नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BJP नेताओं की हत्या पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जारी किया बयान, नक्सलियों से वार्ता को लेकर कही ये बड़ी बात

BJP नेताओं की हत्या पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जारी किया बयान, नक्सलियों से वार्ता को लेकर कही ये बड़ी बात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार नक्सली क्षेत्रों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही नक्सलियों को आम नागरिकों की तरह मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बस्तर में लगातार BJP नेताओं की हत्या और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है। कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं। हम तो नक्सलियों से वार्ता के लिए भी तैयार हैं। आखिर नक्सली क्या चाहते हैं बताएं। हम तो कह रहे हैं वीडियो कान्फ्रेसिंग में बात करने के लिए तैयार हैं। सामान्य लोगों को इस तरह मौत के घाट उतारना कहां का न्याय है। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विशेष पिछड़ी जनजाति की स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं का जो स्व सहायता समूह बना है वो दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। महिलाएं अपने स्वसहायता समूह के उत्पादों को लेकर जा रहे हैं। दिल्ली में राष्ट्रपति को भेंट करेंगे। साथ ही दिल्ली के कई स्थानों पर भ्रमण भी करेंगे। 

स्कूल में बड़ा हादसा : कक्षा के दौरान भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर...बाल-बाल बचे टीचर और स्टूडेंट्स

स्कूल में बड़ा हादसा : कक्षा के दौरान भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर...बाल-बाल बचे टीचर और स्टूडेंट्स

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। घटना में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना कवर्धा के बहरमुड़ा मीडिल स्कूल की है। कक्षा के दौरान स्कूल की छत भर भराकर गिर गयी। खुशकिस्मती की बात ये रही कि बच्चों को चोट नहीं आयी। बताया जा रहा है की बहरमुड़ा मिडिल स्कूल काफी जर्जर था।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बहरमुड़ा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे। यहां क्लास में 30 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी कुछ बच्चों के सिर पर रेत गिरने लगी। उन्होंने तुरंत टीचर को बताया। शिक्षक मे तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला।

जैसे ही बच्चे क्लास से बाहर निकले, करीब 10 फीट एरिया की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। अगर वहां पर बच्चे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये शासकीय मिडिल स्कूल काफी जर्जर हो चुका है। पिछले सत्र में स्कूल खुलने से पहले यहां की मरम्मत के लिए शासन ने 3.40 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से ठेकेदार ने भ्रष्टाचार कर राशि की बंदरबांट कर ली। जिसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि मेंटनेंस राशि देने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही है। जिले के ज्यादातर शासकीय स्कूलों में मेंटनेंस नहीं होने से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। कई स्कूल तो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित, राज्य शासन ने नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष

तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित, राज्य शासन ने नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष

 रायपुर: राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे को मारो नगर पंचायत का और मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

महिला की बेरहमी से हत्या : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

महिला की बेरहमी से हत्या : पति ने पत्नी को उतारा मौत घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केसला में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के गले में कैंची से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।बता दें कि आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की 2019 में बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से दो बच्चियां हैं। इसके बाद उसने तीजन बाई देवांगन से दूसरी शादी की। उससे एक लड़का है, जिससे आए दिन घरेलू लड़ाई-झगड़ा लगातार चल रहा था। वारदात वाली सुबह मृतिका का पति अपनी पत्नी को कपड़े धोने के लिए कहा। पत्नी यह सुनते ही आवेश में आ गई और पलट कर पति से कहा- मैं यहां कपड़ा धोने नहीं आई हूं।

जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पति ने आवेश में आकर सामने पड़ी कैंची से पत्नी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर पत्नी घायल हो कर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को थाने में जाकर समर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका तीजन बाई देवांगन घर में ही लहंगा सिलाई का काम करती थी।

बाहर से कपड़ा लाकर सिलाई कर अपनी जीवकोपार्जन करती थी और स्वयं खाने बनाने का काम करता था। आरोपी यज्ञबल देवांगन ने बताया कि घर का ज्यादातर काम मेरी मां किया करती थी। उसकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अपनी पत्नी को सिलाई के काम पर ध्यान कम कर घर के कामों को करने के लिए कह रहा था। सुबह कपड़ा धोने के लिए कहा तो उसी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही है।

