विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया छात्र-छात्राओं और कार्यक्रम अधिकारी ने मिलकर सूर्य नमस्कार और अन्य योग आसनों को घरों में अभ्यास किया स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया छोटे-छोटे स्लोगन के माध्यम से योग के महत्व को बताया कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि हमें योग-ध्यान को भी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए रोजाना अगर आप 10 से 15 मिनट का समय योग के लिए निकालते हैं तो तनाव चिंता डिप्रेशन जैसी समस्याएं खत्म होती है।
दिल्ली सरकार ने बहुत से पदो के लिए जॉब वेकेंसी निकाली है, दिल्ली सरकार ने इस वेबसाइट delhiplanning.nic.in पर निगरानी और मूल्यांकन इकाई, योजना विभाग, जीएनसीटीडी में अनुबंध के आधार पर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, यंग प्रोफेशनल और इंटर्न के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार 20 जुलाई 2021 को या उससे पहले आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करें|
महत्वपूर्ण तारीख:
नोटिफिकेशन कब जारी किया गया - 22 जून 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 जुलाई 2021
Delhi Planning Department: पदों का विवरण
डायरेक्टर - 1
ज्वाइंट डायरेक्टर - 2
डिप्टी डायरेक्टर - 2
सीनियर सिस्टम अनलिस्ट - 1
यंग प्रोफेशनल - 6
इंटर्न - 5
शैक्षणिक योग्यता :
निदेशक - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट. पीएचडी एक वांछनीय योग्यता होगी. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.
ज्वाइंट डायरेक्टर - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएशन. पीएचडी एक वांछनीय योग्यता होगी. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 7 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.
डिप्टी डायरेक्टर - किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/गणित/वाणिज्य/सार्वजनिक नीति/संचालन अनुसंधान/प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएशन. उम्मीदवार के पास न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट - एमसीए/बी.टेक/बी.ई. (कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी). कम से कम 5 वर्ष का अनुभव.
यंग प्रोफेशनल- सांख्यिकी/संचालन अनुसंधान/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या अर्थशास्त्र/गणित/वाणिज्य में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (सांख्यिकी के साथ एक विषय/पोस्ट ग्रेजुएशन/स्नातक स्तर में पेपर) सांख्यिकी सहायकों के भर्ती नियमों के अनुसार योजना और सांख्यिकीय संवर्ग.
इंटर्न - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी संकाय में ग्रेजुएशन किया हो.
उम्र सीमा:
डायरेक्टर - 55
ज्वाइंट डायरेक्टर - 50
डिप्टी डायरेक्टर - 45
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट - 35
यंग प्रोफेशनल - 32
इंटर्न - 30 साल
ऐसे करें आवेदन:
उम्मीदवारों को योजना विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र लिंक को भरना होगा और शैक्षिक योग्यता की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी यानी अंक-पत्र और प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, अनुभव और दावा किए गए शोध, जाति प्रमाण पत्र और 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. योजना विभाग की वेबसाइट पर पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन करने और विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को ऑनलाइन के माध्यम से delhiplannining.nic.in पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 को या उससे पहले है|
जगदलपुर । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा विकासखंड बस्तर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खंडसरा, बनियागांव, नारायणपाल, मुण्डागांव, सिवनी, महुपाल बरई, पखनाकोंगेरा और पाथरी में उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। उक्त ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने के लिए इच्छुक ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, वन विकास समिति, अन्य सहकारी समिति अपना आवेदन पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ कार्यालयीन समय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर के कार्यालय में 9 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित प्रारूप और समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
जशपुरनगर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट नवीन आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु आज लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लॉटरी निकलने की प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने पालको की उपस्थिति में संपन्न की गई। पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लॉटरी कार्यक्रम को संपन्न किए करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। अभिभावकों ने लॉटरी निकाल कर बच्चों का चयन किया गया।
