भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) देश के शीर्ष-दस जनसंचार संसाधनों में शामिल हो गया है। इंडिया टुडे द्वारा प्रतिवर्ष देश के जनसंचार संस्थान, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी की जाती है, इससे इस वर्ष एमसीयू को देशभर के शीर्ष दस संस्थानों में शामिल किया गया है। कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा है कि अकादमिक उन्नयन की दिशा में हमारे द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का ही यह परिणम है कि एमसीयू शीर्ष-दस में आया है।
नई दिल्ली | अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में भी अग्निवीरों की भर्ती शुरू होने वाली है | भारतीय नौसेना ने इस सम्बन्ध में शेड्यूल जारी कर दिया गया है | जारी सूचना के अनुसार 1 जुलाई से आवेदक दो कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे | जारी सूचना के अनुसार 2022 बेच के लिए 9 जुलाई को अधिसूचना जारी की जाएगी |
2022 अग्निवीर बैच के लिए आवेदन 15 से 30 जुलाई तक किया जा सकेगा. वहीं अग्निवीर के सेलेक्शन के लिए परिक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण अक्टूबर के मध्य में होगा. बता दें कि नौसेना में दो तरह के अग्निवीरों की भर्ती की जाएंगी. पहला है अग्निवीर SSR (अग्निवीर सीनियर सेकंडरी रिक्रूटमेंट) इसके तहत 10+2 पास युवाओं को लिया जाएगा. वहीं दूसरी कैटेगरी MR है जिसके तहत 10वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन भरने का मौका मिलेगा. वहीं SSR पद के लिए केवल साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2022-23 सत्र के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कई विषयों के सिलेबस में बदलाव किया है. ये बदलाव कक्षा नौवीं से 12वीं के विषयों में किया गया है. बोर्ड ने 9वीं क्लास में काव्य खंड से चंद्रकांत देवताले का पाठ यमराज की दिशा और गद्य खंड से हजारी प्रसाद द्विवेदी का पाठ एक कुत्ता और एक मैना और विद्यासागर नौटियाल का माटी पाठ हटा दिया है.
10वीं क्लास के राजनीति विज्ञान की किताब से अध्याय चार में जाति, धर्म और लैंगिग मामले में उदाहरण के तौर पर दी गई फैज अहमद फैज की शायरी हटाई गई है. और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का मानवीय करुणा की दिव्य चमक, जॉर्ज पंचम की नाक, ऋतुराज का कन्यादान पाठ को भी सिलेबस से हटाया गया है.वही 11वीं क्लास से हिस्ट्री के इस्लाम का उदय और 12वीं में मुगल साम्राज्य हटाया है. और विश्व इतिहास नाम की किताब से सेंट्रल इस्लामिक लैंड अध्याय को हटा दिया गया है. और पाषाण काल में पृथ्वी पर मनुष्य का उद्भव और विकास, औद्योगिक क्रांति को भी हटाया गया है.12वीं क्लास में हिंदी विषय से नमक पाठ को हटा दिया गया है. इसमें भारत-पाक विभाजन के बाद सरहद के दोनों तरफ के विस्थापितों के पुनर्वास के कारण लोगों के दिलों को टटोलती मार्मिक कहानी थी. इसके अलावा एन फ्रैंक की डायरी के पन्ने को भी अब हटा दिया गया है.
रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा समाप्ति के बाद परिणामो की घोषणा करना चालू कर दिया है इसी कड़ी में आज बी सी ए प्रथम, दुतीय और तृतीय वर्ष समेत एम ए के कई विषयों के परिणाम जारी कर दिए है.
