BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
चलती कार की डिक्की से लटक रहा था लाश का हाथ….घटना सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

चलती कार की डिक्की से लटक रहा था लाश का हाथ….घटना सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

 शहर में एक डरावना और अव्यवस्थित घटना सामने आई है, जहाँ कुछ लोगों ने एक कार से लाश के हाथ को लटका कर भयावह प्रैंक किया। यह दृश्य देखकर न केवल राहगीर बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह असली था या कोई चालाकी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, जो इस खौ़फनाक प्रैंक के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग शरारत के तौर पर यह प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इसने शहर में अराजकता पैदा कर दी।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के प्रैंक से न केवल सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि यह मानसिक तनाव का भी कारण बन सकता है। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया कि ऐसे प्रैंक करने से पहले समाजिक जिम्मेदारी और कानूनी पहलुओं का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

इस खौ़फनाक प्रैंक के बाद लोगों में इस प्रकार की हरकतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचें और कानून के दायरे में रहते हुए शरारतें न करें।

कानूनी पहलू:

प्रैंक करना अब भी एक गंभीर अपराध माना जा सकता है, खासकर जब यह सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को खतरे में डालता है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समाज में हंसी मजाक करने के दौरान हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

चोरों की शादी में पहुंची ‘खाकी’, बारात में किया डांस, फिर सात फेरे होते ही दूल्हेराजा को मंडप से उठाया...जानिए आखिर क्या है मामला?

चोरों की शादी में पहुंची ‘खाकी’, बारात में किया डांस, फिर सात फेरे होते ही दूल्हेराजा को मंडप से उठाया...जानिए आखिर क्या है मामला?

 राजगढ़। बैंड बाजा और बारात के बिना शादी अधूरी होती है। लेकिन धूमधाम के लिए मेहमानों का होना भी बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर इन मेहमानों में ‘खाकी’ पहुंच जाए तो? ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के राजगढ़ में देखने को मिला। जहां पुलिसवाले ‘फूफाजी’ बनकर शादी में पहुंचे। जिन्हें देख ‘दूल्हेराजा’ की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई।

आखिर क्या है मामला?

दरअसल, राजगढ़ के कड़िया, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी गांव के रहने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक अनोखी योजना बनाई थी। यह आरोपी बीते कई समय से शादियों में मेहमान बनकर जाते थे और लाखों की चोरी करके फरार हो जाते थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि, कड़िया सांसी गांव के चोरों के यहां शादी है। फिर क्या था पुलिस वाले मेहमान बनकर पहुंच गए। आरोपी का पंडाल सजा था, धूमधाम से बारात भी निकली और साथ में पुलिस सिविल में ‘फूफाजी’ यानी बेगानी शादी में पहुंच गई। जिन्होंने बारात में डांस भी किया।

आठवा फेरा थाने पर लगवाया जाएगा

शादी में पहले शामिल हुए फिर सात फेरे होने के बाद पुलिस ने मंडप से तीन दुल्हों को उठा लिया और कहा कि, आठवा फेरा थाने पर लगवाया जाएगा। इस दौरान इनके रिश्तेदार, जो वारंटी और आरोपी है, उन्हें भी पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, इन गांवों में चोरी के लिए बच्चों और महिलाओं को खास ट्रेनिंग दी जाती है। फिर इन्हें शादी समारोह से पैसे और कीमती गहनों की चोरी करवाई जाती है। आरोपी ये काम सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी करते थे। इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से तलाश में थी।

कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

मामले में एसडीओपी उपेंद्र भाटी ने बताया कि, इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बंगाल, असम, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस यहां पर आती है। यह लोग शादी में दुल्हन के जेवर उठा कर फरार हो जाते थे। मामले में कई लोगों की तलाश है, जिसमें 97 वारंटी और 141 की दूसरे केस में तलाश है। उन्होंने कहा कि, शादी एक पवित्र बंधन है, नए जीवन की शुरुआत है। सात फेरे तो परंपरा रूप से यहां लिए गए हैं। लेकिन आठवां फेरा इन लोगों का थाने में लिया जाएगा।

राम जन्मभूमि पर खतरे का साया… आयोध्या मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरु

राम जन्मभूमि पर खतरे का साया… आयोध्या मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरु

  आयोध्या। राम मंदिर को लेकर एक बार फिर गंभीर सुरक्षा चुनौती सामने आई है। सोमवार रात 14 अप्रैल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें लिखा था—”बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा”। यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया बताया जा रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ट्रस्ट के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने इस संदर्भ में मंगलवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सख्त कर दिया गया। राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणालियों को सक्रिय कर मंदिर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

कई जिलों को मिली धमकी, डीएम ऑफिस भी निशाने पर
धमकी केवल अयोध्या तक सीमित नहीं रही। बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इन मेल्स में डीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। शुरुआती जांच में सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए प्रतीत हो रहे हैं, जिसके बाद वहां की साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

तमिलनाडु साइबर सेल कर रही जांच
धमकी भरे ई-मेल की लोकेशन ट्रैक करने के लिए तमिलनाडु की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। संबंधित एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इन घटनाओं के तार किसी आतंकी साजिश या कट्टरपंथी संगठन से तो नहीं जुड़े हैं

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियाँ
गौरतलब है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर को लेकर कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी अतीत में मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दे चुका है।

प्रशासन की अपील— अफवाहों से बचें, सतर्क रहें
अयोध्या पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं, और जल्द ही दोषियों को पकड़ने की दिशा में ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

टोयोटा SUV Taisor खरीदना हुआ आसान, 2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी बस इतनी EMI

टोयोटा SUV Taisor खरीदना हुआ आसान, 2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने देनी होगी बस इतनी EMI

 नई दिल्ली। जापान की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Taisor को बाजार में लॉन्च किया है। अगर आप इस दमदार SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब महज 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट कर आप इस गाड़ी को अपने घर ला सकते हैं।

टोयोटा SUV Taisor खरीदना हुआ आसा

Toyota Taisor की कीमत और ऑन रोड खर्च:

टोयोटा की Taisor के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.74 लाख है। वहीं, दिल्ली में इसकी ऑन रोड कीमत करीब ₹8.76 लाख तक पहुंच जाती है। इसमें RTO और इंश्योरेंस समेत कुल खर्च जुड़ जाता है।

  • RTO शुल्क: लगभग ₹62,000

  • इंश्योरेंस: करीब ₹40,000

डाउन पेमेंट और EMI डिटेल्स:
अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की ₹6.76 लाख की रकम बैंक से फाइनेंस करवाई जा सकती है।
मान लीजिए बैंक आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो आपकी मासिक किस्त (EMI) केवल ₹10,882 प्रति माह होगी।

Taisor क्यों है एक अच्छा विकल्प?
Toyota Taisor में दमदार डिजाइन, बेहतर माइलेज और कंपनी की विश्वसनीयता जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

BREAKING: ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

BREAKING: ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत के रूप में प्रस्तुत की गई है। चार्जशीट में सुमन दुबे और अन्य के नाम भी शामिल किए गए हैं। मामले में आरोप है कि नेशनल हेराल्ड कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 
 
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को लेकर सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है, जब इस मामले पर अगला फैसला लिया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दर्ज की है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दोषारोपण पत्र में सुमन दुबे और अन्य लोगों का नाम भी शामिल किया है. चार्जशीट पर संज्ञान लेने की सुनवाई 25 अप्रैल को तय की गई है।
ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स गुजरात से गिरफ्तार

ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स गुजरात से गिरफ्तार

 मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को 14 अप्रैल 2025 को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके नंबर से सलमान के नाम का धमकी भरा मेसेज भेजा गया था। मामले में पुलिस ने 26 साल के एक युवक की पहचान की है जो गुजरात के वडोदरा से पकड़ा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा, “वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर अभिनेता सलमान खान के लिए एक धमकी भरा मेसेज आया था जिसमें धमकी दी गई थी कि अभिनेता को उनके घर में घुसकर मार दिया जाएगा और उनकी कार में बम ब्लास्ट किया जाएगा। इस मामले में वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की। यह नंबर गुजरात के वडोदरा के पास एक गांव के 26 वर्षीय व्यक्ति का निकला। उसे 2-3 दिनों के भीतर वर्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण शुरू, यहाँ पढ़िए सम्पूर्ण जानकारी

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण शुरू, यहाँ पढ़िए सम्पूर्ण जानकारी

