BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
बड़ी खबर : इस देश में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

बड़ी खबर : इस देश में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

ओस्लो | कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में जारी रहा है। इस बीमारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है, लेकिन नॉर्वे में वैक्सीन लगाए जाने के बाद लोगों की होने वाली मौत ने वहां की सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

वैक्सीन लगाए जाने के बाद अब तक नॉर्वे में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग अब वैक्सीन पर ही सवाल उठा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नॉर्वे में वैक्सीन लगाए जाने के बाद फिर 6 लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा अब कुल 29 तक पहुंच चुका है। वैक्सीन की वजह से ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हो रही है जिनकी उम्र 75-80 साल के बीच थी। यह भी साफ नहीं है कि जब इन लोगों को वैक्सीन लगाई गई तो यह कोरोना वायरस को रोकने में सक्षम थी या नहीं।

पढ़ें : हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्री बस: हादसे में 6 यात्री की जिंदा जलने से मौत, 36 झुलसे

नॉर्वे में लगभग 42,000 लोगों को की कम से कम एक खुराक दी गई है जिसे बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के लिए जोखिम भरा माना जा रहा है। नॉर्वे मेडिसिन एजेंसी ने शनिवार को ब्लूमबर्ग को एक लिखित जवाब में कहा कि तक सिर्फ फाइजर और बायोएनटेक एसई द्वारा उत्पादित वैक्सीन नॉर्वे में उपलब्ध थी और सभी मौतें इन्हीं वैक्सीन से जुड़ी हुई हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक का दिल का दौरा पडऩे से निधन

एजेंसी ने कहा, 13 मौतों का आकलन किया गया है, और हम 16 अन्य मौतों के बारे में जानते हैं, जिनका वर्तमान में आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर बीमारी वाले बुजुर्ग लोगों से संबंधित सभी मौतें हुई हैं। अधिकांश लोगों ने टीका के अपेक्षित दुष्प्रभावों का अनुभव किया है, जैसे कि मतली और उल्टी, बुखार। इंजेक्शन स्थल पर स्थानीय प्रतिक्रियाएं, और उनकी अंतर्निहित स्थिति बिगड़ती जा रही है।

इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

उमरिया | मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है | खबर मिली है कि उमरिया जिले में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची का 9 लोगों ने 3 दिन तक लगातार बलात्कार किया है | मिली जानकारी के अनुसार पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे| बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया | परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए | पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी पर हैं | वह पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है | 9वीं की यह छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी | 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी | इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले | दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए|

दोनों आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को लेकर शहर से लगे भरौला-छटन के जंगल पहुंचे | यहां उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया | इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए | रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा | यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया | इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की |

पुलिस के अनुसार रेप के दूसरे दिन 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की | आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया | रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया | बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया | यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी | उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया | बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया |

 

ऑपरेशन माफिया, इस हिस्ट्रीशीटर के 10  करोड़ के घर चला बुलडोजर

ऑपरेशन माफिया, इस हिस्ट्रीशीटर के 10 करोड़ के घर चला बुलडोजर

प्रयागराज माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ऑपरेशन माफिया के तहत कार्रवाई लगातार जारी है. इसी ऑपरेशन के तहत शनिवार को हिस्ट्रीशीटर अजय पाल उर्फ नन्ना के घर भी प्रशासन का बुलडोजर चला. कौशांबी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अजय पाल के अवैध आलीशान मकान को मिनटों में ध्वस्त कर दिया. हिस्ट्रीशीटर नन्हा पाल ने पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटाहुला में बिना इजाजत के 800 वर्ग गज में लगभग 10 करोड़ का आलीशान मकान बनाया था. गौरतलब है कि योगी सरकार ने माफियाओं और अपराधियों का साम्राज्य खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया है. इसके तहत प्रयागराज में अब तक 45 माफियाओं और बड़े अपराधियो के आलीशान मकानों को विकास प्राधिकरण ने जमीदोज कर दिया है. इसी कड़ी में कौशांबी के पिपरी इलाके में अतीक के खास शूटर और हार्ड कोर अपराधी अजय पाल के लगभग 10 करोड़ के आलीशान मकान को 3 बुलडोजर लगाकर चारो तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

 

