नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल

CG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल

 लखनपुर। CG NEWS : जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित ईदगाह में रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक टी एस सिंह देव शामिल हुए। इसमें श्रम कल्याण अध्यक्ष सफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मदन जयसवाल, निजी सहायक विनोद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद्र गुप्ता, रमेश जसवाल, रोजा इफ्तार समारोह में शामिल हुए।

इफ्तार के समय अजान सुनकर समाज के लोगों के साथ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव इफ्तार किए और समुदाय के लोगों को आगामी ईद पर्व की बधाई दिए। मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा मंत्री से बंधा स्थित कब्रिस्तान और शिवपुर स्थित कर्बला की भूमि का सामुदायिक पट्टा और बाउंड्री वॉल का मांग किया गया। जिसमें मंत्री के द्वारा आगामी ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर करने की बात कही गई और काम हो जाने का आश्वासन दिया गया।

ODISHA NEWS : चिलचिलाती धूप में नंगे पैर कुर्सी के सहारे पेंशन के लिए बैंक जाती दिखी वृद्धा, मंत्री ने SBI से किया सवाल

ODISHA NEWS : चिलचिलाती धूप में नंगे पैर कुर्सी के सहारे पेंशन के लिए बैंक जाती दिखी वृद्धा, मंत्री ने SBI से किया सवाल

 ओडिशा। ODISHA NEWS : तपते गर्मी में 70 साल की एक वृद्ध महिला को अपनी पेंशन लेने के लिए नंगे पैर कुर्सी के सहारे कई किलोमीटर तक चलने के लिये मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिलचिलाती गर्मी में वृद्ध महिला को टूटी कुर्सी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो शेयर करते हुए महिला की परेशानी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सवाल किया है।

यह घटना 17 अप्रैल को ओडिशा के नबरंगपुर जिले की है। वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला की पहचान सूर्या हरिजन के रूप में हुई है। हरिजन का बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं जो अन्य लोगों के मवेशियों को चराने का कार्य करता है। परिवार के पास कोई जमीन नहीं है और वह झोपड़ी में रहते हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने इस मामले में जवाब दिया है, लेकिन फिर भी वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और एसबीआई से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने और मानवीय रूप से कार्य करने की उम्मीद करती हैं।” उन्होंने पूछा है कि क्या उस क्षेत्र में बैंक मित्र नहीं हैं?

सूर्या का ट्रांजिट रिमांड नहीं ले पा रही कर्नाटक पुलिस,जेल अधीक्षक से विशेष अदालत ने मांगा जवाब

सूर्या का ट्रांजिट रिमांड नहीं ले पा रही कर्नाटक पुलिस,जेल अधीक्षक से विशेष अदालत ने मांगा जवाब

 


रायपुर। सेंट्रल जेल में कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। ईडी ने इन्हें कई मामलों पर आरोपी बनाया है। आईटी अफसरों से बदसलूकी और कोल वसूली के मामले में बेंगलुरु में भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले में पूछताछ के लिए बीते 4 दिन से कर्नाटक पुलिस रायपुर में भटक रही है। कर्नाटक से आई जांच टीम को न ही जेल में सहयोग मिला न ही अस्पताल में। इसलिए उन्हे विशेष अदालत में गुहार लगायी।
अब रायपुर की विशेष अदालत ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बार-बार कर्नाटक टीम को यह कहकर टाला गया कि, कारोबारी की तबीयत ठीक नहीं है। अदालत ने ये भी पूछा है कि कारोबारी को ऐसी कौन सी बीमारी हो गई है, ये भी अदालत को बताएं।

आज शुक्रवार शाम इस मामले में जेल अधीक्षक और अस्पताल प्रबंधन को अदालत में जवाब देना है। कारोबारी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी होने का दावा किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने अदालत से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। ट्रांजिट रिमांड के लिए कर्नाटक पुलिस की टीम ने अदालत में अर्जी दी है।

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है-मुख्यमंत्री बघेल

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है-मुख्यमंत्री बघेल

 0- प्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 708 युवाओं को दी गई नौकरी

