नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG BREAKING NEWS : प्रेमिका पर पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, खून से सनी युवती की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

CG BREAKING NEWS : प्रेमिका पर पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, खून से सनी युवती की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

 जशपुर। CG BREAKING NEWS : जिले के कुनकुरी में दिनदहाड़े बीच सड़क पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल युवती को जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बालक शाला कुनकुरी के पास प्रेमी अमृत किस्पोट्टा (27 वर्ष) अपनी प्रेमिका से मिलने आया। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका दोनों शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने वहीं पर रखा एक पत्थर उठाया और प्रेमिका के सिर पर उससे ताबड़तोड़ हमला करने लगा।

पत्थर के वार से युवती के सिर से भारी मात्रा में खून निकलने लगा। वहीं, दिनदहाड़े इस तरह की घटना देख लोगों के भी होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत घटना की सूचना कुनकुरी थाना पुलिस को दी गई। इस दौरान आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें वो शराब के नशे में पाया गया। आरोपी अमृत किस्पोट्टा जामटोली कुनकुरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को कुनकुरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक लड़की के सिर पर पत्थर से मार रहा था। जिसे देखकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। ये देखकर युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। उसने अपना मोबाइल भी वहीं छोड़ दिया, लेकिन लोग हमलावर युवक को पकड़ने में कामयाब रहे और पुलिस के आने पर उसे उनके हवाले कर दिया।

जब तक कांग्रेस सत्ता में है, आरक्षण लागू होने नहीं देगी : ओपी चौधरी

जब तक कांग्रेस सत्ता में है, आरक्षण लागू होने नहीं देगी : ओपी चौधरी

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार राजनीतिक दोमुँहेपन का परिचय दे रही है। चौधरी ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में है, आरक्षण लागू होने नहीं देगी। कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने बार-बार यह प्रमाणित किया है कि वह आरक्षण की पक्षधर नहीं है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि सबसे पहले आदिवासी भाइयों के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण भाजपा के शासनकाल में लागू किया गया था। अपने पूरे शासनकाल में भाजपा सरकार ने उस व्यवस्था पर आँच नहीं आने दी। लगातार सभी को नौकरियाँ और सभी वर्गों को उनका हक़ मिलता रहा। चौधरी ने कहा कि प्रदेश की मौज़ूदा कांग्रेस सरकार ने अपने ही व्यक्तियों को हाईकोर्ट में भेजकर यह आरक्षण रद्द कराया और आरक्षण रद्द करवाने के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया! आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के दोमुँहेपन पर कटाक्ष कर चौधरी ने कहा कि 82 प्रतिशत आरक्षण का मसौदा आया जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर कर दिए थे। कांग्रेस ने उसे क़ानूनी रूप दिया नहीं, विधानसभा के पटल पर रखा नहीं उल्टे अपने ही व्यक्ति से हाई कोर्ट में रिट लगाकर उस पर भी स्थगन आदेश ले लिया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए गए आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में भी सही तरीके से पक्ष नहीं रखा। चौधरी ने कहा कि 76 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राज्यपाल को हस्ताक्षर करने दिया गया। राज्यपाल द्वारा इसके परिप्रेक्ष्य में 10 सामान्य-से सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस की सरकार ने इन सवालों का जवाब नहीं दिया। इसमें क्वांटिफ़ायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। वह भी न तो राजभवन में दी गई, न विधानसभा के पटल पर रखी गई, न जनता को दिखाई गई और न ही मीडिया को बताई गई। चौधरी ने कहा कि इससे यह बार-बार प्रमाणित हुआ है कि कांग्रेस आरक्षण की पक्षधर नहीं है और जब तक कांग्रेस सत्ता में रहेगी, लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

CG BREAKING : अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना, 20 अप्रैल को शुभारंभ करेंगे सीएम भूपेश …

CG BREAKING : अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना, 20 अप्रैल को शुभारंभ करेंगे सीएम भूपेश …

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सामुदायिक विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के तीज त्यौहार, संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के विशिष्ट आतिथ्य में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बीते 13 अप्रैल को आयोजित भरोसा सम्मेलन में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री द्वारा 20 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से प्रारंभ की जा रही एक और योजना का उद्देश्य प्रदेश के गैर-अनुसूचित ग्रामीण क्षेत्रों के तीज-त्यौहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करना और इन त्यौहारों, उत्सवों का मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परंपराओं का अभिलेखन करना है। सामुदायिक क्षेत्रों के गांवों में स्थानीय उत्सवों, त्यौहारों, मेला-मड़ई का विशेष महत्व रहता है।

