हरिद्वार :- हरिद्वार जिला कारागार में बंद 15 कैदी एचआईवी यानी एड्स से पीड़ित पाए गए हैं, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कैदियों के एड्स पीड़ित होने का पता उस वक्त लगा जब जिला कारागार में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि 15 कैदियों की जांच रिपोर्ट में एड्स से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद जिला कारागार में उनके लिए अलग से एक बैरक बनाया गया है और वहीं उनका उपचार हो रहा है। आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार जिला कारागार में 1100 बंदी हैं। इससे पूर्व भी जिला कारागार में एड्स पीड़ित मरीज मिल चुके हैं।
एचआईवी क्या है?
एचआईवी (Human immunodeficiency virus) एक वायरस है जो, उन कोशिकाओं पर हमला करता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं, जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। यह एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के कुछ शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है, आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध या इंजेक्शन दवा उपकरण साझा करने के माध्यम से।
एड्स क्या है?
एड्स (AIDS) का अर्थ है एक्वायर्ड इम्युनो डेफिसियेन्सी सिन्ड्रोम (acquired immunodeficiency syndrome)। एड्स, एचआईवी संक्रमण का अंतिम और सबसे गंभीर चरण है। जैसे कि एचआईवी इंफेक्शन लगभग 10 वर्षों में एड्स में बदल जाता है। एड्स से पीड़ित लोगों में व्हाइट ब्लड सेल्स (white blood cells) की संख्या बहुत कम होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती है। उन्हें अतिरिक्त बीमारियां हो सकती हैं जो संकेत करती हैं कि वे एड्स में बदल गए हैं।
उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में विवाहेतर संबंध रखने वाले एक जोड़े ने अपने अपने जीवनसाथी और कुल नौ बच्चों को छोड़कर भागकर शादी कर ली। दोनों परिवारों को ‘फेसबुक' पोस्ट के जरिए इस शादी के बारे में पता चला। गांव वालों के मुताबिक महरिया गांव के इन दोनों विवाहित जोड़ों ने अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर भागकर शादी कर ली। महरिया गांव की रहने वाली गीता एक सप्ताह पहले इसी गांव के गोपाल नाम के व्यक्ति के साथ भाग गई थी और दोनों ने शादी कर ली।
लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब पांच अप्रैल को गांव वालों ने गोपाल के ‘फेसबुक' अकाउंट पर गीता और गोपाल की शादी की कुछ तस्वीरें देखीं, जिन्हें गोपाल ने साझा किया था। गांव वालों ने तुरंत गीता के पति श्रीचंद और गोपाल की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। अब तक गीता के ससुराल वाले यही समझ रहे थे कि वह नाराज होकर अपने मायके गई हुई है, जबकि गोपाल के परिवार वाले समझ रहे थे कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ है।
‘फेसबुक' पर प्रसारित तस्वीरें देखने के बाद गोपाल और गीता के परिवार में कोहराम मच गया। घर से भागी गीता के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। गीता की सबसे बड़ी बेटी 19 साल की है जबकि सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। गीता के पति श्री चंद का कहना है कि वह मुंबई में वड़ा पाव बेचता है। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी गोपाल के घर काफी आती-जाती थी। इस बीच दोनों के बीच संबंध कब और कैसे बने और वे क्यों भाग गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है।
श्री चंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बड़ी मुश्किल से बचाए 90 हजार रुपये और घर के सारे जेवर लेकर भाग गई है। चंद ने बताया कि ‘फेसबुक' पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई और तब से वह थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कुछ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके।
दूसरी ओर, गोपाल की पत्नी का कहना है कि गोपाल परिवार के खर्च के लिए कुछ नहीं देता था, बल्कि वह उन्हें हर दिन मारता-पीटता था। उसकी पत्नी ने कहा कि अब वह उसके लिए मर चुका है। वह जहां है वहीं रहे। उसके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हिस्सा मिले और गोपाल को बच्चों का खर्च भी उठाना चाहिए। सिद्धार्थ नगर के थाना प्रभारी अनुज सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मामले में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।''
अब होटल, कॉलेज या किसी दफ्तर में अपनी पहचान के लिए आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी या फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार में एक नया और स्मार्ट फीचर जोड़ा है -फेस ऑथेंटिकेशन।
अब चेहरा स्कैन करने से होगा आधार वेरिफिकेशन
UIDAI के इस नए फीचर में सिर्फ एक स्मार्टफोन से व्यक्ति का चेहरा स्कैन किया जाएगा और उसी से आधार नंबर की पुष्टि हो जाएगी। इसका मतलब अब पहचान के लिए पेपर की जरूरत नहीं।
UPI जितना आसान होगा ये प्रोसेस
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये प्रक्रिया UPI जैसे आसान होगी। जैसे आप मोबाइल से UPI ट्रांजैक्शन करते हैं, वैसे ही स्मार्टफोन से आधार सत्यापन किया जा सकेगा।
आपकी निजी जानकारी रहेगी सुरक्षित
इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि इससे आपकी पर्सनल डिटेल्स पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। अब हर जगह आधार की कॉपी देने की जरूरत नहीं, जिससे गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।
कैसे काम करता है ये फेस ऑथेंटिकेशन?
