नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CM भूपेश बघेल राजधानी में अयोजित 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में हुए शामिल

CM भूपेश बघेल राजधानी में अयोजित 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में हुए शामिल

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में अयोजित 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य भाई रमेशभाई ओझा को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, गुजराती समाज के लोग तथा श्रद्धालुगण उपस्थित हैं।

जादू-टोना के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

जादू-टोना के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चिंतलनार थाना क्षेत्र में एक युवक की जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। घटना नरसापुरम गांव की है।

जानकारी अनुसार, मृतक के भाई का शक गांव के ही मड़कम बंडी पर था, जिसके बाद कल रात मड़कम बंडी के घर पहुंचकर कवासी हांदा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिलहाल चिंतलनार थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
CG BREAKING : CG के बेमेतरा में धारा 144 लागू, प्रदर्शन, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

CG BREAKING : CG के बेमेतरा में धारा 144 लागू, प्रदर्शन, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

 रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में जुलूस, धरना, आमसभा, प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया  है।

 CG BREAKING : BJYM में विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति, देखिये लिस्ट..

CG BREAKING : BJYM में विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति, देखिये लिस्ट..

 रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच दोनों दल ने तैयारियों को पुख्ता बनाना शुरू कर दिया है। भाजयुमो ने विधानसभा के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने व मतदाता अभिनंदन तथा आगामी आन्दोलनों एवं कार्यक्रमों के लिए के लिए ये नियुक्त।

 

 

 

 

CG Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

CG Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

 सरगुजा। जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 3 उप निरीक्षक, 5 सहायक उपनिरिक्षक और 5 आरक्षकों समेत 13 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है।

बड़ी खबरः भूपेश बघेल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, कोविड-19 की स्थिति पर हुई चर्चा

बड़ी खबरः भूपेश बघेल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, कोविड-19 की स्थिति पर हुई चर्चा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक उच्च सरीय बैठक आज बुलाई। इस बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति और रोकथाम के प्रबंधन की समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री ने इस बैठक में अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये हैं। सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में टेस्टिंग बढ़ाए जाने के लिए कहा है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा सीएम कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 93 नए केस मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 511 हो गयी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 मरीज राजनांदगांव जिले से मिले हैं। इलाज की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए रायपुर जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल किया है।

CG NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले BJP के कोर ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत, जल्द हो सकती है घोषणा

CG NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले BJP के कोर ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत, जल्द हो सकती है घोषणा

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद अब संगठन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। कम से कम तीन नए सदस्य इस समूह में शामिल हो सकते हैं और कुछ को संगठन से बाहर किया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में बदलाव को लेकर हाईकमान ने भी सहमति दे दी है। कोर ग्रुप में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, कोषाध्यक्ष नंदन जैन को लिया जा सकता है। बल्कि, कुछ पुराने नेताओं को बाहर किया जा सकता है। इस ग्रुप से पूर्व भाजपा के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि, जिन नेताओं को बाहर किया जाएगा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित घोषणा पत्र समिति में जगह दी जाएगी।

विधानसभा प्रभारियों के परफार्मेंस की समीक्षा आज

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में इन प्रभारियों के कामकाजों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन की समीक्षा बैठक के बाद अब प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी समीक्षा करनी शुरू कर दी है।

Breaking : सनसनीखेज मामला, किराए के मकान में मिला युवती का क्षत- विक्षप्त शव, मौके से युवक गिरफ्तार

Breaking : सनसनीखेज मामला, किराए के मकान में मिला युवती का क्षत- विक्षप्त शव, मौके से युवक गिरफ्तार

 रायपुर । Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

युवती के सिर और हाथों में है चोट के निशान है।सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी। जिसके बाद उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है।फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। वहीं मौके पर टिकरापारा पुलिस के स्टाफ पहुंच चुके हैं और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई

मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई है। साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद है। फिलहाल मामले की जांच में रायपुर पुलिस जुट गई है।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

 Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती (Agniveer) परीक्षा के डेट का ऐलान कर दिया है. साथ ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी भी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख

अग्निवीर भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. मध्यप्रदेश के 9 जिलों  भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यार्थियों की आनॅलाइन परीक्षा भोपाल के तीन केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी. बता दें कि भारतीय सेना देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

आनॅलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है. अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy nic.in  पर जाएं.
  • फिर पूछे गए डिटेल के साथ लॉगिन करें.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
  • फिर आपका एडमिट कार्ड दिखने लग जाएगा. 
  • अब इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

रायपुर में इस दिन आयोजित की जाएगी परीक्षा

रायपुर में सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2023 को निर्धारित की गई है. प्रत्येक दिन ऑनलाइन तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ में परीक्षा का केंन्द्र भिलाई, बिलासपुर और रायपुर है. जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा देने के दौरान अभ्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ साथ में परीक्षा केन्द्र पर लाना अनिवार्य होगा. क्योंकि एडमिट कार्ड,आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ के बिना अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्र में उपस्थित नहीं हो पाएंगे.

Army Recruitment Online Exam 2023 : इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इसदिन होगी एग्जाम ?

Army Recruitment Online Exam 2023 : इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इसदिन होगी एग्जाम ?

 रायपुर। Army Recruitment Online Exam 2023 : इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए ज्‍वाइन भारतीय सेना की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले उम्‍मीदवारों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्‍जाम की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. विभिन्‍न श्रेणियों के लिए 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2023 को निर्धारित की गई है.

ऑनलाइन परीक्षा प्रत्‍येक दिन तीन शिफ्टों में आयोजित की होगी. इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र इंडियन आर्मी की वेबसाइट- www.joinindianarmy nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

 

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन परीक्षा, तीन परीक्षा केन्‍द्रों- भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में आयोजित की जा रही हैं. यह परीक्षा भिलाई में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, ग्राउण्‍ड, सेकण्‍ड और थर्ड फ्लोर, पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्‍ड मैनेजमेंट सिरसाकला, भिलाई नगर (छत्तीसगढ़) 492001 में है.

साथ ही बिलासपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, लक्ष्‍मीचंद इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, बोंडरी, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट के पास, बिलासपुर (छत्‍तीसगढ़) 495220 और रायपुर में- आई ओ एन डिजिटल जोन, आई डी जेड, , पार्थिवी प्रो प्रोवाइन कमर्शियल कॉम्‍पलेक्‍स, संत रविदास वार्ड नम्‍बर-70, सरोना, रायपुर (छत्‍तीसगढ़) 492009 में आयोजित की जा रही है.

Army Recruitment Online Exam 2023 :  सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने सभी उम्‍मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश-पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केन्‍द्रों पर पहुंचे.

CG Education Department Budget : शिक्षा विभाग बजट आवंटन जारी, आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी स्कूलों को मिले इतने करोड़ रुपए, देखें आदेश

CG Education Department Budget : शिक्षा विभाग बजट आवंटन जारी, आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी स्कूलों को मिले इतने करोड़ रुपए, देखें आदेश

 रायपुर। CG Education Department Budget : राज्य सरकार ने आत्मानंद स्कूल के वेतन भत्तों के लिए आवंटन जारी कर दिया है। सभी DEO को इस संदर्भ में डीपीआई ने निर्देश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में संचालित 247 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और 32 आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए ये आवंटन जारी किया गया है। कुछ बजट 614 करोड़ में से आज 223 करोड़ रुपये वेतन भत्ता मद में आवंटित किया गया है।

80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत, कल रायपुर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत, कल रायपुर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

 रायपुर। रायपुर के बड़े इलाके में 12 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ये शट डाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

जानकारी के मुताबिक 80 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 10 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। यहां भाठागांव नहर रोड के पास 750 MM व्यास की क्षतिग्रस्त रॉ-वाटर पीएससी पाईप लाईन की मरम्मत की जानी है। इसलिए 10 ओवरहेड टैंक मरम्मत के दौरान बंद रहेंगे।