 कैसे बनाया जाता हैं छत्तीसगढ़ का सबसे फेमस बोहार भाजी ? क्यों होती हैं इतनी महंगी...जानिए

कैसे बनाया जाता हैं छत्तीसगढ़ का सबसे फेमस बोहार भाजी ? क्यों होती हैं इतनी महंगी...जानिए

7 मार्च 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में बोहर भाजी का महत्व बहुत अधिक है। यहाँ की स्थानीय खाद्य संस्कृति में बोहर भाजी एक मुख्य स्थान रखती है। यहाँ के लोग इसे स्वादिष्ट और पोषक व्यंजन के रूप में मानते हैं। छत्तीसगढ़ की कृषि भूमि बोहर भाजी की खेती के लिए उत्तम होती है और इससे लोगों को आर्थिक लाभ मिलता है।

छत्तीसगढ़ में बोहर भाजी लोगों के भोजन में विशेष रूप से उपयोग की जाती है और स्थानीय रेस्तरां और दुकानों पर इसे उपलब्ध किया जाता है। इसके साथ ही, बोहर भाजी छत्तीसगढ़ की परंपरागत खाद्य संस्कृति का अहम हिस्सा भी है और स्थानीय त्योहारों और उत्सवों में भी इसे प्रस्तुत किया जाता है। इससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बोहर भाजी  कुछ मुख्य विशेषताएं :

अद्वितीय स्वाद: बोहर भाजी का स्वाद अपने विशेष स्वाद और आरोग्यदायक गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

पोषक तत्व: बोहर भाजी में विभिन्न पोषक तत्वों का समृद्ध संयोजन होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

विविधता: इसके कई संस्करण हो सकते हैं, जैसे कि बोहर भाजी मसाला, बोहर भाजी पनीर, या बोहर भाजी आलू।

आसानी से बनाया जा सकता है: इसे बनाने के लिए सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है और इसे जल्दी से बनाया जा सकता है।

बोहर भाजी को कई कारणों से पसंद किया जाता है.
स्वादिष्ट और आरोग्यदायक: इसमें विभिन्न मसालों और पोषक तत्वों का संगम होता है, जिससे इसका स्वाद और पोषण बढ़ जाता है।

विविधता: बोहर भाजी कई विभिन्न तरीकों से बनाई जा सकती है, जिससे इसका स्वाद और रंग विविध होता है।

साथी: इसे आमतौर पर चावल, रोटी, नान या परांठे के साथ सर्व किया जाता है, जिससे खाने का अनुभव और भी अधिक संतुलित होता है।

परंपरागत: बोहर भाजी भारतीय रसोई का एक प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है, जिसे लोग पुरानी और अपनी पसंद की यादों के साथ संबंधित करते हैं।

बोहर भाजी की महंगाई के कारण:

प्राकृतिक आपदाएं: मौसम की अनियमितता, बारिश, या प्राकृतिक आपदाएं फसल उत्पादन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे उत्पादकों को उचित मूल्य में बोहर भाजी उपलब्ध नहीं होती है।

उत्पादन में कमी: किसानों के उत्पादन में कमी, जैसे कि बुरी मौसम के कारण हो सकती है, इससे बोहर भाजी की आपूर्ति में कमी होती है और मूल्य बढ़ जाता है।

आर्थिक कारण: कई बार उत्पादकों के द्वारा उत्पादन की चार बढ़ाने के लिए नई तकनीकों या उपकरणों की आवश्यकता होती है, जिससे बोहर भाजी का उत्पादन महंगा हो सकता है।

मांग का वृद्धि: अधिक लोगों की बढ़ती मांग भी बोहर भाजी की मूल्यों को बढ़ा सकती है, क्योंकि उत्पादकों को आपूर्ति को संतुलित करने के लिए अधिक श्रम और संसाधनों की आवश्यकता होती है।

कैसे बनाते हैं बोहर भाजी

सामग्री:

500 ग्राम बोहर भाजी (पलक, चावल का पत्ता, साग आदि)
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
2 टमाटर, कटे हुए
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 टीस्पून लहसुन, कटा हुआ
1 टीस्पून अदरक, कटा हुआ
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल
प्रक्रिया:

