रायपुर, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का संचालन प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शोभा अग्रवाल ने किया, स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने किया.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभास झा रहे, इन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा पटेल जी के कारण ही जो भारत का निर्माण हुआ है वह आज आपके सामने हैं, अगर पटेल जी नहीं होते तो शायद भारत का यह स्वरूप नहीं रहता, साथ ही उन्होंने उनकी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बारे में भी प्रकाश डाला. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्हीके अग्रवाल जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के प्रति योगदान को नमन किया, आभार प्रदर्शन अग्रसेन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर दीपिका अवधिया ने किया.
इस अवसर पर निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग ने सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। यह परीक्षा विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को परखने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रति छात्रों में उत्साह इतना अधिक रहा कि कुछ दिनों से सभी छात्र लगातार पुस्तकालय में जाकर तैयारी कर रहे थे और महाविद्यालायामें अपनी नियमित कक्षाओं के बाद जहाँ और जितना समय मिला, उसमें वे विभिन्न प्रकार की सामान्य ज्ञान सम्बन्धी किताबों का विशेष रूप से अध्ययन कर रहे थे।
इस परीक्षा में प्रतिभागियों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तरह वस्तुनिष्ठ प्रशों के उत्तर में सही विकल्प पर निशान लगाने के लिए ओ.एम.आर. शीट दी गई थी. इसके साथ ही पचास प्रश्नों का प्रश्नपत्र भी अलग से दिया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, कृषि, संविधान, उद्योग, लोक-कला, संस्कृति, परम्परा, तीज त्यौहार सहित सभी विषयों पर केन्द्रित प्रश्न पूछे गए थे. प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
इस आयोजन को उद्देश्य पूर्ण बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी प्रकार की नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाती हैं। इस तरह से आयोजन से छात्रों का आत्मविश्वास ढाने में निश्चित ही मदद मिलेगी। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस आयोजन को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक पूर्वाभ्यास बताया। इस परीक्षा का संयोजन पत्रकारिता संकाय के प्राध्यापक प्रो. राहुल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती ने रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बंधवापारा और कुशालपुर सहित आसपास की बस्तियों में निर्धन परिवार के बच्चों को फटाके और मास्क वितरित किए गए। अग्रसेन महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग और एनएसएस शाखा द्वारा संस्था की विस्तार सम्बन्धी गतिविधि के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिवार के विभिन्न सदस्यों और प्राध्यापकों द्वारा जब अलग-अलग बस्तियों में जाकर गरीब परिवार के बच्चों को पटाखे वितरित किए गए, तो उनके चेहरे पर उत्साह सहज ही देखा जा सकता था। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि महाविद्यालय के आसपास की बस्तियों में रहने वाले निर्धन परिवार के बच्चों की दीवाली खुशियों के साथ संपन्न हो सके। इस मौके पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ व्हीके अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन विद्यालय का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि संस्था के आसपास के समुदाय के लोग खुश रहें, संपन्न रहें और जागरूक रहें। महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं विभिन्न घरों में जाकर निर्धन बच्चों को पटाखे वितरित किये। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय ने हमेशा ही अध्ययन और अध्यापन के साथ-साथ सामाजिक और समुदाय कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। इन दोनों ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
रायपुर, छत्तीसगढ़ पीएससी 2020 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं। जिनमें कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं आकाश शुक्ला दूसरे स्थान पर हैं और शिल्पा देवांगन तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह चौथे नंबर पर निशा कोशले, पांचवे नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छठवें नंबर पर नितिन तिवारी, सातवें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, आठवें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9 वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और दसवें नंबर पर आकाश गुप्ता हैं।
UPSC IAS prelims result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को किया गया था। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
इसे क्लिक करके देखे अपना रिजल्ट
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए नया ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Detailed Application Form) भरना होगा।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है जिसमें कुल 11 पेपर होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है जिसमें 2 पेपर होते हैं, ये कि बहुविकल्पीय होते हैं। वहीं दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होता है। मुख्य परीक्षा एक व्यापक लिखित परीक्षा होती है जिसमें 9 पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले चुनिंदा अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छा अवसर है, जम्मू और कश्मीर बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंकिंग एसोसिएट के पद पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com के जरिए इन पदों के लिए 17 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बैंक की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
रिक्त पदों की संख्या
क्लर्क- 25 पद
पीओ – 20 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
पीओ के पदों (Bank Po Bharti 2021 ) पर अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. वहीं क्लर्क के पदों (Bank Clerk Bharti 2021) पर अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 नवंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkbank.com