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति Óपहाड़ी कोरवाÓ और ÓबिरहोरÓ जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र का वर्चुअल रूप से वितरण किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी। जिस पर अमल करते हुए आज 142 युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया

गौरतलब है कि इससे पहले भी जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार 57 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। प्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 708 युवाओं को शासकीय नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री निवास में इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और आदिम जाति विकास विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं। संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज और विधायक श्री विनय भगत कार्यक्रम स्थल से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से इन युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है। शिक्षा ही आगे बढऩे मार्ग प्रशस्त करती है। श्री बघेल ने कहा कि आप लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई लिखाई की। आपके माता-पिता का आशीर्वाद भी आप के साथ रहा। आप शिक्षक बने हैं, मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं ताकि बच्चों का भविष्य अच्छा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान और विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। इनका अधिक से अधिक अपने समाज में प्रचार-प्रसार करे ताकि विशेष पिछड़ी जनजातियों के अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जनजातीय समाज परंपरागत रूप से विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ समाज है। इस समाज में कुछ समुदाय बहुत ज्यादा पीछे रह गए हैं। इन समुदायों को हम विशेष पिछड़ी जनजातीय के रूप में जानते हैं। राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए राज्य शासन द्वारा बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। इन समुदायों के पढ़े-लिखे नौजवानों को शासकीय सेवाओं में उनकी पात्रता के अनुसार सीधी नियुक्ति दी जा रही हैमुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हमने पेसा कानून के सबसे बेहतर नियम लागू किए हैं। 65 प्रकार की वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और उनके प्रसंस्करण से वनवासियों को रोजगार और आय के अच्छे साधन मिल रहे हैं। कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य तय करके उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन फसलों के लिए भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा की इन युवाओं ने बहुत विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई की है। सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिलने से इन समुदाय में पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ेगा।
आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समुदाय के उत्थान और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि एक शिक्षक के रूप में आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करें और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज और विधायक श्री विनय भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा और बिरहोर समुदाय के लोगों को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए राज्य शासन द्वारा इन जनजातियों के 142 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
आदिम जाति कल्याण विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वाधिक 199 युवाओं को शासकीय नौकरी दी गई है। इसी तरह बलरामपुर जिले में 95 तथा कबीरधाम जिले में इन जनजातियों के 80 युवाओं को नौकरी दी गई है। कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के जिन युवाओं को आज नौकरी दी गई, उनमें हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उतीर्ण 124, स्नातक उत्तीर्ण 11 एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 06 पहाड़ी कोरवा शामिल है। बिरहोर समुदाय के भी 01 अभ्यर्थी को भी नियुक्ति दी गई है। जो हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण है।

 

CG BREAKING NEWS : IFS संजय शुक्ला होंगे रेरा ने नए अध्यक्ष, आदेश जारी

CG BREAKING NEWS : IFS संजय शुक्ला होंगे रेरा ने नए अध्यक्ष, आदेश जारी

 रायपुर। राज्य सरकार ने पीसीसीएफ संजय शुक्ला को रेरा के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी है। चयन कमेटी की अनुशंसा के बाद आवास पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी किया है।

 
 
CRIME : झाड़-फूंक की आड़ में बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर रेप की कोशिश, मामला दर्ज…

CRIME : झाड़-फूंक की आड़ में बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर रेप की कोशिश, मामला दर्ज…

 कांकेर। KANKER CRIME : एक बार फिर पाखंडी बैगा के झांसे में एक भोली-भाली युवती फांसी। बैगा ने झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से छेड़छाड़ की और 80 हजार रुपए की ठगी की गई है। थाने में शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। वहीं पूजा पाठ का डर दिखाकर आर्थिक शोषण भी किया। हालांकि एसपी का कहना है कि युवती की थाने में दी गई शिकायत और उनके पास दिए गए आवेदन में अंतर है। इसकी जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। मामला नरहरपुर विकासखंड का है।

कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम श्री गुहान में रहने वाले सुनील नेताम जिसे पाखंडी बैंगा बताया जा रहा है, ने एक भोली-भाली युवती को अपना शिकार बनाया है। पहले बैगा ने युवती को ठीक करने के बहाने 80 रुपए की ठगी कर ली, जिसके बाद युवती को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाना चाहा। लेकिन युवती किसी तरह से बैगा के जाल से बचने में कामयाब रही।

पीड़िता एक साल पहले गाड़ी से गिर गई थी, जिसमें उसे हाथ में चोट लगी थी। डॉक्टरों से काफी इलाज कराने पर भी ठीक नहीं होने पर वह झाड़-फूंक कराने के लिए श्रीगुहान में बैगा सुनील कुमार नेताम के घर गई। जहां उसने पहले झाड़-फूंक की और रोज आने के लिए कहा। जिससे हाथ में लगी चोट को ठीक कर देने की बात कही, जिसके बाद पहले पूजा-पाठ कराने के लिए पैसे की मांग की। युवती के अनुसार वह एक वर्ष में लगभग 70 – 80 हजार रुपया तक दे चुकी है। इसके बाद भी ठीक नहीं होने पर बैगा सुनील कुमार नेताम ने देवी-देवता के नाम लेकर युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात की रिपोर्ट लिखाने नरहरपुर थाने गई थी, जहां एक महीना गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब युवती एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पूरे मामले पर एसपी ने जांच करकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल

CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके सुकमा में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। सुकमा जिले में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में जवानों ने 5 से ज्यादा नक्सलियों को घायल कर दिया है।करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल थे, जिन्हें गोली लगी है। DRG और CRPF के जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बेचापाल, नुलकातोंग और गोमपाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद जवानो ने सर्चिंग ओप्रशन शुरू की। वहीं नक्सली कन्हईगुड़ा के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे माओवादियों ने फयरिंग करना शुरू कर दिया। वही जवानो ने भी जवाबी हमले में फयरिंग की। खबर है की 5 से ज्यादा नक्सलियों को गोली लगी है।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लौटाया विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने लौटाया विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक

 रायपुर : राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने आरक्षण संशोधन विधेयक सरकार को लौटा दिया है। उन्होंने विधेयक बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया है। आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन से लौटा दिया गया है। बता दें कि दिसंबर में यह विधेयक सर्व सम्मति से विधानसभा के विशेष सत्र में पारित किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधेयक लाकर आरक्षण 76 प्रतिशत किया था। वही आज राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लौटा दिया है। विधेयक बिल लौटाने के बाद प्रदेश में राजनेतिक बयानबाजी भिओ शुरू हो गयी है। इस मामले में मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा, विधेयक लौटाने की जानकारी है। अभी यह मामला न्यायालय में चल रहा है। सरकार ने कहा था राज्यपाल को हस्ताक्षर करना चाहिए या तो विधेयक लौटा देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ विधानभा में पिछले साल दिसंबर महीने में ही अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 को पारित किया गया था। तभी से ही ये विधेयक राजभवन में लंबित थी। अब राज्यपाल ने नये आरक्षण विधेयक को लौटा दिया है।

Breaking News : दर्दनाक हादसा, पटाखा कंपनी में लगी आग, चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Breaking News : दर्दनाक हादसा, पटाखा कंपनी में लगी आग, चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 गुजरात के अरावली में गुरुवार को एक पटाखा कंपनी में आग लग गई। हादसे में चार मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

 

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं और तुरंत आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया था। SP संजय खरात ने बताया कि चार ही लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिली थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है।

 

रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई

गुजरात के बोटाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार (17 अप्रैल) को एक लोकल ट्रेन में आग लग गई थी. यह ट्रेन अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि घटना के दौरान ट्रेन खाली थी।बोटाड नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी राजू धधल ने बताया कि ट्रेन में आग सोमवार शाम करीब 3 बजकर 45 मिनट पर लगी थी और बहुत जल्द यह ट्रेन के तीनों कोचों में फैल गई. हालांकि आग पर 4 बजकर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में रेलवे का काफी नुकसान हुआ।

