India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज होना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसलिए फैंस चाहते हैं कि इस हार को भुलाने के लिए सूर्या ब्रिगेड कुछ बड़ा कमाल करे. भारत और अफ्रीकी टीम के बीच यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है.
भारत ने तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला को 2-1 से जीत लिया है. अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 232 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 34 गेंद शेष रहते मुकाबला और सीरीज, दोनों अपने नाम किए
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय गेंदबाजी शुरुआत में कीवी टीम पर हावी रही क्योंकि न्यूजीलैंड के 5 विकेट 88 रन पर गिर गए थे. उसके बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबैला गेज के बीच 64 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम की वापसी करवाई. ब्रूक ने 88 रन की पारी खेली, उनके अलावा न्यूजीलैंड टीम का कोई भी खिलाड़ी 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. इसी सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली दायें हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाली प्रिया मिश्रा ने 2 अहम विकेट लिए.
स्मृति मंधाना का शतक
स्मृति मंधाना, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चल पाई थीं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में में भी उन्होंने कुछ खास पारी नहीं खेली थी. मगर सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने 100 रन बनाए. स्मृति ने 122 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसके दौरान उनके बल्ले से 10 चौके भी निकले. अच्छी फॉर्म में वापसी की दृष्टि से यह पारी स्मृति के लिए बहुत अहम रही. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 59 रन की नाबाद पारी खेली.
PAKW vs NZW: Womens T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना की है. इसी के साथ भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत को बीते रविवार ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया तभी सेमीफाइनल की राह तय कर सकती थी, जब पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिले.
इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, लेकिन पिच की हालत ऐसी थी कि पाकिस्तान की पूरी टीम इससे करीब आधे ही रन बना पाई.
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा था. पाक टीम का विकेट गिरने का सिलसिला दूसरे ओवर में शुरू हुआ, जिसके बाद 28 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. एक समय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे, लेकिन उसके अगले 4 रनों के भीतर पाकिस्तान ने बाकी 5 विकेट भी गंवा दिए. टीम इंडिया जहां पाकिस्तान पर भरोसा कर रही थी, वहां उसके 9 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
इनके बीच होगा मुकाबला
भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर
श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर
भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर
पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर
दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर
फाइनल 8 दिसंबर रायपुर
CRIKCET NEWS. भारत का बांग्लादेश के साथ दो मैचों का टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में चल रहा था। मैच के अंतिम दिन भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
बता दें, बांग्लादेश के साथ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में चल रहा था। यह मैच पूरी तरह से बारिश से प्रभावित हो गया। ऐसे में मैच के अंतिम दिन मंगलवार को भारत ने 95 रन का टारगेट मिला। जिसे भारतीय बैटर्स ने सिर्फ 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। वहीं कोहली ने 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा उनका साथ विकेट कीपर ऋषभ पंत ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई है।
146 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी में 146 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गए। बांग्लादेश के टीम का 26 रन पर ही दो विकेट हो गया था। सोमवार को भारत ने पहली पारी में 34.4 ओर में 9 विकेट खो कर 285 रन बनाए और अपनी पारी खत्म कर दी। इसके बाद टीम इंडिया ने बांग्ला देश को 233 रनों के स्कोर पर भी उनकी पारी को समाप्त कर दिया।
बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेर रद करना पड़ा था। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। ऐसे में मैच लगभग ड्रा माना जा रहा था लेकिन भारतीय टीम ने मैच के अंतिम दिन खेल की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी और मैच को अपने नाम कर लिया।
ये रहा स्कोर कार्ड
दूसरी पारी में रोहित शर्मा 8 रन, यशस्वी जायसवाल 51 रन, शुभमन गिल 6 रन, विराट कोहली 29 रन पर नाबाद व ऋषभ पंत ने 4 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में शादमान इसलाम 50 रन, जाकिर हसन 10 रन, हसन महमूद 4 रन, मोमिनुल हक 2 रन, नजमुल हुसैन शांतो 19 रन, मुशफिकुर रहीम 37 रन लिटन दास 1 रन, शाकिब अल हसन 0 पर आउट हो गए। मेहदी हसन 9 रन, तैजुल इस्लाम 0 पर आउट, खालिद अहमद 5 रन बना पाए। वहीं बॉलरों में भारतीय बॉलरों ने कमाल किया। रविचंद्र अश्विन, जडेजा व जसमीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए और आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा गत वर्ष की भांती इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ कप 2024 का आयोजन 27 सिंतबर से होने जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें छत्तीसगढ़ रेड, छत्तीसगढ़ ब्लू, आंध्र प्रदेश, केरल, बंगाल एवं तमिलनाडु की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता टी-20 फार्मेट में खेली जाएगी। सभी मैच आरडीसीए मैदान तेलीबांधा रायपुर में खेले जाएंगे.
Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के लिए खेल रहे ईशान किशन ने कमाल की बैटिंग की है. वो पहली पारी में 97 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद हैं. अब तक उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का भी निकला है.
Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं. दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में जगह मिलते ही उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. किशन को इंडिया सी टीम में जगह मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम के लिए उन्होंने आते ही चौकों की बारिश की और अब शतक के करीब पहुंच गए हैं. किशन कमाल की बैटिंग कर रहे हैं. उनकी फियरलेस बैटिंग के दम पर इंडिया सी अच्छी कंडीशन में पहुंच चुकी है. वहीं इंडिया बी के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं, क्योंकि किशन ने सभी को टारगेट पर ले रखा है.
पहले राउंड में क्यों नहीं खेले थे ईशान किशन?
ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में जगह नहीं मिली थी, क्योंकि वो चोटिल थे. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खुद बीसीसीआई ने एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. किशन पिछले महीने बूची बाबू टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए थे. हालांकि अब वो पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं. किशन फिलहाल अपनी 86 रनों की की नाबाद पारी में 13 चौके लगा चुके हैं, जिन्हें गिनते-गितने विरोधी टीम के बॉलर्स पस्त हो चुके हैं.
मैच का हाल, इंडिया सी की पहली पारी
अगर मुकाबले की बात करें तो इंडिया बी और इंडिया सी की टीमें अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी में खेल रही हैं. आज इस मैच में पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है. खबर लिखे जाने तक इंडिया सी टीम ने 55 ओवरों में 2 विकेट खोकर 239 रन बना लिए हैं. क्रीज पर किशन 86 जबकि बाबा इंद्रजीत 50 रन बनाकर नाबाद हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिला मौका
भारतीय टीम के 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जिसमें दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दौर के बाद कई खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन ईशान किशन की एंट्री नहीं हुई. किशन को अचानक इंडिया-सी की टीम में जोड़ा गया है. अब पहली ही पारी में उन्होंने तूफानी बैटिंग का नजारा पेश किया है, ऐसे में उन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.
इंडिया सी (प्लेइंग इलेवन)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), इशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, विजयकुमार विशक, संदीप वारियर
इंडिया बी (प्लेइंग इलेवन)
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर.
क्रिकेट से संबंध रखने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का सबंध अब राजनीति से भी जुड़ गया हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य बन गए हैं. जामनगर से बीजेपी विधायक और जड़ेजा की पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रवींद्र जड़ेजा ने बीजेपी की सदस्यता स्वीकार कर ली है’. गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
बता दे की रवींद्र जड़ेजा अपनी पत्नी रीवाबा के साथ कई बार चुनाव प्रचार कर चुके हैं. चुनाव के दौरान वह अपनी पत्नी रिवाबा के साथ बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आए, उन्होंने कई रोड शो भी किए. रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर उत्तर सीट से विधायक हैं. अब रवींद्र जड़ेजा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रिवाबा और रवींद्र जड़ेजा ने टीम इंडिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अब युवराज सिंह की जिंदगी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान किया गया है. इस बायोपिक को टी-सीरीज के बैनर तले प्रड्यूसर किया जा रहा है. वहीं, भूषण कुमार और रवि भगचांदका इस बायोपिक को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धांत चतुर्वेदी क्रिकेट पर आधारित वेब-सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ में युवराज सिंह का किरदार अदा कर चुके हैं. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि किस एक्टर को युवराज सिंह का किरदार निभाने का मौका मिलता है? बताते चलें कि युवराज सिंह ने कैंसर से जूझते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाया. साथ ही कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर क्रिकट के मैदान में वापसी की।
क्रिकेटर के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे
इस बायोपिक में क्रिकेटर के किरदार में कौन से एक्टर नजर आएंगे, इस बारे में किसी तरह की अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि युवराज सिंह की बायोपिक के लिए टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. वहीं, युवराज सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरी बायोपिक बनती है तो उसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनका किरदार निभाना चाहिए. दरअसल, सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए प्लस पॉइंट ये है कि उनका लुक और डीलडौल काफी युवराज सिंह से मिलता है।
Paris Olympics 2024:- नीरज चोपड़ा भले ही गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज करवा लिया. वो 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे एथलीट बन गए. उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंंधु और इसी ओलंपिक में मनु भाकर ने ये कमाल किया था.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने से चूक गए. पेरिस में 8 अगस्त की रात हुए जबरदस्त फाइनल में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. नीरज ने 89.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इस तरह वो दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के सिर्फ चौथे और एथलेटिक्स में ऐसा करने वाले सिर्फ पहले एथलीट बन गए. नीरज के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. अरशद ने 92.97 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड पर अपना नाम लिखाया.
