नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आपके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, आ जाएंगे पैसे

आपके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, आ जाएंगे पैसे

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी को पूरी कर दी है। सरकार ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी वर्चुअल रुपए से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया।

बता दें कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में साल में 12000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यानि हर महीने महतारियों के खाते में हर महीने 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आज इस योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब बड़ा सवाल ये है ​कि क्या आपके खाते में पैसा आया? नहीं तो अब आपको क्या करना है? कैसे मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त?

ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं?
सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए।
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए।
इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें।
डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना-लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा।
यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं।

अकाउंट में नहीं आया पैसा तो करें ये काम
महतारी वंदन योजना के तहत ट्रांसफर किए गए पैसे अगर आपके खाते में नहीं आया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे नहीं आए हं तो सबसे पहले आप ये पता करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर बैंक से आधार लिंक है तो ये भी सुनिश्चित करें कि डीबीटी इनेबल है या नहीं। आप अपने बैंक में जाकर सबसे पहले केवाईसी फॉर्म मांगे। फिर फॉर्म को भरकर एवं पैन आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर जमा करें। इसके साथ ही बैंक अधिकारी से बोले कि आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करवाना है एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाना है। जैसे ही आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी ऑन हो जाएगा, आपके बैंक अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा हो जाएगा।

BREAKING : पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कंप

BREAKING : पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कंप

 रायपुर : राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंडी कोपेडीह खार में एक 20 से 25 वर्ष की अज्ञात युवती का शव बबुल पेड़ पर लटकती मिली है, शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवती का लाश बबुल पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है, मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभनपुर पुलिस ने लोगो से अपील की है की किसी को भी युवती के बारे में कुछ जानकारी मिले तो अभनपुर थाने में इसकी तत्काल सुचना दे।

छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...जानिए क्या है पूरा मामला

छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर: जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के अस्पताल भेज दिया है, वहीं हटाए भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत अटल आवास मे आज रविवार की सुबह 10:30 बजे परिवारीक विवाद पर छोटे भाई मोहन बंजारे ने अपने बड़े भाई मुलचंद बंजारे और भाभी खिलेशवरी बंजारे पर प्रणाम घातक हमला कर दिया, जिसमे बड़े भाई मुलचंद बंजारे की मौत हो गई, वहीं भाभी खिलेशवरी बंजारे जो घायल है, जिसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक के तीन बच्चे है, जिनमे दो लड़का एवं एक लड़की है। आरोपी मोहन बंजारे को सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विवेचनात्मक कार्यवाई की जा रही है।

महतारी वंदन योजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन

महतारी वंदन योजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन

 रायपुर  : जय जोहार के साथ की उद्बोधन की शुरूआत। मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूँ। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रणाम। दो हफ्ते पहले मैंने आपके प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ लाखों लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है।

आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था पर अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज उत्तर प्रदेश में हूँ और काशी से बोल रहा हूँ कल रात बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। मैं तो आपको बधाई देता ही हूँ। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। 8 मार्च को शिवरात्रि की वजह से यह कार्यक्रम करना संभव नहीं था.

पर आज बाबा भोले की नगरी से एक हजार रुपए पहुंच रहा है साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंच रहा है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर, ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है।

आज परिवार को पक्का घर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता सिलेंडर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर। 50 प्रतिशत से अधिक जनधन खाते वो भी महिलाओं के नाम पर। 65 प्रतिशत से ज्यादा मुद्रा लोन भी महिलाओं ने लिया है खासकर नौजवान बेटियों ने। उन्होंने अपना काम शुरू किया।

पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने सेल्फहेल्प ग्रूप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं का जीवन बदला। हमारी सरकार के प्रयासों से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है। इस सफलता को देखते हुए हमने बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया।

हमने अब संकल्प किया कि देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। नमो ड्रोन दीदी योजना पर भी हम काम करेंगे। आप कल दस ग्यारह बजे जुड़ें आप देखें नमो ड्रोन दीदी कैसा कमाल कर रही हैं। सरकार बहनों को ड्रोन भी देगी, ड्रोन पायलेट की ट्रेनिंग भी देगी। एक दीदी ने कहा कि मुझे तो साइकिल भी नहीं चलानी आती थी अब मैं ड्रोन पायलेट हूं।

