नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CM भूपेश बघेल दुर्ग विधानसभा के सत्ती चौरा में स्थापित माँ दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

CM भूपेश बघेल दुर्ग विधानसभा के सत्ती चौरा में स्थापित माँ दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

 दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई स्थित प्रथम बटालियन हेलीपैड पहुँचे। वहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा के सत्ती चौरा में स्थापित माँ दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद।

 

CG NEWS : फ्लाइट बंद होने के विरोध में शहर बंद, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग

CG NEWS : फ्लाइट बंद होने के विरोध में शहर बंद, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग

 बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने के चलते हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से विमान की कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है।

बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने से पहले भोपाल की फ्लाइट को बंद किया गया था। दिल्ली की फ्लाइट का किराया बढ़ाए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। हवाई सेवा समिति के आह्वान पर शहर के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।

व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा, तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है।

CG NEWS : 19 ट्रेनों पर लगा ब्रेक, जानिये कौन-कौन से ट्रेन पर लगा ब्रेक

CG NEWS : 19 ट्रेनों पर लगा ब्रेक, जानिये कौन-कौन से ट्रेन पर लगा ब्रेक

 बिलासपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी होने वाली है। रेल रोको आंदोलन की वजह से बड़ी संख्या में फिर यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है। अलग अलग दिनों में 19 गाड़ियों को किया गया रद्द। 7 तारीख को दक्षिण पूर्व मध्य से होकर जाने वाली 16, आठ तारीख को 1 और 9 तारिख को 2 गाड़ियों समेत 19 गाड़ियों को किया गया रद्द….महीने भर पहले से रिजर्वेशन कराने और जरूरी काम के लिए मुंबई हावड़ा के लिए जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।

7 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
1.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
2.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को वास्को डी गामा से रवाना होने वाली 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
3.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !

4.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
5.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
6.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को राजेंद्रनगर से रवाना होने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
7.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
8.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
9.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
10.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
11.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
12.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
13.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
14.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी !

  1. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
  2. 16.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !

8 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को साईंनगर शिर्डी से रवाना होने वाली 22893 साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !

9 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
18.दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
19.दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को पटना से रवाना होने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी !

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले इतने नए कोरोना के मरीज

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले इतने नए कोरोना के मरीज

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में आज 102 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है।

प्रदेश में आज 6 अप्रैल को 10 जिलों में 102 नए कोरोना मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखकर स्वास्थ विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इसी के साथ दुर्ग में 8, रायपुर में 25, धमतरी में 11, बिलासपुर में 9, राजनांदगांव में 12, कोंडागांव 17, जांजगीर चांपा 4 मरीज मिले हैं।

CG News : प्रदेशवासियों के हित में राज्य सरकार का अहम निर्णय, संपत्ति कर भुगतान में दी जाएगी विशेष छूट

CG News : प्रदेशवासियों के हित में राज्य सरकार का अहम निर्णय, संपत्ति कर भुगतान में दी जाएगी विशेष छूट

 रायपुर। CG News : राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के हित में एक अहम निर्णय लिया है। जिसके तहत संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए 30 दिनों की विशेष छूट प्रदान की है। रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर द्वारा लिखे गये पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है।

गौरतलब है कि बीते वर्षों में भी कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च में विशेष छूट प्रदान किया था। इस वर्ष भी 2022-23 की संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु पूर्व में दी गई छूट की समय सीमा 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई है।

इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टर, आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत को पत्र जारी कर कहा गया हैं कि नागरिकों द्वारा कार्यालय में आकर संम्पत्ति कर के भुगतान करने की स्थिति में, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जाए।

फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर संम्पत्ति कर की वसूली की जाए तथा नागरीकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए ।

 
CG News : बेटियों की शादी के लिए नहीं करनी होगी पैसों की फिक्र, सरकार देगी 50 हजार रुपए, ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ

CG News : बेटियों की शादी के लिए नहीं करनी होगी पैसों की फिक्र, सरकार देगी 50 हजार रुपए, ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ

