BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किए रद्द , आज देश छोड़ने का आखिरी दिन

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किए रद्द , आज देश छोड़ने का आखिरी दिन

 नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को आज, 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन देने का गंभीर आरोप लगाया है।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी अल्पकालिक वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार सभी राज्यों में जिला प्रशासन को पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया तेज करने के आदेश दिए गए हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “केंद्र सरकार के आदेश के तहत सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं, और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई अन्य कड़े कदम भी उठाए हैं:

– अटारी-वाघा सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
– पाकिस्तानी दूतावास के स्टाफ की संख्या में कटौती की गई है।
– 1960 की सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने सरकार के सख्त कदम का समर्थन किया है, तो कुछ ने चिकित्सा वीजा पर आए पाकिस्तानी मरीजों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाती है। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की एकता, शांति और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। देशवासियों से आह्वान किया गया है कि वे शांति और एकजुटता बनाए रखें और आतंकवाद के खिलाफ इस संघर्ष में सरकार और सुरक्षा बलों का समर्थन करें।

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश, देश की एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश, देश की एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत

 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला हर भारतीय के दिल को दुखी करने वाला है। पीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।

मोदी ने कहा, “कश्मीर में शांति लौट रही थी, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी, और विकास कार्य तेजी से हो रहे थे। लेकिन दुश्मनों को यह रास नहीं आया।” उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की एकता को आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि पूरा विश्व इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री ने मानवता की सेवा में भारत की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब भी मानवता की सेवा की बात आती है, भारत हमेशा आगे रहता है और भविष्य में भी रहेगा।” उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने और शांति के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
‘मन की बात’ का यह एपिसोड आज सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हुआ। पीएम ने जनता से 27 अप्रैल के लिए पहले ही सुझाव मांगे थे, जिसमें हजारों लोगों ने अपने विचार साझा किए।

Pahalgam Attack : रावण का वध जैसे जरुरी था, वैसे इन असुरों का नाश होगा- RSS चीफ

Pahalgam Attack : रावण का वध जैसे जरुरी था, वैसे इन असुरों का नाश होगा- RSS चीफ

  पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि ऐसे दुष्टों (आतंकियों) का सफाया किया जाना जरुरी है। यह लड़ाई दो धर्मों के बीच की नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है।

मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “अभी जो लड़ाई चल रही है, वह संप्रदायों और धर्मों के बीच नहीं है। इसका आधार संप्रदाय और धर्म हो सकता है, लेकिन यह लड़ाई ‘धर्म’ और ‘अधर्म’ के बीच है। हमारे सैनिकों या हमारे लोगों ने कभी किसी को उसका धर्म पूछकर नहीं मारा। कट्टरपंथी लोगों ने निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा, हिंदू ऐसा कभी नहीं कर सकते। इसलिए देश को मजबूत होना चाहिए।

आतंकियों की भाषा समझने के लिए स्कूलों में पढ़ाई जाए उर्दू, शिवसेना MLA की मांग
उन्होंने आगे कहा, “हर कोई दुखी है, हमारे दिलों में गुस्सा है, जो कि होना भी चाहिए, क्योंकि राक्षसों का नाश करने के लिए अपार शक्ति की आवश्यकता होती है। कुछ लोग यह समझने के लिए तैयार नहीं हैं, और उनमें अब किसी भी तरह का बदलाव नहीं हो सकता है।

‘रावण का वध जैसे जरुरी था, वैसे इन असुरों का नाश…’

आतंकवाद के खात्मे पर जोर देते हुए भागवत ने कहा, “रावण भगवान शिव का भक्त था, वेदों को जानता था, उसके पास वह सब कुछ था जो एक अच्छा इंसान बनने के लिए चाहिए, लेकिन उसने जो मन और बुद्धि अपनाई थी, वह बदलने को तैयार नहीं थी। रावण तब तक नहीं बदल सकता था जब तक वह मर नहीं जाता और उसका पुनर्जन्म नहीं होता। इसलिए राम ने रावण को बदलने के लिए उसका वध किया। असुरों का सफाया होना चाहिए। यही अपेक्षा होती है और यह अपेक्षा पूरी होगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 6 लोग महाराष्ट्र के थे। चश्मदीदों का दावा है कि आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और फिर हिंदू होने पर उन्हें गोली मार दी। आतंकियों ने धर्म जानने के लिए पीड़ितों से अजान पढ़ने को भी कहा था। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

