नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ACCIDENT : कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत

CG ACCIDENT : कोयले से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत

 बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार तीन लोग कोरबा से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाय आ जाने से ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से काटा, इसी कारण में गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी। हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लिमतरा चैकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है। कार से मृतक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक का दशगात्र आज, गांव छावनी में तब्दील, पुलिस प्रशासन अलर्ट

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक का दशगात्र आज, गांव छावनी में तब्दील, पुलिस प्रशासन अलर्ट

 बेमेतरा। जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं। साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है।

पुलिस ने बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं।

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां कालीबाड़ी मैदान रेलवे परिक्षेत्र में ‘बंग्ला नववर्ष एवं शताब्दी समारोह‘ में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल बिलासपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2.50 बजे रायपुर लौटेंगे।

जन्मशती एवं देशबंधु पत्र समूह के स्थापना दिवस समारोह‘ में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर ( raipur)के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय सभागार में आयोजित ‘मायाराम सुरजन जी की जन्मशती एवं देशबंधु पत्र समूह के स्थापना दिवस समारोह‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.15 बजे रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे।

 

क्या राज्यपाल के अधिकार सीएम के सुविधा के अनुसार होंगे: बृजमोहन अग्रवाल

क्या राज्यपाल के अधिकार सीएम के सुविधा के अनुसार होंगे: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा करने की बात कहे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी जिस राज्यपाल ने आपको शपथ दिलाई, जिस संविधान के तहत अब मुख्यमंत्री बने हैं आप उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या संविधान और राज्यपाल के अधिकार आपकी सुविधानुसार होंगे?

बृजमोहन ने कहा की राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा की बात कहकर आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। इसका अधिकार किसी को है तो राष्ट्रपति को है, संसद को है, और आप तो अपने आप को राष्ट्रपति और संसद, संविधान से ऊपर मानने लगे हैं।

बृजमोहन ने भूपेश से कहा की आपके अधिकारों की समीक्षा कौन करेगा? आप राज्यपाल जी के खिलाफ बोल देते हैं, संविधान के खिलाफ बोल देते हैं। कभी नेहरू जी ने, इंदिरा जी ने, नरसिम्हा राव जी ने भी इस प्रकार की बात नहीं की।

उन्होंने कहा मुझे लगता है भूपेश जी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय नेता हो गए है। बदहाली के दौर से गुजर रहे छत्तीसगढ़ की चिंता छोड़, जिन मुद्दों से जनता का कोई सरोकार नही है बेवजह उन बातों को कर, जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है।

सीएम बघेल की वजह से लटका है आरक्षण का मामला: बीजेपी

सीएम बघेल की वजह से लटका है आरक्षण का मामला: बीजेपी

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा संविधान की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के मामले में कभी संविधान का पालन किया ही नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के नाम पर हमेशा छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह किया है। यह वह मुख्यमंत्री हैं जिस समाज से आते हैं उसी ओबीसी वर्ग को ही आरक्षण के मामले में ठगा है ।

15 अगस्त 2019 को इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 82% आरक्षण की घोषणा की और इस 82% आरक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों में जाकर अपना सम्मान भी करवाया। यह घोषणा उस समय की गई जब 58 प्रतिशत आरक्षण का मामला पहले से ही उच्च न्यायालय में चल रहा था। जिसमें 27% पिछड़ा वर्ग को 32% आदिवासी वर्ग को अनुसूचित जाति वर्ग को 13% एवं सामान्य रूप से कम आय वाले को 10% आरक्षण प्रदान किया गया था जो छत्तीसगढ़ शासन ने 4 सितंबर को इसका अध्यादेश लागू कर दिया। इस अध्यादेश को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार यहां के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में 6 सप्ताह के अंदर पारित ही नहीं कराया। अगर मुख्यमंत्री संवैधानिक व्यवस्थाओं को समझते तो अध्यादेश को विधानसभा में पारित करवा लेते हैं इन्हें संविधान पर कभी भरोसा नहीं रहा।

देवलाल ठाकुर ने कहा यह हम नहीं कह रहे हैं कोर्ट पर जाकर सरकार के द्वारा पक्ष दिया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण बढ़ाने वाली अध्यादेश को विधेयक के रुप में पारित ही नहीं करवाई। जिससे वह कालातीत हो गया पिछड़ा वर्ग के महासभा को भी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी गई है। 58 प्रतिशत आरक्षण तो बचा नही पाए अब 76 प्रतिशत आरक्षण के लिए संविधान की दुहाई देते हैं जबकि इस प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही संविधान के विरोध में कार्य करते हैं।

