अगर कोई आपसे पूछे कि कुत्ता और शेरनी में कौन ज्यादा ताकतवर है तो बिना सोचे आप कहेंगे कि शेरनी ज्यादा ताकतवर है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एख वीडियो ने इस बात को झूठ साबित कर दिया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कुत्ते ने शेरनी का सामना किया.
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर भारतीय वन सेवा के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. इस वीडियो के वायरल होने का पता इस बात से लग जाएगी कि अब तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Need this much confidence in life. Dog vs Lion. It also highlights issue of stray dogs & wildlife interaction. @zubinashara pic.twitter.com/lNu7X4ALm5
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 10, 2021
क्या है वीडियो में
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक जंगल में एक कुत्ते और शेरनी के बीच जंग हुई. शेरनी पर कुत्ते ने भौंकना शुरू किया और काफी देर तक भौंकता रहा. कुछ देर बार दोनों पीछे हट गए. इस वीडियो को देखकर साफ लगता है कि जीत कुत्ते की हुई क्योंकि वह शेरनी के मुकाबले ज्यादा कमजोर है और फिर भी वह पीछे नहीं हटा.
वीडियो शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन में इस आत्मविश्वास की जरूरत है. कुत्ते और शेर के बीच लड़ाई. यह आवारा कुत्तों और वन्यजीवों की बातचीत के मुद्दे पर भी प्रकाश डालता है. शेर सिर्फ संकेत के रूप में.'
भारत के जूनियर खिलाड़ी अलग अलग खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 15 साल से कम उम्र के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें भविष्य का बड़ा स्टार माना जा रहा है। इन खिलाड़ियों ने टेनिस, शूटिंग सहित कई खेलों में अपना लोहा मनवाया है। इनसे आने वाले समय में ओलिंपिक मेडल की भी उम्मीद है। 12 साल के सोहिनी मोहंती ओडिशा की टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 में नेशनल सुपर सीरीज टूर्नामेंट में अंडर-12 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता था। उनके पास 40 से ज्यादा नेशनल के खिताब हैं। वे अंडर-14 में भी खेलती हैं। बेबी लीग में गुवाहाटी सिटी एफसी के लिए खेलते हुए प्रीतम मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी चुने गए थे। उन्होंने 18 गोल करने के साथ 16 असिस्ट भी किए। लेफ्ट विंगर प्रीतम को जर्मनी के पूर्व स्टार फुटबॉलर ओजिल ने जर्सी भेजी। 2020 में चेन्नई की टेबल टेनिस खिलाड़ी हंसिनी ने स्वीडिश मिनी कैडेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था। शरत कमल को कोचिंग दे चुके मुरलीधर राव की निगरानी में ट्रेनिंग कर रही हैं। वे 2028 ओलिंपिक में मेडल की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। बंगाल के अभिनव शॉ शूटर हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड जीतकर वे गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। जॉयदीप की निगरानी ट्रेनिंग। उनका नाम ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के नाम पर रखा गया है। लक्ष्य शर्मा को बैडमिंटन का भविष्य माना जा रहा है। अंडर-15 और अंडर-17 कैटेगरी में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2019 में ग्लासगो यूथ इंटरनेशनल जीता और स्विस यूथ ओपन टूर्नामेंट जीता था। उनके नाम कई नेशनल मेडल भी हैं।
रीवा | हनुमना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोर ने चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। स्वजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
वारदात गत दिवस की है, उपनिरीक्षक गौरव नेमा ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग ने चार वर्षीय बच्ची ने उस समय दुष्कर्म किया था, जब उसके स्वजन घर में नहीं थे।
वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि वाराणसी में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के चेयरमैन ने एक छात्रा के छेड़छाड़ कर दी है | चेयरमेन को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना महंगा पड़ गया है।
