नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी... कई जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी...देखें आदेश

BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी... कई जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी...देखें आदेश

 रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। दो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को राज्य सरकार ने नयी पोस्टिंग दी है। राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह को उप संचालक राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर भेजा गया है। 

देखें आदेश.....

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट- डिप्टी सीएम Arun साव

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट- डिप्टी सीएम Arun साव

 कोरबा : प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंच गए है। सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में अरुण साव शिरकत करेंगे। एसईसीएल स्थित हेलीपेड में उनका हेलीकाॅप्टर उतरा जहां भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर ही अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,कि भाजपा इस बार प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट जीतेगी।

कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंच चुके है। एसईसीएल स्थित हेलीपेड पर उनका हेलीकाॅप्टर उतरा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे,जिन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव का स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से चर्चा की।उन्होंने कहा,कि पिछले बार कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी,लेकिन इस बार प्रदेश की सभी 11 सींटे भाजपा जीतेगी। कोरबा लोकसभा सीट से जिस तरह से बाहरी प्रत्याशी के रुप में सरोज पंाडेय को उतारे जाने की चर्चा चल रही है उसे लेकर अरुण साव ने कहा,कि भाजपा का प्रत्याशी कमल फूल है उसे जिताने के लिए भाजपाई हमेशा कटिबद्ध रहेंगे।लोक सभा चुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा की तरफ से कोरबा की सीट के लिए सरोज पांडेय को उतारे जाने की चर्चा चल रही है,उससे कोरबा के स्थानीय नेताओं में नीराशा देखी जा रही है,हालांकि वे कुछ बोल नहीं पा रहे है। कोरबा सीट से कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है,लेकिन पार्टी हाईकमान से जो संकेत मिल रहे हैं उससे उनकी इच्छा पर पानी फिर सकता है।

Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को लेके रायपुर रवाना, घर-दफ्तर में मारा था छापा, हो सकते कई बड़े खुलासे

Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को लेके रायपुर रवाना, घर-दफ्तर में मारा था छापा, हो सकते कई बड़े खुलासे

 जशपुर : ED पिछले दो दिनों से प्रदेश में काफी एक्टिव है। जहां पूर्व मंत्रियों के करीबियों पर लगातार ED की छापेमार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर गिरफ्तारी की भी खबरें हैं। मनोरा से पहले जनपद पंचायत सीईओ कोरबा जिले में पदस्थ थे। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि मनोरा जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को ईडी के टीम ने हिरासत में लिया है।शुक्रवार से ही जनपद सीईओ के ठिकानों पर जांच चल रही थी। जशपुर में ED टीम ने दो दिनों तक चली जांच के बाद मनोरा सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को हिरासत में लिया है।

खबर ये है कि ईडी की टीम कड़ी पूछताछ के लिए जनपद सीईओ को रायपुर लेकर गयी है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी की टीम ने सरकारी निवास पर छापा मारा था। शुक्रवार की सुबह 2 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। घर के भीतर ED के 4 अधिकारी जांच कर रहे थे। हालांकि ईडी की टीम ने छापे के बाद अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

BIG ब्रेकिंग: अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान

BIG ब्रेकिंग: अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान

 जशपुर :छत्तीसगढ़ के  मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी  हैं,  मुख्यमंत्री ने धान के अंतर राशि देने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों के खाते में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगे।

दरअसल किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री ने तामामुंडा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया जायेगा। इस घोषणा से जिलेवासियों को न्याय के लिए दूर तक नहीं भटकना होगा। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।

इस जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे सभी बैंक....यह कारण आया सामने ,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इस जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे सभी बैंक....यह कारण आया सामने ,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 बिलासपुर - महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य हेतु दिनांक 29.02.2024 को समस्त बैंकर्स की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया गया था.