CG Weather Alert : चुभती गर्मी से मिलेगी राहत! छग में इस तारीख को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, जानें मौसम अपडेट

CG Weather Alert : चुभती गर्मी से मिलेगी राहत! छग में इस तारीख को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, जानें मौसम अपडेट

 रायपुर। CG Weather Update : छग  में तेज गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को आंधी-तूफान और बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 15 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. हालांकि प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

सुबह से ही गर्मी का अहसास हो रहा है. दोपहर की धूप जलाने लगी है. शुक्रवार को रायपुर( raipur) का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था।अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासुपर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG BREAKING : बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में आग लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

CG BREAKING : बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में आग लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

 बेमेतरा। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बिरनपुर में घर को आग लगाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस ब्लास्ट में IG आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे.

पुलिस ने बताया कि 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी. इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. तहकीकात के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

  1. अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
  2. प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
  3. संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
  4. प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़
  5. दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़

ये था पूरा मामला

शनिवार 8 अप्रैल को गांव बेमेतरा के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गई थी. एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. इस दौरान IG और SP समेत 6 जिलों की पुलिस की टीम तैनात थी. गांव में धारा 144 लागू है. इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्राम बीरनपुर थाना साजा जिला बेमेतरा में दो बच्चो की लड़ाई हो गई, जिसमें दो समुदायों में आपसी विवाद बढ़ जाने से गांव के एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष की हत्या होने पर थाना साजा में मामला दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में 

  1. निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
  2. रशीद खान पिता बहाल खान
  3. मुख्तार पिता रशीद खान
  4. अकबर खान पिता रमजान खान
  5. अब्दुल खान पिता अकबर खान
  6. नवाब खान पिता सेहत्तर खान
  7. अयूब खान पिता सरदार खान
  8. शफीक पिता पीला मोहम्मद
  9. बशीर खान पिता बहाल खान
  10. जलील खान पिता मोकमुम
  11. जनाब खान पिता निजामुद्दीन
CG CRIME : खून से लथपथ मिली लाश, हाथ का पंजा गायब, मृतक की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

CG CRIME : खून से लथपथ मिली लाश, हाथ का पंजा गायब, मृतक की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

 बिलासपुर। सेंट्रल पॉइंट होटल के पीछे खेत में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के एक हाथ का पंजा कटा हुआ था। युवक के सिर, हाथ सहित अन्य हिस्सों में चोटों के निशान है। मौके पर शराब बोतल और डिस्पोजल भी मिला है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह खेत से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल के पास ही शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि युवक वहां शराब पीने गया था। उसके साथ और लोग भी रहे होंगे। शराब पीने के दौरान झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों की जांच शुरू कर दी है।

युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की तस्वीर जिले के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी भेजी गई है। साथ ही गुम इंसान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

RAILWAY NEWS : छत्तीसगढ़ की इन ट्रेनों का बदला समय, देखे सूची

RAILWAY NEWS : छत्तीसगढ़ की इन ट्रेनों का बदला समय, देखे सूची

 CG : यात्रियों की सुविधा व मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। रेलवे का मानना है कि 12807 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस, 20807 विशाखापत्तनम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस व 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की समय सािरणी में बीना एवं निजामुद्दीन के बीच के स्टेशना में आंशिक परिवर्तन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

विशाखापत्तनम- निजामुद्दीन समत एक्सप्रेस का समय 12 अप्रैल से बदला है। इसके तहत यह ट्रेन बीना में 8:45 बजे, ललितपुर 9:33 बजे, विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 11:12 बजे, ग्वालियर 12:45 बजे आगर केंट 15:00 बजे, राजा की मंडी 15:13 बजे, मथुरा 15:45 बजे, फरीदाबाद 17:35 बजे और निजामुद्दीन 18:10 बजे पहुंचेगी।
 
इसी तरह कोरबा- अमृतसर छत्तीसगढ़ 9:25 बजे बीना, 10:09 बजे ललितपुर, 10:36 बजे तलबहत, 10:50 बजे बसई, 11:02 बजे बबीना, 11:52 बजे विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 12:20 बजे दतिया, 12:58 बजे दतिया, 12:58 बजे डबरा, 13:38 बजे ग्वालियर और 14:05 बजे मुरैना, 16:05 बजे आगरा केंट, 16:18 बजे राजा की मंडी, 17:05 बजे मथुरा, 17:25 बजे छत और 21:46 बजे मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
 