छात्रा के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चेयरमैन की कालेज में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई होते ही चेयरमैन ने कान पकड़ कर माफी भी मांगी, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। हालांकि पूरी घटना का वीडियो वायरल कर दिया गया है।
वाराणसी-छेड़खानी के आरोप में कॉलेज के चेयरमैन पूर्व BJP विधायक माया शंकर पाठक की परिजनों ने की पिटाई। कालेज की छात्रा को चैंबर में बुलाकर किया छेड़खानी। वीडियो में स्वीकारी छेड़खानी की बात। M.P. इंस्टिट्यूट ऐंड कम्प्यूटर कालेज की घटना। थाना चौबेपुर के भगतुवा क्षेत्र की घटना। pic.twitter.com/rljlOMJWus
— SHIRAJ AHMAD (@shirajahmad70) January 10, 2021
मामला वाराणसी के थाना चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुवा का है। जहां एमपी इंस्टीट्यूट एंड कम्प्यूटर एप्लिकेशन कॉलेज के चेयरमैन माया शंकर पाठक हैं। मायाशंकर पाठक विधायक रह चुके हैं। उन्हें बीजेपी ने भी टिकट दिया था।
मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। आरोप है कि माया शंकर ने अपने केबिन में एक छात्रा को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने जब अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया तो परिजन कॉलेज पहुंचे और पहले उनके केबिन में घुसकर पिटाई की। उसके बाद कालेज परिसर में छात्राओं और टीचरों के सामने भी पीटा। इस दौरान माया शंकर कान पकड़कर माफी भी मांगते रहे। मामले को पुलिस तक तो नहीं ले गए लेकिन वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो में माया शंकर पाठक लड़की के परिजनों के सामने कान पकड़ कर माफी मांग दिखाई दे रहे हैं। उनके माफी मांगने और लोक लज्जा के कारण ही छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत तो नहीं की, लेकिन घटना के बाद गांव में इस कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि घटना से मायाशंकर का परिवार भी आहत है। उनके परिजनों ने छात्रा के परिवार से माफी मांगी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले को कैसे लेती है।
पढ़ें : VIRAL VIDEO : चलती कार में स्टंट दिखाते लड़की का वीडियो हुआ वरयरल
मामले को लेकर मायाशंकर पाठक ने वीडियो जारी कर उनके साथ हुई मारपीट की घटना को राजनीतिक विद्वेश बताया। उन्होंने कहना है कि चार दिन पहले कक्षा नौ की एक बच्ची उनके पास 26 जनवरी पर भाषण की तैयारी को लेकर चर्चा करने गई थी। इस बीच बच्ची ठीक से संबोधन नहीं कर पाई तो उन्होंने उसे डांट कर भगा दिया था। इसके बाद 10 से 15 व्यक्ति आए जिसमें कुछ राजनीति और और जाति विशेष के लोग शामिल थे। आते ही उन लोगों ने मेरे ऊपर हाथ छोड़ा और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उनका वीडियो बनाया। उन्होंने राजनीतिक और जातिगत विद्वेष के जरिए छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
कॉलेज के चेयरमैन से मारपीट और वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर सीओ पिंडरा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक उनके पास दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो की सत्यता जांचने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल | ऐशबाग इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता अपने परिवार के साथ इलाके में रहती है। पहले सागर जिले में रहती थी।
पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर
उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां शासकीय अफसर थी। आरोपित अनीस मंसूरी उनका पुराना कार चालक था। वह घर के भी काम किया करता था। वर्ष 2007 में आरोपित ने पीडि़ता के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपित उससे लगातार दुष्कर्म करने लगा।
पढ़ें : सेक्स रैकेट : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
