BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सऊदी से लौटे PM मोदी, अमित शाह आज जाएंगे पहलगाम, क्या बड़े एक्शन की तैयारी?

सऊदी से लौटे PM मोदी, अमित शाह आज जाएंगे पहलगाम, क्या बड़े एक्शन की तैयारी?

 जम्मू-कश्मीर ;- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 30 लोगों की मरने की आशंका है. इस हमले में मरने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं. 2019 के पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा आतंकी हमला है. पहलगाम हमले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल की मीटिंग की और फिर देर रात जम्मू-कश्मीर पहुंचकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. पीएम मोदी भी सऊदी का दौरा छोड़कर वापस दिल्ली पहुंच गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात श्रीनगर पहुंचते ही पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले से उपजे हालात का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया. मख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात, केंद्रीय गृहसचिव गोविंद मोहन और आईबी के निदेशक तपन डेका के साथ गृह मंत्री ने बैठक की.

आज पहलगाम जा सकते हैं अमित शाह

इस बीच सऊदी अरब के 2 दिन दौरे पर गए पीएम मोदी अपना दौरा बीच में छोड़ दिल्ली वापस लौट आए हैं. माना जा रहा है कि पीएम बुधवार को आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग करेंगे. वहीं अमित शाह भी आज घटनास्थल पहलगाम जा सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ सरकार बड़े एक्शन की तैयारी में है, क्योंकि पहलगाम की घटना को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में गुस्सा है.

गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए. यह हाईलेवल बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली. आंतकी घटना के बाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिस तरह से एक्शन में दिख रहे हैं, उसको लेकर संकेत साफ है कि सरकार आतंकियों को लेकर कोई भी रहम करने वाली नहीं है.

आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

हालांकि, बैठक में हुई चर्चा की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि गृह मंत्री ने इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपनी नाराजगी प्रकट की है. अमित शाह ने खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने और आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस हमले में जो भी आतंकी शामिल हैं, उन्हें जल्द चिह्नित कर दंडित किया जाना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 30 लोगों की मरने की आशंका है. दोपहर करीब 2:30 बजे बैसरन घाटी में अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकी जंगल से निकले और करीब से गोलीबारी की. इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी से पहले एक महिला पर्यटक से उसका नाम और धर्म पूछा था. इस हमले में मरने वाले पर्यटकों में स्थानीय और बाहरी दोनों शामिल हैं.

PM मोदी ने की एयरपोर्ट पर ही बैठक

पहलगाम घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और हमले पर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए. पीएम मोदी ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा था. पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनकी दुष्ट योजना कभी कामयाब नहीं होगी. आतंकवाद के खिलाफ हमारा संकल्प अटल है और यह और भी मजबूत होगा. दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और विदेश सचिव के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने दिल्ली में एक हाईलेवल बैठक भी बुलाई है जबकि अमित शाह ने श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की है. सरकार अब हमले के जवाब में बड़े एक्शन की तैयारी में है.

भारत लेगा पहलगाम का बदला! डर के चलते पाकिस्तान ने वायुसेना को किया अलर्ट

भारत लेगा पहलगाम का बदला! डर के चलते पाकिस्तान ने वायुसेना को किया अलर्ट

 Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को हाई अलर्ट पर रख दिया है. पाकिस्तानी वायुसेना के टोही विमान लगातार भारत की सीमा से सटे इलाकों की एयर स्पेस पर नजर बनाए हुए हैं. पाकिस्तान को आशंका है कि भारत, बालाकोट एयरस्ट्राइक की तरह कोई जवाबी कार्रवाई कर सकता है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है.

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बास्त ने एक्स पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस्लामाबाद भारत के किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है. इस बार पाकिस्तान का जवाब बहुत सख्त होगा."

आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं 8-10 आतंकी

यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब हलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया है जब सक की सुई पाकिस्तान की ओर जा ही है. इस आतंकी हमले में 8 से 10 आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. इस घटना में 2 से 3 आतंकवादी, जो स्थानीय मददगार थे, पुलिस की वर्दी में हो सकते हैं. ये आतंकवादी पाकिस्तानी आतंकवादियों को पहलगाम क्षेत्र में पहुंचने में मदद कर रहे थे. स्थानीय भाषा में बात करके इन आतंकवादियों ने अपना शक ना होने दिया. इन पुलिस की वर्दी में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को उस स्थान तक पहुंचने में मदद की जहां पहलगाम हमले को अंजाम दिया गया. इसके अलावा, 5 से 7 आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के होने की जानकारी भी सामने आई है.

आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक थे जिसमें एक संयुक्त अरब अमीरात से और एक नेपाल से था.

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, 17 जख्मी, पूरे इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, 17 जख्मी, पूरे इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

 जम्मू-कश्मीर : (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू होगा

आतंकियों के खिलाफ आज बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. NIA की टीमें दिल्ली और जम्मू से रवाना हो रही है. फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचेगी. आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है. हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. पहलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने का बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंचेगी. वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है. 

ि्ि

ि्ि

पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष तारिक कर्रा से बातचीत हुई. स्थिति को लेकर अपडेट मिला पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. हमारा पूरा समर्थन है. 

PM मोदी सऊदी अरब से स्वदेश लौटे

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब से स्वदेश लौट आए हैं. 

शर्मनाक! भांजे के टच में आई मामी, रात को बुलाया घर, फिर जो...

शर्मनाक! भांजे के टच में आई मामी, रात को बुलाया घर, फिर जो...

 उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसमें एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर करीब 50 किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका प्रेमी और इस वारदात का दूसरा आरोपी फरार है।

➤ हत्या की खौफनाक साजिश

यह मामला देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव का है। रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को एक बड़ा सूटकेस पड़ा हुआ दिखा। जब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नौशाद के रूप में हुई जो पास के भटौली गांव (मईल थाना क्षेत्र) का रहने वाला था।

➤ नौशाद की पहचान और जांच की शुरुआत

सूटकेस में कुछ दस्तावेज मिलने के बाद शव की पहचान नौशाद के रूप में हुई। नौशाद सऊदी अरब में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। वहीं पुलिस को शुरू से ही नौशाद की पत्नी पर शक था। जब महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

➤ पति बना 'बाधा', इसलिए रच दी हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अपने ही रिश्ते के भांजे से लंबे समय से अवैध संबंध था लेकिन पति नौशाद के विदेश से लौटने के बाद वह इन रिश्तों में बाधा बनने लगा। इससे नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शनिवार रात को नौशाद की हत्या कर दी।

हत्या के लिए उन्होंने एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद शव को एक बड़े सूटकेस में बंद किया और उसे 50 किलोमीटर दूर एक खेत में ले जाकर फेंक दिया।

➤ पुलिस का बयान और कार्रवाई

देवरिया के पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रांत वीर और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अरविंद कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है और प्रेमी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी आस्था की अद्भुत यात्रा, 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी आस्था की अद्भुत यात्रा, 4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

 Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही इस पवित्र यात्रा में लाखों श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम एक बार फिर आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का मुख्य केंद्र बनकर श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है

Rain Alert: आज बदलेगा मौसम, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 25 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

Rain Alert: आज बदलेगा मौसम, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 25 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

 दिल्ली : देश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज तूफान और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। अफगानिस्तान और आस-पास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर भारत में तूफानी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दक्षिण हरियाणा के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान
आईएमडी ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में रेड अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 अप्रैल को यहां तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका
आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अप्रैल को, ओडिशा में 19-20 अप्रैल को और झारखंड में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 23 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होगी।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
केरल में 19 अप्रैल को बारिश होगी। कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
तेलंगाना में 19 से 21 अप्रैल और तमिलनाडु-पुडुचेरी में 20 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इन इलाकों में भी 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 4 दिनों तक तापमान में फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले 5 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मध्य भारत में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि गुजरात में अगले 3 दिनों में पारा 1-3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। महाराष्ट्र में मौसम लगभग स्थिर बना रहेगा।

हीटवेव का भी अलर्ट जारी
राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
20 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रात का अनुभव हो सकता है।
राजस्थान के चुरु और श्री गंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देशभर में सबसे अधिक था।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई।
20-21 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
22 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

