नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत आरक्षकों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट

TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत आरक्षकों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट

 बालोद. पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है. कानून व्यवस्था में कसावट लाने 10 प्रधान आरक्षक, 95 आरक्षक समेत 1 इंस्पेक्टर, 2 एसआई और 7 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

 आशीर्वाद लेने बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री  साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया जा रहा है। देश भर से यहां संत समागम हुआ है। छत्तीसगढ़ के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि उन्हें आपका आशीर्वाद इस मौके पर मिला है।
मुख्यमंत्री साय ने स्वामी जी से कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से संत समागम का उद्देश्य पूरा हो रहा है जिससे सनातन परंपरा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।
शंकराचार्य जी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से राजिम कुंभ में तैयारी की गई है और संत समागम हुआ है उससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक वातावरण और उन्नत होगा। भगवान  राजीव लोचन जी और कुलेश्वर महादेव जी की पुण्य भूमि संगम नगरी राजिम में यह सुंदर आयोजन हो रहा है इससे निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण बना है।
इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

अब 8 मार्च को नहीं, बल्कि इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की राशि...पीएम मोदी वर्चुअली ट्रांसफर करेंगे पैसे

अब 8 मार्च को नहीं, बल्कि इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की राशि...पीएम मोदी वर्चुअली ट्रांसफर करेंगे पैसे

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि अब सात मार्च को जारी की जाएगी। राजधानी रायपुर(raipur ) के साइंस कालेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्जुअली शामिल होंगे और महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे।

आपको बता दे महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट(form reject ) हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर भाजपा(bjp ) ने चुनावी तैयारियों में कांग्रेस(congress ) को पीछे छोड़ दिया है। अब कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का इंतजार है। इसमें करीब पांच से आठ दिन का समय और लग सकता है। पांच मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को एक दिन पहले यानी सोमवार चार मार्च को किया जा रहा है। चुनाव को रोचक बनाने और भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। पीसीसी द्वारा तैयार पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस ​सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेडिया के नाम शामिल हैं। वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों, पीसीसी तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए गए तीन-तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। पीसीसी के पास बस्तर को छोड़ सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे लेकिन पीसीसी(PCC )ने आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है।

BREAKING : सब इंजीनियर सहित कर्मचारी पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

BREAKING : सब इंजीनियर सहित कर्मचारी पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

  4 मार्च 2024 बलौदाबाजार:- कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कलेक्टर के एल चौहान ने आज लोक निर्माण विभाग एक कर्मचारी समयपाल संतोष कुमार वर्मा को निलंबित एवं सब इंजीनियर विभाकर जोशी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। साथ ही ईई टी सी वर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए है। उक्त दोनों कर्मचारी ने स्थानीय सर्किट हाऊस में दी गई समान्य दायित्व को पूरा नहीं कर पाया। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव ने थामा BJP का दामन

  जगदलपुर : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल हो गईं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जिला कार्यालय में सरला तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.सरला तिवारी कांग्रेस की महिला विंग की शहर अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के पद पर भी कार्यरत थीं.

कांग्रेस में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही- सरला तिवारी

 इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर आये हैं. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में महिलाओं के हित में कई काम हुए हैं, जिससे वह प्रभावित हैं. कांग्रेस में रहते हुए उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं.

नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें युवा : टंकराम वर्मा

नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें युवा : टंकराम वर्मा

 क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए खेल मंत्री वर्मा

रायपुर । युवा नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा का जीवन को सफल बनाने वाले सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से हमें प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेलों से युवाओं का जुड़ाव यह बताता है कि क्षेत्र के युवा सही दिशा में है।

यह बात प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को रायपुर में देवपुरी प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हार और जीत का दौर चलता रहेगा, हमें कभी घबराना नही है। खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी गलतियों को सुधारना भी है।इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,कसडोल विधायक संदीप साहू,रायपुर ग्रामीण पूर्व विधायक नंदकुमार साहू,धरसींवा पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,तिल्दा जनपद सभापति शिवशंकर वर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