पीडि़ता की जब भोपाल में शादी हो गई तो आरेापित भोपाल आकर उसको धमकाकर दुष्कर्म करने लगा तो पीडि़ता ने तंग आकर अपने पति को पूरा घटनाक्रम बता दिया। पति ने आरोपित को समझाने की कोशिश की तो आरोपित के भाई शफीक मंसूरी ने पति को जान से मारने की धमकी दी। बाद में इसकी शिकायत महिला ने ऐशबाग थाने में की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली| फिर एक बार नया ट्रेंड चलन में आ गया है। की की चैलेंज के बाद अब कार के छत के उपर चढ़ने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच इन दिनों पारुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाड़ी चलाते हुए करतब दिखा रही हैं। पारुल चलती कार ड्राइविंग सीट से बाहर निकलती हैं फिर कार की छत से होते हुए को पैंसेजर वाली सीट होते हुए कार में दाखिल होती हैं। इसके बाद वह फिर से कार ड्राइव करने लगती हैं। बताते चले कि आमतौर पर लड़कियां साड़ी पहनकर कार चलाने और करतब दिखाने में हिचकिचाती हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज
लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी जिमनास्ट और मॉडल पारुल अरोरा ना सिर्फ कार चला रही हैं, बल्कि करतब भी दिखा रही हैं। उनके करतब दिखाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पारुल साड़ी पहने ही ड्राइविंग सीट से गाड़ी की छत से हुए को-पैसेंजर सीट से दाखिल होकर अच्छी खासी कार ड्राइविंग कर लेती हैं।
हालांकि, यह उनके लिए करना बहुत ही आसान है, क्योंकि वह साड़ी पहनकर बैक फ्लिप लगा लेती हैं। पारुल के इंस्टाग्राम पर जिमनास्ट के कई वीडियो हैं, जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किए हैं। कार स्टंट के वीडियो को पोस्ट करते समय पारुल ने अपने प्रशंसकों को एक मैसेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि आप ऐसा बिना ट्रेनिंग लिए करने की कोशिश ना करें।पारुल ने लिखा, नीचे दिए गए स्टंट को विशेषज्ञ पर्यवेक्षण के तहत उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा किया जाता है। कृपया इसे घर या कहीं और प्रयास न करें।
राजकोट | गुजरात के राजकोट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलानेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गुजरात पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार किया है|
पढ़ें : बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर
गुजरात की राजकोट पुलिस ने शनिवार को गिरिडीह के घोड़थंबा पुलिस के सहयोग से गिरोह के सदस्य राजेश सिंह को घोड़थंबा ओपी इलाके से गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपी राजेश सिंह कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है|
मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजेश तक पहुंची पुलिस
राजकोट थाना की पुलिस घोड़थंबा पुलिस के सहयोग से आरोपी राजेश तक उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंच सकी| पुलिस ने राजेश के पास से वह मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड को भी बरामद किया है|
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज
आरोप है कि इसी मोबाइल फोन से राजेश ऑनलाइन सेक्स रैकेट का काम करता था| वह पिछले कई दिनों से गिरिडीह के घोड़थंबा ओपी इलाके में रहकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा था|
आरोपी को अपने साथ ले गयी राजकोट पुलिस
राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरिडीह एसपी अमित रेणु से बातचीत कर सहयोग मांगा था| इसके बाद एसपी अमित रेणु के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया, जिसमें घोड़थंबा थाना प्रभारी के साथ धनवार पुलिस और जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय राम व राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस का ज्वॉइंट ऑपरेशन चला और इसमें राजेश को दबोचा गया| शनिवार को मेडिकल जांच के बाद राजेश को राजकोट पुलिस साथ ले गयी|
राजकोट क्राइम ब्रांच के ए डिवीजन के एसआई रवींद्र कुमार जडेजा ने बताया कि राजेश सिंह कई राज्यों में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाकर ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था| गिरोह में राजेश के साथ कई और सदस्यों के होने की बात सामने आयी है| एसआई रवींद्र जडेजा के अनुसार राजेश और इसके गिरोह का उद्भेदन राजकोट क्राइम ब्रांच की पुलिस ने राजकोट में ही किया था| राजकोट के एक होटल में छापामारी की गयी थी| उस दौरान होटल से एक साथ कई महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे| उन महिला-पुरुषों ने आपस में किसी प्रकार का रिश्ता होने से इनकार कर दिया, लेकिन पूछताछ में पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों ने कई राज खोलते हुए एक नंबर दिया, जो राजेश सिंह का निकला| पूछताछ में उन लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके जैसे कई महिला-पुरुष के माध्यम से पैसे कमाने के लिए राजेश सिंह ने ऑनलाइन संपर्क कराया था| दोनों की मुलाकात राजकोट के इसी होटल में कराने की बात भी कही थी| इसी आधार पर जांच हुई, जिसमें राजेश सिंह की भूमिका महत्पूर्ण पायी गयी|