ग्राम प्रधान रह चुका है अजय पाल
अजय पाल अपराध की सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही साल 2010 में प्रधान बना था. उसके ऊपर पिपरी सहित प्रयागराज के धूमनगंज थाना में हत्या, लूट, रंगदारी के तमाम मुकदमें दर्ज हैं. अभी हाल ही में धूमनगंज में दुल्हन के अपहरण में भी इसके गुर्गों का नाम आया था. माफिया अतीक अहंमद गैंग से जुड़ने के बाद इसने कई वारदातों को अंजाम देकर प्रॉपर्टी बनाई थी. अजय पाल के दो भाई कई साल पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. कहा जाता है कि नन्हा पहले विधायक राजू पाल के साथ था, लेकिन उनकी हत्या के बाद ये अतीक अहंमद गैंग से जुड़कर काम करने लगा।  

8  ट्रेनों की यूनिटी से  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना होगा और आसान, पढ़े पूरी खबर

8 ट्रेनों की यूनिटी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना होगा और आसान, पढ़े पूरी खबर

 नई दिल्ली ।  पीएमओ ने कहा कि इन रेलवे स्टेशनों को स्थानीय विशेषताओं और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है. केवड़िया देश का पहला स्टेशन है जिसे हरित इमारत होने का प्रमाण पत्र मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जोड़ने के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी आज गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक देश के विभिन्न भागों से लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक ये रेलगाड़ियां केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी। वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित होने वाले इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री दभोई-चांचोड़ आमान परिवर्तन, चांचोड़-केवड़िया आमान परिवर्तन नवनिर्मित प्रतापनगर-केवड़िया खंड के विद्युतिकरण और दभोई, चांचोड़ और केवड़िया स्टेशनों की नई इमारतों का उद्घाटन भी करेंगे।  गुजरात में रेल से जुड़ी इन परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे. पीएमओ ने कहा कि इन रेलवे स्टेशनों को स्थानीय विशेषताओं और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है. केवड़िया देश का पहला स्टेशन है जिसे हरित इमारत होने का प्रमाण पत्र मिला है।  पीएमओ ने कहा, 'इन परियोजनाओं से निकटवर्ती जनजातीय इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी. नर्मदा नदी के तटों पर स्थित महत्‍वपूर्ण धार्मिक और प्राचीन तीर्थस्‍थलों तक संपर्क कायम किया जा सकेगा. घरेलू और अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र के समूचे सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्‍वपूर्ण साबित होगा. इसके साथ-साथ इससे नए रोजगार और व्‍यावसायिक अवसरों के विकास में भी मदद मिलेगी.

 
कोरोना टीकाकरण : पहले दिन इतने लोगों को लगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए ये नतीजे

कोरोना टीकाकरण : पहले दिन इतने लोगों को लगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए ये नतीजे

नई दिल्ली । देशभर में शनिवार का दिन खास रहा। इस तरह कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1,65,714 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया और अच्छी बात यह है कि इसके टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। शनिवार शाम 6 बजे तक एक भी व्यक्ति को वैक्सीन के साइड इफेक्ट की सूचना नहीं मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने शनिवार शाम को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान के दौरान पूरे देश में 3351 सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें 16,755 लोगों की भागीदारी से अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र से 2182 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पहले दिन कुछ शिकायतें भी आईं। इनमें वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों का डेटा साइट पर देरी से उपलब्ध होना शामिल था। इसके अलावा जिनका वैक्सीनेशन हुआ उनमें से कुछ का शेड्यूल नहीं था। लेकिन शुरू के तीन करोड़ हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर का को-विन पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। आंतरिक रजिस्ट्रेशन और राज्य सरकारों की सूची के अनुरूप ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में शुरूआत होने के दौरान मनीष कुमार नाम के एक सफाईकर्मी को राष्ट्रीय राजधानी में पहला टीका लगाया गया।
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को भी टीका लगाया गया। इसके बाद नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने भी टीका लगवाया। मनीष कुमार अपनी मां लक्ष्मी के साथ एम्स में काम करते हैं। कुमार ने कहा कि वह बिल्कुल भी घबराये हुए नहीं थे और उन्हें ``गर्व है कि उन्होंने टीका लगवाया।`` हर्षवर्धन ने कहा कि दोनों टीके भारत बायोटेक के स्वदेश विकसित कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड--इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक `संजीवनी` हैं। टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद हर्षवर्धन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ``ये टीके महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारी `संजीवनी` हैं। हमने पोलियो के खिलाफ लड़ाई जीती है और अब हम कोविड के खिलाफ युद्ध जीतने के निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं। मैं इस अवसर पर अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों को बधाई देता हूं।`` वहीं, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड को पहला टीका लगाया गया। उसे कोवैक्सीन लगाया गया। साथ ही, सफदरजंग अस्पताल में भी एक सुरक्षा गार्ड को पहला टीका लगाया गया।
 