किन्तु कार्य में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण दिनांक 03.03.2024 को जिले के समस्त बैंक खुले रहेंगे व महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य सम्पादित करेगें।

कुंभ नगरी राजिम में आज 180 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, नव विवाहित जोड़ों को उपहार देगी विष्णुदेव सरकार

कुंभ नगरी राजिम में आज 180 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, नव विवाहित जोड़ों को उपहार देगी विष्णुदेव सरकार

 राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार 02 मार्च को किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जाती है। इसके साथ सरकार उन्हें गिफ्ट भी देगी। आज यानी 2 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें लगभग 180 करोड़ जोड़ों की शादी होगी। जानिए कार्यक्रम से जुड़ी बाकी जानकारी।

जिला कलेक्टर समेत यह लोग बनेंगे साक्षी 

बारात धूमधाम से निकलेगी और यह सामूहित विवाह कार्यक्रम राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, SP और कुंभ में आए साधु संत भी शामिल होंगे और विवाह के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 180 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। इससे गरीब परिवारों को लड़की की शादी में होने वाली आर्थिक मुश्किलों का हल, विवाह के टाइम पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना और सादगी से शादी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल बढ़ेगा और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों को बढ़ावा तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।

Breaking: “महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शास्त्री बाजार में सब्जी खरीदकर जताया आक्रोश

Breaking: “महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शास्त्री बाजार में सब्जी खरीदकर जताया आक्रोश

 रायपुर : लोकसभा चुआव की तारीख नजदीक आ रही हैं इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे-खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज 2 मार्च को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय के स्थानीय सब्जी बाजार में सब्जी व किराना स्टोर्स में दैनिक आवश्यक, रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर विरोध प्रदर्शन किया ।

बता दें प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन रोजमर्रा की वस्तुयें खरीद कर विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रातः 10 बजे राजधानी रायपुर स्थित शास्त्री बाजार में सब्जी खरीदकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ।

बेतहाशा महंगाई से आम आदमी बेहाल हो गया - दीपक बैज

बेतहाशा महंगाई से आम आदमी बेहाल हो गया - दीपक बैज

 महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में छेड़ेगी जनआंदोलन

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जनआंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 90 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है। 2014 की तुलना में वर्तमान में कुरड आयल आधे रेट में मिल रहा है लेकिन  उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया।

होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी! जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। केंद्र में बैठी सरकार मात्र 2 लोग अडानी, अंबानी की आय बढ़ाने के लिये कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहे है, सरकारी कंपनियां बिक रही है, आम लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, महंगाई का प्रकोप घर-घर में दिख रहा है पर जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

महतारी वंदन योजना में कमीशन का खेल - वंदना राजपूत

महतारी वंदन योजना में कमीशन का खेल - वंदना राजपूत

 रायपुर : महतारी वंदन योजना पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार के नीति पर सवाल उठाते हुये कहा कि महतारी वंदन योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जानकारी दिया गया था कि 74 लाख फार्म महिलाओं के द्वारा भरा गया। लेकिन लिस्ट आती है आंगनबाड़ी में वही लिस्ट को दिखाया जाता है तो सिर्फ 27 लाख से कम महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना के लिये पात्र बताया जा रहा है।

आज प्रदेश की महिलायें जानना चाहती है कि लगभग 80 प्रतिशत महिलायें किस कारणों से महतारी वंदन योजना से अपात्र हो गयी है। साय सरकार ने मापदंड के जाल बिछा दिये थे। महिलायें अपने विवाह प्रमाण पत्र, पेन कार्ड विभिन्न तरह से डाक्यूमेंट बनाने इस कार्यालय से उस कार्यालय धक्का खा-खाकर लंबी लाईन में खड़े होकर महतारी वंदन योजना के मापदंड पूरा करके फार्म भरती है। महतारी वंदन योजना के नाम से फार्म का 20 रू. लिये जाते थे और फार्म जमा करने के नाम पर 50-50 रू. लिये गये थे। उसके बाद भी लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित रखना भाजपा का षडयंत्र है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि महतारी वंदन योजना में भारतीय जनता पार्टी की ही महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दिया गया है। इसलिये आज लगभग 80 प्रतिशत महिलायें हर मापदंड पूरा करने के बाद भी अपात्र हो गयी। राज्य सरकार आधे अधूरे तैयारी कर महतारी वंदन योजना तो लागू कर दिये जहां शासन की उदासीनता साफ नजर नहीं आती है।

कर्मचारियों को कोई प्रशिक्षण नहीं जो कर्मचारी महतारी वंदन कार्य में लगे थे जब महिलाये जानकारी देने जाती थी तो वे सही जानकारी देने में असमर्थ थे। इतना अधिक नियम लगाए थे केवाईसी के लिये महिलाये रात 2 बजे से लाईन में लगी हुयी थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र इत्यादी निःशुल्क बनता था और मितान के जरिये घर पहुंच सेवा भी था। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही कोचिया गिरी चालू हो गया है।