मृतकों के घर पहुंची NIA
इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए ठाणे के डोंबिवली के रहने वाले तीन लोगों के घर एनआईए (NIA) की एक टीम गई और परिजनों से पूछताछ की। एनआईए की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को शाम पांच से सात बजे के बीच डोंबिवली (पश्चिम) में अतुल श्रीकांत मोने (43), हेमंत सुहास जोशी (45) और संजय लक्ष्मण लेले (50) के घर गई। एनआईए इस नृशंस आतंकवादी हमले की जांच कर रही है।

आतंकियों का मिट्टी में मिलना शुरू, सेना ने एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया, दूसरे का घर बुलडोजर से हुआ जमींदोज

आतंकियों का मिट्टी में मिलना शुरू, सेना ने एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया, दूसरे का घर बुलडोजर से हुआ जमींदोज

 नयी दिल्ली 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश की लहर है। हमले के मास्टरमाइंड आदिल हुसैन थोकर उर्फ आदिल गुरी और उसके साथी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सेना ने आदिल के अनंतनाग जिले के गोरी इलाके में स्थित घर को बम से उड़ा दिया है। इसके अलावा हमले में शामिल दूसरे आतंकी आसिफ शेख के पुलवामा जिले के त्राल स्थित घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम में हमला करने वाले चार आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इन आतंकियों ने स्टील टिप वाली गोलियों से लैस AK-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहनकर पर्यटकों को निशाना बनाया। हमले में 26 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। इस कायराना हरकत की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी इकाई “द रेजिस्टेंस फ्रंट” (TRF) ने ली है।

सूत्रों के मुताबिक, हमले के मुख्य आरोपी आदिल थोकर ने वर्ष 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वैध रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उसने आतंकी कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में वापस लौटकर घाटी में सक्रिय हो गया। इस हमले को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकियों की भी भूमिका बताई जा रही है, जिन्हें आदिल ने स्थानीय स्तर पर सहायता दी।

हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे।” इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुट गए हैं। लगातार छापेमारी, खुफिया इनपुट्स और संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। सेना और स्थानीय प्रशासन का साफ कहना है कि आतंक के इस तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की गंभीरता और उसके खिलाफ सख्त रणनीति की आवश्यकता को रेखांकित किया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार और सुरक्षाबल इस नेटवर्क को किस हद तक ध्वस्त कर पाते हैं।

छत्तीसगढ़ की पर्यटन नीति ने खींचा प्राइड होटल्स का ध्यान, निवेश की जताई रुचि

छत्तीसगढ़ की पर्यटन नीति ने खींचा प्राइड होटल्स का ध्यान, निवेश की जताई रुचि

 मुंबई : मुंबई में प्राइड होटल्स के निदेशक श्री सत्येन जैन ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की और राज्य में निवेश की रुचि जताई । श्री जैन ने बताया कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की उभरती हुई पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ आज देश का सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला राज्य है। राज्य की स्थिर नीति, सहज प्रक्रियाएं और विविधतापूर्ण प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत पर्यटन उद्योग के लिए असाधारण अवसर प्रदान करती है।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–30 की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रोत्साहन, भूमि आवंटन में प्राथमिकता और पर्यटन क्लस्टर्स की सुविधा जैसी पहल शामिल है।

Pahalgam Attack : भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द, पढ़िए पूरी खबर

Pahalgam Attack : भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द, पढ़िए पूरी खबर

 नई दिल्ली: पहलगाम आंतकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार एक्शन में दिख रही है। पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा रद्द करके वापस दिल्ली लौटे और सीसीएस की अहम बैठक की। इस बैठक में सरकार ने आतंकवाद पर चोट देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले किए हैं। सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता को रोक दिया है। इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर एक मई तक उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है।

सीसीएस बैठक में लिए 5 कड़े फैसले

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों से आतंकवाद के सरगनाओं के साथ पाकिस्तानी हुकूमत पर चोट लगना तय है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने ये पांच फैसले लिए हैं..

  1. 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है, जब तक कि पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।
  2. इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है। वैध अनुमति के साथ जो लोग इस रास्ते से भारत आए हैं, वे 1 मई से पहले इसी रास्ते से वापस जा सकते हैं।
  3. पाकिस्तानी नागरिकों को अब SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) के तहत भारत यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। पहले जारी सभी SVES वीज़ा निरस्त माने जाएंगे। अभी SVES वीज़ा पर भारत में रह रहे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ना होगा।
  4. नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सेना, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया गया है। उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है। भारत इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी रक्षा/नौसेना/वायुसेना सलाहकारों को वापस बुलाएगा। दोनों उच्चायोगों में ये पद अब निरस्त माने जाएंगे। सेवा सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारी भी दोनों उच्चायोगों से वापस बुलाए जाएंगे।
  5. दोनों उच्चायोगों में कर्मचारियों की कुल संख्या को मौजूदा 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी।
  6.  

    पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा प्रभाव

     

    1. सिंधु जल संधि (1960) रोका
    सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को सिंधु, झेलम, और चिनाब नदियों का 80% पानी मिलता है, जो उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पाकिस्तान में 47 मिलियन एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई इन नदियों पर निर्भर है। पानी की आपूर्ति रोकने से पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में कृषि उत्पादन, विशेष रूप से गेहूं और चावल, पर गंभीर असर पड़ेगा, जिससे खाद्य संकट और आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है। भारत का यह कदम "पानी की सर्जिकल स्ट्राइक" के रूप में देखा जा रहा है।
  7. 2. इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी का बंद होना
    अटारी-वाघा सीमा भारत-पाकिस्तान के बीच सीमित व्यापार का प्रमुख केंद्र है। इसे बंद करने से पाकिस्तान का भारत के साथ आयात-निर्यात, विशेष रूप से कृषि और कपड़ा उत्पादों का व्यापार, प्रभावित होगा। इससे पाकिस्तान की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था पर और बोझ पड़ेगा।

3. पाकिस्तानियों का वीजा रद्द
ये एक बड़ा कूटनीतिक फैसला है। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत यात्रा से रोकने और मौजूदा SVES वीजा निरस्त करने से पाकिस्तान का क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) में प्रभाव कमजोर होगा। यह कदम पाकिस्तान से भारत में संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ को रोकने में प्रभावी हो सकता है।

4. 48 घंटे में पाक नागरिकों को छोड़ना होगा देश
48 घंटे का अल्टीमेटम पाकिस्तान को यह संदेश देता है कि भारत अब आतंकवाद के जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है।

5. पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारी कम करना
यह भी एक कूटनीतिक दबाव है। पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को निष्कासित करना और भारत के रक्षा सलाहकारों को वापस बुलाना दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ला देगा। यह पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की भारत की रणनीति का हिस्सा है। यह कदम भारत की ओर से स्पष्ट संदेश है कि वह पाकिस्तान के साथ किसी भी सैन्य या रणनीतिक सहयोग को तैयार नहीं है, जब तक कि आतंकवाद पर उसका रुख नहीं बदलता।

सीसीएस बैठक में विस्तार से हुई चर्चा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की..."

सोशल मीडिया में दोस्ती का खौफनाक अंजाम, युवक ने प्राइवेट वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर जो हुआ…

सोशल मीडिया में दोस्ती का खौफनाक अंजाम, युवक ने प्राइवेट वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, फिर जो हुआ…

 जशपुर। जशपुर जिले की एक अविवाहित युवती की पहले शाइी डॉट कॉम के माध्यम से जान पहचान हुई, फिर फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती की प्राइवेट वीडियो बना ली और उस अश्लील वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड कर वायरल कर दिया।

आरोपी युवक, सबरी मठ जलालपुर सारण निवासी (27) के रोहित प्रसाद को पुलिस दिल्ली से पकड़ कर जशपुर लेकर आई है। मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत का है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भादवि की धारा 509 ख, व 67 ए, आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानें पूरा मामला

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर, शादी के संबंध में अपना बायोडाटा अपलोड किया गया था, जिस पर आरोपी रोहित प्रसाद ने मोबाईल फोन के माध्यम से उसे रिक्वेस्ट भेजा तो, प्रार्थिया के द्वारा उक्त रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया व मैसेज के माध्यम से पीड़िता युवती व आरोपी रोहित प्रसाद के मध्य मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। फिर दोनों के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होने लगी।

इसी दौरान दिनांक 21 दिसंबर 23 को आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा पीड़ित युवती के साथ वाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसकी निजी अंग को प्रदर्शन करने हेतु कहने पर, पीड़िता के द्वारा आरोपी पर विश्वास करते हुए अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया गया, जिसे की आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अपडेट, 1 से 30 मई तक होंगे तबादले, अगली कैबिनेट में नई ट्रांसफर पॉलिसी का प्रस्ताव

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अपडेट, 1 से 30 मई तक होंगे तबादले, अगली कैबिनेट में नई ट्रांसफर पॉलिसी का प्रस्ताव