पहाड़ी इलाकों में पत्थर गिरने की पहले से मिल सकेगी चेतावनी, पीयू ने तैयार किया सेंसर

पहाड़ी इलाकों में पत्थर गिरने की पहले से मिल सकेगी चेतावनी, पीयू ने तैयार किया सेंसर

चंडीगढ़ । पहाड़ी इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है और इसका श्रेय चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी को जाता है। यहां के दो विभागों के प्रोफेसरों ने एक सेंसर का निर्माण किया है, जो बता देगा कि पहाड़ से पत्थर गिरने वाला है। यह चेतावनी कुछ घंटे पहले मिल जाएगी, जिससे जनहानि को टाला जा सकेगा। केंद्र सरकार की ओर से रिसर्च का यह पायलट प्रोजेक्ट विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को दिया गया था। सेंसर लगाने की शुरुआत हिमालच प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित मणिकर्ण से होगी। यहां पूरी तरह सफलता मिलने के बाद सरकार अन्य पहाड़ी इलाकों में इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। इसका लाभ हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और दक्षिण भारत को भी मिलेगा।
धार्मिक स्थल मणिकर्ण से होगी शुरुआत
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) की ओर से लैंड स्लाइड फॉर वार्निंग सिस्टम धार्मिक स्थल मणिकर्ण का यह प्रोजेक्ट पीयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर महेश ठाकुर को मिला। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. नवीन अग्रवाल और प्रो. सुखबीर सिंह को जोड़ा। सबसे पहले उन्होंने कुल्लू जिले के मणिकर्ण स्थित पर्वत की थ्री डी मॉडलिंग (चट्टान का आकार व कितना उछलेगी और कहां तक जाएगी) तैयार की और उसके बाद सेंसर तैयार किया। मनीकर्ण में रॉकफॉल अधिक है। इसे चट्टानों का जंप करना भी कहते हैं। इन वैज्ञानिकों ने एक सेंसर तैयार किया और उसका ट्रायल किया जो प्रथम चरण में सफल रहा। अब मणिकर्ण स्थित बड़ी चट्टानों पर यह सेंसर लगने जा रहा है। यहां प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल होने के बाद यह अन्य बड़े पहाड़ों की ओर बढ़ेगा। इसका लाभ कई राज्यों को मिल सकेगा।

शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, बिलासपुर में दो गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर करते रहे दुष्कर्म, बिलासपुर में दो गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो युवकों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामले मस्तुरी थाना क्षेत्र के हैं। आरोपियों की एक महिला और एक युवती से जान-पहचान हुई थी, जिसमें से महिला तलाकशुदा है।

पढ़ें : 65 वर्षीय शख्स ने की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ बलात्कार, थाने में मामला दर्ज 

जान-पहचान होने के बाद आरोपियों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगे और जब शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों मोबाइल बंद कर फरार हो गये। एक मामले में 26 वर्षीय पेंड्रा निवासी योगेश रजक को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें : कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान

जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में एक रिश्तेदार के घर युवती और योगेश रजक की जान-पहचान हुई थी। दोनों में मोबाइल पर बातें भी होने लगीं। आरोप है कि योगेश ने उससे शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने बातचीत बंद कर दी। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है। 

65 वर्षीय शख्स ने की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ बलात्कार, थाने में मामला दर्ज

65 वर्षीय शख्स ने की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ बलात्कार, थाने में मामला दर्ज

पीलीभीत | उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि पीलीभीत जिले में हजारा थाना क्षेत्र के भुर्जगुनिया गाँव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ में एक 65 वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है |

पढ़ें : कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान

जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुये मामला दर्ज करने में ढिलाई बरती है लेकिन एसपी के पास शिकायत पहुंचने पर आरोपी सतनाम सिंह उर्फ कारमेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |  वहीं, एसपी ने पीड़िता की सुनवाई न करने वाले आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ़ भी जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं |

पढ़ें : अनोखा नज़ारा: मंदिर के बाहर कुत्ता दे रहा है आशीर्वाद, लाखों लोग देख चुके ये Video

जानिए क्या है पूरा मामला :-

मिली जानकारी के अनुसार थाना हजारा क्षेत्र की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियां अपने परिवार के साथ आरोपी सतनाम सिंह के घर रहकर मजदूरी कर अपना पालन पोषण करती थीं | जिनका आरोप है कि 65 वर्षीय आरोपी मकान मालिक एक साल से उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई | उसके बाद छोटी बहन के साथ भी आरोपी ने रेप किया | जिसको लेकर जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने थाने पर मामले की शिकायत की |

पढ़ें : इस जिले में कलेक्टर ने घोषित की स्थानीय छुट्टियाँ, जाने कब रहेगा अवकाश

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दो महीने से लगातार न्याय के लिए थाने के चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत तहसील दिवस में की थी | जिसके बाद सात दिनों की चली जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ थाने में गम्भीर धाराओं में केस दर्ज करवा कर रिपोर्ट न लिखने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है |

एसपी ने मानी लापरवाही की बात

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि थाना हजारा के अन्तर्गत एक प्रार्थना पत्र के आधार पर 376 का अभियोग पंजीकृत किया गया है | इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर द्वारा की जा रही थी | जांच के दौरान यह पता चला कि, बच्चियों द्वारा समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया था | जिसको लेकर मामले में सभ्रांत व्यक्तियों द्वारा घटना का समझौता भी करवा दिया गया था, जो कि गलत था | थानाध्यक्ष को पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके जांच करनी चाहिए थी, जो उसने नहीं किया | फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है, और लापरवाह थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच करवा करवाकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी |

अनोखा नज़ारा: मंदिर के बाहर कुत्ता दे रहा है आशीर्वाद, लाखों लोग देख चुके ये Video

अनोखा नज़ारा: मंदिर के बाहर कुत्ता दे रहा है आशीर्वाद, लाखों लोग देख चुके ये Video

नई दिल्ली, कभी अगर आपसे कोई कहे कि आपने किसी कुत्ते को आर्शीवाद देते देखा है तो आप कहेंगे कैसी बात कर रहे हो लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग मंदिर के बाहर कुत्ते से आशीर्वाद ले रहे हैं.


सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कुत्ता महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर बैठा हुआ है और दर्शन करके लौट रहे भक्तों को आशीर्वाद देता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को @arunlimadia नाम के एक यूजर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया है.


सिर्फ इतना ही नहीं, वह भक्तों से हाथ मिलाता हुआ भी नजर आ रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी मंदिर से बाहर आता है और कुत्ते के सामने झुक जाता है. कुत्ता अपने हाव-भाव से उसे आशीर्वाद देकर उसके इशारे का जवाब देता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
 

 कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान

कपल्स के लिए सरकार की नई SEX गाइडलाइन जारी, अब सेक्स करते वक्त इन खास बातो का रखना होगा ध्यान

लंदन। हाल ही में भी कोरोना को लेकर एक गाइडलाइन सामने आई है जो काफी अजीब है। यह गाइडलाइन मुख्य रूप से कपल्स के लिए है जो आपको भी काफी अजीब लगेगी। इस गाइडलाइन के मुताबिक, कपल्स को बेडरूम में कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। ये अजीब गाइडलाइन इन दिनों काफी सुर्खियों में है।

अब करना होगा सोलो सेक्स-
न्यू साउथ वेल्स (NSW) की हेल्थ वेबसाइट पर कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से सेक्स करते समय डेढ़ मीटर की दूरी बनाने के लिए कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह पार्टनर के साथ सेक्स करते समय फिजिकल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। ये तो कुछ नहीं लोगों को सबसे ज्यादा हैरान तो इस बात ने किया जब उनसे कहा गया कि कोरोना से बचने के लिए वह सोलो सेक्स करें। इसके अलावा लोगों से किस करने से बचने के लिए मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है।

इन्हे रहना है सावधान-
गाइडलाइन के मुताबिक, लोगों से फोन पर बात करने औप इंटिमेट होने की सलाह दी गई है। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि अगर आप किसी ऐसे शख्स के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहे हैं, जो आपके साथ पहले से रह रहा है, तब आपको ज्यादा डरने की जरूरत नहीं। लेकिन जिन लोगों के मल्टीपल पार्टनर हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