हर काम के पीछे कमीशन का खेल शुरू हो गया है। 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महतारी वंदन योजना में 80 प्रतिशत महिलाओं को अपात्र घोषित कर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी था कि प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन सरकार बनते ही मन में छल कपट आ गया और विभिन्न तरह के मापदंड लागू किये। मोदी की ये गारंटी सिर्फ एक जुमलेबाजी साबित हुआ।

 महतारी वंदना योजना : 70 लाख 26 हजार 352 में से 11771 आवेदनों को किया गया रिजेक्ट, देखें लिस्ट

महतारी वंदना योजना : 70 लाख 26 हजार 352 में से 11771 आवेदनों को किया गया रिजेक्ट, देखें लिस्ट

 रायपुर । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई आर्थिक सरकारी लाडली बहना योजना से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एक नई योजना को शुरू की है, जो है इस योजना के अंतर्गत हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे यानी की हर साल पूरे 12000 रुपयों की आर्थिक मदद सरकार द्वारा महिलाओं को प्राप्त होगी

।

महिलाओं की क्या थी पात्रता :

1. महतारी वंदना योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए आपको छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होना अनिवार्य है।

2. इस योजना का लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ की विवाहित महिला ही उठा सकती है।

3. लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपयों से कम होनी चाहिए।

सबसे ज्यादा सवा 5 लाख से अधिक महिलाएं रायपुर जिले में

महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख से महिलाएं पात्र पाई गई है। सबसे ज्यादा सवा 5 लाख से अधिक महिलाएं रायपुर जिले में है। सभी पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए उनके खाते ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि 8 मार्च को जमा होगी। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी।

BREAKING : कई जिलों के अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर बदले, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

BREAKING : कई जिलों के अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर बदले, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 रायपुर : राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर का ट्रांसफर किया है, जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। 

BREAKING : नक्सलियों ने फिर खेली खून की होली...शादी में गए BJP नेता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट...मचा हड़कंप

BREAKING : नक्सलियों ने फिर खेली खून की होली...शादी में गए BJP नेता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट...मचा हड़कंप

 बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, माओवादियों ने भाजपा नेता पर धारदार हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है. यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे.

CG BREAKING : एक और भाजपा नेता की हत्या: नक्सलियों शादी में गए BJP नेता को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप 

 

ब्रेकिंग : आयुष्मान योजना अंतर्गत इन निजी अस्पतालों में करा सकते है अपना इलाज , जारी हुई अस्पतालों की लिस्ट,देखें पूरी सूची

ब्रेकिंग : आयुष्मान योजना अंतर्गत इन निजी अस्पतालों में करा सकते है अपना इलाज , जारी हुई अस्पतालों की लिस्ट,देखें पूरी सूची

 बिलासपुर : शासन की महत्वकांक्षी योजना "आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहायता योजना (PMJAY) अंतर्गत  जिले  में 54 शासकीय अस्पतालों एवं 73 निजी अस्पतालो में निःशुल्क उपचार कि सुविधा उपलब्ध है।इसके अंतर्गत शिशुरोग, आर्थापेडिक, गायनिक, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्युरोलॉजी, न्युरोसर्जरी, कार्डिक सर्जरी, कैंसर, कीमोथैरेपी, डायलिसिस, युरोलॉजी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के बीमारीयों का निःशुल्क उपचार किया जाता है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए कांग्रेस ने की इन जिलों में समन्वयकों की नियुक्ति, इन्हें किसे दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए कांग्रेस ने की इन जिलों में समन्वयकों की नियुक्ति, इन्हें किसे दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से शुरू हो गई है। इस कड़ी कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयकों की नियुक्त की है। कोंडागांव और नारायणपुर में शिशुपाल सोरी, चंदन कश्यप को समन्वयक बनाए गए है।

कांग्रेस ने जगदलपुर और चित्रकोट में रेखचंद जैन को समन्वयक बनाया गया। वहीं दंतेवाड़ा में राजसमंद बेंजाम को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
.

 देखें लिस्ट….

