रायपुर । आज छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ प्रदर्शन करने वाला है। आरक्षण और भत्ता जैसी मुद्दे को लेकर बेरोजगार संघ मोर्चा खोलने वाला है। आज सभी बेरोजगार बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में जुटेंगे। छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ आज बूढ़ातालाब से महाआंदोलन का आगाज करेंगे। अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ बेरोजगार संघ जमकर प्रदर्शन करने वाले है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है। अप्रैल महीने से बेरोजगारी भत्ता देने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीयन शुरु हो गई है।
गीता राजपूत के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि सामाजिक जागरण के बाद ही शराबबंदी करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का नशा नुकसानदायक है। धन की बर्बादी के साथ नशा करने वालों की प्रतिष्ठा भी खराब होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्री होल़्डिंग, आवास नियमितीकरण, बिजली बिल माफ, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर, दाई दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं शहरों में चल रही हैं।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख़्यमंत्री द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं-
1. विधानसभा के विभिन्न वार्डो में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराया जायेगा।
2. मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराया जायेगा ।
3. इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराया जायेगा।
4. बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली व विद्युत सुविधा का विस्तार कराया जायेगा।
5. मटन / मछली मार्केट का पुनर्निर्माण कराया जायेगा ।
6. लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण कराया जायेगा।
7. शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराया जायेगा।
8. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण कराया जायेगा।
9. नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
10. जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
11. बोरसी, पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।
12. बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण करवाया जायेगा।































