CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Chhattisgarh News : सर्च इंजन गूगल बन रहा सायबर फ्रॉड का माध्यम, IG ने गूगल को भेजा नोटिस

Chhattisgarh News : सर्च इंजन गूगल बन रहा सायबर फ्रॉड का माध्यम, IG ने गूगल को भेजा नोटिस

 अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा गूगल के जरिए वर्तमान समय( latest) में नई तकनीकी के ठगी-धोखाधड़ी एवं सायबर के जरिए हो रहें अपराधों को संज्ञान में लेते हुए गूगल( google) को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिये।

सर्च रिजल्ट( search result) उस संगठन का संपर्क नंबर दिखाता है जिसे उस व्यक्ति द्वारा सही मान लिया जाता है।जब वह उस नंबर पर कॉल करता है, तो कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति उससे व्यक्तिगत विवरण या ओटीपी साझा करने या मोबाइल पर कुछ एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहता है। कॉल करने वाले को लगता है कि वह संगठन के प्रतिनिधि के साथ जानकारी साझा कर रहा है, जबकि वास्तव में वह एक फ्रॉड से बात कर रहा होता है जो कॉल करने वाले का फोन हैक कर उसकी मेहनत की कमाई हड़प लेता है।

फ्रॉड( fraud) में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता

इस तरह के फ्रॉड में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता और पुलिस के कहने पर उस सर्च रिजल्ट को ब्लॉक कर देता है, तब तक जालसाज कई व्यक्तियों को ठग चुका होता है। इसलिए गूगल को अपने सर्च एल्गोरिथम को संशोधित करना चाहिए ताकि खोज परिणामों की प्रामाणिकता बनी रहे, और लोगों की गाढ़ी कमाई के साथ धोखा न हो।

गोपाल गर्ग ने गूगल को नोटिस जारी करने के निर्देश

गूगल के जरिए हो रहे ठगी के शिकार एवं सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने गूगल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । और साथ ही रेंज आईजी द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि कृपया इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें और किसी भी संगठन का संपर्क नंबर या ईमेल आईडी प्राप्त करने के लिए गूगल परिणामों पर विश्वास न करें।

CG Accident News : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

CG Accident News : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर  उछल गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।  दो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र के सिलतरा निवासी विश्वनाथ (33) मरावी पिता बिसाहू मरावी अपने परिवार सहित तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रिश्तेदार के घर पर छट्‌ठी मनाने आया था। रविवार की रात करीब आठ बजे विश्वनाथ अपने दो अन्य रिश्तेदार केदार मरावी (35) पिता मयाराम मरावी और उसके भाई विक्रम मरावी पिता मायाराम मरावी को बाइक में लेकर घूमने निकला था। अभी उनकी बाइक सीएमडी चौक के पास पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक को विश्वनाथ चला रहा था। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। चौक में वह गति को कंट्रोल नहीं कर सका और अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई।

1 की मौत, दो घायल

हादसा इतना जबरदस्त था कि विश्वनाथ बाइक से उछलकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

CG Cabinet Meeting : भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting : भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आगामी बजट के साथ कई फैसलों पर मुहर लगेगी। आज के इस बैठक में बजट प्रस्तावों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh)होना है, लिहाजा कैबिनेट में मंत्रियों को दी गयी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हो सकती है।बैठक में आरक्षण विधेयक को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

कर्मचारियों के संदर्भ में आये प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में चर्चा

1 मार्च( march) से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भी कैबिनेट (CG Cabinet Meeting) की बैठक में चर्चा होगी। सत्र के पूर्व राज्यपाल के अभिभाषण और बजट को लेकर आये प्रस्तावों पर कैबिनेट( cabinet) की बैठक में चर्चा हो सकती है। कई कर्मचारी शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं। ऐसे में बजट प्रस्तावों में विभागों से कर्मचारियों के संदर्भ में आये प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

CG Accident Breaking : देवी दर्शन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तेज़ रफ्तार मेटाडोर पलटी, 52 लोग थे सवार, 22 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

CG Accident Breaking : देवी दर्शन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तेज़ रफ्तार मेटाडोर पलटी, 52 लोग थे सवार, 22 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

 बिलासपुर।  बिलासपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दस की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के करीब 52 लोग मेटाडोर में सवार होकर मरही माता देवी दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बीच सड़क में अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

एएसआई हेमंत सिंह ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी विक्रम सिंह धुर्वे पिता शंकरसिंह धुर्वे (37) अपने परिवार व रिश्तेदार सहित करीब 52 लोगों को लेकर देवी दर्शन करने के लिए भनवारटंक स्थिति मरहीमाता देवी दर्शन करने आए थे। सभी मेटाडोर में सवार थे। इनमें महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। दोपहर में देवी दर्शन करने के बाद सभी लोग मेटाडोर में सवार होकर वापस अपने गांव जाने के लिए निकले थे। शाम करीब 5 बजे मेटाडोर खोंगसरा मार्ग पर बिटकुली के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई।

