नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग : प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के खिलाफ बड़ा एक्शन, 215 अधिकारियों के ट्रांसफर को हाईकोर्ट ने किया रद्द...सामने आई ये बड़ी वजह..!!

ब्रेकिंग : प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के खिलाफ बड़ा एक्शन, 215 अधिकारियों के ट्रांसफर को हाईकोर्ट ने किया रद्द...सामने आई ये बड़ी वजह..!!

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी 215 तबादला आदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों राज्य में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख और जनपद पंचायत सीईओ के 200 से ज्यादा तबादला किये थे, जिसमें नायब तहसीलदार के 79, तहसीलदार के 49, अधीक्षक भू अभिलेख के 5, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के 59 और जनपद पंचायत सीईओ के 23 अधिकारी शामिल थे। दरअसल राज्य सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग के 23 फ़रवरी के पत्र को आधार बनाकर ये तबादले किये थे। हाईकोर्ट में इस तबादले के विरुद्ध 50 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गयी थी।

दरअसल भारत निर्वाचन आयोग ने 23 फरवरी को कर्मचारियों के तबादले को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें तबादले के संदर्भ में उल्लेख था कि वैसे अधिकारी या कर्मचारी जो एक ही संसदीय क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं, उनका तबादला किया जाना है। इ आधार बनाकर राज्य सरकार ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख,ट्रायबल विभाग के सीईओ के तबादले किये। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले को लेकर 27 फरवरी को एक और निर्देश जारी किया।

लिहाजा याचिका में इस बात को आधार बनाया गया कि जब भारत निर्वाचन आयोग ने अपने पूर्व के निर्देश के बाद ट्रांसफर को लेकर नया निर्देश जारी किया है, लिहाजा पिछले निर्देश को आधार बनाकर किये गये तबादले अवैध हैं। जस्टिस एनके व्यास ने इस मामले की सुनवाई की। हालांकि सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से जानकारी दी गयी, कि वो तबादला रद्द करने पर विचार कर रही है, लेकिन जब शासन की तरफ से इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया, तो फिर हाईकोर्ट ने तबादला आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिजली कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ गया है। अब बिजली कर्मचारियों को केंद्र की तरह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जायेगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी अभी भी 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता पर ही अटके हुए हैं। राज्यकर्मी लगातार 8 प्रतिशत डीए बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं।बिजली कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ 1.1.2024 से मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ता की वजह से मार्च माह की सैलरी में बढ़ोत्तरी की जायेगी। आदेश के मुताबिक जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान माह मार्च 2024 से अप्रैल 2024 के वेतन के साथ दो समान किश्तों में की जायेगी।

आचार संहिता के दौरान व्यापमं से कोई प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी आयोजित, ढाई महीने बाद शुरू होंगे एग्जाम

आचार संहिता के दौरान व्यापमं से कोई प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी आयोजित, ढाई महीने बाद शुरू होंगे एग्जाम

रायपुर । देश में जल्द ही 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए तारीखों का एलान चुनाव आयोग जल्द ही करने जा रहा है। एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे कई तरह की पाबंदियां भी लग जाएंगी।

बता दे छग में व्यापम ने फरवरी में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सर्वेयर अनुरेखक, मंडी बोर्ड भर्ती जैसे एग्जाम हुए। लेकिन अब ढाई महीने तक व्यापमं से कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी। दोबारा परीक्षाएं 30 मई से शुरू होगी। इसके तहत एमसीए, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आचार-संहिता एक-दो दिन में लगने वाली है।30 मई के बाद दुबारा  एग्जाम दुबारा शुरू होंगे

वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए इंटरव्यू 19 को : पीएससी की ओर से पिछले माह राज्य सेवा परीक्षा की प्रिलिम्स आयोजित की गई थी। करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस महीने पीएससी से स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया है।इंजीनियरिंग सर्विस के तहत इंटरव्यू 12 मार्च से शुरू हो चुका है, 18 मार्च तक चलेगा। जबकि वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए साक्षात्कार 19 मार्च को होगा। इसके बाद संभावना है कि पीएससी से भी परीक्षाएं या इंटरव्यू लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। इस महीने पीएससी-2023 प्रीलिम्स के रिजल्ट जारी होंगे।

 
BREAKING: लोकसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज, कल लागू होगी आचार संहिता !

BREAKING: लोकसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज, कल लागू होगी आचार संहिता !

 Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई हैं. सभी पार्टियों को चुनाव की तारीखों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार हैं. जहाँ एक ओर पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तमाम प्रकार की तैयारी में जुटी हुई हैं. इसी बीच खबर हैं शनिवार को 16 मार्च यानि कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता हैं.

मिली जानकारी के के अनुसार कल चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 3 बजे होगी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी किस प्रकार की जा रही हैं, इसकी जानकरी चुनाव आयोग द्वारा दिया जायेगा। और कल ही चुनाव की तारीख का ऐलान भी होने की पूरी सम्भावना हैं।

बात दें की लोकसभा चुनाव के लिए जहाँ पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है। वही सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. एक अहम् जानकरी दे दें की कल ही कल दोपहर 3 बजे आचार संहिता लागू हो सकती है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर

रायपुर । 2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे।  इस बीच सूत्रों ने कहा है कि चुनाव आयोग के आज शुक्रवार (15 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने की उम्मीद है। चुनाव के ऐलान के साथ ही देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।  सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं

इसी कड़ी में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज दूसरी  लिस्‍ट आ सकती है. जिसमें छत्तीसगढ़ (chhattisgarh )की 5 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी. पिछली चुनाव समिति की बैठक में शेष 5 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी. चुनाव समिति की बैठक में इन नामों की चर्चा है।  बिलासपुर से विष्णु यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है. कांकेर से पूर्व प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को मौका मिल सकता है. बस्तर में हरीश लखमा प्रत्याशी बन सकते हैं. रायगढ़ सीट से लालजित सिंह राठिया को मौका मिल सकता है। सरगुजा से अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम और शशि सिंह के नाम की चर्चा है।

CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...प्रदेश भर में अंधड़ के साथ बारिश, ओलावृष्टि के आसार

CG Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...प्रदेश भर में अंधड़ के साथ बारिश, ओलावृष्टि के आसार

 रायपुर । बढ़ती गर्मी से आने वाले चार दिनों में लोगों को थोड़ी निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक  16 से 19 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही वर्षा होने व ओला गिरने की संभावना है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार विशेषकर कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ चल सकता है।18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। दुर्ग, राजनांदगांव में ओलावृष्टि की संभावना दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिले के कुछ क्षेत्रों में 17 मार्च को तेज अंधड़ व बादल गरजने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। यही स्थिति 18 मार्च को कोरबा व बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में रह सकती है।

द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक

प्रदेश के कई क्षेत्रों का अधिकतम तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

CG TRANSFER : फिर प्रशासनिक बदलाव, नवीन पदस्थापना आदेश जारी...यहां देखें लिस्ट

CG TRANSFER : फिर प्रशासनिक बदलाव, नवीन पदस्थापना आदेश जारी...यहां देखें लिस्ट

 रायपुर । राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। लिस्ट में 13 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्धारा जारी किए गए हैं।

देखें लिस्ट

दिल को दहला देने वाला मामला : बेटे ने की बूढी माँ की हत्या...शव को तालाब में फेंका...जाने क्या है पूरा मामला

दिल को दहला देने वाला मामला : बेटे ने की बूढी माँ की हत्या...शव को तालाब में फेंका...जाने क्या है पूरा मामला

 मनेन्द्रगढ़। भरतपुर जिले के खड़गंवा क्षेत्र के ग्राम धनपुर बैगापारा में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां बूढी मां का इलाज नहीं करने को लेकर सौतेले बेटे ने अपनी बूढी मां को टोपी से नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। और उसकी लाश को एक गमछे में पत्थर से बांधकर गहरे पानी में फेंक दिया और पुलिस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आठ मार्च की शाम 5 बजे घर से गई थी जिस का शव घर के पीछे वाले तालाब में मिला है।

दरअसल यह मामला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के खड़गंवा क्षेत्र के धनपुर बैगापारा के रहने वाले लाल साय बैगा उम्र 60 वर्ष ने दिनांक नव मार्च को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी मौसी माँ सुमरिया आठ मार्च को शाम 05 बजे घर से चली गई थी जिसका शव नव मार्च को घर के पीछे तालाब में मिली है।

खड़गंवा पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को पानी से निकाला और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस दौरान मृतिका के शव को जब तालाब से निकालने पर पाया गया कि मृतिका का हत्या कर चेहरा सिर, गला को साल गमछा में बांध कर गमछा में पत्थर से बांधकर और दोनो पैर को गमछा से बांध कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तालाब में फेंक दिया गया है। जब पुलिस के द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु को होमोसाईडल (हत्या) बताया गया जिस पुलिस ने मर्ग पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी।