- सबसे पहले अपने फोन में नया Aadhaar App डाउनलोड करें।
- ऐप में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके बाद किसी भी व्यक्ति का चेहरा स्कैन करके उसका आधार नंबर वेरिफाई कर सकते हैं।
- स्कैन के बाद स्क्रीन पर व्यक्ति की जरूरी जानकारी आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं।
अभी बीटा टेस्टिंग में है फीचर
फिलहाल यह सुविधा बीटा टेस्टिंग में है यानी पूरी तरह सबके लिए चालू नहीं हुई है। लेकिन जल्दी ही सभी लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
अप्रैल महीना अपने साथ कई छुट्टियों और त्योहारों का बहार लेकर आता है, और इस बार 10 अप्रैल को एक खास अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहेगा। इस दिन महावीर जयन्ती का उत्सव मनाया जाएगा, जो जैन धर्म के महानायक भगवान महावीर की जयंती है। देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, जिससे आपकी जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। अगर आपके पास कोई बैंक से संबंधित काम बाकी है, तो बेहतर होगा कि उसे पहले ही निपटा लें।
कौन-कौन से शहरों में रहेगा बैंक बंद?
RBI की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को महावीर जयन्ती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जैसे प्रमुख शहरों में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में कोई लेन-देन नहीं होगा, इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा कर लें।
अप्रैल में होने वाली अन्य छुट्टियां:
अप्रैल का महीना त्योहारों और अवकाशों से भरा हुआ है, और यह माह राज्य स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है। महावीर जयन्ती के बाद, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ कई अन्य त्योहारों का आयोजन होगा, जैसे विशु, बिजू महोत्सव और तमिल नववर्ष दिवस। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 21 अप्रैल को गरिया पूजा जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियां भी आएंगी।
इसलिए, यदि आपके पास इस महीने कुछ महत्वपूर्ण काम हैं, तो वक्त रहते उसे निपटाना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी छुट्टी या सार्वजनिक अवकाश से प्रभावित न हों।
नई दिल्ली : साइबर ठगों ने अब वॉट्सएप (Whatsapp image empties account) को नया हथियार बना लिया है। हाल ही में एक मामले में वॉट्सएप पर भेजी गई एक इमेज को डाउनलोड करते ही एक शख्स के बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये गायब हो गए। यह इमेज दरअसल मैलवेयर से संक्रमित थी, जो फोन में इंस्टॉल होकर निजी बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेता है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब ठग फोटो फाइल्स के जरिए भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैसे ही यूजर इमेज डाउनलोड करता है, मैलवेयर एक्टिव हो जाता है और चुपचाप डिवाइस से डाटा चोरी करने लगता है।
पीड़ित ने बताया कि उसे “फैमिली फोटो” के नाम से एक इमेज आई थी, जिसे डाउनलोड करते ही उसके खाते से पैसे कटने लगे। पुलिस में शिकायत की गई है, लेकिन ठगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस की सलाह:
अनजान नंबरों से आई इमेज या फाइल्स न खोलें।
फोन में अपडेटेड एंटीवायरस रखें।
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
इस घटना ने वॉट्सएप यूजर्स को चौकन्ना कर दिया है। अब फोटो भी धोखाधड़ी का जरिया बन चुके हैं, ऐसे में हर यूजर को सतर्क रहना जरूरी है।
0 बिल के खिलाफ अब तक सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक को अब राष्ट्रपति मुर्मू की भी मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है। केंद्र सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब जबकि यह विधेयक कानून बन गया है तो इसका व्यापक असर होगा।
संसद के दोनों सदनों में मैराथन चर्चा के बाद यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट विधेयक (उम्मीद) 2025 राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया। इस कानून में कई प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत वक्फ बोर्ड अब किसी भी संपत्ति पर मनमाने तरीके से दावा नहीं कर सकता है। विवाद की स्थिति में अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है और पांच साल तक इस्लाम का पालन करने वाला ही वक्फ को संपत्ति दान कर सकता है। इसके साथ ही मुसलमान वक्फ (निरसन) बिल 2024 को भी राष्ट्रपति मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।
क्या नया लाया यह कानून?
