BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

 इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससे की इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्टर  मनसिंधु की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार,चारों दोस्त घूमने निकले थे। वहीं आज सुबह करीब 4-5 बजे रालामंडल बायपास के पास कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। जिससे की मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि, अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजाऔर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।  बाला बच्चन, जो कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं वे भी इंदौर पहुंचे।

घर में एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले 3 शव, जरा सी बात के लिए मौत को लगाया गले

घर में एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले 3 शव, जरा सी बात के लिए मौत को लगाया गले

 देवास : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के तेंदुखेड़ा के वार्ड-1 में एक घर में तीन शव फंदे से लटकते मिले। घटना में इलाके से दहशत और सनसनी का माहौल है। मृतकों में 18 माह की मासूम बच्ची समेत पति-पत्नी शामिल हैं। तेंदुखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

परिजनों से मामले में जानकारी मिली वे झकझोर देने वाली थी। बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते परिवार ने ये खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार, मृतक मनीष केवट के परिवार में पत्नी दशोदा उर्फ माही थे उनकी 18 माह की बेटी आरोही थी। परिवार के हालात बेहद नाजुक थे। मनीष मजदूरी करके जीवन यापन करता था। गुरुवार को बेटी के मुंडन संस्कार के लिए मनीष परिवार समेत बांदकपुर स्थित जागेश्वरधाम जाना चाहता था और घर में कार्यक्रम भी रखना था। लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं हो सका। उन्होंने रिश्तेदारों और जानपहचान वालों से भी पैसों की मांग की लेकिन कहीं से भी व्यवस्था नहीं हो सकी। हालांकि सबको मुंडन कार्यक्रम का न्योता दिया जा चुका था। इस बात से मनीष टूट गया और उसने परिवार समेत मौत को गले लगा लिया।

थाना प्रभारी श्रीकांत बागरी के मुताबिक, मौके पर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश में टीचर्स के लिए अगले 2 महीनों की छुट्टियों के लिए नए आदेश जारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला

मध्य प्रदेश में टीचर्स के लिए अगले 2 महीनों की छुट्टियों के लिए नए आदेश जारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला

 भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षको के लिए नए आदेश जारी हुए हैं। शिक्षकों को अगले 2 महीने के लिए छुट्टियों पर रोक लग गई है। दरअसल साढ़े तीन लाख शिक्षक अब अत्यावश्यक सेवा अधिनियम के दायरे में हैं और अगले दो माह छुट्टियां पर रोक लग गई है। ये निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान ये निर्देश प्रभावी रहेंगे।  मध्य  प्रदेश के सभी स्कूलों को ये निर्देश जारी हुए हैं।

आगामी दो महीनों तक शिक्षकों की किसी भी प्रकार की छुट्टी पर रोक

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 3 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी दो महीनों तक शिक्षकों की किसी भी प्रकार की छुट्टी पर रोक रहेगी। यह फैसला शैक्षणिक कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह आदेश मिले हैं।

प्रदेश में 7 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं की शुरुआत होगी। आयोजन 13 मार्च तक होगा। निजी और सरकारी स्कूलों से 18 लाख स्टूडेंट इसमें शामिल होंगे। प्रदेश में करीब चार हजार केन्द्रों पर यह परीक्षा होगी।

यहां पर्यवेक्षक, केन्द्राध्यक्ष के साथ ही स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। इनकी संख्या हड़ताल, धरने, प्रदर्शन या छुट्टियों के कारण कम न हो इसके जिसके चलते शिक्षकों की सेवाएं एस्मा के दायरे में होगी। मंडल अधिकारियों के मुताबिक निर्देश जारी हो चुके हैं।

परीक्षा के दौरान शिक्षकों की सेवाएं अत्यावश्यक कानून के दायरे में होगी। मंडल से एस्मा के निर्देश जारी कर दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

  नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। PTI के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

79  वर्षीय सोनिया गांधी की हालिया स्वास्थ्य स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वे लंबे समय से खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी और अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार होने पर आगे जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर और अस्पताल की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

 
WhatsApp पर शुरू हुआ Nyaya Setu चैटबॉट, अब घर बैठे एक क्लिक में मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

WhatsApp पर शुरू हुआ Nyaya Setu चैटबॉट, अब घर बैठे एक क्लिक में मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

 नई दिल्ली।आम नागरिकों को आसान और त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब WhatsApp पर शुरू कर दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नए साल के मौके पर इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

न्याय सेतू एक एआई आधारित चैटबॉट है, जिसके जरिए नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह और जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सीधे वकीलों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सही समय पर सही कानूनी मार्गदर्शन मिल सके।

मंत्रालय ने बताया कि अब कानूनी सहायता सिर्फ एक मैसेज की दूरी पर है। नागरिकों को WhatsApp पर न्याय सेतू का उपयोग करने के लिए केवल मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा, जिसके बाद वे कानूनी जानकारी और सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