हादसे में लोगों में अफरा-तफरी मच गई

पुलिस की पूछताछ में घायल ग्रामीणों ने बताया कि वाहन का चालक राजकमल काफी तेज रफ्तार से चला रहा था और मेटाडोर लहरा रही थी। इस हादसे के बाद उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते-चिल्लाते रहे।

आसपास के लोग घायलों की मदद

हादसे के बाद आसपास के लोग  मदद के लिए दौड़े। मेटाडोर में फंसे लोगों को उन्होंने बाहर निकाला। फिर पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अंग्रेजी स्कूलों की श्रृंखला से जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभावान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बहुत ही कम समय में इन स्कूलों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं।

प्रदेश में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और हिंदी माध्यम के 32 स्कूल संचालित हैं, वहीं आगामी शिक्षण सत्र से 422 स्कूलों का संचालन किया जाना भी प्रस्तावित है। नये प्रस्तावित स्कूलों में सरगुजा और बस्तर संभाग के 252 स्कूल शामिल होंगे, ताकि सुदूर अंचलों एवं पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर सके। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम कॉलेज प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की लोकप्रियता का अंदाजा मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों के दौरान इन स्कूलों की मांग और इन स्कूलों में पढ़ने वाले फर्राटेदार अंग्रेजी से लगाया जा सकता है। इन स्कूलों के प्रारंभ होने से गरीब और कमजोर तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में नाममात्र की फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ-साथ् विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।

राज्य सरकार द्वारा इन स्कूलों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य राज्यों के विद्यार्थियों से पीछे न रहे। सभी अंगेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम स्कूलों में सीबीएससी का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 03 जुलाई 2020 को प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल की सबसे पहले शुरूआत हुई थी। योजना के अंतर्गत प्रांरभ हुए 247 स्कूलों में लगभग ढ़ाई लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, लैंग्वेज लैब, कम्प्यूटर और साइंस लैब के साथ ही टेनिस और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है।

CG NEWS : बाँध में नहाने के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे बाद मिली लाश

CG NEWS : बाँध में नहाने के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे बाद मिली लाश

 सूरजपुर। CG NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ ग्राम देवीपुर में एक युवक की बाँध में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बाढ़ बचाव दल के द्वारा लगभग 18 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, तब कहीं जाकर युवक का शव बरामद हो सका।

दरअसल राजापुर का रहने वाला मृतक जयसिंह सूरजपुर में ही रह कर कैटरिंग में काम करता था। शनिवार की शाम वह देवीपुर के बांध पर नहाने गया हुआ था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बाढ़ बचाव दल की संयुक्त टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन के शुरुआत की और 18 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा किराना व्यवसायी, धारदार हथियार से भी किये कई वार, देखते रहे लोग, आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा किराना व्यवसायी, धारदार हथियार से भी किये कई वार, देखते रहे लोग, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी के गुढियारी से दिल दहला घटना हुई है जिसमें एक युवक हाथ में एक धारदार हथियार लिए नाबालिग लड़की का पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। यही नहीं  शख्स ने नाबालिग लड़की को खुलेआम सड़कों पर बाल पकड़कर घूमाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में नाबालिग की हालत नाजुक 

दरसअल ये पूरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पहाड़ी चौक की है। आरोपी का नाम ओंकार तिवारी है। आरोपी किराने की दुकान चलाता है। दुकान में नाबालिग बालिका काम करती है। दुकानदार पर आरोप है कि बालिका को सैलरी नहीं मिली थी। सैलरी मांगने ही बीते शनिवार को बालिका आरोपी के पास पहुंची थी। इस बात पर दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि उसने गंडासे से बालिका की गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया, और फिर नाबालिग लड़की को पहाड़ी चौक की सड़कों पर बाल पकड़कर घुमाता रहा, मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, डर के मारे कोई भी स्थानीय मदद के लिए सामने नहीं आया।

वहीं वारदात के बाद पकड़ने गई पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल युवती हालत गंभीर बताई जा रही है।

RAIPUR BREAKING : मैच देखने रायपुर पहुंची मुंबई के मॉडल से ड्राइवर ने की बदसलूकी, आरोपी चालक गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING : मैच देखने रायपुर पहुंची मुंबई के मॉडल से ड्राइवर ने की बदसलूकी, आरोपी चालक गिरफ्तार

 रायपुर। RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ की राजधानी में चल रहे CCL में पहुंची मुम्बई की मॉडल से ड्राइवर ने बदसलूकी की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मॉडल शनिवार को मुंबई और चेन्नई का मैच देखकर लौट रही थी, तभी शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसका मॉडल ने विरोध किया, जिसपर ड्राइवर ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसे बीच रास्ते में उतार दिया और फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस से की, जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर रामकली महंत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ चालक की कार भी जब्त कर ली गई है।

RAIPUR NEWS :मुख्यमंत्री बघेल को विराट सत्संग सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

RAIPUR NEWS :मुख्यमंत्री बघेल को विराट सत्संग सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अखिल छत्तीसगढ़ कबीर पंथ के सदगुरु असंग आश्रम सोनपैरी के संत मण्डली ने सौजन्य मुलाकात की।

