CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी

CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी

 अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। दोनों शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सीएसपी स्मृतिक राजनाना ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

CG NEWS : सहायक शिक्षक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग 25 अप्रैल से शुरू, आदेश जारी

CG NEWS : सहायक शिक्षक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग 25 अप्रैल से शुरू, आदेश जारी

 कोरबा : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों का प्रमोशन मामला काफी दिनों से अटका हुआ है। वहीं 25 अप्रैल से सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। डीईओ कोरबा ने प्रमोशन को लेकर पूर्व में भी निर्देश जारी किया था, लेकिन बाद में उस निर्देश को रद्द कर दिया गया था। अब डीईओ ने निर्देश जारी कर काउंसिलिंग के लिए जारी सूची में सुधार के लिए 21 अप्रैल तक आवेदन देने को कहा है, वहीं 25 से लेकर 27 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी।

CG Weather Update : मौसम का यहीं है ‘रंग- रूप’, कहीं तेज़ धूप तो कहीं ‘राहत’ के छींटे, पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

CG Weather Update : मौसम का यहीं है ‘रंग- रूप’, कहीं तेज़ धूप तो कहीं ‘राहत’ के छींटे, पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

 रायपुर । छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी प्रदेश की जनता को परेशान( problem ) कर रही है। तेज गर्मी से आज राज्य के कई जिलों के लोगों को राहत मिल सकती है। आज सुबह से ही नमी युक्त हवा चल रही है। मौसम( weather) का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक कुछ-कुछ इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बहुत भारी बारिश( rainfall) होगी।
एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे
भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी( primary) और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।
Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची

Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची

 बिलासपुर। Trains Cancelled list : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर कल प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द की गई गाड़ियां

⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 05755 चिरमिरी-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩. 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 05756 अनूपपुर- चिरमिरी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को भोपाल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नं 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त एवं देरी से रवाना की गई गाड़ियां

⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी, बिलासपुर से 02 घंटे देरी से रवाना होगी तथा अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 19 अप्रैल 2023 को इंदौर से चली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन से ही अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी |

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

⏩ 19 अप्रैल 2023 को सांतरागाछी से चली ट्रेन नंबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर के रास्ते चलेगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर – न्यू कटनी के रास्ते चलेगी |

सिंहपुर स्टेशन पर रिस्टोरेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है 

 
 

 

 
CG NEWS : सड़क में गड्ढे ने ली डेयरी संचालक की जान, बाइक सहित गड्ढे में गिरा अधेड़

CG NEWS : सड़क में गड्ढे ने ली डेयरी संचालक की जान, बाइक सहित गड्ढे में गिरा अधेड़

बिलासपुर मंगला-लोखंडी के बीच सड़क बनाने के लिए खोदे गए गड्‌ढे में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई है। हादसे में PWD के अफसरों और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क और गड्‌ढे से लोगों को बचाने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मंगला के दीनदयाल आवासीय कॉलोनी रोड से लोखंडी तरफ जाने वाली सड़क को बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे ऊषा उपवन कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक कृपाल सिंह (63) बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। रात के अंधरे में सड़क में खोदे गए गड्‌ढे में उनका ध्यान नहीं गया और वे बाइक समेत गड्‌ढे में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची और उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। बाद में एंबुलेंस की मदद से शव को सिम्स भेजा गया।

CG CRIME NEWS : मैंने अपने दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, शख्स के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी, जाने पूरा मामला…

CG CRIME NEWS : मैंने अपने दोस्त को मारकर दफनाया था, अब उसकी आत्मा सपने में आकर सता रही, शख्स के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी, जाने पूरा मामला…

