नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ब्रेकिंग : मोबाइल पर जबरन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था शिक्षक...ऐसे हुआ खुलासा

CG ब्रेकिंग : मोबाइल पर जबरन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था शिक्षक...ऐसे हुआ खुलासा

 नारायणपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं-आठवीं की छात्राओं के साथ वहां के हेडमास्टर और दो शिक्षक यौन उत्पीड़न कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद से ही शिक्षक फरार हैं। वहीं, थाने में शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के हेडमास्टर नरेंद्र ठाकुर और अन्य दो शिक्षक नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन ने स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ ही जबरन बच्चियों को बैड टच भी करते थे। इन शिक्षकों के हौसले इतने बुंलद थे कि वे बैड टच के साथ ही छात्राओं से अश्लील बातें भी किया करते थे। इतने पर भी जब शिक्षकों का जी नहीं भरता था तो वे शिक्षक अपने मोबाइल पर जबरन छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखाते थे। स्कूल के तीन शिक्षक एक साथ मिलकर इस तरह से अश्लील हरकतें कर रहे थे। ऐसे में डरी छात्राएं खुलकर भी इसका विरोध भी नहीं कर पा रहीं थी और न ही इस बात की जानकारी परिजनों को दे पा रहीं थी।
 

ऐसे हुआ खुलासा

स्कूल में कुछ दिन पहले महिला बाल विकास विभाग की एक टीम जागरूकता शिविर लगाने पहुंची थी। इस शिविर में आये अधिकारियों ने चर्चा में बताया था कि बच्चों के साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। टीम के साथ ही कानून उनकी हर मदद करेगा। बच्चे चाहें तो अभी नहीं तो बाद में फोन पर भी जानकारी दे सकते हैं। शिविर में मौजूद छात्राओं ने शिकायत के लिए अपने पास नंबर रख लिया था। इसके बाद जब टीम स्कूल से लौट गई, तब बच्चियों ने फोन पर अपने साथ होने वाले अत्याचार की कहानी बताई।

पांच छात्राओं ने दिया बयान

मामले में जिला प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं होती देख गांव के लोगों ने कई स्तरों पर शिकायतें की थी। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस का आठ सदस्यीय जांच दल जिसमें बालोद विधायक संगीता सिंह के नेतृत्व में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अनीता शर्मा, कांकेर से सुभद्रा सलाम, नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामवती नेताम, नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी शनिवार को गांव पहुंची। यहां टीम ने पांच पीड़ित छात्राओं से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने टीम कें सदस्यों को बताया कि कैसे उनके साथ शिक्षक व्यवहार करते थे।
 
इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज
मामले के उजागर होने के बाद नारायणपुर पुलिस ने 294, 354 आईपीसी के साथ ही 10 पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के उजागर होने के बाद से शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।
BREAKING : बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों का तबादला...बदले गए इस जिले के कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों का तबादला...बदले गए इस जिले के कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना आदेश जारी। जारी आदेश में 6 अधिकारीयों के नाम शामिल है। वहीं एक जिले के कलेक्टर को भी हटाया गया है। 

 

देखें आदेश 

 
 
BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला, कई जिलों के बदले गए अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, देखें लिस्ट

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीयों का तबादला, कई जिलों के बदले गए अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

देखें लिस्ट

PM Modi ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये बड़ी सौगात

PM Modi ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये बड़ी सौगात

 रायपुर : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अहमदाबाद से कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके साथ ही 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भी दी हैं. वहीं रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ किया गया. रायपुर रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai), राज्यपाल हरिचंदन विश्व भूषण और मंत्री टांकराम वर्मा भी मौजूद रहे.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “अगले पांच साल में रेलवे का कायाकल्प हो जाएगा. पहले रेलवे रिजर्वेशन में दलाली होती थी, कमीशनखोरी का खेल होता था, लेकिन अब सब बंद हो गया है. रेलवे का कायाकल्प ही विकसित भारत की गारंटी है.”

आपको बता दें कि रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) OSOP योजना का लोकार्पण किया गया.

कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने कहा कि तेजी से रेलवे आगे बढ़ रहा है. वंदे भारत ट्रेन का चलना इसका उदाहरण है. प्रधानमंत्री मोदी आज देश के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं.  रेलवे देश की जीवनरेखा है. भारत का रेलवे तेजी से सुधार कर रोजगार का सृजन भी कर रहा है.