रेलवे का मानना है
तरह 14 अप्रैल से हीराकुंड एक्सप्रेस मथुरा में 11:53 बजे 11:55 बजे रवाना होगी। तीनों ही प्रमुख ट्रेनें। हालांकि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आगमन या प्रस्थान का समय यथावत है। रेलवे का मानना है कि इन स्टेशनों में बदलाव की मांग लगातार यात्री कर रहे थे।
 
ट्रेनों का समय बदला
रेलवे ने पहले इसका आकलन किया। साथ ही यह भी देखा कि इससे कोई दूसरी ट्रेन प्रभावित तो नहीं हो रही। जब पूरी तरह आकलन कर लिया गया, उसके बाद ही ट्रेनों का समय बदला गया। इसकी जानकारी स्टेशनों में दी जा रही है। इसके अलावा मैसेज के माध्यम से भी यात्रियों को सूचना भेजी जा रही है। शुरुआत के एक-दो फेरे में दिक्कत भी हो सकती है।
CRIME NEWS : अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, जताई यह आशंका

CRIME NEWS : अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, जताई यह आशंका

 CG CRIME NEWS : बिलासपुर से एक खौफनाक घटना की खबर सामने आई है। जहां एक अज्ञात युवक की खून से सनी लाश बरामद की गई, जिसके हाथ का पंजा गायब था। हत्या के बाद पंजा काटने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

आपको बता दें कि यह मामला बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस घटना से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण दहशत में है। वहीं अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस का जांच पड़ताल में जुट गई है।

CG NEWS : 12 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिजनों में पसरा मातम…

CG NEWS : 12 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिजनों में पसरा मातम…

 कोरबा। CG NEWS : जिले से खबर आ रही है जहां ग्राम बताती में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत गई। सुबह करीब चार बजे यह घटना सामने आई। मृतका संतोषी यादव जब जमीन पर सो रही थी तब करैत नामक जहरीले सांप ने काट दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार करैत नामक जहरीले सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका का नाम संतोषी यादव है। वह कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संतोषी घर पर ही रहती थी। सुबह करीब चार बजे मृतका जब अपने घर पर सोई हुई थी तब सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन शरीर में जहर का फैलाव होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुर्पूद कर दिया गया है। 12 वर्षीय मासूम की मौत होने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत : भूपेश बघेल

बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत : भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया हमारा संविधान हैं। हमारा संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने इसके पहले अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ बाबासाहेब अंबेडकर दबे कुचले  समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। बघेल ने कहा कि बाबा साहेब ने यह महसूस किया कि भारतीय समाज की सबसे बड़ी कमजोरी शिक्षा की है। उन्होंने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। वैचारिक दृष्टि से हम बहुत ऊंचे हैं, लेकिन हमारा व्यवहार वैसा नहीं है। हमारे समाज में मनुष्यों के साथ भेद-भाव किया जाता है, समानता का व्यवहार नहीं किया जाता। बाबा साहेब सहित देश के अनेक महापुरूषों ने भारतीय समाज की इस बुराई को महसूस किया और इसके विरूद्ध लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।
 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरूष सदियों में एक बार पैदा होते है, उन्होंने हमें ’शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का मंत्र दिया। उनके यही विचार हमें संघर्ष करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रज्ञा, करूणा और मैत्री के संदेश को आत्मसात किया। आज समाज को इसकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब ने समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में लाखों लोगों ने नागपुर में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां यदि माता-पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है, तो नवजात शिशु को उसका जाति प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। यदि किसी के पास 50 साल का रिकार्ड नहीं है तो ग्राम सभा अथवा शहरी क्षेत्रों में सामान्य सभा से प्रस्ताव पारित होने पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई है। समाज द्वारा नया रायपुर में जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जमीन के मूल्य 10 प्रतिशत राशि तथा अन्य वर्गों को 15 प्रतिशत की राशि देने पर जमीन आबंटित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समाज शासकीय भूमि लेना चाहे तो जमीन चिन्हित कर लें, निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमीन आबंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में गुरू घासीदास संग्रहालय, शहीद वीर नारायण स्मारक और विश्व स्तरीय स्कूल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तथागत संदेश पत्रिका और भारत का संविधान शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।
 