यूके में भी जारी की गई थी इसी तरह की गाइडलाइन-
इससे पहले यूके में भी इसी तरह की एक गाइडलाइन जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि घर में किसी बाहर के इंसान के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। लोग अपने घरों के बाहर के किसी व्यक्ति के साथ निजी स्पेस में सोशलाइज नहीं कर पाएंगे। 
 
बड़ी खबर : कोरोना के बाद अब देश के इस क्षेत्र में आया तीव्र भूकंप, 34 लोगों की हुई मौत, 600 से अधिक लोग घायल

बड़ी खबर : कोरोना के बाद अब देश के इस क्षेत्र में आया तीव्र भूकंप, 34 लोगों की हुई मौत, 600 से अधिक लोग घायल

इंडोनेशियाइन्डोनेशिया में शुक्रवार को आए भूकंप ने इंडोनेशिया को झकझोर कर दिया। 6.2 तीव्रता के साथ पश्चिमी सुलावेसी क्षेत्र में आए इस भूकंप से अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग अभी तक विमान दुर्घटना और भूस्खलन के दुख से उबरे भी नाही थे। वहीं लगभग 700 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप देर रात 1.28 बजे आया और इसका केंद्र माजेनी सागर से छह किलोमीटर दूर था।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से गवर्नर के कार्यालय, होटल, कई घरों और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को काफी नुकसान पहुंचा है।
कम से कम 15 हजार लोग अपना घर छोड़कर चले गए हैं और उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है। भूकंप के कारण कई क्षेत्रों की बिजली चली गई और टेलीफोन नेटवर्क को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई सड़कें व इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

इस कार्यक्रम में हिस्सा ले, सरकार देगी 50 लाख का ईनाम

इस कार्यक्रम में हिस्सा ले, सरकार देगी 50 लाख का ईनाम

टॉयकेथॉन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य है ऐसे खिलौने और गेम्स बनाना जो भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, मूल्यों और पौराणिक कथाओं (Mythology) पर आधारित हों। 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' (AtmaNirbhar Bharat) के तहत देश को टॉय व गेम इंडस्ट्री में भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निक एजुकेशन (AICTE), महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) के सहयोग से ।

कौन ले सकता है हिस्सा?
इस प्रतियोगिता में स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर, कॉलेज स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्रोफेशनल्स तक हिस्सा ले सकते हैं। तीन कैटेगरीज में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जूनियर स्टूडेंट्स, हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स। आप अपनी कैटेगरी के अनुसार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई
टॉयकेथॉन 2021 (Toycathon 2021) के लिए इसकी वेबसाइट toycathon.mic.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई करना है। एप्लीकेशन प्रॉसेस 5 जनवरी से ही चल रही है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2021 है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले फेज का रिजल्ट 10 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज के रिजल्ट की घोषणा 22 फरवरी 2021 को की जाएगी। हालांकि ये दोनों तारीखें संभावित हैं। इनमें बदलाव संभव है। टॉयकेथॉन के संबंध में किसी तरह की मदद के लिए आप इस ई-मेल आईडी पर संदेश भेज सकते हैं - toycathon@aicte-india.org 

Viral Video: सड़क पर घूम रहे तेंदुआ का वीडियो बनाने लगे लोग, फिर हुआ कुछ ऐसा

Viral Video: सड़क पर घूम रहे तेंदुआ का वीडियो बनाने लगे लोग, फिर हुआ कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर पहले कई बार इस तरह का वीडियो वायरल हो चुका जिसमें अचानक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तेंदूआ आ गया हो और लोग डरकर भाग गए हो. लेकिन इस बार इससे अलग एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें तेंदुआ से लोग डर नहीं रहे बल्कि उसके पास जाकर उसका वीडियो बना रहे हैं.


जानकारी के मुताबिक यह वीडियो तीर्थन वैली का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तेंदुआ के नजदीक जाकर उसका वीडियो बना रहे हैं. वीडियो को इंटरनेट पर बार-बार देख जा रहा है. लोग वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि तेंदुए को ऐसे खुला छोड़कर गलती की गई है.
इस वीडियो को IFS सुसांता नंदा के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है. सुसांता नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,''अपना वाहन ढूंढते हुए.'' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1100 से अधिक लोगों ने देख लिया है. जबरदस्त तरीके से लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और लाइक्स भी दे रहे हैं.
 