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है. 85 हजार करोड़ की लागत से 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं. मैं पीएम मोदी का आभार वक्त करता हूं. 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं. आज यात्री सुविधाओं में बहुत बड़ा सुधार हुआ है. वर्ष 24-25 के बजट में 6 हजार 800 रूपए प्राप्त हुआ है. रायपुर मंडल के 18 वन नेशन काम हुआ है. लोकार्पण पीएम मोदी के हाथ से होगा मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

सीएम साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर है. वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है जो उल्लेखनीय है. छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है.

BREAKING :  राजधानी के होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी...पीएम रिपोर्ट में होगा बड़ा खुलासा

BREAKING :  राजधानी के होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी...पीएम रिपोर्ट में होगा बड़ा खुलासा

 रायपुर :  राजधानी रायपुर के नहरपारा इलाके में स्थित होटल रिलेक्स इन में एक युवती की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, बताया जा रहा है कि मृत युवती की पहचान नालंदा बिहार निवासी जोया खातून के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है. गंज थाना इलाके का मामला.मिली जानकारी के अनुसार, होटल रिलेक्स इन में एक युवती की लाश मिली है, मृत युवती की पहचान जोया खातून के रूप में हुई है, नालंदा बिहार की रहने वाली है. मौके पर पुलिस पहुंची है, अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. फ़िलहाल शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

रायपुर पहुंचे CM मोहन यादव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत

रायपुर पहुंचे CM मोहन यादव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत

 रायपुर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रातिनिधियो ने भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

प्रातः 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास
दोप. 12.10 बजे एकात्म परिसर जिला भाजपा कार्यालय में रायपुर लोकसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
दोपहर 2.10 बजे कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में जनसभा
दोप. 3.45 डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
दोपहर 4.40 बजे मानस भवन दुर्ग में यादव समाज द्वारा सम्मान समारोह
सायं 7.15 बजे भोपाल आगमन
सायं 7.30 बजे गोल बाजार संजीव नगर नेवरी करोंद में स्थानीय कार्यक्रम- संजीव नगर से नेवरी लाल घाटी रोड मुख्य मार्ग तक की बहु प्रतीक्षित सड़क का लोकार्पण और रोड शो
रात्रि 8.30 बजे निवास आगमन

Breaking : आज छत्तीसगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल...देखें पूरा शेड्यूल

Breaking : आज छत्तीसगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल...देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर :- मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री रायपुर लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे, इसके साथ ही बीजेपी कार्यालय में होने वाले चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे, इसके बाद राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रातः 11 बजे रायपुर आगमन

  • प्रातः 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास
  • दोप. 12.10 बजे एकात्म परिसर जिला भाजपा कार्यालय में रायपुर लोकसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
  • दोपहर 2.10 बजे कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में जनसभा
  • दोप. 3.45 डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
  • दोपहर 4.40 बजे मानस भवन दुर्ग में यादव समाज द्वारा सम्मान समारोह
  • सायं 7.15 बजे भोपाल आगमन
  • सायं 7.30 बजे गोल बाजार संजीव नगर नेवरी करोंद में स्थानीय कार्यक्रम- संजीव नगर से नेवरी लाल घाटी रोड मुख्य मार्ग तक की बहु प्रतीक्षित सड़क का लोकार्पण और रोड शो
  • रात्रि 8.30 बजे निवास आगमन
 
 
BREAKING : IPS अमरेश मिश्रा की बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं ACB का मिला अतिरिक्त प्रभार

BREAKING : IPS अमरेश मिश्रा की बढ़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं ACB का मिला अतिरिक्त प्रभार

 रायपुर :-राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमरेश मिश्रा ,महानिरीक्षक रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

Breaking : 50 निरीक्षकों के तबादले, DGP जुनेजा ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

Breaking : 50 निरीक्षकों के तबादले, DGP जुनेजा ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला जारी है, आये दिन पुलिसकर्मियों को इधर से उधर आये जा रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। जिसका आदेश डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में 50 पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए है। जिनमे निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है। वहीं जो लंबे समय से मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे निरीक्षकों को बस्तर भेजा गया है। थानेदारों को आज ही रिलीव करने का सख्त फरमान भी जारी किया गया है।

 

33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लगा ग्रहण, 50 हजार पद खाली, फिर क्यों लटकी फाईल? जानें कब होगी भर्ती?