 MP Transfer Policy : मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में तबादलों से बैन हटने वाला है। अगली कैबिनेट बैठक में (संभवत: 29 अप्रैल ) नई तबादला नीति का प्रस्ताव आएगा। इसके तहत 1 से 31 मई के बीच तबादले होंगे।

इस दौरान सभी जिलों में सरकारी कर्मचारियों को अपने हिसाब से पोस्टिंग लेने का ऑप्शन मिलेगा। इससे पहले ट्रांसफर पॉलिसी 2021-22 में लागू की गई थी।सीएम ने मुख्य सचिव को स्थानांतरण की नवीन नीति 2025 का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है वही मंत्रियों को अपने-अपने विभाग में ट्रांसफर्स के लिए प्रॉपर प्लानिंग करने के निर्देश दिए है।

अगली कैबिनेट बैठक में आएगी ट्रांसफर पॉलिसी 2025

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अगली कैबिनेट में प्रदेश की ट्रांसफर पॉलिसी पर चर्चा की जाएगी। मुख्य सचिव से कहा कि स्थानांतरण के लिए नवीन नीति 2025 पर अगली बैठक में चर्चा एवं स्वीकृति के लिए तैयारी कर लें। स्थानांतरण नीति के अनुरूप 1 से 31 मई तक स्थानांतरण विभाग कर सकेंगे। मंत्रियों से भी कहा कि वे अपने-अपने विभाग में ट्रांसफर्स के लिए प्रॉपर प्लानिंग कर लें। यह प्रक्रिया विभागीय नीति और नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

नई तबादला नीति में ये प्रमुख बिन्दु हो सकते है शामिल

  • नई नीति से खासतौर पर उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो दो साल से ज्यादा समय से ट्रांसफर बैन के चलते एक ही जगह पर जमे हुए है।
  • नई तबादला नीति में एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे, लेकिन किसी भी संवर्ग में 10 से 20% से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे।
  • प्रभार के जिले में अधिकार प्रभारी मंत्री का रहेगा।हालांकि इसमें सीमित संख्या में ही तबादले करने के अधिकार मंत्रियों को दिए जाएंगे।
  • तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जिले के भीतर तबादले करने का अधिकार प्रभारी मंत्रियों तो राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री के अनुमोदन उपरांत तबादले होंगे।
  • गंभीर बीमारी, प्रशासनिक, स्वेच्छा सहित अन्य आधार स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • आदिवासी क्षेत्रों में तबादला उसी स्थिति में होगा, जब वहां दूसरी पदस्थापना सुनिश्चित हो जाए।
  • नई नीति में ये भी तय किया गया है कि स्वेच्छा से ट्रांसफर लेने वाले कर्मचारियों को कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा, लेकिन जिनका ट्रांसफर प्रशासनिक वजहों से किया जाएगा, उन्हें सरकार की ओर से भत्ते की सुविधा दी जाएगी।
  • ट्रांसफर की प्रक्रिया में मंत्रियों की भूमिका अहम होगी।अपने विभाग के कर्मचारियों का ट्रांसफर मंत्री कर सकेंगे।
  • गजेटेड अधिकारियों ( उच्च स्तर के प्रशासनिक या प्रबंधकीय पदों पर होते हैं) के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री की सहमति जरूरी होगी।
  • इसमें उन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले मुख्यमंत्री समन्वय की अनुमति के बिना नहीं होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री की नोटशीट के आधार पर दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया था।
Promotion News : रिटायरमेंट से पहले एमपी पुलिस इंस्पेक्टर्स को तोहफा, गृह विभाग ने जारी किये प्रमोशन के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

Promotion News : रिटायरमेंट से पहले एमपी पुलिस इंस्पेक्टर्स को तोहफा, गृह विभाग ने जारी किये प्रमोशन के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

 Promotion News : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है इसी क्रम में शासन प्रमोशन आदेश भी जारी कर रहा है, गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन आदेश जारी किये हैं उन्हें मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इनके आदेश में शासन की तरफ से कुछ शर्तें भी लिखी गई है।

गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों में पदस्थ इंस्पेक्टर्स को रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है , प्रमोशन आदेश में 18 इंस्पेक्टर्स के नाम हैं जिन्हें मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक बनाया है।

2025 में रिटायर हो जायेंगे पदोन्नत किये गए मानसेवी डीएसपी  

अपने आदेश में गृह विभाग ने कहा है कि जिन इंस्पेक्टर्स को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक (Honorary DSP) बनाया गया है उन्हें वेतन और भत्ते इंस्पेक्टर वाले ही मिलेंगे लेकिन वे वर्दी DSP की पहन सकेंगे, बता दें जिन इंस्पेक्टर्स को मानसेवी डीएसपी बनाया गया है वे सभी इसी साल यानि 2025 में रिटायर हो जायेंगे।

