लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, देश में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया है। वैसे भी मौसम खराब होने की वजह से चांद नजर आने की संभावनाएं कम हो गई थीं। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी कहीं से चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है, इसलिए शाही जामा मस्जिद के इमाम शाबान बुखारी ने मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह ऐलान किया है कि शुक्रवार, 20 मार्च को रमजान का तीसवां रोजा रखा जाएगा और शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

शाबान बुखारी ने बताया कि जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें चांद देखने की कोशिश की गई लेकिन मौसम खराब होने की वजह से चांद दिखाई नहीं पड़ा। इसके बाद देश के अन्य राज्यों से भी टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया पर कहीं से भी चांद निकलने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कमेटी ने शनिवार, 21 मार्च को ईद मनाने का फैसला लिया है।

इसी तरह शाही मस्जिद फतेहपुरी के इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी ईद-उल-फितर के चांद को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मस्जिद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में दिल्ली एनसीआर एवं अन्य राज्यों में कहीं पर भी ईद उल फित्र के चांद के निकलने की सूचना नहीं मिली है, इसलिए कमेटी ने शनिवार 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया है।

इमारत-ए-शरीया हिन्द की एक बैठक हजरत मौलाना जकावत हुसैन कासमी साहब नायब अमीर-ए-शरीअत, दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षता में इमारत-ए-शरीया हिन्द के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित मस्जिद अब्दुल नबी में आयोजित की गई, जहां ईद के चांद को लेकर के पूरे देशभर से जानकारी एकत्र की गई, लेकिन कहीं से भी चांद के निकलने की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इमारत-ए-शरीया हिन्द ने मुसलमानों से कल रमजान का तीसवां रोजा रखने और 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया है।

मुत्तहिदा-रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने भी आज एक बैठक का आयोजन किया जिसमें चांद देखने की कोशिश की गई मगर दिल्ली सहित देश के किसी भाग से चांद की सूचना नहीं मिली है, इसलिए कमेटी ने 21 मार्च को ईद मनाने का फैसला किया है।

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

 एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास जलेसर से रजावली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को बचाने का प्रयास करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक पैदल यात्री को रौंद दिया। 

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों बबलू शर्मा (32), रचना (30) और दिगंबर (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। 

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल कार चालक सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पातल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल दहला देने वाली घटना : घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…डेठ मिस्ट्री को सुलझाने में लगी पुलिस

दिल दहला देने वाली घटना : घर में मां की लाश, बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड…डेठ मिस्ट्री को सुलझाने में लगी पुलिस

 गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, वहीं उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन पुराना शव मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।


डायल 112 पर मिली जानकारी 
पुलिस के मुताबिक, आज डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि विनायक टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सूचना पर थाना कविनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पास के निजी, मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजवीर (40 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो अपनी मां सतनाम कौर (70 वर्ष) के साथ उक्त फ्लैट में रहता था। 

बेड पर पड़ी थी मां की लाश 
पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो वहां बेड पर सतनाम कौर का शव पड़ा मिला, जो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

राजवीर से अलग रह रही थी पत्नी
जांच में यह भी सामने आया है कि राजवीर अपनी पत्नी से अलग मां के साथ रहा था। उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में अलग रह रही थी। हालांकि राजवीर का वहां आना-जाना लगा रहता था, लेकिन बीते दो दिनों से वह वहां नहीं गया था। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अस्पताल पहुंची।

एस्ट्रोलॉजी करता था राजवीर 
पुलिस के अनुसार, राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजी से जुड़ा काम करता था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने के कारण वह फिलहाल बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का काम कर रहा था। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन परिस्थितियों में पहले मां की मौत हुई और फिर बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया। 

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस 
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।

कविनगर के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने कहा, “डायल 112 से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। फ्लैट के अंदर जांच करने पर उसकी मां का शव भी मिला है, जो लगभग दो दिन पुराना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

MP में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, इस वजह से लगी रोक

MP में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, इस वजह से लगी रोक

 भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बड़ा फैसला हुआ है। पुलिस अधिकारियों  और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये फैसला आगामी त्योहारों, प्रदेश में सांप्रदायिक स्थिति न बिगड़े,कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है।

PunjabKesari

वहीं इसके साथ अपरिहार्य  परिस्थितियों में जरुरत होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी।

घर से अचानक गायब हुईं 2 मुस्लिम बहनें, फिर हिंदू युवकों से शादी कर लौटीं, सच जानकर चौंक जाएगा हर कोई!