 बालोद। CG CRIME NEWS : जिले के जुर्म के इतिहास में एक अनोखे मामले की चर्चा आज फिर से उभर कर सामने आई है। यह कोई फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक पिता के आवेदन और एसडीएम के आदेश पर जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करकाभाट में छानबीन कर खुदाई प्रारंभ की गई। पुलिस विभाग एवं राजस्व अधिकारियों की निगरानी में हुई इस खुदाई में कुछ अवशेष मिले हैं। एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि मैंने 20 साल पहले 2003 में अपने दोस्त की हत्या कर दी थी और उसकी आत्मा मुझे इतने सालों से परेशान कर रही है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

दरअसल आज से ठीक 1 साल पहले एक व्यक्ति ने कहा था कि 2003 में मैंने अपने दोस्त को मारा था और आज उसकी आत्मा मुझे सताती है जो युवक टीकम कोलीयारा लापता था उसके पिता जगदीश कोलियारा ने मामले की छानबीन की मांग की थी जिस पर एसडीएम के आदेश और तहसीलदार की उपस्थिति में खुदाई हुई है।

 

मैने कर दी थी हत्या

पूरी घटना कुछ इस तरह है कि बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकभाट में रहने वाले टीकम कोलियार ने अचानक अपने परिवार और गांववालों को बताया कि 2003 में उसने गांव के युवक छवेश्वर गोयल की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद में उसे गांव के पास जंगल में दफना दिया था। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो दिन तक खुदाई जरूर की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस प्रशासन भी लगातार मामले की जांच में उस समय लगा था लेकिन कुछ दिनों बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

 

मिले अवशेष

पूरे मामले के विवेचक सहायक उपनिरीक्षक कांता राम ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर खुदाई की गई है। हम वहां इस पाठ में मौजूद थे जगदीश गोली आरा के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई हमने डैम साइड खुदाई की है जहां पर पांच हड्डियों के अवशेष मिले हैं और कपड़े मिले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते कि यह हड्डी मानव हड्डी है या फिर और कुछ। इन सब सैंपल्स को फॉरेंसिक लैब भेजने और वहां की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

सपने में सताता है युवक

मामले में युवक द्वारा यह कहा गया कि मृतक उसे सपने में आकर सताने लगा था, इस वजह से उसने इस पूरे मामले को बताया। वहीं इस घटना का कारण उसने बताया कि उसकी जो प्रेमिका थी जो वर्तमान में उसकी पत्नी है। उसका दोस्त उसे लगातार प्रताड़ित करता था तथा उसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर दोस्त छवेश्वर की हत्या कर दी थी।

 

 

मानसिक स्थिति खराब

1 वर्ष पूर्व भी मामले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में खुदाई शुरू कर दी गई थी यह किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है क्योंकि जिस युवक ने यह खुलासा किया था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया और आरोपी को परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन पिता ने हार नहीं मानी उसने प्रत्येक जगहों पर अपने बेटे के लापता और मामले की छानबीन संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए थे इसी के तहत दोबारा खुदाई की गई I

शासकीय सेवकों व उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता

शासकीय सेवकों व उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के 41 अस्पतालों को मान्यता

 मान्यता प्राप्त अस्पतालों की संख्या 132 हुई

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के बाहर स्थित 41 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय कर्मियों और उनके परिजनों के उपचार के लिए विगत 11 अप्रैल को 92 अस्पतालों की सूची जारी की थी जिनमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के 91 और राज्य के बाहर स्थित एक अस्पताल नीति क्लिनिक्स प्राइवेट लिमिटेड रामदासपेठ, नागपुर शामिल था। विभाग द्वारा 19 अप्रैल को जारी मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची में राज्य के बाहर स्थित 40 अस्पताल शामिल हैं। इस तरह शासकीय सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियों के इलाज के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों की कुल संख्या अब 132 हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