पहन सकेंगे DSP की वर्दी 

जिन पुलिस इंस्पेक्टर्स को डीएसपी बनाया गया है वे वर्तमान में जिला पुलिस बल, एसएएफ, रेडियो , शीघ्र लेखक  विभागों में पदस्थ हैं जिन्हें उसी जगह पर अब इंस्पेक्टर की जगह डीएसपी की वर्दी पहनने का अधिकार सरकार ने दिया है।

Promotion News : रिटायरमेंट से पहले एमपी पुलिस इंस्पेक्टर्स को तोहफा, गृह विभाग ने जारी किये प्रमोशन के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

Promotion News : रिटायरमेंट से पहले एमपी पुलिस इंस्पेक्टर्स को तोहफा, गृह विभाग ने जारी किये प्रमोशन के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

 IAS Transfer 2025: पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एक पीसीएस अफसर को भी नई पोस्टिंग मिली है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर कार्मिक विभाग ने 23 अप्रैल बुधवार को आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

21 अप्रैल को ही राज्य में 3 आईएएस 9 पीसीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ था। आईएएस अफसर संयम अग्रवाल, सुखजीत सिंह पाल और श्रीमती पल्लवी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिर से सरकार ने कई विभागों के सचिव और निदेशक बदल दिए हैं।

इस पीसीएस अधिकारी को मिला नया कार्यभार 

बैच 2024 के पीसीएस अधिकारी मंजीत सिंह चीमा को निवेशक, उपनिवेशीकरण के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त आयुक्त, कराधान-1 , पटियाला पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • राजीव प्रशार को सचिव, पंजाब राज्य मानवधिकार आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ वरिंदर कुमार शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार ने मुक्त कर दिया गया है।
  • विनय बुबलानी, सचिव, स्कूल शिक्षा को स्थानंतरित करके आयुक्त, पटियाला डिवीजन के पद पर भेजा गया है। दलजीत सिंह मंगल को एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
  • मोहिंदर पाल, निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन को सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य पद कर नियुक्त किया गया है। निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  • गुरिन्दर सिंह पाल सहोता, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन को कार्यकारी निदेशक, पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गिरीश दयालन को महानिदेशक, उच्च शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • जितेंद्र जोरवाल को अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) पटियाला के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईएएस और पीसीएस स्थानंतरण की लिस्ट 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम के बैसरन पहुंचकर आतंकी हमले का लिया जायजा-कहा आतंक के आगे झुकेगा नहीं भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम के बैसरन पहुंचकर आतंकी हमले का लिया जायजा-कहा आतंक के आगे झुकेगा नहीं भारत

 पहलगाम । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर हई आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इस आतंकी हमले के बाद राज्य और केंद्र सरकार अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज पहलगाम में घटनास्थल बैसरन का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा से भारत लौट आए हैं। संभावना है कि श्रीमोदी आज जम्मू-कश्मीर जाएं।

अमित शाह ने आतंकी वारदात को लेकर श्रीनगर में कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से घाटी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पहलगाम में मारे गए सभी लोगों के शवों को श्रीनगर लाया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 27 लोगों के शवों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुरक्षित लोगों को आश्वासन दिया कि इस नृशंस कृत्य के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर अमित शाह ने कहा कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की राज्य सहित देश विदेश के लोग कड़ी निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस हमले के खिलाफ व्यापारी संघ ने आज प्रदर्शन किया। बटमालू व्यापारी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया है।

बैसरन मैदान का जायजा लिया शाह ने
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम के बैसरन पहुंचे जहां कल आतंकी हमला हुआ था।
इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के अधिकारियों का एक दल जांच के लिए पहलगाम के बैसरन घटनास्थल पहुंच चुका है।

रक्षा मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आगे की कार्रवाई पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल मौजूद हैं।

उरी में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
कल हुए आतंकी हमले के बाद आज भी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में घुसपैठ की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

BREAKING: पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख का मुआवजा – उमर अब्दुल्ला का एलान

BREAKING: पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख का मुआवजा – उमर अब्दुल्ला का एलान

 श्रीनगर : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए उमर सरकार ने अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। जम्मू और कश्मीर सरकार ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।इसकी घोषणा करते हुए, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल पहलगाम में हुए घृणित आतंकवादी हमले से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं।