न्याय सेतु कैसे करें उपयोग

  • न्याय सेतु चैटबॉट भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर न्याय सेतु से कानूनी जानकारी या सलाह पाने के लिए आपको 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
  • यह नंबर WhatsApp पर टेली-लॉ के तौर पर नजर आएगा और आपको कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता के ऑप्शन प्रदान करेगा।
  • न्याय सेतु चैटबॉट पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आप चैट में कानूनी सलाह पा सकते हैं।
  • इसके अलावा नागरिक अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई किए बिना भी न्याय सेतु WhatsApp चैटबॉट से कानूनी सहायता पा सकते हैं।
फिर जेल से बाहर आएगा रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मंजूर

फिर जेल से बाहर आएगा रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मंजूर

 रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद गुरमीत राम-रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है. जिला कारागार सुनारिया से डेरा सच्चा सिरसा के लिए 40 दिन की पैरोल मंजूर हुई है. राम-रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से थोड़ी देर में निकलेंगे और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना होंगे. पिछले 8 वर्षों में यह 15वीं बार है जब बाबा राम रहीम जेल से बाहर आएंगे, 2026 में यह उनकी पहली रिहाई होगी.

पैरोल उन्हें डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी के जन्म माह के अवसर पर दी गई है. बाबा राम रहीम के सिरसा आगमन से पहले डेरा सच्चा सौदा में तैयारियां शुरू हो गई हैं और वहां हलचल तेज हो गई है. राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने पर सियासत भी गरमाती रहती है. इस साल उसकी यह चौथी और 2017 में सजा मिलने के बाद से 15वीं बार रिहाई है. पिछली बार पैरोल अवधि 40 दिनों की थी. इस बार भी इतने ही दिनों की पैरोल मंजूर हुई है.

इससे पहले, राम रहीम को अप्रैल में 21 दिनों की फरलो और जनवरी में 30 दिनों की पैरोल दी गई थी. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. राम- रहीम 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद एक बार फिर से बाहर जाएगा. राम रहीम को अगस्त 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इस सजा के बाद पंचकूला और सिरसा में भयंकर हिंसा हुई थी, जिसमें 40 के आसपास लोग मारे गए थे.

साल 2019 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे पत्रकार रामचंद्र की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी. हालांकि, राम रहीम की पैरोल पर लगातार आपत्तियां उठती रही हैं.

दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब आधार कार्ड से लिंक होगी आपकी प्रॉपर्टी ID, हाउस टैक्स भरना होगा और भी आसान

दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब आधार कार्ड से लिंक होगी आपकी प्रॉपर्टी ID, हाउस टैक्स भरना होगा और भी आसान

दिल्लीवासियों के लिए एक नई तकनीकी पहल की तैयारी चल रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैसला किया है कि शहर की सभी संपत्तियों के यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को अब आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हाउस टैक्स का भुगतान अब सीधे आधार कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे टैक्स पेमेंट और संपत्ति संबंधित जानकारी दोनों ही सरल और डिजिटल तरीके से उपलब्ध होगी।

इस साल शुरू होगा नया सिस्टम

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस साल के भीतर यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने इस कदम को आधिकारिक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में MCD और दिल्ली सरकार के अधिकारियों की बैठक में इस लिंकिंग प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

House Tax payers की संख्या बढ़ेगी

अधिकारियों के मुताबिक, नई प्रक्रिया लागू होने के बाद टैक्स देने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली में लगभग 13 लाख हाउस टैक्स पेयर्स हैं। नई प्रणाली के तहत बिजली और अन्य स्रोतों से डेटा लेकर प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों की संख्या बढ़कर 50 लाख से ज्यादा तक पहुंच सकती है।

आधार-प्रॉपर्टी ID लिंकिंग के फायदे

इस नए सिस्टम का लाभ दोनों प्रकार की संपत्तियों — रिहायशी और कमर्शियल — पर लागू होगा। लिंकिंग के बाद नागरिक निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in/portal पर जाकर अपने आधार नंबर के माध्यम से:

  • अपनी प्रॉपर्टी डिटेल देख सकेंगे

  • हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे

  • बकाया टैक्स की जानकारी हासिल कर सकेंगे

  • संपत्ति खरीदने या बेचने पर ट्रांसफर डिटेल रिकॉर्ड अपडेट कर सकेंगे

इस पहल का मकसद न केवल टैक्स कलेक्शन को आसान बनाना है, बल्कि डिजिटल प्रशासन को भी मजबूत करना है। दिल्लीवासियों के लिए यह कदम हाउस टैक्स की पेमेंट प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज़ और सुविधाजनक बनाएगा।

 
नर्मदा नदी का किनारा तोतों के लिए बना कब्रगाह, 80 से ज्यादा तोतों की मौत से हड़कंप, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

नर्मदा नदी का किनारा तोतों के लिए बना कब्रगाह, 80 से ज्यादा तोतों की मौत से हड़कंप, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

खरगोन : खरगोन से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बड़ी संख्या में तोतों की मौत हो गई है। दरअसल बडवाह में नर्मदा किनारे 80 से अधिक तोतों की मौत से हड़कंप है। एक्वाडक्ट पुल के पास मृत अवस्था में तोते देखे जाने से सनसनी मच गई। इतनी ज्यादा संख्या में तोतों की मौत से स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम और वाइल्डलाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि का ज्याजा लिया है।