रायपुर, गांधी चैक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गत् वर्ष ( कोरोना काल ) के दौरान सेमी वर्चुअल कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मान कुल सचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, के करकमलों से किया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्र संघ पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गिरिश कांत पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की पढ़ाई जीवन भर काम आती है स्कूल में टीचर पढ़ाता है। लेकिन कालेज में छात्र छात्राओं को पढ़ना पड़ता है। दिगर महाविद्यालय के अन्य गतिविधियों से भी छात्र/छात्राएं बहुत कुछ सीख कर अपने सर्वार्गीण विकास कर सकते है। उन्होंने छात्र छात्रों को बेझिझक होकर होकर महाविद्यालय के समस्त गतिविधियों में सम्मिलित होने का आव्हान किया। जिसमें छात्र छात्राओं का सर्वार्गीण विकास हो सके।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि अपनी पूरी क्षमता से पढ़ाई कर अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होने को कहा। प्राचार्य डा देवाशीष मुखर्जी ने महाविद्यालय संबंधी प्रतिवेदन देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय छत्तीसगढ़ का गौरव बन चुका है। अतः समस्त छात्र/छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री आर. के. गुप्ता सचिव श्री अनिल तिवारी जी क्रीड़ाधिकारी विजय शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. जया चन्द्रा प्रो. चांदनी गुप्ता ने किया।
रोजगार मेला : जिले के इस स्कूल में 31 अक्टूबर को आयोजित होगा जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प, पढ़ें पूरी खबर
राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत राजनांदगांव की ओर से 31 अक्टूबर 2021 सुबह 10.30 बजे से ठाकुर प्यारे लाल सिंह हॉयर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प में प्रदेश के उत्कृष्ट कंपनी व एम्प्लॉयर की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कैम्प में आठवीं से स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मेगा कैम्प में मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की फोटो कापी व 4 फोटो लाना अनिवार्य हैं। साथ ही कैम्प में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवॉय) अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराएं।
रायपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा अवसर आया है। वित्त विभाग के तहत संचालनालय स्टेट ऑडिट ने 65 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर पदों के लिए है। आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि भर्ती में छत्तीसगढ़ के मूल युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तय की है। वहीं 12 दिसम्बर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है।
इन पदों पर निकली भर्ती
सीनियर ऑडिटर (ज्येष्ठ संपरीक्षक) के कुल 11 और असिस्टेंट ऑडिटर (सहायक संपरीक्षक) के 54 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू होगी।
आपको बता दें कि आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवम्बर तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 दिसंबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसम्बर तय की गई है।
योग्यता
द्वितीय श्रेणी में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में स्नातक अथवा इन संकायों के किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विधि स्नातक (LLB) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें सामान्य अध्ययन और गणित के 100 अंक होंगे। वहीं 100 अंकों का हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। माइनस मार्किंग होगी।






सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ पुलिस ने बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और पुलिस में करियर बनाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के लिए 975 पोस्ट के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट- cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
इतने पदों पर की जानी है भर्तियां
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कुल 975 पदों में से सब इंस्पेक्टर के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) के 69, सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के 6, सब इंस्पेक्टर (क्वेश्चन डॉक्यूमेंट) के 3, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 6 और सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के 9 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रेडियो के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।
जान लें आवेदन का तरीका
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर जाना होगा। यहां आप नोटिस बोर्ड में जाकर रिक्रूटमेंट रूल्स फॉर सब इंपेक्टर में जाएंगे। यहीं पर आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। नोटिफिकेशन से पीडीएफ वर्जन में फार्म डाउनलोड करके उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जगदलपुर | राजस्व, कोषालय, भू-अभिलेख और समाज कल्याण विभाग के तहत सहायक ग्रेड-3 के 16 और राजस्व विभाग के भृत्य पद के 22 पदों पर भर्ती के लिए 23 नवम्बर तक आनलाईन आवेदन मंगाए गए हैं। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर की बेवसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन 1 नवम्बर से से 23 नवंबर तक प्रस्तुत की जा सकती है। सहायक ग्रेड-3 के लिए परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी को सुबह 11.45 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। आनलाईन आवेदन भरने की विधि, भर्ती नियम, विभाग से जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क जमा करने की विधि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर की और बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट www.bastar.gov.in पर उपलब्ध है।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल कार्यकारी, सशस्त्र / आईआरपी, एचजी / सीडी / एसडीआरएफ के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की लिंक सक्रिय होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा. इस संबंध में लद्दाख पुलिस मुख्यालय ने 16 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया है.