सुुहागरात की रात दूल्हे के टूटे अरमान! घूंघट उठाते ही उड़ गए होश

सुुहागरात की रात दूल्हे के टूटे अरमान! घूंघट उठाते ही उड़ गए होश

मेरठ :- मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके से एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल के मोहम्मद अज़ीम की शादी तय हुई थी 21 साल की लड़की मंताशा से, जो शामली की रहने वाली है।

अज़ीम ने बताया कि ये रिश्ता उसके बड़े भाई नदीम और भाभी शाइदा ने तय कराया था। लेकिन शादी वाले दिन उसके साथ बड़ा धोखा हो गया।

निकाह की रस्मों के दौरान मौलवी ने जब दुल्हन का नाम 'ताहिरा' लिया, तो अज़ीम को शक हुआ। निकाह के बाद जब घूंघट हटाया गया, तो सामने मंताशा नहीं बल्कि उसकी 45 साल की मां ताहिरा बैठी थी। अज़ीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि यह सब एक साजिश थी, जिसमें 5 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था।

डोली की जगह उठी अर्थी, रात में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन की मिली लाश?

डोली की जगह उठी अर्थी, रात में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन की मिली लाश?

 राजस्थान :-  डूंगरपुर ज़िले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शादी की तैयारियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन का शव गांव के पास एक कुएं में मिला।

शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार

मृतका की पहचान नेहा प्रजापत के रूप में हुई है, जो नारायण प्रजापत की बेटी थी। शुक्रवार को पूरे परिवार में शादी की तैयारियाँ जोरों पर थीं। शनिवार 19 अप्रैल को भिलुड़ा गांव से बारात आने वाली थी। घर में मिठाइयाँ बनाई जा रही थीं, बारात के स्वागत की तैयारियाँ हो रही थीं और हर तरफ खुशी का माहौल था। एक दिन पहले गुरुवार शाम को ही पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के तहत नेहा का बिनोला समारोह घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से निकाला गया था। बैंड-बाजे और डांस के साथ पूरा गांव खुशी में शामिल हुआ था।

कुएं में मिला दुल्हन का शव

लेकिन शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के कुछ लोगों ने देखा कि कुएं में एक लड़की का शव पड़ा है, जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो वह कोई और नहीं, बल्कि दुल्हन नेहा थी। तुरंत ही यह खबर पूरे गांव में फैल गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और नेहा को कुएं से बाहर निकालकर सागवाड़ा अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने जताया हत्या का शक

दुल्हन के पिता नारायणलाल प्रजापत का कहना है कि उनकी बेटी बहुत खुश थी और शादी को लेकर उत्साहित भी। उन्हें शक है कि नेहा को मरने के लिए मजबूर किया गया या फिर किसी ने उसे मारकर कुएं में फेंक दिया। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस कर रही है जांच

सरोदा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने जानकारी दी है कि नेहा के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नेहा की मौत कैसे हुई- यह आत्महत्या है, हादसा या हत्या।

शादी के बंधन में बंधी केजरीवाल की बेटी हर्षिता, जानिए कौन हैं केजरीवाल के दामाद?

शादी के बंधन में बंधी केजरीवाल की बेटी हर्षिता, जानिए कौन हैं केजरीवाल के दामाद?

 Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बेटी हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। आज 18 अप्रैल को यह विवाह समारोह (Marriage Ceremony) दिल्ली के प्रतिष्ठित कपूरथला हाउस में सम्पन्न हुआ। बता दें कि हर्षिता केजरीवाल ने अपने कॉलेज फ्रेंड और आईआईटी दिल्ली के बैचमेट से विवाह किया है। आपको बता दें कि हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी दिल्ली से पूरी की है और इसके बाद गुड़गांव की एक कंपनी में कुछ समय तक कार्य किया।

जानिए कौन हैं केजरीवाल के दामाद?