देखे परिणाम
भारतीय वायु सेना ने 24 जून, 2022 से अग्निपथ योजना के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार अग्निवीरों पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी और 5 जुलाई 2022 को समाप्त होगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण कि जानकारी निचे दिये गये नोटिफिकेसन को अच्छे से
Official notification link : agnipathvayu.cdac.in/AV/img/upcoming/AGNIVEER_VAYU.pdf
Official website link : agnipathvayu.cdac.in
रायपुर । आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में आइक्यूएसी और योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग अभ्यास किया गया । इस अवसर पर योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने योग के महत्वपूर्ण आसनों के संबंध में जानकारी देते हुए योग करने के सही तरीकों को समझाया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि योग, शारीरिक व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत आवश्यक है। साथ ही मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है। प्राचार्य डॉक्टर युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि पुराने जमाने में लोग ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली हुआ करते थे। खानपान के अलावा भी इसके कई कारण थे । लेकिन इनमें योग भी एक महत्वपूर्ण कारण रहा है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने से शरीर को मजबूती मिलती है और हमारा शरीर बदलते मौसम के अनुसार खुद को तैयार करता है। प्रशासनिक अधिकारी अमित अग्रवाल ने कहा कि योग, शरीर को ही रोग मुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। इस मौके पर आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. डॉली पांडेय ने अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी । योग ट्रेनर श्रीमती रिमझिम अग्रवाल महाविद्यालय में आयोजित समर कैम्प में प्रतिभागियों को योग का प्रशिक्षण दें रही है इस अवसर सभी प्रतिभागियों सहित समाजसेवी, प्राध्यापकगण, और विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों सहित विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया ।
रोजगार के मुद्दे पर अकसर सवालों का सामना करने वाली मोदी सरकार शायद अब इस संकट को दूर करने का प्लान तैयार कर रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।'
मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में युवा रेलवे भर्ती के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अकसर उस पर रोजगार न दे पाने का आरोप लगाता रहा है। खासतौर पर नोटबंदी, जीएसटी और फिर कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की विकास दर धीमी होने के चलते निजी क्षेत्र में भी नौकरियों के अवसर ज्यादा नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
PM @narendramodi reviewed the status of Human Resources in all departments and ministries and instructed that recruitment of 10 lakh people be done by the Government in mission mode in next 1.5 years.
— PMO India (@PMOIndia) June 14, 2022
रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक अधिसूचना जारी कर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी करने की तिथि घोषित की है अधिसूचना के मुताबिक 16 जून 2022 से समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी जिसके तहत छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और संबंधित महाविद्यालय को विश्वविद्यालय द्वारा एक सूची प्रदान की जाएगी जिससे पात्र उम्मीदवारों का प्रवेश महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

देखें अधिसूचना

UGC ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिसन के लिए इस साल के नए सत्र में बदलाव किया है, इस नए नियम के अनुसार एडमिशन अब 12वीं के नंबर के आधार पर नहीं बल्कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, इस परीक्षा को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर कराया जाएगा. यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रश्न आधारित होगी इसमें गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग किया जाएगा. 2022-2023 सत्र से ही इस नियम को लागू किया जाएगा. अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
रायपुर, समादेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा दुर्गा महाविद्यालय के पवन कुमार जायसवाल के डेट को महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए समा देशक राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ₹1000 की धनराशि प्रदान की गई साथ ही प्राचार्य महोदय को मोमेंटो प्रदान किया गया इस अवसर पर सब मेजर प्रथम सिंह पी आई स्टाफ राजविंदर सिंह केयरटेकर कविता भारती 27 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर तथा अन्य स्टाफ एवं उपस्थित थे
रायपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव में रिक्त स्टेनोग्राफर हिन्दी एवं अंग्रेजी तथा कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त स्टेनोग्राफर हिन्दी के पदों की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की गई है। साथ ही रिक्त सहायक ग्रेड-3 के पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जून को आयोजित होगी। पात्र उम्मीद्वारों के प्रवेश पत्र कार्यालय की वेबसाईट में अपलोड कर दिए गए हैं। कौशल और लिखित परीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/rajnandgoan का अवलोकन किया जा सकता है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने डॉक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों को चयन सीधे इंटरव्यू से होगा. सभी योग्य उम्मीदवार ESIC Doctor Recruitment 2022 के लिए निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं.
जानें वैकेंसी डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत सीनियर रेजिडेंट के 13 पद, सीनियर रेजिडेंट (कांट्रेक्चुअल) के 11 पद, स्पेशलिस्ट के 1 पद और सुपर स्पेशलिस्ट के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
जानें सैलरी डिटेल्स
सीनियर रेजिडेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए और स्पेशलिस्ट पदों के लिए 1,30,797 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा.
जानें शैक्षणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से MBBS और संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 70 साल निर्धारित की गई है. और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
जानें इंटरव्यू तिथि
सीनियर रेजिडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह इंटरव्यू 23 जून और 24 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर उपस्थित हो सकते हैं.
नोटिफिकेशन देखने के लिए इसे क्लिक करे.