राज्य के बाहर के इन अस्पतालों को मिली है मान्यता
सर गंगाराम हॉस्पिटल राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली. स्पंदन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर धनतोली, नागपुर. प्लेटिना हार्ट हॉस्पिटल सीताबुल्दी, नागपुर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल विजय नगर, जबलपुर. मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर-28, गुड़गांव. जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई. सी.एम.सी. वेल्लोर, शंकर नेत्रालय, चेन्नई. अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई. एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली. बत्रा हॉस्पिटल, नई दिल्ली. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई. मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा, दिल्ली. चोईथराम हॉस्पिटल, इंदौर. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद. फोर्टिस एंड लाफ्रेस फोर्टिस हॉस्पिटल – दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. मैक्स देवकी हार्ट एंड वास्कुलर इंस्टीट्यूट, सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल - दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं. प्राईमस सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल चाणक्यपुरी, नई दिल्ली. मैक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल साकेत, नई दिल्ली. अपोलो हॉस्पिटल्स चिनगाधिली, विशाखापटनम.  मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एबी रोड, इंदौर. शेल्बी हॉस्पिटल सुपरस्पेशियालिटी केयर आर.एस. भंडारी मार्ग, इंदौर. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एस.जी. रोड, अहमदाबाद. बासवाताराकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट बंजारा हिल्स, हैदराबाद. कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंबई. बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई. नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली. पंडालिया कॉर्डियो-थोरेसिक फाउंडेशन, चेन्नई. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हैदराबाद. मेडविन हॉस्पिटल, हैदराबाद. सेवन हिल्स हॉस्पिटल, विशाखापटनम. केयर हॉस्पिटल, विशाखापटनम. स्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नागपुर. एच.सी.एम.सी.टी. मनिपाल हॉस्पिटल्स ओखला इंडस्ट्रियल इस्टेट, नई दिल्ली. ओमनी आरके सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल रामनगर, विशाखापटनम. ग्लेनीग्ल्स ग्लोबल हॉस्पिटल्स, हैदराबाद. अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स, हैदराबाद. मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रामदासपेठ, नागपुर।

गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था की जाए: भूपेश बघेल

गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था की जाए: भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़ की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के 10 हजार से अधिक गौठानों में गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए चारा पानी और छाया की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गौठानों का भ्रमण कर वहां पैरा के साथ ही हरे चारे, शेड और पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठान की स्वीकृति दी जाए।

मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत् से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौठान में होने वाली आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए अनिवार्य रूप से गौठान समितियों की बैठक करायी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर कि राज्य के आधे से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए कहा कि नहरों से तलाबों में पानी भरने का काम त्वरित गति से करें, जिससे पानी की उपलब्धता रहेगी और जल स्तर बढ़ेगा। कार्यक्रम को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी संबोधित किया।

गौरतलब है कि प्रदेश की 11 हजार पंचायतों में 10 हजार 6 सौ नब्बे गौठान स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से 10 हजार से अधिक गौठान पूर्ण हो गये हैं। इन गौठानों में 5 हजार 3 सौ 98 गौठान स्वावलंबी हो गये हैं, जिनके द्वारा गोबर खरीदने के लिए 50 करोड़ 82 लाख रूपये की सहायता दी गई है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में कुल 1.30 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 2.59 करोड़ रूपए की राशि में से 1.24 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 1.67 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।


प्रदेश के 49 गौठानों में गोबर से पेंट तैयार करने की इकाई स्वीकृत की गई है जिसमें से 34 इकाईयां की स्थापना की जा चुकी है। 32 इकाई मेें पेंट का उत्पादन किया जा रहा है। इन इकाईयों से 87 हजार 8 सौ 27 लीटर पेंट की उत्पादन किया गया है तथा 47 हजार 5 सौ 47 लीटर पेंट के बिक्री से 97.08 लाख रूपये की आय अर्जित की गई है। राज्य के 33 जिलों के गौठानों में 20.20 लाख क्विंटल पैरा और 7 हजार 8 सौ 59 गौठानों में पानी की व्यवस्था की गई है।गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को अब तक लगभग 439 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से आज की राशि अंतरण के पश्चात क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को आज किये गये 1.81 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद 192.65 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है।