पदाधिकारी मुकेश कोसले ने अखिल छत्तीसगढ़ कबीर पंथ द्वारा आगामी 1 मार्च को सोनपैरी-सेजबहार रायपुर में आयोजित विराट सत्संग सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बड़ी विनम्रता के साथ आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है : भूपेश बघेल

आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है : भूपेश बघेल

 रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले श्री राजीव लोचन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पश्चात लक्ष्मण झूला में ईरिक्शा चढ़कर सीधे श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंंचे। वहां उन्होंने जल चढ़ाकर अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्य महोत्सव मंच पर पहुंचते ही भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पं. अर्जुननयन तिवारी सहित पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चर किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी कलाकरों के साथ विदेशी कलाकरों का भी हम अभिनंदन करते हैं ।राजिम माघी पुन्नी मेला की शुरूआत एव ंसमापन दोनों अवसर पर आने का अवसर मिला। लक्ष्मण झूला का पिछले साल लोकार्पण किया था। मेला के बारे में ताम्रध्वज साहू, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल चर्चा करते थे। पहले जिस नाम से यह मेला हो रहा था, उसमें छत्तीसगढ़ी खुशबू नहीं आती थी, परंतु अब संस्कृति की महक बराबर फैल रही है।

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रामायण प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले मंडली को 12 हजार पंचायत को 5 हजार पुरस्कार, जनपद स्तर पर 10 हजार, जिला स्तर पर 50 हजार प्रदान किया गया और राज्य स्तर पर हुंए प्रतियोगिता में लाखों रूपए देकर पुरस्कृत किया गया है। देश में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं होता है, आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहे। आस्था के केन्द्र को विकसित करने का काम हमारी सरकार कर रही है। राजिम पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। नवीन मेला ग्राऊण्ड को विकसित करने का काम कर रहे हैं। कहीं भी भेदभाव हम नहीं कर रहे हैं। सबका बराबर विकास हो रहा है। नृत्य संगीत को सहेजने का काम हो रहे है। गौ माता की सेवा केवल छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया को मुख्यमंत्री ने किया सकार – ताम्रध्वज साहू

धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आने वाले साल में 60 एकड़ आरक्षित भूमि पर माघी पुन्नी मेला लगेगा। इसके लिए 100 करोड़ की राशि लगेगा। टेण्डर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। फोर लेन सहित अनेक काम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजिम धर्म, आस्था और संस्कृति की भूमि है। पैरी, सोढ़ूर एवं महानदी के संगम में मेला लगता है। हम हर साल नया करने का प्रयास करते हैं। 12 सौ साल पहले कुलेश्वर नाथ महादेव का निर्माण देवी सीता ने किया था। पंचकोशी यात्रा से लेकर अनेक खूबियां इस भूमि की है। रामचंद जी ने सर्वाधिक 10 साल यहां बिताया। राजिम में सर्वाधित राम वनगमन परिपथ के अंतर्गत 19 करोड़ का काम हो रहा है। पहले छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया करते थे, लेकिन बढ़िया नहीं था। बढ़िया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया है, जो यहां के संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान में जुड़ा है। इसलिए अब छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कह सकते हैं। मेला समापन होने के बाद भी आने वाले चार दिनों तक चलती है, इसलिए प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं यथोचित रहेगी।

आस्था, विश्वास एवं संस्कृति का समागम है राजिम – अमरजीत भगत

संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राजिम आस्था, विश्वास एवं संस्कृति का समागम है। यहां की भव्यता के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। विदेश के भी रामायण यहां हुए हैं। यह सबसे बड़ा उदाहरण है।
राजिम के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम और स्नेह स्पष्ट दिख रहा है – अमितेश
राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि स्वयं शिव भगवान मेला में आते हैं और मनोकामना को पूरी करते हैं। श्याम भैया हमेशा विकास की बात करते थे। सिंचाई की सुविधा, सड़कों का जाल पर ज्यादा ध्यान दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार विकास पर ध्यान दे रहे हैं। आने वाले समय में दोबारा मुख्यमंत्री अवश्य बनेगा। दो-तीन महीने में लगातार राजिम आएं हैं, जबकि इतना तो पाटन भी नहीं गए हैं। उनका राजिम के प्रति प्रेम और स्नेह है, जो स्पष्ट दिख रही है।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारा को चरितार्थ किया – धनेन्द्र साहू

अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि महाशिवरात्रि पर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहा हूं। नया सरकार ने चार पिछले चार साल में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारा को चरितार्थ किया है। सभी क्षेत्र में पहचान बनाई है। आदमी के हैसियत बदले हैं। किसान से लेकर गौ पालक, भूमिहीन गरीब मजदूर, महिला स्वालम्बन आदि योजनाओं से इतिहास रच रहा है। मुख्यमंत्री जी ने सांस्कृतिक शोषण को दूर किया है। राम के नाम पर वोट की राजनीतिक चल रही थी। हमारी सरकार ने राम पर ही काम करके दिखा दिया। रामायण प्रतियोगिता से राम की कथा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मेला में अपार भीड़ रही है, जो यहां के व्यापार व्यवसाय को उन्नति का अवसर दे रहा है। आने वाला साल यहीं पर राजिम माघी पुन्नी मेला फिर से लगेगा।