इससे खेती विकसित होगी। परिवार समृद्ध तब होता है जब परिवार स्वस्थ होता है। परिवार स्वस्थ तभी होता है जब घर की महिलाएं स्वस्थ होती हैं। पहले गर्भ के दौरान माता शिशु की मृत्यु बड़ी चिंता होती थी। इस पर हमने काम किया। पहले शौचालय नहीं होने की वजह से माताओं को अपमान सहना पड़ता था। इससे महिलाओं को बीमारी से मुक्ति मिली है।

सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना का वायदा पूरा हुआ इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम को जितनी बधाई दूँ उतनी कम। मोदी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी। हमने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की जो गारंटी दी थी उसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही हैं। हमने गारंटी दी थी कि 18 लाख पक्के घर का निर्माण करेंगे। सरकार बनने के दूसरे ही दिन साय कैबिनेट ने इस पर काम शुरू कर दिया।

छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दो साल के बकाया बोनस की गारंटी दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर 3716 करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंचा दिया। हमने गारंटी दी थी कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करेगी। यह वायदा पूरा हुआ और 145 मीट्रिक टन धान खरीदकर रिकार्ड बना दिया। खरीदी गई अंतर की राशि का शीघ्र ही भुगतान किसान भाइयों को किया जाएगा।

आने वाले पांच सालों में विकास कार्यों को बढ़ाया जाएगा। इसमें आपकी बड़ी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार इसी तरह से आपकी हर गारंटी पूरी करेगी। गर्मी शुरू हो गई है और मेरी सामने लाखों माताएं हैं यह अद्भुत दृश्य है। मैं काशी धाम से बोल रहा हूँ। बाबा का आशीर्वाद पहुंचा रहा हूँ। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होने से पहले सीएम साय ने महिलाओं को दिया यह खास संदेश, जानिए क्या कहा ?

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होने से पहले सीएम साय ने महिलाओं को दिया यह खास संदेश, जानिए क्या कहा ?

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत आज 10 मार्च को कुछ ही देर में महिलाओं के खाते में 1000 रूपये की राशि आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के लिए एक ख़ास संदेस दिया है

छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।

दो सूत्रीय मांगो को लेकर मितानिनों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की रख रहे मांग

दो सूत्रीय मांगो को लेकर मितानिनों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की रख रहे मांग

 बिलासपुर : स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी कहे जाने वाली मितानिन को 21 वर्षों का अनुभव एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने के बावजूद मितानिन कार्यक्रम के सभी सदस्यों के द्वारा बहुत ही काम प्रोत्साहन राशि एवं क्षतिपूर्ति बेस से कार्य लिया जा रहा है. इसी बात का विरोध करते हुए शनिवार को प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के द्वारा बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान अपनी दो सूत्रीय मांगों को रखते हुए मितानिन संघ के सदस्यों ने बताया कि उनके प्रोत्साहन राशि एवं क्षतिपूर्ति में 50% की वृद्धि की जाए इसके अलावा मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, हेल्थ डेस्क फैसिलेटर सहित एरिया कोऑर्डिनेटर को जोड़ा जाए।इस धरना प्रदर्शन में पहुंचे मितानिन के सदस्यों ने बताया कि 21 वर्ष की सेवा के बाद भी उनका भविष्य अंधकार में है ऐसे में शासन से वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ा जाए ताकि उन्हें भी एक बेहतर और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने का मौका मिल सके.

सर्चिंग पर निकले जवानों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

सर्चिंग पर निकले जवानों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गश्त पर निकली पुलिस दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि नहाड़ी क्षेत्र में कुछ नक्सलियों की मौजूदगी देखी गई.

जिसके बाद पुलिस, आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवान सर्चिंग पर निकले. पुलिस के जवानों को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे. पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों कड़ाई से पूछताछ की गई. दोनों की पहचान हेमला हुंगा उम्र 46 निवासी नहाड़ी थाना अरनपुर वर्ष के रूप में हुई. जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान हेमला लक्का उम्र 50 ग्राम नहाड़ी थाना अरनपुर के रूप में हुई. इनके खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है. पुलिस ने इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