वक्फ संशोधन बिल 1995 के मूल अधिनियम में बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका लक्ष्य वक्फ बोर्डों में पारदर्शिता, संपत्तियों के दुरुपयोग पर रोक और समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। कुछ प्रमुख बदलाव इस तरह हैं:
गैर मुस्लिम सदस्य हो सकेंगे शामिल: वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में अब गैर-मुस्लिम सदस्यों और महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होगी। यह कदम लैंगिक समानता और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देगा। इस्लाम धर्म के एक विशेषज्ञ का बोर्ड का सदस्य होना जरूरी है। निर्णय लेने में गैर मुस्लिम, अन्य मुस्लिम, पसमांदा मुस्लिम , पिछड़े मुस्लिम और महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।
जिला कलेक्टर की भूमिका: पहले सर्वेक्षण आयुक्त वक्फ संपत्तियों की जांच करते थे, लेकिन अब यह जिम्मा जिला कलेक्टर को सौंपा गया है, जिससे प्रक्रिया और पारदर्शी होगी।
संपत्ति सत्यापन: किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने से पहले सत्यापन अति आवश्यक। बिना दस्तावेज और सत्यापन के कोई जमीन वक्फ संपत्ति घोषित नहीं होगी। यह नियम सरकारी जमीनों पर भी लागू होगा, जिससे अवैध कब्जे रुकेंगे।
न्यायिक मजबूती: वक्फ से जुड़े 31,000 से अधिक लंबित मामलों को देखते हुए ट्रिब्यूनल को सशक्त किया गया है, और उनके फैसलों को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी।
आदिवासियों का हित संरक्षण: सरकार ने संविधान की 5वीं और 6ठी अनुसूची का हवाला देते हुए आदिवासी इलाकों में वक्फ संपत्ति घोषित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका अर्थ है कि करीब-करीब पूरा पूर्वोत्तर, समूचे झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित देश के कई राज्यों के आदिवासी इलाकों की जमीन और संपत्तियों को वक्फ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकेगा।
गैर मुस्लिम नहीं कर सकेंगे वक्फ: पांच साल इस्लाम का पालन तभी कर सकेंगे संपत्ति का दान। बोर्ड को संपत्ति दान करने वाला इस्लाम धर्म का अनुयायी होना चाहिए। वह कम से कम पांच साल से इस्लाम धर्म का पालन कर रहा हो।
महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार: परिवार वक्फ जिसे वक्फ-अलल-औलाद कहा जाता है, उसमें अब मुस्लिम महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को भी अपनी पैतृक व ससुराल की संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार मिलेगा। विधवा, तलाकशुदा और अनाथ महिलाओं को अपनी पारिवारिक संपत्ति में हक मिलेगा।
मुस्लिम ट्रस्ट नहीं होंगे वक्फ की संपत्ति: जिन वक्फ संस्थाओं की आमदनी एक लाख रुपये सालाना से ज्यादा है, उनको अपना वार्षिक ऑडिट करवाना होगा। मुतवल्लियों को 6 महीने में केंद्रीय वक्फ पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण देना होगा। मुसलमानों ने जो भी ट्रस्ट बनाए हैं, देश के किसी भी कानून के तहत वक्फ की संपत्ति नहीं माने जाएंगे।
जानिए देश के किस राज्य में वक्फ की कितनी हैं जमीनें :


बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल
वक्फ संशोधन बिल कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले ही कई याचिकाएं दाखिल की जा चुकी है। संसद से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सबसे पहली याचिका कांग्रेस के सांसद ने लगाई थी। फिर असदुद्दीन ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दाखिल की है।
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चौथी याचिका एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन इन द मैटर्स ऑफ सिविल राइट्स ने दाखिल की है
विपक्षी दलों का दावा है कि वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने वाला प्रस्तावित विधेयक भेदभावपूर्ण है और मुसलमानों को टारगेट करने के लिए लाया गया है। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कानून मुस्लिम महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा
कवर्धा : सोशल मीडिया आज के जमाने में वर्चुअल दोस्ती और जान पहचान बनाने का जरिया है. इस बीच कई लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. कवर्धा से ऐसी ही एक वारदात सामने आई है. जिसमें युवक ने पहले एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की. फिर उसे जालसाजी में फंसाया. उसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म किया.
पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत: इस घटना के बाद नाबालिग लड़की ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने कवर्धा के महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कवर्धा महिला पुलिस स्टेशन में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी से आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की. उसके बाद उसे मिलने के बहाने बुलाया. लड़की के मिलने आने पर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. केस दर्ज होने के बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है –कृष्ण कुमार चन्द्राकार, डीएसपी
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
बेमेतरा : जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है। कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया।
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आज राम नवमी का पर्व पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के माथे पर सूर्य तिलक का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से रामलला के ललाट पर पड़ीं, जिसे देखकर लाखों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
राम मंदिर में इस सूर्य तिलक को संभव बनाने के लिए विशेष ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम का उपयोग किया गया। मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगे दर्पण और लेंस के जटिल तंत्र के जरिए सूर्य की किरणें गर्भगृह तक पहुंचीं और करीब चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर 75 मिमी के गोलाकार तिलक के रूप में चमकती रहीं। इस आयोजन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) के वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा।
राम नवमी के इस पावन अवसर पर अयोध्या को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। सुबह 9:30 बजे से रामलला का अभिषेक शुरू हुआ, जिसके बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव के साथ सूर्य तिलक और भव्य आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस बार 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना थी, जिसके लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया, ताकि अधिक से अधिक भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।
यह दूसरा मौका है जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए भक्तों के साथ-साथ टेलीविजन और ऑनलाइन प्रसारण के जरिए करोड़ों लोगों ने इस दिव्य क्षण को देखा। अयोध्या के इस भव्य उत्सव ने एक बार फिर विज्ञान और आस्था के संगम को साकार किया।
Ram Navami 2024: इस बार रामनवमी को अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होगा। 2 लाख से अधिक दीप राम कथा पार्क और राम की पैड़ी पर जलेंगे। देश के प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
ड्रोन से सरयू जल की बौछाररामनवमी पर ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू का पवित्र जल छिड़का जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इसे आस्था और तकनीक का संगम बताया। वहीं अष्टमी पर कनक भवन से राम कथा पार्क तक हेरिटेज वॉक होगी। नृत्य, संगीत और नाटक जैसे कार्यक्रमों में नामी कलाकार शामिल होंगे।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाश्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय बढ़ाया और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यह आयोजन अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस मुख्यालय की ओर से महिला सेक्स वर्कर्स के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसने उन्हें बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब प्रदेश में कहीं भी, ढाबों या होटलों पर संचालित वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को पुलिस द्वारा आरोपी नहीं बनाया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर को ना तो गिरफ्तार किया जाएगा और ना ही परेशान किया जाएगा।
जारी निर्देश के अनुसार, ऐसे मामलों में अकसर देखा जाता है कि पुलिस जब होटल-ढाबों पर दबिश देती है तो कार्रवाई के दौरान पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को भी आरोपी बनाती है। जबकि, ऐसी महिलाएं कई बार पहले से ही शोषित होती हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, पुलिस को इन महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाए पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना होगा।