BREAKING: कई राजस्व निरीक्षको के हुए तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

BREAKING: कई राजस्व निरीक्षको के हुए तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

 बिलासपुर : राजस्व के मामलों में आशातीत सफलता नही मिलने और कार्यो में लापरवाही की शिकायतों के बाद अब जिला कलेक्टर ने एक सिरे से जिले के राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है, जिन्हें लंबे समय से एक जगह पर तैनाती के बाद अब हटाया गया है।इस आदेश में 38 राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है,

image

CG Breaking : 2 प्रधान पाठक व 2 शिक्षक सस्पेंड, चार शिक्षकों को किया गया निलंबित…जानिए क्या  है पूरा मामला

CG Breaking : 2 प्रधान पाठक व 2 शिक्षक सस्पेंड, चार शिक्षकों को किया गया निलंबित…जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : जशपुर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक विराजन राम, जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी रविशंकर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

जिला पंचायत सीईओ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं छात्र-छात्राओं के बयान के आधार पर प्रधान पाठक विराजन राम, जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी रविशंकर गुप्ता द्वारा अध्यापन कार्य नहीं कराना, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति, विद्यालय आने के उपरांत उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर उपरांत विद्यालय से अन्यत्र चले जाना एवं नियमित रूप से मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आना प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। संबंधितों के उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतएव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक श्री विराजन राम, श्री जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी श्री रविशंकर गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा नियत किया गया है। संबंधितों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

BREAKING : एसपी ने 2 TI, 2 SI, और 2 ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING : एसपी ने 2 TI, 2 SI, और 2 ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

 महासमुंद : सक्ती के बाद अब महासमुंद जिले के पुलिस विभाग बंपर तबादला हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने दो थाना प्रभारी, दो एसआई, दो एएसआई और कई आरक्षकों का ट्रांसफर किया है, जारी आदेश में 125 पुलिस कर्मचारियों का नाम शामिल है, जिनका ट्रांसफर किया गया है.

देखें सूची-

छत्तीसगढ़ : शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

 केशकाल। शहर के फरगांव थाना क्षेत्र के ग्रामबरकई में एक युवक ने शादी के 48 घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक युवक ने शादी के 2 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक ने बीती रात घर से थो़ड़ी ही दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले को गंभीरता से लेते हुआ मर्ग कायम कर जांच में ली है। जिसमें पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं आशंका जता रही है कि लव ट्राइंगल का मामला हो सकता है।

Breaking : एसपी ने 147 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर...आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

Breaking : एसपी ने 147 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर...आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

 सक्ति : नई एसपी के आने के बाद पुलिस विभाग में पहली बड़ी सर्जरी की गई है. 9 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक, और 126 आरक्षकों काे इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश नव पदस्थ एसपी अंकिता शर्मा ने जारी किया है.

1

Breaking : 3 जिलों में ED की रेड से मचा हड़कंप, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश

Breaking : 3 जिलों में ED की रेड से मचा हड़कंप, जयसिंह अग्रवाल के घर भी दबिश

 रायपुर : कोरिया, बालोद और कोरबा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दस्तक दी है. बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में आज तड़के ED की दो गाड़ियां पहुंची, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में रह रहे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ शुरू की है. वहीं बालोद में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी के डौंडी निवास घर में ईडी की टीम पहुंची है. कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के घर पर भी ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

आपको बता दे कि जनपद सीईओं के पद पर रहने वाले राधेश्याम मिर्झा पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं। कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में उनके द्वारा कराये गये कार्य और मनमानी काफी सुर्खियों में रहे है। वहीं जनपद सीईओं मिर्झा द्वारा कोरबा में पोस्टिंग के दौरान डीएमएफ फंड में किये गये अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर ईडी द्वारा जांच किये जाने की भी आशंका जतायी जा रही है। आपको बता दे कि राधेश्याम मिर्झा का मूल पद मंडल संयोजक का है, बावजूद इसके वे कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। रसूखदार होने के साथ ही वसूली को लेकर वे मिर्झा हमेशा विवादों में रहे हैं।

जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, दिल्ली से लौटते ही डिप्टी सीएम साव ने कही यह बात…

जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, दिल्ली से लौटते ही डिप्टी सीएम साव ने कही यह बात…

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है. यह बात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वापस लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही.दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव राजधानी लौटे. बैठक को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए, उनका संकलन किया. प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया. चुनाव निकट है, संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी होगी.

वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है. योग्य और जितने वाले उम्मेदीवारो को मौका मिलेगा. छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है.