इन पानी टंकियों से सप्लाई ( supply (नहीं होगी

राजधानी की डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सप्लाई से प्रभावित रहेगी। इस कारण इन टंकियों से जिन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है वहां लोगों को सुबह के वक्त ही पानी स्टोर करके रखना होगा। इस शट डाउन की वजह से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी।

CG Crime News : घर में सो रही थी महिला हुई छीना-झपटी का शिकार, कान से बाली छीन ले गए चोर, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

CG Crime News : घर में सो रही थी महिला हुई छीना-झपटी का शिकार, कान से बाली छीन ले गए चोर, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

 तिल्दा नेवरा : रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में रात में घर में सोती हुई महिला छीना-झपटी का शिकार हो गई। घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला 8 अप्रैल का है।तिल्दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी। तभी रात 1:30 बजे अचानक उसके कानों में तेज दर्द हुआ। इस दर्द में उसकी चीख निकल गई। उसने उठकर देखा तो 3 चोर घर के अंदर से बाहर की ओर भाग रहे थे।जिनमें से एक युवक ने उसके कान में पहने बाली को खींच लिया। उसने छू कर देखा तो कानों से खून निकल रहा था। चोर ने कानों में पहनी हुई बाली को खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस को जब  सूचना मिली तो चोरों की तलाश में लग गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक आसु उर्फ साहिल साहू को देखा तो उससे पूछताछ की। वो घुमा फिराकर जवाब देने लगा। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उस रात महिला के घर में चोरी में वह भी शामिल था। उसने चोरी में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की बाली और चोरी किए हुए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।

BREAKING NEWS : पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी

BREAKING NEWS : पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए विभाग की अधिसूचना माह अप्रैल 2023 द्वारा प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत पामगढ़ की सीमाएं ही नगर पंचायत पामगढ़ की सीमाएं होंगी। छत्तीसगढ़ नगर पालिका 1961 की धारा 6 में विहित प्रक्रिया के तहत अधिसूचना की प्रति कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा, अधिसूचना द्वारा प्रभावित ग्राम पंचायत के कार्यालय तथा अधिसूचना द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अन्य सहजदृश्य स्थानों में चस्पा कर प्रकाशित की जाएगी। अधिसूचना के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपने आपत्ति, सुझाव कलेक्टर जांजगीर-चांपा को उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु कार्यालयीन दिवस और समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Railway Update : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कैंसिल ट्रेनें हुईं बहाल, चेक करें पूरा शेड्यूल

Railway Update : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कैंसिल ट्रेनें हुईं बहाल, चेक करें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। Railway Update : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। ट्रेन में सफर करने को लेकर अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। 11 और 12 अप्रैल को रद्द होने वाली कई ट्रेनें को बहाल कर दिया गया है। अब बिना टेंशन के आप अपनी यात्रा कर सकते हैं।

Railway Update : दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में चल रहा रेल रोको आंदोलन आज खत्म हो गया है। इस आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कुछ ट्रेन रद्द हुई थीं। बता दें कि आंदोलन खत्म होते ही गाड़ियों को रिस्टोर करते हुए परिचालन शुरू कर दिया गया है।
 
Railway Update : रिस्टोर होने वाली गाड़ियों की लिस्ट  
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल, 2023 को रद्द की गई 12860 हावड़ा सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल  को रद्द की गई 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 11 अप्रैल, 2023 को रद्द की गई 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 11 अप्रैल, 2023 को रद्द की गई 18029-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 11 अप्रैल को रद्द की गई 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 11 और 12 अप्रैल को रद्द की गई 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो को रिस्टोर किया गया है।
  • 11 अप्रैल को रद्द की गई 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 12 अप्रैल को रद्द की गई 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
  • 10 अप्रैल को रद्द की गई 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस को रिस्टोर किया गया है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ को कहा ‘मिनी पाकिस्तान’, कांग्रेस बोली- यह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान…

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को कहा ‘मिनी पाकिस्तान’, कांग्रेस बोली- यह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान…