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से वन मंत्री अहमद अकबर, स्कूल शिक्षा प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवम विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को किया 4. 40 करोड़ रूपए का भुगतान

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को किया 4. 40 करोड़ रूपए का भुगतान

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए का भुगतान किया।

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रूपए की लाभांश राशि ऑनलाईन अंतरित की।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।  गोबर विक्रेताओं को क्रय किए गए गोबर के एवज में 224 करोड़ 68 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 192 करोड़ 65 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 439 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

वर्तमान में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं।

एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई प्रताड़ना की एफआईआर

एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई प्रताड़ना की एफआईआर

 बिलासपुर। छतीसगढ़ में एसडीएम के ऊपर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम फिलहाल राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी में पोस्टेड हैं। एफआईआर में बताया गया है कि एसडीएम ने तलाक के लिए दबाव बनाते हुए माना एयरपोर्ट रोड़ के सुनसान अंधेरे में ट्रक के नीचे फेंकने की धमकी दी। साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने दबाव बना कर नई कार खरीदवा दी। एसडीएम और उनके 6 रिश्तेदारों व एसडीएम के पीएसओ के खिलाफ बिलासपुर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल प्रसाद तेंदुलकर मूलतः सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम चिसदा के रहने वाले है। वे वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। पहले वह पोड़ी- उपरोड़ा में एसडीएम थे। 15 मार्च 2022 को आदेश जारी कर उन्हें एसडीएम कटघोरा बनाया गया। उनकी शादी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के नागदौने कालोनी स्थित 30 वर्षीय सुरभि पाटले के साथ 12 दिसंबर 2021 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में यथा शक्ति कन्या पक्ष वालों ने आवभगत करते हुए दान दहेज दिया था। बावजूद इसके कार व नगद की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुरभि ने बताया है कि उनके मायके वाले वेन्यू कार दहेज में देने वाले थे, पर उनके होने वाले पति व उनके मामा ने वेन्यू कार एसडीएम पद के अनुरूप नही होने की बात कह होंडा सिटी कार खरीदने हेतु दबाव बनाया गया। और बिना लड़की वालों की जानकारी होंडा सिटी कार बुक करवा ली गई। लड़की वालों को मजबूरी में शादी के एक दिन पहले 11 दिसंबर 2021 को होंडा सिटी कार खरीद कर देनी पड़ी।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह लगभग 8 माह तक अपने पति के साथ रही। इस दौरान उनकी सास राममति भी उनके साथ एक ही घर मे रहती थी। इस दौरान उनकी सास दहेज की मांग करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। साथ ही उनके पति भी उनसे मायके से नगद मंगवाने की मांग करते थे। साथ ही पति शादी के दूसरे दिन से बच्चा नही लेना है कहते थे। दूसरी तरफ उनकी सास व जेएल कुर्रे की पत्नी बच्चा नही दिखा तो दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। अप्रैल माह में एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने पत्नी के गले मे चाकू लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को तलाक देने हेतु दबाव बनाया जाता था और बार बार मायके छोड़ दिया जाता था। मई में प्रेगनेंसी की जानकारी मिलने पर बार बार गर्भपात करवाने की धमकी कौशल प्रसाद पत्नी को देते रहे।