इस दौरान कक्षा 1 में 85 पात्र विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतीक्षा सूची के लिए बालक वर्ग में 3 तथा बालिकाओं में 3 विद्यार्थियों का चयन, कक्षा 4 थी में 37 पात्र विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 5 वी में पात्र 16 विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 6 वी में पात्र 39 विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन, कक्षा 11वी जीव विज्ञान में 25 पात्र विद्यार्थियों में 1 विद्यार्थी का तथा 1 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन एवं कक्षा 11वी गणित में 22 पात्र विद्यार्थी में 2 विद्यार्थी का तथा 2 विद्यार्थी का प्रतीक्षा सूची में चयन किया गया।
आज लॉटरी कार्यक्रम में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के. केरकेट्टा, विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, प्राइमरी प्रधान पाठक स्मृति कुजूर,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक श्रीमती रोहिणी सिन्हा, प्रवेश प्रभारी शभैरब भौमिक, सुरेश कुमार तांडी, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 26 जून 2021 तक विद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य है।इस तिथि के पश्चात चयनित विद्यार्थियों का चयन निरस्त हो जाएगा तथा प्रतीक्षा सूची में पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभिभावकों को प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज की मूल प्रति जमा करनी होगी। इनमें पिछली कक्षा की अंकसूची, छाया प्रति,एवं मूलप्रति सत्यापन के लिए , .आधार कार्ड की छायाप्रति,एवम मूलप्रति सत्यापन हेतु, जाति, आय,निवास,जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति, मूलप्रति सत्यापन हेतु,.स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति, एवं प्रति पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
रायगढ़: पिछले दो वर्षो से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो का सब्र अब जवाब देता जा रहा है। छात्रों का कहना है पिछले दो वर्षों से आईटीआई कॉलेजों में परीक्षा नहीं हो हो रही है। कॉलेज प्रशासन से बात करने पर वे कहते हैं कि जब कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा, तब वे ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा लेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे हैं। विद्यार्थी जीवन का कीमती समय ऐसे बर्बाद नहीं कर सकते।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को हो रही समस्या पर कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द परीक्षा करवाने को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है वहीं कहा है कि शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जायेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ नामदेव, सृष्टि मिश्रा, अर्चना शर्मा, कोमल केशरवानी, रुद्र आचार्य, अनिमेश देवांगन, सुयश सराफ, अखिलेश माझी आदि शामिल रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत सहायक प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र के 59 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। इस सूची के साथ-साथ एक अनुपूरक सूची भी जारी की गई है।



West Bengal Board: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया शुक्रवार शाम जारी कर दिया. इस क्राइटेरिया के तहत ही छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा. पिछले दिनों बोर्ड ने कोरोनावायरस के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. तब से लगातार क्राइटेरिया को लेकर मंथन चल रहा था. बोर्ड ने 10वीं के छात्रों को 50:50 फॉर्मुला और 12वीं छात्रों को 40:60 फॉर्मुला तैयार किया है.
10वीं के छात्रों को कैसे मिलेंगे नंबर
बोर्ड ने जो क्राइटेरिया तय किया है उसके तहत दसवीं के छात्रों को 9th और 10th के इंटरनल मार्क्स के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. 9th के नंबरों का वेटेज 50% और 10वीं के इंटरनल एसेसमेंट में मिले नंबरों का वेटेज 50% रहेगा. कुल मिलाकर इसे 50:50 फार्मूला कहा जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो 50% नंबर 9th और 50% नंबर 10th के इंटरनल टेस्ट में मिले मार्क्स के आधार पर दिए जाएंगे.
12वीं के छात्रों को ऐसे मिलेंगे नंबर
बोर्ड ने इंटरमीडिएट के लिए जो क्राइटेरिया सेट किया है वह थोड़ा अलग है. इसके मुताबिक 10वीं में जिन 4 सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40% और 60% वेटेज 11वीं+12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का होगा. इसी आधार पर 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
गुरुवार को सीबीएसई ने जारी किया था क्राइटेरिया
बीते गुरुवार को सीरियसली ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया था. इसमें 10वीं के नंबर का 30% वेटेज, 11वीं के नंबर का 30% वेटेज और 12वीं के प्री-बोर्ड के नंबर का 40% वेटेज दिया था. उम्मीद है कि जल्द ही अन्य बोर्ड भी अपना क्राइटेरिया जारी कर देंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.