नीतीश भारती ने सैंड आर्ट माध्यम से किया प्रदर्शन

नीतीश भारती द्वारा सैंड आर्ट का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गज ग्राहा युद्ध से लेकर उनके उद्धार पश्चात राजा रत्नाकर के द्वारा किए जा रहे यज्ञ में आसुरी शक्तियों के नाश के लिए विष्णु जी का आह्वान किया जाता है। उनके आवाज कान में पड़ते ही जिस अवस्था में थे, श्री हरि प्रगट हो गए और राजा को यहीं रहने का वरदान दिया। इस रेत कला के माध्यम से कांकेर के राजा से लेकर राजीम तेलिन भक्तिन माता के इतिहास को बताया। इस सैंड आर्ट का सीधा प्रसारण हुआ, इससे प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री ने मंच पर ही सम्मातिन किया।

शिवरात्रि मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत; 8 लोगों की हालत गंभीर

शिवरात्रि मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत; 8 लोगों की हालत गंभीर

 जांजगीर-चांपा। जिले के संकर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। करीब 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी महाशिवरात्रि का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि संकर गांव के रहने वाले 30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परसही नाला गांव में आयोजित महाशिवरात्रि के मेले में गए हुए थे। वहां से शनिवार देर शाम ये सभी वापस लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव से थोड़ी दूर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे से 5 फीट नीचे जाकर पलटा, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्गेश सिंह ठाकुर (19 वर्ष) और युगल किशोर पटेल (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से महिला-पुरुष समेत 8 लोगों से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि बिलासपुर में इलाज के दौरान 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

घायलों का इलाज जारी।
घायलों का इलाज जारी।
कुछ लोगों का इलाज अकलतरा सीएचसी में भी हो रहा है। जिन्हें मामूली चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। सभी लोग गांव के संकर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ड्राइवर की भी मौत।
ड्राइवर की भी मौत।
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक युगल किशोर पटेल जो काफी तेज रफ्तार में टैक्टर चला रहा था, वो गांव के मोड़ पर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। इससे ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली सहित सड़क किनारे 5 फीट नीचे जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

 

युवक का शव।
युवक का शव।
कार और हाइवा की आमने-सामने टक्कर

जांजगीर-चांपा जिले के ही ग्राम पुछेली में शुक्रवार रात कार और हाइवा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक संदीप साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

घायलों को लाया गया अस्पताल।
घायलों को लाया गया अस्पताल।
बम्हनीडीह थाना प्रभारी गणेश राजपूत ने बताया कि चांपा की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 16 CN 9094 और हाइवा वाहन के बीच शुक्रवार रात 10 बजे के करीब ग्राम पुछेली में टक्कर हुई। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जिसमें 10 साल का बच्चा भी शामिल है। कार सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

2 महिलाओं की हालत गंभीर।
2 महिलाओं की हालत गंभीर।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल पर परिवार के 5 लोग घायल मिले, वहीं कार चला रहे युवक संदीप साहू (33 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है। चालक का शव उसी में फंसा हुआ, जिसे बहुत मुश्किलों से बाहर निकाला गया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया, वहीं पांचों घायलों को CHC अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।

छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान ने किया सुसाइड

छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटे CRPF जवान ने किया सुसाइड

 दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर में शनिवार शाम सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद सीआरपीएफ अधिकारियों ने तुरंत घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया. लेकिन रायपुर पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई

बताया जा रहा है कि जवान अस का रहने वाला था. कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी मना कर वापस मुख्यालय लौटा था. जवान का नाम गुमिन दास है. सीआरपीएफ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्‍सलियों ने लगाई आग

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्‍सलियों ने लगाई आग

 कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र परतापुर थाना अंतर्गत परतापुर से कोइलीबेड़ा मार्ग पर कटगांव के पास नक्‍सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की है। शनिवार शाम करीब पांच बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी व एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया है। बतादें कि कोइलीबेड़ा मार्ग पर गत्ताकाल से मेंडी तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है ।

पकड़े गए नाबालिगों की रिहाई की मांग

नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर पुलिस पर आरोप लगाया है। नक्सलियों ने आलदंड के जंगलों में हुए मुठभेड़ में जवानों के घायल होने की बात कहते हुए पुलिस पर झूठी वाहवाही के लिए नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। वहीं मुठभेड़ के बाद आल्दंड के किसान जगन के खेती कार्य करने आए दो नाबालिगों को पुलिस द्वारा पकड़कर मारपीट कर उन्हे नक्सलियों द्वारा अपने साथ ले जाने का झूठा प्रचार किया गया। पकड़े गए दोनों नाबालिग की निशर्त रिहाई की मांग भी की है।

 

आलदंड के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई थी मुठभेड़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटेबेटिया के आलदंड के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। गश्त पर निकले जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा ने मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की पुष्टि की थी। मुठभेड़ बाद इलाके से दो नाबालिगों को पुलिस ने नक्सलियों के चंगुल से रिहा कराया था।