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई घोषणा के अनुसार कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन कार्यों की स्वीकृति पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने, अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। ये सभी कार्य स्वीकृत हो गए हैं।
 
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर पालिका निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के.पी.खांडे, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर निगम रायपुर के पार्षद सुंदर जोगी सहित अनेक पार्षद तथा श्रीमती शकुन डहरिया, रतनलाल डांगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप वासनिकर सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CG CRIME NEWS : मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पिता और बेटी की हुई मौत, बताई गई यह वजह

CG CRIME NEWS : मछली पकड़ने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पिता और बेटी की हुई मौत, बताई गई यह वजह

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में गुरुवार को मछली मारने गए पिता-पुत्री तालाब में डूब गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को दोनों की लाश बरामद की है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहडीहा खालमुंडा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के ग्राम जरहडीहा खालमुंडा में पिता-पुत्री गुरुवार को तालाब में मछली मारने गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाला गया। तालाब में पिता-पुत्री के डूबने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम भूपेश बघेल ने अंबेडकर चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

सीएम भूपेश बघेल ने अंबेडकर चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

 RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आज यानि 14 अप्रैल को जयंती होती है। डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था।

CG JOB NEWS : यहाँ निकली 1252 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर ये लोग भी कर सकते है अप्लाई

CG JOB NEWS : यहाँ निकली 1252 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर ये लोग भी कर सकते है अप्लाई

 जशपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है

इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। ईएमटी के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 18 अप्रैल 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, रायपुर में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, रायपुर में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगो का अभी से हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश में गर्म हवा चलने की वजह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी में और भी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला सारंगढ़ है। वहां का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में अगले 5-6 दिनों में 3-4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

बिलासपुर -40.4
पेंड्रारोड – 39.4
अंबिकापुर -38.2
रायपुर- 40.6
जगदलपुर – 38.5

छत्तीसगढ़ के छात्रावास में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र-छात्राएं मिले संक्रमित

छत्तीसगढ़ के छात्रावास में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र-छात्राएं मिले संक्रमित

 गरियाबंद। गरियाबंद में छात्रावास में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 39 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया हैं। मैनपुर में 24 छात्र और हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव छात्रों को अलग से कमरे में क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।

इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे। कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था। वहीं बीएमओ सुनील रेड्डी ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के अलावा अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की कोरोना जांच शुरू की। रात 8 बजे तक 150 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

CG :- ASI से SI के पदोन्नति की लिस्ट जारी, सूची में 340 पुलिसकर्मियों के नाम, देखें...सूची..??

CG :- ASI से SI के पदोन्नति की लिस्ट जारी, सूची में 340 पुलिसकर्मियों के नाम, देखें...सूची..??

रायपुर। प्रदेश के एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नति देने हेतु 33 जिलो के कुल 340 एएसआई की फिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय ने जारी की है। साथ ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को योग्यता सूची भेजकर 31.12.2022 की स्थिति में पुलिसकर्मियों पिछले पांच वर्षों में अचल संपत्ति विवरण, सर्विस रिकार्ड, व उनको दी गई सजा और इनाम की जानकारी भी तस्दीक की जाएगी। इसके बाद पात्रता सिद्ध होने पर पदोन्नति की पात्रता होगी।

देखिये आदेश…













 

CG : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 20 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

CG : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 20 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में छोटा मालवाहक पलटने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में 6 लोगों को अधिक चोटें आई है. ये सभी मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे। पूरा मामला गोरेला थाना क्षेत्र का है.

अमरकंटक गौरेला मुख्यमार्ग पर स्थित चुक्तिपानी गांव में ये हादसा हुआ. अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए. ये सभी अनूपपुर जिले के भेलवा गांव के रहने वाले हैं. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आ रही थी. रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. पिकअप वाहन चुक्तिपानी गांव के पास अंतिम घाट पर पलट गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए. घायलों में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, मुख्यमंत्री बघेल राजधानी और भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, मुख्यमंत्री बघेल राजधानी और भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  आज राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर के डॉ. आम्बेडकर चौक में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई-3 के बु़द्ध विहार में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वहां से प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे पावर हाउस भिलाई पहुंचकर डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7.40 बजे पावर हाउस भिलाई से प्रस्थान कर शाम 7.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित बुद्ध विहार में डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल रात्रि 8.45 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Good News : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दल्लीराझरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक मिला विस्तार

Good News : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दल्लीराझरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक मिला विस्तार

 रायपुर। Good News : रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 07823/ 08816 दल्लीराझरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार एवं इस गाड़ी की समय सारणी में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है । यह विस्तार 14 अप्रैल, 2023 से किया जाएगा । परिवर्तित समय सारणी की जानकारी इस प्रकार है :-

Teachers Promotion News : शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी, इस दिन होगी काउंसिलिंग, जानें क्या है दिशा निर्देश?

