर्चुअल शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

BREAKING : NIA के आवासीय परिसर का उद्घाटन कल...वर्चुअल शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम 5 बजे रायपुर में राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA), रायपुर के आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह आवासीय परिसर, सेक्‍टर-30, अटल नगर, नवा रायपुर में निर्मित है। यह कार्यक्रम वर्चुअल होगा। गृहमंत्री अमित शाह बोले गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने को जायज ठहराते हुए कहा, हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। आजादी के बाद कांग्रेस और हमारे संविधान निर्माताओं का यह वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित लोगों को भारत आने पर नागरिकता प्रदान की जाएगी, लेकिन तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया।

तेलंगाना के भाजपा पोलिंग बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए के जरिये हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मानित किया है। यहां भाजपा सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए के कारण कोई भी नागरिक अपनी नागरिकता नहीं खोएगा। सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। ओवैसी, खरगे और राहुल गांधी सब झूठ बोल रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों की नागरिकता चली जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।

अपमानित महसूस कर रहे लोगों का किया सम्मान गृह मंत्री ने कहा, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लाखों-करोड़ों लोग अपनी आस्था और सम्मान को बचाने के लिए भारत आए, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं दी गई। उन्होंने अपने देश में खुद को अपमानित महसूस किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए के जरिये हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख शरणार्थियों को नागरिकता देकर उनका सम्मान किया है।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिले चार नए IAS अधिकारी, इन जिलों में बनाए गए सहायक कलेक्टर, देखें आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ को मिले चार नए IAS अधिकारी, इन जिलों में बनाए गए सहायक कलेक्टर, देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस मिले है, राज्य शासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 4 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी

प्रशासनिक कामों को करीब से जानने और प्रशिक्षण लेने के लिए 2023 बैच के परिवीक्षाधीन चार अफसरों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। अनुपमा आनंद को रायपुर, एम भार्गव को दुर्ग, तन्मय खन्ना को बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जांजगीर चांपा भेजा गया है। ये सभी सहायक कलेक्टर के पद पर जिलों में पदस्थ होंगे।

 
 
 

 

CG ब्रेकिंग : पोटाकेबिन छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : पोटाकेबिन छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप...जानिए क्या है पूरा मामला

 बीजापुर। पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। मामला गंगालूर आवासीय विद्यालय का है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पेट के दर्द की शिकायत पर छात्रा को मंगलवार रात गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सको ने 12 वीं कक्षा में अध्यायनरत छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। इस मामले में डीईओ बीआर बघेल ने कहा कि हमें जानकारी मिली है, वस्तुस्थिति जानने गंगालूर जा रहे हैं।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार ने दी स्वीकृति...देखिए कहां-कहां खुलेंगे ये कालेज

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार ने दी स्वीकृति...देखिए कहां-कहां खुलेंगे ये कालेज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। विष्‍णुदेव साय सरकार ने इन कॉलेजों के लिए 1224 करोड़ रुपये की प्रशास‍कीय स्‍वीकृति दे दी है। प्रदेश में ये 4 नए मेडिकल कॉलेज कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और सुदूर नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र गीमद में खोले जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50-50 सीटें रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले ही हाईपावर कमेटी का गठन कर दिया है। ये कमेटी चारों कॉलेजों के अलावा जशपुर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट देगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन को पत्र लिखकर फंड स्वीकृत करने संबंधी पत्र भेज दिया है। चारों मेडिकल कॉलेज अगले साल शुरू होने की संभावना है। फंड जारी करने के बाद बिल्डिंग बनाने के लिए टेंडर जारी करने की संभावना है।

ब्रेकिंग: सीएम साय ले रहे कलेक्टर एसपी की बैठक, कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

ब्रेकिंग: सीएम साय ले रहे कलेक्टर एसपी की बैठक, कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे है.कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए और कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. “किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं”.”राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें”.”किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी”. “कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें”, पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, “कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत”, नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए.

CGPSC की भर्तियों में पारदर्शिता लाने व परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर करने सरकार ने इनकी अगुवाई में किया आयोग का गठन...देखिये आदेश..!!

CGPSC की भर्तियों में पारदर्शिता लाने व परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर करने सरकार ने इनकी अगुवाई में किया आयोग का गठन...देखिये आदेश..!!

 रायपुर: छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता लाने साय सरकार ने आयोग का गठन किया है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देने, विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने और परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए सुझाव देने प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है. इसका आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

जारी आदेश के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. आयोग के सदस्य एवं सदस्य सचिव को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. रायपुर प्रवास के दौरान वाहन-आवास व्यवस्था और खान-पान व्यवस्था लोक सेवा आयोग के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा. इस पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वहन करेगा.