CG CRIME NEWS : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार वारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, कातिलों की तलाश में पुलिस…

CG CRIME NEWS : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार वारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, कातिलों की तलाश में पुलिस…

 बेमेतरा। CG CRIME NEWS : बेमेतरा में दोहरे हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग दंपत्ति में महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी, तो वहीं बुजुर्ग का गला रेत कर की हत्या की गयी है। जानकारी के अनुसार घर में दोनों पति पत्नी ही रहते थे। दोनों का घर गांव के बाहर फार्म हाउस में था। हत्या इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कप जायेगा। घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है।

बता दें कि सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम किया करते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा तो वहां दंपति का शव पड़ा था।

पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अब देखना यह होगा की कातिल कब तक अपना गुनाह छुपाने में सक्षम होते है। अब पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है।

अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के Twitter अकाउंट से हट गए ब्लू टिक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

अमिताभ बच्चन, शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के Twitter अकाउंट से हट गए ब्लू टिक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने लेगेसी (legacy) वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। यानी ऐसे अकाउंट जिन्हें ट्विटर की पेड सर्विस लिए बिना ही ब्लू अकाउंट मिला हुआ था। उन अकाउंट्स से अब ब्लू टिक हटाया जा चुका है।

इस क्रम में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।

बॉलीवु़ड में ब्लू टिक कायम रहने वाले सेलेब्स में अनुपम खेर और सोनम कपूर तो वहीं साउथ में सू्र्या, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, नागार्जुन अक्कीनेनी, राणा दग्गुबती जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

बीते दिनों ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने ऐलान किया था कि 20 अप्रेल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। अब उन्हें इस सुविधा के लिए मंथली प्लान के चलते पैसे खर्च करने पड़ेंगे. इसी के चलते आज यानी 21 अप्रैल की सुबह कई सेलेब्स और दिग्गज हस्तियों के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है।

CG News : माता कौशल्या महोत्सव-2023 का आयोजन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे चंदखुरी महोत्सव का शुभारंभ

CG News : माता कौशल्या महोत्सव-2023 का आयोजन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे चंदखुरी महोत्सव का शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)कल माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने सतत् प्रयास के अंतर्गत तथा माता कौशल्या जन्मभूमि के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकरों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्तर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

सांस्कृतक कार्यक्रम की प्रस्तुति-22 अप्रैल शाम 5 बजे चंदखुरी रायपुर

महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली गरियाबंद,  पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी  व्योमेश शुक्ला, भक्तिमय गीत-संगीत भजन मुम्बई और  कविता पौडवाल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

CG News : ओरछा मार्ग पर पिछले 3 महीने से नक्सलियों का आतंक जारी, आमदई माइंस के वाहन को किया आग के हवाले, पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित

CG News : ओरछा मार्ग पर पिछले 3 महीने से नक्सलियों का आतंक जारी, आमदई माइंस के वाहन को किया आग के हवाले, पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित

 नारायणपुर:- नक्सलियों ने ओरछा मार्ग में मचाया उत्पात, आमदई माइंस के एक वाहन को किया आग के हवाले, वाहन पूरी तरह से जलकर हुई खाक, सड़क पर पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित, ओरछा मार्ग पर कापसी गांव की घटना।

नारायणपुर ओरछा मार्ग में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए आमदई माइंस के एक वाहन को रोककर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

नक्सलियों ने नारायणपुर से ओरछा मार्ग पर लगभग 15 किलोमीटर दूर कापसी गांव के पास सुबह 3:30 बजे माइंस के वाहन जा रही थी सामने दो पेड़ सड़क पर गिरे हुए देखकर वाहन रुकी जिसके बाद ग्रामीण वेशभूषा में लगभग 8 से 10 की संख्या में नक्सली निकले नक्सलियों ने वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को वहां से भगा दिया जिसके बाद डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते आगजनी की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है।

ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे

नारायणपुर ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पिछले चार से 5 दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग बंद भी रहा था।नक्सलियों ने बेनर पोस्टर चस्पा कर आमदई खदान को रद्द करने व निको कम्पनी से जुड़े लोगों को मार भगाने की बात लीखे हैं घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने की है इस घटना के बाद लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री बघेल ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा -सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं

मुख्यमंत्री बघेल ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा -सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं

 रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल(cm bhupesh baghel ) ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं(wishes )दी है। लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है

CGBSE Result 2023 : छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 15 मई से पहले आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

CGBSE Result 2023 : छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 15 मई से पहले आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) के छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। 15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं।

CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर

स्टूडेंट्स रिजल्ट (CGBSE 10th Result) जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

AAJ KA MAUSAM : हल्की बारिश के बाद राजधानी में छाए बादल, आज गर्मी से मिली राहत

AAJ KA MAUSAM : हल्की बारिश के बाद राजधानी में छाए बादल, आज गर्मी से मिली राहत

 रायपुर। AAJ KA MAUSAM : आज तड़के राजधानी में बूंदबांदी होने के बाद आज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. IMD के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में अगले 4 घंटो के लिए कल मौसम विभाग ने जारी अलर्ट किया था। वहीं रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग में वज्रपात की संभावना जताया था।

गर्मी को देखते हुए आधा घंटा पहले छुट्टी

प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों में आधा घंटा पहले ही बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। सुबह 7 बजे से लगने वाले स्कूलों में 11 बजे तक छुट्टी हो जाएगी। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल अगर 11 बजे से लगते हैं तो 3 बजे छुट्टी करने का निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय ने लिया है। यह निर्देश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू किया गया है।

Breaking News : पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग पर पाया काबू

Breaking News : पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग पर पाया काबू

 सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई। आग की लपटे इतनी तेज ज्यादा था कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

बता दें कि भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलता गया और देखते ही देखते तबाह हो गया। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस मामले पर जांच कर रही है।

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले CMO पर गिरी गाज, मंत्री डहरिया ने किया सस्पेंड, नगर निगम आयुक्त को थमाया नोटिस

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले CMO पर गिरी गाज, मंत्री डहरिया ने किया सस्पेंड, नगर निगम आयुक्त को थमाया नोटिस

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं. इस दौरान मंत्री ने कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़े बचेली के CMO को सस्पेंड किया है.इसके साथ ही चिरमिरी नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है. भारत सरकार के उपक्रम ईईएसएल को स्ट्रीट लाइट में लचर व्यवस्था बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी

CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी

 अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। दोनों शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सीएसपी स्मृतिक राजनाना ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

CG NEWS : सहायक शिक्षक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग 25 अप्रैल से शुरू, आदेश जारी

CG NEWS : सहायक शिक्षक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग 25 अप्रैल से शुरू, आदेश जारी

 कोरबा : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों का प्रमोशन मामला काफी दिनों से अटका हुआ है। वहीं 25 अप्रैल से सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। डीईओ कोरबा ने प्रमोशन को लेकर पूर्व में भी निर्देश जारी किया था, लेकिन बाद में उस निर्देश को रद्द कर दिया गया था। अब डीईओ ने निर्देश जारी कर काउंसिलिंग के लिए जारी सूची में सुधार के लिए 21 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा है, वहीं 25 से लेकर 27 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी।

CG Weather Update : मौसम का यहीं है ‘रंग- रूप’, कहीं तेज़ धूप तो कहीं ‘राहत’ के छींटे, पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

CG Weather Update : मौसम का यहीं है ‘रंग- रूप’, कहीं तेज़ धूप तो कहीं ‘राहत’ के छींटे, पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