पीड़िता के अनुसार 5 अगस्त को उसके पति व सास ने उनके माता-पिता को घर बुलाया। 5 अगस्त की रात्रि को जब उनके एनटीपीसी स्थित घर मे उनकी मां, उनकी दीदी व ड्राइवर रवि आये तब उनके पति ने पांच माह की गर्भावस्था होने के बावजूद बलपूर्वक उनके पेट मे में मारा और पुलिस वाले बेट से भी पीटा। बीच- बचाव करने पर पीड़िता के मां व बहन के भी बाल खिंचकर पटककर जमीन पर गिरा दिया। फिर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी की बहन की चुन्नी से अपनी सास का गला घोंटना शुरू कर दिया। ड्राइवर रवि के द्वारा बीच- बचाव किया गया। साथ ही गर्भवती पीड़िता का एनटीपीसी अस्पताल में इलाज किया गया। रक्षाबंधन पर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी को ड्राइवर व कार के साथ मायके भेज दिया। साथ ही कहा कि मायके में ही रहो,जब समय होगा तब तुम्हें लेने आऊंगा। पीड़िता को उसका पति लेने नही आया और 4 सितंबर 2022 को हुई सामाजिक बैठक में डिलवरी तक मायके में रहने की सहमति बनी। 25 दिसंबर 2022 को पीड़िता की डिलवरी हुई। लेबर पेन होने पर पति को आने के लिए कहने पर न ही पति आया और न ही ससुराल वाले। और न ही डिलवरी के बाद भी पति व ससुराल वाले बच्चे को देखने आए। इस दौरान सास उन्हें गालियां देती थी और पति सिंगल मदर बनने या बच्चे के पिता का नाम बदलने की धमकी देता रहता था। 5 फरवरी को पीड़िता के फूफा कुंदन बंजारे की मुलाकात रायपुर में उसके पति से हुई। तब उसके पति क्या प्रूफ है कि बच्चा मेरा है बोलकर मजाक उड़ाने लगे। साथ ही बतमीजी कर चारित्रिक लांछन लगाने लगे। उसी रात बच्चे को देखने घर पहुँच कर झगड़ा भी किये। 1 मार्च 2023 को डिप्टी कलेक्टर अपने सरकारी गाड़ी व पीएसओ के साथ दोपहर तीन बजे पीड़िता के मायके वाले घर आकर पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुलवाया। और बाल पकड़कर खिंचकर गाड़ी में बैठा लिया। पीड़िता की बहन के बीच बचाव करने के बावजूद उससे भी गाली गलौच करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में पीड़िता को रायपुर ले गए। इस दौरान रास्ते भर पीड़िता को व उसके मायके वालों को क्रिमिनल केस में फ़ंसवाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा और साथ ही तलाक के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट के सुनसान अंधेरे रोड़ में ट्रक के निचे फेंक दूंगा कहकर प्रयास भी किया। थाने से फोन आने पर सिविल लाइन थाना बिलासपुर छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनका दो माह का दुधमुंहा बच्चा भी उनसे घण्टो दूर रहकर भूखा प्यासा रहा। लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पति व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर:-

पीड़िता के पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर, पीड़िता की सास राममति तेंदुलकर, ससुराली रिश्तेदार जेएल कुर्रे,संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे,जेएल कुर्रे की पत्नी, मामा ससुर दिलीप खरे व डिप्टी कलेक्टर के पीएसओ दिलीप कैवर्त्य के खिलाफ धारा 498-ए,294,506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर

12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर

 दुर्ग। टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड 12वीं पास है. जो पश्चिम बंगाल 24 परगना मे कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे.

थाना पाटन मे प्रार्थी तेजेन्द्र चकघर से टावर लगाने के नाम पर 59460 रू का ठगी किये थे। लोगों को फोन लगाकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख देने का लालच देते थे. आरोपियों ने कवर्धा से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 03 लाख 36 हजार रू., धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू और शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रूपये ठगी किए थे.

कुशाभाऊ ठाकरे के प्रो.शाहिद अली पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी का आरोप

कुशाभाऊ ठाकरे के प्रो.शाहिद अली पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी का आरोप

 रायपुर : जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष शाहिद अली के प्रमाण पत्र के फर्जी होने का मामला फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शाहिद अली के खिलाफ भिलाई निवासी शैलेंद्र खंडेलवाल ने शिकायत की है। जिस पर मुजगहन थाने में डॉक्टर शाहिद अली के खिलाफ धारा 420, 467,468,471 एवं धारा 34 के अंतर्गत एफआईआरदर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद हासिल किया है।