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने  नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री निशंक ने छात्रों को स्‍कूली शिक्षा से उच्‍चतर शिक्षा में सुचारू तौर पर शामिल होने में आसानी के लिए शिक्षा मंत्रालय के उच्‍च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा विभागों के बीच नई शिक्षा नीति के कार्यान्‍वयन में समन्‍वय के लिए एक कार्य बल के गठन की अनुशंसा की। श्री निशंक ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति का शीघ्र कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करने के लिए उच्‍च शिक्षा सचिव की अध्‍यक्षता में एक समीक्षा समिति तथा एक कार्यान्‍वयन समिति गठित करने का सुझाव दिया। श्री पोखरियाल ने कहा कि पैकेज संस्‍कृति के स्‍थान पर पेटेंट संस्‍कृति पर जोर देने की आवश्‍यकता है। राष्‍ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी फोरम (एनईटीएफ) और राष्‍ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) इस नीति की सफलता के लिए महत्‍वपूर्ण है, इसलिए 2021-22 में इन्‍हें स्‍थापित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने हितधारकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्‍वयन और सरकार की मौजूदा नीतियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करें। उन्‍होंने बेहतर परिणामों के लिए उद्योगजगत एवं शिक्षाजगत के बीच सम्‍पर्क मजबूत करने पर भी जोर दिया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लागू करने के लिए कुल 181 कार्यों की पहचान की गई है और स्पष्ट समय-सीमा के साथ नई शिक्षा नीति के इन चिन्हित 181 कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए एक डैशबोर्ड तैयार किया गया है तथा इसके लक्ष्‍य निर्धारित किए जा सकते हैं। इन कार्यों को पूरा करने के लिए एक मासिक और साप्ताहिक कैलेंडर तैयार किया जाना चाहिए ताकि प्रत्येक हितधारक को इसके कार्यान्वयन के बारे में नवीनतम जानकारी मिल सके। 

आखिर क्यों कहा  प्रसार भारती ने आकाशवाणी का कोई भी केन्‍द्र बंद नहीं होगा, जानिए क्या है मामला

आखिर क्यों कहा प्रसार भारती ने आकाशवाणी का कोई भी केन्‍द्र बंद नहीं होगा, जानिए क्या है मामला