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दामाद नाम संभव जैन है। संभव जैन आईआईटी दिल्ली से स्नातक हैं और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी पत्नी हर्षिता के साथ मिलकर एक नया स्टार्टअप भी शुरू किया है।

शादी समारोह में दिखा केजरीवाल परिवार का खुशीभरा अंदाज़

शादी से एक दिन पहले, 17 अप्रैल को मेहंदी और अन्य पारंपरिक रस्में आयोजित की गई थीं, जिनमें परिवार और नजदीकी दोस्तों ने भाग लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर केजरीवाल परिवार की सादगी और आत्मीयता को दर्शा रहा है।

वायरल हुई फैमिली फोटो

शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), उनकी पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, नवविवाहित जोड़ा हर्षिता और संभव, तथा संभव का परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए बेहद आत्मीयता भरे अंदाज़ में तस्वीरें खिंचवाईं।

UPI ने दी राहत, 2000 रुपए से ज्यादा के आनलाइन लेन-देन पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

UPI ने दी राहत, 2000 रुपए से ज्यादा के आनलाइन लेन-देन पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

 नई दिल्ली। अगर आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर अब GST लगाया जाएगा। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई टैक्स नहीं लगेगा।

UPI: वित्त मंत्रालय और PIB ने बयान जारी कर कहा कि 2,000 रुपए से अधिक के किसी भी पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर कोई जीएसटी लागू नहीं होगा। दरअसल, जनवरी 2020 से ही ऐसे ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य कर दिया गया है। इसलिए इस पर टैक्स लगाने का सवाल ही नहीं उठता।

UPI: बता दें कि डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने 2021 में एक विशेष इंसेंटिव स्कीम शुरू की थी, जिसे अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना पर सरकार 1,500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

UPI: इस योजना के तहत, जब ग्राहक रूपे डेबिट कार्ड या BHIM-UPI से 2,000 रुपये तक का पेमेंट करता है, तो दुकानदार को हर ट्रांजैक्शन पर 0.15% का इंसेंटिव दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, 2,000 रुपये के ट्रांजैक्शन पर दुकानदार को करीब 3 रुपये सीधे उसके बैंक अकाउंट में मिलेंगे।

UPI: बैंकों को भी मिलेगा फायदा

सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बैंक को भी ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग के लिए इंसेंटिव मिलेगा। सरकार बैंक द्वारा किए गए कुल दावों का 80% तुरंत देगी, जबकि बाकी 20% तभी मिलेगा, जब बैंक की टेक्नोलॉजी सेवाएं जैसे 99.5% अपटाइम और 0.75% से कम फेल्योर रेट जैसी शर्तें पूरी होंगी।

दर्दनाक हादसा: इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

दर्दनाक हादसा: इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक दर्दनाक खबर आ रही है। जहां देर रात एक इमारत गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है जताई जा रही है। एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं। बचाव दल की ओर से राहत कार्य जारी है।

वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार बाहर निकाले गए 10 लोगों में से 4 की मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि मलबे में 8 से 10 लोगों के अभी फंसे होने की संभावना है। चार मंजिला बिल्डिंग में 20 के करीब लोग रहते थे। इमारत ढहने की घटना कैमरे में कैद हुई है।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि  हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

प्रेमी के लिए 3 बच्चों को माँ ने खिला दी ‘ज़हरीली दही’, बॉयफ्रेंड के साथ शुरू करना चाहती थी नई ज़िन्दगी

प्रेमी के लिए 3 बच्चों को माँ ने खिला दी ‘ज़हरीली दही’, बॉयफ्रेंड के साथ शुरू करना चाहती थी नई ज़िन्दगी

 तेलंगाना : संगारेड्डी से मां की ममता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के अमीनपुर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को ज़हर देकर उनकी जान ले ली. आरोप है कि 45 साल की रजिता नाम की मां ने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए ये कदम उठाया है. स्थानीय लोगों ने शुरू में इस घटना को पारिवारिक विवाद बताया था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, एक गेट टुगेदर के दौरान एक पुराने परिचित से फिर से जुड़ने के बाद हाल ही में रजिता का उसके साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर शुरू हो गया था. कथित तौर पर यह रिश्ता आगे बढ़ा तो रजिता ने अपने नए साथी के साथ जीवन जीने की योजना बनाई.