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मूल की वनिता गुप्ता को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सहायक अटॉर्नी जनरल बनाने का फैसला लिया है. बाइडेन ने कहा है कि वनिता अमेरिका की सबसे सम्मानित मानवाधिकार वकीलों में से एक हैं. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अलीगढ़ की मूल निवासी वनिता गुप्ता को सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है. बाइडन ने नागरिक अधिकारों की प्रतिष्ठित वकील वनिता की तारीफ भी की है. सहायक अटॉर्नी जनरल बनने से वनिता ने भारतवंशी समुदाय को गौरवान्वित किया है. सीनेट से मंजूरी मिलने पर वनिता इस पद पर आसीन होने वाली पहली गैर श्वेत महिला होंगी. वनिता का संबंध अलीगढ़ के महावीर गंज के कोठीवाल परिवार से है.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 150 उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पर रखा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निर्धारित पात्रता, चयन मानदंड और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO, गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने अपने विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 29 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जारी नोटिफिकेशन में मौजूद हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार 7,000/- से 9,000/- रुपए तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। अन्य सभी जरूरी जानकारियां देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें.
नई दिल्ली, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अवैध हथियारों के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने उसके पास से 35 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 60 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं. जिस शख्स को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है उसका नाम आशीष कुमार पांडे है जोकि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
गाड़ी के दरवाजों और डिक्की में छिपा कर रखे गए थे हथियार
दरअसल पुलिस की टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि अवैध हथियारों से भरी उत्तरप्रदेश की एक कार जिसका नम्बर UP32FF2480 है वो दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आने वाली है इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाया और आशीष कुमार पांडे को धर दबोचा. जब उससे पूछताछ की गई तो वो पुलिस को बरगलाने लगा उसकी गाड़ी की तलाशी के दौरान भी पुलिस की टीम को कुछ नहीं मिला. लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर शक हो रहा था. लिहाजा उसकी गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके राज से पर्दा उठ गया. दरअसल गाड़ी के दरवाजों और डिक्की में हथियारों को छिपा कर रखा गया था. सामने से देखने पर कोई नहीं बता सकता था कि गाड़ी के अंदर इतने हथियार रखे हुए हैं.
दिल्ली-एनसीआर में करने वाला था हथियारों की सप्लाई
इसके बाद आशीष कुमार पांडे से पूछताछ की गई. पूछताछ में आशीष में खुलासा किया कि ये हथियार वो मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से प्रलाद नाम के एक शख्स से लेकर आया था और उसे दिल्ली-एनसीआर में इन हथियारों की सप्लाई करनी थी. पुलिस के मुताबिक आशीष करीब 2 साल से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है. पूछताछ में आशीष ने ये भी खुलासा किया कि पुलिस को चकमा देने के लिए उसने हथियारों को गाड़ी में इस तरह से छिपाया था ताकि कोई पकड़ ना सके. फिलहाल आशीष से पूछताछ की जा रही है और ये जानने की कोशिश की जा रही है कि वो दिल्ली एनसीआर में किसे इन हथियारों की सप्लाई करने वाला था.