 10 दिवसीय प्रदर्शनी रहेगा राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार 10 मार्च को जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति  इस वर्ष भी जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 10 दिनों तक राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित अन्य 14 राज्यों के 120 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।  
 इस प्रदर्शनी का शुभारंभ संध्या 7 बजे उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वन मंत्री  केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, वित्त मंत्रीश्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा, सांसद  सुनील सोनी और विधायक पुरन्दर मिश्रा विशिष्ट अतिथिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।
प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प बेलमेटल शिल्प (ढोकरा), लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन शिल्प, शिशल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प, छींद-कांसा शिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों में कोसा साड़ियां, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, चादरें, ड्रेस मटेरियल, सर्टिंग एवं विभिन्न प्रकार की खादी रेडीमेड वस्त्रों आदि प्रमुख है, इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से उत्तरप्रदेश लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी साड़ी, ड्रेस मटेरियल, मध्यप्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी साड़ियां एवं बाघ प्रिंट की ड्रेस मटेरियल एवं टीकमगढ़ की पीतल की मूर्तियाँ, पश्चिम बंगाल का जूटवर्क, कांथा वर्क तथा बंगाली साड़ियां सहित, पंजाब की फुलकारी एवं पंजाबी जूतियां, राजस्थान की चर्मशिल्प की मोजरी एवं एम्ब्राईडरी के सलवार सूट, दिल्ली की ज्वेलरी, हरियाणा पानीपत के बेडशीट, महाराष्ट्र के कोल्हापुरी चप्पल, बिहार के भागलपुरी ड्रेस मटेरियल, जम्मू कश्मीर के शॉल एवं साड़ियाँ इस प्रकार कुल 14 राज्यों के विभिन्न शिल्पकलाओं एवं हाथकरघा सामग्री का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा, जिसमें स्वयं शिल्पकार अपनी उन्नत शिल्पकला के हुनर का प्रदर्शन-सह-विक्रय करेंगे।
10 दिवसीय जगार- 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का आयोजन 19 मार्च तक छत्तीसगढ़ हाट परिसर पंडरी, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

महतारी वंदन योजना की राशि का आज होगा भुगतान...प्रधानमंत्री करेंगे ट्रांसफर

महतारी वंदन योजना की राशि का आज होगा भुगतान...प्रधानमंत्री करेंगे ट्रांसफर

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से मोदी की हर  गारंटी को एक एक करके पूरा किया जा रहा है.और इसी कड़ी में आज मोदी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण गारंटी जो कि महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया गया था आज वादा पूरा किया जाएगा.

महतारी वंदन योजना के तहत आज रविवार दो बजे प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इसके साथ ही उनके खाते में 1000 रुपए पहुंच जाएंगे। दरअसल, साइंस कालेज मैदान में आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर राशि जारी करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णुदेव साय करेंगे। योजना के पहले चरण में 10 मार्च को 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से देंगे। महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी। योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।

छत्तीसगढ़ : भाजपा के 43 नेताओं को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा...राज्य सरकर ने की लिस्ट जारी..!!

छत्तीसगढ़ : भाजपा के 43 नेताओं को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा...राज्य सरकर ने की लिस्ट जारी..!!

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में दो भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इन दोनों वारदात के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेताओं में भय का माहौल है। वहीं कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के समय में प्रचार प्रसार करने अंदरूनी क्षेत्रों में जाने से उन्हें नक्सलियो से जान का खतरा है। जिससे राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बस्तर संभाग के 43 भाजपा नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है।

वहीं सुकमा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है। इन नेताओं में बीजेपी के जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के सदस्य के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं। साथ ही इन नेताओं में उनको भी को शामिल किया गया है, जिन पर पहले भी नक्सली हमला हो चुके हैं या इन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इन सभी नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

देखें लिस्ट-

राज्यपाल हरिचंदन पिस्ता देवी के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिचंदन पिस्ता देवी के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर :  राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज स्कूल शिक्षा ,उच्च शिक्षा, धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर अग्रसेन धाम में आयोजित शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने स्वर्गीय  अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार...वजह जानकर हो जांएगे हैरान..!!

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार...वजह जानकर हो जांएगे हैरान..!!