और पूछताछ किया, तब प्रार्थी लाल साय जो मृतिका का सौतेला लड़का था जो सौतेली मां मृतिका सुमरिया बाई जो 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला थी जो डण्डा लेकर घूमती रहती थी और पूर्व में गिरने से हाथ पैर में चोट आने से इलाज कराने में पैसा खर्च हो जाता है यह बोलकर विवाद करता था और 08 मार्च को अपने भतीजा नईहर के साथ शराब पीकर घर जाते वक्त उसी समय लाल साय की सौतेली मां सुमरिया रास्ते में गिरी पड़ी थी, जो अपने सौतेली बेटे को आवाज़ दे रही थी। शराब के नशे में धुत लालसाय द्वारा बार-बार यह बोलकर गिर जाती है कहकर भतीजे नईहर से मिलकर अपने पहने टोपी से नाक मुंह को और पैर को दबा कर अपनी मौसी मां का हत्या कर दिया। और फिर उसके बाद मृतिका सुमरिया को उठा कर घर के पीछे तालाब के पास ले जाकर मृतिका का शव पानी से बाहर न निकल पाये यह सोचकर मृतिका का साल और गमछा को चेहरा, गले, सिर में बांधकर और गमछा में पत्थर बाधकर और दोनो पैर को मृतिका के गमछे से ही बांधकर सच छुपाने के उद्देश्य से तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया।

CG ब्रेकिंग : पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामल

CG ब्रेकिंग : पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामल

जांजगीर :जिले में हत्या का मामला सामने आया है, यहां ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह के शक में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस मामले पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लखाली निवासी संतोष साहू की पत्नी बिंदिया (30)) का शव गुरुवार को सुबह खाट में मिला। जब पड़ोसियों ने देखा तब उनके होश उड़ गए, इसके बाद घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की ,जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी बिंदिया साहू का किसी और के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका रखता था।

वहीं बुधवार की रात्रि करीबन 8 बजे पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति को गिरफ्तार कर लिया है।

एक्शन मोड में कलेक्टर, सात कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जानिए वजह…

एक्शन मोड में कलेक्टर, सात कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जानिए वजह…

 बिलासपुर : जिले के कलेक्टर अवनीश शरण (Collector Avnish Sharan) ने आज मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में अचौक निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर ने अनुपस्थित सात कर्मचारियो को नोटिस जारी किया है, अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि टीवी की दवाई नही है, कलेक्टर आफिस की साफ सफाई पर संतुष्ट है, लेकिन उनके निरीक्षण के समय कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। आगे जिला अस्पताल के संदर्भ मे जानकारी लेकर कार्य किया जायेगा।

कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो के लिए राज्य सरकार ने किया कमेटी का गठन, इन्हे बनाया गया सदस्य

कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो के लिए राज्य सरकार ने किया कमेटी का गठन, इन्हे बनाया गया सदस्य

 रायपुर : - राज्य सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं और मागों को लेकर गंभीरता दिखायी है। राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी है, जो कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है।

GAD की तरफ से जारी आदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक की अध्यक्षता में कमेटी बनायी गयी है। इसमें विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव, जीएडी के सचिव, वित्त विभाग के सचिव और सचिव शासकीय कल्याण शाखा सदस्य होंगे।

 
BREAKING : कई जिलों के CMHO का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…. किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

BREAKING : कई जिलों के CMHO का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…. किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर  : छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के CMHO का तबादला किया है, जारी आदेश के अनुसार 17 जिलों के सीएमएचओ को इधर से उधर किया गया है. इनमें कोरिया, राजनांदगांव, जशपुर, बीजापुर, बिलासपुर, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, गरियाबंद, बालोग, रायगढ़, सुकमा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बेमेतरा, जिला शामिल है.

