BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2022: कब खेला जाएगा पहला मैच, स्टेडियम में दर्शक रहेंगे या नहीं, कब होगा फाइनल, किस ग्रुप में है कौन सी टीम, जानें सबकुछ

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का बिगुल बज गया है. टूर्नामेंट के शुरू होने की और फाइनल मुकाबले की तारीख सामने आ गई है. इस बार लीग में काफी कुछ नया है. दो नई टीमों की एंट्री हुई है. ऐसे में अब लीग स्टेज में 56 की बजाय 70 मैच खेले जाएंगे. वहीं आईपीएल में ग्रुप सिस्टम भी लागू किया गया है. आइये जानें आईपीएल 2022 के बारे में सबकुछ. 

26 मार्च को होगा आगाज़ और 29 मई को फाइनल

10 टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई में 26 मार्च से शुरू होगी और 29 मई को लीग का फाइनल खेला जाएगा. आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरूवार को संचालन परिषद की बैठक के बाद कहा, आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. 

मंबई में होंगे 15 मैच, प्ले ऑफ पर अभी फैसला नहीं

आईपीएल 2022 लीग स्टेज में मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे. लीग के सभी मैच चार स्टेडियमों में खेले जाएंगे. वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे. हालांकि, अभी प्ले ऑफ मैचों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

दर्शक रहेंगे मौजूद 

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार खाली स्टेडियम में मैच नहीं होंगे. इसका मतलब है कि मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाज़त दी जाएगी. अभी तक मिली जानकारी के हिसाब से कम से कम 40 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम जाने की इजाजत रहेगी. हालांकि, लीग राउंड के दौरान इसका अंतिम फैसला महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया जाएगा. 

 

आईपीएल 2022 ग्रुप ए (IPL 2022 Group A)

1- मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
2-
कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata Knight Riders)
3-
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
4-
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
5-
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

 

आईपीएल 2022 ग्रुप बी (IPL 2022 Group B)

1- चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
2-
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)
3-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)
4-
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
5-
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

 

इस आधार पर बंटी हैं टीमें- 

10 टीमें कुल 14-14 लीग मैच खेलेंगी. लीग स्टेज में कुल 70 मैच होंगे. इसके बाद चार प्ले ऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमें पांच टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी. इसके लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. इसका फैसला आईपीएल खिताब जीतने के आधार पर लिया गया है.

 

CRICKET NEWS : श्रीलंका को पहला टी20 हराते ही रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हासिल की खास उपलब्धि

मुंबई : टी20 इंटरनेशनल में भारत जीत के रथ पर सवार है। इस रथ के नए सारथी हैं रोहित शर्मा, यानी टीम इंडिया के कप्तान, जिन्होंने अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये उपलब्धि उन्होंने कप्तानी के मामले में हासिल की है। रोहित शर्मा को ये बड़ी कामयाबी श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेला पहला टी20 जीतते ही हाथ लगी। भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को 62 रन से हराया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पारी 137 रन पर ही थम गई। इस तरह से भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड लेने में कामयाब रही।

अब आप सोच रहे होंगे कि भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा के नाम जुड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है। तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड घरेलू पिच पर सर्वाधिक मुकाबले जीतने से जुड़ा है। मतलब टी20 में अपनी घरेलू जमीन पर सबसे सफल कप्तान कौन है? और, इसका जवाब अब हैं रोहित शर्मा।
श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेला पहला टी20 घर में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला 16वां टी20 था। इन 16 टी20 में भारत ने 15 जीते हैं और सिर्फ 1 मुकाबला गंवाया है। यानी, लखनऊ में श्रीलंका पर जो जीत मिली वो 15वीं जीत रही।

रोहित शर्मा की ही तरह इंग्लैंड के कप्तान ऑएन मॉर्गन और केन विलियमसन के भी नाम अपने घरेलू जमीन पर 15 जीत दर्ज हैं, लेकिन, उसके लिए उन्होंने रोहित से ज्यादा मैच खेले हैं। मॉर्गन ने जहां 25 मैच में 15 जीत दर्ज की है, वहीं विलियमसन ने 30 मैच में 15 जीत।
रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक ऑवरऑल 26 टी20 मैचों में कप्तानी की है। इन 26 मैचों में से 22 में भारत जीता है। रोहित की अगुवाई में श्रीलंका पर भारत की ये 5वीं जीत रही, जो उसने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर दर्ज की। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 6 जीत वेस्ट इंडीज के खिलाफ दर्ज की है। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-5 मैच जीते, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 टी20 जीता।


 

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रन से हराकर किया कमाल, T20I क्रिकेट में तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्ध अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने एक तरह से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो टीम ने लगातार दसवां टी20 इंटरनेशनल मैच अपने नाम किया। इस तरह पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी। 