 रायपुर। भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट में छत्तीसगढ़ की तुलना पाकिस्तान से किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। दरअसल बेमेतरा में हुए साम्प्रदायिक हिंसा के मामले को जोड़ते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान और जिहादगढ़ बताया है। जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के ट्वीट के रीट्वीट करते हुए कहा कि “भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान कहा जाना बेहद निंदनीय है। यह मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है। इस ट्वीट से छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता भी अपमानित महसूस करेगी। विरोध में बीजेपी का इस स्तर तक गिर जाना दुर्भाग्यजनक है और इस पोस्ट के लिए बीजेपी को प्रदेश की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी से माफी मांगनी चाहिए।”

दरअसल, भाजपा छत्तीसगढ़ के ट्विटर ऑफिशियल अकाउंट में एक कार्टून शेयर किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ में बैठा एक आदमी ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग को छत्तीसगढ़ बुला रहा है। इसी ट्वीट में भाजपा ने छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान और जिहादगढ़ बताया है।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी: भीड़ ने मकान में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी: भीड़ ने मकान में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट

 बेमेतरा। बेमेतरा में हुई हिंसक घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया। बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। मौके पर स्थिती संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साजा से निकलकर बिरनपुर के करीब पहुंचे। यहां से गांव एक किलोमीटर ही दूर है। इस बीच वे बैरिकेड्स तोड़कर जवानों की घेराबंदी के बीच से निकलते नजर आए। बड़ी संख्या में उनके साथ भाजपाई मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।

बिरनपुर में जिस युवक की हत्या हुई थी वहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद घर में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 को

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 को

रायपुर, छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र लोहान जी ने बताया कि हमारा संघ अपने प्रगतिशील किसान साथियों के साथ हमेशा तत्पर खड़ा रहता है 4 एवं 5 फरवरी 2023 को विश्व स्तरीय किसान मेले का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ी नहीं पूरे भारत देश से आए हुए किसानों ने लाभ लिया, जिसमें विश्व स्तरीय आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन किया गया था इसी कड़ी में किसान संघ अपने किसान सदस्यों के कौशल विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है
दिनांक 16 अप्रैल 2023 को संघ द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्य रुप से
सब्जी खेत के तैयारी के विभिन्न तरीके
सब्जी खेती में ट्रैक्टर उपकरणों का सही इस्तेमाल
सब्जी खेत को बनाने में आने वाले खर्चे
जैसे विषयो पर प्रशिक्षण दिया जाएगा|
देखे विवरण:-


 

CG में मिला लावारिस कार और शिक्षिका का शव : हत्या या आत्महत्या…?

CG में मिला लावारिस कार और शिक्षिका का शव : हत्या या आत्महत्या…?

 जशपुर. कुनकुरी थाना क्षेत्र में शिक्षिका की लाश और दूसरे स्थान पर लावारिस कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है. इस मामले को सुलझाने में तीन थानों कुनकुरी, तपकरा, तुमला की पुलिस जुटी है. अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.दरअसल, पुलिस को आज पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली थी. इस कार में 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी. इसी दौरान नदी किनारे एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली. दोनों घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रत्येक साक्ष्यों की बारिकी से जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारी कोई भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.

मौके पर पहुंचे कुनकुरी थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि लोधमा के पास एक नदी के किनारे एक महिला का शव पाए जाने की खबर आई थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पड़ताल की तो पता चला कि वह वही महिला शिक्षिका है, जिसकी कार को सलीहा टोली से लावारिस हालत में बरामद किया गया था. शव की पहचान तो कर ली गई है. यह शव लापता शिक्षिका शीलवंती हंसरा का ही है. मृत शिक्षिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

आपको बता दें कि मृतिका तपकरा की रहने वाली है और फरसाबहार के किसी शासकीय स्कूल में शिक्षिका है. 3 दिन पहले वह घर से निकली थी. सोमवार को सुबह पुलिस थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि सलीहा टोली नर्सरी के पास एक कार लावारिश हालत में खड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई. कार का निरीक्षण किया गया तो कार के भीतर परीक्षा से संबंधित दस्तावेज उत्तर पुस्तिका, ATM कार्ड और फोटो मिला, जिससे यह पता चल गया कि गाड़ी किसकी है, लेकिन इससे पहले की पुलिस आगे की कार्रवाई करती. गायब शिक्षिका की लाश मिलने की खबर आ गई.

पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि जिस गाड़ी में मृतिका के डाक्यूमेंट्स मिले हैं, रिश्तेदारों के मुताबिक वह कार मृतिका की नहीं है. मृतिका के पास दूसरी कार है. अब सवाल यह है कि महिला के कागजात इस कार में कैसे आए.कहीं कोई सोची समझी साजिश के तहत महिला की हत्या तो नहीं कर दी गई.

बृजमोहन अग्रवाल के बड़े भाई महावीर अग्रवाल का निधन

बृजमोहन अग्रवाल के बड़े भाई महावीर अग्रवाल का निधन

 रायपुर । स्व. हरद्वारी लाल के पुत्र, रामजी लाल, बिशन लाल अग्रवाल के भतीजे और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बड़े भाई महावीर अग्रवाल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे पूरन लाल अग्रवाल के छोटे भाई, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के बड़े भाई, सुमित-मुकेश के पिता थे।

उनकी अंतिम यात्रा 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे मौलश्री विहार रामजी वाटिका वीआईपी रोड से मारवाड़ी श्मशान घाट, बूढ़ापारा जाएगी।

कांग्रेस शासन में हिंसा और अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ : भावना बोहरा

कांग्रेस शासन में हिंसा और अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ : भावना बोहरा

 कवर्धा । विगत साढ़े 4 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ में हिंसा एवं अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है। हमारे शांतिप्रिय प्रदेश में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार यहां अशांति फैलाने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना प्रदेश में महिलाओं से हिंसा, अपराध, अनाचार और हत्या जैसे मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं से हिंसा की खबरे रोजाना ख़बरों की सुर्ख़ियों में देखने व सुनने को मिल रही है और राज्य सरकार व प्रशासन की उदासीनता इन्हें और बढ़ावा दे रही है जो की चिंतनीय है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कही।


बेमेतरा के बीरनपुर गाँव में जिहादियों द्वारा 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या से छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। जिहादियों द्वारा खुलेआम भुनेश्वर साहू के परिजनों एवं एक जाती विशेष को धमकी दी जा रही है जो साफ़ प्रदर्शित करता है कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का। बिरनपुर में जिस प्रकार से कुछ असामजिक तत्वों द्वारा सामाजिक हिंसा फैलाया और हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर हमला किया है वह निंदनीय है। पुलिस प्रशासन की नाकामी और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण एक बेकसूर युवा को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आखिर कब तक प्रदेश में इस तरह हिन्दुओं पर हमले होंगे, धार्मिक आस्था को ठेंस पहुँचाने का कृत्य होता रहेगा। बीरनपुर गाँव की इस घटना से साफ़ हो गया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बहु संख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में सामाजिक हिंसा, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक हिंसा जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रहीं हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इस पर रोक लगाने की बजाय हिंसा फ़ैलाने और अपराध करने वालों का संरक्षण कर रही है। नारायणपुर में मिशनरियों द्वारा लगातार धर्मान्तरण कर आदिवासियों की मूल संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, सुकमा में रामनवमी के अवसर पर पुलिस द्वारा भक्तों को झंडा लगाने पर रोकना और उनके ऊपर लाठी बरसाना, कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान और अब बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की भूमि को रक्तरंजित कर दिया है। ऐसे कई मामले है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर पुलिस व प्रशासन द्वारा बहु संख्यक समाज के खिलाफ एक तरफ़ा कार्रवाई करते हुए हिंसा एवं दंगा फ़ैलाने वालों का संरक्षण करने का कार्य किया गया