 Amarnath Yatra 2025 : जम्मू और कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक आध्यात्मिक यात्रा – हिंदुओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक – अब आधिकारिक तौर पर पंजीकरण के लिए खुल गई है। हर साल, हजारों भक्त इस महत्वपूर्ण यात्रा में भाग लेते हैं, और 2025 संस्करण की तैयारियाँ अब चल रही हैं। अमरनाथ यात्रा करने की योजना बनाने वाले तीर्थयात्रियों को पहले से पंजीकरण कराना होगा।

2025 संस्करण के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया 14 अप्रैल को शुरू हुई, जबकि यात्रा 25 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कर सकते हैं।

NPS vs Mutual Funds: कौन दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानकर करने लगेंगे तुरंत निवेश

NPS vs Mutual Funds: कौन दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानकर करने लगेंगे तुरंत निवेश

 महंगाई की मार और लंबी होती जीवन प्रत्याशा ने भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग को नई दिशा दी है। अब लोग केवल एफडी या पीपीएफ जैसे सुरक्षित विकल्पों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे निवेश चाहते हैं जो लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे और टैक्स भी बचाए। दो बड़े विकल्पों – नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और म्यूचुअल फंड्स – के बीच तुलना करके यह जानना जरूरी हो गया है कि किसमें निवेश करना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।

NPS ने दिखाया भरोसे का दम
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को सरकार द्वारा समर्थित रिटायरमेंट स्कीम माना जाता है। मार्च 2025 तक NPS ने अलग-अलग अवधि में कई योजनाओं के जरिए शानदार प्रदर्शन किया है।

  • DSP पेंशन फंड ने पिछले एक साल में 13.75% का रिटर्न दिया

  • जबकि UTI पेंशन फंड ने 3 साल में 13.47% और 5 साल में 17.38% तक रिटर्न दिया है

    • DSP Equity Tier-1 स्कीम का सालाना रिटर्न 15.06% रहा, जो सभी योजनाओं में सबसे आगे रहा

    दूसरी तरफ SBI, Max Life, Aditya Birla जैसे फंड्स ने तुलनात्मक रूप से कम या निगेटिव रिटर्न दिया है।

    NPS क्यों बन रहा है म्यूचुअल फंड्स पर भारी?
    NPS की खासियत यह है कि इसमें इक्विटी एलोकेशन की सीमा 75% तक है। यानी निवेशक अपने रिटर्न को इक्विटी बाजार की संभावनाओं से जोड़ सकते हैं। इसमें मल्टी-कैप पोर्टफोलियो और सक्रिय फंड प्रबंधन की वजह से बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन की संभावना बनी रहती है।
    वहीं दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड्स भी अच्छे रिटर्न देते हैं लेकिन उनका व्यय अनुपात (expense ratio) ज्यादा होता है। जबकि NPS का एक्सपेंस रेशियो 0.62% से 1.02% तक सीमित है।

    म्यूचुअल फंड बनाम NPS: एक नजर में तुलना

    मापदंड NPS म्यूचुअल फंड
    रिटर्न उच्च (बेंचमार्क से बेहतर) अस्थिर लेकिन संभावनाओं से भरपूर
    टैक्स लाभ सेक्शन 80C और 80CCD(1B) केवल 80C
    एक्सपेंस रेशियो कम तुलनात्मक रूप से ज्यादा
    निकासी 60 साल के बाद कभी भी (शॉर्ट/लॉन्ग टर्म टैक्स लागू)
    स्थिरता अनुशासित और सुरक्षित बाजार की चाल पर निर्भर

    टैक्स बचाने के लिए भी बेहतर विकल्प है NPS
    NPS में निवेश करने पर आपको धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक और 80CCD(1B) के तहत अतिरिक्त ₹50,000 की छूट मिलती है। यानी कुल ₹2 लाख तक की टैक्स बचत की जा सकती है। यही वजह है कि मिडिल क्लास निवेशक अब NPS को टैक्स सेविंग टूल के रूप में भी देख रहे हैं।

    NPS में निवेश कैसे करें? जानिए आसान तरीका
    NPS में दो तरह से निवेश किया जा सकता है –
    1. Active Choice – इसमें आप तय करते हैं कि कितना पैसा इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड या सरकारी सिक्योरिटीज में जाए
    2. Auto Choice – इसमें आपकी उम्र के आधार पर सिस्टम खुद एसेट एलोकेशन तय करता है