 रायपुर। CG News : राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इस वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में इस योजना के लिए 38 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। इससे कई परिवारों का अपनी बेटियों का धूम-धाम से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने योजना के तहत राशि में दो बार वृद्धि की है। बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रस्तुत पहले बजट में ही बेटियों के विवाह को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2019 में विवाह अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था।

अब यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। वर्ष 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी 19 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 38 करोड़ रूपए कर दी गई है। इससे कई परिवारों में बेटियों के विवाह को लेकर चिंता दूर हुई है।

गौरतलब है कि कई परिवारों में आर्थिक परेशानियों के चलते बेटी का विवाह कठिन हो जाता है। इन परिस्थितियों में राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह के लिए सहायता करती है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची

को रोकना और सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से गरीब परिवार के आत्मसम्मान में वृद्धि के साथ उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।

योजना तहत देय लाभ

योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें वर-वधु की श्रृंगार सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग के सामान उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से रूपए भी दिए जाते हैं।

सामूहिक विवाह आयोजन व्यवस्था के लिए भी कुछ राशि व्यय की जाती है। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी या एकीकृत बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली सकती है।

CG Crime : पहले महिला को अकेले में बुलाया, फिर आरोपी ने किया रेप, चढ़ा पुलिस के हत्थे

CG Crime : पहले महिला को अकेले में बुलाया, फिर आरोपी ने किया रेप, चढ़ा पुलिस के हत्थे

 कवर्धा। CG Crime : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल कबीरधाम जिले के ग्राम कुई में रहने वाले राजेश कुमार सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता महिला को किसी बहाने से अकेले में मिलने बुलाया और उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

कवर्धा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया, दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना के बाद युवक फरार हो गया था. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

CG Police Transfer: 7 टीआई, 4 SI समेत 16 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

CG Police Transfer: 7 टीआई, 4 SI समेत 16 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फिर से पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. बिलासपुर जिले में इसबार 16 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है.

Bilaspur Police Transfer: इसमें 7 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 5 सहायक उप निरीक्षक समेत किल 16 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए आदेश और लिस्ट जारी किया है।

यहाँ देखें लिस्ट…

 

CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ में इस जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, DEO ने जारी किया आदेश, जानिए नया टाइम टेबल

CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ में इस जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, DEO ने जारी किया आदेश, जानिए नया टाइम टेबल

 धमतरी। प्रदेश में बारिश की बूंदाबांदी के बीच भीषण गरमी भी पड़ रही है। गरमी का सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। गरमी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जा चुकाहै। रायपुर, कवर्धा, रायगढ़, राजनांदगांव सहित करीब 10 जिलों में समय में बदलाव हो चुका है। अब धमतरी जिले में भी स्कूलों का समय बदला गया है।

अप्रैल माह में गर्मी बढ़ते गर्मी और तापमान के चलते धमतरी में स्कुल का संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस बाबत डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं गर्मी को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं,पालकों द्वारा स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की जा रही थी। जिसके तहत जिला शिक्षा धमतरी ने स्कूल लगने के समय में परिवर्तन किया है। जिससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुये धमतरी जिले के सभी शासकीय / अर्द्ध शासकीय / अशासकीय स्कूली शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 8 अप्रेल2023 दिन शनिवार से प्रभावशील होगा।

शाला संचालन का समय :-

एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शालाएं / हाई – हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक, ऐसी शालाए जहां कक्षायें दो पालियों में संचालित होती है,वहाँ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः11:30 से अपरान्ह4:30बजे तक रहेगी। कार्यालय का समय यथावत रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश वाजपेई ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन किया गया है जो शनिवार 8 अप्रैल से प्रभावशील रहेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, संपत्ति कर जमा कराने के तिथि में की वृद्धि, अब यह है अंतिम तारीख

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, संपत्ति कर जमा कराने के तिथि में की वृद्धि, अब यह है अंतिम तारीख

 रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों के हित में सम्पत्ति कर भुगतान में विशेष छूट प्रदान करने का अहम् निर्णय लिया गया हैं। इसके तहत राज्य में सम्पत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च को बढाकर अब 30 अप्रैल तक कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया की पहल पर अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए एक महीना का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि गत वर्षो में महामारी(कोविड -19) को दृष्टिगत रखते हुए संपत्तिकर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथी 31 मार्च में विशेष छूट प्रदान करते हुए अतिरिक्त अवसर दिया गया था । इस वर्ष 2022-23 की सम्पत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए पूर्व में दिए गए छूट की समय सीमा -15 अप्रैल 2023 तक, को बढाकर 30 अप्रैल 2023 तक कर दी गई हैं।

इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टर, आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत को जारी पत्र में कहा गया हैं कि नागरिकों द्वारा कार्यालय में आकर संम्पत्ति कर के भुगतान की स्थिति में, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जाए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर संम्पत्ति कर की वसूली की जाए तथा नागरीकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए ।

CG NEWS : बेटी के पैदा होने से नाराज थी दादी, कुँए में फेंककर ले ली नवजात की जान, ऐसे हुआ खुलासा

CG NEWS : बेटी के पैदा होने से नाराज थी दादी, कुँए में फेंककर ले ली नवजात की जान, ऐसे हुआ खुलासा

 सूरजपुर। CG NEWS : इस 21वीं सदी में लड़कियां लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर हर काम कर रही हैं. इसके बावजूद समाज में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले से सामने आया है. यहां बेटी पैदा होने पर कलयुगी दादी ने 15 दिन की नवजात को कुएं में फेंककर उसकी जान ले ली. मामला करंजी चौकी इलाके का है।

दरअसल, 1 अप्रैल को करंजी गांव के निवासी पंकज विश्वास ने यहां चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया कि कि वह सुबह काम करने राईस मिल गया था. घर में पत्नी, बहु और नातिन थी. नातिन की उम्र 15 दिन थी. दूसरे घर में मां, भाई और बहु थे. शाम को मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि नातिन को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया. सूचना पर वो घर पहुंचा जहां भीड़ लगी हुई थी.

कुएं में मिली नवजात की लाश

इधर मामले की सूचना मिलते ही एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी करंजी पुलिस समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा. साथ ही नवजात बच्ची की खोजबीन के निर्देश दिए. इतना ही नहीं बच्ची के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पूरे जिले की पुलिस को एलर्ट कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिशु की खोजबीन की. इस दौरान बच्ची घर के बाड़ी स्थित कुएं में मिली. जब उसे कुएं से बाहर निकाला गया, तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 302, 201 के तहत नवजात शिशु की हत्या करने का मामला दर्ज की. इसके बाद एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी प्रभारी करंजी को मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इसके बाद एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी जे.पी. भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी करंजी पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई।

दादी ही निकली कातिल

वहीं पुलिस पूछताछ में नवजात शिशु कि मां ने बताया कि जब वो अपनी बेटी के साथ सो रही थी, तब उसकी सास मिताली विश्वास उसकी बच्ची को उठाकर ले गई थी. जब वो सोकर उठी तो अपनी सास से बच्चा के बारे में पूछा. इस पर सास बोली कि वो बच्ची को नहीं ले गई. इसके बाद पुलिस को मिताली के उपर शक हुआ. शक के आधार पर ही पुलिस ने मिताली से कड़ाई से पूछताछ की।

इस दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि लड़की पैदा हुई थी. इसी कारण वो बच्ची को उठाकर ले गई और कुआं में फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिताली विश्वास को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

CG BREAKING : प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील

CG BREAKING : प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील

 सूरजपुर। CG BREAKING : जिले में रश्मि निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन जाँच में जुट गया है, वहीँ प्रशासन ने रश्मि निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

दरअसल नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद  तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील करा दिया और बताया कि जांच में किसी प्रकार छेड़खानी ना हो इसलिए अभी सील कर दिया गया है।