घर से अचानक गायब हुईं 2 मुस्लिम बहनें, फिर हिंदू युवकों से शादी कर लौटीं, सच जानकर चौंक जाएगा हर कोई!

छतरपुर: जिले के नौगांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 फरवरी से लापता दो चचेरी बहनों अलीना और शलीना का आखिरकार पुलिस को सुराग मिल गया। दोनों युवतियां अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अपने फैसले पर कायम रहीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों का पिछले करीब सात वर्षों से प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर से निकलने के बाद 20 फरवरी को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया, जबकि अलीना ने भी धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी हेमंत के साथ विवाह कर लिया।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवतियों को ढूंढ निकाला और उन्हें थाने लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं और माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया।

पुलिस अब उनके शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड के जरिए उनकी उम्र की पुष्टि कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बालिग होने की बात सामने आई है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी नजर रखे हुए है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

एक और खुशखबरी, हमलों के बीच 80800 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडली’

एक और खुशखबरी, हमलों के बीच 80800 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडली’

 युद्ध प्रभावित समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खतरे को पार करते दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुके हैं. आज UAE से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज भारत पहुंच गया है. मिसाइल हमलों के बीच भारतीय नौसेना की निगरानी में तेल से लदा जग लाडकी जहाज सुरक्षित भारत पहुंचा है.

ईरान युद्ध की वजह से हो पैदा हुई ऊर्जा संकट के बीच जग लाडकी जहाज 80800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा. 14 मार्च को यह जहाज UAE के फुजैराह पोर्ट से तेल लेकर चला था. जग लाडकी को होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरना पड़ा है क्योंकि वो यूएई का फुजैराह पोर्ट ओमान की खाड़ी में है.

164716 टन क्षमता वाला यह जहाज जब यूएई बंदरगाह पर तेल लोड कर रहा था, उसी वक्त पोर्ट पर हमला हो गया था.हमले के वक्त कुछ देर के लिए जहाज पर लोडिंग रोकी गई, फिर जैसे ही मौका मिला नौसेना की निगरानी में जहाज ने सफर की शुरुआत की और खतरों को पार करते हुए भारतीय तट को छू लिया.

274.19 मीटर लंबा और 50.04 मीटर चौड़ा जहाज जग लाडकी साल 2010 में बना है. यह देश की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड का समुद्री तेल टैंकर है. जग लाडकी संयुक्त अरब अमीरात, इराक और सऊदी अरब से कच्चा तेल भारत लाता है. तिरंगा लगे इस जहाज से पहले 16 मार्च को शिवालिक और 17 मार्च को नंदा देवी 92700 मीट्रिक टन LPG गैस लेकर भारत पहुंचे हैं. तीन दिन में तीन जहाजों ने मिडिल ईस्ट के संवेदनशील इलाके को पार करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, अभी भी एलपीजी, कच्चे तेल से लदे करीब 22 भारतीय जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट पर इंतजार कर रहे हैं.

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों में से 6 शिप पर करीब 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है. इसके अलावा एलएनजी टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक केमिकल टैंकर होर्मुज में फंसे हैं.