एसपी हटेगा या रॉबिनहुड नपेगा : अजय चंद्राकर

एसपी हटेगा या रॉबिनहुड नपेगा : अजय चंद्राकर

 रायपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा एसपी को हटाने की मांग के साथ बलरामपुर बंद करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है एसपी को हटाया जाएगा या अपनी ही सरकार के खिलाफ बंद का आयोजन करने वाले विधायक को नापा जायेगा।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के आंदोलन को बेशर्मी कहा जबकि ये पार्टी खुद अपने शहीद नेताओं को राजनीति का मोहरा बना रही है। जेब में सबूत लेकर घूम रहे हैं और ऐसे ही घूमते घूमते खुद गुम हो जाएंगे। आपकी आंखों में जरा सी भी शर्म बाकी है तो बतायें कि रॉबिनहुड  कांग्रेस विधायक बलरामपुर क्यों बंद करा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि एसपी हटेगा या रॉबिनहुड नपेगा?

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा यह बड़ी अजीब स्थिति है कि एसपी के खिलाफ सरकार के विधायक को ही बंद बुलाना पड़ रहा है मुख्यमंत्री अपने विधायक को तो रोक नहीं पा रहे हैं और विपक्ष के ऊपर तंज कस रहे है मुख्यमंत्री जी से न उनकी पार्टी संभल रही है ना यह प्रदेश।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई : ठाकुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई : ठाकुर

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की टारगेट किलिंग भाजपा नेताओ की संस्कृति है।आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिस दिन हत्या हुई उसी दिन कुछ लोग हत्या की खबर सुनने के बाद नागपुर में मिठाई वितरित कर रहे थे खुशियां मना रहे थे देश में कांग्रेस के नेता ही टारगेट किलिंग का शिकार हुए हैं  प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी टारगेट किलिंग कर हत्या की गई थी और इन सब का मकसद सिर्फ कांग्रेस के मजबूत नेतृत्वकर्ताओं को खत्म कर राजनीति को कमजोर करना था।कांग्रेस नेताओं की हत्या कर गांधी जी की अहिंसा की विचारधारा को खत्म करने का प्रयास किया गया।लेकिन विरोधी लोग असफल रहे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2013 में कांग्रेस पार्टी ने परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकालकर भ्रष्ट रमन भाजपा की सरकार की पोल खोल रही थी परिवर्तन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा था लेकिन जब परिवर्तन यात्रा बस्तर संभाग में पहुंची तब उसकी सुरक्षा में कटौती कर दिया गया और झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड हुए जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं कार्यकर्ताओं की शहादत हुई सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई और उसके बाद हुए विधानसभा के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनी डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और झीरम घाटी कांड की जांच को प्रभावित किया गया न्याय को बाधित किया गया पूरा प्रदेश ने देखा है कि कैसे परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ उसके बाद पुनः भाजपा की सरकार बनी। परिवर्तन यात्रा को पुख्ता सुरक्षा दी जाती तो 2013 में ही प्रदेश से रमन भाजपा सरकार की विदाई तय हो गई थी जनता में रमन सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश था और कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बना था जो परिवर्तन का खुला संदेश दे रहा था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जहां राजनितिक रूप से सीधी लड़ाई लड़ने में असफल हो जाती है। वहां हिंसा का सहारा लेकर राजनीति करती है। वैमनायता फैलाना हिंसा करना भाजपा का मूल चरित्र है। मौत पर राजनीति करना भाजपा की नीति है। देश में और कई ऐसे टारगेट किलिंग के मामले हैं जैसे जज लोया की संदेहास्पद मौत को भी टारगेट किलिंग की नजर से देखा जा रहा है गुजरात के गृह मंत्री रहे हरेन पंड्या की मौत पर भी सवाल उठे हैं और प्रवीण तोगड़िया ने भी अपनी जान को खतरा बताया है?

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी शुरू

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी शुरू

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से हवाएं आ रही है,लेकिन इनकी रफ्तार काफी कम है। हालांकि रविवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा और सरगुजा क्षेत्र में पारे में गिरावट आएगी। साथ ही रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दुर्ग व राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। हालांकि पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य रहे।

रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को मौसम में फिर से थोड़ा बदलाव के आसार है, और उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

प्रदेश में तापमान

  • शहर-अधिकतम-न्यूनतम 
  • रायपुर-33.2-18.7
  • बिलासपुर-32.0-17.2
  • जगदलपुर-31.9-15.9
  • अंबिकापुर-28.9-12.7
  • पेंड्रा रोड-31.3-14.0
महाशिवरात्रि में भांग मिला दूध पीना पड़ा महंगा, 16 लोग बीमार...

महाशिवरात्रि में भांग मिला दूध पीना पड़ा महंगा, 16 लोग बीमार...