 रायपुर । छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी प्रदेश की जनता को परेशान( problem ) कर रही है। तेज गर्मी से आज राज्य के कई जिलों के लोगों को राहत मिल सकती है। आज सुबह से ही नमी युक्त हवा चल रही है। मौसम( weather) का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कुछ-कुछ इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बहुत भारी बारिश( rainfall) होगी।
एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे
भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी( primary) और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।
Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची

Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची

 बिलासपुर। Trains Cancelled list : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर कल प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द की गई गाड़ियां

⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 05755 चिरमिरी-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩. 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 05756 अनूपपुर- चिरमिरी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को भोपाल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नं 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त एवं देरी से रवाना की गई गाड़ियां

⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी, बिलासपुर से 02 घंटे देरी से रवाना होगी तथा अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 19 अप्रैल 2023 को इंदौर से चली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन से ही अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी |

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

⏩ 19 अप्रैल 2023 को सांतरागाछी से चली ट्रेन नंबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर के रास्ते चलेगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर – न्यू कटनी के रास्ते चलेगी |

सिंहपुर स्टेशन पर रिस्टोरेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है 

 
 

 

 
CG NEWS : सड़क में गड्ढे ने ली डेयरी संचालक की जान, बाइक सहित गड्ढे में गिरा अधेड़

CG NEWS : सड़क में गड्ढे ने ली डेयरी संचालक की जान, बाइक सहित गड्ढे में गिरा अधेड़

बिलासपुर मंगला-लोखंडी के बीच सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई है। हादसे में PWD के अफसरों और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क और गड्‌ढे से लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी रोड से लोखंडी तरफ जाने वाली सड़क को बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे ऊषा उपवन कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक कृपाल सिंह (63) बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात के अंधरे में सड़क में खोदे गए गड्‌ढे में उनका ध्यान नहीं गया और वे बाइक समेत गड्‌ढे में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची और उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। बाद में एंबुलेंस की मदद से शव को सिम्स भेजा गया।

CG CRIME NEWS : मैंने अपने दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, शख्स के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी, जाने पूरा मामला…

CG CRIME NEWS : मैंने अपने दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, शख्स के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी, जाने पूरा मामला…

 बालोद। CG CRIME NEWS : जिले के जुर्म के इतिहास में एक अनोखे मामले की चर्चा आज फिर से उभर कर सामने आई है। यह कोई फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक पिता के आवेदन और एसडीएम के आदेश पर जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करकाभाट में छानबीन कर खुदाई प्रारंभ की गई। पुलिस विभाग एवं राजस्व अधिकारियों की निगरानी में हुई इस खुदाई में कुछ अवशेष मिले हैं। एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि मैंने 20 साल पहले 2003 में अपने दोस्त की हत्या कर दी थी और उसकी आत्मा मुझे इतने सालों से परेशान कर रही है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

दरअसल आज से ठीक 1 साल पहले एक व्यक्ति ने कहा था कि 2003 में मैंने अपने दोस्त को मारा था और आज उसकी आत्मा मुझे सताती है जो युवक टीकम कोलीयारा लापता था उसके पिता जगदीश कोलियारा ने मामले की छानबीन की मांग की थी जिस पर एसडीएम के आदेश और तहसीलदार की उपस्थिति में खुदाई हुई है।

 

मैने कर दी थी हत्या

पूरी घटना कुछ इस तरह है कि बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकभाट में रहने वाले टीकम कोलियार ने अचानक अपने परिवार और गांववालों को बताया कि 2003 में उसने गांव के युवक छवेश्वर गोयल की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद में उसे गांव के पास जंगल में दफना दिया था। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो दिन तक खुदाई जरूर की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस प्रशासन भी लगातार मामले की जांच में उस समय लगा था लेकिन कुछ दिनों बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

 

मिले अवशेष

पूरे मामले के विवेचक सहायक उपनिरीक्षक कांता राम ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर खुदाई की गई है। हम वहां इस पाठ में मौजूद थे जगदीश गोली आरा के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई हमने डैम साइड खुदाई की है जहां पर पांच हड्डियों के अवशेष मिले हैं और कपड़े मिले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते कि यह हड्डी मानव हड्डी है या फिर और कुछ। इन सब सैंपल्स को फॉरेंसिक लैब भेजने और वहां की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