सागर , एमपी के सागर से एक गैंगरेप की घटना सामने आई है. जहां पर एक युवती अपने जीजा के साथ नए साल पर घूमने निकली थी. तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. पहले जीजा के साथ मारपीट और लूटपाट की फिर लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाया. मध्य प्रदेश के सागर जिले के केंट थाना क्षेत्र से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि नए साल के मौके पर एक लड़की अपने जीजा के साथ गढ़पहरा के जंगल घूमने गई थी. उसी दौरान चार बदमाश आए और जीजा के साथ मारपीट और लूटपाट की और लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. केंट थाना प्रभारी का कहना है कि गैंगरेप के दौरान इन बदमाशों ने वीडियो भी बनाया. चारों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और गैंगरेप का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर बुधवार को आरोपियों को गढ़पहरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की तलाशी ली, तो उसमें युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी मिला. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने बदनामी के डर से पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन युवती के साथ कुछ अनहोनी का संदेह लग रहा था. जब उसे भरोसा दिया गया फिर उसने गैंगरेप की बता कही. पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज किया.
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलॉन मस्क, वाट्सप कि जगह क्या उपयोग करने की दें रहें हैं सलाह पढ़िए पूरी खबर
वाट्सप उपयोगकर्ताओ के सामने अब निजता को लेकर प्रश्न खड़े होने लगा है , इसका कारण वाट्सप में लोगों को मिल रहे सन्देश से पता लगाया जा सकता है। इसी क्रम में दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk लोगों को सिग्नल यूज करने की सलाह दे रहे हैं। Signal ऐप में ऐसा क्या है जो WhatsApp में नहीं है?पिछले कुछ दिनों प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करके WhatsApp सुर्खियों में है. WhatsApp की शुरुआत जिन दो लोगों ने की थी उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वॉट्सऐप का बिजनेस मॉडल भी विज्ञापन हो जाएगा और प्राइवेसी में इस कदर सेंध लग जाएगी। बहराहल फेसबुक ने WhatsApp का अधिग्रहण कर लिया और फिर WhatsApp के दोनों फाउंडर्स फेसबुक से विवाद की वजह से पैसे लेकर चलते बने। अब WhatsApp पूरी तरह से फेसबुक का है और फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग हैं. मार्क जकरबर्ग का प्राइवेसी को लेकर रवैया जग जाहिर है। कुछ साल पहले मैने WhatsApp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन से बातचीत की थी. उन्होंने हमें कब बताया था कि वॉट्सऐप अपनी पहचान खो चुका है. पहचान खोने का मतलब ये कि WhatsApp को जिस मकसद से बनाया गया था वो अब नहीं बचा. बहरहाल अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. एलॉन मस्क इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला और स्पेस फर्म स्पेस एक्स के फाउंडर हैं. उन्होंने ऐमेजॉन सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और अब वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.
हम लोगों ने अक्सर यह कहनी सुनी था कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं. ऐसी ही एक कहानी कर्नाटक में एक शादी में देखने को जब दूल्हा वेन्यू से भाग गया. इसके बाद दुल्हन ने एक बराती से शादी की. यह घटना कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के एक गांव की है.
बैंगलोर मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे नवीन को उसकी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद मेहमानों के सामने जहर खाने और शादी को तुड़वाने की धमकी दी. इससे घबराया नवीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया.
मेहमानों में से खोजा दूसरा दूल्हा
नवीन के भागने से दुल्हन सिंधु और उसका परिवार सदमें में आ गया. इसके बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने वहां मौजूद मेहमानों के बीच एक दूल्हे को खोजने का फैसला किया और उन्हें एक सूटेबल दूल्हा मिल भी गया, जो सिंधु से शादी करने के लिए सहमत हो गया.
चन्द्रप्पा नाम का एक शख्स इस पूरी घटना का विटनेस भी था. वह सिंधु के साथ शादी के लिए तैयार हो गया. इसके बाद दोनों परिवार के सदस्य खुशी-खुशी राजी हो गए और इस जोड़े को आशीर्वाद दिया. चंद्रप्पा पेशे से बीएमटीसी कंडक्टर है.