रायपुर, IGKV Bharti 2022 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जारी नोटिफिशन के अनुसार भर्ती 15 तहसीलों के लिए अलग-अलग पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10 जून तक का समय दिया गया है।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: ASSISTANT STATISTICIAN
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: कृषि सांख्यिकी में मास्टर डिग्री
पदनाम: FIELD SUPERVISOR
रिक्त पदों की संख्या: 03
शैक्षणिक योग्यता: कृषि अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री
पदनाम: FIELD INVESTIGATOR
रिक्त पदों की संख्या: 15
शैक्षणिक योग्यता: कृषि में मास्टर डिग्री
पदनाम: ASSISTANT PROGRAMMER COMPUTER
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री
पदनाम: DATA ENTRY OPERATOR
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री / डिप्लोमा
पदनाम: ASSISTANT GRADE 3
रिक्त पदों की संख्या: 03
शैक्षणिक योग्यता: 1 वर्षीय डिप्लोमा के साथ हायर सेकेंडरी
पदनाम: PEON
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: 5वीं पास
अन्य नियम एवं शर्तें
• सहायक सांख्यिकीविद्, फील्ड के पद के लिए आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पर्यवेक्षक, क्षेत्र अन्वेषक, सहायक प्रोग्रामर (कंप्यूटर) ऊपरी आयु सीमा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार निर्धारित की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों (केवल छत्तीसगढ़ के वास्तविक निवासी) के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी प्रति सी.जी. सरकार नियम।
• IGKV, छत्तीसगढ़ सरकार या छत्तीसगढ़ सरकार के किसी भी उपक्रम के स्थायी / अस्थायी / संविदा कर्मचारी सरकार के अनुसार आयु में छूट के हकदार होंगे
• छत्तीसगढ़ के वास्तविक निवासी के लिए सीमा सभी श्रेणियों के लिए 40 वर्ष होगी। हालांकि आयु सभी छूटों सहित 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु के लिए संदर्भ तिथि सीमा 10.06.2022 है
• इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न स्तरों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-II और चपरासी के पद पर कार्यरत दैनिक/मासिक वेतन धारकों/अनुबंध उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी।
• विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक वेब लिंक www.igkv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेब लिंक 01.06.2022 से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक खुला रहेगा।
• विश्वविद्यालय ने सहायक सांख्यिकीविद्/क्षेत्र पर्यवेक्षक/क्षेत्र अन्वेषक/सहायक प्रोग्रामर (कंप्यूटर)/डाटा एंट्री ऑपरेटर/सहायक ग्रेड-III/ चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए स्कोरकार्ड निर्धारित किया है। जो विज्ञापन के साथ उपलब्ध हैं।
• आवेदकों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यान से भरें। उचित प्रमाण पत्र/अंक पत्र/प्रतिलिपि/दस्तावेज/पुनर्मुद्रण अपलोड किए बिना आवेदन को स्कोर नहीं किया जाएगा।
• इन-सर्विस उम्मीदवारों को अनुभव के तहत आवंटित अंकों का लाभ उठाने के लिए नियोक्ता द्वारा दिए गए अनुभव प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा।
• पात्रता/गैर-पात्रता के संबंध में आपत्तियां/दावे (आर/एफ) ऑनलाइन के माध्यम से निदेशक अनुसंधान, आईजीकेवी, रायपुर को सहायक दस्तावेजों के साथ पात्रता/गैर पात्रता सूची अपलोड करने के 03 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
अगर आप बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. इंडियन बैंक द्वारा देश भर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 14 जून तक ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अधिकारिक साइट indianbank.in पर जाना होगा.
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप 1, ग्रुप 2, ग्रुप 3, ग्रुप 4, ग्रुप 5, ग्रुप -6 और ग्रुप 7 के पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार का चयन सीनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के तौर पर किया जाएगा.
जरूरी अनुभव
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को चीफ मैनेजर के पदों के लिए सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए. सीनियर मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है. वहीं, मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है. असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण जानकारी
इंडियन बैंक के इस भर्ती अभियान के द्वारा कई पदों को भरा जाएगा. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें.
इस प्रकार होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर, बैंक चयन के तरीके पर निर्णय करेगा. जिसमें साक्षात्कार के बाद आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के बाद लिखित या ऑनलाइन परीक्षा में माध्यम से आवेदकों का चयन किया जाएगा.