‘कोई धनराशि नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती’
निर्दोष नागरिकों के खिलाफ क्रूरता के इस बर्बर और मूर्खतापूर्ण कृत्य के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम खोए हुए अनमोल जीवन के लिए शोक मनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा करती है।

मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा की। अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानजनक तरीके से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम आपके दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं।

आतंकी हमले में मारे गए 26 लोग
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए।

मृतकों में यूएई और नेपाल के दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “आतंकवाद हमारे संकल्प को कभी नहीं तोड़ पाएगा। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक इस बर्बरता के पीछे के लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता।

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की वो तस्वीरें जो रुला देंगी, कायरों ने छीन ली कई परिवारों की खुशियां

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की वो तस्वीरें जो रुला देंगी, कायरों ने छीन ली कई परिवारों की खुशियां

 कश्मीर :- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 30 लोगों के मारे जाने की आशंका है. ये साल 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद कश्मीर घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है. आतंकी हमले के बाद दिल को झकझोर देने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं. इनमें बिखरी कुर्सियां, खून से लथपथ लोग और जमीन पर बेसुध पड़े लोगों को देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बैसरन में जब धावा बोला तो लोग डर की वजह से तंबू के अंदर छिप गए. इस दौरान आतंकियों ने 54 साल के संतोष जगदाले को तंबू से बाहर आने के लिए कहा. साथ ही उनसे कहा कि इस्लाम की एक आयत पढ़ो. जब वो आयत नहीं पढ़ पाए तो आतंकियो ने गोलियों से छलनी कर दिया. एक गोली सिर में, फिर कान के पीछे और एक पीठ में मारी.

संतोष की बेटी असावरी ने बताया कि पापा जब जमीन पर गिरे तो आतंकियों ने चाचा पर हमला कर दिया. पीठ पर कई गोलियां बरसाईं. हम पांच लोग कश्मीर गए थे. इसमें मम्मी-पापा भी थे. मां और एक रिश्तेदार को स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों ने पहलगाम पहुंचाया है.

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम में हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है. जम्मू शहर में विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाने की मांग की है. राष्ट्रीय बजरंग दल ने शहर में विरोध मार्च निकाला. हमले की निंदा करते हुए इसे हिंदुओं की टारगेट किलिंग करार दिया.

Pahalgam Terror Attack 2

पहलगाम हमले में भारतीय नौसेना के एक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी हत्या की गई है. उनकी उम्र महज 26 साल थी. वो हरियाणा के रहने वाले थे. 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. नरवाल कोच्चि में तैनात थे और फिलहाल छुट्टी पर थे.

Pahalgam Terror Attack 3

हमले में मारे गए 16 लोगों की सूची भी जारी कर दी गई है. इसमें 10 घायल के नाम भी शामिल हैं. हमले में कर्नाटक के मंजू नाथ, हरियाणा के विनय नरवाल, यूपी के शुभम द्विवेदी, महाराष्ट्र के दिलीप जयराम, नेपाल के सुंदीप, प्रदीप कुमार, महाराष्ट्र के अतुल श्रीकांत मोने, संजय लखन हैं.

Pahalgam Terror Attack 4

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सैयद हुसैन शाह, सूरत गुजरात के हिमत भाई, प्रशांत कुमार, मनीष रंजन, रामचंद्रम, शालिंदर, कर्नाटक के शिवम मोगा का नाम शामिल है.

Pahalgam Terror Attack 5

घायलों में गुजरात के रहने वाले विनी भाई, मानिक पाटिल, रिनो पांडे, महाराष्ट्र के एस बालचंद्रू, तमिलनाडु के डॉ परमेश्वरम, कर्नाटक के अभिजवम राव, तमिलनाडु के संतरू, ओडिशा की शशि कुमारी, तमिलनाडु के बालचंद्र, मुंबई के शोभित पटेल हैं.

Pahalgam Terror Attack

इस आतंकी हमले से दुनिया स्तब्ध है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया है. ट्रंप ने कहा है, कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है. अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.

Pahalgam Terror Attack

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आतंकवादी हमले को लेकर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है, मैं आतंकवाद से लड़ने में भारत के साथ खड़ा हूं. इस सहयोग को और बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं.

Pahalgam Terrorist Attack

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं. इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं.

Pahalgam Terrorist Attack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा है कि हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुस्साहस है.

सऊदी से लौटे PM मोदी, अमित शाह आज जाएंगे पहलगाम, क्या बड़े एक्शन की तैयारी?

सऊदी से लौटे PM मोदी, अमित शाह आज जाएंगे पहलगाम, क्या बड़े एक्शन की तैयारी?