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम पासिद, मुडियाडीह के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से आक्रोशित होकर आज प्रेसवार्ता लेकर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, महासमुंद मुख्यालय से लगभग 45 से 50 किमी की दूरी पर महानदी के किनारे बसा है। ग्राम पंचायत पासिद का आश्रित ग्राम मुडियाडीह है।बता दें कि मुडियाडीह से पासिद की दूरी 2 किमी है। दोनों ही रास्ते जब से बने हैं, कच्चे हैं। कच्चे होने के कारण बरसात मे पानी लगने के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते, न ही कोई कार गांव तक आ पाती है और न ही एंबुलेंस पहुंच पाती है। जिससे ग्रामीणो व बच्चो को काफी परेशानी होती है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से परेशान है। इसी के चलते गांव वालो ने मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था।

उस समय नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर 11.77 लाख रुपये से रोड बनाने का वादा कर चुनाव बहिष्कार समाप्त करा कर मतदान कराया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव समाप्त हुए चार माह बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ने आज प्रेसवार्ता लेकर लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चुनौती दी है।

BREAKING : इन्हे बनाए गए  CM Vishnudeo Sai के प्रेस अधिकारी...देंगे मीडिया संबंधी सलाह

BREAKING : इन्हे बनाए गए CM Vishnudeo Sai के प्रेस अधिकारी...देंगे मीडिया संबंधी सलाह

 रायपुर : राज्य शासन ने आलोक सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रेस अधिकारी नियुक्त किया है,  जो सीएम को मीडिया के सम्बन्ध में परामर्श देंगे. वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

BREAKING : तुलसी कौशिक बनाए गए सीएम विष्णुदेव साय के निज सहायक...GAD ने जारी किया आदेश

BREAKING : तुलसी कौशिक बनाए गए सीएम विष्णुदेव साय के निज सहायक...GAD ने जारी किया आदेश

 रायपुर : राज्य शासन ने तुलसी कौशिक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक नियुक्त किया है, जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि तुलसी कौशिक जशपुर के कांसाबेल के रहने वाले हैं, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सालों से जुड़े हैं.

प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राष्ट्रीय महासचिव रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली

प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राष्ट्रीय महासचिव रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली

 रायपुर। पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स मुम्बई (महाराष्ट्र)की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप कल रायपुर में थीं, वे विगत कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ प्रवास पर थीं , इस अवसर पर कल उन्होंने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली और संस्था की विभिन्न प्रदेशों में गतिविधियों की जानकारी को साझा किया। उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में संस्था के विस्तार व पत्रकारिता व पत्रकार कल्याण को लेकर अपनी गतिविधियों की जानकारी दी।
वीआईपी चौक, जी ई रोड स्थित बेबीलोन कैपिटल में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुम्बई से आई संस्था के राष्ट्रीय सचिव शशि दीप जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। ततपश्चात महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ महिला पत्रकार शकुंतला तरार द्वारा शॉल से शशि जी का सम्मान किया गया , रायपुर की पत्रकार चित्रा पटेल के हाथों शशि दीप जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे जिनमें प्रदेश महासचिव अनुपम वर्मा, उपाध्यक्ष द्वय सुदीप्तो चटर्जी व दिलीप वर्मा, प्रदेश सचिव अमित अग्रवाल, रायपुर संभाग अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, संभाग महासचिव कौशल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निखिल भटनागर, दिनेश साहू, संस्कार तम्बोली उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश समन्वयक सुधीर आज़ाद तम्बोली के साथ प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार पी. सी. रथ विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ काफी आगे जाएगा : राजनाथ सिंह

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ काफी आगे जाएगा : राजनाथ सिंह

 जनता किये वादे होंगे पूरे, 10 मार्च को मिलेगा महतारियों को पैसा : विष्णुदेव साय

रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को किसान महा कुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि, लंबे अरसे के बाद किसी सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के सामने खड़ा हूं। मैं छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का शीश झुकाकर वंदन स्वागत करता हूं। आपने विधानसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व प्यार दिया है। सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ काफी आगे जाएगा। महज 100 दिन में ही विकास पटरी पर लौट आया है, जो कि, पटरी से उतर गया था।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है और संवारने का सामर्थ्य भी हम में है। जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है और जिनके कारण छत्तीसगढ़ पिछड़ा था। लेकिन अब छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर लौट आया है। छत्तीसगढ़ की जनता मेहनतकश है और इसलिए छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे यहां की जनता के सामर्थ्य पर विश्वास है। किसान ही मिट्टी से सोना पैदा कर सकते हैं। गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार, माताओं और बहनों के प्रति सम्मान की प्रतिबद्धता भाजपा की है। आज भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं। हम हर परिवार को छत और हर घर को नल जल मुहैया कराएंगे। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को छला है पर छत्तीसगढ़ की जनता ने जागरूक होनें का परिचय दियाऔर एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया है।