IAS BREAKING : बदले गए राज्य सूचना आयोग के सचिव, जानिए किस IAS को मिली जिम्मेदारी

IAS BREAKING : बदले गए राज्य सूचना आयोग के सचिव, जानिए किस IAS को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन ने दो IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इसके साथ ही असंवर्गीय पद को IAS सेवा नियम के मुताबिक कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

GAD के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. इसी के साथ IAS आनंद कुमार मसीह को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। देखें आदेश :

CG NEWS : प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग की डेट जारी, इन बिंदुओं के आधार पर होगा प्रमोशन

CG NEWS : प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग की डेट जारी, इन बिंदुओं के आधार पर होगा प्रमोशन

 कोरबा : काफी दिनों से अटके प्रधान पाठक प्रमोशन की काउंसिलिंग डेट जारी कर दी गई है। 17 से 24 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी। बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कोरबा में प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग डेट जारी हो गई है। कोरबा में सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के लिए प्रमोशन को स्थगित किये जाने के बाद कुछ लोगों ने इसे लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के स्टे के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया रूक गयी थी। अब कोर्ट का फैसला आने के बाद कोरबा जिले में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 29 मार्च को जारी हाईकोर्ट के निर्देश के तारतम्य में हाईकोर्ट ने विकासखंडवार काउंसिलिंग की डेट जारी की है। प्रमोशन को लेकर 10 अलग-अलग बिंदुओं को जारी किया गया है। कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इन निर्देश के मुताबिक ही प्रमोशन की प्रक्रिया होगी। 17 से 24 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी।

जिला स्तरीय काउंसलिंग समिति की बैठक दिनांक 29.03.2023 में लिये गये निर्णय अनुसार निम्नानुसार कार्यवाही निर्धारित की जाती है :-

Weather News : छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले रहा है मौसम, बारिश,वज्रपात की रहेगी संभावना….

Weather News : छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले रहा है मौसम, बारिश,वज्रपात की रहेगी संभावना….

 रायपुर। Weather News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने फिर मौसम ली अंगड़ाई। तेज धूप के बाद अचानक बादल छाने और हल्की बारिश की आशंका बनीं हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, 6, 7 और 8 अप्रैल को रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोन के कारण प्रदेश में नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दो सिस्टम के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 
Breaking News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर एवं पटाखे सहित अन्य सामग्री बरामद…

Breaking News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर एवं पटाखे सहित अन्य सामग्री बरामद…

 नारायणपुर। Narayanpur Breaking News : नक्सल प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा नक्सल स्मारक नष्ट किया गया। मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत का मामला।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। यह पूरा मामला नारायणपुर मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत। बिजली के वायर एवं फटाखे आदि सामग्री बरामद किया गया है और साथ स्मारक को जलाकर ध्वस्त किया गया। जिला नारायणपुर से डी.आर.जी. एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु धनोरा-ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान की नीयत से रखे बिजली के वायर, फटाखे, आदि सामग्री बरामद किया गया है।

Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने रद्द की 14 ट्रेनें, लेटलतीफी से नही मिली राहत, अब ट्रेन रद्द से यात्री हलाकान

Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने रद्द की 14 ट्रेनें, लेटलतीफी से नही मिली राहत, अब ट्रेन रद्द से यात्री हलाकान

 बिलासपुर। Train Cancelled : एसईसीआर से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से छुटकारा नहीं मिला था कि अब उन्हें एक बार फिर से ट्रेन रद्द की समस्या से जूझना पड़ा। दरअसल गत बुधवार 5 अप्रैल को खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत रेल रोको आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके मद्देनजर मुंबई मेल, दुरंतो , साउथ बिहार और शालीमार जैसे 14 ट्रेनों को एसईसीआर मार्ग पर रद्द कर शालीमार के मार्ग को परिवर्तन किया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां :-

01. दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द की गई है।
02. दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द की गई है ।
03. दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12151 कुर्ला- शालीमार एक्सप्रेस रद्द की गई है।
04. दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द की गई है ।
05. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 22170 सांतरागाछी –जबलपुर एक्सप्रेस रद्द की गई है।
06. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12222 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस रद्द की गई है ।
07. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस रद्द की गई है ।
08. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 22894 हावड़ा-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस रद्द की गई है।
09. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 18030 सांतरागाछी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द की गई है।
10. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस रद्द की गई है।
11. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को मुंबई से रवाना होने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस रद्द की गई है ।
12. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली 18477 पूरी- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रद्द की गई है।
13. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द की गई है।
14. दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को राजेंद्रनगर से रवाना होने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द की गई है।

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां:-

01. दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को पोरबंदर से रवाना होने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग टाटानगर-चाण्डिल जंक्शन-मूरी-बोकारो स्टील सिटी-तालगरिया-आद्रा- मिदनापुर होकर रवाना होगी।

इस सम्बंध में यात्रियो से भी बात की गई जिन्होंने रेलवे को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। कुछ ने कहा कि एसईसीआर यात्री सुविधा के नाम पर रेल विस्तारीकरण, ऑटोमेटिक सिग्नल लाइनों के विस्तारीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक दिया। लेकिन अब भी यात्री है जो ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ कह रहे हैं एसईसीआर माल गाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है यही वजह है कि यात्री ट्रेनों को कहीं भी रोक दिया जाता है और माल गाड़ियों को पहले पास किया जाता है।

CG NEWS : बीजेपी का मिशन बस्तर, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 8 अप्रैल को,10 अप्रैल को जगदलपुर आएंगे प्रभारी ओम माथुर

CG NEWS : बीजेपी का मिशन बस्तर, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 8 अप्रैल को,10 अप्रैल को जगदलपुर आएंगे प्रभारी ओम माथुर

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के केंद्रीय मंत्रियो का छत्तीसगढ़ आना-जाना लगा हुआ है। बीते 25 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के जगदलपुर आये थे। जिसे चुनाव के लिए काफी अहम माना गया है। भाजपा लगातर बैठकों के जरिये कार्यकर्ताओं को रिचार्ज और नयी रणनीति बनाने में जुटी है।

इन सब के बीज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 8 अप्रैल को बुलायी गयी है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। भाजपा में सबसे ज्यादा दबाव जातिगत समीकरण को साधने पर है। नाराज सामान्य वर्ग को पार्टी में कैसे जोड़ा जाए उसकी चिंता भी पार्टी को है। साथ ही नए सिरे से विभिन्न समितियों के गठन की रायशुमारी होगी। संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इधर, भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। हालांकि ओम माथुर का कार्यक्रम अभी पूरी तरह से तय नहीं हुआ है, लेकिन आज कल में उनका दौरा कार्यक्रम जारी हो सकता है। अभी बस्तर में संभाग की सभी 12 विधानसभा सीट और बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा यहां दोबारा जनता का विश्वास प्राप्त करने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

जगदलपुर में संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन
दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा।

बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि ओम माथुर के बस्तर प्रवास का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। एक दो दिन में दौरा कार्यक्रम जारी हो जाएगा। प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को उनके बस्तर आने की बात कही गई है।

CG BIG NEWS : High Court का बड़ा फैसला, ऑटो एक्सपो में वाहनों पर 50 फीसदी छूट पर लगाई गई याचिका खारिज

CG BIG NEWS : High Court का बड़ा फैसला, ऑटो एक्सपो में वाहनों पर 50 फीसदी छूट पर लगाई गई याचिका खारिज

 रायपुर : CG BIG NEWS : राजधानी रायपुर में 24 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में वाहनों की खरीदी पर राज्य सरकार की ओर से परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया गया था. जिस पर कुछ ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों ने रोक लगाने के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट (High Court) में याचिका दायर की थी. वहीं इस मामले में अब हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के आवेदन को खारिज कर दिया है.