 जम्मू-कश्मीर ;- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 30 लोगों की मरने की आशंका है. इस हमले में मरने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं. 2019 के पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा आतंकी हमला है. पहलगाम हमले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल की मीटिंग की और फिर देर रात जम्मू-कश्मीर पहुंचकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. पीएम मोदी भी सऊदी का दौरा छोड़कर वापस दिल्ली पहुंच गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात श्रीनगर पहुंचते ही पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले से उपजे हालात का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया. मख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात, केंद्रीय गृहसचिव गोविंद मोहन और आईबी के निदेशक तपन डेका के साथ गृह मंत्री ने बैठक की.

आज पहलगाम जा सकते हैं अमित शाह

इस बीच सऊदी अरब के 2 दिन दौरे पर गए पीएम मोदी अपना दौरा बीच में छोड़ दिल्ली वापस लौट आए हैं. माना जा रहा है कि पीएम बुधवार को आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग करेंगे. वहीं अमित शाह भी आज घटनास्थल पहलगाम जा सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ सरकार बड़े एक्शन की तैयारी में है, क्योंकि पहलगाम की घटना को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में गुस्सा है.

गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए. यह हाईलेवल बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली. आंतकी घटना के बाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिस तरह से एक्शन में दिख रहे हैं, उसको लेकर संकेत साफ है कि सरकार आतंकियों को लेकर कोई भी रहम करने वाली नहीं है.

आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

हालांकि, बैठक में हुई चर्चा की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि गृह मंत्री ने इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपनी नाराजगी प्रकट की है. अमित शाह ने खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने और आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस हमले में जो भी आतंकी शामिल हैं, उन्हें जल्द चिह्नित कर दंडित किया जाना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 30 लोगों की मरने की आशंका है. दोपहर करीब 2:30 बजे बैसरन घाटी में अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकी जंगल से निकले और करीब से गोलीबारी की. इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी से पहले एक महिला पर्यटक से उसका नाम और धर्म पूछा था. इस हमले में मरने वाले पर्यटकों में स्थानीय और बाहरी दोनों शामिल हैं.

PM मोदी ने की एयरपोर्ट पर ही बैठक

पहलगाम घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और हमले पर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए. पीएम मोदी ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा था. पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनकी दुष्ट योजना कभी कामयाब नहीं होगी. आतंकवाद के खिलाफ हमारा संकल्प अटल है और यह और भी मजबूत होगा. दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और विदेश सचिव के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने दिल्ली में एक हाईलेवल बैठक भी बुलाई है जबकि अमित शाह ने श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की है. सरकार अब हमले के जवाब में बड़े एक्शन की तैयारी में है.

भारत लेगा पहलगाम का बदला! डर के चलते पाकिस्तान ने वायुसेना को किया अलर्ट

भारत लेगा पहलगाम का बदला! डर के चलते पाकिस्तान ने वायुसेना को किया अलर्ट

 Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को हाई अलर्ट पर रख दिया है. पाकिस्तानी वायुसेना के टोही विमान लगातार भारत की सीमा से सटे इलाकों की एयर स्पेस पर नजर बनाए हुए हैं. पाकिस्तान को आशंका है कि भारत, बालाकोट एयरस्ट्राइक की तरह कोई जवाबी कार्रवाई कर सकता है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है.

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बास्त ने एक्स पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस्लामाबाद भारत के किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है. इस बार पाकिस्तान का जवाब बहुत सख्त होगा."

आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं 8-10 आतंकी

यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब हलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया है जब सक की सुई पाकिस्तान की ओर जा ही है. इस आतंकी हमले में 8 से 10 आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. इस घटना में 2 से 3 आतंकवादी, जो स्थानीय मददगार थे, पुलिस की वर्दी में हो सकते हैं. ये आतंकवादी पाकिस्तानी आतंकवादियों को पहलगाम क्षेत्र में पहुंचने में मदद कर रहे थे. स्थानीय भाषा में बात करके इन आतंकवादियों ने अपना शक ना होने दिया. इन पुलिस की वर्दी में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को उस स्थान तक पहुंचने में मदद की जहां पहलगाम हमले को अंजाम दिया गया. इसके अलावा, 5 से 7 आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के होने की जानकारी भी सामने आई है.

आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक थे जिसमें एक संयुक्त अरब अमीरात से और एक नेपाल से था.