आरोप है कि उसने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अपने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया. 27 मार्च को, रजिता ने रात के खाने में परोसे गई दही में ज़हर मिला दिया. लेकिन उसका पति चेन्नय्या बिना कुछ खाए ड्यूटी पर चला गया, जबकि बच्चों ने ज़हरीली दही खा ली. अगली सुबह, जब चेन्नय्या घर लौटे, तो उन्होंने तीनों बच्चों को बेहोश पाया.

साथ ही पेट दर्द की शिकायत कर रही रजिता को उनके पति ने अस्पताल पहुंचाया. शुरू में पुलिस को लगा कि चेन्नय्या ही सबको जहर देकर घर से निकला होगा. लेकिन अब जाकर जांच में रजिता की योजना और इस जघन्य कृत्य के पीछे उसके मकसद का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देने की उम्मीद है.

साई सूर्या डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

साई सूर्या डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

 हैदराबाद  :- प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत हैदराबाद और सिकंदराबाद में 4 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई साई सूर्या डेवेलपर्स और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई. ईडी ने यह जांच तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की, जो नरेंद्र सुराना (निदेशक,  भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड), के. सतीश चंद्र गुप्ता (प्रोपराइटर,  साई सूर्या डेवेलपर्स) और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थी. इन पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फर्जी योजनाओं के ज़रिए लोगों को अवैध प्लॉट बेचने, एक ही प्लॉट को कई लोगों को बेचने, बिना उचित एग्रीमेंट के पेमेंट लेने और प्लॉट रजिस्ट्रेशन का झूठा वादा कर निवेशकों को चूना लगाया. इस तरीके से उन्होंने भारी मात्रा में अवैध कमाई की, जिसे उन्होंने खुद और अपने संबंधित संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए मनी लॉन्डरिंग के ज़रिए इधर-उधर किया.

छापेमारी के दौरान ईडी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ मिले हैं, जिनमें निवेशकों से ठगी कर जुटाए गए पैसे और लगभग 100 करोड़ रुपये की बेहिसाब लेनदेन का पता चला है. 

Good Friday 2025: न करें ये गलती 'हैप्पी गुड फ्राइडे' बोलने की गलती, जान लीजिए इस दिन क्या हुआ था

Good Friday 2025: न करें ये गलती 'हैप्पी गुड फ्राइडे' बोलने की गलती, जान लीजिए इस दिन क्या हुआ था

 Good Friday facts : गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है.यह ईस्टर संडे के एक दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन को ईसाई धर्म के लोग शोक दिवस के रूप में मनाते हैं. गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में जाते हैं और मानवता के लिए दी गई ईसा मसीह की कुर्बानी को याद करते हैं. गुड फ्राइडे को 'ब्लैक फ्राइडे' के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा और क्या कुछ खास है गुड फ्राइडे से जुड़ा आपको आगे आर्टिकल में बता रहे हैं...

'हैप्पी गुड फ्राइडे' क्यों नहीं कहते हैं - Why don't we say 'Happy Good Friday'

  • इस दिन ईसाई समुदाय के लोग शोक मनाते हैं और उपवास भी रखते हैं. गुड फ्राइडे के दिन तो ईसाई समुदाय के लोग मांस का भी सेवन नहीं करते हैं. इल दिन चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और ईसा मसीह की कही बातों को याद करते हैं. 
  • आपको बता दें कि गुड फ्राई डे के दिन कुछ जगहों पर ईसा मसीह के बलिदान और उनके अंतिम शब्दों और उनसे जुड़ी खास घटनाओं को दर्शाते हैं. 
  • गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को कोड़े-चाबुक बरसाने के बाद कील ठोककर सूली पर चढ़ाया गया था. जिस जगह पर यह घटना हुई थी, उसे गोलगोथा के नाम से जानते हैं. बाइबिल के अनुसार, जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था उस दिन शुक्रवार था, इसीलिए यह दिन गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है. 
  • इस दिन को 'होली फ्राइडे' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह दिन प्रेम, बलिदान और अच्छाई का दिन माना जाता है. वहीं, कुछ लोग गुड फ्राईडे में गुड का मतलब गॉड से है, ऐसा मानते हैं. यही कारण है इस दिन किसी को गुड फ्राईडे नहीं कहा जाता है, क्योंकि यह ईसाई समुदाय के लिए शोक का दिन होता है. 
  • इस साल गुड फ्राइडे आज यानी 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है. वैसे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर साल गुड फ्राइडे अलग-अलग तारीख पर मनाया जाता है. 

कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे - How to celebrate good Friday

  • ईसाई धर्म को मानने वाले लोग इस दिन घंटी नहीं बजाते हैं. इस दिन चर्च में शांति के साथ प्रार्थना और प्रायश्चित करते हैं. इस दिन लोग प्रभु यीशू से अपने गुनाहों के लिए माफी भी मांगते हैं.
  • गुड फ्राई डे के दिन घर में सजावट की वस्तुओं को ढ़क दिया जाता है. इस दिन काले कपड़े पहनकर चर्च में शोक मनाया जाता है. 
Easter and Good Friday 2025: गुड फ्राइडे और ईस्टर सनडे, जानिए ईसाई धर्म में क्या है इन खास दिनों का महत्व

Easter and Good Friday 2025: गुड फ्राइडे और ईस्टर सनडे, जानिए ईसाई धर्म में क्या है इन खास दिनों का महत्व

 Easter and Good Friday 2025: ईस्टर और गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय में मनाया जाने वाले मुख्य त्योहारों में शामिल है. गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर संडे मनाने की परंपरा है. गुड फ्राइडे को दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर मानवता के लिए दी गई ईसा मसीह की कुर्बानी को याद करते हैं और प्रार्थना करते हैं. यह दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की याद में मनाया (Kyo Manaya Jata Hai Easter Aur Good Friday) जाता है और यह शोक का दिन होता है. इसे ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है. इसके तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह फिर जीवित हो गए थे और भक्तों को दर्शन दिए थे. आइए जानते हैं कब है गुड फ्राइडे और ईस्टर (Kab Hai Easter Aur Good Friday-2025) और इस त्योहार का महत्व.

कब है गुड फ्राइडे और ईस्टर  ( Good Friday and Easter Sunday in 2025)

गुड फ्राइडे हमेशा ईस्टर से पहले वाले शुक्रवार को पड़ता है.  वर्ष 2025 में गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को और इसके बाद आने वाले रविवार यानी 20 अप्रैल को ईस्टर संडे मनाया जाएगा. जहां गुड फ्राइडे शोक का दिन है वहीं ईस्टर खुशी का दिन है. मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह जीवित हो गए थे. गुड फ्राइडे को चिंतन का दिन माना जाता है और ईसाई समुदाय के लिए सेवा, उपवास और शांत चिंतन का महत्व रखता है.

कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे और ईस्टर  

गुड फ्राइडे शोक से जुड़ा है इसलिए चर्च व घरों में सजावट की वस्तुएं हटा दी जाती है. चर्च में ईसा मसीह के जीवन के आखिरी पलों को याद किया जाता है और लोग प्रभु की याद में काले कपड़ों में पदयात्रा में शामिल होते हैं. इस दिन चर्च में मोमबत्तियां नहीं जलाई जाती है और न ही घंटी बजती है. लोग अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं. इस दिन उपवास या एक समय भोजन करने की भी परंपराएं हैं.

  1. गुड फ्राइडे और ईस्टर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
  2. गुड फ्राइडे शोक से जुड़ा त्योहार है और इसके 40 दिन पहले से ईसाई धर्म के लोग उपवास और विधि विधान की शुरुआत करते हैं.
  3. गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे की तिथि चांद के आकार और जुलियन कैलेंडर के अनुसार की जाती है और हर साल इसकी तिथि बदल जाती है.
  4. गुड फ्राइडे को पवित्र शुक्रवार माना जाता है और ईसा मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है.
  5. गुड फ्राइडे को प्रार्थना के दौरान ईसा मसीह के कहे गए अंतिम वाक्यों को दोहराया जाता है.
  6.  गुड फ्राइडे को लोग चर्च में जमा होकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं.
  7. गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह के जीवित होने की याद में ईस्टर संडे मनाया जाता है.