Teachers Promotion News : शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी, इस दिन होगी काउंसिलिंग, जानें क्या है दिशा निर्देश?

 दुर्ग। Teachers Promotion News : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग में शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन काउंसिलिंग बाद ही प्रमोशन होगा। दुर्ग संयुक्त संचालक ने प्रमोशन के बाद काउंसिलिंग के दिशा निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के मुताबिक प्रथम चरण में जिलास्तर पर ही पदांकन के लिए काउंसिलिंग होगी। ताकि पहले जिलों में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सके। 20 अप्रैल से ये काउंसिलिंग होंगी।

इसके लिए वरीयता का निर्धारण कर दिया गयाहै, जिसके तहत महिला दिव्यांग को प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर रखा गयाहै, उसके बाद पुरुष दिव्यांग, महिला गंभीर बीमारी, पुरुष गंभीर बीमारी, विधवा, पति-पत्नी प्रकरण और उसके बाद शेष महिला पुरुष सूची के अनुरूप होगा। प्रमोशन के लिए पदांकन दूसरा चरण 26 अप्रैल से संभाग स्तर पर होगा।

 

 

CG POLICE TRANSFER : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 60 पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

CG POLICE TRANSFER : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 60 पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक ने किया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

 Transferred to police department in Sakti district: सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है. एस आई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित कुल 60 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किा गया है. पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने आदेश जारी किया है. 54 लोगों को रक्षित केंद्र से थाने में पदस्थ किया गया है.

देखिए लिस्ट-

CG BIG NEWS : विधायक और तहसीलदार विवाद, HC ने ट्रांसफर पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

CG BIG NEWS : विधायक और तहसीलदार विवाद, HC ने ट्रांसफर पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 बिलासपुर। CG BIG NEWS : महिला संसदीय सचिव शकुंतला साहू के समर्थक का ट्रक पकड़ने पर जिस तहसीलदार का तबादला कर दिया गया था उस पर हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। 29 मार्च को सिंगल आदेश निकालकर बलौदा बाजार जिले के पलारी तहसीलदार नीलमणि दुबे तबादला प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग कर दिया गया था।

पलारी के तहसीलदार नीलमणि दुबे, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा, आरआई प्रीतम चंद्राकर की टीम ने 29 मार्च को अवैध रेत उत्खनन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ा था। जिस पर कार्रवाई करने से नाराज विधायक शकुंतला साहू तहसील दफ्तर पहुंची थी और तहसीलदार को 24 घंटे में तबादला करवाने की धमकी दी थी। जिसके महज दो ही घंटों बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सिंगल आदेश निकाल कर तहसीलदार नीलमणि दुबे को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था।

पटवारियों कोटवारों व आरआई ने की थी स्थानांतरण निरस्त करने की मांग

कार्यवाही से नाराज तहसील दफ्तर के कर्मियों, पटवारियों कोटवारों व आरआई ने सामूहिक अवकाश लेकर व काम बंद करके धरना प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की थी। उनके इस आंदोलन को अधिवक्ता संघ का भी साथ मिला था। पर तबादले के दूसरे ही दिन तहसीलदार को रिलीव करते हुए वहां दूसरे तहसीलदार की पोस्टिंग भी कर दी गई। जिसके बाद प्रदेश भर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार राज्यव्यापी आंदोलन पर उतर गए थे। उन्होंने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था। साथ ही तहसीलदार का स्थानांतरण निरस्त नही होने की दशा में ध्यानाकर्षण हेतु 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बांह में काली पट्टी लगा कर कार्य करने, 24 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर समस्त जिला मुख्यालयों में सांकेतिक हड़ताल कर जिला कलेक्टरो के माध्यम से पुनः मांग पत्र सौप कर शासन को अवगत करवाने, व फिर भी मांग पत्र पूरी नही होने पर 1 मई को श्रम दिवस से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था।