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, 17 जख्मी, पूरे इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, 17 जख्मी, पूरे इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

 जम्मू-कश्मीर : (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू होगा

आतंकियों के खिलाफ आज बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. NIA की टीमें दिल्ली और जम्मू से रवाना हो रही है. फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचेगी. आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है. हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. पहलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने का बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंचेगी. वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है. 

ि्ि

ि्ि

पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष तारिक कर्रा से बातचीत हुई. स्थिति को लेकर अपडेट मिला पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. हमारा पूरा समर्थन है. 

PM मोदी सऊदी अरब से स्वदेश लौटे

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब से स्वदेश लौट आए हैं. 

शर्मनाक! भांजे के टच में आई मामी, रात को बुलाया घर, फिर जो...

शर्मनाक! भांजे के टच में आई मामी, रात को बुलाया घर, फिर जो...

 उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसमें एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर करीब 50 किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका प्रेमी और इस वारदात का दूसरा आरोपी फरार है।

➤ हत्या की खौफनाक साजिश

यह मामला देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव का है। रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ दिखा। जब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नौशाद के रूप में हुई जो पास के भटौली गांव (मईल थाना क्षेत्र) का रहने वाला था।

➤ नौशाद की पहचान और जांच की शुरुआत

सूटकेस में कुछ दस्तावेज मिलने के बाद शव की पहचान नौशाद के रूप में हुई। नौशाद सऊदी अरब में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। वहीं पुलिस को शुरू से ही नौशाद की पत्नी पर शक था। जब महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

➤ पति बना 'बाधा', इसलिए रच दी हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अपने ही रिश्ते के भांजे से लंबे समय से अवैध संबंध था लेकिन पति नौशाद के विदेश से लौटने के बाद वह इन रिश्तों में बाधा बनने लगा। इससे नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शनिवार रात को नौशाद की हत्या कर दी।

हत्या के लिए उन्होंने एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद शव को एक बड़े सूटकेस में बंद किया और उसे 50 किलोमीटर दूर एक खेत में ले जाकर फेंक दिया।

➤ पुलिस का बयान और कार्रवाई

देवरिया के पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रांत वीर और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अरविंद कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है और प्रेमी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी आस्था की अद्भुत यात्रा, 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी आस्था की अद्भुत यात्रा, 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

 Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही इस पवित्र यात्रा में लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम एक बार फिर आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का मुख्य केंद्र बनकर श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है

Rain Alert: आज बदलेगा मौसम, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 25 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

Rain Alert: आज बदलेगा मौसम, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 25 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

 दिल्ली : देश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज तूफान और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। अफगानिस्तान और आस-पास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत में तूफानी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दक्षिण हरियाणा के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान
आईएमडी ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में रेड अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 अप्रैल को यहां तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका
आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अप्रैल को, ओडिशा में 19-20 अप्रैल को और झारखंड में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 23 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होगी।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
केरल में 19 अप्रैल को बारिश होगी। कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
तेलंगाना में 19 से 21 अप्रैल और तमिलनाडु-पुडुचेरी में 20 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इन इलाकों में भी 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 4 दिनों तक तापमान में फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले 5 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मध्य भारत में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि गुजरात में अगले 3 दिनों में पारा 1-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। महाराष्ट्र में मौसम लगभग स्थिर बना रहेगा।

हीटवेव का भी अलर्ट जारी
राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
20 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रात का अनुभव हो सकता है।
राजस्थान के चुरु और श्री गंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देशभर में सबसे अधिक था।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई।
20-21 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
22 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

सुुहागरात की रात दूल्हे के टूटे अरमान! घूंघट उठाते ही उड़ गए होश

सुुहागरात की रात दूल्हे के टूटे अरमान! घूंघट उठाते ही उड़ गए होश

मेरठ :- मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके से एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल के मोहम्मद अज़ीम की शादी तय हुई थी 21 साल की लड़की मंताशा से, जो शामली की रहने वाली है।

अज़ीम ने बताया कि ये रिश्ता उसके बड़े भाई नदीम और भाभी शाइदा ने तय कराया था। लेकिन शादी वाले दिन उसके साथ बड़ा धोखा हो गया।

निकाह की रस्मों के दौरान मौलवी ने जब दुल्हन का नाम 'ताहिरा' लिया, तो अज़ीम को शक हुआ। निकाह के बाद जब घूंघट हटाया गया, तो सामने मंताशा नहीं बल्कि उसकी 45 साल की मां ताहिरा बैठी थी। अज़ीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि यह सब एक साजिश थी, जिसमें 5 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था।