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। फिर उसमें प्याज, लहसुन, और अदरक डालें और उन्हें सुनहरा होने तक भूनें।
अब उसमें टमाटर और हरी मिर्च डालें और उन्हें अच्छे से पकाएं।
फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें। मिला कर अच्छे से पकाएं।
अब उसमें बोहर भाजी डालें और उसे हल्का-फुल्का पकाएं, ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।
बोहर भाजी तैयार है। इसे गरमा गरम चावल, रोटी, नान या परांठे के साथ परोसें।
आप अपनी पसंद के अनुसार इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं और अन्य सामग्रियों के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

राजिम कुंभ कल्प में विदेशी सैलानी भी हो रहे है शामिल

राजिम कुंभ कल्प में विदेशी सैलानी भी हो रहे है शामिल

राजिम, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक बार फिर से राजिम कुंभ कल्प का आयोजन रामोत्सव थीम पर किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए स्पेन से 15 सदस्यो दल भी मौजूद हुआ है जो यहां की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को देख मंत्र मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने आयोजन को काफी सराहा है।
आपको बता दे स्पेन से आए दल के लोगो ने नागा साधुओं से भी मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।

CG डबल मर्डर : दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG डबल मर्डर : दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या...जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग। जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी राजपति साहू (62 वर्ष) अपनी पोती राधिका साहू (17 वर्ष) के साथ बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गांव में ही स्थित अपने मकान में सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपित ने उनकी हत्या कर दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। हत्यारें ने वारदात को क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।

खुशखबरी! किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि, बैंक खाते में आएंगे इतने पैसे

खुशखबरी! किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि, बैंक खाते में आएंगे इतने पैसे

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने किसानो के हित में बड़ा फैसला लिया गया हैं. राज्य में धान खरीद का दायरा बढ़ाने के बाद अब किसानों को धान की खरीद पर बोनस देने का वादा पूरा करने जा रही है. कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में 12 मार्च को ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे. राज्य सरकार की इस स्कीम का फायदा छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को होगा. और यही नहीं बल्कि इससे कृषि सेक्टर में उत्थान की संभावनाएं बढ़ेंगी।

किसानो के लिए सरकार ने किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के Farmer Welfare के लिए जो वादे किए थे, उन्हें ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में प्रचारित किया गया. बता दे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके इस बारे में बताया है उन्होंने कहा है कि विष्णु सरकार का पक्का है इरादा. निभायेंगे किसानों से किया हर वादा. कृषक उन्नति योजना से कृषक समुदाय समृद्ध होगा. राज्य के किसानों को 12 मार्च को राशि जारी की जाएगी.

किसानों को मिलेगीं बोनस की राशि

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में बीजेपी सरकार ने किसानों को बोनस देने के बारे में कहा था. फिलहाल अब सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही है. राज्य सरकार किसानों को इस खरीद के बदले पैसा ट्रांसफर करेगी. जिसके तहत ₹917 प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार के इस फैसले से किसानों तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे.

किसानों के बैंक खाते में ₹13000 करोड़ ट्रांसफर किए जायेंगे
बता दें इस साल खरीफ के सीजन में 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई है. यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए अलग से 10 हजार करोड़ रुपये और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है.

भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं किया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल

भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं किया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में बच्चों को मुफ्त में किताबें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा किताबों की छपाई का काम किया जाता है। पहले इस काम में कागज की खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिशा-निर्देश जारी किए। इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई खरीदी में 2 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

पाठ्य पुस्तक निगम में अब तक हर वर्ष कागज की खरीदी के लिए टेंडर निकाला जाता था और फिर न्यूनतम दरों के आधार पर खरीदी की जाती थी। इस प्रक्रिया में, बाजार से इस बात का पता नहीं लगाया जाता था कि वास्तव में खुले बाजार में संबंधित कागज की कीमत कितनी है।
कम दरों पर कागज की आपूर्ति करने वाले विक्रेता अक्सर निम्न गुणवत्ता वाले कागज की आपूर्ति करते थे, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों को खराब गुणवत्ता की पाठ्य पुस्तकें मिलती थीं।
बड़ी कंपनियों के पास छोटी कंपनियों की तुलना में कम दरों पर कागज की आपूर्ति करने की अधिक क्षमता होती थी, जिससे छोटी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाता था।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध निदेशक कुलदीप शर्मा ने किताबों के कवर पेज के लिए 250 GSM की मोटाई वाले कागज का मार्केट सर्वे कराया। और इसके साथ ही इसकी खुली निविदा भी निकाली गई। वर्ष 2024- 25 के लिए खरीदी की न्यूनतम दर 97 हजार 500 रूपये प्रति मीट्रिक टन लगाई गई।
जबकि वर्ष 2023 -24 में निविदा करके 250 GSM वाले कागज की खरीदी 1 लाख 17 हजार रूपये प्रति मीट्रिक टन के दर पर की थी।
इस बार 5 नए फर्मों ने निविदा में हिस्सा लिया। किसी भी पुराने फर्म ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया, जो अधिक दर पर पाठ्य पुस्तक निगम को कागज सप्लाई किया करते थे।
यानी की इस साल कीमत बढ़ने की बजाय उसी मोटाई और उसी गुणवत्ता के कागज की कीमत घट गई।