गुड फ्राइडे का महत्व

  • ईसाई धर्म के अनुयायी गुड फ्राइडे पर प्रभु के उपदेशों को सुनते हैं और उनके बलिदान को स्मरण करते हैं.
  • ईसा मसीह ने अपना जीवन लोगों की भलाई में लगा दिया था.
  • इससे लग उनका बहुत सम्मान करते थे.
  • हालांकि समाज में बढ़ते उनके प्रभाव के कारण कुछ लोग उनसे ईर्ष्या करने लगे और उन पर अत्याचार किए गए.
  • उन्हें दंड स्वरूप सूली पर चढ़ाया गया. ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार ईसा मसीह ने गुड फ्राइडे का लोगों की भलाई के लिए बलिदान दिया था और उसी की याद में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया जाता है.
पहले की पति की हत्या, फिर वीडियो कॉल कर दिखाया शव...  यहाँ भी 'रिश्तों का कत्ल',पढ़ें क्या है पूरा मामला

पहले की पति की हत्या, फिर वीडियो कॉल कर दिखाया शव... यहाँ भी 'रिश्तों का कत्ल',पढ़ें क्या है पूरा मामला

 मध्य प्रदेश :- बुरहानपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ दिन पहले एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था. बाद में जब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला कि युवक की हत्या की गई है और उसके शरीर पर चाकू से हमला करने के कई निशान हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन के रूप में की गई. पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो उसे दौरान हुए खुलासों से वो भी दंग रह गई. 

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि जांच में मृतक की पत्नी को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उससे पूछताछ के दौरान ही पुलिस टीम को उसपर शक हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूला और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मृतक राहुल की पत्नी का युवराज नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. और दोनों ने मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची थी.

दोनों ने किए कई बड़े खुलासे 

पुलिस ने मृतक राहुल और उसके प्रेमी युवराज को हिरासत में लिया और दोनों से पूछताछ शुरू की. इस पूछताछ के दौरान दोनों ने माना कि उन्होंने मिलकर ही इस हत्या की साजिश रची थी. घटना 12 अप्रैल की रात की है. राहुल की पत्नी ने पहले अपने पति की हत्या की और बाद में अपने प्रेमी युवराज को फोन कर अपने पति का खून से सना शव भी दिखाया. राहुल की पत्नी ने फोन पर युवराज से कहा कि देखो काम हो गया है. 

इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है

बीते कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. कुछ दिन पहले ही मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने भी अपने पति की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर ड्रम में डाल दिया था. उस हत्याकांड में भी मुस्कान के साथ उसके प्रेमी ने दिया था. इसी तरह की एक घटना हरियाणा के रोहतक में भी सामने आई थी जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा ही दफन कर दिया था. 

भगवान ऐसा बेरहम बाप किसी को न दे, 10 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा, आंखों में...

भगवान ऐसा बेरहम बाप किसी को न दे, 10 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा, आंखों में...

  मध्यप्रदेश :-  भिंड शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मामूली सी बात पर गुस्से में आकर अपने 10 साल के बेटे के साथ बहुत ही बेरहमी भरा व्यवहार किया। आरोपी पिता ने न केवल अपने बेटे को बुरी तरह पीटा बल्कि उसकी आँखों में अपनी उंगलियाँ डालकर उन्हें फोड़ने की भी कोशिश की।

बेटे को पीटने के बाद आँखों में डाली दोनों उंगलियाँ 

यह घटना शहर के चतुर्वेदी नगर इलाके में हुई। दीपक श्रीवास नाम के एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ यह क्रूरता की। बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 5 में पढ़ता है। उस सुबह पति दीपक किसी बात पर अचानक गुस्सा हो गया और उसने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने बच्चे की आँखों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अपनी दोनों उंगलियाँ उसकी आँखों में डाल दीं। गुस्से में उसने बच्चे के चेहरे पर भी कई मुक्के मारे जिससे वह बेहोश हो गया।