जनता किये वादे होंगे पूरे, 10 मार्च को मिलेगा महतारियों को पैसा : विष्णुदेव साय
किसान महा कुंभ को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, वास्तव में भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। आजादी के इन 75 सालों में कांग्रेस की सरकार ज्यादा समय सत्ता में रही है। लेकिन उन्होंने कभी किसानों के बारे नहीं सोचा। हमने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से वादा किया था कि, जो लोग पीएम आवास से वंचित हो गए हैं उन्हें भी पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा। यहां तक कि, हमने अपने कैबिनेट में इस पर निर्णय किया और  हमने किसानों की धान 31 सौ रुपये क्विंटल में खरीदी। बाकि बची हुई अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल की राशि 12 मार्च को एकमुश्त किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। कल दस तारीख को महतारी वंदन योजना की राशि प्रदेश की माता बहनों के खाते में पहुंच जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हम अयोध्या दर्शन करा रहे हैं. आने वाले समय में हम अपने सारे वादे भी पूरे करेंगे।

मोदी सरकार कर रही किसानों के भले का काम : चाहर
किसान महा कुंभ को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि, पूरे देश और दुनिया में श्री राम का जयकारा लग रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने का सौभाग्य मिला। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के भले का काम कर रही है। यहां आज किसानों के महाकुंभ में इसका असर दिख रहा है। पीएम मोदी ने किसानों के हक और लड़ाई लड़ने का संकल्प कर रखा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाई। लेकिन किसानों के सपनों को साकार करने का काम पीएम मोदी ने किया है। किसानों को सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। मोदी ने देश को और किसानों को आगे की बढ़ाने की गारंटी दी है। हम सब मिलकर एक बार फिर संकल्प लेते हैं कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

बीजेपी जो कहती है वो करती है : किरण देव
किसान महा कुंभ को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने झूठ परोस कर किसानों को परेशान करने का काम किया है। लेकिन हमारी सरकार ने किसानों को वादा किया था कि, धान खरीदी करेंगे जो हम कर रहे है। भाजपा जो कहती है वो करती है और हम आज 31 सौ रुपये में 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं।

13 हजार करोड़ फिर किसानों के खाते में जा रहा है : रामविचार नेताम
किसान महा कुंभ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, पीएम मोदी की गारंटी के तहत तय किया गया था कि, बोनस का पैसा देंगे। दो साल के बकाया बोनस का पैसा लगभग 4 हजार करोड़ रुपए को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। 13 हजार करोड़ से अधिक रुपए अब एक बार फिर किसानों के खाते में जाने वाला है। यह सरकार विष्णुदेव साय की सरकार है और हम मोदी की गारंटी के तहत हर एक संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसकी घोषणा करने आए है।

विष्णु देव साय की सरकार है पालन हारी सरकार : विजय शर्मा
किसान महा कुंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार पालन हारी सरकार है और सरल सरकार है। हम पीएम मोदी की गारंटी को गिन-गिन कर पूरा कर रहे है। भाजपा की सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। किसान क्रेडिट, फसल बीमा जैसी योजना का लाभ भाजपा की अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने दिया था। हमारी सरकार ने हमने किसानों के हित में बड़ा प्रावधान किया। साथ ही हम एक मुश्त भुगतान किसानों को कर रहे हैं।

 

5 TI और 3 ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला...देखें लिस्ट

5 TI और 3 ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला...देखें लिस्ट

 धमतरी : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है, वहीँ एक बार फिर धमतरी जिले में 5 टीआई, 3 एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।

देखें सूची

 

 शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल तक शारीरिक शोषण... फिर दूसरी लड़की से करने वाला था शादी... एक दिन पहले ही पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ..

शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल तक शारीरिक शोषण... फिर दूसरी लड़की से करने वाला था शादी... एक दिन पहले ही पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल के एक रेल कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कर्मचारी पर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी शादी कल होने वाली थी और शादी से एक दिन पहले पुलिस ने युवती के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में गिफ्तार कर लिया है।   

पूरा मामला चरोदा का है। यहां पदस्थ रेलवे कर्मचारी को युवती के साथ शारीरिक शोषण और शादी के नाम पर धोखा देने के मामले में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। रेलवे कर्मचारी सेवक राम मिरझा चरौदा में पदस्थ है। पीड़िता के अनुसार उसकी और रेलवे कर्मचारी की फेसबुक में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया था। एक ही जाति के होने के कारण आरोपी दो साल तक युवती को शादी का झांसा देता रहा और संबंध बनाता रहा। 

वहीं रायपुर के खरोरा निवासी आरोपी सेवक राम ने पढ़ाई के नाम पर पीड़िता को 5 महीने की मोहलत मांगी थी और कहा था कि वो इसके बाद उससे शादी करेगा। लेकिन उसने पांच महीने बाद फिर फोन किया और संबंध बनाया। युवती भी रेलवे कर्मचारी के शादी के झांसे में आ गई और दो साल तक उनका अफेयर चलता रहा था।

लेकिन उसने उस लडकी से शादी न करके किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि रायपुर निवासी युवती ने बुधवार शाम आरोपी युवक की शिकायत पुरानी भिलाई थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी दूल्हे को शादी से एक दिन पहले ही गिरफ्तार के लिया गया। 

 
ब्रेकिंग : एनीकट में बुलेट में बंधी मिली शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश…इलाके में मचा हड़कंप…जताई जा रही ये आशंका

ब्रेकिंग : एनीकट में बुलेट में बंधी मिली शिक्षा विभाग के कर्मचारी की लाश…इलाके में मचा हड़कंप…जताई जा रही ये आशंका

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एनीकट में युवक की बुलेट से लाश बंधी मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शिक्षा विभाग में भृत्य के पद पदस्थ था। जो बीते कल यानी शुक्रवार को छुट्टी के दिन दोपहर में घूमने निकला था, जिसका आज एनीकट में शव मिलने से सनसनी है। आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसे बुलेट से बांधकर पानी में फेक दिया हो। इधर लोगों की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना इलाके का है,जहां देवगांव एनीकट में मस्तूरी निवासी अमन मिरी उम्र 29 वर्ष का बुलेट से बंधा हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षा विभाग में प्यून के पद पर पोस्टेड था, जो कल से घूमने निकला था। वहीं पुलीस मामले में प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। इधर युवक की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

16 मार्च से दो दिवसीय “फॉरा लाइव” कार्यक्रम का आगाज़,लाइव सिंगिंग–स्वादिष्ठ व्यंजन सहित सैकड़ों स्टॉल रहेंगे उपलब्ध

16 मार्च से दो दिवसीय “फॉरा लाइव” कार्यक्रम का आगाज़,लाइव सिंगिंग–स्वादिष्ठ व्यंजन सहित सैकड़ों स्टॉल रहेंगे उपलब्ध

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में “फॉरा लाइव” कार्यक्रम का 2 दिवसीय आयोजन 16 व 17 मार्च को पृथ्वी पैलेस दुर्ग में “पहल” ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा है।

आपको बता दे की कार्यक्रम का शुभांरभ छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा। इस दौरान दुर्गवासियो को लाइव म्यूजिक सहित स्वादिष्ठ व्यंजनों का लुफ्त उठाया का मौका मिलेगा, साथ ही सजावट के सामान , होम मेड आइटम्स , गिफ्ट हेमपर्स, कुर्तियां, साड़ियां, डीजाईनर इंडो वेस्टर्न आउटफिट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, होम मेड फ़ूड आइटम्स, बंदनवार, भगवान के पोशाक, हर्बल प्रॉडक्ट के शानदार कलेक्शन सहित बच्चो के लिए गेम जोन, फ़ूड जोन की बड़ी वैरायटी भी उपलब्ध रहेगी। पहल ग्रुप व पृथिवी पैलेस द्वारा दुर्ग जिले में इस तरह का अनोखा आयोजन करने का उद्देश्य छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ ही दुर्गवासियों को मनोरंजन का स्थल उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम साय और डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम साय और डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

 रायपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनकी अगवानी की.

रक्षा मंत्री यहां ‘किसान महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे.