PunjabKesari

बर्ड फ्लू नहीं, फूड पॉइजनिंग और गलत खान-पान की हुई पुष्टि

टीम ने मौके का जायजा लिया है।  मृत तोतों के पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने खुलासा करते हुए कहा कि फूड पॉइजनिंग से मौत होने के लक्षण मिले हैं। मतलब कि बर्ड फ्लू से मौत  नहीं बल्कि फूड पॉइजनिंग और गलत खान-पान से तोतों की जान गई है। पोस्टमार्टम में तोतों के पेट में चावल और कंकड़ मिले हैं।

PunjabKesari

बड़वाह में पदस्थ पशु चिकित्सक मनीषा चौहान ने बताया कि पीएम के दौरान मृत तोतों में फूड पॉइजनिंग के स्पष्ट लक्षण मिले है। कई बार लोग पक्षियों को खाने में ऐसी चीजें डाल देते हैं जो उनके पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होती हैं । प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से खाने में गड़बड़ी का है। इनमें बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि  खेतों में कीटनाशक छिड़काव के बाद दाना चुगना भी जानलेवा हो सकता है। लिहाजा  48 घन्टे के अंदर 80 तोतों की मौत से इलाके में सनसनी है।

 
लोहड़ी से गुरु नानक जयंती तक—यहां देखें 2026 में सिख धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों की पूरी सूची

लोहड़ी से गुरु नानक जयंती तक—यहां देखें 2026 में सिख धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों की पूरी सूची

Sikh Festivals 2026 Calendar: सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जिसकी नींव एकता, भाईचारे और “एक ओंकार” की मान्यता पर आधारित है। लंबे समय तक सिख गुरुपर्व और धार्मिक त्योहार विक्रम संवत (विक्रमी कैलेंडर) के अनुसार मनाए जाते रहे, जिससे हर साल तिथियां बदलती रहती थीं और भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2003 में नानकशाही कैलेंडर को औपचारिक रूप से अपनाया गया, जिसके बाद गुरु नानक जयंती सहित अधिकतर गुरुपर्व तय और स्थिर तारीखों पर मनाए जाने लगे। इससे देश-विदेश में सिख समुदाय के धार्मिक आयोजनों में एकरूपता और स्थिरता आई। हालांकि, दिवाली और होला मोहल्ला जैसे कुछ पर्व आज भी विक्रमी कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं, क्योंकि उनका संबंध हिंदू परंपराओं से भी जुड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में सिख धर्म के प्रमुख त्योहार और गुरुपर्व किस-किस तारीख को मनाए जाएंगे।

जनवरी 2026

13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी
31 जनवरी (शनिवार): गुरु हर राय जयंती

मार्च 2026

4 मार्च (बुधवार): होला मोहल्ला आरंभ
6 मार्च (शुक्रवार): होला मोहल्ला समापन
17 मार्च (मंगलवार): गुरु हर राय गुरुगद्दी
19 मार्च (गुरुवार): गुरु अमर दास गुरुगद्दी
22 मार्च (रविवार): गुरु अंगद देव ज्योति जोत
23 मार्च (सोमवार): गुरु हरगोबिंद सिंह ज्योति जोत

अप्रैल 2026

1 अप्रैल (बुधवार): गुरु हरकृष्ण सिंह ज्योति जोत
1 अप्रैल (बुधवार): गुरु तेग बहादुर गुरुगद्दी
7 अप्रैल (मंगलवार): गुरु तेग बहादुर जयंती
9 अप्रैल (गुरुवार): गुरु अर्जन देव जयंती
14 अप्रैल (मंगलवार): बैसाखी
18 अप्रैल (शनिवार): गुरु अंगद देव जयंती
30 अप्रैल (गुरुवार): गुरु अमर दास जयंती

मई 2026

10 मई (रविवार): गुरु हरगोबिंद सिंह गुरुगद्दी

जून 2026

18 जून (गुरुवार): गुरु अर्जन देव ज्योति जोत
30 जून (मंगलवार): गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती

अगस्त 2026

7 अगस्त (शुक्रवार): गुरु हरकृष्ण सिंह जयंती

सितंबर 2026

12 सितंबर (शनिवार): गुरु ग्रंथ साहिब जयंती
13 सितंबर (रविवार): गुरु अर्जन देव गुरुगद्दी
14 सितंबर (सोमवार): गुरु राम दास ज्योति जोत
24 सितंबर (गुरुवार): गुरु राम दास गुरुगद्दी
26 सितंबर (शनिवार): गुरु अमर दास ज्योति जोत

अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर (गुरुवार): गुरु अंगद देव गुरुगद्दी
5 अक्टूबर (सोमवार): गुरु नानक देव ज्योति जोत
27 अक्टूबर (मंगलवार): गुरु राम दास जयंती

नवंबर 2026

3 नवंबर (मंगलवार): गुरु हरकृष्ण सिंह गुरुगद्दी
3 नवंबर (मंगलवार): गुरु हर राय ज्योति जोत
11 नवंबर (बुधवार): गुरु ग्रंथ साहिब गुरुगद्दी
14 नवंबर (शनिवार): गुरु गोबिंद सिंह ज्योति जोत
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक देव जयंती

दिसंबर 2026

12 दिसंबर (शनिवार): गुरु गोबिंद सिंह गुरुगद्दी
14 दिसंबर (सोमवार): गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत

यह कैलेंडर सिख समुदाय के लिए पूरे साल के धार्मिक आयोजनों की अग्रिम योजना बनाने में मददगार साबित होगा और गुरुपर्वों को एक साथ, एक ही तारीख पर मनाने की परंपरा को मजबूत करेगा।

शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

 New Year Liquor Sales Record: नए साल के जश्न में डूबे भारत ने इस बार शराब की सेल के मामले में पिछले सभी आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराब से होने वाली आय में उनका कोई मुकाबला नहीं है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 31 दिसंबर की रात सैकड़ों करोड़ की शराब गटक ली गई।

दिल्ली-नोएडा

राजधानी दिल्ली में नए साल के मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है। वहीं नोएडा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के बीच करीब 16 करोड़ रुपये की शराब बिकी। राज्य सरकारों द्वारा बिक्री का समय बढ़ाने और देर रात तक बार खुले रहने की अनुमति से राजस्व में भारी इजाफा हुआ है।

तेलंगाना

तेलंगाना ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा। 30 और 31 दिसंबर को राज्य में कुल 800 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी। अकेले 31 दिसंबर को 401 करोड़ रुपये की सेल दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में 8 गुना अधिक है। हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों जैसे रंगा रेड्डी में शराब की सबसे ज्यादा मांग रही।

PunjabKesari

कर्नाटक

कर्नाटक में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कुल 1,669 करोड़ रुपये की शराब बिकी। न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर) के आसपास राज्य में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। इस दौरान 4.83 लाख बॉक्स शराब और करीब 3 लाख बीयर की बोतलें बेची गईं।

आंध्र प्रदेश और केरल

आंध्र प्रदेश में नए साल पर करीब 300 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है। वहीं केरल में क्रिसमस से ही उत्सव का माहौल रहा। 24-25 दिसंबर को केरल ने 152 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Crime : हंसता-खेलता परिवार चंद सेकंड में बर्बाद, दो मासूम बेटी के पिता SBI ब्रांच मैनेजर ने ऐसे किया खौफनाक अंत

Crime : हंसता-खेलता परिवार चंद सेकंड में बर्बाद, दो मासूम बेटी के पिता SBI ब्रांच मैनेजर ने ऐसे किया खौफनाक अंत

 अयोध्या - अयोध्या में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने सरयू नदी के पुल से बहराइच जिले के  SBI  ब्रांच मैनेजर ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शाम तक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैंक मैनेजर की पहचान  
मृतक बैंक मैनेजर की पहचान रामबाबू सोनी (39) के रूप में हुई है। वे गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित जवाहर नगर के निवासी थे। रामबाबू बहराइच जिले में SBI की शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे।

घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। रामबाबू ने अपने परिवार से पहले फोन पर बातचीत की और फिर अपनी लोकेशन अपनी पत्नी को भेजी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया और पीठ पर बैग लादे हुए पुल से सरयू नदी में कूद गए। परिवार को लोकेशन मिलने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और बचाव कार्य
अयोध्या कोतवाली की पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि लगभग 8 बजे शाम को गोताखोरों ने रामबाबू का शव नदी से निकाल लिया। उनके साथ उनका मोबाइल और बैग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार के बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उन्होंने किससे संपर्क किया था या कोई संदेश भेजा था।

आत्महत्या के पीछे की वजह
पुलिस और परिवार का कहना है कि रामबाबू लंबे समय से तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में उम्मीद है कि परिवार और मोबाइल के सबूतों के आधार पर यह पता चल सकेगा कि आखिर उन्हें इतना तनाव क्यों था कि उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।

Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

 Wolf Moon 2026: नए साल की शुरुआत आपके लिए काफी रोमांचक होने वाली है। 3 जनवरी की रात को आसामान में इस साल की पहली पूर्णिमा का चांद नजर आएगा, जिसे  'वुल्फ मून' कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा न केवल बड़ा दिखेगा, बल्कि इसकी चमक भी आम दिनों से कहीं अधिक होगी। इस घटना के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं।

क्यों कहा जाता है इसे 'वुल्फ मून'?

खगोलविदों के अनुसार जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहने के पीछे ऐतिहासिक कारण हैं। प्राचीन काल में उत्तरी गोलार्ध में कड़ाके की ठंड के दौरान इस समय भूखे भेड़ियों के झुंडों के चिल्लाने की आवाजें काफी सुनाई देती थीं। इसी लोककथा और परंपरा के आधार पर इस महीने की पूर्णिमा का नाम 'वुल्फ मून' पड़ गया।

पृथ्वी और सूर्य के बीच घटेगी दूरी

चंद्रमा के इस अद्भुत रूप के साथ-साथ 3 जनवरी को एक और बड़ी खगोलीय घटना होगी। भारतीय समयानुसार रात लगभग 10:45 बजे पृथ्वी अपनी कक्षा में चक्कर काटते हुए सूर्य के सबसे निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगी। इसे 'उपसौर' (Perihelion) कहा जाता है। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य की दूरी घटकर करीब 14 करोड़ 71 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

रोचक तथ्य: उपसौर के समय पृथ्वी अपनी कक्षा में सबसे तेज गति (लगभग 30.27 किमी प्रति सेकंड) से यात्रा करती है। इसके विपरीत 6 जुलाई 2026 को पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होगी, जिसे 'अपसौर' (Aphelion) कहा जाता है।