33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लगा ग्रहण, 50 हजार पद खाली, फिर क्यों लटकी फाईल? जानें कब होगी भर्ती?

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षकों की भर्ती के संबंध में बड़ा ऐलान किया था। कहा था कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी। मंत्री की घोषणा के बाद अफसरों ने न केवल भर्ती नियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया। उधर, व्यापम को शिक्षक पात्रता परीक्षा लेने के लिए टाइॅम टेबल मांग लिया। व्यापम के परीक्षा नियंत्रक ने एससीईआरटी डायरेक्टर को 21 जुलाई को टीईटी परीक्षा लेने का टेंटेटिव डेट भी दे दिया।

 बता दें, डीपीआई ने भर्ती के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था, उसके अनुसार 33 हजार शिक्षकों में 19129 सिर्फ सहायक शिक्षकों की भर्ती होनी थी। इसके अलावा 6078 शिक्षक, 2423 व्याख्याताओं की भर्ती शामिल है। इन जंबो भर्तियांं पर 1692 करोड़ का सलाना व्यय आता।

स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद विभाग ने वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल सरकार को भेजी थी। मगर करीब 15 दिन गुजर जाने के बाद भी इस फाइल को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। इसके लिए दो वजहें बताई जा रही हैं। पहला सरकार के खजाने पर इस समय लोड ज्यादा है। और, दूसरा, सूत्रों का कहना है कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में सीधे इतनी बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया। जबकि, इससे पहले कैबिनेट में विचार करने के साथ ही सरकार की नोटिस में भी इसे लाना था। मगर ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में, भर्ती लटकनी ही थी। अब आचार संहिता में दो-तीन दिन बच गए हैं। अब जो होगा, वह लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होगा। याने अगले साल से पहले भर्ती मुमकिन नहीं प्रतीत हो रहा।छत्तीसगढ़ में बरसों से शिक्षकों के हजारों पद खाली है। साल-दर-साल संख्या बढ़ते हुए अब 50 हजार पर पहुंच गई है। इनमें 14 हजार पद प्रमोशन के हैं। प्रमोशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

CG ब्रेकिंग : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर

CG ब्रेकिंग : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर

 बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्‍सली को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्‍सलियों के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत पीडिया के जंगल में सुबह 8-9 बजे के लगभग पुलिस नक्सली के मुठभेड़ हुई है। गंगालूर से डीआरजी, केंद्रीय बल और सीएएफ की संयुक्त टीम पीडिया क्षेत्र में सर्चिंग अभियान निकली थी। जंगल में छिपे नक्‍सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की फायरिंग में एक नक्‍सली मारा गया है। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस के जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

CG ब्रेकिंग  :  पति ने पड़ोसी की धारदार हथियार से की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : पति ने पड़ोसी की धारदार हथियार से की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग। जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी की टंगिया से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है। हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला हत्या आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी था।

आरोपित सुनील कुर्रे को संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है। रविवार को आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया।

डिप्टी CM अरुण साव ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डिप्टी CM अरुण साव ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 बिलासपुर : - छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेलवे स्टेशन बिलासपुर से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राजस्व मंत्री लखनलाल देवांगन, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजधानी को मिला तक्षशिला रीडिंग जोन...सीएम विष्णुदेव साय ने किया लाइब्रेरी का लोकार्पण

राजधानी को मिला तक्षशिला रीडिंग जोन...सीएम विष्णुदेव साय ने किया लाइब्रेरी का लोकार्पण

 रायपुर : शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढ़ेबर तथा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी मौजूद थीं।

आठ करोड़ रूपए की लागत से तैयार हुई 750 सीटर लाइब्रेर

शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित की गई है। इस 750 सीटर लाइब्रेरी का आठ करोड़ रूपए की लागत से निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा।


दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों एक साथ पढ़ाई की सुविधा

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट के साथ निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। डॉ सिंह ने बताया कि तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। कल 11 मार्च से सदस्य रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।