देखिए लिस्ट-

स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा : बृजमोहन अग्रवाल

स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर : शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा है कि हमारी सरकार हमेशा से ही खेल और शारीरिक शिक्षा को महत्व देती है। आने वाले शिक्षा सत्र से स्कूल में पहला पीरियड योग, व्यायाम, नैतिक शिक्षा का और प्रत्येक शनिवार लास्ट पीरियड खेल कूद का रहेगा। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासम्मेलन में कही।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ‘खेल ही जीवन, जीवन ही खेल’ है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और जीवन को जीने का एक तरीका भी। खेलों के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। ऐसे में शारीरिक शिक्षा की भूमिका अहम हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि, खेल हमें अनुशासन, एकाग्रता, टीम वर्क सीखाता है और जिस दिन पूरे देश के लोगों में टीम भावना आ जायेगी उस दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

मंत्री  अग्रवाल ने यह भी कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार के शासनकाल में खेल और शारीरिक शिक्षा के लिए काफी काम हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी देश के एंबेसडर होते है, और उनको तैयार करने वाले शारीरिक शिक्षा के शिक्षक होते हैं और उनकी उचित मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक को वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान तो मिलता है लेकिन पदनाम परिवर्तन नहीं होता। सरकार उनको वरिष्ठता के आधार पर पदनाम दिलाने और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के लिए नई शिक्षा नीति में प्रावधान लाएगी।

 

BREAKING :  इन्हे बनाए गए सेंट्रल सेक्रेटिएट में डायरेक्टर...राज्य सरकार ने दी एनओसी

BREAKING : इन्हे बनाए गए सेंट्रल सेक्रेटिएट में डायरेक्टर...राज्य सरकार ने दी एनओसी

 रापयुर: IAS अधिकारी अय्याज तंबोली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. उन्हें केंद्रीय सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया है. राज्य शासन ने उन्हें NOC दे दिया है. आपको बता दें कि अय्याज तंबोली 2009 बैच के IAS अधिकारी रह चुकें है.

मुख्यमंत्री साय  के सत्ता में आने के बाद अय्याज तंबोली को हाउसिंग बोर्ड का कमिश्नर बनाया गया था. इससे पहले 2008 बैच के आईएएस नीरज बंसोड़ को भी उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान पहले केंद्रीय सचिवालय में डायरेक्टर बनाया गया था. इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पीएस बनाये गये.

ग्रीन आर्मी ने 21 साथियों को राइजिंग अवार्ड से किया सम्मानित

ग्रीन आर्मी ने 21 साथियों को राइजिंग अवार्ड से किया सम्मानित

 रायपुर : ग्रीन आर्मी का बैठक आज वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि आज 25 से अधिक नए सदस्यों ने सदस्यता प्राप्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण लिया। प्रदेश अध्य्क्ष श्री अमिताभ दुबे द्वारा नए सदस्यों को शपथ दिलाते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण मुख्य रूप सभी वर्ग के लिए तीन बिंदुओं पर आधारित रहा प्रथम एक्शन अर्थात संस्था सदस्यों को पहले खुद से कार्य प्रारंभ करना चाहिए हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा दुनिया को सुधारने के पहले खुद को सुधारें। द्वितीय संग़ठन पर्यावरण के लिए सभी धर्म समुदाय के लोगो को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है तृतीय वर्कफ्रॉमहोम- अगर आप किसी कारणवश पर्यावरण के लिए समय नई दे पा रहे तो आप घर बैठे कार्य करें एवम् औरों को भी प्रेरित करे।

ग्रीन आर्मी संस्था तालाबो में पीपल और बरगद को लगाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा हम हरियाली के लिए सभी धर्म समाज समाज को एकत्रित करते हुए रायपुर के सभी तालाब को पीपल और बरगद से अच्छादित कर देंगे। रायपुर शहर तालाबों का शहर है संस्था कोई भी हो लेकिन पीपल और बरगद लगाने प्रेरित करेंगे

राइजिंग अवार्ड 2024 सम्मान

संस्था द्वारा पर्यावरण के छेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 सदस्यों को राइजिंग अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो यह सम्मान संस्था द्वारा सदस्यों को उनके पर्यावरण के प्रति समर्पण लगन मेहनत एवँ औरों को प्रेरित करने के लिए प्रदान किया जाता है संस्था द्वारा यह सम्मान वर्तमान में 21 लोगो को प्रदान किया गया जो कि आगे भी जारी रहेगा।

संस्था रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंग टूटेजा ने कहा वर्तमान में भीषण गर्मी का आगाज़ हो चुका है पेड़ कोई भी लगाए पानी हम सबको देनी है। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ हितेश दीवान द्वारा किया गया तथा राइजिंग अवार्ड हेतु आमन्त्रण श्रीमती मोनिका बागरेचा जी एवँ नए सदस्यों को शपथ ग्रहण हेतु आमन्त्रण सुमन दीवान जी द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष मोहन वल्यानी मि. टारगेट ,रात्रि लहरी ,डॉ मनोज ठाकुर एवँ अन्य समस्त प्रमुख पदाधिकारी लगभग 150 की संख्या में उपस्थित रहे।

खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान...देखें पूरी लिस्ट

खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान...देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान 133 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 411 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया गया। इस दौरान समारोह में बलिदान विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे और बलिदान कौशल यादव की माता जी का सम्मान किया गया।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया गया है।

Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 

 

इन खिलाडियों को मिला पुरस्कार 

 

 

 

 

 

CG ब्रेकिंग : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ तबादलें...देखें लिस्ट

CG ब्रेकिंग : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ तबादलें...देखें लिस्ट

 रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन एवं तबादलें हुए है। चार जिला कार्यक्रम अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गये है। पांच सहायक ग्रेड तीन के सहायक ग्रेड 2 में प्रमोशन व तबादलें किए गये है। 8 सहायक ग्रेड 2 के सहायक ग्रेड 1 में प्रमोशन व तबादलें किए गए है। चार परियोजना अधिकारियों के प्रमोशन जिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के पद पर किए गये है।

देखें आदेश

 

 

 

 

 

निगम के इंजीनियर और सब इंजीनियरों का ट्रांसफर..आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

निगम के इंजीनियर और सब इंजीनियरों का ट्रांसफर..आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

 बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में सफाई ठेके में गड़बड़ी सहित अफसरों की मनमानी का मुद्दा उठाए जाने के बाद कमिश्नर ने सालों से जमे इंजीनियर व सब इंजीनियर के विभागों में फेरबदल किया है। साथ ही उन्हें एक जोन से दूसरे जोन में पदस्थ किया है। लेकिन, कमिश्नर के आदेश के बाद भी दो सब इंजीनियर एक ही जोन में जमे हुए हैं और उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम में नए जोन की स्थापना के बाद से सब इंजीनियर पिछले लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। इसमें जोन क्रमांक आठ के इंजीनियर अनूप कुमार सोनी, जोन क्रमांक सात के सब इंजीनियर सोमशेखर वर्मा, जोन क्रमांक एक के सब इंजीनियर हितेश मक्कड़, आशीष कुमार गुप्ता और लेखापाल वर्षा मरकाम शामिल हैं। कमिश्नर अमित कुमार के आदेश के बाद भी सब इंजीनियर हितेश मक्कड़ व एक अन्य सब इंजीनियर सोमशेखर वर्मा पद पर जमे हुए हैं और अभी तक रिलीव नहीं हुए हैं।

 चोर ने युवती से किया रेप, नकाबपोश चोर ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, 180 CCTV जांच में मिला हुलिया...3 गिरफ्तार

चोर ने युवती से किया रेप, नकाबपोश चोर ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, 180 CCTV जांच में मिला हुलिया...3 गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने युवती से रेप किया है। चोर ने 21 वर्षीय युवती से मारपीट कर सोने की अंगुठी लूट ली। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल आरोपी और उसके दो चोर साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से सोने की अंगुठी जब्त की गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि रात को वह घर पर थी। रात करीब तीन बजे अनजान युवक उसके में घुस आया। युवक ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसने युवती को धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसके हाथ से सोने की अंगुठी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। घटना से दहशत में आई युवती ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। साथ ही सिविल लाइन थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी रजनेश सिंह ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे हेतु आईपीएस उमेश गुप्ता को अपने मार्गदर्शन में जांच की जवाबदारी दी। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी का फुटेज लिया। इसमें मिले संदेहियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड मे रहने वाला बीर सिंह उर्फ पंकज(36) अमेरी में रह रहा है। पुलिस उसकी तलाश में अमेरी पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा। जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपने दोस्तों विद्याभुषण बरेठ(29) निवासी इमलीपारा और अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ(34) निवासी मंझवापारा के साथ घटना को अंजाम देना बताया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री का इस जिले को बड़ी सौगात, 7 नगरीय निकायों के विकास के लिए दी 4.8 करोड़ रुपए की मंजूरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री का इस जिले को बड़ी सौगात, 7 नगरीय निकायों के विकास के लिए दी 4.8 करोड़ रुपए की मंजूरी

 रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं।

नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

CG BREAKING : मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की निर्मम हत्या...जानिए क्या है वजह !

CG BREAKING : मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की निर्मम हत्या...जानिए क्या है वजह !