 
CRIME NEWS: गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट

CRIME NEWS: गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट

 CYBER CRIME NEWS: देश में एक नया खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। केरल पुलिस ने इसको लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। ठग पहले SMS के जरिए लोगों को मैसेज भेजते हैं कि उनका LPG बिल पेंडिंग है या बुकिंग अपडेट करनी है, इसके बाद WhatsApp पर संपर्क कर “Gas Bill Update APK” नाम की फाइल भेजते हैं।

यह APK फाइल असल में एक खतरनाक ऐप होती है, जिसे डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल पूरी तरह ठगों के कंट्रोल में चला जाता है। इसके जरिए साइबर अपराधी आपके बैंकिंग ऐप, UPI डिटेल्स, पासवर्ड और OTP तक एक्सेस कर लेते हैं और बिना जानकारी के आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऐसे फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि लोग रोजमर्रा की सेवाओं से जुड़े मैसेज पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, WhatsApp या SMS से आए APK फाइल को कभी डाउनलोड न करें और गैस बुकिंग या पेमेंट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।

अगर किसी को संदिग्ध मैसेज मिले तो पहले उसकी पुष्टि करें और किसी के साथ बैंक डिटेल्स साझा न करें। अगर गलती से कोई इस फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें, क्योंकि समय पर कार्रवाई से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात 2024-25 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात 2024-25 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

 भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर निर्यात में 2024-25 में मजबूत वृद्धि देखी गई है और यह सालाना आधार पर 32.47 प्रतिशत बढ़कर 38.58 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी आज बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में निर्यात 29.12 अरब डॉलर रहा, जो मुख्य रूप से दूरसंचार उपकरणों, विशेष रूप से स्मार्टफोन के कारण हुई तीव्र वृद्धि को दर्शाता है।

अकेले स्मार्टफोन का निर्यात ही 2023-24 के 15.57 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में अनुमानित 24.14 अरब डॉलर हो गया, जिससे यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया। इसके अलावा, स्मार्टफोन के निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जो भारत के स्मार्टफोन निर्यात का 44 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (11 प्रतिशत), नीदरलैंड (9 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (6 प्रतिशत) और इटली (5 प्रतिशत) का स्थान रहा।

उत्तरी अमेरिका 14.70 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सबसे बड़ा गंतव्य बनकर उभरा, उसके बाद यूरोप 11.45 अरब डॉलर के निर्यात के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

ईएससी के चेयरमैन वीर सागर ने कहा कि भारत टेक के बैनर तले शुरू की गई पहल भारतीय कंपनियों को अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, सीआईएस, आसियान और सार्क जैसे उभरते बाजारों में विस्तार करने में मदद कर रही हैं, साथ ही उत्तरी अमेरिका और यूरोप जैसे स्थापित क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति को मजबूत कर रही हैं।

वहीं ईएससी के कार्यकारी निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा कि हार्डवेयर निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है, जिसमें स्मार्टफोन के नेतृत्व में दूरसंचार उपकरण प्रमुख विकास चालक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रूस और सीआईएस देशों को निर्यात तीन गुना से अधिक बढ़कर 1.10 अरब डॉलर हो गया, जबकि मध्य पूर्व का हिस्सा 5.20 अरब डॉलर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, “कोरिया और जापान को निर्यात में 48.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया।”

2024-25 में राज्यों में तमिलनाडु 15 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद कर्नाटक (7.85 अरब डॉलर), उत्तर प्रदेश (5.30 अरब डॉलर), महाराष्ट्र (3.60 अरब डॉलर), गुजरात (2.80 अरब डॉलर) और दिल्ली (1 अरब डॉलर) का स्थान रहा। रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात आधार पारंपरिक समूहों से आगे बढ़कर कई क्षेत्रों में फैल रहा है। 

सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नई जिम्मेदारियों की शुरुआत: सी.पी. राधाकृष्णन

सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नई जिम्मेदारियों की शुरुआत: सी.पी. राधाकृष्णन

 राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आगामी अप्रैल से जुलाई के बीच अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति को अंत नहीं, बल्कि नई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की शुरुआत के रूप में देखना चाहिए।