सपने में सताता है युवक

मामले में युवक द्वारा यह कहा गया कि मृतक उसे सपने में आकर सताने लगा था, इस वजह से उसने इस पूरे मामले को बताया। वहीं इस घटना का कारण उसने बताया कि उसकी जो प्रेमिका थी जो वर्तमान में उसकी पत्नी है। उसका दोस्त उसे लगातार प्रताड़ित करता था तथा उसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर दोस्त छवेश्वर की हत्या कर दी थी।

 

 

मानसिक स्थिति खराब

1 वर्ष पूर्व भी मामले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में खुदाई शुरू कर दी गई थी यह किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है क्योंकि जिस युवक ने यह खुलासा किया था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया और आरोपी को परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन पिता ने हार नहीं मानी उसने प्रत्येक जगहों पर अपने बेटे के लापता और मामले की छानबीन संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए थे इसी के तहत दोबारा खुदाई की गई I

शासकीय सेवकों व उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता

शासकीय सेवकों व उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता

 मान्यता प्राप्त अस्पतालों की संख्या 132 हुई

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर स्थित 41 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय कर्मियों और उनके परिजनों के उपचार के लिए विगत 11 अप्रैल को 92 अस्पतालों की सूची जारी की थी जिनमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के 91 और राज्य के बाहर स्थित एक अस्पताल नीति क्लिनिक्स प्राइवेट लिमिटेड रामदासपेठ, नागपुर शामिल था। विभाग द्वारा 19 अप्रैल को जारी मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची में राज्य के बाहर स्थित 40 अस्पताल शामिल हैं। इस तरह शासकीय सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियों के इलाज के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों की कुल संख्या अब 132 हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

राज्य के बाहर के इन अस्पतालों को मिली है मान्यता
सर गंगाराम हॉस्पिटल राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली. स्पंदन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर धनतोली, नागपुर. प्लेटिना हार्ट हॉस्पिटल सीताबुल्दी, नागपुर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल विजय नगर, जबलपुर. मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर-28, गुड़गांव. जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई. सी.एम.सी. वेल्लोर, शंकर नेत्रालय, चेन्नई. अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई. एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली. बत्रा हॉस्पिटल, नई दिल्ली. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई. मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा, दिल्ली. चोईथराम हॉस्पिटल, इंदौर. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद. फोर्टिस एंड लाफ्रेस फोर्टिस हॉस्पिटल – दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. मैक्स देवकी हार्ट एंड वास्कुलर इंस्टीट्यूट, सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल - दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. प्राईमस सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल चाणक्यपुरी, नई दिल्ली. मैक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल साकेत, नई दिल्ली. अपोलो हॉस्पिटल्स चिनगाधिली, विशाखापटनम.  मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एबी रोड, इंदौर. शेल्बी हॉस्पिटल सुपरस्पेशियालिटी केयर आर.एस. भंडारी मार्ग, इंदौर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एस.जी. रोड, अहमदाबाद. बासवाताराकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बंजारा हिल्स, हैदराबाद. कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंबई. बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई. नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली. पंडालिया कॉर्डियो-थोरेसिक फाउंडेशन, चेन्नई. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हैदराबाद. मेडविन हॉस्पिटल, हैदराबाद. सेवन हिल्स हॉस्पिटल, विशाखापटनम. केयर हॉस्पिटल, विशाखापटनम. स्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नागपुर. एच.सी.एम.सी.टी. मनिपाल हॉस्पिटल्स ओखला इंडस्ट्रियल इस्टेट, नई दिल्ली. ओमनी आरके सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल रामनगर, विशाखापटनम. ग्लेनीग्ल्स ग्लोबल हॉस्पिटल्स, हैदराबाद. अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स, हैदराबाद. मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रामदासपेठ, नागपुर।