3 जनवरी को होगी माघ मेले की औपचारिक शुरुआत

3 जनवरी का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इसे पौष पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन से प्रयागराज में पवित्र माघ मेले की औपचारिक शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है।

Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

Ayushman Card: आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

 दिल्ली- आयुष्मान भारत योजना में अब एक बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब नए आयुष्मान कार्ड केवल आधार आधारित ई-केवाईसी (ऑनलाइन-केवाईसी) पूरी होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। यह कदम योजना की पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी कार्डों की रोकथाम के लिए उठाया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने इसके लिए बेनिफिशरी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (BIS-2.0) को लागू किया है। इस नई प्रणाली के तहत सभी लाभार्थियों की पहचान अनिवार्य रूप से आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सत्यापित होगी।

नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद
इस व्यवस्था के लागू होने के साथ ही आयुष्मान कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने (एड मेंबर) का विकल्प समाप्त कर दिया गया है। अब केवल SECC-2011 के तहत शेष पात्र परिवारों में ही नियमों के अनुसार नए सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा।

ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी
स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि संदिग्ध कार्डों की पहचान स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट पोर्टल (SAFU BIS) के माध्यम से की जा रही है। एनएचए ने इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, जिससे संदिग्ध कार्ड तुरंत चिन्हित हो जाते हैं और उन पर इलाज की सुविधा रोक दी जाती है। इसके बाद इन कार्डों की जांच ऑडिटर द्वारा की जाती है। जांच में सही पाए जाने वाले कार्डों को संदिग्ध श्रेणी से बाहर कर दिया जाता है।

61,932 कार्ड पाए गए संदिग्ध
अर्चना वर्मा ने बताया कि 2018 से अब तक जारी किए गए आयुष्मान कार्डों में से 61,932 कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। इनकी जांच जिला स्तर पर फील्ड इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (FIO) द्वारा की जा रही है। अब तक 48,435 कार्डों का भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

जिलाधिकारियों को भेजी सूची
संदिग्ध कार्डों की सूची जिलाधिकारियों (DM), मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान यदि कोई कर्मचारी संदिग्ध पाया जाता है, तो एसटीएफ रिपोर्ट के आधार पर उसे तत्काल 

Karnataka EVM Survey: 83% लोगों ने EVM को बताया भरोसेमंद, BJP ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला

Karnataka EVM Survey: 83% लोगों ने EVM को बताया भरोसेमंद, BJP ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला

  कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा कराए गए एक आधिकारिक सर्वेक्षण में EVM को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार राज्य की एक बड़ी आबादी चुनावी प्रक्रिया और वोटिंग मशीनों को पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद मानती है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लगातार ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं।

 ईवीएम हुई जीत

 नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार का मूल्यांकन' नामक इस सर्वे में जनता का रुख साफ दिखा। इस सर्वेक्षण में 83.61% लोग ईवीएम को विश्वसनीय मानते हैं। जबकि 69.39% उत्तरदाताओं का मानना है कि ईवीएम से प्राप्त चुनावी नतीजे पूरी तरह सही होते हैं। वहीं 14.22% लोगों ने मशीन की विश्वसनीयता पर 'मजबूत विश्वास' व्यक्त किया है।

102 विधानसभाओं की राय

यह सर्वे कोई छोटा-मोटा अध्ययन नहीं था। इसमें बेंगलुरु, मैसूरु, बेलगावी और कलबुर्गी जैसे प्रमुख प्रशासनिक डिवीजनों के 102 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। कुल 5,100 लोगों से उनकी राय ली गई।

  • कलबुर्गी: यहां सबसे ज्यादा 94.48% (सहमति + पूर्ण सहमति) लोगों ने ईवीएम पर भरोसा जताया।
  • मैसूरु और बेलगावी: इन क्षेत्रों में भी जनता का विश्वास 80% से ऊपर दर्ज किया गया।

विपक्ष का तीखा हमला: 'कांग्रेस के मुंह पर तमाचा'

इन नतीजों के बाद BJP हमलावर हो गई है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने इसे राहुल गांधी के 'झूठे नैरेटिव' का अंत बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जब कांग्रेस हारती है तो ईवीएम पर रोती है, लेकिन उनकी अपनी सरकार का सर्वे ही उनकी पोल खोल रहा है। यह राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले दावों पर जनता का करारा तमाचा है।"

बैलेट पेपर vs ईवीएम की बहस

भाजपा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि एक तरफ सरकार का सर्वे ईवीएम पर भरोसा दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया स्थानीय निकाय चुनावों को पुराने 'बैलेट पेपर' सिस्टम से कराने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में पीछे हटना केवल अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए संस्थाओं को बदनाम करने जैसा है।

नए साल पर वाहन चालकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, इस तारीख से FASTag के बदल जाएंगे नियम

नए साल पर वाहन चालकों को सरकार से मिली बड़ी राहत, इस तारीख से FASTag के बदल जाएंगे नियम

 नए साल 2026 की शुरुआत में सरकार ने वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag से जुड़े नियमों में अहम बदलाव का ऐलान किया है, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों का मकसद FASTag की प्रक्रिया को आसान, तेज और ज्यादा पारदर्शी बनाना है।