सीएम विष्णु देव साय कल कई आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल...देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम विष्णु देव साय कल कई आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल...देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 4 मार्च को राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

छत्तीसगढ़ : अवैध गुटखा फैक्ट्री में GST विभाग की दबिश...बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

छत्तीसगढ़ : अवैध गुटखा फैक्ट्री में GST विभाग की दबिश...बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने दिनांक 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की । इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया , हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए ।

अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है। यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।

गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है।  टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है ।

जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था। इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था। जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया।

ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…पढिए पूरी खबर

ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…पढिए पूरी खबर

 राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना पुलिस के टीम ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ और आगे की जांच के बाद पुलिस ने देह व्यापार में शामिल रायपुर चंगोराभाठा की महिला मुस्कान गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी मुस्कान से हुई पूछताछ के आधार पर नाबालिग से ग्राहक बनकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चेतन नवरंगे, तोरण सोनकर, धनंजय धृतलहरे और महिला साधना वैष्णव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नोनी रक्षा रथ: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आयेगी कमी, होगी त्वरित कार्रवाई

नोनी रक्षा रथ: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आयेगी कमी, होगी त्वरित कार्रवाई

रायपुर, 03 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया  जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
 नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।

BREAKING : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर: राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कबीर नगर इलाके में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कबीर नगर इलाके के सोनडोंगरी में देर रात फल व्यवसायी भारतलाल साहू ने भोथरे हथियार से वार कर अपनी पत्नी मालती साहू की हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब आस पड़ोस के लोगों ने बाहर से आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और भीतर घुसे, जहां अंदर का मंजर देखकर सभी केपैरों तले जमीन खिसंक गई। महिला की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और पुरुष का शव फंदे से लटकते हुए मिला। लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है, वहीँ मिली जानकारी के अनुसार मृतक पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिस वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। मृतक पति पत्नी के 3 बच्चे है। पुलिस पारिवारिक विवाद का कारण मानते हुए मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव, डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

 

BREAKING : पुलिस और नक्‍सलियों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक माओवादी भी ढेर, सर्चिंग जारी

BREAKING : पुलिस और नक्‍सलियों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक माओवादी भी ढेर, सर्चिंग जारी

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान रमेश कुरेठी शहीद होने की खबर है, वहीं इसके साथ ही एक पुरूष नक्सली के भी ढेर हुआ है, जिसका शव और एक नग एके 47 जवानों ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छोटेबेठिया थाना इलाके की है, जहां हिदूर के जंगलों में माओवादियों की मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकले और मौके के लिए रवाना हुए। तभी सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच तकरीबन घंटे भर ज्यादा समय तक मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में पखांजूर क्षेत्र के संगम गांव के रहने वाले बस्तर फाइटर्स का आरक्षक रमेश कुरेठी गोली लगने से शहीद हो गया, इस मुठभेड़ में जवानों ने भी मुंहतोड़ जबाव देते हुए एक पुरूष माओवादी को मार गिराया है, जिसका शव और एक ए. के.47 भी बरामद किया है, वहीं इलाके में सर्चिंग आभियान जारी है।

भाजपा प्रकोष्ठों का सम्मेलन आज...CM साय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

भाजपा प्रकोष्ठों का सम्मेलन आज...CM साय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

 रायपुर।  अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। आज   भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा।

समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस बैठक में प्रकोष्ठों के दायित्व और कार्य का विभाजन होगा, जिसके अंतर्गत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है। जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से चर्चा करनी है। यह अभियान तीन मार्च से शुरू होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

ये रहेंगे उपस्थित 

सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

छत्‍तीसगढ़ : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़...एक घंटे से फायरिंग जारी

छत्‍तीसगढ़ : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़...एक घंटे से फायरिंग जारी

 कांकेर : छत्‍तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ जिले के नक्‍सल प्रभावित हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।

 
छत्तीसगढ़ - करोड़ों का गांजा जब्त...शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - करोड़ों का गांजा जब्त...शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद : जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये आंकी गई है. छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है.

गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी.

जिसके बाद महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की. इस दौरान ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को पुलिस ने रोका जिसमे दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने जब गाड़ी में लोड सामन के बारे में उनसे पुछा तो दोनों गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश लेकर जाने की बात कबूल की. पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए. ट्रक में 50 प्लास्टिक की बोरियों के भीतर 862 पैकेट में बंद गांजा रखा हुआ था. पुलिस द्वारा तौल करने पर इसका वजन 1725 किलोग्राम प्राप्त हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है.

पुलिस ने गांजे की इस खेप की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अविनाश म्हस्के (उम्र 27 साल) पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के और संतोष पवार (उम्र 32 साल) पिता भीमराव पवार के रूप में की गई है. जो की महराष्ट्र के जिला जालना के रहने वाले है. बहरहाल सिंघोडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े –  उप मुख्यमंत्री साव

ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े – उप मुख्यमंत्री साव

 रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, जिला पंचायत के सीईओ संबित मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

 साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के फील्ड में पहुंचने से टीम कार्य के प्रति सचेत रहती है। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड में जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बैठक में कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्याे को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता एवं सक्रियता से करने को कहा।

BREAKING : कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किलें...दूसरा जमानती वारंट जारी

BREAKING : कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किलें...दूसरा जमानती वारंट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम केस मामले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोल मामले में जेल के बाहर सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन कोई भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। वहीं इस मामले में अब कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के 3 नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और आरपी सिंह के खिलाफ दूसरा जमानती वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोल घोटाले मामले में 6 लोगो को फिर से समंस नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 27 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

कोयला घोटाले के मामले में शनिवार को कोर्ट में अनुपस्थिति को माफ करने के लिए आवेदन लगाया गया था । लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद उसे खारिज कर दिया। यादव ने वकील की कोर्ट में हाजिर नहीं होने को लेकर यह पक्ष रखा कि देवेन्द्र यादव विधायक है और अपने पॉलिटिकल पार्टी के कैंपेन में वे अभी वे बीजी है। उन्हें विधानसभा भी अटैंड करना होता है। देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में बताया कि हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है और 29 तारीख को अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। इसलिए उनकी उपस्थिति को माफ करके उनकी उपस्थिति वकील के माध्यम से स्वीकार की जाए।

वकील ने कहा कि देवेंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में उपस्थित होने के लिए तैयार है। वहीं कोर्ट की ओर से जो बेलेबल वारंट जारी किया गया, उसका आगे का एग्जीक्यूशन ना हो जब तक के हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर कोई फैसला नहीं आ जाता। वही कोर्ट की ओर से जो बेलेबल वारंट जारी हुआ है उसे वापस ले लिया जाए। देवेन्द्र यादव के अनुपस्थिति को माफ करने के लिए आवेदन पर ED के वकील सौरभ पांडेय ने तर्क दिया कि सीआरपीसी में ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है । उनकी मांगो स्वीकार किया जाए। मनी लांड्रिंग एक्ट नॉन बेलेबल है अगर ऐसी स्थिति में किसी को वेलेबल वारंट जारी होता है तो उन्हे काेर्ट में हाजिर होने के लिए पहले अग्रिम जमानत लेकर उपस्थित होना पडे़गा। ऐसी स्थिति में ज्यूडिशल कस्टडी में लिया जाएगा। वही सीआरपीसी के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या वकील के माध्यम से उनकी उपस्थिति निर्धारित कराई जाए । दोनो पक्षों को सुनने के बाद उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