ऐसे सभी उत्सवों, त्यौहारों, सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध करायी जाएगी। योजना की ईकाई ग्राम पंचायत होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो किश्तों में 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 61 विकासखंड सामुदायिक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यह राशि केवल सामुदायिक विकासखण्ड क्षेत्र के 6 हजार 111 ग्राम पंचायतों को दी जाएगी।

योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय शासी निकाय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें सरपंच (अध्यक्ष), पुजारी, बैगा सदस्य, ग्राम के 02 बुजुर्ग सदस्य, ग्राम की दो महिला सदस्य, ग्राम कोटवार, पटेल सदस्य एवं ग्राम सचिव को शामिल किया गया है।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने संबंधित जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय शासी निकाय समिति के सदस्यों को मार्गदर्शन जनपद पंचायत स्तर से दिया जाय, जिससे राशि का समुचित उपयोग किया जा सके। गांव के किस-किस तीज त्यौहार के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा, इसका निर्धारण ग्राम पंचायत स्तरीय शासी निकाय समिति द्वारा किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन की निगरानी, समन्वय संबंधी कार्य जनपद स्तरीय शासी निकाय द्वारा किया जाएगा।

जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से कहा गया है कि इस योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार करते हुए सर्व संबंधितों की जानकारी में लाया जाए ताकि योजना का लाभ प्रदेश के समस्त सामुदायिक विकासखण्डों के ग्रामीण समाज को प्राप्त हो सके।

CG News : बिलासपुर में  मालगाड़ी पटरी से उतर जानें से रेल परिचालन हुआ बाधित, रद्द की गई गाड़ियां, देखें लिस्ट

CG News : बिलासपुर में मालगाड़ी पटरी से उतर जानें से रेल परिचालन हुआ बाधित, रद्द की गई गाड़ियां, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित 09 वैगनों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

हेल्पलाइन नंबर( helpline number) 1072

 रद्द की गई गाड़ियां( trains) 

1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां

1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां

1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द ।

2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द ।

3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया

2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, गुढ़ियारी में करेंगे छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, गुढ़ियारी में करेंगे छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान क्षेत्रवासियों को विकास कार्याें की सौगात भी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थित नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे और 12.25 बजे नंदनवन मार्ग स्थित अटारी के दुर्गा मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12.35 बजे जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और जरवाय गौठान का अवलोकन करेंगे।

गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12.55 बजे मोहबा बाजार से कोटा मार्ग के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 1.10 बजे गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण करेंगे।

सीएसईबी ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे गुढ़ियारी के सीएसईबी ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री  दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन चौक स्थित संभाग स्तरीय सी-मार्ट का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और शाम 5 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

CG News : बाल-बाल बचे उच्च शिक्षा मंत्री पटेल,फालो गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में पैर सहित अन्य हिस्सों में आई चोंट

CG News : बाल-बाल बचे उच्च शिक्षा मंत्री पटेल,फालो गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में पैर सहित अन्य हिस्सों में आई चोंट

 बिलासपुर। जिले में एक सड़क हादसे में मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बच गए। मंत्री उमेश पटेल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फॉलो गाड़ी ने ही मंत्री के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हालंकि हादसे में मंत्री उमेश पटेल को पैर और गले में चोट आई है।

बताया जा रहा है मंत्री उमेश पटेल मंगलवार देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए गाड़ी नंबर CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था, कि फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री के वाहन की बैक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री उमेश पटेल हादसे में बाल- बाल बच गए। हालंकि उनके पैर और गले में चोट आया है। पैर में हेयर क्रैक होने की बात कही जा रही है।

स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है। प्राथमिक उपचार के बाद खरसिया जाने का प्लान कैंसल कर मंत्री उमेश पटेल दूसरे वाहन से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा, 2 गुड्स ट्रेन के 4 इंजन आपस में टकराये, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत

बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा, 2 गुड्स ट्रेन के 4 इंजन आपस में टकराये, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत

 बिलासपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई है। शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दोनों मालगाड़ी आपस में टकरा गई।

हादसे के बाद मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

फिलहाल रेल यातायात बाधित है, जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही

दोनों मालगाड़ी में लोड था कोयला, सिग्नल ओवरशूट करते हुए एक मालगाड़ी ने दूसरी को मारी टक्कर।हादसे में तीन से चार लोग घायल। इस भीषण हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बिलासपुर मुख्यालय से भी अधिकारियों की टीम रवाना कर दिया गया।

बिलासपुर-कटनी मार्ग की सभी ट्रेनें रोकी गईं

इस घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर-कटनी मार्ग की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। बताया जा रहा है कि दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेनें डीरेल हो गई और इंजन में आग लग गई।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को ना बुलाने से दाऊ अग्रवाल समाज आहत

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को ना बुलाने से दाऊ अग्रवाल समाज आहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व सचिव डॉ दाऊ जयप्रकाश अग्रवाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के वंशज  व कर्ता-धर्ता छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज को आमंत्रित न किए जाने पर रोष प्रकट किया।
 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के भामाशाह दानदाता दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में विकास के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को 1728 एकड़ भूमि दान में दी। जिसमें से 1400 एकड़ भूमि भाटापारा क्षेत्र में और 300 एकड़ से अधिक की भूमि रायपुर में स्थित है। उपदान की हुई भूमि पर विश्वविद्यालय के छात्र कृषि अनुसंधान कर छत्तीसगढ़ में कृषि की उन्नति के लिए अध्ययन करते हैं । उन्होंने कहा कि इतने बड़े दानदाता के वंशजों व कर्ता धर्ता छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज  को विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह में  आमंत्रित ना कर उनका अपमान करने का यत्न किया है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल और सचिव डॉक्टर जेपी अग्रवाल ने कहा कि दुखद विषय यह है कि छत्तीसगढ़ में दानदाताओं के सम्मान की एक समृद्ध परंपरा है। और ऐसे छत्तीसगढ़ में यह कार्य एक शैक्षणिक संस्था द्वारा किया गया है। जिस पर छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि जब इस बाबत जिम्मेदार अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज कराई गई तो उन्होंने कहा कि आपको व्हाट्सएप से आमंत्रण भेज दिए थे फोन नहीं कर पाए। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया । व छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने मांग की कि दाऊजी के दान को देखते हुए रायपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल जी की आदमकद प्रतिमा लगाई जावे और विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज ऑडिटोरियम का नाम दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम पर करके छत्तीसगढियो का मान बढ़ावे। 
  छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने राज्यपाल महोदय को भी पत्र लिखकर इस पूरे मामले से अवगत कराने का निश्चय किया है।

अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति
9826108005
CG CRIME NEWS : संबंध बनाने की जिद करने लगा पति, तो कुंए में कूद गई पत्नी, बाहर निकालकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लकड़ी, हुई दर्दनाक मौत

CG CRIME NEWS : संबंध बनाने की जिद करने लगा पति, तो कुंए में कूद गई पत्नी, बाहर निकालकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लकड़ी, हुई दर्दनाक मौत

 जशपुर। CG CRIME NEWS : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बगीचा थाना प्रभारी जगसाय पैंकरा ने बताया कि रौनी गांव में रौनी घाट के नीचे शंकर राम अपनी पत्नी आशा बाई के साथ अकेले रहता था। उन दोनों की कोई संतान नहीं थी। ये इन दोनों की ही दूसरी शादी थी। सोमवार रात दोनों पति-पत्नी शराब पीकर घर लौटे। यहां दोनों ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। सोने के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने आरोपी के साथ संबंध बनाने से साफ मना कर दिया था।

पत्नी इस कुएं में भी कूद गई थी, जिसके बाद पति ने उसे सुरक्षित निकाल लिया था।

इधर झगड़े के बाद पत्नी नाराज होकर पास के कुएं में कूद गई। अपनी पत्नी को कुएं से निकालने के लिए पति भी उसमें कूद गया। उसने पत्नी को कुएं से बाहर निकाल लिया। कुएं से बाहर निकालने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ और पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रातभर आरोपी पति पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह घटना की जानकारी देने के लिए आरोपी थाने जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची आए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर आरोपी ने कहा कि पत्नी ने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया था। इसके बाद वो खुद ही भागकर कुएं में कूद गई। उसमें से बाहर निकालने के बाद फिर से झगड़ा करने लगी और लकड़ी को खुद ही अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया। हालांकि आरोपी ने मारपीट करने और हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

 

 

 

वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा होगा। प्राइवेट पार्ट पर हमले को लेकर भी पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 रायपुर। रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आज बारहवें बैच के प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।

दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। बारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे, अपराध अनुसंधान के लिए के लिए शुभम तिवारी, अपराध शास्त्र के लिए विंकेश्वरी पिन्दे, फारेंसिंक साइंस के लिए शुभम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए प्रवीण भारती, इनडोर के लिए आकांक्षा पांडे, आउटडोर के लिए अविनाश कंवर और बारहवें सत्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए शुभम तिवारी को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान परेड कमांडर के तौर पर मोनिका श्याम एवं परेड टूआईसी के रूप में प्रवीण भारती को भी मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मानित किया।उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

बड़ी खबरः विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों का हमला

बड़ी खबरः विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों का हमला

 रायपुर। बिजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर माओवादियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने उनके वाहनों पर फायरिग की। हालांकि राहत की खबर यह रही कि विधायक विक्रम मंडावी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

CG BREAKING : अब दाउ श्री बृजलाल देवांगन के नाम से जाना जायेगा सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्र का यह विद्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG BREAKING : अब दाउ श्री बृजलाल देवांगन के नाम से जाना जायेगा सीएम बघेल के विधानसभा क्षेत्र का यह विद्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र पाटन के पतोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल का नाम आज से दाउ श्री बृजलाल देवांगन के नाम से जाना जायेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी.वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया हैं कि पाटन विकासखंड में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल पतोरा का नामकरण दाउ श्री बृजलाल देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल पतोरा के नाम पर करता हैं।
 

देखें आदेश 

 
 
CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक की तलाश में पुलिस….

CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक की तलाश में पुलिस….

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले से इस वक्त दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। जहां रतनपुर हाईवे पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। रतनपुर और बिलासपुर फोरलेन सड़क में आए दिन हादसे हो रहे हैं। भारी वाहन चालकों की लापरवाही से बाइक सवार और राहगीर सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवा रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरताल निवासी गोवर्धन सूर्यवंशी अपने भाई के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने गया हुआ था। जहां उसे ऑटो में बैठाकर अकेले वापस गांव लौट रहा था। उसी वक्त गतौरी अंडर ब्रिज के नीचे रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया।  इस हादसे में बाइक सवार गोवर्धन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर, घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौक से वाहन छोड़कर भाग निकला। इस सड़क हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव को पीएम के लिए सिम्स भिजवा दिया गया। पुलिस आगे की कारवाही में जुट गई है।

पवन साहू को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,सामाजिक और राजनितिकजनों ने दी बधाई

पवन साहू को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,सामाजिक और राजनितिकजनों ने दी बधाई

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू और अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो का नियुक्त किया गया। जिसमे साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के लोकप्रिय, ऊर्जावान अध्यक्ष  पवन साहू के समाज के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का दायित्व सौंपा गया है। 

साथ ही संगठन महामंत्री - वेदव्यास साहू, सलाहकार - प्रेम किशन साहू, प्रदेश सहसंयोजक - राजू साहू, दुलीकिशन साहू, पंकज चौधरी, प्रवीण साहू, हिरेंद्र साहू, लालजी साहू, पुष्पेंद्र साहू, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष - जयराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष - युगल किशोर साहू, राकेश साहू, शिल्पा साहू , भूपेंद्र साहू, वीरेन्द्र साहू, हेमंत साहू, महेश साहू, संयुक्त सचिव - हरीश साहू, प्रदेश प्रचार सचिव - रॉकी साहू, यशवंत साहू को  प्रदेश स्तर मे नियुक्ति किया गया। प्रदेश स्तरीय नियुक्ति को लेकर युवाओं में ख़ुशी का माहौल है, सामाजिकजनों व राजनीतिकजनों ने आदेश जारी होते हुए बधाई व शुभकामनाए प्रेषित की। 

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि माता कर्मा का आशिर्वाद है कि मुझे रायपुर संभाग से अब पुरे प्रदेश का  दायित्व दिया गया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू व साहू समाज के प्रति सादर आभार प्रकट करता हूँ । मैं निश्चित ही समाज के हर कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करता रहूंगा। युवा साथियों को समाज में आगे लाने का भरसक प्रयास करूँगा। आप सभी का सहयोग ऐसे ही मिलता रहे। इन्ही आशाओं के साथ सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाए व बधाई।
SUICIDE NEWS : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट….

SUICIDE NEWS : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट….