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कुल 80 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि पहली बार लोक सेवा आयोग ने चपरासी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस तारीख से करें अप्लाई
मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जो 2 जुलाई तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ में जाकर आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बलौदाबाजार : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा छ.ग.के तहत जिला मुख्यालय सहित अन्य विकासखंड मुख्यालयों में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा शिक्षको के लिए भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन प्रारूप में आमंत्रित किया जा रहा है।
अतः 33 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र,कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. के पते पर 10 जून 2022 को कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक,स्पीड पोस्ट के माध्यम से एंव कार्यालय के ई-मेल आई डी एसएईएमएसबलौदाबाजार एडडीरेट जीमेल डॉट कम आमंत्रित किया जा रहा है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
बलौदाबाजार | जिला रोेजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 7 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11ः00 से 3ः00 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेन्ट केम्प में नियोजक एल.आई.सी इंडिया रायपुर द्वारा अभिकर्ता के 20 पद,योग्यता 10वीं, उम्र 30 वर्ष, कमिशन बेस पे वेतन प्रदाय किया जायेगा।
सुमित सैन्फेब इंडिया प्रा.लि. रायुपर द्वारा हेल्फर के 25 पद, योग्यता 12वीं, पास, उम्र 18 से 20 वर्ष, अनुभव 0 से 1 वर्ष, वेतन 8 हजार साथ ही पीएफ, ईएसआईसी भी प्रदाय किया जायेगा।
कम्प्यूटर आपरेटर के 10 पद योग्यता 12वीं पास उम्र 18 से 30 वर्ष वेतन 7 हजार रूपये साथ ही पीएफ, ईएसआईसी भी प्रदाय किया जायेगा। रहने,खाने की निःशुल्क सेवा कम्पनी द्वारा प्रदान किया जायेगा। समस्त पदों हेतु कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।
रायपुरः राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार भी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर रेगुलेशन पास कर दिया गया है।
कार्य परिषद की बैठक में ये फैसला वार्षिक परीक्षाओं के दौरान राज्य शासन के आदेश को मान्य करते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सेमेस्टर परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी किया जाएगा
बता दें कि कोरोना के चलते राज्य सरकार ने वार्षिक परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का आदेश दिया था। सरकार ने सत्र की सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर करवाने को कहा था। विश्वविद्यालय सरकार के इसी आदेश को मान रहा है और कार्य परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा को ऑनलाइन करवाने को लेकर रेगुलेशन पास कर दिया है।
6 जून तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं परीक्षार्थी
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 6 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ 7 से 12 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर समय-सारिणी जारी कर सकती है।
रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 16 जून से 15 जुलाई 2022 तक शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण और मॉनिटरिंग करने के साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी 15 जून से 15 जुलाई (निरंतर एक माह तक) आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का परीक्षण करेंगे। अनुपस्थित पाये जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करेंगे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओ जैसे स्वामी आत्मनन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम शाला, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क सायकल वितरण (2020-21), मध्यान्ह भोजन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति, महतारी दुलार योजना, उपयुक्त शाला भवन की स्थिति, शौचालय, बालबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि के क्रियान्वयन का परीक्षण करेंगे।
सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क सायकल वितरण, मध्यान्ह भोजन का संचालन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति वितरण, महतारी दुलार योजना, बालबाड़ी केन्द्रो का संचालन, माटी पूजन महाअभियान के अंतर्गत शाला परिसर में साग-भाजी के उत्पादन, आदर्श शौचालय, गौठानों व महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन की सामग्री की आपूर्ति के लिए शालाओं के लिंकेज आदि योजनाओं का अवश्य निरीक्षण और मूल्यांकन करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, अधीनस्थ उप संचालकों, सहायक संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत जिलों में न्यूनतम 10-10 शालाओं (हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल, मिडिल और प्रायमरी) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और अधीनस्थ सहायक संचालकों, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट न्यूनतम 10-10 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत न्यूनतम 10-10 शालाओं (मिडिल और प्रायमरी स्कूल) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयक अपने-अपने संकुलों में न्यूनतम 5-5 मिडिल और प्रायमरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी निरीक्षण के दौरान पायी जानी वाली समस्याओं के निराकरण के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा अभियान, संचालक एससीईआरटी, प्रबंध संचालक हाथकरघा संघ, संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदि से समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 25 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः संभागीय संयुक्त संचालक को उपलब्ध करायेंगे।