    NPS में निवेश करते समय आप साल में एक बार फंड मैनेजर और दो बार स्कीम का एसेट एलोकेशन बदल सकते हैं। आप DSP, HDFC, UTI जैसे फंड मैनेजर को चुन सकते हैं।

    (डिस्कलेमर - कहीं भी निवेश करने से पहले जांच करें क्योंकि यह केवल एक सुझाव है।)

दिल दहलाने वाला अपराध: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

दिल दहलाने वाला अपराध: 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

 कर्नाटक :- दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक के हुबली में सामने आई, जिसने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। एक पाँच साल की मासूम बच्ची, जो अपने घर के सामने खेल रही थी, एक दरिंदे की हवस का शिकार बनी। आरोपी, जिसकी पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है और जो बिहार के पटना का रहने वाला एक 35 वर्षीय मजदूर था, ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घर के सामने खेल रही थी बच्ची

यह घिनौना अपराध तब सामने आया जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। रितेश की बुरी नजर उस पर पड़ी और उसने अपनी शैतानी योजना को अंजाम देने के लिए बच्ची को पकड़ लिया। वह मासूम को एक सुनसान शेड में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत शेड की ओर दौड़े, लेकिन तब तक वह हैवान अपना काम कर चुका था और बच्ची की जान ले चुका था। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे, तो रितेश वहाँ से फरार हो चुका था। इस पूरे जघन्य अपराध की तस्वीरें पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जिसने रितेश की बच्ची को शेड की ओर ले जाते हुए काली करतूत को उजागर कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत हत्या, दुष्कर्म, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रितेश को गिरफ्तार कर लिया। हुबली के पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रितेश को उसके कुछ जरूरी दस्तावेज और पहचान की पुष्टि के लिए उसके अस्थायी निवास पर ले जाया गया था। इसी दौरान, रितेश ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उनकी गिरफ्त से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि रितेश ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की और बहुत कम दस्तावेज पेश किए थे। पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने घटनाक्रम की आगे जानकारी देते हुए बताया कि जब रितेश भागने लगा और चेतावनी देने के बावजूद नहीं रुका, तो सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा ने उसे रोकने के लिए हवा में गोली चलाई। लेकिन जब उसने भागना जारी रखा, तो पुलिस ने उस पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। उसे भागने से रोकने के लिए एक गोली उसके पैर में और दूसरी उसकी पीठ पर लगी। गंभीर रूप से घायल रितेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी जान बचाने की कोशिश में रितेश ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके थे, जिससे एक सब-इंस्पेक्टर और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराध किया था कबूल

पुलिस पूछताछ में रितेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। उसने बताया कि वह पटना का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, रितेश पिछले तीन महीनों से हुबली में रह रहा था और कई सालों से घर से दूर रहकर जहाँ भी काम मिलता था, वहीं काम करता था। हुबली में उसने निर्माण स्थलों और होटलों में मजदूरी की थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए एक टीम को पटना भी भेजा गया है। इस भयावह घटना के बाद, आक्रोशित स्थानीय लोगों का हुजूम थाने के सामने जमा हो गया और उन्होंने मासूम बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। लोगों में इस जघन्य अपराध के प्रति गहरा गुस्सा और दुख व्याप्त है, और वे चाहते हैं कि बच्ची के साथ हुई इस क्रूरता के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

PAN Card New Guideline: पैन कार्ड हो जाएगा बेकार! नहीं तो... इस तारीख से पहले करलें ये काम!

PAN Card New Guideline: पैन कार्ड हो जाएगा बेकार! नहीं तो... इस तारीख से पहले करलें ये काम!

  दिल्ली :- भारत में पहचान और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे अहम माने जाते हैं। बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स तक हर जगह इन दोनों दस्तावेजों की मांग होती है। लेकिन अब सरकार ने यह साफ कर दिया है कि अगर किसी का पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो वह मान्य नहीं रहेगा।

किसे अनिवार्य रूप से लिंक करना होगा?

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन लोगों ने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार की एनरोलमेंट आईडी देकर पैन कार्ड बनवाया है, उन्हें अपना आधार नंबर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना जरूरी है।

डेडलाइन: इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तारीख तय की है। अगर कोई इस तारीख तक लिंकिंग नहीं कराता तो उसका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inactive) घोषित कर दिया जाएगा।

पैन कार्ड निष्क्रिय होने से क्या नुकसान होगा?

अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाता है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा:

OBC को मिलेगा अब 51% आरक्षण! सरकार का बड़ा फैसला, 85% तक पहुंचा कुल कोटा

OBC को मिलेगा अब 51% आरक्षण! सरकार का बड़ा फैसला, 85% तक पहुंचा कुल कोटा

  कर्नाटक:-  की राजनीति और समाज में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने OBC आरक्षण को 32% से बढ़ाकर सीधे 51% करने का प्रस्ताव रखा है। ये कदम राज्य की जातिगत जनगणना रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। अगर ये लागू होता है तो राज्य में कुल आरक्षण की सीमा 85% तक पहुंच जाएगी, जो सुप्रीम कोर्ट की तय 50% की सीमा से काफी ऊपर है। इस ऐतिहासिक फैसले से जहां OBC समुदाय में खुशी की लहर है वहीं कानूनी और सामाजिक मोर्चे पर बहस भी शुरू हो चुकी है।

जाति जनगणना रिपोर्ट में क्या है खास?

कर्नाटक की जाति जनगणना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछड़ी जातियों की आबादी लगभग 70% है। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि सरकारी सुविधाओं और नौकरियों में पिछड़ी जातियों की भागीदारी उनकी आबादी के अनुपात में नहीं है।

रिपोर्ट में OBC वर्ग को निम्नलिखित उपश्रेणियों में बांटा गया है:

  • 1A वर्ग: 34.96 लाख

अब चीन नहीं भारत बन रहा Apple का हब! 12 महीने में बना डाले 22 अरब डॉलर के आईफोन

अब चीन नहीं भारत बन रहा Apple का हब! 12 महीने में बना डाले 22 अरब डॉलर के आईफोन

 चीन :- एक समय था जब चीन को iPhone निर्माण का वैश्विक केंद्र माना जाता था, लेकिन अब यह परिभाषा तेजी से बदल रही है। साल 2024-25 के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भारत अब Apple के लिए एक मजबूत और रणनीतिक विनिर्माण हब बन चुका है।


पिछले एक साल में भारत में iPhone निर्माण में 60% की वृद्धि दर्ज की गई है। 22 अरब डॉलर (लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के iPhones भारत में बनाए गए हैं। इसका अर्थ यह है कि दुनिया के हर पांच में से एक iPhone अब भारत में असेंबल हो रहा है — यानी 20% वैश्विक उत्पादन अब भारत से हो रहा है।

टैरिफ और वैश्विक राजनीति ने बदली दिशा 
Apple द्वारा चीन से भारत की ओर बढ़ने के पीछे कई रणनीतिक कारण हैं, जिनमें सबसे बड़ा कारण टैरिफ और व्यापार युद्ध (Trade War) की स्थिति है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन पर लगाए गए 20% टैरिफ, जो कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू किए गए थे, अब भी प्रभावी हैं। भले ही स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स जैसे प्रोडक्ट्स को इन टैरिफ्स से आंशिक राहत मिली हो, लेकिन Apple जैसे ब्रांडों के लिए चीन में निर्माण करना पहले जितना लाभदायक नहीं रह गया है।

इसके विपरीत भारत सरकार की "Make in India" पहल, उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) और कम उत्पादन लागत, Apple और अन्य वैश्विक कंपनियों के लिए भारत को अधिक आकर्षक विकल्प बना रहे हैं।

Apple की भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की रीढ़

भारत में Apple के iPhone मुख्य रूप से दक्षिण भारत में स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की फैक्ट्रियों में असेंबल किए जाते हैं। इसके अलावा Apple के प्रमुख विनिर्माण साझेदारों में शामिल हैं:

पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में फायरिंग, पूरे गांव में तनाव स्थिति

पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में फायरिंग, पूरे गांव में तनाव स्थिति

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कुड़ेभार थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में रविवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई व पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहरी गांव में जमीन की रंजिश के चलते देर शाम काशीराम (70) और उनके बेटे सत्य प्रकाश यादव (40) को छोटे बेटे अजय ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही कूरेभार थाने की पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों से भी फोर्स मौके पर पहुंच गया। पूरे गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 

वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह स्वयं गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इस दोहरी हत्या की वजह जमीनी रंजिश मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