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में अपराधों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या जैसे मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और सनसनीखेज मामला बलौदाबाजार से सामने आया है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला कसडोल थाने के असनिंद गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दयाराम जायसवाल उम्र 60 वर्ष कसडोल में आधार सेंटर में काम करता था, जिसका गांव में ही जमीन विवाद था। वहीं गुरुवार की सुबह दयाराम जब मॉर्निंग वाक पर निकले तो आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, मालिश करने के बहाने कर दिया ये बड़ा कांड, फिर जो हुआ...पढ़िए पूरी खबर

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, मालिश करने के बहाने कर दिया ये बड़ा कांड, फिर जो हुआ...पढ़िए पूरी खबर

 कवर्धा। बदलते समय के साथ लोग उन रिश्तों की भी सीमाएं लांघते जा रहे हैं जिनकी इजाजत समाज नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां भाभी के प्यार में पड़कर देवर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब आलम ऐसा है कि भाभी से मोहब्बत के चक्कर में देवर जेल की हवा खा रहा है। 

दरअसल मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बांगर का है। यहां रहले वाले बिरसु राम की पत्नी और छोटे भाई भीम सैयाम के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मोहब्बत में दोनों सभी हदों को पार कर चुके थे। लेकिन प्यार कब तक छिपा रहता? एक दिन दोनों के आशिकी की दास्तान बिरसु राम को पता चली, जिसके बाद देानों भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ। आखिरकार मामला समझाइश के बाद शांत हो गया।

इसी दौरान बिरसु बोर गाड़ी में मजदूरी करने मध्यप्रदेश चला गया। वहां से 7 मार्च की रात को गांव लौटा, तो आरोपी छोटा भाई मन ही मन परेशान था। इधर लौटने पर बिरसु शराब के नशे में धुत रहता था और 8 मार्च की शाम को भी नहीं उठा। इसी शाम आरोपी छोटे भाई भीम सैयाम घर आया और तेल से मालिश करने के बहाने बिरसु को गला दबाकर मार डाला। घटना के वक्त मृतक की पत्नी खाना पका रही थी, जिसे इसका पता नहीं चला। हत्या कैसे की? फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई भीम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

सड़क पर उतरे छत्तीसगढ़ आयकर विभाग के कर्मचारी...नियमितीकरण सहित इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सड़क पर उतरे छत्तीसगढ़ आयकर विभाग के कर्मचारी...नियमितीकरण सहित इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय मुख्यालय के आव्हान पर 11 मार्च से 13 मार्च तक देश के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान मुख्य निदेशक एवं प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। रायपुर आयकर कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। 

कर्मचारियों ने आयकर कर्मचारियों के भर्ती नियम सहित अन्य मुद्दों पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से चर्चा कर मांगों का समाधान निकालने का आग्रह किया है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर 15 मार्च को भोजनावकाश के बाद कार्यालयों से बहिर्गमन करने की चेतावनी भी दी है।

आयकर विभाग के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, कार्यालय अधीक्षक एवं आशुलिपिक ग्रेड-1 के भर्ती नियमों में DOPT की नियमावली के अनुसार प्रोटेक्शन क्लॉस दिया जाए, खाली पदों पर पदोन्नति के लिए वन टाइम रिलेक्शेसन प्रदान किया जाए, अंतर्प्रभारा स्थानांतरण प्रारंभ किया जाए, वरिष्ठ कर सहायक से कर सहायक श्रेणी में पदावनयन शामिल हैं। 

 
साय सरकार ने बदला इस जिले के ऑक्सीजन पार्क का नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा, आदेश जारी

साय सरकार ने बदला इस जिले के ऑक्सीजन पार्क का नाम, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा, आदेश जारी

 रायपुर। अम्बिकापुर के महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम बदल दिया गया है। अब इस पार्क को गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखें आदेश

छत्तीसगढ़ : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन...देखें लिस्ट..!!

छत्तीसगढ़ : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन...देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। रेलवे द्वारा होली के अवसर पर दुर्ग-पटना के मध्य गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के लिये चलाई जायेगी। यह गाड़ी दुर्ग से 08793 नंम्बर के साथ तथा पटना से 08794 नम्बर के साथ चलेगी।

08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल दुर्ग से 22 मार्च, 2024 (शुक्रवार) तथा 08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल पटना से 23 मार्च, 2024 (शनिवार) को छुटेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एस.एल.आर/एसएलआरडी, 02 सामान्य, 14 स्लीपर, 04 एसी-III, 01 एसी -II सहित कुल 23 कोच रहेगी।