शादी के पहले के सभी प्रोग्राम किए थे अटैंड
रिपोर्ट के अनुसार, शादी से एक दिन पहले सब कुछ ठीक लग रहा था क्योंकि नवीन और सिंधु दोनों ने प्री-वेंडिंग फेस्टिवल्स को एंजॉय किया. दूल्हा शादी की सुबह तक विवाह स्थल पर मौजूद था, लेकिन बाद में वहां से गायब हो गया. दूल्हे के साथ दूल्हे का परिवार और दोस्त भी भाग गए.
नई दिल्ली | भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है।
दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पार्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 साल के संतोष की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें 24 घंटे निरीक्षण में रखा गया है। हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने ट्वीट में कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संतोष को डकार रैली 2021 के चौथे चरण में आज दुर्घटना का सामना करना पड़ा।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस होटल में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
उन्हें रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है। शुरुआती आकलन में उनकी स्थिति स्थिर लग रही है। हमारे साथ मिलकर उनके जल्द उबरने की कामना कीजिए।' संतोष के सिर में चोट लगने की आशंका है।
पढ़ें : बड़ी खबर : रेप और हत्या केस का कथित आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले में अरोपी कथित महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं पुलिस की महंत से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि महंत बहुत शातिर निकला। उसने दो महिलाओं से प्रेम संबंध की बात कुबूली है।
पढ़ें : बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर
देर रात तक कई दौर की पूछताछ में महंत ने हत्या और गैंगरेप से इनकार किया। उसने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। बता दें बदायूं के उघैती इलाके में गुरुवार देर रात को पुलिस ने महंत सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में महंत ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत एक अन्य महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसको लेकर महिला का उससे झगड़ा हो गया।
गुस्से में महिला कुएं में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के कुएं में गिरने से महंत घबरा गया। उसने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के बाबत जितनी बार भी महंत से पूछताछ की वह अपना बयान दोहराता रहा। महंत से जुड़ी एक अन्य महिला से भी पूछताछ की जाएगी। महंत ने उसका भी नाम पता पुलिस को बताया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महंत से जो बातें पता चली हैं उसके अनुसार धर्म स्थल में कई महिलाओं का आना जाना था। इनमें से महंत दो महिलाओं के करीब आ गए थे। इसी वजह से घटना हो गई। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र तीन जनवरी की रात 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी।
पढ़ें : शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात: जानिए क्या है वो बड़ी सौगात
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के महंत सत्यनारायण दास, उसके सहयोगी वेदराम व यशपाल के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वेदराम व यशपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार महंत सत्यनारायण दास पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
नई दिल्ली, पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की मुश्किल बढ़ने वाली है. दरअसल, मामले में नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी पर कड़ा हो जाएगा. आपको बता दें भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Bank Fraud) को अंजाम दिया था. इसके बाद से ही प्रवर्तन निदेशालय इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
नीरव मोदी की बहन और जीजा ने की जांच एजेंसी की मदद
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी की 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद की. इसमें न्यूयॉर्क में दो फ्लैट, लंदन और मुंबई में 1-1 फ्लैट, दो स्विस बैंक खाते और मुंबई में एक खाता शामिल है. इसके बाद पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता ने सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी.
विशेष अदालत ने दी सरकारी गवाह बनने की अनुमति
मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत मामलों को देखने वाले विशेष न्यायाधीश वीसी बर्डे ने सोमवार को सरकारी गवाह बनने को लेकर पूर्वी के आवेदन को स्वीकार कर लिया. आदेश मंगलवार को उपलब्ध कराया गया. अदालत ने कहा कि मामले में माफी मांगने के बाद आरोपी अब सरकारी गवाह होगी. बता दें कि बेल्जियम की नागरिक पूर्वी मोदी ईडी की ओर से दर्ज मामले में आरोपी है.