अधिकारियों के मुताबिक पुराने सप्लायर्स इस बात का दबाव बना रहे थे कि वे बाजार के दर के आधार पर रेट कोड करें। लेकिन शिक्षा मंत्री के निर्देश और सख्ती के बाद उनकी एक न चली और पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीका अपनाया गया।
जिससे पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा की गई खरीदी में कुल 2 करोड़ रूपये बच गए।

दरअसल कांग्रेस कार्यकाल में पाठ्य पुस्तक निगम में बाजार से अधिक दर पर कागज की खरीदी की जाती थी जिसमे जमकर कमीशनखोरी की जाती थी। लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के शिक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने भभ्रष्टाचार* और कमीशनखोरी को बंद करने के लिए नए प्रक्रिया अपनाने और मार्केट सर्वे के निर्देश दिए थे।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, किताबों के कवर पेज के बाद अब पन्नों की खरीदी में इसी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा जिससे मार्केट सर्वे के बाद बाजार भाव के आधार पर न्यूनतम दर का निर्धारण किया जाएगा। जिससे निगम को लगभग 15 करोड़ रुपए की बचत होगी।

श्री अग्रवाल का कहना है कि यह पहल भ्रष्टाचार को खत्म करने और शिक्षा विभाग में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बचत शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस पैसे का इस्तेमाल शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में जैसे स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

 BREAKING : साय कैबिनेट में किसानों के हित में बड़ा फैसला...जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय

BREAKING : साय कैबिनेट में किसानों के हित में बड़ा फैसला...जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय

 रायपुर :- कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया।

राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। विकेन्द्रीकृत चांवल उपार्जन के लिए भारत सरकार से हुए एमओयू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना शुरू की जा रही है।

मंत्रिपरिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव अनुसार खरीफ वर्ष 2023 में धान खरीदी के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रूपए के मान से आदान सहायता राशि प्रदाय की जाएगी एवं तदानुसार अनुषांगिक कार्यवाही करने हेतु विभाग को अधिकृत किया जाएगा।

# मंत्रिपरिषद की बैठक में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और बकाया राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रदेश में 2018 की स्थिति में 430 लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को प्रतिवर्ष करीब 9 करोड़ रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती थी।

एक मार्च से कम अवधि के निरूद्ध व्यक्तियों को 8 हजार रूपए प्रतिमाह, एक से 5 माह तक के निरूद्ध व्यक्तियों को 15 हजार रूपए प्रतिमाह तथा पांच माह तथा अधिक निरूद्ध व्यक्तियों को 25 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
भारत में घोषित आपातकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनैतिक या सामाजिक कारणों से मीसा/डीआईआर के अधीन निरूद्ध व्यक्तियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम-2008 बनाया गया था। जिसे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 जनवरी 2020 तथा 29 जुलाई 2020 को अधिसूचना जारी कर निरस्त कर दिया गया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 26 मई 2020 को पारित आदेश के परिपालन में उपरोक्त दोनों अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और बकाया राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

अर्थात पूर्व अनुसार प्रतिमाह सम्मान राशि पुनः प्रारंभ की जाती है एवं सम्मान राशि बंद होने से लेकर पुनः प्रारंभ होने तक की अवधि की एरियर्स राशि 01 नवम्बर 2024 को प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

# सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वाेत्तम संभव उपयोग हेतु और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पृथक विभाग का गठन किया गया है।