बता दें कि इसके पूर्व साल 2011 में भी आरोपी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। जानकारी के अनुसार शाहिद अली ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में पदस्थ अपनी पत्नी गोपा बागची से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया था। जांच में सामने आया है कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा ऐसा कोई भी प्रमाण पत्र अधिकारिक तौर पर शाहिद अली को जारी नहीं किया गया है।

फर्जी दस्तावेज और डिग्री के मामले में प्रोफेसर शाहिद अली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पायी है। विश्वविद्यालय के ही एसोसिएट प्रोफ़ेसर शैलेन्द्र खंडेलवाल की ही शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि खबरें ये भी है कि लंबे समय से एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल और एसोसिएट प्रोफेसर शाहिद अली के बीच मनमुटाव चलता आ रहा है। जिसके बाद अब मामला थाना पहुंचा है।

CG NEWS : गीतांजलि महिला स्वसहायता समूह ने निकली रैली, गर्मी से बचने लोगों को किया जागरूक

CG NEWS : गीतांजलि महिला स्वसहायता समूह ने निकली रैली, गर्मी से बचने लोगों को किया जागरूक

 महासमुंद। CG NEWS : जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी 41,42 डिग्री पारा पहुंच चुका है। गर्मी से लोगों के गले सूखने लगे है। वहीं, मौसमी बीमारियां भी अपना पांव पसार रही है। इस भीषण गर्मी से लोग के कैसे बचें इसका बीड़ा महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा के ग्राम बरबसपुर की गीतांजलि महिला स्वसहायता समूह ने उठाया है। गर्मी से लोगों को बचने के लिए महिलाओं ने गांव में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए पानी की उपयोगिता को समझा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि ग्राम बरबसपुर की महिलाएं अपने गांव में चला रहे स्वच्छता महाअभियान की वजह से पूरे जिले में चर्चित हैं। बरबसपुर ग्राम की महिलाएं प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाती है। साथ ही अलग-अलग मौसम के आधार जैसे सर्दी, धूप, बरसात पर लोगों को सुरक्षित रहने और बीमारी से बचने हेतु व्यापक रैली एवं नारा लगते हुए लोगों को समझाने व बताने का कार्य करती हैं।

Breaking News: नक्सलियों का कायराना करतूत, IED ब्लास्ट होने से जवान घायल

Breaking News: नक्सलियों का कायराना करतूत, IED ब्लास्ट होने से जवान घायल

 बीजापुर। Breaking News : नक्सलियों( naxali) का कायराना करतूत फिर एक बार देखने को मिला है. जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी लगाया था, जो ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया. यह मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह थाना नेलसनार से पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी, जो बांगापाल से 3 किमी दूर डॉमिनेशन के दौरान एक आईईडी( IED) मार्ग में सुरक्षा बल ने डिटेक्ट किया।आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान चपेट में आ गया. घायल जवान का नाम सीताराम कुड़ियम है।घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ( hospital) रवाना किया गया।

CG Breaking : दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

CG Breaking : दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

 भरतपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है।

जानकारी के मुताबिक, खड़गवा विकासखंड स्थित बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम छह बजे छूही माटी खुदाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और काम करने वाले मजदूर उसमे धंस गए। घटना में 4 की मौत हो गई है, जिनका शव बरामद कर लि9या गया है। कुछ और लोग भी इस हादसे में( accident) दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जेसीबी से रेस्क्यू कार्य चालू है और भी शव बरामद होने की आशंका।

CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक, मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम…

CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक, मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम…

 सक्ती : CG BREAKING : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ मंडी के बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस भीषण आग में करोड़ों के खाली बोरे जलकर खाक हो गए हैं. घटना की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है. दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

CG BREAKING : करोड़ों का बोरा जलकर खाक

गोदाम प्रभारी ने बताया, गोदाम करीब 4 लाख बोरे रखे हुए हैं. जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