नई गाड़ियों के लिए FASTag लेना होगा आसान

अब नई गाड़ियों के लिए FASTag लेते समय अलग से KYC कराने की झंझट खत्म कर दी गई है। पहले FASTag बनवाने के लिए आधार, पैन या अन्य दस्तावेजों के साथ KYC कराना जरूरी होता था, जिसमें कई बार दिक्कतें आती थीं। गलत जानकारी, दस्तावेजों का वेरिफिकेशन न होना और बार-बार नोटिफिकेशन आना आम समस्या थी।

सरकार ने हटाई KYC की अनिवार्यता

सरकार ने इन परेशानियों को देखते हुए फैसला किया है कि अब नए FASTag के लिए अलग से KYC कराना अनिवार्य नहीं होगा। वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पहले ही जांच लिया जाएगा। FASTag जारी करते समय गाड़ी से जुड़ी सारी जानकारी को एक ही बार में वेरिफाई किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी।

पुराने FASTag वालों को क्या करना होगा?

जिन वाहनों में पहले से FASTag लगा हुआ है, उनके लिए कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है। ऐसे वाहन चालकों को दोबारा KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। जब तक कोई शिकायत, गड़बड़ी या गलत जानकारी सामने नहीं आती, तब तक FASTag पहले की तरह चलता रहेगा। हालांकि, अगर यह पाया गया कि FASTag गलत तरीके से जारी हुआ है या वाहन की जानकारी गलत है, तभी उसकी जांच की जाएगी।

CM मोहन की सुरक्षा में बड़ी चूक! शराबी ने कर दिया बड़ा कांड

CM मोहन की सुरक्षा में बड़ी चूक! शराबी ने कर दिया बड़ा कांड

 इंदौर  : मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां इंदौर दौरे के दौरान एक शराबी अचानक मुख्यमंत्री के काफिले के बीच घुस गया और हुड़दंग मचाने लगा।  घटना मरीमाता चौराहा स्थित विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस के सामने की है। जहां एक शराबी व्यक्ति दौड़ता हुआ सीएम के काफिले के सामने आ गया। इससे पहले कि शराबी कोई गलती करता सुरक्षकर्मियों ने तुरंत उसे वहां से हटा दिया और सीएम का काफिला रवाना हुआ।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इलाके में गंदा पानी पीने से डायरिया फैला हुआ है। अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 1400 लोग बीमार हुए हैं जिसमें से 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच में पाइपलाइन लीकेज का खुलासा, मौतों के आंकड़ों पर सवाल

प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह त्रासदी हुई है। लीकेज वाली जगह के ऊपर शौचालय बना हुआ था, संभवत उसी का पानी सप्लाई लाइन में मिल गया। इसी वजह से पूरे इलाके में तेजी से संक्रमण फैला।

नगरीय निकाय उपचुनाव में “भगवा का जलवा”, नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया

नगरीय निकाय उपचुनाव में “भगवा का जलवा”, नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया

 (भिंड): मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है जिससे पार्टी में खुशी की लहर है।  दरअसल भिंड के लहार, आलमपुर, मेहगांव में सोमवार को हुए उप चुनावों के नतीजे बुधवार को जारी कर दिए गए। मेहगांव और लहार में जहां भाजपा  प्रत्याशियों ने  चुनाव में जीत हासिल की है वहीं आलमपुर में कांग्रेस ने मैदान को मार लिया है। अपनी –अपनी जीत का जश्न मनाते हुए पार्षद बने प्रत्याशियों ने जमकर खुशी मनाई है।

लहार और मेहगांव में भगवा का जलवा

जानकारी के मुताबिक लहार के वार्ड पांच से भाजपा की संगीता चक्रेश समाधिया ने कांग्रेस की सुमन पत्नी नीतू सिंह को 8 मतों  से शिकस्त दी है। सोमवार को हुए उपचुनाव में कुल 830 वोट पड़े थे,  जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 414 तो कांग्रेस प्रत्याशी  को 406 वोट मिले । वहीं 10 वोट नोटा को  भी मिले।

वहीं दूसरी ओर मेहगांव  के वार्ड पांच में भाजपा प्रत्याशी रामश्री जाटव ने जीत का पताका लहराया है। उन्होंने 342 वोट से चुनाव जीत लिया। भाजपा प्रत्याशी जाटव को 666 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रामजीलाल वाल्मीकि को महज 324 वोट मिले।  इस तरह से 342 वोटों को भारी भरकम अंतर से बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी जीत हासिल की है। हालांकि मेहगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी मतदान करने जैसे आरोप भी लगाए हैं

आलमपुर में हाथ को मिली जीत

अगर बात करें  नगर परिषद आलमपुर की तो वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव में कांग्रेस ने यहां पर बाजी मार ली। कांग्रेस उम्मीदवार कविता राठौड़ ने भाजपा के संतराम मांझी को 81 मतों से करारी हार दे दी। बात अगर वोटों की करें तो कविता राठौड़ को 272 वोट पड़े, जबकि संतराम मांझी को 191 ही मत मिले।  यहां पर नोटा को भी 3 वोट मिले। लिहाजा तीन नगरीय निकायों के उपचुनाव नतीजों ने सियासी माहौल में गरमाइस घोल दी।

 
New Year 2026 Holiday Calendar : 2026 में कितनी छुट्टियां ? देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