कुल 213 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.ladakh.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी. वहीं अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पीएमटी और पीईटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी
सुकमा | संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम में दिये गये प्रावधानानुसार तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के अधिसूचना में दिये गये निर्देशानुसार जिला संवर्ग जिला सुकमा में तृतीय श्रेणी के अन्तर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के 11 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष 28 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला के 17 पद, ड्रेसर ग्रेड-01 के 11 पद, ड्रेसर ग्रेड-02 के 2 पद, लैब असिस्टेंट के 2 पद, डार्क रूम असिस्टेंट के 1 पद एवं चतुर्थ श्रेणी भृत्य के 7 पद, ओ.पी.डी. अटेण्डेन्ट के 4 पद, वार्ड ब्वाय के 17 पद, वार्ड आया के 9 पद, ओ.टी. अटेण्डर के 3 पद, चौकीदार के 2 पद, चतुर्थ श्रेणी के 2 पद, धोबी के 1 पद, स्वीपर के 5 पद तथा कुक के 1 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। जिला सुकमा के पात्र एवं इच्छुक स्थानीय निवासी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर दिनांक 25 अक्टूबर 2021 से 15 नवम्बर .2021 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, बस्तर की वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। जिसमें विभाग द्वारा जारी विस्तृत पदवार, संवर्गवार, आवेदन का प्रारूप, आवेदन भरने की विधि, आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर एवं बांये हाथ के अंगूठा का निशान, स्कैन करने एवं पोस्ट करने की तिथि, ऑनलाईन पेमेन्ट करने की विधि अभ्यर्थी को प्राप्त रजिस्ट्रेशन, आईडी नम्बर के आधार पर ऑनलाईन एडमिट कार्ड प्राप्त करने की विधि, तथा अन्य जानकारी दी गई है।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग भर के करीब 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जानी है। 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन युवा कर सकते हैं। साथ ही 2 जनवरी को भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं बस्तर कमिश्नर एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष जी आर चुरेन्द्र ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर को इसके लिए जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने व प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ’विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’ के माध्यम से बस्तर संभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के 234 एवं भृत्य के 754 पदों सहित कुल 988 पदों पर भर्ती किए जाने के लिए सहमति दी गई है। जिला स्तर में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर विभागवार, संवर्गवार तथा 100 बिंदुवार रोस्टर का पालन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से संयुक्त विज्ञापन जारी करने के लिए समय-सारणी निर्धारित किया गया है।
जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 नवंबर से 23 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख 2 जनवरी 2022 की सुबह 11ः45 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए हो तो कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं।
रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आज योग केंद्र का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, आयोग के सचिव एम.एल पांडेय और वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर के सभी वार्डों में योगाभ्यास केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के लिए प्रस्तावित योग केंद्र अग्रसेन महाविद्यालय में स्थापित किया गया है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी ने प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के कारण हमे चेतावनी दी है कि यदि हम सिर्फ भौतिक सफलता के लिए ही जीते रहे, तो हमें आगे भी महामारी जैसे संकट का सामना करना पड़ेगा. इस विषम परिस्थिति में योग का अनुशासन ही बचाव का एकमात्र उपाय है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन महाविद्यालय में योग केंद्र शुरू होने से पूरे वार्ड के नागरिकों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा योग आयोग के सचिव एम.एल. पांडेय ने कहा कि आयोग द्वारा रायपुर के सभी सत्तर वार्डों में इसतरह के केंद्र शुरू किये जा रहे हैं, ताकि लोगों की दिनचर्या में योग को एक नियमित प्रक्रिया के रूप में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके. भविष्य में पूरे प्रदेश में ऐसे केन्द्रों का विस्तार किया जायेगा. विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम एम.आई.सी के सदस्य और वार्ड के पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इस योग केंद्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से ही इसका उद्देश्य सार्थक हो सकेगा. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी की जीवन-शैली बेहद कठिन और जटिल हो गई है. इसे नियमित योग अभ्यास के जरिये ही सरल बनाया जा सकता है. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस योग केंद्र को विद्यार्थियों और सभी युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे. आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि योग हमारे जीवन को अनुशासन में ढलता है और इससे शरीर तथा मन को असीम ऊर्जा मिलती है. इस मौके पर योग प्रशिक्षक शिवश्याम यादव ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए.
कार्यक्रम का संचालन योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही.