मुख्यमंत्री बघेल आज अंबिकापुर में सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज अंबिकापुर में सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज गुरूवार को सरगुजा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.55 बजे अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और दोपहर 2.40 बजे कलाकेंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 3.45 बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड, रायपुर लौट आएंगे।

सीएम बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान करेंगे…

सीएम बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान करेंगे…

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान बराबर की भागीदारी निभाने लगे हैं। बीते कई महीनों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक की रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 1अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में कुल 1.30 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 2.59 करोड़ रूपए की राशि में से 1.24 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 1.67 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। स्वावलंबी गौठानों द्वारा गोबर खरीदी के एवज में अब तक 49.21 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है।

राज्य में हितग्राहियों को लगभग 435 करोड़ 33 लाख रूपए का भुगतान

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 435 करोड़ 33 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को 4.40 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 439 करोड़ 73 लाख रूपए हो जाएगा। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से 31 मार्च तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 222 करोड़ 9 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को गोबर विक्रेताओं को 2.59 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 224 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 190 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

Karnataka Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम भूपेश बने स्टार प्रचारक, कांग्रेस के पक्ष में करेंगे प्रचार

Karnataka Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम भूपेश बने स्टार प्रचारक, कांग्रेस के पक्ष में करेंगे प्रचार

 Karnataka Election : बीजेपी ( BJP)और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की की लिस्ट में जहां छत्तीसगढ़ से कोई भी नेता शामिल नहीं है।

जारी हुई इस सूची में केंद्रीय और राज्य के नेताओं समेत 40 लोगों को जगह दी गई है। बीजेपी की सूची में जहां पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi)का है तो वहीं कांग्रेस सूची में सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है।

ये दिग्गज नेता होंगे कांग्रेस( congress)के स्टार प्रचारक

पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,केरल से सांसद शशि थरूर, राज बब्बर, कन्हैया कुमार समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।

CG Accident News : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत नाजुक

CG Accident News : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत नाजुक

 जगदलपुर। CG Accident News : बस्तर के तोकापाल नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया.।ट्रेलर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. सड़क हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में ट्रेलर वाहन चालक स्टेयरिंग में ही पूरी तरह से फंस गया था।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला. घायल को उपचार के लिए बस्तर( bastar) के डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है।

ट्रेलर और जगदलपुर से गीदम की ओर जा रही ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हादसा तोकापाल के स्टेट बैंक के सामने हुआ. टक्कर की वजह से दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे में फंसी हुई थी और ट्रेलर का चालक भी घायल होकर स्टेयरिंग में फंस गया. जिसे मौके पर पहुंची परपा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला है।

BREAKING : वन विभाग के अधिकारीयों को मिला प्रमोशन, बनाये गए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

BREAKING : वन विभाग के अधिकारीयों को मिला प्रमोशन, बनाये गए प्रधान मुख्य वन संरक्षक

 रायपुर। वन विभाग में पदस्थ भारतीय वन सेवा संवर्ग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को राज्य सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति किया है. इनमें 1989 बैच के तपेश कुमार झा, संजय कुमार ओझा और 1990 बैच के अनिल कुमार राय शामिल हैं. यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अवर सचिव आरके चंचलानी जारी किया है।

CM भूपेश बघेल ने यादव के घर लिया सेमी-भाटा, चेंच-भाजी, अदौरी बरी का स्वाद, गदगद हुआ परिवार

CM भूपेश बघेल ने यादव के घर लिया सेमी-भाटा, चेंच-भाजी, अदौरी बरी का स्वाद, गदगद हुआ परिवार

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 स्थित गिरिजा और प्यारे लाल यादव के घर पहुंचे, जहां यादव परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर गदगद हुआ पूरा परिवार 

मुख्यमंत्री को अतिथि पाकर प्यारेलाल यादव और गिरिजा यादव ने प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री ने यादव परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चेंच भाजी, अदौरी बड़ी, मिक्स वेज, गिल्की झुरगा, सेमी भाटा, खेड़हा, सलाद और पापड़ भी परोसा

मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए यादव एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को यादव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। उनका परिवार संयुक्त है। पति के देहांत के बाद बच्चो सहित सभी मजदूरी का कार्य करते है।शासन द्वारा सभी का श्रम कार्ड बना है। इसके अलावा राशन कार्ड से शासन द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न मिल रहा है। इसी तरह प्यारेलाल यादव ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना से काफी राहत मिला है।पहले बिजली बिल की राशि अधिक होने से पटाने में बड़ी दिक्कत होती थी,पर अब योजना से हमे बहुत फायदा हो रहा है।

CG News : पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर स्टील सिटी में सुनाएंगे कथा, इस तारीख से शुरू होगा शिव महापुराण

CG News : पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर स्टील सिटी में सुनाएंगे कथा, इस तारीख से शुरू होगा शिव महापुराण

 रायपुर / शिवभक्त पंडित प्रदीप मिश्रा को कौन नहीं जानता? शिव पुराण से लेकर धर्म, तत्व ज्ञान पर उनका प्रवचन देशभर में लोकप्रिय हो चुका हैं। वे जहां भी कथा भागवत का आयोजन करते हैं उसे सुनने हजारों किलोमीटर दूर से भी भक्तगण पहुँच जाते हैं। वे अपने प्रवचनों में सुखी रहने के उपाय बताते हैं, वे यह भी बताते हैं की लोभ, लालच जैसी बुराइयों का परित्याग करने और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से सफलता निश्चित ही मिलती हैं।

फ़िलहाल पंडित प्रदीप मिश्रा (pradeep mishra )के कथा-प्रवचन का भव्य आयोजन स्टील सिटी भिलाई में प्रस्तावित हैं। यह आयोजन इसी महीने के 25 अप्रैल से 1 मई तक होगा। जिला पुलिस ने इस महा कथा भागवत के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े प्रबंधन पर काम करना शुरू कर दिया हैं। संभावना जताई जा रही हैं की इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले तकरीबन 4 लाख श्रद्धालु जुटेंगे।

पुलिस (police )और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम(program ) को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू

पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू कर दी हैं। यातायात व्यवस्था, पार्किंग (parking )और आयोजन स्थल के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने आयोजन समिति के साथ क अहम् बैठक आहूत की गई थी।

146 IAS अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी, छत्तीसगढ़ के 6 आईएएस के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

146 IAS अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी, छत्तीसगढ़ के 6 आईएएस के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। CG NEWS : केंद्र सरकार ने 2020 बैच के 146 आईएएस अफसरों का सर्विस कंफर्मेशन आदेश जारी कर दिया है । इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के भी पांच अफसर शामिल हैं। जो इन दिनों एस डी एम के पद पर कार्यरत हैं।

इनमें आकांक्षा खलको, रमेश नंदनवार, कुमार विश़वरंजन, रोमा श्रीवास्तव, सुरुचि सिंह, प्रतीक जैन शामिल हैं। प्रतीक जैन, कल ही भानुप्रतापपुर के एक सरपंच पति को पत्नी के काम में हस्तक्षेप के लिए धमकाने को लेकर चर्चा में हैं।

आदेश देखें-.

 

 

 
अब संतोष अग्रवाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा कोटा गुढ़ियारी मार्ग, नामकरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

अब संतोष अग्रवाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा कोटा गुढ़ियारी मार्ग, नामकरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। कोटा गुढ़ियारी मार्ग अब श्री संतोष अग्रवाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा। राजधानी के रायपुर पश्चिम विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोटा गुढ़ियारी मार्ग के नामकरण समारोह में शामिल हुए उन्होंने कोटा गुढ़ियारी मार्ग पर पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल के नाम पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने नामकरण समारोह में पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सरल व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व इस प्रकार था कि कोई भी उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था। उन्होंने रायपुर नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा उपस्थित थे।