रूफटॉप पर भी मिलेगा पढ़ाई का अवसर

तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर भी बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी की छत पर सदस्यों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि लाईब्रेरी में आने वाले दिनों में सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न विषयों की किताबों की खरीदी भी की जाएगी।

BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला...शख्स को अपहरण कर उतारा मौत के घाट

BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला...शख्स को अपहरण कर उतारा मौत के घाट

 बीजापुर : यह खबर बहुत दुखद है। माओवादियों की हिंसा ने फिर से अपनी बेहद निर्मम और असामाजिक पहल को दिखाया है। माओवादियों ने एक शख्स की हत्या कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दी। इस बारें में जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। कुटरू क्षेत्र के पेटा गांव के रहने वाले एक शख्स की लाश पाता कुटरु के पास सड़क पर बरामद गई हैं।

पुलिस के मुताबिक़ नक्सलियों ने मृतक का दो दिन पहले अपहरण कर लिया था। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। नक्सलियों ने किन वजहों से शख्स की हत्या की हैं यह पता नहीं चल पाया हैं। फिलहाल इस तरह के हत्याकांड से समाज को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ब्रेकिंग : दोस्त से मिलकर अकेले लौट रही युवती से दुष्कर्म,अकेलेपन का फायदा उठाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ

ब्रेकिंग : दोस्त से मिलकर अकेले लौट रही युवती से दुष्कर्म,अकेलेपन का फायदा उठाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ

 बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही युवती को बदमाश उठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका अश्लील विडियों भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर विडियों वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम अपने दोस्त से मिलने घर से कुदुदंड गयी थी। जहां से देर रात वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक खांडे और विक्की कुर्रे नामक युवक लड़की का रास्ता रोक लिया और उसे खंडहरनुमा जर्जर मकान में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात के बाद युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और घटना का खुलासा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये।

इस घटना के बाद दहशत में आयी युवती किसी तरह अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी।पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद बाद दोनों आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। इसी दौरान रविवार को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि दोनों आरोपी सकरी क्षेत्र के भरनी के पास एक झोपड़ीनुमा मकान में छिपे हुए है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव...जानिए कब से लगेंगी आचार संहिता..!!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव...जानिए कब से लगेंगी आचार संहिता..!!

 रायपुर। पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल बन चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। सरकारी कर्मचारियों को भी चुनाव में ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। कभी भी चुनाव की आदर्श आचार संहिता लग सकती है। इस बार छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी है। पहले चरण में बस्तर में चुनाव कराए जाने के साथ ही अगले हफ्ते आचार संहिता लगने की संभावना है। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर, वहीं तीसरे चरण में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट पर मतदान हो सकता है।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चुनावों की स्थिति पर गौर करें तो सभी चरणों के चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को एक हफ्ते का समय मिला है। इस बार भी वहीं स्थिति देखने को मिल सकती है।

वर्ष 2004 और 2009 में प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराया जाता था, लेकिन 2014 में पहली बार तीन चरणों में चुनाव कराए गए। 2019 की लोकसभा में भी यह प्रक्रिया दोहराई गई। अब तक के चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक 10 मार्च के बाद आचार संहिता पहली बार लगेगी। इससे पहले 10 मार्च के पहले आचार संहिता लागू हो जाती थी।

इस तारीखों में लगी आचार संहिता

2004-29 फरवरी

2009-2 मार्च

2014 -5 मार्च

2019 -10 मार्च

2024 - 12 मार्च से 15 मार्च को संभावित

छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में मात्र 6 महीनों में पूरी होती हैं हर मनोकामना...जानें यहां की मान्यता

छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में मात्र 6 महीनों में पूरी होती हैं हर मनोकामना...जानें यहां की मान्यता

  दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बहुत से प्राचीन मंदिर हैं और हर मंदिर का अपना एक अलग महत्त्व हैं. और हर एक मंदिर की अलग-अलग मान्यता हैं. छत्तीसगढ़ में जितनी भी प्राचीन मंदिर हैं. हर मंदिर में कुछ न कुछ ख़ास बातें होती हैं. जिससे लोगों की आस्था जुडी हुई होती हैं.