ED के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग और कॉल स्कैम मामले में जब इंटेरोगेशन चल रहा था, जिन्हें बहुत सारे लोगों को हमने पूछताछ के लिए बुलाया था। इनमें दीपेश टांग, गौतम चंद्राकर और निखिल चंद्राकर की ओर से कोर्ट में आवेदन पेश किया गया था, उनके आवेदन भैया कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की ओर से पूछताछ के दौरान मारपीट की गई है। इसलिए ED के अधिकारियों के खिलाफ 156( 3) सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस को डायरेक्शन दिया जाए कि अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। आज इन पर सुनवाई के लिए आवेदन पत्र लगा था, गौतम चंद्राकर की ओर से लगाया गया आवेदन पत्र को वापस ले लिया गया है। बाकी दो आवेदन पत्र में किसी के पेशी में हाजिर नही होने के कारण उनके आवेदन को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रायपुर की स्पेशल सनी के बाद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने वाले 7 आरोपियों को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए समंस जारी किया है ।इसमें रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नारायण साहू, पीयूष साहू, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, और रोशन कुमार सिंह शामिल है।

राजधानी में पान दुकान की आड़ में चल रहा था ये काम, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार...जानें पूरा मामला..!!

राजधानी में पान दुकान की आड़ में चल रहा था ये काम, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार...जानें पूरा मामला..!!

 रायपुर। राजधानी के गोलबाज़ार थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पान दुकान से लाखों रुपयों का हुक्का पकड़ा है। पुलिस ने मामलें में खुलासा करते हुए बताया है कि मयूरा होटल के बाजू में पान पैलेस की आड़ में हुक्का बिक्री का भी काम किया जा रहा था।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चैक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर तथा अनुराग मंधानी पिता मोहन लाल मंधानी उम्र 32 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत के प्रतिबंधित हुक्का पाॅट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों पर खेला दाव, 9 सांसदों का कटा पत्ता, 11 में से 3 महिलाएं शामिल, देखिए सबकी प्रोफाइल.....

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों पर खेला दाव, 9 सांसदों का कटा पत्ता, 11 में से 3 महिलाएं शामिल, देखिए सबकी प्रोफाइल.....

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP की पहली सूची में कुल 195 सीटों के लिए नाम तय किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिया है। बीजेपी ने 9 में से अपने 7 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। वहीं, 2 सांसदों को रिपीट किया है, जबकि राज्‍य के एक कैबिनेट मंत्री को भी लोकसभा के रण में उतारने का फैसला किया गया है।

देखिए सबकी प्रोफाइल

रायपुर लोकसभा सीट से इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं. वे रायपुर के दक्षिण विधानसभा से जीतते आएं हैं. इस बाद उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को रिकाॅर्ड मतों से हराया है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 66 हजार वोटों से पछाड़ा है.

दुर्ग लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर से विजय बघेल पर भरोसा जताया है. 2019 के चुनाव में भी विजय बघेल दुर्ग लाेकसभा से चुनाव जीत कर आए थे. 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

सरगुजा लोकसभा सीट से पार्टी ने चिंतामणी महराज को टिकट दिया है. महराज ने हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश किया है. सामरी विधानसभा से वे दो बाद के विधायक रहे हैं. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया था.

जांजगीर लोकसभा सीट से पार्टी ने कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है. जांगड़े 2023 से नवीन जिला सक्ती की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हैं. इसके अलावा ग्राम पंचायत मसनियां कला की दो बार की सरपंच भी हैं.

रायगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया है. राठिया भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं. राठिया वर्ष 1995 से 2000 तक निर्विरोध उपसरपंच ग्राम पंचायत छर्राटांगर रहे. वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. वर्ष 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत घरघोडा के अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं.

बिलासपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया है. तोखन साहू 2013 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वे 2015 में संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रहे हैं.

राजनांदगांव लोकसभा सीट से पार्टी ने संतोष पांडेय को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतकर आए थे. एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें मौका दिया है.