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 को रायपुर में प्रांतीय महासम्मेलन कौन कौन होगा शामिल...जाने पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 को रायपुर में प्रांतीय महासम्मेलन कौन कौन होगा शामिल...जाने पढ़े पूरी खबर

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 मार्च गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह मेडिकल कॉलेज रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग करेंगे वही अति विशिष्ट अतिथि सुनील सोनी जी सांसद रायपुर व टंकराम वर्मा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश ठाकुर प्रदेश संरक्षक, सुशील मिश्रा प्रदेश संरक्षक के गरिमामय उपस्थित में होंगे । छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के रायपुर जिला सचिव भोजराम मनहरे ने बताया कि यह सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लगभग 3500 व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति होगी । प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग अलग समिति बनाकर उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने एकजुट होकर सभी तैयारी कर ली गई है मेजबान रायपुर में यह महासम्मेलन होने से रायपुर के सभी व्यायाम शिक्षकों में भारी उत्साह है। विजय रत्नाकर ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को उपस्थिति होने की अपील किया है ।

 
छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में महसूस किए भूकंप के झटके...लोग घबरा कर निकले घर से भाग

छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में महसूस किए भूकंप के झटके...लोग घबरा कर निकले घर से भाग

 जशपुर। बीती रात्रि जिले के कुछ हिस्से में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। तेज आवाज के साथ घर में रखे हुए बर्तनों के गिरने की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं इस भूकंप से अब तक कही जन और संपत्ति हानि की सूचना नहीं है।

बता दें कि जिले के कांसाबेल ब्लाक के डूमरबहार स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि सोमवार और मंगलवार की रात लगभग सवा 2 बजे जिले के ओडिशा से लगे हुए फरसाबहार और कुनकुरी ब्लाक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि रात लगभग सवा 2 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन हिलने लगी। घरों में रखे हुए बर्तन जमीन के कांपने से नीचे गिरने लगे।

लगभग 5 सेकेंड तक यह स्थिति बनी रही। भूकंप की आशंका से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फार सिसमोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का यह झटका छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी महसूस किया गया है।

CG : शिक्षा विभाग ने किया अधिकारी का ट्रांसफर, आदेश जारी

CG : शिक्षा विभाग ने किया अधिकारी का ट्रांसफर, आदेश जारी

 रायपुर। सरगुजा के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय का तबादला हो गया है। उन्हें एससीईआरटी पदस्थ किया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी तबादला आदेश के बाद हेमंत उपाध्याय रिलीव भी कर दिये गये हैं। इधर, संजय गुप्ता अब हेमंत उपाध्याय की जगह सरगुजा संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पदोन्नति संशोधन मामले में हेमंत उपाध्याय के निलंबन के बाद 14 जून 2023 को राज्य सरकार ने संजय गुप्ता को डीईओ जशपुर से सरगुजा संयुक्त संचालक नियुक्त किया था। संजय गुप्ता ने 21 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान दिसंबर 2023 में पदोन्नति संशोधन मामले में निलंबन को दी गयी चुनौती पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हेमंत उपाध्याय सहित सभी संयुक्त संचालको पूर्व की पदस्थापना स्थल पर काम करने का आदेश दे दिया था। और अब सरकार ने उपाध्याय को हटाते हुए रायपुर पदस्थ किया है।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में भेजे 13 हजार 320 करोड़ रूपये

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में भेजे 13 हजार 320 करोड़ रूपये

 बालोद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद स्थित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय परिसर हेलीपैड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री यहां सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान समर्थन राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरआत की और कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। उसके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सम्बोधन

आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। 151 जगह यह कार्यक्रम हुआ।

आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है।

इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।

हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है।

इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है, जो पिछली सरकार द्वारा की गई खरीदी से 37 लाख मीटरिक टन अधिक है।

मोदी जी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है, अप्रैल माह से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे।

मोदी जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। परसों 10 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है।

मोदी जी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी।

हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया है।

 

 
 
 

 
 

 
 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे।

 

 

BREAKING : इन्हे बनाए गए मुख्यमंत्री साय के विशेष सलाहकार

BREAKING : इन्हे बनाए गए मुख्यमंत्री साय के विशेष सलाहकार

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में डॉक्टर धीरेंद्र तिवारी की नियुक्ति की है डॉक्टर धीरेंद्र तिवारी सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक के डॉक्टर है।

BREAKING : सीएम साय ने वनवासी भाइयों को बड़ी दी सौगात, बढ़ाया तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर

BREAKING : सीएम साय ने वनवासी भाइयों को बड़ी दी सौगात, बढ़ाया तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर

 बालोद : - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान समर्थन राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरआत की और कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। वहीं सीएम साय ने वनवासी भाइयों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मोदी जी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी। हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। हमने रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी कर दी है। यह योजना सरकारी खर्च पर चलेगी।

इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए।

CG NEWS: झोपडी के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश...कपड़े से ठूसा हुआ मुँह क्या हुआ होगा महिला के साथ ? पढ़िए पूरी खबर

CG NEWS: झोपडी के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश...कपड़े से ठूसा हुआ मुँह क्या हुआ होगा महिला के साथ ? पढ़िए पूरी खबर

 बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. जहाँ एक बार फिर महिला को बदमाशों द्वारा बक्सा नहीं गया. हर बार की तरह इस बार भी एक महिला बदमाशों के हवस की भेंट चढ़ गई. दरसल एक झोपडी में महिला का शव नग्न हालत में मिला है। उसके मुंह में साड़ी ठूंसी गई थी और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र निवासी 45 साल की महिला मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी गई।

रेप के बाद हत्या की आशंका
महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी मिली है। उसके शरीर से सारे कपड़े गायब थे। उसकी ही साड़ी को भी मुंह में ठूंस दिया गया था। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म किया गया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है।
 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस बताया कि महिला को जानने वाले और देर रात तक तालाब के आसपास दिखे संदेहियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, महिला के साथ गलत काम हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट से मिल सकता है।