दरअसल, भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में हार मिली थी। इसके बाद से लगातार 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को टी20 विश्व कप 2021 में हराया था और इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-0 से टी20 सीरीज में मात दी थी। भारत का जीत का सिलसिला यहां रुका नहीं। 

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की और लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि श्रीलंका को हराकर भारत ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 मुकाबले जीते हैं। भारत ने श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 62 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

रोहित की कप्तानी में लगातार 10वां मैच जीता

इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने जब से नियमित रूप से टीम इंडिया की कमान संभाली है, तब से टीम इंडिया को सीमित ओवरों की क्रिकेट में हार नहीं मिली है। रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2021 के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से उन्होंने भारत को लगातार 10 मैचों में जीत दिलाई है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से मिली जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से मिली जीत और टी20 सीरीज में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 3-0 से मिली जीत शामिल है।

इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला उस समय गलत साबित हुआ, जब टीम को पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला। भारत ने ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (57) के अर्धशतक और रोहित शर्मा की 44 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। 

ईशान, रोहित और श्रेयश की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने श्रीलंका को दिया इतने रनों का लक्ष्य

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। भारत की ओर से ईशान किशन ने 56 गेंद में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 57 रन बनाए। वही कप्तान रोहित शर्मा 32 गेंदों में 44 रन बनाये। 

रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

भारत और श्रीलंका के बीच जारी पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं, जिनके खाते में 3299 रन हैं और विराट कोहली के खाते में 3296 रन हैं।
रोहित श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में 37 रन पूरा करते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे पहले 3300 रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मार्टिन गप्टिल ने 112 मैचों की 108 पारियों में 32.66 की औसत और 136.71 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।
वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 97 मैचों की 89 पारियों में 51.50 के शानदार औसत और 137.67 के स्ट्राइक रेट से ये रन ठोके हैं। रोहित ने 123 टी20 मैचों की 115 पारियों में 32.74 के औसत और करीब 140 के धाकड़ स्ट्राइक रेट से ये रन ठोके हैं।
 

IPL : शेन वॉटसन सहायक कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे

नई दिल्ली :  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल के आगामी 2022 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उनकी सिफारिश की है और समझा जाता है कि उन्हें टीम में जोडऩे के लिए अब केवल कुछ ही औपचारिकताओं को पूरा करना बाकी है।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे 40 वर्षीय वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच होंगे, हालांकि उनसे पहले कुछ सहायक कोच पहले ही पोंटिंग के अधीन काम कर रहे हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी मंगलवार को टीम का सहायक कोच बनाया गया है।

इसके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे फ्रेंचाइजी के एक अन्य सहायक कोच हैं, जो लंबे समय से फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य रहे हैं। इस बीच जीएमआर इंडस्ट्रीज एवं जेएसडब्ल्यू ग्रुप के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिल्टस फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के सहायक कोच मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा से नाता तोड़ लिया है।

कोच पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में कोचिंग स्टाफ का फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब समझा जाता है कि टीम नए विचारों की तलाश में है। टीम हालांकि जेम्स होप्स के साथ बनी हुई है, जो टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं। टीम एक नया फील्डिंग कोच भी नियुक्त कर सकती है, लेकिन अभी तक किसी उम्मीदवार का चयन नहीं किया गया है।

 

रिद्धिमान साहा को मिली धमकी के बाद एक्शन में बीसीसीआई, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ करेगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली : अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने के बाद से ही मीडिया में बने हुए हैं। टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने के बाद साहा ने एक जर्नलिस्ट की ओर से इंटरव्यू के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि जर्नलिस्ट उन्हें इंटरव्यू के लिए धमका रहा है। साहा के इन आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब फुल एक्शन में आ गया है। बोर्ड ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। हालांकि बीसीसीआई ने उससे पहले साहा से अज्ञात व्यक्ति के नाम का खुलासा करने को कहा है।