कोरबा लोकसभा सीट से पार्टी ने सरोज पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. सरोज पांडेय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. साथ ही वे राज्यसभा सांसद भी रही हैं. इससे पहले, वह दुर्ग से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य भी थीं. सरोज पांडेय ने पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य किया. फिर उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला. सरोज के नाम एक ही समय में मेयर, विधायक और सांसद का पद संभालने का विश्व रिकॉर्ड है.

महासमुंद लोकसभा सीट से पार्टी ने रूपकुमारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी 2013 से 2018 में बसना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक थी. रूपकुमारी बसना विधानसभा क्षेत्र के धनापाली गांव की रहने वाली है. उन्होंने राजनीति की शुरुआत महासमुंद जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी. साथ ही भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री भी रह चुकी है. वर्तमान में वे छत्तीसगढ की एक मात्र महिला जिलाध्यक्ष है. उन्होंने एमए तक की शिक्षा पूरी की है. रूपकुमारी पैशे से किसान परिवार से हैं.

बस्तर लोकसभा सीट से पार्टी ने महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. महेश कश्यप पूर्व सरपंच और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर हैं. वे सरपंच संघ का अध्ययन भी रह चुके हैं.

कांकेर लोकसभा सीट से पार्टी ने भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया है. भोजराज नाग 2014 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वे छ.ग. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर जनजाति समाज के उत्थान और नशामुक्ति के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

 छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम आयोजित करेगा। व्यापम की ऑफिशियल साइट पर 01 मार्च से  31 मार्च तक आवेदन किये जा सकते हैं। बाकी अधिक जानकारी के लिए आप व्यापम की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी...देखें पूरी सूची

बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी...देखें पूरी सूची

  रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

छत्‍तीसगढ़

सरगुजा- चिंतामणी महराज

रायगढ़-राधेश्‍याम राठिया

जांजगीर-चांप- कमलेश जांगड़े

कोरबा- सरोज पांडेय

बिलासपुर- तोखन साहू

राजनांदगांव- संतोष पांडेय

दुर्ग- विजय बघेल

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल

महासमुंंद- रुप कुमारी चौधरी

बस्‍तर- महेश कश्‍यप

कांकेर- भोजराज नाग को टिकट दिया गया है।

तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बीते 10 वर्षों में जनहीत के कई निर्णय लिए गए हैं। बीजेपी इस बार 370 और एनडीए 400 पार के संकल्‍प के साथ हम देशवासियों के सामने जाएगी। प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा विचार करते हुए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम केंद्र की ओर आए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश की चुनाव समिति ने और चर्चा की और अंतिम 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उसमें 16 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीटों के लिए नाम फाइनल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी

रतनपुर के माघी मेले का हुआ समापन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेले को बताया ऐतिहासिक

रतनपुर के माघी मेले का हुआ समापन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेले को बताया ऐतिहासिक

 रतनपुर: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धार्मिक नगरी रतनपुर के ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेले का शुक्रवार रात समापन हो गया। 24 फरवरी से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने माँ महामाया व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने उप मुख्यमंत्री श्री साव को शाल श्रीफल कांसे का लोटा पारंपरिक मेले के उखरा का प्रसाद और मेले का प्रतीक चिन्ह लकड़ी का तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज एक आदिवासी समाज की बेटी एक राष्ट्रपति के रुप में देश का नेतृत्व कर रही है, जो कि आदिवासी समाज के उत्थान का संकेत है।

Breaking: केंद्रीय जेल से कैदी हुआ फरार...जानिए क्या है पूरा मामला

Breaking: केंद्रीय जेल से कैदी हुआ फरार...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर : बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। एक अपराधिक मामले सजा हुई । जिसे लेकर केंद्रीय जेल लाया गया जेल के बाहर से ही हाथ छुकाडर कैदी भाग गया। जिला इंस्पेक्टर शिव कुमार द्वारा सिविल लाइन थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी। धारा 224 व 234 अपराध के तहत पंजीबद्ध कर जांच के लिए निर्देश दिए गए है।