BREAKING :लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...इस पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

BREAKING :लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...इस पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 जांजगीर : लोकसभा चुनाव कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है और अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रहे है, वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व विधायक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र...पार्टी के 9 पदाधिकारियों को लेकर की ये बड़ी मांग...पढ़िए पूरा पत्र

भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र...पार्टी के 9 पदाधिकारियों को लेकर की ये बड़ी मांग...पढ़िए पूरा पत्र

 बीजापुर। नक्सलगढ़ बीजापुर में अब भाजपा नेताओं को खुद के सुरक्षा की चिंता सता रही है। जिले में बुधवार को नक्सलियों ने भाजपा नेता कैलाश नाग को अगवा करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं में दहशत का माहौल है।इसी बीच भाजपा बीजापुर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और नक्सल टारगेट बीजेपी पदाधिकारियों को जेड श्रेणी स्थाई सुरक्षा देने की मांग की है।

क्या लिखा है पत्र में

पत्र में लिखा गया है कि बीजापुर जिला घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मौत का भय बना रहता है। क्योंकि लगातार नक्सली एक-एक कर भाजपा के नेताओं को बेरहमी से हत्या कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान एक्स श्रेणी केन्द्रिय सुरक्षा दिया गया था जो कि अस्थाई था, जिसे चुनाव बाद सुरक्षा वापस लिया गया तब से खतरा और बढ़ गया है।

बता दें कि शनिवार को फिर एक बार भाजपा नेता को बेरहमी से नक्सलियों ने हत्या की है। जिसके बाद से भाजपा पदाधिकारियों के मन में डर बैठ गया है। कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर है वे आज भी रात्रि में अपना ठिकना बदल- बदलकर रह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर अब गृहमंत्री अमित शाह से Z(श्रेणी) की स्थाई सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

आखिर कांग्रेस ने राजनांदगाव से भूपेश बघेल को क्यों दिया लोकसभा का टिकट? यहां जानें पूरा गणित

आखिर कांग्रेस ने राजनांदगाव से भूपेश बघेल को क्यों दिया लोकसभा का टिकट? यहां जानें पूरा गणित

 रायपुर :  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में से 6 सीटों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन से विधायक भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है. भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है.

जाति समीकरण के आधार पर दी गयी टिकट

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में उतारने के कई मायने निकाले जा रहे हैं, राजनांदगांव को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. जो कि विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह का यह गृह जिला है वहीं इस लोकसभा सीट से बीजेपी के संतोष पांडे ने भारी मतों से पिछली चुनाव में जीत हासिल की थी और उन्हें दोबारा एक बार फिर इसी सीट से टिकट दिया गया है, अब इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी में उतारे जाने से ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की तरह ही कांग्रेस भी जाति समीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें इस सीट से टिकट देने की बात कही जा रही है.

बता दें कि राजनांदगांव में सामान्य वर्ग से ओबीसी वर्ग की जनसंख्या ज्यादा है और भूपेश बघेल भी ओबीसी वर्ग से हैं, ऐसे में कांग्रेस ने जाति समीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें राजनांदगांव लोकसभा सीट से टिकट दिया है. अब इस सीट में कांग्रेस से भूपेश बघेल और यहाँ बीजेपी से पिछली बार सांसद रहे संतोष पांडे के बीच टक्कर है.

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ और सेंट्रल लेवल में भी कांग्रेस पार्टी में काफी दमदार नेता माने जाते हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई थी, और वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, भूपेश बघेल पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं, हालांकि 2008 के विधानसभा चुनाव में जरूर उन्हें हार मिली, और 2009 के संसदीय चुनाव में भी रायपुर सीट से उन्हें हार मिली, लेकिन 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा से बड़ी लीड से चुनाव जीता था,

वहीं 2014 से 2019 तक के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भी अध्यक्ष रहे, लगातार विधानसभा चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने को लेकर भी राजनीतिक गलियों में हलचल मच गई है, कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता यह तय मानकर चल रहे हैं कि राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की जीत सुनिश्चित है,

 वहीं बीजेपी भी अपनी जीत का दावा कर रही है, छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीट लाने के लिए कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है और उन्हें लोकसभा सांसद प्रत्याशी का टिकट दे रही है.जिनमे भूपेश बघेल शामिल है.

Article 370: फिल्म 'आर्टिकल 370' छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

Article 370: फिल्म 'आर्टिकल 370' छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

 रायपुर : आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा मंत्रिमंडल के सहयोगी कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे।

इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।