ठीक इसी तरह दुर्ग जिला दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम देवबलोदा में भगवान शिव प्राचीन मंदिर है। जो काफी रोचक तथ्यों से भरा हुआ हैं. लोग दूर दराज से यहाँ दर्शन करने पहुंचते हैं. मंदिर का नाम छहमासी मंदिर है। रहस्यों से भरे इस मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां हैं। एक कहानी ग्रामीणों ने सुनाई। बताया कि 7वीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य थे, जिन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया। कुछ कहते हैं कि इसका निर्माण 11वीं से 13 वीं शताब्दी के बीच में हुआ है।

पत्थरों से बना है प्राचीन मंदिर
प्राचीन शिव मंदिर पत्थरों से बना है। इन पत्थरों को चूना, गुड़ व अन्य सामग्री के मिश्रण से जोड़ा गया है। इसके हर पत्थर में मां दुर्गा, काली, गणेश व हाथी, घोड़े के अलावा अन्य पौराणिक कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले छह महीने सिर्फ एक व्यक्ति रात में यह मंदिर बनाता था। इस वजह से इसे छहमासी मंदिर कहा जाता है।

इस वजह से अधूरा रह गया मंदिर
गांव के जानकार बताते है कि शिल्पकार की पत्नी रोज खाना लेकर आती थी। एक दिन उसकी बहन खाना लेकर आई। कारीगर नग्न अवस्था में मंदिर का निर्माण कर रहा था। अपनी बहन को देखकर वह मंदिर के निकट स्थित कुंड में कूद गया। उसकी बहन मंदिर के पीछे स्थित तालाब में कूद गई। इस वजह से मंदिर के ऊपर गुम्बद का निर्माण नहीं हो पाया। मंदिर अधूरा रह गया। आज भी इसी हालत में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

छह महीने में पूरी हो जाती है हर मनोकामना
इस प्राचीन मंदिर से लोगों की आस्था ऐसी है कि कोई भी मनोकामना छह महीने में पूरी हो जाती है। हर साल देशभर से करीब 2 से 3 लाख लोग दर्शन करने आते है। यहां पर महाशिवरात्रि में तीन दिनों का मेला भी लगता है। मेले के दौरान भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।

आज युवा कांग्रेस करेगें सीएम हाउस का घेराव, मुख्यमंत्री निवास जाने वाले सभी रास्ते बंद...लगाए गए बैरिकेट्स

आज युवा कांग्रेस करेगें सीएम हाउस का घेराव, मुख्यमंत्री निवास जाने वाले सभी रास्ते बंद...लगाए गए बैरिकेट्स

 रायपुर : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने सोमवार को सीएम हाउस का घेराव करने की घोषणा की है। रोजगार की मांग समेत युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

आंदोलन में युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सप्रे शाला मैदान से लेकर सीएम हाउस के चारों ओर सुरक्षा का तगड़ा घेरा खड़ा किया है।

सीएम हाउस जाने वाले हर रास्ते में बांस-बल्ली लगाई गई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री निवास से करीब एक किलोमीटर दूर नेताजी सुभाष स्टेडियम के पीछे वाली सड़क तक को खोदकर बैरिकेड लगाया जा रहा है। सुबह 11.30 बजे से सीएम हाउस जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया। हालांकि पुलिस अफसरों ने इस बात से इंकार किया है। एएसपी लखन पटले का कहना है कि सुरक्षा के लिए हर रास्ते पर बेरीकेड और टीन का शेड लगाया जा रहा है। लेकिन रास्ता बंद नहीं किया जाएगा।

रास्ता खुला रहेगा, लोगों को आने-जाने से रोका नहीं जाएगा। प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की ओर बढ़ेंगे तब उसे बंद किया जाएगा। ऐसा न होने की दशा में सभी रास्ते खुले रहेंगे।

इन मांगों को लेकर घेरा

युकां का आरोप है कि भाजपा ने हर साल 2 करोड़ को रोजगार देने का वादा किया है, लेकिन आज तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बल्कि उनका रोजगार छिन गया है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ 500 रुपए सिलेंडर देने की बात कही जा रही थी, लेकिन सिलेंडर के दाम में सिर्फ 100 कम किए गए हैं। भाजपा ने जो वादा किया है। उसे पूरा नहीं कर रही है।