इस विभाग के गठन से बेहतर प्रशासन के साथ जनता तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। डिजिटल गवर्नेंस के तहत प्रशासन के सभी स्तरों पर डिजिटलाईजेशन को बढ़ावा देते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। नये विचारों एवं क्रिया विधि के संबंध में शोध और प्रशासनिक सुधार के कार्य किए जाएंगे। विभाग द्वारा राज्य में सुशासन के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए सुशासन फेलोशिप और मुख्यमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। इस विभाग के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण शिक्षण संस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग आएंगेे।

# राज्य प्रवर्तित राजीव नगर आवास योजना की शर्ताें को यथावत रखते हुए इस योजना का नाम ‘‘अटल विहार योजना‘‘ करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 2011 में विकास नगर योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस. एवं एल.आई.जी. भवनों के लिए अनुदान एवं शासकीय भूमि आबंटन के लिए योजना का नामकरण अटल विहार योजना किया गया था। जिसे वर्ष 2021 में बदलकर राजीव नगर आवास योजना कर दिया गया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना का नामकरण पुनः ‘‘अटल विहार योजना‘‘ करने का निर्णय लिया गया।

# सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक आवश्यक शक्कर वितरण के लिए राज्य के सहकारी शक्कर कारखानों से शक्कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।

शक्कर का क्रय मूल्य 35,000 रूपए प्रति टन (एक्स फैक्टरी और जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।

# छत्तीसगढ़ राज्य में आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवादी जैसे विशेष मामलों, प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी अनुसंधान एवं अभियोजन के लिए राज्य इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एस.आई.ए.) के गठन का निर्णय लिया गया। यह एजेंसी राष्ट्रीय इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एन.आई.ए.) के साथ समन्वय के लिए राज्य के नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। इसके लिए एक पुलिस अधीक्षक सहित कुल 74 नवीन पदों का निर्माण किया गया है।

# छत्तीसगढ़ सर्वविभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा की गई मांग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 13 (1) में आंशिक संशोधन किया गया, जिसके तहत संविदा पर नियुक्त कर्मचारी को 18 दिनों के आकस्मिक अवकाश के स्थान पर 30 दिनों के आकस्मिक अवकाश की पात्रता होगी।

# अनुकम्पा नियुक्तियों के आवेदकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि कलेक्टर कार्यालय में अग्रेषित होकर आवेदन प्राप्त होने पर जिला कलेक्टर द्वारा जिले में अधीनस्थ कार्यालयों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु रिक्त पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। जिले में किसी भी कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के रिक्त पद उपलब्ध न होने पर आवेदन संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रेषित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त अपने अधीनस्थ जिले जहां पर पद रिक्त होंगे उस जिले के कलेक्टर को प्रकरण अग्रेषित करेंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण कलेक्टर और संभाग आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

# छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020‘‘ को लागू करने का निर्णय लिया गया।
राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किए जाने से युवाओं में तार्किक क्षमता के संवर्धन के साथ ही उनका सर्वागींण विकास होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एकाधिक प्रवेश एवं एकाधिक निकास की सुविधा होने से युवाओं को परिस्थिति एवं आवश्यकतानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। ग्रेड आधारित निरंतर मूल्यांकन और आंतरिक मूल्यांकन होने से विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के तनाव से मुक्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक विस्तार से प्रदेश के युवाओं की पहुंच वैश्विक स्तर तक हो जाएगी।

# केेन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन किया गया है। इसी तर्ज पर राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ का नाम परिवर्तन कर राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ करने का निर्णय लिया गया।

# छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करते समय छत्तीसगढ़ की वर्तमान जीएसडीपी 5 लाख करोड़ को आगामी 5 सालों में 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 10 आधारभूत रणनीतिक स्तम्भों पर भी फोकस किया गया है। आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ संस्थाओं से परामर्श करने तथा देश और दुनिया में चल रहे बेस्ट प्रैक्टिस को छत्तीसगढ़ की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन करने का निर्णय लिया गया।

# औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उन्नयन योजना के संबंध में टाटा टेक्नालाॅजी के साथ हुए अनुबंध को राज्य के हित में नहीं पाए जाने की स्थिति में अनुबंध को समाप्त करने और एस्क्रो अकाउंट में जमा राशि 185.80 करोड़ को राज्य की कोष में जमा कराने का निर्णय लिया गया।

# संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा 46 संविदा प्रशिक्षण अधिकारी की संविदा सेवा में वृद्धि/नवीनीकरण करने का निर्णय लिया गया।

# सन्निर्माण उपस्कर यान (कन्स्ट्रक्शन इक्युपमेंट व्हीकल) जीवन काल का उदग्रहण हेतु छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम 1991 के संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

# बैटरी चलित यान से भिन्न यान पर नवीन पंजीयन, पंजीयन नवीनीकरण अथवा प्रत्येक नामांतरण दर्ज करने के समय हरित कर के उदग्रहण के लिए छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

CG suspended : श्रम निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

CG suspended : श्रम निरीक्षक और उप निरीक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के कारण दुर्ग जिले के श्रम निरीक्षक अमित चिराग और जांजगीर-चांपा जिले के श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त एवं सहसचिव अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री देवांगन ने समीक्षा के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत दुर्ग जिले के ग्राम अमलेश्वर में संचालित भोजन केन्द्र बिना सूचना के बंद पाये जाने और केन्द्र बंद होने की सूचना नहीं देने संबंधी अनियमितता के कारण भोजन केन्द्र निरीक्षण हेतु अधिकृत श्रम निरीक्षक अमित चिराग को तत्काल निलंबित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत् जिला जांजगीर-चांपा में निर्माण श्रमिकों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किये बिना योजना आवेदन को स्वीकृत करने की अनुशंसा के कारण अपात्र हितग्राहियों को देय राशि की वसूली से शासन की छवि खराब होने और गलत अनुशंसा करने के कारण संबधित श्रम उप निरीक्षक कैलाश साहू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ राज्य में संचालित कारखानों में औद्योगिक दुर्घटना को नियंत्रित करने एवं श्रमिकों को व्यवसायजन्य बीमारियों से सुरक्षित करने हेतु निर्धारित मापदण्डों का पालन करवाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये गये, जिससे श्रमिकों को सुरक्षित कार्यदशा एवं स्वस्थ्य कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-1948 के अंतर्गत श्रमिकों को देय चिकित्सा हितलाभ एवं सामाजिक सुरक्षा का समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश के साथ-साथ औषधालयों में पदस्थ डॉक्टरों की समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

BREAKING : राज्य सरकार ने 12 जनपद CEO का किया तबादला, देखिये लिस्ट

BREAKING : राज्य सरकार ने 12 जनपद CEO का किया तबादला, देखिये लिस्ट

 रायपुर :- राज्य सरकार ने 12 जनपद पंचायत CEO सहित कुल 13 अधिकारियों का तबादला किया है, जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

देखिये लिस्ट

 
 
BIG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर BJP नेता को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

BIG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर BJP नेता को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 बीजापुर :  नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर लाल आतंक ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं अब तक घटना इस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोटामेट्टा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भुट्टीपानी में भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग वन विभाग की डबरी खुदाई का काम करवा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद माओवादी वहां पहुंचे और जेसीबी में आग लगाकर भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

BREAKING : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

BREAKING : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

 कोंडागांव : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पंहुचा दिया है। वहीँ मामले में आगे की आकरर्वाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिया और भाजपा कार्यकर्ता संतोष पात्रे कार में सवार होकर किसी कार्य से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। इसी दौरान लगभग साढ़े 3 बजे के करीब उनकी कार कोंडागांव से 22 किलोमीटर दूर जोबा के पास अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। जिसमें दिलावर कपाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष पात्रे को भी गंभरी चोटआई है। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

ब्रेकिंग - जवान की पत्नी की हत्या: पुलिस क्वार्टर में मिली महिला की लाश...पढ़िए पूरी खबर

ब्रेकिंग - जवान की पत्नी की हत्या: पुलिस क्वार्टर में मिली महिला की लाश...पढ़िए पूरी खबर

 रायपुर। पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी है। रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में देर रात की ये वारदात बतायी जा रही है। महिला के पति सुकमा में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक वो डॉग हैंडलर हैं। पुलिस को CCTV में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर जांच चल रही है।