कवर्धा। कबीरधाम जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल कवर्धा में कक्षा 1 ली एवं कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। निर्धारित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण प्रबंधन समिति की उपस्थिति में 21 जून को दोपहर 1 बजे यूथ क्लब भवन, सर्किट हाउस के सामने कवर्धा में लाटरी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पालकगण उपस्थित होना चाहे तो उपस्थित हो सकते है।


धमतरी । स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम योजना के अंतर्गत संचालित मेहतरूराम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना धमतरी में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में पात्र आवेदकों के कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 22 जून को दोपहर 12 बजे विद्यालय प्रांगण में लॉटरी निकाली जाएगी।
संस्था के प्राचार्य नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि पात्र आवेदकों के अभिभावक लॉटरी प्रक्रिया में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भाग ले सकते हैं। इसके लिए पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की हिन्दी माध्यम की कक्षा तीसरी से पांचवीं व कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं की रिक्त सीटों पर ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2021 निर्धारित की गई है। इसी तरह अंग्रेजी माध्यम कक्षा बारहवीं की रिक्त सीटों पर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर 20 जून निर्धारित किया गया है। अंगे्रजी माध्यम कक्षा ग्यारहवीं से बारहवी के ऑनलाईन आवेदनकर्ताओं को पिछली कक्षा की अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज की रंगीन यूनीफार्म फोटो सहित विद्यालय में उपस्थित होकर संपर्क करने कहा गया है।
नई दिल्ली: आज (गुरुवार) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला सुप्रीम कोर्ट में पेश किया, बोर्ड ने बताया कि इसके लिए 30:30:40 फॉर्मूला के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा|
क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?
बोर्ड ने बताया कि 30:30:40 फॉर्मूला के तहत 10वीं की बोर्ड रिजल्ट के आधार पर 30 प्रतिशत मार्क्स, 11वीं के आधार पर 30 प्रतिशत मार्क्स और 12वीं के प्री बोर्ड के आधार पर 40 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे|
5 में से तीन विषयों के मार्क लिए जाएंगे
सीबीआई ने बताया कि 12वीं के रिजल्ट के लिए 10वीं के टॉप तीन विषय यानी जिन सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर आए हो. इसकी तरह 11वीं के टॉप तीन विषय यानी जिन सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर आए हो और 12वीं प्री बोर्ड से 40 फीसदी अंक मिलेंगे. इसमें भी टॉप तीन विषय के नंबर लिए जाएंगे|
कब जारी होंगे 12वीं के रिजल्ट?
सीबीएसई (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2021) 31 जुलाई को जारी किया जाएगा और स्कूल 15 जुलाई तक अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं. छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट 31 जुलाई तक जारी होंगे|
रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के पास होगा एग्जाम का ऑप्शन
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बताया कि छात्र अगर अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे तो वो अपील कर सकते हैं और उसे परीक्षा देने का एक अवसर भी दिया जाएगा, हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर तारीख की घोषणा नहीं की गई है और कोरोना को लेकर स्थिति अनुकूल होने पर ही छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा|
10वीं के रिजल्ट के लिए बोर्ड ने अपनाया है ये फॉर्मूला
12वें से ठीक पहले 10वीं की परीक्षा को रद्द किया गया था, जिसके बाद उनके परीक्षा परिणाम (CBSE 10th Result) को तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय शिक्षकों की टीम का गठन हर स्कूल स्तर पर किया गया है. साथ ही उनके Result का आधार इंटरनल असेसमेंट को बनाया गया है|
नई दिल्ली: 13 सदस्यीय समिति ने गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सीबीएसआई ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। सीबीएसई ने कहा कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी।
12वीं की मार्केशीट तैयार करने की डिटेल देते हुए सीबीआई ने कहा कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क को लिया जाएगा, इसी तरह 11वीं के पांचों विषय का एवरेज लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रेक्टिकल का नंबर लिया जाएगा।
10वीं के नंबर का 30 परसेंट, 11वीं के नंबर का 30 परसेंट और 12वीं के नंबर के 40 परसेंट के आधार पर नतीजे आएंगे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले केंद्र, सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने के मानदंड के बारे में सूचित करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। सीबीएसई ने अब स्कूल बेस्ड असेसमेंट और प्रैक्टिकल टेस्ट के मोड में बदलाव को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को लंबित आंतरिक या व्यवहारिक परीक्षाओं को ऑनलाइन पूरा करने के लिए कहा है।
कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के छात्रों के लिए मार्किंग पॉलिसी आना बाकी है। बोर्ड अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड देने के सुझाव पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार समिति आज यह क्राइटेरिया सुप्रीम कोर्ट में रखेगा।
बोर्ड को सीबीएसई को कक्षा 12 के ऑप्शनल असेसमेंट के लिए स्कूलों से अलग-अगल सुझाव मिल रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि छात्रों को मार्क के बजाय इस साल ग्रेड दिया जाए। बारहवीं के रिजल्ट के लिए कहा जा रहा है कि इसमें प्री बोर्ड, 10वीं और 11वीं के नंबर जोड़कर इसे तैयार किया जा रहा है। अब यह आज पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
बता दें कि गत 4 जून को सीबीएसई ने असेसमेंट पॉलिसी तय करने के लिए 13 सदस्यीय एक समिति का गठन किया था। समिति को रिपोर्ट तैयार करने के लिए दस दिन का समय दिया गया था। रिजल्ट को लेकर कई तरह के असेसमेंट पर बात हो रही है, इसमें एक तरीका ये भी है कि बोर्ड 10वीं के फाइनल मार्क्स और 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर भी रिजल्ट तैयार कर सकता है। इसके अलावा सरकार ने पहले ही ये तय कर दिया था कि अगर छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो कोरोना से बिगड़े हालात सामान्य होने पर इसमें अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जांजगीर-चापा । जिले की तहसील पामगढ़ के नगर पंचायत राहौैद के वार्ड क्रमांक -01, 02, 03 वार्ड क्रमांक- 10, 12, वार्ड क्रमांक - 13, 14 व 15 के लिए प्रस्तावित 3 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पामगढ़ से जारी प्रेस नोट के अनुसार दुकान संचालन के लिए आमजन, स्व सहायता समूह, नगरीय निकाय, सेवा सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समितियों आदि आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में पामगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं .
Indian Railway Recruitment 2021: दक्षिण रेलवे की तरफ से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने अप्रेंटिस के 3778 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे की तरफ से हर महीने 6000 से 7000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
जानिए भर्ती की जरूरी तिथियां
दक्षिण रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2021 से शुरू हुए थे. उम्मीदवार 30 जून 2021 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन का लिंक इनएक्टिव हो जाएगा. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें.
जानें जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
रेलवे के नोटिस के मुताबिक इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. कुछ पदों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास कर चुके युवा आवेदन कर पाएंगे. उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से लेकर 22-24 साल तक होनी चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें.
कितना है आवेदन शुल्क
नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य, ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन निशुल्क हैं.
रेलवे की विभिन्न वर्कशॉप में होगी नियुक्ति
फिलहाल कैरिज वर्क्स, पेरम्बूर में 936 वैकेंसी, गोल्डनरॉक वर्कशॉप में 756 वैकेंसी और सिग्नल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप पोदनूर में 1686 वैकेंसी हैं.अप्रेंटिस के कुल 3378 पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को रेलवे की इन विभिन्न वर्कशॉप में नियुक्त किया जाएगा.
जानें आवेदन करने का तरीका
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको रेलवे दक्षिण रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट https://sr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल मिल जाएगी.
इस डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिफिकेशन
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी धीरे-धीरे लहर कम लगी है, वहीं इसकी तीसरी लहर से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है| इस बीच सीएम ने आज एक और बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 5000 हेल्थ अस्टिटेंट ( Health Assistants)तैयार करने की एक बहुत महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई है| इन युवाओं को 2-2 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी और आईपी यूनिवर्सिटी ये ट्रेनिंग दिलवाएगी, इसके बाद इन्हें दिल्ली के 9 बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी| इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों या सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को ‘नर्सिंग’ और स्वास्थ्य रक्षा में दो सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा, 28 जून को 500 लोगों के पहले जत्थे के साथ यह प्रशिक्षिण शुरू किया जाएगा|
सीएम केजरीवाल ने कही ये बात
इसके दौरान सीएम केजरीवाल कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, स्वास्थ्य सहायकों को बुलाया जाएगा. जितने दिन वे काम करेंगे, उनके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा|
12वीं कक्षा पास भी कर सकते हैं आवेदन
यही नहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. प्रशिक्षण के लिए आवेदन 17 जून से ‘पहले आओ, पहले पाओ’के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे|