New Year 2026 Holiday Calendar : 2026 में कितनी छुट्टियां ? देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

 New Year 2026 Holiday Calendar : वर्ष 2026 की दस्तक के साथ ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि इस साल छुट्टियां कितनी मिलेंगी और घूमने का सही मौका कब आएगा? नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं, बल्कि नई यात्राओं, फैमिली टाइम और खुद के लिए समय निकालने का मौका भी होता है। साल 2026 में भी राजपत्रित और अन्य अवकाशों की भरपूर सौगात मिलने जा रही है, जिससे नौकरीपेशा लोगों से लेकर छात्रों तक, हर कोई पहले से प्लानिंग कर सकता है।

2026 की छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। इन अवकाशों की खास बात यह है कि कई छुट्टियां वीकेंड से जुड़कर लॉन्ग वीकेंड बना रही हैं, जो ट्रैवल और रेस्ट दोनों के लिए आदर्श हैं।

अगर आप 2026 में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि छुट्टियों का कैलेंडर पहले से समझ लिया जाए। सही जानकारी के साथ आप कम छुट्टियों में भी ज्यादा घूम सकते हैं। आइए जानते हैं जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक किस महीने में कितने अवकाश मिलेंगे और कौन सा महीना छुट्टियों के लिहाज से सबसे फायदेमंद साबित होगा।

 

साल 2025 की छुट्टियों की सूची

जनवरी की छुट्टियां
1 जनवरी 2026 – नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
2 जनवरी 2026 – नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 जनवरी 2026 – हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे।
4 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
10 जनवरी 2026 – महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण देश सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
11 जनवरी 2026 – पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
15 जनवरी 2026 – उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
16 जनवरी 2026 – तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
17 जनवरी 2026 – उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
18 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
23 जनवरी 2026 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 जनवरी 2026 – महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
25 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से देश के सारे बैंक बंद रहेंगे
26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस की वजह से देश के लगभग सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी की मुख्य छुट्टियां और लाॅन्ग वीकेंड

26 जनवरी

अगर आप भी साल 2026 में लॉन्ग वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि इस बार 26 जनवरी के पास लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। इस बार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस वजह से आपको शनिवार, रविवार और सोमवार की तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

फरवरी 2026 के बैंक हाॅलिडे

1 फरवरी 2026- गुरु रविदास जयंती
8 फरवरी 2026, रविवार की छुट्टी
14 फरवरी, दूसरा शनिवार, सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।
15 फरवरी, रविवार- महाशिवरात्रि अधिकांश राज्यों में छुट्टी।
18 फरवरी, बुधवार- लोसार पर सिग्किम सहित कुछ उत्तर-पूर्वी राज्यों में बैंकों और सरकारी कार्यालयों के लिए छुट्टी होती है।
19 फरवरी, गुरुवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र के कई शहरों और कुछ अन्य राज्यों में यह छुट्टी होती है।
22 फरवरी, रविवार
28 फरवरी, चौथा शनिवार, सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

मार्च 2026 की छुट्टियां और लाॅन्ग वीकेंड

1 मार्च, रविवार
4 मार्च, होली
7 मार्च, दूसरा शनिवार
8 मार्च रविवार
13 मार्च, चैपचार कुट मिजोरम में छुट्टी मिलती है।
15 मार्च, शनिवार
17 मार्च, शब-ए-क़द्र, कुछ राज्यों/इलाकों में इस मुस्लिम त्यौहार पर अवकाश रहेगा।
19 मार्च, उगादी / गुढ़ी पाडवा / नया वर्ष (दक्षिण भारत) में अवकाश रहेगा।
21 मार्च, ईद-उल-फ़ित्र के कारण कुछ जगहों पर बैंक/सरकारी छुट्टियां।
22 मार्च, रविवार
26 मार्च, राम नवमी कई राज्यों में 27 मार्च को अवकाश।
28 मार्च, चौथा शनिवार
29 मार्च, रविवार
31 मार्च, महावीर जयंती यह राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय अवकाश है।

लॉन्ग वीकेंड संभावित

19 से 22 रविवार मार्च तक 4-दिन का ब्रेक बन सकता है। राम नवमी पर 26 से 29 तक 4-दिन का लाॅन्ग वीकेंड मिल सकता है। इसके अलावा फरवरी में होली तक लाॅन्ग वीकेंड मिल जाएगा। 28 फरवरी को शनिवार है और 1 मार्च को रविवार। दो और तीन मार्च को अवकाश लेकर 4 मार्च होली की छुट्टी पर 5 दिन का ब्रेक मिल सकता है।

अप्रैल 2026 बैंक छुट्टियाँ

1 अप्रैल (बुधवार) – बैंक के वार्षिक खाते बंद होने के कारण छुट्टी।
2 अप्रैल (गुरुवार) – मौंडी थर्सडे (कुछ राज्यों में)।
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे (धार्मिक अवकाश, अधिकतर राज्यों में)।
11 अप्रैल दूसरा शनिवार
14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती / वैशाखी/तमिल नया साल/बोहाग बिहू (विभिन्न राज्यों में अवकाश)
25 अप्रैल चौथा शनिवार