इस दिशा में पुलिस अधिकारियों को कठोर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी महिला सेक्स वर्कर के अधिकारों का उल्लंघन न किया जा सके। साथ ही, पुलिस को ये भी ध्यान रखना होगा कि, महिला सेक्स वर्कर के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से पेश आएं। इस फैसले के साथ राज्य पुलिस अब उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण बनाने का काम करेगी, जो अबतक कानून के शिकंजे में फंस जाती थीं।
नेशनल डेस्क. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड डेटा प्लान लेकर आया है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो IPL 2025 के मैचों को बिना किसी रुकावट के स्ट्रीम करना चाहते हैं। यह प्लान विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है और इसे बहुत किफायती कीमत पर पेश किया गया है।
251 रुपये का प्लान
BSNL के 251 रुपये के डेटा प्लान में यूजर्स को कुल 251GB डेटा मिलता है, जो उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा देता है। इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक बेसिक प्रीपेड प्लान की आवश्यकता होगी। यह प्लान 60 दिनों तक वैध रहता है, जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इसे ज्यादा फायदेमंद बनाता है।
IPL 2025 स्ट्रीमिंग के लिए आदर्श विकल्प
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो IPL 2025 और अन्य वीडियो कंटेंट को स्ट्रीम करना चाहते हैं। इसमें 1 रुपये में 1GB डेटा दिया जाता है, जो इसे अन्य डेटा प्लान्स के मुकाबले बेहद किफायती बनाता है।
BSNL का 4G नेटवर्क विस्तार
BSNL अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और 1 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की योजना बना रहा है, जिससे नेटवर्क की गुणवत्ता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे BSNL यूजर्स की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।
क्या इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा?
ध्यान देने वाली बात यह है कि BSNL के 251 रुपये के प्लान में केवल डेटा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं दी जा रही है। यदि यूजर्स को कॉलिंग या मैसेजिंग की आवश्यकता है, तो उन्हें अतिरिक्त रिचार्ज करना होगा।
रिचार्ज कैसे करें?
इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Self Care App का उपयोग कर सकते हैं।
BSNL के अन्य किफायती डेटा प्लान्स
BSNL 100 रुपये से कम कीमत में भी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक डेटा प्लान्स पेश कर रहा है:
98 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, और इसकी वैधता 18 दिनों की होती है। कुल मिलाकर, यूजर्स को 36GB डेटा मिलता है।
58 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 7 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, जिससे कुल 14GB डेटा मिलता है।
दिल्ली :- कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा आरोपों को पलटवार करते हुए जबाव दिया है। खरगे ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप साबित करें। कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने सदन के नेता से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही, कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की भी मांग की।
फिल्मी अंदाज़ में दिया जवाब-
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब फिल्मी अंदाज में दिया। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान खरगे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ की जमीन हड़पी है।
"मैं डरने वाला नहीं हूं" - खड़गे
खड़गे अनुराग के बयान पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, "अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।" उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। खड़गे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए माफी की मांग की।
"आरोप साबित करें, नहीं तो इस्तीफा दें"
खड़गे ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर अनुराग ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। खड़गे ने कहा, "अगर वह साबित कर दें कि वक्फ की किसी भी जमीन पर मेरा या मेरे परिवार का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।" खड़गे ने कहा कि वह इन आरोपों से नहीं डरते क्योंकि वह एक मजदूर के बेटे हैं।
इससे पहले, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल के खिलाफ कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का गलत इस्तेमाल किया और इसका उपयोग अपने "वोट बैंक एटीएम" के रूप में किया।