सभापति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार हर दो वर्ष में सदन के एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं, जिससे सदन की कार्यप्रणाली में निरंतरता बनी रहती है और नए सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर मिलता है।

सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो अनुभव और नई ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखती है। सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। यह परंपरा नए सदस्यों को अवसर देने के साथ-साथ अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन को भी बनाए रखती है। सेवानिवृत्त सदस्य अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से आगे भी सार्वजनिक जीवन में योगदान देते रहेंगे। 

विदाई भाषण में सभापति ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के योगदान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया। उनके अनुभव और किसानों एवं ग्रामीण समुदायों के प्रति प्रतिबद्धता ने सदन की चर्चाओं को समृद्ध किया।

उपसभापति हरिवंश के कार्यकाल की सराहना की

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खरगे ने संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया। 

इसके साथ ही उपसभापति हरिवंश के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभापति ने कहा कि उन्होंने सदन का संचालन गरिमा, निष्पक्षता और धैर्य के साथ किया और सभी दलों का सम्मान अर्जित किया। 

सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की

सभापति ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य अपने-अपने राज्यों और समुदायों की आकांक्षाओं के सशक्त प्रतिनिधि रहे हैं और उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। उन्होंने तमिल के एक भावपूर्ण वाक्य का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छे कार्य समय के बाद भी जीवित रहते हैं और सदस्यों का योगदान सदन की विरासत का हिस्सा बना रहेगा। सभापति ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी राष्ट्रसेवा में सक्रिय रहेंगे।

रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी, चीन जा रहे टैंकर्स ने भारत का किया रुख

रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ी, चीन जा रहे टैंकर्स ने भारत का किया रुख

 अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के बीच भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है और कई टैंकर्स, जिनका निर्धारित गंतव्य स्थान चीन के पोर्ट्स थे, अब उन्होंने भारत का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल से लदा अफ्रामैक्स टैंकर एक्वा टाइटन, 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है, जिसमें यूराल्स का कच्चा तेल होगा।

जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से तेल लोड करने के बाद जहाज ने शुरू में चीन के रिझाओ को अपना गंतव्य निर्धारित किया था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के मध्य में अचानक अपना रास्ता बदलते हुए, जहाज दक्षिण चीन सागर में मुड़ गया और भारत की ओर बढ़ने लगा।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका दुनिया के सभी देश को रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।ऐसे में भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अपनी कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा दिया है और केवल एक हफ्ते में करीब 30 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल खरीद लिया है। 

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति में आई बाधाओं के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से खरीदारी में यह उछाल दर्ज किया गया है। यह बदलाव केवल एक टैंकर तक सीमित नहीं है। एनालिटिक्स फर्म वोर्टेक्सा के आंकड़ों से पता चलता है कि हाल के हफ्तों में रूसी तेल ले जाने वाले कम से कम सात जहाजों ने चीन से भारत की ओर अपना मार्ग बदल लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रमुख भारतीय रिफाइनरी एक बार फिर रूसी कच्चे तेल खरीद रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि भारत मॉस्को के लिए एक प्रमुख खरीदार के रूप में अपनी स्थिति फिर से हासिल कर रहा है। एक अन्य टैंकर, स्वेज मैक्स जूजू एन, भी भारत के सिक्का बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और इसके 25 मार्च को पहुंचने की उम्मीद है।

यह जहाज कजाकिस्तान से सीपीसी ब्लेंड क्रूड तेल ले जा रहा है। इससे पहले यह रूस के काला सागर क्षेत्र में स्थित नोवोरोस्सियस्क से रवाना हुआ था और शुरुआत में रिझाओ जा रहा था, लेकिन मार्च की शुरुआत में इसने अपना रास्ता बदल लिया।

इस बीच, प्रतिबंधों में ढील के चलते जापान और दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों ने भी रूसी तेल की खरीद फिर से शुरू कर दी है। विश्लेषकों का कहना है कि कई खरीदारों की इस नई मांग से आने वाले हफ्तों में वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है।