महिला का नाम जॉली सिंह हैं, वहीं महिला के पति डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंहहैं, जो सुकमा में पदस्थ हैं। जॉली सिंह की हत्या कैची से गला काटकर की गयी है। घटना की सूचना पुलिस को देर रात करीब 2 बजे मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की की टीम मौके पर पहुंची, महिला की लाश कमरे में मिली है, वहीं बाहर से ताला लगा हुआ था।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आमासिवनी पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला काफी देर से फोन रिसीव नहीं कर रही है। महिला के परिजन काफी देर से ढूंढ रहे हैं। महिला का कमरा बाहर से बंद है, जबकि वो कहीं जाती नहीं थी। पुलिस सूचना के आधार पर जब मौके पर पहुंची, तो बाहर से कमरा बंद था, कमरे के अंदर पहुंचने पर महिला की लाश पड़ी थी।

पड़ोसियों ने शाम 7 बजे तक महिला को देखा था, उसके बाद से महिला का पता नहीं था। कमरे को देखने पर पता चला है कि महिला पर पहले वार बेडरूम में किया गया। जख्मी होने के बाद महिला भागी तो फिर हॉल में उस पर हमला किया गया, मारने के बाद उसे घसीटा गया। फिलहाल लूट जैसी घटना भी प्रतीत नहीं हो रही है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड...जानिए क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने प्रधान पाठक को किया सस्पेंड...जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा। कोरबा में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाने के लिए किराये का शिक्षक रखने का मामला सामने आया है। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने स्कूल से बिना किसी सूचना के नदारद रहने वाले प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने शिक्षकीय कार्य में मनमानी करने वालों को साफ चेतावनी दी है कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नही किया जायेगा।

सरकारी स्कूल में किराये पर शिक्षक रखने का ये पूरा मामला कोरबा के पाली विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि यहां के प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ में शंकरदास मानिकपुरी प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा एक अन्य शिक्षक की भी पदस्थापना है। लेकिन अधिकांश दिन दोनों शिक्षक स्कूल से नदारद रहते है।

जिससे नाराज ग्रामीणों द्वारा स्कूल में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच का आदेश बीईओं को दिया था। जांच में पता चला कि स्कूल के प्रधान पाठक शंकरदास मानिकपुरी बिना किसी सूचना के कई-कई दिनों तक स्कूल नही पहुंचते।

इसके साथ ही प्रधान पाठक ने अनाधिकृत तरीके से एक बाहरी व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाने के लिए किराये पर रख रखा है। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद बीईओं द्वारा जांच रिपोर्ट कलेक्टर अजीत वसंत के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिस पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रधान पाठक शंकरदास मानिकपुरी को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर ने साफ किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। स्कूल समय में स्कूल से नदारद रहने वाले और शिक्षकीय कार्य में मनमानी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जायेगा।

महतारी वंदन योजना : महतारियों के लिए निराशा भरी खबर...कल नहीं आएंगे बैंक खातों में पैसे...ये बताई जा रही हैं वजह

महतारी वंदन योजना : महतारियों के लिए निराशा भरी खबर...कल नहीं आएंगे बैंक खातों में पैसे...ये बताई जा रही हैं वजह

 रायपुर । महतारी वंदन योजना से मिलने वाली पहली किस्त की राशि को लेकर महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही है। इसके लिए जिले की महिलाओं में एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे. कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी.

 

आपको बता दे पीएम नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह यानी साल में 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो उनको मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है।

प्रदेश की महतारियों के लिए निराशा भरी खबर

कल यानी 7 मार्च को अपने खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर का इंतज़ार कर रही प्रदेश की महतारियों के लिए निराशा भरी खबर है। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया हैं कि कल यानी 7 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इसके लिए नई तारीख फिर से तय की जाएगी।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को  यहां(छग ) बुलाने को लेकर आमंत्रण की तैयारी की जा  रही है ।

BREAKING  : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद से हटाए गए सुधीर शर्मा, आदेश जारी

BREAKING : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद से हटाए गए सुधीर शर्मा, आदेश जारी

 रायपुर : विधानसभा सदस्यता छीनने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश के बागी सुधीर शर्मा को एआईसीसी सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिसका आदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी कर दिया है। 

BIG NEWS : अब CBI करेगी CGPSC घोटाले की जांच, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