हत्या, लूट, महिलाओं से बलात्कार जैसी घटनाएँ आम हो गई है और रोजाना हर अख़बार की सुर्ख़ियों में प्रमुखता से दिखाई दे रही है लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा शासन के 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो उपलब्धियां अर्जित की थी, विकास के जो सोपान स्थापित हुए, देशभर में सामाजिक एकता एवं सौहार्द का जो सन्देश हमारे प्रदेश ने दिया आज कांग्रेस शासन के केवल साढ़े 4 वर्षों में हमारी छत्तीसगढ़ महतारी की भूमि अपराध का गढ़ एवं अपराधियों, मिशनरियों का संरक्षण स्थल बनता जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के हर कोने से धर्मान्तरण और साम्प्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ उत्पीड़न, हिंसा, अपराध व अनाचार बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की बजाय राज्य सरकार और प्रशासन उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही हैं।

BREAKING : राज्यपाल से मिले बीजेपी विधायक एवं सांसद, पहाड़ी कोरवा परिवार की आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

BREAKING : राज्यपाल से मिले बीजेपी विधायक एवं सांसद, पहाड़ी कोरवा परिवार की आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

 रायपुर। RAIPUR BREAKING : जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में पहाड़ी कोरवा परिवार के चार सदस्यों की खुदकुशी का मसला अब राजभवन पहुंच गया है, आत्महत्या मामले की जांच कर लौटे भारतीय जनता पार्टी की 6 सदस्यीय जांच टीम ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए पहाड़ी कोरवा परिवार की खुदकुशी की वजह भुखमरी को बताया है। वहीँ इस मामले में भाजपा विधायक और सांसद ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और परिस्थितियों से अवगत कराया, साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी सहित कुल 18 नेता शामिल रहे।

बता दें कि जशपुर के बगीचा ब्लॉक के सामरबहार गांव के डुमरपारा में पहाड़ी कोरवा दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या करने वालों में परिवार के मुखिया राजुराम कोरवा के अलावा उनकी पत्नी भिनसारी बाई, चार साल की बेटी देवंती और एक साल का पुत्र देवन शामिल थे। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीँ इस मामले में भाजपा ने 6 सदस्यीय जांच टीम बनाई थी, जिसके बाद अब उन्होंने प्रदेश की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

CG CORONA NEWS : एक बार फिर कोरोना का कहर जारी, गर्ल्स हास्टल में 14 छात्राएं हुई कोरोना पॉजीटिव

CG CORONA NEWS : एक बार फिर कोरोना का कहर जारी, गर्ल्स हास्टल में 14 छात्राएं हुई कोरोना पॉजीटिव

 छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 14 नये केस सामने आये है। यह सभी केस गर्ल्स हास्टल का है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ घंटों में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं तथा प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। इधर जिला प्रशासन मामले के सामने आने के बाद अबाक है। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आम लोगों को कोरोना की एक और लहर का डर सताने लगा है।

संक्रमित छात्राओं को होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा गया है : मंडावी

विदित हो कि दोनों छात्रावासों में बड़ी संख्या में छात्राएं रहकर अध्ययन करती है। यहां की कुछ छात्राओं में सर्दी बुखार का लक्षण पाए जाने पर अधीक्षक ने जिला अस्पताल को सूचना देकर जाचं के लिए चिकित्सा दल भेजने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने अधीक्षक से सभी छात्रों को अस्पताल लाने की सलाह दी। जब छात्रों को लेकर अधीक्षक अस्पताल पहुंचा और जांच की गई तो इन सभी छात्राओं में 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडावी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित छात्राओं को दवाई देकर होम आइसोलेशन के लिए छात्रावास से घर भेज दिया गया है।

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

 बलौदाबाजार। ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है.इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को चपेट में ले लिया है. हादसे में युवक की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार ट्रक अंबुजा सीमेंट के मुख्य मार्ग स्थित दीवार में जा घुसा।

CG Weather Update: द्रोणिका का प्रभाव, प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

CG Weather Update: द्रोणिका का प्रभाव, प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

 रायपुर। CG Weather Update : प्रैल का पहला पूरा हफ्ता अलग-अलग द्रोणिकाओं के असर से ठंडा गुजरा ही था कि रविवार को एक और द्रोणिका के असर से फिर काफी नमी अा गई। अब मध्य भारत से दक्षिण तक एक और द्रोणिका बन गई है, जिसके असर से रविवार ( sunday)को तड़के रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका केरल से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिससे आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।