इसी प्रकार सभी संभागीय संयुक्त संचालक अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को उपलब्ध कराएंगे। राज्य स्तरीय अधिकारी अपने अभिमत सहित संक्षिप्त प्रतिवेदन संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः सौपेंगे।
रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय , भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की संगठन व्यवस्था में 21 मई 2022 से 27 मई 2022 तक श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम अमलेश्वर द्वारा आयोजित किया गया । आज दिनांक 27 मई 2022 को सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आलोक शुक्ला चक्रवाल जी कुलपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, अध्यक्षता प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे, श्री ए. एस. कबीर शिविर निदेशक क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, श्री समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी पदेन उपसचिव छग शासन , सुश्री नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे । सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ ,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया । स्वागत उद्दबोधन श्री समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए रासेयो स्वयंसेवक की महत्ता पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया । उन्होंने कहा की शासन द्वारा संचालित योजनाओं ने रासेयो स्वयंसेवकों की भूमिका ,उनके कार्य जिससे किस प्रकार से युवा अपने बौद्धिक क्षमता एवं कार्य करने की सहन शक्ति का , अभाव में जीना यही सभी को सिखना और दूसरों को सिखाना ही एनएसएस की उपलस्ब्धि है । शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत श्री ए. एस. कबीर शिविर निदेशक के द्वारा किया गया जिसमे सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया । साथ शिविर की दिनचर्या का सफल रूप से संपन्न हुआ । तत्पश्चात समापन समारोह के सअध्यक्षता कर रहे प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलसचिव द्वारा रासेयो के कार्य की सराहना करते हुए कहा की रासेयो स्वयंसेवक को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है ।राष्ट्रीय एकता शिविर राष्ट्रीय एकता के महत्त्व को बढ़ावा एवं आपस में एकता स्थापित करने का माध्यम है, एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सभी सम्मिलित राज्यों की संस्कृति , भाषा को समझना एवं आपस में संबंध स्थापित करता है ।मुख्य अतिथि श्री आलोक द्वारा ऊर्जावान युवाओं को संबोधित करते हुए अपने आप को आगे बढ़ने के लिए स्वावलंबी होना आवश्यक है इस पर उदाहरण के माध्यम से बताया । शासन को जो नई शिक्षा नीति लागू जिन राज्यों में लागू हुआ है वहां राष्ट्रीय सेवा योजना एक इकाई ही नहीं बल्कि एक विषय के रूप में संचालित हो रही है क्योंकि रासेयो एक ऐसा माध्यम है जिससे पढ़ना, जानना और अपने जीवन में लाना आज के युवाओं के लिए आवश्यक है साथ ही मानसिकता को को समझना और लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने कहा गया। प्रतिदिन हुए विभिन्न प्रतियोगिता जिसमे तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान ऊहा जान्हवी आंध्रप्रदेश, द्वितीय स्थान हुदा समरीन तेलंगाना एवं चंदन शर्मा हरियाणा, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल सिंह छत्तीसगढ़ ,द्वितीय स्थान भोई धर्मसुधा गुजरात, पोस्टर मेकिंग प्रथम स्थान ज्योतिमान हरियाणा, द्वितीय स्थान श्रद्धा सोलंकी मध्यप्रदेश, एकल लोक गीत प्रथम आरती विश्वकर्मा मध्यप्रदेश, द्वितीय कु. कोमल हरियाणा, परिचर्चा प्रथम स्थान अर्जुन कुमार बिहार, द्वितीय स्थान चेतन शर्मा हरियाणा, वाद विवाद प्रथम स्थान शेख अफिफ अहमद, द्वितीय स्थान सार्थक जोशी मध्य प्रदेश, नुक्कड़ नाटक में प्रथम हरियाणा द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ एवं लोक नृत्य में विजेता छत्तीसगढ़ उपविजेता तमिलनाडु रहा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ साथ सभी स्वयंसेवक , कार्यक्रम अधिकारियों, वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं आयोजक समूह के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । आभार प्रदर्शन सुश्री नीता बाजपेयी द्वारा सभी सम्मानित अथितियों , स्वयंसेवकों ,कार्यक्रम अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस प्रकार से सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती समीक्षा चंद्राकर द्वारा किया गया ।


