BIG NEWS : अब CBI करेगी CGPSC घोटाले की जांच, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले के मामले की जांच की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने ब्‍यूरो को ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी में दर्ज एफआईआर के साथ ही पीएससी घोटाला में दर्ज एक और एफआईआर को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही ब्‍यूरो को इस मामले की जांच के लिए पूरे छत्‍तीगसढ़ में कार्यवाही करने की अनुमति भी दे दी गई है।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कथित तौर पर सीजी पीएससी की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। सीजी पीएससी के तत्‍कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित पीएससी के कई अफसर इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद किए गए हैं। आरोप है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करके सोनवानी सहित अन्‍य अफसरों और नेताओं के रिश्‍तेदारों को नौकरी दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह बड़ा मुद्दा बना था, तब बीजेपी ने सरकार बनने पर इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की घोषणा की थी। इसी वर्ष 3 जनवरी को हुई राज्‍य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला हुआ।

कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

 बदनावर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल बदनावर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बदनावर में गजानन नगरी में आमसभा आयोजित होगी। आमसभा स्थल पर सभा की तैयारी चल रही है।

राहुल गांधी कल दोपहर में उज्जैन जिले के बडनगर से बदनावर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। ग्राम ढोलाना में यात्रा की जिले के कांग्रेस नेता अगवानी करेंगे। इसके पश्चात यात्रा बड़ी चौपाटी से कुछ दूर स्थित गजानन नगरी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस जनसभा को लेकर पूरे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आम जनता को लाने की जिम्मेदारियां तय की गई है। इसके अलावा झाबुआ जिले से भी बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंचेगे। यात्रा की तैयारी को लेकर आज यहां मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, विधायक भंवर सिंह शेखावत समेत नेताओ ने सभा स्थल का निरीक्षण व यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

गजानन नगरी में बड़ी सभा को लेकर मंच बनाया जा रहा है इसके अलावा 6 पार्किंग जोन भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग सीमाओं से आने वाले लोगों के वाहनों के रोकने की व्यवस्था रहेगी। वही चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे है। इसके अलावा राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के पश्चात यहां जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर यहीं पर लंच भी करेंगे। जनसभा के पश्चात राहुल गांधी की न्याय यात्रा सभा स्थल से रवाना होकर बड़ी चौपाटी पर पहुंचेगी। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां से यात्रा बदनावर चौपाटी होकर रतलाम जिले में प्रवेश करेगी।राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। बड़ी चौपाटी से बड़नगर तक रास्ते भर में स्वागत द्वार एवं होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

 रायपुर । विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी।  कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी।बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर कल 7 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे ऑनलाईन जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

थम नहीं रहा अपराध: रायपुर में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

थम नहीं रहा अपराध: रायपुर में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 राजधानी रायपुर (Raipur) से बड़ी खबर आ रही है। यहां आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या (Woman Murder in Raipur) कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। .पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है । यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

इस खबर पर अपडेट जारी है

 अभिनंदन समारोह में शामिल हुए CM साय, चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की

अभिनंदन समारोह में शामिल हुए CM साय, चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के  अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।

अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा किभारत-पाकिस्तान के विभाजन का सबसे ज्यादा दंश सिंधी समाज ने ही झेला है। देश को आगे बढाने में सिंधी समाज का बहुमूल्य योगदान है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राष्ट्र भक्ति की बात हो। सिंधी समाज हमेशा अग्रणी रहा है।

 
BIG BREAKING : EOW और ACB के बदले गए पूरे स्टाफ, जांच में तेजी लाने किया गया फेरबदल…

BIG BREAKING : EOW और ACB के बदले गए पूरे स्टाफ, जांच में तेजी लाने किया गया फेरबदल…

रायपुर। पीएससी, धान और शराब घोटाले की जांच को रफ्तार देने के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू की पूरी टीम बदल दी गयी है। IPS गोवर्धन राम, टीआर कोशिमा को ब्यूरो में पोस्टिंग दी गयी है। दो IPS के अलावे 2 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी और 15 निरीक्षकों को ब्यूरो में डेपुटेशन पर लाया गया है। वहीं एक DIG, एक SP, 3 ASP और 10 DSP और 17 की सेवाएं पुलिस मुख्यालय को वापस भेज दी गई हैं। देखें आदेश :