आगरा : - आगरा के सुंदरपाड़ा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति का आरोप है कि उसने यह कदम अवैध संबंधों के शक में उठाया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्नी को था रील बनाने का शौक
शक्ति का कहना था कि उसकी पत्नी को रील बनाने का शौक था और वह अक्सर दूसरों से इस बारे में बात करती थी। इसके अलावा पार्वती अकेले बाहर भी घूमने जाती थी जिससे उसके पति को शक होने लगा था। इन सब बातों ने शक्ति को मानसिक तनाव में डाल दिया और अंत में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि हत्याकांड से कुछ दिन पहले भी पत्नी बाहर गई हुई थी। जिसके बाद वह नाराज हो गया और उसने पत्नी का मुंह कपड़े से कसकर बांधने के बाद चाकू से गला रेत दिया। उसकी जान नहीं बच पाए इसलिए हाथों की नसें भी ब्लेड से काट दीं। इस घटना के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह माैके की तलाश में था। वह रोज रात में शव के साथ ही कमरे में सोता था और दिन में पड़ोसियों से भी आराम से बात करता था ताकि किसी को शक न हो पाए।
अनजान नंबरों से बढ़ा पत्नी पर शक
इस मौके पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शक्ति ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी के फोन पर रोज़ अनजान नंबरों से मैसेज आते थे और वह कई बार उन नंबरों से बात करती थी। इसी वजह से शक्ति को शक होने लगा था। जब उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह हमेशा झगड़ा करती थी। 20 दिन पहले भी एक बार झगड़ा हुआ और पार्वती भोपाल चली गई। शक्ति ने उसे मनाकर घर वापस लाया लेकिन पत्नी ने फिर बिना बताए अपनी भतीजी के साथ कैला देवी के दर्शन के लिए चली गई। शक्ति भी वहां पहुंच गया और उसे वापस घर लाया। इस बार फिर झगड़ा शुरू हो गया और एक दर्दनाक घटना का कारण बन गया।
हत्या के बाद पत्नी का मोबाइल पड़ोसी को बेचा
वहीं पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद उसने अपनी पत्नी का मोबाइल पड़ोसी को बेच दिया था। मोबाइल बेचकर जो पैसे उसे मिले उनसे शराब पी और फिर घर वापस आ गया। वह शव के पास ही कमरे में सोता रहा और दिन में बाहर जाकर पड़ोसियों से बात करता था ताकि किसी को शक न हो। वहीं आरोपी शव को ठिकाने लगाने का मौका ढूंढ़ रहा था लेकिन तभी पत्नी की बहन गीता घर आई और उसने चारपाई पर पड़े शव को देख लिया। गीता के आने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि परिवार के जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी अब जेल बंद है।
दिल्ली :- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, गुजरात के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है। IMD के अनुसार, आगामी मौसम में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। IMD के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, IMD ने छत्तीसगढ़, कर्नाटका और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवाएं, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, गुजरात में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है।
क्या है IMD का नया अपडेट?
IMD ने 3 अप्रैल को अपने ताजा अपडेट में बताया कि 3 अप्रैल 2025 की दोपहर से लेकर रात तक छत्तीसगढ़, कर्नाटका और तेलंगाना में गरज के साथ बिजली, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को गंभीर बताते हुए इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
सागर और बंगाल की खाड़ी से बारिश का अलर्ट
IMD ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटका में 5 अप्रैल तक भारी बारिश का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, केरल में 6 अप्रैल तक बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में कुछ राहत भी मिल सकती है।
गुजरात में लू का अलर्ट
गुजरात में 6 से 8 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसी तरह, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 5 से 8 अप्रैल के बीच लू का असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान में बादल और बारिश का कारण बन सकता है।
बदलते मौसम के साथ तापमान में वृद्धि
देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को अधिकतम तापमान का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भी अब गर्मी का प्रभाव साफ दिखने लगा है। IMD ने इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर निगरानी रखने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
किसे रहना होगा सावधान?