सप्रे शाला के सामने रोकी जाएगी रैली

बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर युकां प्रदर्शन करेगा। वहां से युंकाई सीएम हाउस घेरने रैली निकालेंगे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस सप्रे शाला के सामने रोकने का प्रयास करेगी। इसके लिए सड़क पर मजबूत बेरीकेड लगाया गया है। इसके अलावा टीन के शेड लगाकर रास्ता बंद करने की तैयारी है। उसके ठीक पीछे एक और बेरीकेड लगाया जाएगा।

अगर पहला बेरीकेड प्रदर्शन के दौरान टूटा तो दूसरे में रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन को रोकने के लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। प्रदर्शन के दौरान बूढ़ापारा चौक से लेकर सप्रे शाला तक रास्ता बंद रहेगा।

ट्रैफिक को पुलिस लाइन पीछे गेट और सदरबाजार में डायवर्ट किया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय का आज झारखंड दौरा, बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन

सीएम विष्णुदेव साय का आज झारखंड दौरा, बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर झारखंड के देवघर पहुंचेंगे. जहां वे बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करेंगे. इसके बाद वे एक्सक्लूसिव गार्डन देवघर में बैठक में शामिल होंगे. फिर झारखंड के ही दुमका में बूथ लेवल कार्यक्रम में शामिल होंगे.

शाम 5.40 बजे वापस रायपुर लौट आयेंगे. बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 12 मार्च को रायपुर आएंगे. इस दौरान वे बीजेपी के लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे. भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक उपरांत सदस्यों को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री बनाने के बाद वे पहली बार छतीसगढ़ आएंगे.

रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

 रायपुर। स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन रायपुर प्रेस क्लब में आज नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, महासचिव डॉ वैभव शिव पांडे, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी और अरविंद सोनवानी ने पद और कर्तव्य की शपथ ली

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने इस मौके पर मौजूद सभी वरिष्ठ और साथी पत्रकारों का स्वागत किया. साथ ही ये संकल्प भी दोहराया कि पत्रकार एकता के साथ प्रेस क्लब की बेहतरी के लिए प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी कार्य करेगी. शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष त्रिराज साहू, उमेश मिश्रा, दिवाकर मुक्तिबोध, राजेश जोशी, प्रकाश शर्मा, बृजेश चौबे, रामअवतार तिवारी, केके शर्मा एवं श्री दामू आम्बेडारे उपस्थित रहे, इन सभी ने अपने अनुभव साझा किए और नये पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया.

रायपुर प्रेस क्लब में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा विशेष रूप से उपस्थित हुए उन्होंने पत्रकारों को इस बात का भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार में ऐसी कोशिश रहेगी कि पत्रकारों को अभिव्यक्ति के खतरे न उठाने पड़े. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए.

CG ब्रेकिंग: सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका

CG ब्रेकिंग: सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका

 गंडई : गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया के दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे रविवार तड़के सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। घटना में मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हैगंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया निवासी इंद्रेश साहू पिता रामाधार साहू 22 वर्ष शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने नए घर सोने गया था। परंतु पुराने घर में सोने की बात कह कर वापस चला गया था। रविवार की सुबह उसका शव दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीणों ने घर वालों एवं पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंडई अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की घटना स्थल पर शव परीक्षण करने पर युवक शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिला है। परंतु मृतक के मुंह एवं नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जहर खुरानी का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि मृतक इंद्रेश साहू रात में भोजन करने के पहले घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर स्थित तहसील साहू के ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूरों के साथ शराब पिया था। रात में भी ईट भट्ठे की ओर जाते नजर आया था। जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव पंचनामा कर कई बंदों पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चलती कार के ऊपर पलटा पोल से भरा ट्रक...पढ़िए पूरी खबर 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चलती कार के ऊपर पलटा पोल से भरा ट्रक...पढ़िए पूरी खबर 

 कांकेर : छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहॉँ चलती कार के ऊपर अचानक ट्रक पलट जाने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पोलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार हुंडई कार में सवार होकर तीन युवक कांकेर एन एच 30 मुख्य मार्ग से जा रहे थे, तभी मरकाटोला घाटी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर गिर गया, हादसे में कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक में भारी तादात में सीमेंट पोल भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया है। वहीं  मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि कांकेर में दो महीने पहले भी एक बस अनियंत्रित हो कर ट्रक मै जा घुसी थी, जिसमे तीन लोगो की मौत हुई थी।