बता दें कि, आम लोगों को राहत पहुंचाने के राज्य सरकार की ओर से परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया गया था. जिसके बाद कोरबा और अंबिकापुर के कुछ ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों ने ऑटो एक्सपो 2023 पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी. जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है. रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है. इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि, परिवहन विभाग का नोटिफिकेशन जनहित में था.

वहीं राडा की ओर से मामले की पैरवी देश के जाने-माने वकील कपिल सिब्बल औऱ बिलासपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील सुमेश बजाज ने की है.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य का कोई भी डीलर ऑटो एक्सपो में आकर वाहन बेंच सकता है. रोक सिर्फ अन्य राज्यों के डीलर के आने पर थी. लेकिन सरकार पर यह आरोप लगाया गया कि, सिर्फ़ रायपुर के डीलर्स फायदा दिया जा रहा है, जो बिल्कुल निराधार और गलत साबित हुआ.

CG News : रायपुर में ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल साथ ही जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब (सरहुल) समारोह में होंगे शामिल

CG News : रायपुर में ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल साथ ही जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब (सरहुल) समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेलआज जशपुर, सरगुजा और राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे सरना पूजा स्थल, दीपू बगीचा में आयोजित खद्दी परब धरती पूजा (सरहुल) समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अम्बिकापुर से दोपहर 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

श्री हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे

मुख्यमंत्री  बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे।

आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, बाल- बाल बचें मवेशी चरवाहे

आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, बाल- बाल बचें मवेशी चरवाहे

 कोंडागांव। कोंडागांव थाना क्षेत्र के मर्दापाल में जंगल में चर रहे मवेशियों पर गाज गिरने से 15 की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी गांव के सरपंच से लेकर अन्य उच्च अधिकारियों को दी।

मामले की जानकारी देते हुए ओलधर कोर्राम ने बताया कि उसका छोटा भाई लिमधर व धनसिंह के मवेशी घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में चर रहे थे कि कल दोपहर को आए आंधी तूफान के चलते सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए थे। इसी दौरान बिजली चमकने के साथ ही गाज गिरने से धनसिंह की 12 मवेशी व लिमधर के 3 मवेशियों की मौत हो गई।

आज से 4 घंटे तक ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गर्मी को देखते विभाग ने लिया फैसला

आज से 4 घंटे तक ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गर्मी को देखते विभाग ने लिया फैसला

 रायपुर। गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र( anganwadi kendra) संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

SUICIDE NEWS : शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

SUICIDE NEWS : शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

 दुर्ग। SUICIDE NEWS : भिलाई शहर के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी (Nurse of Shankaracharya Hospital hanged herself) लगाकर आत्महत्या कर ली। नर्स ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या किस वजह से की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतका नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) है, वह खैरागढ़ की रहने वाली थी। दोपहर 3 बजे उसकी रूममेट जब वापस हॉस्टल लौटी, तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को तत्काल दी गई। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।

कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न…

कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न…

 रायपुर,  कलिंगा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग ने 3 और 4 अप्रैल, 2023 को विश्वविद्यालय सभागार में पुस्तकालयाध्यक्ष को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। समाधान महाविद्यालय बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाधान कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना गीत, राजकीय गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किए ।

गणमान्य व्यक्तियों डॉ. आर श्रीधर, कुलपति, डॉ. संदीप गांधी, रजिस्ट्रार, श्रीमती जैस्मीन जोशी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. राहुल मिश्रा, डीन एकेडमिक्स अफेयर्स, डॉ. सुशांत कुमार साहू, पुस्तकालयाध्यक्ष और डॉ. अलका तिवारी, चेयरपर्सन, समाधान कॉलेज, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अवधेश पटेल, सचिव, डॉ. मानिकपुरी संगीत शिक्षक द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित किए गए।डॉ सुशांत कुमार साहू ने स्वागत भाषण दिया। संसाधन व्यक्ति डॉ प्रवीण शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुजरात के गांधी नगर स्थित इंफिलबनेट सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार शामिल थे।

कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर, पंजाब के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ डीपी त्रिपाठी विषय विशेषज्ञ और संसाधन व्यक्ति थे। कार्यशाला में देश भर से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों को एकीकृत पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर (ILMS) कोहा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुशांत कुमार साहू ने बताया कि कोहा पहला ओपन-सोर्स (OSS) वेब-आधारित ILMS है जिसमें परिसंचरण सूचीपत्र बनाना, अधिग्रहण, श्रृंखला, संरक्षक (सदस्य) प्रबंधन, पुस्तकालय शाखा संबंधों और कई अन्य विशेषताओं के लिए मॉड्यूल शामिल हैं। कोहा को अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय मानकों और प्रोटोकॉल का उपयोग करके बनाया गया है जो कोहा और अन्य प्रणाली के बीच अंतरप्रचालनीयता सुनिश्चित करता हैं।

यह MARC, Z39.50, RFID, वेब 2.0, आदि जैसी तकनीकों और मानकों का समर्थन करता है। उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस कॉन्फ़िगर करने योग्य और अनुकूलनीय है और इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। कोहा में अधिकांश विशेषताएं हैं जिनकी एक ILMS में अपेक्षा की जाती है। समारोह की विधिनायक एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं सुखप्रीत कौर व अंजलि भार्गव थीं।

समापन समारोह के दौरान कुलपति डॉ आर श्रीधर उपस्थित थे। डॉ एस साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन समिति में समाधान कॉलेज के लाइब्रेरियन श्री ब्रह्मेन्द्र तिवारी, सहायक लाइब्रेरियन श्री सतीश कुमार साहू, श्री विजय कुमार साहू, श्री प्रदीप सिंह, श्री विपिन बांगर, श्री महेश्वर पाल और श्री गौतम पटेल शामिल थे।

संदीप साहू के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर साहू समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

संदीप साहू के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर साहू समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

समाज में युवाओं की सहभागिता अधिक से अधिक हो : संदीप साहू

 रायपुर -   संदीप साहू जी के अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू  और तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष व नव मनोनीत साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू 
 
भक्त माता कर्मा  के जन्म स्थली झांसी (उत्तर प्रदेश) व कर्म स्थली नरवरगढ़ (मध्यप्रदेश) से दर्शन कर राजधानी रायपुर आगमन पर सामाजिकजनों ने  फूल-माला व खुमरी पहनाकर  गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर युवाओं ने राजधानी के फाफाडीह चौक से साहू छात्रावास टीकरापारा तक रैली निकालकर स्वागत ,अभिनंदन किया। साथ ही  आकाशवाणी चौक स्थित माता काली का दर्शन व साहू छात्रावास टिकरापारा रायपुर में स्थित भक्त मॉ कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर  साहू समाज के उत्थान की मंगल कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष  टहल साहू  ने कहा कि हम सब के लिए गौरव का विषय है कि साहू समाज के युवा सम्राट  संदीप साहू के समाज के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए पुनः साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। 

युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप साहू  ने कहा कि माता कर्मा का आशिर्वाद है कि मैं बचपन से ही सामाजिक कार्यों में आ जा रहा हूँ। समाज मे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मुझे दिया गया है। मुझ पर भरोसा करते हुए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।मैं निश्चित ही समाज के हर कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करता रहूंगा। युवा साथियों से मेरा आग्रह है कि समाज के प्रति दृढ़ निश्चय रखते हुए सकारात्मक भाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चले ताकि समाज मे एकजुटता बनी रहे ।युवा प्रकोष्ठ के सभी साथियों के साथ मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं नशा उन्मूलन के प्रति कार्य करूँगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के  पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के  पदाधिकारीगण, रायपुर संभाग के पदाधिकारीगण,रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारीगण  व शहर जिला साहू संघ रायपुर के  पदाधिकारीगण भारी संख्या के उपस्थित हुए।