 कोरबा। SUICIDE NEWS : जिले से खुदकुशी करने की खबर सामने आ रही है जहां बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला कोरबा जिले का।

जानकारी के अनुसार कोरबा में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। मृतिका का नाम नीता यादव शिक्षाकर्मी वर्ग 1 पर बालको शासकीय स्कूल में पदस्थ थी. पुलिस ने मृतिका के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है. बालको पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

कोरबा सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी ने बताया कि मृतिका की दो शादी हो चुकी थी. वह दूसरे पति के साथ रहती थी. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BIG NEWS : रायपुर में बोर की खुदाई पर लगा बैन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BIG NEWS : रायपुर में बोर की खुदाई पर लगा बैन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 रायपुर। RAIPUR BIG NEWS : जिला कलेक्टर ने बोर की खुदाई पर बैन लगा दिया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए एक आदेश के मुताबिक कलेक्टर ने साफ कह दिया है कि 30 जून तक गर्मी के मौसम के दौरान बोर नहीं खोदे जा सकेंगे। सरकारी आदेश में बोर को नलकूप लिखा गया है।

आदेश में कहा गया है कि नलकूप खनन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति पीने के पानी या पेयजल के अलावा अन्य किसी प्रयोजन के लिए भी नलकूप खनन नहीं हो सकेगा। इस अवधि में किसी प्रकार के नए नलकूप खनन के लिए सक्षम अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। शासकीय अर्ध शासकीय और नगरीय निकायों को पानी के लिए अपने क्षेत्र अधिकार में सीमा में आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने इसके लिए अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। अफसर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगरी निकाय या तहसीलदार से रिपोर्ट लेकर संबंधित क्षेत्र में नए नलकूप खनन की अनुमति दे सकेंगे। रायपुर नगर निगम सीमा के तहत आने वाले क्षेत्र में इसकी परमिशन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर राजस्व अनुभाग के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए एसडीएम रायपुर, आरंग राजस्व अनुभाग के क्षेत्र के लिए एसडीएम आरंग, एसडीएम अभनपुर, तिल्दा राजस्व अनुभाग के लिए एसडीएम तिल्दा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। बोर खुदाई के काम में इन नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक का प्रावधान है।

दुर्ग में भी लग चुका है बैन

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा दुर्ग जिले को 30 जून तक जल अभाव क्षेत्र घोषित किया गया है। दुर्ग जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि तय तिथि तक सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा। लेकिन शासकीय/ अर्ध शासकीय/ नगरी निकायों को पेयजल हेतु अपने क्षेत्राधिकार सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। परंतु निर्धारित नियमों का पालन भी उनके द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नवम् दीक्षांत समारोह हुआ आरंभ, गोल्ड मेडल पाने वालों में 80 फीसदी छात्राएं

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नवम् दीक्षांत समारोह हुआ आरंभ, गोल्ड मेडल पाने वालों में 80 फीसदी छात्राएं

 रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नवम् दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है। इस दीक्षांत समारोह में सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं। वहीं दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कर रहे हैं। इस समारोह में 80% छात्राओं को गोल्ड मैडल दिया जाएगा।

बता दें कि समारोह में करीब 6 हजार छात्रों को डिग्री दी जाएगी।  दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य मेडल दिए जाएंगे।  इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बीते दिनों यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में दीक्षांत समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें दो हजार से अधिक पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए।

दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए स्नातक उत्तीर्ण 4 हजार 522, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 1 हजार 158 तथा शोध कार्य पूर्ण कर चुके 247 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएगी।

शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 3 हजार 362, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 720 तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 440 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 814, एम.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 152, एम.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 113 तथा एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस मैनजमेन्ट) पाठ्यक्रम के 52 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। 

188 शोधार्थियों को मिलेगी डिग्री

इसी प्रकार कृषि विषय के 188 शोधार्थियों, उद्यानिकी विषय के 35 शोधार्थियों तथा कृषि अभियांत्रिकी विषय के 19 शोधार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों के 20 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 24 विद्यार्थियों और शोध पाठ्यक्रमों के 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर स्तर के 117 विद्यार्थियों को रजत पदक और स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे।

बच्चों को देख खुद का न रोक सके सीएम… उन्हें बुलाकर उड़ाने को दिए गुब्बारे

बच्चों को देख खुद का न रोक सके सीएम… उन्हें बुलाकर उड़ाने को दिए गुब्बारे

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाल प्रेम जग जाहिर है। मुख्यमंत्री चाहे किसी भी परिस्थिति में हों बच्चों को देखकर वो रूक जाते हैं और उनसे बात जरूर करते हैं। भेंट मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कई बार अपनी सुरक्षा और प्रोटोकाल को तोड़कर बच्चो से मुलाकात की और उनको भरपूर समय दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के मन को समझते हुए बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को हैलीकाप्टर में जॉय राइड भी करायी और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों की भी शुरूआत की है।