बेहतर इलाज के लिए भेजा ग्वालियर 

जब बच्चे की माँ ने उसे बेहोश देखा तो वह तुरंत उसे भिंड के अस्पताल ले गई। वहाँ डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की आँखों में गहरी चोटें आई हैं जिसके कारण उसे ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। ग्वालियर में बच्चे का इलाज चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद बच्चे की माँ ने अपने पति दीपक श्रीवास के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता दीपक श्रीवास मानसिक रूप से बीमार है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस क्रूरता की कड़ी निंदा कर रहे हैं। 

स्पा सेंटर में जिस्म का सौदा: ‘मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ और बदले में 2000 रुपए ले लो…’

स्पा सेंटर में जिस्म का सौदा: ‘मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ और बदले में 2000 रुपए ले लो…’

 मध्य प्रदेश :-  मुरैना जिले के सिटी सेंटर स्थित एक स्पा सेंटर में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरक्षकों आशुतोष सिकरवार, रामकृष्ण गुर्जर और नरेंद्र सिंह रसक पर आरोप है कि उन्होंने 26 मार्च 2024 को स्पा सेंटर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और विरोध करने पर संचालक को पीटा और कहा- मुझे शारीरिक संबंध बनाना है बदले में 2000 रुपए देंगे। इस दौरान एक महिला कर्मचारी को भी थप्पड़ मारा गया। महिला ने थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है।​

कोर्ट का आदेश

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने इस मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है और भर्ती के समय अभ्यर्थी के चरित्र की जांच की जाती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि पुलिस विभाग को लगता है कि किसी पुलिसकर्मी का चरित्र संदिग्ध है तो उसकी उम्मीदवारी खारिज की जाती है। अब इस मामले की जांच पुलिस महानिदेशक द्वारा की जाएगी।​

कानूनी परिप्रेक्ष्य

कानूनी दृष्टिकोण से छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न जैसे अपराध गंभीर माने जाते हैं। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354A के तहत यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपी को एक वर्ष तक की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यदि यह अपराध बार-बार किया जाता है तो सजा तीन वर्ष तक बढ़ सकती है।​

समाज पर प्रभाव

इस घटना ने समाज में पुलिसकर्मियों की छवि को प्रभावित किया है। पुलिस विभाग में तैनात कर्मचारियों से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जाती और इस प्रकार की घटनाएं विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती हैं।​

यह मामला इस बात का उदाहरण है कि कैसे कानून और न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।

बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM निवास पर देर रात हुई अहम बैठक, इन नामों की चर्चा

बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM निवास पर देर रात हुई अहम बैठक, इन नामों की चर्चा

  नई दिल्ली। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर पार्टी में लगातार मंथन जारी है। बुधवार देर रात पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा की गई। पीएम आवास पर हुई अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ कई अन्य पदाधिकारी और नेता शामिल रहे।

 बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी पार्टी में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए जाने पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।

 भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ये नाम चर्चा में

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेन्द्र प्रधान, रघुवर दास, वानति श्रीनिवासन, डी. पुरंदेश्वरी, स्मृति ईरानी, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नाम शामिल हैं। वहीं महिला चेहरों में स्मृति ईरानी, डी. पुरंदेश्वरी, तमिलिसाई सौंदर्यराजन, वानति श्रीनिवासन के नाम चर्चा में हैं।

क्यों हो रही है देरी

भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता है। एक ही व्यक्ति नामांकन करता है। बिना वोटिंग अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी यही परंपरा रहने की उम्मीद है।

वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में की गंदी हरकत

वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में की गंदी हरकत

 हरियाणा : गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ इलाज के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा है.पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद 6 अप्रैल को उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. उसी दौरान अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने उनकी बेहोशी की हालत का फायदा उठाते हुए उनके साथ अश्लील हरकतें कीं.

पीड़िता ने बताया कि वह होश में नहीं थीं और विरोध करने में असमर्थ थीं, लेकिन उन्हें इस आपत्तिजनक व्यवहार का आभास हो गया था. 13 अप्रैल को डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपने पति को घटना की जानकारी दी और फिर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद अपने लीगल एडवाइज़र के साथ जाकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई.

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर अस्पताल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. पीआरओ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला न केवल एक गंभीर अपराध को दर्शाता है, बल्कि अस्पतालों जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है.