सिंगल आदेश निकाल कर प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने से नाराज नीलमणि दुबे ने तबादला आदेश को अधिवक्ता गौतम क्षेत्रपाल के माध्यम से चुनौती दी थी। जहां मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच में हुई। याचिका में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा, एसडीएम बलौदाबाजार,राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, व पलारी के नए तहसीलदार सौरभ चौरसिया को भी प्रतिवादी बनाया गया था। बहस के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौतम क्षेत्रपाल ने इस बात का ग्राउंड लिया कि याचिकाकर्ता ने संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खास समर्थक का ट्रक पकड़ा था। जिसे छुड़ाने के लिए संसदीय सचिव ने तहसीलदार को फोन भी किया था और ख़ुद भी संसदीय सचिव तहसील दफ्तर आई थी। साथ ही उन्होंने तहसीलदार को अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रक पर कार्यवाही करने पर 24 घण्टे में तबादला करवा देने की धमकी दी थी। जिसके महज दो ही घण्टे बाद तबादला आदेश जारी कर दिया गया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने यह भी तर्क प्रस्तुत किया कि जिस कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभाग में भेजा जाता है, उसकी सहमति ली जाति है पर इस मामले में ऐसा नही किया गया। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भी कर्मचारियों की आवश्यकता होने पर मांग पत्र भेजते हुए डेपुटेशन पर अन्य विभाग से कर्मचारी लेने पर सहमति जताई जानी थी। इसकी नियम की भी अवहेलना की गई है। राजस्व विभाग द्वारा भी अपने तहसीलदार को दूसरे विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने हेतु सहमति दी जानी थी। पर इन सारे नियमों को परे रखते हुए कसडोल विधायक शकुंतला साहू के प्रभाव में आकर दो घण्टे में ही तहसीलदार का सिंगल आदेश निकाल कर तबादला कर दिया गया और 24 घण्टे में ही उन्हें रिलीव भी करते हुए नए तहसीलदार को वहां जॉइन करवा दिया गया।

अगली सुनवाई 21 अप्रैल को

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने तबादला आदेश पर अंतरिम राहत प्रदान करते हुए अगली सुनवाई तक स्टे प्रदान कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को रखी गई है। राज्य शासन की ओर से डिप्टी एजी संदीप दुबे ने शासन का पक्ष रखा।

बस्तर के लोग अच्छे, उनमें हुनर भी बेहतरीन : प्रियंका गांधी

बस्तर के लोग अच्छे, उनमें हुनर भी बेहतरीन : प्रियंका गांधी

 रायपुर । भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  प्रियंका गांधी ने योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं। बस्तर का काजू, मिलेट्स से बनी चिकी और बिस्किट का स्वाद लाजवाब है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं उनकी कारीगरी भी उतनी ही बढ़िया है । बस्तर के लोग रिश्ता जोड़ना जल्दी जानते हैं ।  एक स्टॉल में एक महिला ने मुझे अपने हाथ से बनाई आइसक्रीम दी लेकिन कहा दीदी आपको अभी मंच से बोलना है आप इसे मत खाइए नहीं तो आपका गला खराब हो जाएगा । ये आत्मीयता है बस्तर के लोगों की । आज सरकार की मदद से बस्तर में बने उत्पादों को बाजार मिला है और कारीगरों को लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती गांधी को विभिन्न स्टॉल में लगे उत्पादों की जानकारी दी ।  एसएचजी की महिलाओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की ।  आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की । उन्होंने मनवा नवा नार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा ।

श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने बस्तर फाइटर्स की महिला जवानों से बात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई ।

प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के जिलों द्वारा जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों या नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें बस्तर जिले ने प्रदर्शनी में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से बस्तर संभाग में नेहरू और गांधी परिवार की बस्तर संभाग में की गई यात्राओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा बस्तर काॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक का जीवंत प्रदर्शन, बस्तर कलागुड़ी हस्तशिल्प द्वारा लकड़ी की नक्काशी, जिला प्रशासन के नवाचार थींक-बी से संबंद्ध माम्स फूड, पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग मनवा नवानार, टसर कोसा से धागाकरण एवं वस्त्र बुनाई, बस्तर फूड फर्म द्वारा महुआ की चाय और अन्य उत्पाद, वन विभाग के ईमली और काजू प्रसंस्करण निर्माण का प्रदर्शन किया।