मुख्यमंत्री के इसी बाल प्रेम का एक रूप आज रायपुर के चंदखुरी में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में भी देखने को मिला। दीक्षांत समारोह को दौरान मुख्यमंत्री को शांति के प्रतीक के तौर पर रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाने को दिए गए। मुख्यमंत्री ने देखा कि पास ही दर्शक दीर्घा में बच्चे भी बैठे हैं और उनकी ओर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सामने खड़ी दो बच्चियों को अपने पास बुलाया और शांति के प्रतीक गुब्बारों को उन बच्चियों के हाथों में दे दिया और फिर बच्चों ने इन गुब्बारों को हवा में छोड़ा।

मुख्यमंत्री के द्वारा बच्चों को अपने पास बुलाने और उन्हें गुब्बारे देता देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों ने इस बाल प्रेम की जमकर सराहना की और तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

BREAKING NEWS : पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, दो नक्सली पकड़ाए, एक का शव बरामद

BREAKING NEWS : पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, दो नक्सली पकड़ाए, एक का शव बरामद

 बीजापुर/नारायणपुर। BREAKING NEWS : नक्सली प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां नैमेड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर दिया है और उसका शव बरामद कर लिया गया है. सूत्रों के माने तो रेड्डी कैंप से डीआरजी की टीम आज सुबह नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी. इस दौरान सुबह 8 बजे ग्राम कचलावारी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को चोटें नहीं आई है. मौके से 2 माओवादियों को पकड़े जाने की सूचना है. एक माओवादी का शव बरामद किया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है.

जवानों ने नष्ट किया 5 किलो का आईईडी

वहीं, नारायणपुर ओरछा मार्ग पर रायनार के पास नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ व पत्थर रखकर 3 दिनों से मार्ग अवरुद्ध किया है. ओरछा मार्ग में सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है. वहीं आज सुबह छोटेडोंगर से सर्चिंग के लिए रवाना हुई डीआरजी व बीडीएस की टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 5 किलो का आईईडी बरामद कर मौके पर नष्ट किया.

बस्तर आईजी सुंदरराज ने कहा, नक्सल समस्या के कारण जो सड़क 30-35 वर्ष से बंद था उसे पुनः प्रारंभ कर दिया गया है. इस बौखलाहट में माओवादियों द्वारा आम जनता को तकलीफ देने के लिए जनता की सुविधा के लिए लगाया गया मोबाइल टावर को क्षति पहुंचाना एवं मार्ग अवरुद्ध करना जैसे नकारात्मक गतिविधि पूर्व में भी देखने को मिला है. विगत कुछ महीनों से इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधि और ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसके लिए हम बेहतर रणनीति के साथ काम करेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए हमने जिले के पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है।

12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं…

12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं…

 रायपुर। RAIPUR NEWS : सीएम बघेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचे। दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे

सीएम बघेल प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए, जिसके बाद सीएम भूपेश ने नेताजी सुभाचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के परेड ग्राउण्ड में सलामी ली और मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 25 पुलिस उप अधीक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद कम होने लगा है। यह सब पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली का नतीजा है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे, तभी हम राज्य को सुरक्षित रख सकते है। पुलिस प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर अपने कार्य को पूरा कर रहा है। राज्य सरकार भी पुलिस और उनके परिजनों को सभी सुविधा देने का काम करेगी।

CG NEWS : लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

CG NEWS : लखमा ने पुल निर्माण का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

 सुकमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ओड़िसा से सुकमा छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मोटा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल संबंधित निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। केबिनेट मंत्री ने पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि, लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कवासी लखमा ने कोंटा स्थित रामलिंगेश्वर स्वामी नयापारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, माड़वी देवा, वेको हूंगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG Education News : शैक्षणिक सत्र 2023-24: अब पहली से दसवीं कक्षा के बच्चों को किताबों के साथ मिलेगी फ्री कापियां, शिक्षा विभाग का नया प्लान

CG Education News : शैक्षणिक सत्र 2023-24: अब पहली से दसवीं कक्षा के बच्चों को किताबों के साथ मिलेगी फ्री कापियां, शिक्षा विभाग का नया प्लान