 बालोद। महाशिवरात्रि पर्व के दिन प्रसाद के तौर पर दूध में मिलाकर भांग का वितरण किया गया। भांग पीने से 16 से अधिक व्यक्ति बीमार पड़ गए। जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। बीमार व्यक्तियों का इलाज शहर के निजी अस्पतालों व शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दरअसल शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया था। इसी तरह शहर के जय स्तंभ चौक के पास कुछ युवकों द्वारा प्रसाद के रूप में भांग का वितरण किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग भगवान का प्रसाद समझकर भांग का सेवन किये। जिसके कुछ घंटे बाद सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर के स्वास्थ्य संचय निजी अस्पताल में और जिला अस्पताल में दोनों जगह दर्जन भर से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं। जो सांस लेने की समस्या से लेकर पेट दर्द, सीने में दर्द और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुए। इसके साथ कुछ व्यक्ति बेसुध हैं। कई लोग बात नहीं कर पा रहे हैं। तो कई लोग अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। जिनमें कईयों को ग्लूकोज के बोतल भी चढ़ाएं गए

भांग पीने के कारण बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती हैं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हुए थे। जिन्होंने प्रसाद के रूप में भांग का सेवन किया है। जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे आनंद साहू, देवसिंग साहू, नितिन पटेल, लोमन नाथ योगी, अमित भास्कर, तेजेश्वर, मोनू, प्रशांत साहू, चुलेश्वर यादव, लीलाधर बघेल के अलावा अन्य बीमार व्यक्ति भी हैं।

 

10 IPS की निगरानी में होगी कांग्रेस अधिवेशन की सुरक्षा व्यवस्था, IG आरिफ शेख को बनाया गया प्रभारी

10 IPS की निगरानी में होगी कांग्रेस अधिवेशन की सुरक्षा व्यवस्था, IG आरिफ शेख को बनाया गया प्रभारी

 रायपुर। राजधानी रायपुर में होने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने IG आरिफ शेख को प्रभारी बनाते हुए पुलिस अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 10 IPS शामिल हैं जो राष्ट्रीय अधिवेशन की सुरक्षा कमान संभालेंगे।

Maanghi Punni Fair :आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है– CM बघेल

Maanghi Punni Fair :आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है– CM बघेल

 राजिम। Maanghi Punni Fair : राजिम माँघी पुन्नी मेला के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम पहुंचे, मुख्यमंत्री ने भगवान राजीवलोचन और बाबा कुलेश्वरनाथ का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंच पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के प्रथम बचेली दंतेवाड़ा ,द्वितीय गरियाबंद और तृतीय आये जांजगीर चाम्पा जिला की रामायण मंडलियों को पुरस्कृत भी किया, साथ ही श्रीलंका और वियतनाम से आयी रामायण मंडली के कार्यक्रम की प्रस्तुति का आनंद लेकर उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही उड़ीसा से आये सेंड आर्टिस्ट ने भगवान राजीवलोचन जी के कथा का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।

राजिम माँघी पुन्नी समारोह के समापन अवसर पर संगीतमय भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन भी प्रशासन के द्वारा किया गया जिसे देख दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी कलाकरों के साथ विदेशी कलाकरों का भी हम अभिनंदन करते हैं ।राजिम माघी पुन्नी मेला की शुरूआत एव ंसमापन दोनों अवसर पर आने का अवसर मिला। लक्ष्मण झूला का पिछले साल लोकार्पण किया था। मेला के बारे में ताम्रध्वज साहू, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल चर्चा करते थे। पहले जिस नाम से यह मेला हो रहा था, उसमें छत्तीसगढ़ी खुशबू नहीं आती थी, परंतु अब संस्कृति की महक बराबर फैल रही है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रामायण प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले मंडली को 12 हजार पंचायत को 5 हजार पुरस्कार, जनपद स्तर पर 10 हजार, जिला स्तर पर 50 हजार प्रदान किया गया और राज्य स्तर पर हुंए प्रतियोगिता में लाखों रूपए देकर पुरस्कृत किया गया है। देश में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं होता है, आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहे।

राजिम माघी पुन्नी मेला में समापन समारोह के पश्चात मंच पर ही वियतनाम से पहुंचे रामायण लोकनाट्य सीता मुक्ति की प्रस्तुति हुई। मुख्यमंत्री सहित पूरा अतिथि अमला नीचे दर्शक दीर्घा पर बैठकर पूरे कार्यक्रम को देखते रहे। वियतनाम की इन कलाकारों ने रामायण के प्रसंग को दृश्य अंकित किया जिसमें अशोक वाटिका में हनुमान का प्रवेश उसके बाद राक्षसों के साथ में युद्ध होना सारी विषय वस्तुओं को शानदार दिखाया गया। इसके बाद श्रीलंका के कलाकारों ने नाट्यमंचन किया। जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ताली बजाकर अभिनंदन किया। इस दौरान धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन आदि मौजूद थे।

CG NEWS : तेंदुए के शावक का मिला शव, इस वजह से मौत होने की आशंका

CG NEWS : तेंदुए के शावक का मिला शव, इस वजह से मौत होने की आशंका

 कांकेर। जिले के कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव के पास तेंदुए के शावक का शव मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत गाड़ी से टक्कर में हुई होगी।