कैबिनेट की बड़ी सौगात; उत्तर प्रदेश को 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे की मंजूरी

कैबिनेट की बड़ी सौगात; उत्तर प्रदेश को 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे की मंजूरी

 उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी।

परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी।

सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है।

इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा।

इस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए जींस और टी-शर्ट पर लगाया बैन,सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्ती

इस राज्य की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए जींस और टी-शर्ट पर लगाया बैन,सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्ती

 हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए कार्यालय के पहनावे और सोशल मीडिया पर व्यवहार संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं, जिनमें जींस और टी-शर्ट पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार ने यह कदम कार्यस्थल पर मर्यादा और शालीनता बनाए रखने के क्रम में उठाया है।

कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने से भी रोका गया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को औपचारिक, साफ-सुथरे और शालीन रंग के कपड़े पहनने होंगे। कार्यालयों में और अदालत में पेशी के दौरान कैजुअल या पार्टी वियर पहनना सख्त वर्जित है। सरकार ने ऐसे मामले देखे हैं जिनमें कर्मचारी अनौपचारिक कपड़े पहनकर सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने या उत्पादों का प्रचार करने के लिए अपने निजी सोशल मीडिया खातों का उपयोग कर रहे थे।

पुरुष कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड में शर्ट, पैंट या ट्राउजर, और जूते या सैंडल अनिवार्य हैं। महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, फॉर्मल सूट, सलवार सूट, चूड़ीदार कुर्ता के साथ दुपट्टा या शर्ट के साथ ट्राउजर पैंट पहनना अनिवार्य है, और इसके साथ चप्पल, सैंडल या जूते पहनने चाहिए।

राज्य सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि कर्मचारियों का पहनावा शालीनता, मर्यादा और व्यावसायिकता को दर्शाना चाहिए। राज्य सरकारने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पर्सनल अकाउंट्स के माध्यम से सरकारी नीतियों या योजनाओं पर अपनी राय व्यक्त न करें और सार्वजनिक मंचों, ब्लॉगों या अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर राजनीतिक या धार्मिक बयान देने से बचें।

अधिसूचना में चेतावनी दी गई है कि ड्रेस कोड या सोशल मीडिया नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने कहा कि ये निर्देश सार्वजनिक सेवा की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखने और एक पेशेवर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। सरकार ने 3 अगस्त, 2017 के आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि पिछले निर्देशों के बावजूद, कई कर्मचारी अभी भी इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कहा कि ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करना सरकार के रुख की पुष्टि करता है।

राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पाड़वा, की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पाड़वा, की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

 चैत्र नवरात्र का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू हो चुका है। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। इसके अलावा इसी दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उगादी, गुड़ी पाड़वा, चेटी चांद, नवरेह और सादिबुचेरो का त्योहार मनाया जाता है। इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं। मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्यौहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और इंदौर अग्निकांड पर जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और इंदौर अग्निकांड पर जताया शोक

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने के कारण कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के इंदौर की घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
एक अन्य पोस्ट में दिल्ली की घटना पर दुख जताया गया। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली के पालम में आग लगने की घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के पालम में बुधवार सुबह 7:04 बजे राम मार्केट में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई। यह इमारत राजेंद्र कश्यप की थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर उनका कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था और दूसरी-तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था। इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।
 

 
 
वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में कम से कम 8 लोग आग के चलते मर गए। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बंगाली चौराहा क्षेत्र में स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में कार को चार्ज किया जा रहा था, तभी चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी इमारत में आग की लपटें नजर आने लगीं। इस आग की चपेट में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आ गए और एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ। इसके चलते मकान का कुछ हिस्सा भी ढह गया।