छत्तीसगढ़ में जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, अब पहली से 12वीं तक ऑफलाइन कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। इस आशय की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दी है, 50 प्रतिशत उपस्थिति में कक्षाएं लगेगी।
इसके पहले बीते दिन ही सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-2022 डेटशीट जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर माह में होगी।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी, 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी।
दुनियाभर के लोग लगातर नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन सोचिए कोई कंपनी अपने कर्मचारी को सोने के लिए खूब पैसा दे तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी। ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक ऐसा ही विज्ञापन निकाला है जिसमें वह अपने कर्मचारी को सिर्फ सोने के लिए 25 लाख रुपये का सालाना वेतन देगी। इसके लिए लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है।
दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की एक कंपनी से संबंधित है। 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक गद्दा बनाने वाली कंपनी ने एक खास नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी में सिर्फ बिस्तर पर पड़े रहना है, कर्मचारी को कहीं आना-जाना भी नहीं है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी तय किया है यह बिस्तर काम करने वाली कर्मचारी के यहां भी भिजवा दिया जाएगा। लेकिन कंपनी ने इस काम के लिए एक शर्त रखी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के साथ काम करने वाले कर्मचारी को इतना करना होगा उसे रोज सात घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे। इस दौरान कर्मचारी कंपनी को यह बताएगा कि इस्तेमाल करने में ये गद्दे कैसे हैं और इसमें आगे क्या सुधार करने की गुंजाइश है। गद्दे की खूबियां और कमियां दोनों ही बताना पड़ेगा। इसके लिए कंपनी अपने कर्मचारी से लगातार संपर्क में रहेगी।
इस कंपनी की नाम 'क्राफ्टेड बेड्स' है। कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन में पद का नाम मैट्रेस टेस्टर बताया गया है। इन कर्मचारियों को कंपनी की ओर से 24,000 पाउंड्स (लगभग 25 लाख रुपये) का सालाना वेतन दिया जाएगा। मैट्रेस टेस्टर को साप्ताहिक आधार पर हाई क्वालिटी वाले मैट्रेस को टेस्ट करना होगा और अपनी रिपोर्ट मैनेजर को भेजनी होगी। रिपोर्ट में गद्दे की क्वालिटी के बारे में बताना होगा।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था है। क्राफ्टेड बेड्स के मार्केटिंग मैनेजर ब्रायन डिलन ने बताया कि यह पूरी तरह से रिमोट जॉब है। हालांकि इस नौकरी की सबसे पहली और अहम शर्त यह है कि आवेदक ब्रिटेन का ही निवासी होना चाहिए।
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राज्य के विश्वविद्यालयो ने आज प्रवेश को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब महाविद्यालयों में 25 अक्टूबर तक रिक्त सीटो में बिना किसी मेरिट सूचि निकाले सीधे प्रवेश ले सकते है
देखे आदेश :-
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन इंस्टीट्यूट की वेबसाइट ipr.res.in/documents/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है. इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले आवेदन कर सकते हैं. साथ में संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल कार्य का अनुभव भी जरूरी है.
इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च गांधीनगर के भाट में स्थित है. साथ ही इसके लैब जीआईडीसी, सेक्टर 125, गांधीनगर और गुवाहाटी में भी है. आईपीआर ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टेबलिशमेंट, अकाउंट्स, परचेज एंड स्टोर्स आदि से संबंधित ड्यूटी नियमित रूप से करनी होगी.
चयन प्रक्रिया
आईपीआर में क्ल्रर्क पदों पर भर्ती दो टेस्ट के माध्यम से होगी. यह टेस्ट लिखित और डिस्क्रिप्टिव प
प्रकृति का होगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, एलिमेंट्री मैथ, न्यूमेरिकल, कंप्यूटर और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. जबकि दूसरे टेस्ट में कंप्यूटर पर पत्र लेखन और डॉक्यूमेंट प्रीपरेशन करना होगा.
आईपीआर में वैकेंसी का डिटेल
क्लर्क पद- 05
वेतनमान- वेतन मैट्रिक्स का स्तर-2 और प्रारंभिक मूल वेतन 19900 रुपये प्रति माह (सातवें वेतन आयोग के अनुसार)
आयु सीमा-
अनारक्षित- अधिकतम 25 वर्ष
एसटी- अधिकतम 30 वर्ष
ओबीसी- अधिकतम 28 वर्ष
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी व्यक्ति हेल्थ सेक्टर में जॉब पाने की तैयारी कर रहा है, उसके लिए यह सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ कई पदों के लिए भर्ती जारी की है और इसके आवेदन के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ शासन से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग, सपोर्टिंग स्टॉफ और सिक्योरिटी गार्ड के ढेरों पदों के लिए वैकेंसी जारी की है।
इन तारीखों तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी नर्सिंग ऑफिसर के लिए 20 अक्टूबर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग सपोर्टिंग स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड के लिए 22 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर केंद्रीय जेल के सामने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट durg.gov.in का पर जाकर देख सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज के लिए भी की जाएगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया है। इसके बाद तेजी से इसके सेटअप की तैयारी जारी है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव यहां आए थे। उन्होंने यहां भारी संख्या में मेडिकल, टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल स्टॉफ के पदों पर भर्ती की अनुमति देने की बात कही थी। राज्य शासन द्वारा एनएचएम के तहत भर्तियां करके स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ की कमी को पूरा किया जा रहा है।






