Fugitive diamantaire Nirav Modi’s sister Purvi Modi & her husband Mayank Mehta turn approver for assisting in confiscation of 2 flats in New York, 1 each in London & Mumbai, balances in 2 Swiss Bank accounts & a bank account in Mumbai totalling to Rs 579 cr in bank Fraud case: ED pic.twitter.com/O2TDVe59Kl
— ANI (@ANI) January 7, 2021
पूर्वी मोदी को अदालत के समक्ष पेश होने दिया जाएगा निर्देश
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी फिलहाल विदेश में रह रही है. उसे अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा. इसके लिए अभियोजन पक्ष जरूरी कदम उठाएगा. अपने माफी आवेदन में पूर्वी मोदी ने कहा था कि वह मुख्य अभियुक्त नहीं है और जांच एजेंसियों ने उसकी सीमित भूमिका ही बताई है. उसने कहा कि जरूरी सूचना और दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए उसने ईडी के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है.
वाशिंगटन | अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई।
पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर
बुधवार को कांग्रेस के सदस्य इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती कर रहे थे, इसी दौरान बड़ी संख्या में ट्रंप के समर्थक सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को काबू करने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
इन हालातों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट तथा पूरे कैपिटल को बंद कर दिया गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बिगड़ते हालात के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया। लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित कैपिटोल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ”लॉक्ड डाउन” (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया। वॉशिंगटन की कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस कर रही थी और इसी दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हजारों की तादाद में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पढ़ें : महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी फरार
वहीं, टि्वटर ने ट्रंप के कुछ ट्वीट्स के बाद उनके अकाउंट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। इस हिंसा में सुरक्षा कर्मियों को फायरिंग करना पड़ी है, वहीं एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है।
कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। दरअसल, इसी बहस के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत की आधिकारिक और कानूनी पुष्टि की जानी थी।
कैपिटोल परिसर यह प्रदर्शन तब शुरू हुए, जब ट्रंप ने अपने समर्थकों को दिन में संबोधित करते हुए उनसे कैपिटल बिल्डिंग की तरफ मार्च करने की अपील की। लेकिन, जब समर्थक हिंसक हो गए तो ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति की अपील की। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि हमारी पुलिस का सहयोग कीजिए, वो वास्तव में हमारे साथ हैं। आप लोग शांति बनाए।
कैपिटोल बिल्डिंग के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल की सीढ़ियों के नीचे लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए। ट्रंप के समर्थक कैपिटल बिल्डिंग के भीतर घुस गए गए और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए वे हिंसक हो गए। नेशनल गार्ड्स को ट्रंप समर्थकों को रोकने के लिए एक्शन में आना पड़ा।
कैपिटल बिल्डिंग में प्रदर्शन के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। कैपिटल के सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक, कैपिटल बिल्डिंग के पास एक विस्फोटक डिवाइस भी मिली है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं। ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए।” ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।
ट्रंप ने पहले मार्च और फिर शांति की अपील की
ट्रंप ने पहल तो अपने भाषण में समर्थकों से मार्च के लिए कहा लेकिन बाद में, “मैं अमेरिका की राजधानी में मौजूद हर शख्स से शांत रहने की अपील करता हूं। हम कानूनों को मानने वाली पार्टी हैं।’ हंगामें के दौरान ट्रंप समर्थकों ने बिल्डिंग के भीतर दाखिल होने के लिए पुलिस के साथ हाथापाई भी।
हिंसा के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने ट्रंप से अपील की कि वो नेशनल टेलीविजन पर आएं और संविधान की रक्षा करें। बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को नेशनल टेलिविजन पर जाकर इस उपद्रव को खत्म करने की अपील करना चाहिए।
हिंसक प्रदर्शनों के बाद कैपिटल बिल्डिंग को अब सुरक्षित कर लिया गया है। एहतियातन वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। यह कर्फ्यू गुरुवार सुबह तक लागू रहेगा।
डॉ. हर्षवर्धन वैक्सीन वितरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी लेंगे. कल 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये बैठक होगी। इस बैठक में वैक्सीनेशन की आधारभूत तैयारियों की समीक्षा होगी बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया था कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम 10 दिन बाद शुरू हो सकता है।





.jpg)