 
UAE से क्रूड ऑयल लेकर गुजरात पहुंचा ‘जग लाडकी’ तेल टैंकर, इस पर 6 लाख बैरल तेल

UAE से क्रूड ऑयल लेकर गुजरात पहुंचा ‘जग लाडकी’ तेल टैंकर, इस पर 6 लाख बैरल तेल

 Jag Laadki Oil Tanker : भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है. यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है. इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है. इसके आने से देश में तेल की किल्लत दूर होगी। वहीं शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ओमान की खाड़ी में बढ़े तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर बुधवार दोपहर पहुंचा. यह टैंकर UAE के फुजैराह बंदरगाह से 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है. भारतीय नौसेना की सुरक्षा में यह जहाज पूरा रूट तय करके मुंद्रा पहुंचा. ‘जग लाडकी’ भारतीय शिपिंग कंपनी का जहाज है और इसमें भारतीय झंडा लगा हुआ है. हाल के दिनों में ईरान ने गल्फ क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने झंडे वाले सभी तेल टैंकरों और LPG कैरियर को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए युद्धपोत तैनात किए हैं.
भारतीय नौ सेना की सुरक्षा घेरे में ‘जग लाडकी’और इसपर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित अपने देश पहुंच चुके हैं. ‘जग लाडकी’ रविवार को फुजैराह पोर्ट से निकला और शनिवार को वहां हुए ईरानी हमले की वजह से कुछ देर के लिए ऑयल ऑपरेशन भी निलंबित करना पड़ा. ‘जग लाडकी’ से पहले भारत आने वाला सबसे पहला एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’भी सोमवार को मुंद्रा पोर्ट आया था.
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और टैंकर-
शिपिंग मिनिस्ट्री के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में अभी भी 6 भारतीय एलपीजी टैंकर फंसे हैं, जिनपर 3 लाख टन से ज्यादा एलपीजी लदा है.
होर्मुज स्ट्रेट में अभी कुल 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं.
इनमें 6 एलपीजी टैंकरों के अलावा एक एलएनजी टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक केमिकल और अन्य उत्पाद से लदा जहाज, तीन कंटेनर शिप और दो बल्क कैरियर शामिल हैं.
अब बिना एक्सपायरी डेट के नहीं बिकेंगे अंडे, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

अब बिना एक्सपायरी डेट के नहीं बिकेंगे अंडे, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करोड़ों अंडा उपभोक्ताओं की सेहत और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य में अंडों की बिक्री के पुराने तरीके पूरी तरह बदलने वाले हैं. 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बिकने वाले हर एक अंडे पर उसकी उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट की मुहर होना अनिवार्य कर दिया गया है.

इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा अर्थ यह है कि अब कोई भी दुकानदार ग्राहकों को ताजा बताकर पुराने या खराब अंडे नहीं बेच पाएगा. यह नियम पारदर्शिता लाने और मिलावटखोरी या बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त निर्देश पर लागू किया जा रहा है.

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?

अभी तक आम उपभोक्ता के पास यह जानने का कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं था कि दुकान पर रखा अंडा कितना पुराना है. अक्सर लोग दुकानदार के भरोसे पर अंडे खरीदते थे, जिससे कई बार बासी अंडे खाने से फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियों का खतरा बना रहता था.

लोगों की सेहत रहेगी सुरक्षित

अब अंडे पर लगी मुहर सबकुछ बताएगी. ग्राहक खुद मुहर देखकर यह तय कर सकेंगे कि अंडा खाने योग्य है या नहीं. इससे न केवल लोगों की सेहत सुरक्षित रहेगी, बल्कि उन्हें अपने पैसे की सही कीमत भी मिलेगी.