-
तेज हवाएं और ओलावृष्टि: छत्तीसगढ़, कर्नाटका, तेलंगाना के कुछ इलाकों में।
-
भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटका और केरल में।
-
हीटवेव: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और राजस्थान में।
देशभर में मौसम के बदलाव के साथ IMD ने लोगों से सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
डेस्क: हाल ही में रूस से एक रहस्यमय वायरस के फैलने की खबर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य अधिकारियों और लोगों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इस वायरस से संक्रमित लोगों को तेज बुखार के साथ-साथ खूनी खांसी हो रही है, जो एक गंभीर लक्षण है। आश्चर्यजनक रूप से, कोविड-19 और फ्लू जैसे सामान्य परीक्षणों के परिणाम नेगेटिव आ रहे हैं, जिससे यह वायरस और भी रहस्यमय बन गया है।
वायरस की पहचान में कठिनाई
वायरस की पहचान करना डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इसका इलाज करने के लिए दिए जा रहे एंटीबायोटिक्स भी असरदार नहीं हो रहे हैं। अब तक किए गए परीक्षणों में फ्लू, कोविड या अन्य सामान्य वायरस का कोई संकेत नहीं मिला है, और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्थिति इस वायरस को और भी खतरनाक बना देती है, क्योंकि इसका इलाज मुश्किल हो रहा है।
वायरस के लक्षण
रूस में फैला यह वायरस शुरू में फ्लू जैसे लक्षण देता है, लेकिन धीरे-धीरे यह स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके कुछ प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:
-शरीर में तेज दर्द और अचानक तबीयत का बिगड़ना
-लगातार खांसी, जो खून के साथ हो सकती है
-खांसी के कारण मरीजों का असहज होना और मानसिक स्थिति पर असर पड़ना
बिहार : बिहार की एक मजदूर के साथ दो लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के केआर पुरम रेलवे स्टेशन के पास हुई। पुलिस के अनुसार, आशिफ नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा संदिग्ध फरार है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता केरल के कट्टप्पना कस्बे में काम कर रही थी, लेकिन काम से खुश न होने के कारण उसने घर लौटने का निर्णय किया। उसने मंगलुरु का टिकट लिया, लेकिन उसी टिकट से वह बेंगलुरु पहुंच गई।
रिश्तेदार के साथ खाना लेने जा रही थी पीड़िता
पुलिस ने बताया कि शहर में अपने रिश्तेदार को सूचित करने के बाद पीड़िता रात करीब एक बजकर 13 मिनट पर केआर पुरम रेलवे स्टेशन पहुंची। वह अपने रिश्तेदार के साथ खाना लेने के लिए महादेवपुरा की ओर जा रही थी, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता के रिश्तेदार पर हमला किया और एक ने पीड़िता को एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर भाग गए। हालांकि, लोगों ने आशिफ को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली । केंद्र सरकार ने पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा और वह माइकल डी. पात्रा की जगह लेंगी जो जनवरी 2023 में इस पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। पूनम गुप्ता की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब 7 से 9 अप्रैल के बीच मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था एवं मौद्रिक नीति के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जानिए पूनम गुप्ता कौन हैं?