अप्रैल के लाॅन्ग वीकेंड

3 अप्रैल के पास भी लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। 3 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन गुड़ फ्राइडे है। ऐसे में आगे के दो दिन यानी शनिवार और रविवार को भी छुट्टी होने की वजह से आपको तीन दिन साथ में मिल सकते हैं और ये लॉन्ग वीकेंड हो सकता है। ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मई 2026 बैंक छुट्टियाँ
1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस
9 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार।
23 मई (शनिवार) – चौथा शनिवार।
27 मई (बुधवार) – ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) (धार्मिक अवकाश, कई राज्यों में)

मई के लॉन्ग वीकेंड

इस बार 1 मई के पास भी लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। दरअसल, यहां पर 1 मई को शुक्रवार का दिन है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में इस दिन शुक्रवार होने की वजह से अगले दिन शनिवार और रविवार की वजह से लॉन्ग वीकेंड बन रहा है।

जून 2026 बैंक छुट्टियां

13 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार
27 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार

जून के लाॅन्ग वीकेंड

इस महीने कोई राष्ट्रीय/धार्मिक बैंक अवकाश नहीं है, इसलिए केवल सप्ताहांत ही अवकाश मिल रहे हैं। 26 जून को शुक्रवार है और मुहर्रम की छुट्टी होने की वजह से अगले दो दिन शनिवार और रविवार की वजह से भी लॉन्ग वीकेंड बन रहा है।

जुलाई 2026 बैंक छुट्टियाँ
11 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार
25 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार
इस महीने कोई प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश नहीं है।

अगस्त 2026 के अवकाश
8 अगस्त (शनिवार) – दूसरा शनिवार
15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश
22 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार
25 अगस्त (मंगलवार) – मिलाद-उन्-नबी / ईद-ए-मिलाद

अगस्त के लॉन्ग वीकेंड

15 अगस्त से 16-17 तक 3-दिन का लाॅन्ग वीकेंड इस महीने मिल रहा है। 22-23 अगस्त के वीकेंड के साथ मिलाद उन नबी की छुट्टी 24-25 अगस्त को जोड़कर 4-दिन का ट्रिप भी प्लान हो सकता है।

सितंबर 2026 की छुट्टियों की लिस्ट
4 सितंबर (शुक्रवार) – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिकतर राज्यों में अवकाश रहेगा।
12 सितंबर (शनिवार)- दूसरे शनिवार पर बैंक बंद रहेंगे।
26 सितंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार

लॉन्ग वीकेंड

इस महीने 4–6 सितंबर तक 3-दिन का अवकाश मिल रहा है।

अक्तूबर 2026 अवकाश सूची
2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती
10 अक्टूबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
20 अक्तूबर (मंगलवार) – दशहरा
24 अक्टूबर (शनिवार) – चौथा शनिवार

अक्तूबर के लॉन्ग वीकेंड

ये हम सभी जानते हैं कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती बनाई जाती है और इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है। इस बार गांधी जयंती के दिन शुक्रवार पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार की वजह से ये भी एक लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। आप इसका मजा ले सकते हैं। 17-18 अक्तूबर शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 19 अक्तूबर की छुट्टी लेकर 20 अक्तूबर को दशहरा का अवकाश मिल जाएगा। लगातार 4 दिन का ब्रेक मिल रहा है।

नवंबर 2026 के अवकाश
8 और 9 नवंबर (रविवार और सोमवार) -दिवाली
14 नवंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
28 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार

दिवाली के आसपास भी 7 से 9 नवंबर का सप्ताहांत जोड़कर लंबा ब्रेक प्लान हो सकता है।

दिसंबर 2026 बैंक छुट्टियाँ
12 दिसंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस डे (राष्ट्रीय/सामान्य अवकाश)
26 दिसंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार

दिसंबर में क्रिसमस शुक्रवार को पड़ रहा है। इस कारण क्रिसमस पर तीन दिन का वीकेंड मिल रहा है।

-
 
प्रियंका गांधी के घर जश्न का माहौल, बेटे रेहान वाड्रा ने सात साल की दोस्त अवीवा बेग से की सगाई

प्रियंका गांधी के घर जश्न का माहौल, बेटे रेहान वाड्रा ने सात साल की दोस्त अवीवा बेग से की सगाई

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, यह सगाई एक निजी समारोह में दोनों परिवारों की मौजूदगी और रजामंदी से हुई, जिसके बाद गांधी-नेहरू परिवार में खुशियों का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें व चर्चाएं तेजी से वायरल हो गईं;

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग ने मॉडर्न स्कूल से शुरुआती शिक्षा और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई की है, वे एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं जिनका काम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित हो चुका है, साथ ही उन्होंने ‘यू कैनॉट मिस दिस’ (इंडिया आर्ट फेयर 2023) और ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ जैसी आर्ट एग्जिबिशन में अपनी कला प्रस्तुत की है;

 

Latest and Breaking News on NDTV


 
AICC Women Congress: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में बड़ी नियुक्तियां, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी मंज़ूरी

AICC Women Congress: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में बड़ी नियुक्तियां, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी मंज़ूरी

 AICC Women Congress:  कांग्रेस संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और नेशनल कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंज़ूरी दे दी है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। नियुक्त पदाधिकारियों की सूची संलग्न की गई है, जिनसे महिला कांग्रेस के कार्यों को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।