अंडों की लाइफ और स्टोरेज की चुनौती

विशेषज्ञों के अनुसार, अंडों की गुणवत्ता उनके रखने के तापमान पर निर्भर करती है. सामान्य तापमान (30°C) में अंडे केवल 2 हफ्ते तक ही सुरक्षित रहते हैं. कोल्ड स्टोरेज (2°C से 8°C) में अंडे 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में अंडों के लिए विशेष कोल्ड स्टोरेज की संख्या सीमित है. नियम यह भी कहता है कि अंडों को सब्जियों के साथ स्टोर नहीं किया जा सकता क्योंकि दोनों की तापमान जरूरतें अलग होती हैं

BREAKING : भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BREAKING : भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

  पश्चिम बंगाल : भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में इस लिस्ट का अर्थ है कि भाजपा ने लगभग आधे कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने इस लिस्ट में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट से उतारा गया है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से उतारा गया है। भाजपा की 144 उम्मीदवारों की सूची में सिर्फ 11 महिला उम्मीदवारों को चांस दिया गया है।

फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

 WEATHER UPDATE : मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न पूरे देश के लिए शानदार रहा और इस दौरान देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के सीज़न के बाद भी देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि कई राज्यों में अब गर्मी सताने लगी है, तो कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। अब देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।a

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए नज़र डालते हैं किन राज्यों में भारी बारिश होगी।

उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिन के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गरजने और आंधी चलने की भी संभावना है।

दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में तेज़ बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा और आंधी का भी अलर्ट है।

उत्तरीपूर्व भारत
उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान तेज़ बारिश हो सकती है।

 

Breaking: ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो तेल टैंकर, ईरानी राजदूत ने कहा था भारत हमारा दोस्त

Breaking: ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो तेल टैंकर, ईरानी राजदूत ने कहा था भारत हमारा दोस्त

 नई दिल्ली। ईरान इजरायल युद्ध के बीच रसोई गैस की किल्लत झेल रहे भारत को शुक्रवार को ईरान की ओर बड़ी राहत मिली है। ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दो एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत दे दी है।

 बता दें कि आज सुबह ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिया है कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है।

भारत ईरान का दोस्त: मोहम्मद फतहाली

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्त है और इस वजह से भारतीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर सकारात्मक स्थिति जल्द सामने आ सकती है। जल्द ही आप ऐसा होते देखेंगे।

 उन्होंने कहा , हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है. आप इसे दो या तीन घंटे के भीतर देखेंगे। उनका यह बयान इस बात का संकेत माना जा रहा है कि ईरान भारत के जहाजों के लिए इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को खुला रखने की दिशा में सकारात्मक रुख रखता है।

 दुनिया के अहम समुद्री मार्ग पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चर्चा

इसके अलावा राजदूत मोहम्मद फतहाली ने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच क्षेत्रीय स्तर पर कई साझा हित हैं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहे हैं।

 फतहाली ने कहा कि ईरान का मानना है कि भारत और ईरान के क्षेत्र में समान हित हैं और दोनों देश कई मुद्दों पर साथ काम करते हैं। यही वजह है कि मौजूदा हालात में भी भारत को लेकर ईरान का रुख सकारात्मक है। फतहाली ने यह भी कहा कि भारत ने कठिन समय में ईरान की मदद की है और दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना हमेशा बनी रही है।

मुश्किल समय में भारत ने ईरान की मदद की: ईरानी राजदूत

 राजदूत ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत ने मुश्किल दौर में ईरान का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कई क्षेत्रों में ईरान की मदद की है। उन्होंने कहा, भारत में ईरान के राजदूत के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि युद्ध के बाद की स्थिति में भारत सरकार ने कई क्षेत्रों में हमारी मदद की। उनका यह बयान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और भरोसे को दिखाता है।

 

CG - छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

CG - छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को 24 फरवरी 2026 को विस्तृत जानकारी के साथ पत्र भी भेजा जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं प्राणीशास्त्र के 50-50 पदों, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल के 25-25 पदों, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15, वाणिज्य के 75, विधि के 10 पदों पर भर्ती के साथ ही क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद तथा ग्रंथपाल के 50 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभाग द्वारा इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम तथा विज्ञापन प्रारूप भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पदों के साथ-साथ ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की शैक्षणिक बाधा का सामना न करना पड़े।

विभाग द्वारा नियुक्त अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएच.डी. उपाधिधारी हैं तथा नेट एवं सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं से योग्य हैं। ये शिक्षक वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।