पूनम गुप्ता वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च में महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की सदस्य भी हैं। इसके साथ ही वह नीति आयोग की विकास सलाहकार समिति का भी हिस्सा रही हैं और भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान मैक्रोइकॉनॉमिक्स और व्यापार पर बनी टास्क फोर्स की अध्यक्षता कर चुकी हैं।
वर्ल्ड बैंक और IMF में भी कर चुकी हैं कार्य
पूनम गुप्ता ने अपने करियर में कई प्रमुख संस्थानों में सेवाएं दी हैं। वह पहले विश्व बैंक में प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा उनका कार्यकाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी में आरबीआई चेयर प्रोफेसर और इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस में प्रोफेसर के रूप में भी रहा है। वह NIPFP और ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क (GDN) के बोर्ड में भी कार्यरत हैं साथ ही विश्व बैंक के ‘गरीबी और समानता’ और ‘विश्व विकास रिपोर्ट’ सलाहकार समूहों की सदस्य भी हैं।
शैक्षणिक योग्यता और उपलब्धियां
पूनम गुप्ता ने अर्थशास्त्र में पीएचडी और मास्टर डिग्री अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। 1998 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में अपने डॉक्टरेट शोधकार्य के लिए एक्जिम बैंक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आरबीआई में डिप्टी गवर्नर की भूमिका
आरबीआई में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं जिनमें से दो सेवारत अधिकारी होते हैं एक मौद्रिक नीति विभाग की देखरेख करने वाला अर्थशास्त्री और चौथा वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से आता है। पूनम गुप्ता की नियुक्ति से पहले इस पद को दो महीने तक खाली रखा गया था।
पूनम गुप्ता की सैलरी
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर की मासिक सैलरी 2.25 लाख रुपये होती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 1.66 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। 2022 में एक आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने यह जानकारी साझा की थी।
वहीं कहा जा सकता है कि पूनम गुप्ता की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो अर्थव्यवस्था और मौद्रिक नीति के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।
दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 50 रुपए के नए नोट को लेकर एक अहम घोषणा की है, जिससे इस नोट को लेकर जनता में हलचल मच गई है। नए 50 रुपए के नोट में गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे, और इसे जल्द ही सर्कुलेशन में लाया जाएगा। RBI ने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पहले जारी किए गए सभी 50 रुपए के नोट वैध बने रहेंगे, यानी पुराना नोट चलन से बाहर नहीं होगा।
साथ ही, यह नया नोट महात्मा गांधी (NEW) सीरीज के डिज़ाइन के अनुरूप होगा, जो पहले से जारी किए गए 50 रुपए के नोटों जैसा ही होगा। नए नोट का आकार और डिज़ाइन भी पहले जैसे होंगे, जिसमें फ्लोरोसेंट नीला रंग और हम्पी के रथ का चित्र शामिल होगा, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।
क्या है नए नोट की खासियत?- इस नोट के पीछे हम्पी के रथ का चित्र है, जो भारतीय संस्कृति की समृद्धि और इतिहास को प्रदर्शित करता है। महात्मा गांधी (नई) सीरीज में जारी होने वाले इस नोट में कुछ नई सुरक्षा विशेषताएं भी होंगी, जो इसे और अधिक सुरक्षित बनाएंगी।
पुराने नोट भी रहेंगे वैध- RBI ने यह भी कहा कि पुराने 50 रुपए के नोट जो पहले जारी किए गए थे, वे वैध मुद्रा बने रहेंगे और उनका कोई भी असर नए नोट पर नहीं पड़ेगा।
2000 रुपये के नोट की वापसी का अपडेट- वहीं, 2000 रुपए के नोटों को लेकर भी हाल ही में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। रिजर्व बैंक ने बताया कि 31 जनवरी 2025 तक 98.15% 2000 रुपए के नोट वापस बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं, और अब भी कुछ पुराने नोट लोगों के पास हैं।
नए नोट के जारी होने से पहले, यह एक अहम वक्त है जब जनता को पुराने और नए नोटों के बीच अंतर समझने और उनका इस्तेमाल सही तरीके से करने की आवश्यकता है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भारत के विभिन्न शहरों में शुरू की है। इन परीक्षणों का उद्देश्य उच्च गति वाले इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करना है।
टेस्टिंग के लिए चुने गए शहर और स्थान:
दिल्ली:
कनॉट प्लेस
संचार भवन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
इंडिया हैबिटेट सेंटर
बेंगलुरु:
सरकारी इनडोर कार्यालय
अन्य सरकारी कार्यालय
चेन्नई:
इंडिया हैबिटेट सेंटर
गुरुग्राम:
चयनित स्थान
हैदराबाद:
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद
इन परीक्षणों के सफल समापन के बाद, BSNL इन शहरों में 5G सेवाओं का व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह पहल देश में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को उच्च गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यदि आप इन शहरों में रहते हैं और BSNL की 5G सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं, तो अपने निकटतम BSNL कार्यालय से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

















.jpg)



.jpg)