भारत में इस दिन आसमान पर दिखेगा ‘पिंक मून’ का अद्भुत नजारा,नोट कर लें तारीख

भारत में इस दिन आसमान पर दिखेगा ‘पिंक मून’ का अद्भुत नजारा,नोट कर लें तारीख

 नई दिल्ली। Pink Moon: इस सप्ताह के अंत में आसमान में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। यह खगोलीय घटना रविवार 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5:00 बजे देखी जा सकेगी। देशभर के लोग इसे अपने घरों, छतों और बालकनियों से आसानी से निहार सकते हैं।

Pink Moon: इस बार के पिंक मून को ‘माइक्रोमून’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह चंद्रमा की पृथ्वी से सबसे दूर स्थित पर होगा। इस वजह से यह चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा।

Pink Moon: भारत में कब और कैसे देखें ‘पिंक मून’

1- तारीख: रविवार, 13 अप्रैल 2025

2- समय: सुबह 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

Pink Moon: स्थान:

पूरा भारत

Pink Moon: – कैसे देखें:

अपने घर की छत, बालकनी या खुले मैदान से नजारा देखें। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं।

Pink Moon: पिंक मून की खास बातें

1- चंद्रमा गुलाबी नहीं होगा। यह एक प्रतीकात्मक नाम है।

See also  किसान आंदोलन से लौट रही महिलाओं को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत, बहादुरगढ़ में हुआ हादसा

2- यह पूर्णिमा और माइक्रोमून दोनों है।

3- किसी दूरबीन की जरूरत नहीं, आम आंखों से दिखेगा।

BREAKING: बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन का निधन, उद्योग जगत में शोक

BREAKING: बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन का निधन, उद्योग जगत में शोक

 मुंबई: बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। उन्हें कुछ दिन पहले स्वास्थ्य समस्या के कारण साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्ट्रोक पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

देश के सबसे अमीर शख्स थे मधुर बजाज

रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पीछे 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मधुर बजाज की कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जिनके पास बजाज समूह की हिस्सेदारी है। बता दें कि मधुर बजाज ने 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Hanuman Jayanti 2025: कब है हनुमान जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती

Hanuman Jayanti 2025: कब है हनुमान जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती

 Hanuman Jayanti 2025 : 12 अप्रैल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को रामभक्त हनुमान की जंयती मनाई जाएगी। बजरंगबली के जन्मोत्सव के दिन जो भी हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त? (Hanuman Jayanti 2025)

  • हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल, दिन शनिवार को है।
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि अंत- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर

पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं..

  • पहला मुहूर्त: 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक
  • दूसरा मुहूर्त : 12 अप्रैल को शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8. 8 मिनट तक

पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2025)

  • प्रातः काल स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • लाल फूल, चोला, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और केला चढ़ाएं।
  • हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड या रामायण का पाठ करें।
  • हनुमान जी को लाल रंग का प्रसाद (लड्डू या बूंदी) अर्पित करें।
  • दिन भर व्रत रखें और शाम को दीपक जलाकर आरती करें।

मंत्र (Hanuman Jayanti 2025)

  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा। हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
  • “ॐ हं हनुमते नमः”

हनुमान जी की आरती (Hanuman Jayanti 2025)

-आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

इस शहर में दूध-दही और बिजली के बाद बढ़े पानी के दाम, जानें इस साल क्या-क्या हुआ महंगा?

इस शहर में दूध-दही और बिजली के बाद बढ़े पानी के दाम, जानें इस साल क्या-क्या हुआ महंगा?

 कर्नाटक । कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में पानी की कीमतों में 10 अप्रैल 2025 से इजाफा कर दिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहले ही इसके संकेत दिए थे। पानी की नई दरें लागू हो गई हैं और मई में आने वाले बिलों में यह संशोधन दिखाई देगा। इससे पहले दूध-दही, बिजली, पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक सेवाओं के दाम भी बढ़ाए जा चुके हैं। अब पानी की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

पानी की नई दरें  बेंगलुरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अनुसार पानी की दरों में बढ़ोतरी का उद्देश्य अधिक खपत को कम करना है। 10 अप्रैल से लागू नए स्लैब के अनुसार घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए पानी की कीमतें निम्नलिखित होंगी:

➤ 0-8,000 लीटर/माह: 0.15 पैसे प्रति लीटर

 

BIG BREAKING : मुंबई हमलों के गुनहगार को सात समुंदर पार से खींच लाया भारत, दिल्ली पहुंचा आतंकी तहव्वुर राणा

BIG BREAKING : मुंबई हमलों के गुनहगार को सात समुंदर पार से खींच लाया भारत, दिल्ली पहुंचा आतंकी तहव्वुर राणा

 ahawwur Rana Extradition Live Updates: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से एनआईए की 7 सदस्यीय टीम लेकर दिल्ली आ चुकी है। अब तहव्वुर राणा का मेडिकल कराया जाएगा और फिर एनआईए उसे कोर्ट में पेश करेगी। राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

एनआईए कोर्ट में होगी तहव्वुर राणा की पेशी

मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को थोड़ी देर में दिल्ली की एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार, राणा की कोर्ट में वर्चुअली पेशी होगी। एनआईए कोर्ट में हलचल तेज है। तहव्वुर राणा से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

पता लाई जाए हाफिज सईद और लखवी की भूमिका: एसपी वैद

तहव्वुर राणा को भारत लाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पित होना भारत सरकार और एजेंसियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर किए गए इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी। इसलिए तहव्वुर राणा को जवाबदेह ठहराना बहुत जरूरी है। कई कड़ियों को जोड़ने की जरूरत है। उससे पूछताछ और हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी की भूमिका का पता लगाने के बाद जांच पूरी होगी।
 

आतंकी तहव्वुर को जल्द सजा दिलाने की मांग

भारत लाने के बाद अब तहव्वुर राणा पर कार्रवाई तेजी से की जाएगी। मुंबई हमले के पीड़ितों के परिवार के साथ-साथ सियासी दल भी राणा को जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
 

हमें लगा पटाखों की आवाज है- मुंबई हमले की पीड़िता

तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पीड़िता सुनीता ने कहा कि आतंकी हमले में मेरे पति की मौत हो गई थी। हमले के समय हम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर थे। गोलियों की आवाज सुनकर, पहले तो हमें लगा कि यह पटाखों की आवाज है। जब हमने भागने की कोशिश की, तो मेरे पति के सिर में गोली लग गई। मैं खुद को बचाने के लिए अपने बच्चों के साथ भागी। हमले में मुझे भी गोली लगी थी
 
NIA ने राणा को किया अरेस्ट, अब होगा मेडिकल
 
जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने दिल्ली में प्लेन के लैंड होते ही आतंकी तहव्वुर राणा को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा है। यहां से राणा को सीधे एनआईए कोर्ट ले जाया जाएगा।

NIA की हिरासत में रहेगा आतंकी तहव्वुर राणा

सूत्रों के मुताबिक राणा शुरू में NIA की हिरासत में रहेगा। मुंबई हमले के लिए राणा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राणा के भारत पहुंचते ही अलग-अलग सियासी दल उसके लिए सजा-ए-मौत की मांग करने लगे हैं। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने अपने बयान में राणा के लिए फांसी मांगी है।

तहव्वुर राणा को मिले मौत की सजा: शाइना एनसी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका (तहव्वुर हुसैन राणा) प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से प्रधानमंत्री मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था। यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को 26/11 हमले में खोया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना से हमारी मांग यही होगी कि तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले।

NIA दफ्तर से ले जाया जाएगा तिहाड़

तहव्वुर राणा को एनआईए दफ्तर में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे यहां से सीधे तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

अमेरिका से दिल्ली लाया गया तहव्वुर राणा

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान में भारत लाया जा चुका है। अब उसे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से एनआईए दफ्तर ले जाया जाएगा। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है।

एनआईए दफ्तर तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विमान अब किसी भी वक्त लैंड हो सकता है। राणा को सुरक्षित एनआईए दफ्तर तक ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उसे ले जाने के लिए पालम एयरपोर्ट से एनआईए ऑफिस तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

थोड़ी देर में लैंड हो जाएगा तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विमान

सूत्रों के मुताबिक जिस विमान से तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है वह कभी-भी लैंड हो जाएगा। बता दें कि तहव्वुर राणा को ला रहे प्लैन की लैंडिंग दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर कराई जाएगी। इससे पहले एयरपोर्ट के चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेगा तहव्वुर राणा, भारतीय सीमा में दाखिल हुआ विमान

थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेगा तहव्वुर राणा, भारतीय सीमा में दाखिल हुआ विमान

 मुंबई :- मुंबई हमले के एक अहम आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उसका विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हो चुका है और थोड़ी ही देर में वह राजधानी दिल्ली में लैंड करने वाला है। यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि 26/11 मुंबई हमले के बाद से ही राणा भारत की जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है। अमेरिका से प्रत्यर्पण की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार वह भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे कड़ी निगरानी में लेकर भारत आ रही है। विमान अब भारतीय हवाई सीमा में प्रवेश कर चुका है। एनआईए ने इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जांच एजेंसियां उससे मुंबई हमले के मामले में पूछताछ करेंगी।

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर हुसैन राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उसका नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीछे साजिश रचने वालों में शामिल रहा है। बताया जाता है कि राणा ने अपने दोस्त डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर भारत में हमलों की योजना बनाने में मदद की थी। अमेरिका की एक अदालत में हेडली ने राणा के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

2008 के मुंबई हमले से जुड़ा है नाम

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। तहव्वुर राणा पर आरोप है कि उसने हेडली को भारत में घुसपैठ और रेकी के लिए जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक राणा की भूमिका संदिग्ध और गंभीर रही है।

कई सालों से चल रही थी कानूनी लड़ाई

भारत सरकार ने अमेरिका से तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित करने की मांग कई साल पहले की थी। लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं और राणा की अपीलों के चलते यह मामला काफी लंबा खिंच गया। अमेरिकी अदालत ने अंततः भारत की मांग को स्वीकार कर लिया और अब वह भारत में जांच और सुनवाई का सामना करेगा।

दिल्ली पहुंचने के बाद तहव्वुर राणा को विशेष सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है या एनआईए उसकी रिमांड मांगेगी ताकि उससे पूछताछ की जा सके। जांच एजेंसी इस बात की भी तहकीकात करेगी कि राणा की भारत में और कौन-कौन से संपर्क थे और उसने हमले की योजना में कितनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सासू मॉम ने लगाया लव का तड़का, बेटी की शादी से 10 दिन पहले ही दामाद के साथ हुई फरार

सासू मॉम ने लगाया लव का तड़का, बेटी की शादी से 10 दिन पहले ही दामाद के साथ हुई फरार

 अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां अपनी ही बेटी की शादी से महज दस दिन पहले उसके होने वाले दूल्हे के साथ फरार हो गई। हैरत की बात यह है कि महिला अपने साथ घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये के जेवरात भी ले गई। इस घटना ने परिवार ही नहीं, पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मडराक क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को छर्रा निवासी राहुल नामक युवक से तय हुई थी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, कार्ड बंट चुके थे और घर में जश्न का माहौल था। लेकिन 6 अप्रैल को जितेंद्र की पत्नी अपना देवी और दामाद बनने वाला राहुल अचानक गायब हो गए।

परिवार को शुरुआत में लगा कि वे किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन जब अलमारी खोली गई तो होश उड़ गए। नकद और जेवरात गायब थे। तब जाकर परिजनों को शक हुआ और सच्चाई सामने आई कि सास-और-दामाद प्रेम संबंध में थे और दोनों साथ भाग गए हैं।

जितेंद्र कुमार ने बताया, “मेरी पत्नी उस लड़के से दिनभर मोबाइल पर बात करती थी—करीब 20-22 घंटे तक। मुझे शक हुआ था लेकिन बेटी की शादी की भागदौड़ में मैंने नजरअंदाज कर दिया। अब दोनों घर की इज्जत और जमा पूंजी लेकर फरार हो गए।”

घटना से सबसे ज्यादा आहत बेटी शिवानी हुई है। आंसुओं में डूबी शिवानी ने कहा, “मेरी मां ही मेरी सौतन बन गई। उन्होंने मेरी जिंदगी से सबकुछ छीन लिया। घर में अब 10 रुपये भी नहीं बचे। मेरे सपने चकनाचूर हो गए।”

परिवार ने मडराक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला गुमशुदगी के तहत दर्ज किया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही है और जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह घटना गांव में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। लोग इसे “कलयुग की प्रेम कहानी” का नाम दे रहे हैं। रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाली यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।