तेंदुए के मृत शावक की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान हैं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस तरह के चोट शावक के शरीर पर पाए गए हैं, इससे लगता है कि उसे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी होगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचनामा कर उसे वन विभाग के रेस्ट हाउस ले जाया गया है, जहां तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

6 से 7 माह के शावक की लाश गांव के नजदीक मिलने से ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास ही मादा तेंदुआ भी होगी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन अमला आसपास के क्षेत्रों में निगरानी भी कर रहा है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में समन्वय के लिए AICC ने नियुक्त किए कार्यकर्ता, इन्हें मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में समन्वय के लिए AICC ने नियुक्त किए कार्यकर्ता, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी 2023 तक होने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र की तैयारियों में तत्काल प्रभाव से समन्वय के लिए AICC पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। जारी आदेश में 8 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 12 वें माह के 359 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 12 वें माह के 359 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी

 रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड धरना सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह 12 वें माह के 359 वें दिन 50 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।आज महाशिवरात्रि पर्व पर आदिवासी समाज द्वारा बुढ़ा महादेव का पुनः स्थापना कर समाज का धार्मिक झंडा लगाया। आदिवासी समाज ने विमल खेतान,प्रसांत खेतान,निर्णय चौधरी, अशोक चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग के नारे के साथ आदिवासी समाज को दी गई गाली पर अनुसूचित जनजाति आयोग में दर्ज कराया एफआईआर।

इस अवसर पर आदिवासी किसान नेता डोमार सिंह ध्रुव,परसराम ध्रुव,रूपसिंग नेताम, धनाजी ध्रुव,बिषरू ध्रुव,कुमार बरिहा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आज अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,सरजू यादव,तोषण सिन्हा,बिसरू ध्रुव, धर्मेंद्र यादव,हेमसागर पटेल, कुमार बरिहा,भुनेश्वर साहू ने किया।

आज अखंड धरना सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,लुकेश्वर सेन, नाथूराम सिन्हा,सुध्दूराम पटेल, डेविड चंद्राकर,रामनाथ ढीढी, राधाबाई, श्याम बाई ध्रुव,शर्मिला टंडन, प्रेमिन मानिकपुरी, मोहन बाई धीवार आदि ने संबोधित किया।

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, CM बघेल का बलौदाबाजार में खास कार्यक्रम; जानें MP-CG और क्या होगा?

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, CM बघेल का बलौदाबाजार में खास कार्यक्रम; जानें MP-CG और क्या होगा?

 भोपाल/रायपुर। आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कई चीजें खबरों में रहने वाली है. MP में पौधारोपण (Plantation) अभियान हो या फिर चुनाव और बजट से पहल होने वाली शिवराज कैबिनेट की मीटिंग(CM Shivraj Cabinet Meeting). इन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी. वहीं CG में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  (cm bhupesh baghel) के बालोद और बलौदाबाजार (baloda bazar) दौरे पर लोगों की नजरें रहने वाली है. यहां जानिए दोनों प्रदेशों आज और क्या खास होने वाला है.

मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम

शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण के 2 साल हुए पूरे होने पर आज प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के साथ भोपाल के गांधीनगर इसकी शुरुआत करेंगे. इसके लिए सभी मंत्रियों को सुबह 9 बजे सीएम हाउस बुलाया गया है. इसके बाद बैठकों का दौर शुरू होगा और रात में सभी मंत्रियों का डिनर सीएम हाउस में ही होगा.

भूपेश बघेल के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे. यहां वो आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे वो बालोद जिले के सोरर के लिए रवाना होंगे. यहां वो माता बहादुर कलारीन मंदिर के दर्शन के बाद डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव शामिल होंगे. इसके बाद वो दोपहर 2.20 बजे बालोद जिले के परसतराई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण करेंगे और दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वां वार्षिक अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3.50 बजे बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी में आयोजित मनवा कुर्मी समाज के 77वां राज अधिवेशन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे रायपुर के लिए लौटेंगे.

मध्य प्रदेश की खबरें

- मध्य प्रदेश में मौसम न्यूट्रल बना हुआ है. इन दिनों न सर्दी हो रही है और न ही गर्मी का कोई खास असर दिख रहा है. आगामी दो दिन तापमान बढ़ने के आसार हैं. बालाघाट एरिया में रहेगी थोड़ी ठंड

- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मंडला दौरा आज, निजी कार्यक्रम में भाग लेने के साथ नेता कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे चर्चा, छिंदवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी से करेंगे चर्चा

- केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश दौरा, सिंधिया ग्वालियर में रात 8.05 बजे पहुचेंगे

छत्तीसगढ़ की खबरें

- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे. धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल होंगे. सुबह 11.15 बजे रायपुर से धमतरी के लिए होंगे रवाना. 

- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का छत्तीसगढ़ दौरा आज. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज शाम 7.40 बजे पहुंचेगी रायपुर. रायपुर पहुंचकर कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियों की करेंगी समीक्षा. कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगी कुमारी सैलजा. 

- छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल का तीसरा और अंतिम दिन आज. शाम साढ़े 4 बजे से समापन समारोह का होगा आयोजन. समापन समारोह में होगा पुरस्कार का भी वितरण. 

- हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा. सुबह 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे प्रवीण तोगड़िया. बजरंग दल के कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत. दोपहर 2 बजे डॉक्टर तोगड़िया बसना के लिए होंगे रवाना. बसना में शाम 4 बजे वो राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता विधानसभा सम्मेलन को करेंगे संबोधित.

CG NEWS : बाइक का बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिरी महिला, हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

CG NEWS : बाइक का बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिरी महिला, हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

 बिलासपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। यहां इंदिरा सेतु पुल पर फुटपाथ पर एक युवक बाइक दौड़ा रहा था। अचानक युवक का पैर लड़खड़ाया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाइक में सवार महिला पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गई। जहां मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार एक युवक सरकंडा के महामाया चौक से नेहरु चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक में उसके पीछे युवती भी सवार थी। उनकी बाइक इंदिरा सेतु पुल पर पहुंची थी, तभी युवक ने अपनी बाइक को फुटपाथ पर चढ़ा दिया और आगे बढ़ने लगा। इस दौरान अचानक उसकी बाइक लड़खड़ाकर अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत युवती नीचे सड़क पर गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था। अचानक युवती के सड़क पर गिरने के बाद हाईवा को चालक रोक नहीं पाया और युवती के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, बाइक चलाने वाले युवक का भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद घबराए युवक बाइक छोड़कर भाग गया है, जिसके चलते युवक और युवती दोनों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Mahashivratri 2023 :शिव की शक्ति, महाशिवरात्रि का महापर्व आज, जानें पूजा विधि, मंत्र से लेकर सबकुछ

Mahashivratri 2023 :शिव की शक्ति, महाशिवरात्रि का महापर्व आज, जानें पूजा विधि, मंत्र से लेकर सबकुछ

 महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना करते हैं। वह भक्त पूरे साल भगवान शिव की पूजा का फल उस एक दिन में पा जाता है। इसलिए शिव कृपा की इच्छा रखने वाले शिव भक्तों को शिवरात्रि के दिन व्रत अथवा फलाहार रखकर भगवान भोलेनाथ का व्रत करना चाहिए और रात्रि काल में विशेष रूप से शिवजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के व्रत की शुरुआत त्रयोदशी से ही हो जाती है और इसी दिन से लोगों को शुद्ध सात्विक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ लोग तो इसी दिन से व्रत का आरंभ कर देते हैं। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को पूजा करके व्रत करने का संकल्‍प लेते हैं। इस दिन शिवजी को भांग, धतूरा, गन्‍ना, बेर और चंदन अर्पित किया जाता है। वहीं माता पार्वती को सुहागिन महिलाएं सुहाग की प्रतीक चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर अर्पित किया जाता है। यदि आप उपवास करते हैं तो पूरे दिन फलाहार ग्रहण करें और नमक का सेवन न करें।

मंत्र का करें जाप

महाशिवरात्रि व्रत में चारों पहर में पूजन किया जाता है। प्रत्येक पहर की पूजा में ऊं नम: शिवाय का जप करते रहना चाहिए। अगर शिव मंदिर में यह जप करना संभव न हो, तो घर की पूर्व दिशा में, किसी शान्त स्थान पर जाकर इस मंत्र का जप किया जा सकता है।

व्रत के नियम ( rules) 

व्रत के नियममहाशिवरात्रि के व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। यदि फिर भी कोई बीमार है या फिर गर्भवती महिला हैं या बुजुर्ग हैं तो वह व्रत में फलाहारी नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

व्रत करने वाले व्‍यक्ति को दिन में निद्रा नहीं लेनी चाहिए और रात्रि में भी शिवजी का भजन करके जागरण करना चाहिए। इस दिन पति और पत्‍नी को साथ मिलकर शिवजी के भजन करने चाहिए। ऐसा करने से उनके संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

माना जाता है कि शिवजी को खट्टे फलों का भोग नहीं लगाना चाहिए और सफेद मिष्‍ठान का प्रयोग करना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत के लाभ

महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। खासकर कि उन महिलाओं के लिए जो अविवाहित हैं। माना जाता है कि जो कन्‍याएं शिवरात्रि का व्रत करती हैं उन्‍हें जल्‍द ही व्रत का फल मिलता है और उनके विवाह के शीघ्र ही संयोग बन जाते हैं।

शुभ समय ( time)

इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 शनिवार को रात 8 बजकर 2 मिनट से अगले दिन शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. महाशिवरात्रि के लिए निशिता काल पूजा का मुहूर्त चतुर्दशी तिथि में होना आवश्यक है

हरे रंग भगवान को प्रिय

हर रंग भगवान का ही बनाया हुआ है. लेकिन शिवरात्रि पर हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजन करने की सलाह दी जाती है. ये माना जाता है कि भगवान शिव को हरे रंग की वस्तुएं प्रिय हैं जिसमें धतूरा और बेलपत्र भी शामिल है. उसी तरह शिवजी को हरे रंग के वस्त्र भी प्रिय हैं. इसलिए पूजन के समय हरा रंग पहनने से भोलेनाथ का आशीष पाना आसान हो जाता है.