आज से शुरू छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री बृजमोहन परीक्षार्थियों से किया ये आग्रह…

आज से शुरू छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री बृजमोहन परीक्षार्थियों से किया ये आग्रह…

 रायपुर : शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं और 2 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि सभी विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होना चाहिए और अभिभावकों को भी इस घड़ी में बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और शांत मन से परीक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक अवसर है अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का। श्री अग्रवाल ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें। अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

BREAKING : कपड़ा व्यवसायी के यहां GST ने मारा छापा, व्यवसायियों में मचा हडकंप

BREAKING : कपड़ा व्यवसायी के यहां GST ने मारा छापा, व्यवसायियों में मचा हडकंप

 जशपुर : जिले में इन दिनों जीएसटी की टीम लगातार छापामार करवाई करती नजर आ रही है, बुधवार को पत्थलगांव के बगीचा के दो व्यवसाईयो के यहा छापामार कारवाई करने के दुसरे दिन गुरुवार को जशपुर जिले के व्यावसायिक नगरी कहे जाने वाले पत्थलगांव शहर में जीएसटी की टीम ने छापामार करवाई करते हुवे जिले के व्यवसायियों में हडकंप मचा दिया है।

गुरुवार की दोपहर को आधा दर्जन वाहनों के साथ जीएसटी के अधिकारी पत्थलगांव पहुंचकर कपड़ा व्यवसायी के यहां छापेमारी की। देर शाम तक जीएसटी की छापेमारी जारी रही। खबर है की जिले में जीएसटी की टीम को जीएसटी चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद जिले में छापा मारा गया है। पत्थलगांव में रामनिवास जिंदल एंड संस के अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में एक टीम और दूसरी टीम ने अंबिकापुर रोड स्थित दूकान में टीम ने छापा मारा है जहां उनके कागजों की जांच पड़ताल की जा रही है। 2 अलग अलग टीम द्वारा इस कारवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

बता दें कि प्रतिदिन लाखो रूपये की बिक्री वाले दुकानदारों द्वारा टेक्स बचाने नये नये हथकंडे अपनाकर स्टाक में गड़बड़ी और फर्जी बिलों के जरिए व्यापार करने की बात सामने आते रहती है। बताया जा रहा है की बगीचा और पत्थलगांव में हुवे छापामार कारवाई के दौरान जीएसटी की टीम ने तमाम अभिलेखों को खंगाला जिसमे मिलने वाले संदिग्ध कागजातों को राजधानी स्थित कार्यालय ले जाकर प्रपत्रों की जांच के बाद टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेगी। पत्थलगांव में कपडा व्यवसायी के यहा छापेमारी के दौरान क्षेत्र के व्यवसायियों में चर्चा रही। अन्य व्यवसायी लगातार टीम की लोकेशन लेते नजर आए। साथ ही कार्रवाई किस स्तर पर पहुंची, इसको लेकर भी एक दूसरे को फोन करते रहे।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम में हुआ संशोधन, जानें अब क्या हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम में हुआ संशोधन, जानें अब क्या हुआ बदलाव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में संशोधन किया गया है। राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसमें संविदा नियुक्ति के लिए पात्रता नहीं बल्कि अपात्रता की शर्ते तय की गई है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने सितंबर 2023 में नियम में संशोधन कर इन शर्तों को हटा दिया था।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में किए गए संशोधन में ऐसे लोगों को नियुक्ति का पात्र नहीं माना गया है, जिनके खिलाफ किसी तरह की विभागीय जांच चल रही या मुकदमा चल रहा या फिर गोपनीय चरित्रावली उच्च स्तर की न हो या कोई अभ्यावेदन लंबित हो तो वह संविदा नियुक्ति के पात्र नहीं होगा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक कहर मचाएगी धुआंधार बारिश...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक कहर मचाएगी धुआंधार बारिश...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हो रही छुटपुट वर्षा का दौरा अब खत्म हो गया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा कम हो गई है, जिसकी वजह से गुरुवार को प्रदेश में मौसम मुयत: शुष्क रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोप फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में 2 मार्च से फिर वर्षा का दौर प्रारंभ हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्टम के प्रभाव से छाने वाले बादल की वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया था और रात का पारा चढ़ा हुआ था। अब आसमान साफ हो चुका है, जिसकी वजह से रात का पारा घटने और दिन का तापमान वृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

बुधवार को शहर के ऊपर से बादल छंटने की वजह से दिन में गर्माहट महसूस हुई और इस तरह का असर अगले दो दिन रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में पुनः बदलाव होने के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली होने का अनुमान है. एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी के आने की संभावना है। इससे बादल छाने और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और गाज गिरने की स्थिति बनने के आसार हैं।