पहली बार इस साल पहली से दसवीं कक्षा के 55 लाख से अधिक बच्चों को किताबों के साथ कापियां भी फ्री मिलेंगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सवा करोड़ से अधिक कापियां मुफ्त देने का प्लान है।

प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल तीनों कक्षाओं के लिए अलग-अलग कापियां हैं। पहली से पांचवीं के बच्चों को थ्री इन वन कापियां दी जाएंगी। इसमें हिंदी, इंग्लिश व मैथ्स तीनों विषय के लिए पेज रहेंगे। ये 132 पेज की एक काॅपी होगी। प्राइमरी में एक छात्र को एक नग काॅपी ही मिलेगी, क्योंकि इनके छात्रों को कापियों की जरूरत बहुत कम पड़ती है। छठवीं से आठवीं के बच्चांे को सामान्य हिंदी वाली काॅपी दी जाएंगी। यह भी 132 पेज की होगी। इस कक्षा के प्रत्येक छात्र को तीन नग कापियां दी जाएगी।

5 नए जिलों की जानकारी के साथ नया मानचित्र किताबों में छापा गया

सीजी बोर्ड से संबद्ध स्कूली किताबों में इस बार कुछ बदलाव हुए हैं। जैसे, छात्र पिछले साल तक 28 जिलों के बारे में पढ़ते थे। नए सत्र से छात्र 33 जिलों के बारे में पढ़ेंगे। कुछ वर्ष पहले बने 5 नए जिलों की जानकारी के साथ नया मानचित्र किताबों में छापा गया है। इसके अलावा पहली से दसवीं तक में सड़क सुरक्षा से संबंधित चैप्टर भी शामिल किए गए हैं।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की सभी कक्षाओं की किताबें स्कूलों में भेजी जा रही

सरकारी व निजी स्कूलों में पहली से दसवीं तक के 55 लाख छात्रों के लिए करीब तीन करोड़ किताबें छापी जा रही है। बड़ी संख्या में किताबों की छपाई हो चुकी है और कहीं कहीं इनका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस बार सरकारी स्कूलों में 30 मई तक किताबें बांटने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि बच्चांे को नया सत्र शुरू होते ही कुछ दिनों के भीतर ही किताबें मिल सके। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की सभी कक्षाओं की किताबें स्कूलों में भेजी जा रही है।

CG Sex Racket Breaking:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 8 लड़कियां समेत स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार

CG Sex Racket Breaking:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 8 लड़कियां समेत स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार

 दुर्ग। CG Sex Racket Breaking : भिलाई में सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब यहां छापा मारा तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं।

सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सूर्या टीआई मॉल जुनवानी स्थित एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। वहां बांग्लादेश सहित दूसरे राज्यों की लड़कियां आई हैं, जो देह व्यापार करती हैं। सीएसपी निखिल राखेचा ने सोमवार रात 10 बजे अचानक वहां छापेमारी कर दी। इस दौरान स्पा सेंटर में असम और बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को ग्राहकों के साथ कमरों में संदिग्ध हालत में पाया गया।

लड़कियां अपने ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गईं

पुलिस ने सभी ग्राहकों एवं महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें थाने ले गई है। पुलिस ने संचालक मोहम्मद शारिक खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।सीएसपी ने बताया कि जब उन्होंने वहां रेड मारी तो कमरे के अंदर लड़कियां अपने ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गईं।

राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण

राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही परिसर में नव निर्मित बैरक का लोकार्पण भी किया। प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे।

CG News : 146 आईएएस अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी, छत्तीसगढ़ कैडर के भी पांच अफसर शामिल

CG News : 146 आईएएस अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी, छत्तीसगढ़ कैडर के भी पांच अफसर शामिल

 रायपुर। केंद्र सरकार ने 2020 बैच के 146 आईएएस अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी कर दिया है ।

 

इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के भी पांच अफसर शामिल हैं। जो इन दिनों एस डी एम के पद पर कार्यरत हैं। इनमें आकांक्षा खलको,रमेश नंदनवार, कुमार विश़वरंजन, रोमा श्रीवास्तव, सुरुचि सिंह, प्रतीक जैन शामिल हैं। प्रतीक जैन, कल ही भानुप्रतापपुर के एक सरपंच पति को पत्नी के काम में हस्तक्षेप के लिए धमकाने के वाकए को लेकर चर्चा में हैं।