प्रसार भारती ने देश के विभिन्‍न मीडिया केन्‍द्रों की, आकाशवाणी के कई केन्‍द्र बंद होने के संबंध में जारी भ्रामक खबरों पर गंभीर रुख अख्ति‍यार करते हुए स्‍पष्‍ट किया है कि इस तरह की रिपोर्टें बेबुनियाद और तथ्‍यात्‍मक दृष्टि से गलत हैं। प्रसार भारती ने बताया कि किसी भी राज्‍य अथवा केन्‍द्र शासित प्रदेश में कहीं भी आकाशवाणी के किसी भी केन्‍द्र का स्‍तर न तो कम किया जा रहा है और न ही बदला जा रहा है। साथ ही बताया कि आकाशवाणी के सभी केन्‍द्र स्‍थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने के आकाशवाणी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाषाई, सामाजिक-सांस्‍कृतिक और आबादी की विविधता का ध्‍यान रखते हुए स्‍थानीय कार्यक्रमों का निर्माण जारी रखेंगे। प्रसार भारती ने घोषणा की कि वह आकाशवाणी, ऑल इंडिया रेडियो और एआईआर नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने की अपनी योजना पर काम करते हुए 2021-22 में कई महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगी और देश भर में 100 से ज्‍यादा नए एफएम रेडियो ट्रांसमीटर स्‍थापित कर अपने नेटवर्क का विस्‍तार करेगी। एआईआर नेटवर्क विश्‍व का सबसे बड़ा लोक सेवा प्रसारक नेटवर्क है जिसके देश भर में कई सौ केन्‍द्र और सैकड़ों रेडियो ट्रांसमीटर्स हैं। यह कई मोड में जैसे स्‍थलीय एनालॉग रेडियो (एफएम, मीडियम वेव, शॉर्ट वेव), सैटेलाइट डीटीएच रेडियो (डीडी फ्री डिश डीटीएच) और इंटरनेट रेडियो (आईओएस/एंड्रॉइड पर न्‍यूज ऑन एयर एप) - काम करता है।डीडी फ्री डिश डीटीएच सेवा में 48 सैटेलाइट रेडियो चैनल उपलब्‍ध हैं। देश भर से स्‍थानीय और क्षेत्रीय कलाकार इस देशव्‍यापी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। न्‍यूज ऑन एयर एप पर करीब 200 लाइव रेडियो स्‍ट्रीम्स हैं। प्रसार भारती ने विश्‍व के विभिन्‍न देशों के 2.5 मिलियन से ज्‍यादा श्रोताओं को इन 200+ लाइव रेडियो स्‍ट्रीम्‍स तक पहुंच उपलब्‍ध कराकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को नया वैश्विक अ‍र्थ दिया है। 2020 के दौरान इसे 300 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज मिले।प्रसार भारती देश में डिजिटल टेरेस्ट्रियल रेडियो पेश करने की अपनी योजना पर भी आगे बढ़ रहा है। एआईआर के कुछ चुनिंदा चैनल पहले से ही डिजिटल डीआरएम प्रौद्योगिकी के जरिए कई शहरों/क्षेत्रों में श्रोताओं को प्रयोग के तौर पर उपलब्‍ध कराए जा चुके हैं। इन शहरों/क्षेत्रों के श्रोता अब डिजिटल मोड पर उपलब्‍ध एकल रेडियो फ्रीक्‍वेंसी के जरिए कई रेडियो चैनल्स में से अपने पसंद के चैनल सुनकर डिजिटल रेडियो की ताकत का अनुभव कर सकते हैं। डीआरएम ट्रांसमीटर्स पर उपलब्‍ध आकाशवाणी की विशेष डिजिटल रेडियो सेवाओं में एआईआर न्‍यूज 24x7 पर खबरें और सामयिक विषयों से जुड़े कार्यक्रम, एआईआर रागम 24x7 पर शास्‍त्रीय संगीत तथा स्‍थानीय/क्षेत्रीय रेडियो सेवाओं के कार्यक्रम और लाइव स्‍पोर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम सुने जा सकते हैं। प्रसार भारती एफएम रेडियो के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी विकल्‍पों के परीक्षण के काम में भी काफी आगे बढ़ चुका है और देश में डिजिटल एफएम रेडियो का शुभारंभ करने के लिए मानक प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की ओर अग्रसर है।  

 SEX REAKET: देह व्यपार गिरोह द्वारा कराई जाती थी युवतियों की शादी और फिर होती थी दूल्हे से वसूली

SEX REAKET: देह व्यपार गिरोह द्वारा कराई जाती थी युवतियों की शादी और फिर होती थी दूल्हे से वसूली

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस ने एक ऐसे देह व्यपार के धंदे का पर्दाफास किया है जिसमे देह व्यपार में लिप्त युवतियों की शादी करा कर दूल्हे को ब्लैकमेल किया जाता था। 

पढ़िए पूरी खबर-
मध्यप्रदेश के इंदौर राजेंद्र नगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ किया है। और गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। इस देह व्यपार में रैकेट चलाने वाला गिरोह द्वारा पहले युवतियों की शादी कराई जाती थी फिर दूल्हे को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठने का काम किया जाता था। इस मामले में पुलिस से दो होटलो के मैनेजर ,तीन ग्राहक और पांच युवतियों सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। 
OMG: 1000 'गर्लफ्रेंड', घर से मिलीं 69000 गर्भनिरोधक गोलियां, अब 1075 साल की सजा, जानिए कौन है वो

OMG: 1000 'गर्लफ्रेंड', घर से मिलीं 69000 गर्भनिरोधक गोलियां, अब 1075 साल की सजा, जानिए कौन है वो