पेरिस ओलिंपिक में आज भारत की नजरें 4 गोल्ड पर होंगी। आज 5 भारतीय फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगे।
- रेसलिंग : विनेश फोगाट विमेंस फ्रीस्टाइल 50kg का फाइनल मैच खेलेंगी।
- वेटलिफ्टिंग : मीराबाई चानू विमेंस 49 kg के मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।
- एथलेटिक्स : रनर अविनाश साबले 3000 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में हिस्सा लेंगे।
एथलेटिक्स : प्रियंका गोस्वामी और सूरज पवार की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले में उतरेगी।
टोक्यो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट से विनेश का मुकाबला
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमेरिका की सारा एन हिल्डरब्रांट से होगा। छठी वरीयता प्राप्त हिल्डेब्रांट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 मेडल जीत चुकी हैं। 30 वर्षीय हिल्डेब्रांट पूर्व पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन भी हैं।भारतीय पहलवान फोगाट 3 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। वे चोट के कारण 2023 एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकीं। उनके नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज हैं। लेकिन उनके दोनों पदक महिलाओं के 53 किग्रा में आए हैं।
दूसरी ओर, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू विमेंस 49 kg वेट कैटेगरी, मिडिल डिस्टेंस रनर अविनाश साबले 3000 मीटर बाधा दौड़ और लंबी दूरी की धावक प्रियंका-सूरज की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले के मेडल इवेंट में हिस्सा लेगी। पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के 12वें दिन भारत 4 मेडल इवेंट में हिस्सा लेगा।
ओलंपिक में 07 अगस्त को भारत का शेड्यूल
एथलेटिक्स
मिक्स्ड मैराथन रेसवॉक रिले – सूरज पंवार-प्रियंका गोस्वामी- सुबह 11:00 बजे
पुरुषों की ऊंची कूद क्वालिफिकेशन – सर्वेश कुशारे – दोपहर 1:35 बजे
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 – ज्योति याराजी – दोपहर 1:45 बजे
वुमेंस जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन – अन्नू रानी – दोपहर 1:55 बजे
मेंस ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – रात 10:45 बजे
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल – अविनाश साबले – देर रात 1:13 बजे.
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे.
टेबल टेनिस
महिला टीम (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा अर्चना कामथ) क्वार्टरफाइनल – टीम इंडिया बनाम जर्मनी – दोपहर 1:30 बजे.
वेटलिफ्टिंग
महिला 49 किग्रा – मीराबाई चानू – रात 11:00 बजे.
कुश्ती
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा राउंड ऑफ 16 – अंतिम पंघाल बनाम ज़ेनेप येतगिल – दोपहर 2:30 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 4:20 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – रात 10:25 बजे
वुमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा स्वर्ण पदक मैच – विनेश फोगाट बनाम सारा एन हिल्डेब्रांट – देर रात 12:30 बजे.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया है, इससे पहले इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। ऐसे में इस जीत के साथ ही अब श्रीलंकाई टीम 1-0 से इस सीरीज में आगे हो गई है। श्रीलंका की जीत में उनके स्टार स्पिनर जेफ्री वेंडरसे का रोल काफी अहम रहा। श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 32 रनों से हराया है।
241 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज आज पूरी तरह से फेल हो गए। रोहित शर्मा और गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में ही 97 रन जोड़ दिए थे। रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर खास कर और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।