तुर्की के इस्ताैबुंल की एक अदालत ने मुस्लिमों के एक पंथ के नेता अदनान ओकतार को 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा सुनाई है. वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापे में ओकतार के दर्जनों मानने वाले अरेस्ट7 किए गए थे. अदनान ओकतार लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था, अदनान टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था जो प्ला स्टिक सर्जरी कराई हुई थीं. वह महिलाओं को ‘बिल्लियां’ बुलाता था.
अब अदालत ने अदनान ओकतार को 1075 साल की सजा सुनाई गई है. एनटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अदनान पर यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्यओ जासूसी करने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि करीब 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोग अरेस्टक किए गए हैं.
अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां बरामद हुईं
अदालत में सुनवाई के दौरान अदनान के बारे में कई राज और खौफनाक यौन अपराधों का खुलासा हुआ है. अदनान ने दिसंबर में सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसकी करीब 1000 गर्लफ्रेंड हैं. उसने कहा था, ‘महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्यागर उमड़ रहा है और प्याहर इंसान की खासियत है. यह एक मुसलमान की खूबी है.’ एक अन्ये सवाल के जवाब में उसने कहा था, ‘मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं.’
एक महिला ने सुनवाई के दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्यत महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरन रेप किया गया और उन्हेंं गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया. अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं. बता दें कि अदनान सबसे पहले वर्ष 1990 के दशक में दुनिया के सामने आया था. उस समय वह एक ऐसे पंथ का नेता था जो कई बार सेक्सु स्कैं डल में फंस चुका था. उसके ए9 टीवी चैनल ने वर्ष 2011 में ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया था जिसकी तुर्की के धार्मिक नेताओं ने कड़ी निंदा की थी.
 

सेक्स रैकेट : शहर के इस स्पा सेंटर में हुआ देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 8 लोगों को किया गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : शहर के इस स्पा सेंटर में हुआ देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 8 लोगों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (हरियाणा) | हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है |

पढ़ें : SEX REAKET: भोजनालय की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, मर्डर केस से जुड़ा यह मामला

जानकारी के अनुसार स्पा और मसाज सेंटर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को 7 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार किए गए लोगों पर अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है |  

पढ़ें : बड़ी खबर: यहां 2 गोरिल्ला पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खांसी होने पर कराया गया था कोरोना टेस्ट

मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने एक आदमी को ग्राहक के रूप में सोमवार को स्पा का दौरा करने भेजा और पाया कि स्पा में काम करने वाली महिलाएं देह व्यापार में शामिल हैं | इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया | अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 और सुशांत लोक पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने फिर सुशांत लोक में सी-ब्लॉक स्थित ए-वन स्पा एंड मसाज सेंटर पर छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार किया | 

पढ़ें : बड़ी खबर: 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, दुकानदार ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो सेक्स रैकेट में लिप्त थे | पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के सत्यवीर के रूप में पहचाने गए एक पुरुष प्रबंधक और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.’ पुलिस ने कहा, ‘छापे के समय, स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे |

देश में एवियन फ्लू की स्थिति,पीपीई किट्स और एसेसरीज का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने की सलाह

देश में एवियन फ्लू की स्थिति,पीपीई किट्स और एसेसरीज का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने की सलाह

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एचसीएल-खेतड़ी नगर में मृत कौओं में एविएन फ्लू (एच5एन8) के अतिरिक्त मामलों की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चिड़ियाघर में मृत कौओं और हवासील तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जगनोली और फतेहपुर गांव में मृत कौओं में एविएन फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, एनआईएचएसएडी (राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान- भोपाल) से भी आज मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से लिए गए पोल्ट्री के नमूने में एविएन फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि हो गई। पशुपालन और डेयरी विभाग ने उपयुक्त जैव सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए राज्य स्तर पर जांच को प्रोत्साहन देने के लिए राज्यों को परीक्षण प्रोटोकॉल पर परामर्श जारी किया है। मृत पक्षियों के नमूनों के माध्यम से महाराष्ट्र में एविएन फ्लू के प्रसार की पुष्टि के बाद केन्द्र के एक दल को महाराष्ट्र और गुजरात के भ्रमण के लिए नियुक्त कर दिया गया है। यह दल इन राज्यों में एआई के प्रमुख केन्द्रों की निगरानी करेगा। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित विभिन्न मीडिया फ्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एविएन फ्लू के बारे में जागरूकता फैलाने और हालात से निपटने के तरीके जनता के बीच साझा किए जा रहे हैं। राज्यों को पक्षियों को मारने के अभियान के लिए जरूरी पीपीई किट्स और एसेसरीज का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने की सलाह दी गई है।

केन्‍द्रीय गृह सचिव की निर्वाचन आयोग के साथ बैठक,जानिए क्या है बात

केन्‍द्रीय गृह सचिव की निर्वाचन आयोग के साथ बैठक,जानिए क्या है बात

 निर्वाचन आयोग ने आज  निर्वाचन सदन में केन्‍द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला के साथ बैठक की। यह बैठक मुख्य रूप से असम, केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल राज्यों और संघ शासित पुदुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की उपलब्धता, और संबंधित मामलों की आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।