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि बोर्ड इस मामले की तह तक जाएगा और जांच करेगा। सूत्रों ने कहा, साहा उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जिनका बोर्ड से कॉन्ट्रैक्ट है। ऐसे में बोर्ड अपने खिलाडिय़ों को अलग-थलग नहीं छोड़ सकता। अगर इसके पीछे कोई सांठ गांठ है तो हम उसकी भी जांच करेंगे। बोर्ड इसे हल्के में नहीं ले सकता। वो इस पूरे मामले की पड़ताल करेगा। जो भी साहा ने इंटरव्यू में कहा है और उसके बाद उन्होंने जो ट्वीट किया है। बोर्ड उसके तह तक जाएगा। बीसीसीआई साथ ही अपनी जांच में यह भी पता लगाएगा कि क्या पहले भी किसी क्रिकेटर को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें जर्नलिस्ट ने उनसे कहा था, मेरे साथ एक इंटरव्यू करोगे। यह अच्छा होगा। उन्होंने (सेलेक्टर्स) केवल एक ही विकेटकीपर चुना। कौन बेस्ट है। तुमने 11 जर्नलिस्ट को चुनने की कोशिश की, जोकि मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुने जो ज्यादा मदद कर सके। तुमने कॉल नहीं किया। मैं अब तुम्हारा कभी इंटरव्यू नहीं लूंगा और मैं इसे याद रखूंगा।
साहा ने ट्विटर पर लिखा था, भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदानों के बाद..एक तथाकथित सम्मानित जर्नलिस्ट से मुझे इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ रहा है! यहीं से जर्नलिज्म खत्म है।

 

IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ़ 3-0 से जीती टी20 सीरीज

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 17 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत टी20 की रेंकिंग में पहले पायदान पर पहुच गयी।
भारत की ओर से सर्वाधिक सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में 65 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। रुतुराज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान किशन तेज शुरुआत के बावजूद 31 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित 15 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए।
 

IND vs WI 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मैच जीतते ही टी-20 में हो जाएगी नंबर-1

IND vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में आज भारतीय टीम का इरादा क्लीन स्वीप का होगा. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया ICC टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर आ जाएगी. अभी वह दूसरे पायदान पर है.
इंग्लैंड से महज एक रेटिंग पॉइंट पीछे है टीम इंडिया
टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम टॉप पर काबिज है. इंग्लैंड के 39 मैचों में 10,475 पॉइंट्स हैं. रेटिंग पॉइंट के हिसाब से देखें तो 269 रेटिंग के साथ नंबर-1 टीम है. वहीं, भारतीय टीम 37 मैचों में 9,627 पॉइंट और 268 रेटिंग के साथ टी-20 की नंबर-2 टीम बनी हुई है. आज के मुकाबले में टीम इंडिया के पास नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका है.
पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका
पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय टीम लगातार 8 टी-20 मुकाबले जीत चुकी है. अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला भी जीतने में कामयाब रहती है तो यह उसकी लगातार 9वीं जीत होगी. इस मामले में भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम के 2018 में बनाए लगातार 9 टी-20 जीत की रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में अफगानिस्तान के पास लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2018-19 में लगातार 12 मैच जीते थे.

 

Team India तीसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में करेगी बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाएगी. पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत को ब्रेक दिया गया है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं.
भारत ने शुक्रवार को दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर रोहित शर्मा की अगुआई में लगातार तीसरी सीरीज जीती. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व में अब आठ महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में रोहित नए विकल्पों को आजमाने की कोशिश करेंगे और इसकी शुरुआत रिजर्व सलामी बल्लेबाज की तलाश से हो सकती है.
लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में इशान किशन शीर्ष क्रम में प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं और उनकी जगह प्रतिभावान गायकवाड़ को मौका मिल सकता है जो अब तक बाहर बैठे रहे हैं. आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के बाद टी20 सीरीज खेल रहे ईशान ने अब तक निराश किया है. उन्हें मुंबई इंडियन्स ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा.पहले मैच में 42 गेंद में 35 रन बनाने के बाद ईशान दूसरे मैच में 10 गेंद में सिर्फ दो रन बना सके. अब यह देखना होगा कि रोहित मुंबई इंडियन्स टीम के अपने इस साथी को एक और मौका देते हैं या नहीं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है और ऐसे में ईशान को कुछ और मौके देना बुरा विचार नहीं होगा.मध्यक्रम में श्रेयस कोहली की जगह लेंगे जिन्हें 100वें टेस्ट से पहले जरूरी आराम दिया गया है. पूर्व भारतीय कप्तान कोहली श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी नहीं खेलेंगे और इस टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करेंगे.
आईपीएल नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैच में भारत के टी20 संयोजन में फिट नहीं बैठे लेकिन अंतिम मैच में उनका चुना जाना लगभग तय है. टी20 सीरीज से पहले हुई वनडे सीरीज में दीपक हुड्डा ने पदार्पण करते हुए प्रभावित किया और देखना होगा कि बड़े शॉट खेलने में सक्षम इस ऑलराउंडर को टी20 अंतरराष्ट्रीय में आजमाया जाता है या नहीं.
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भारत ने अब तक भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को उतारा है. दोनों ने अब तक नतीजे दिए हैं विशेषकर दूसरे मैच में जहां भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में मैच का रुख बदल दिया और फिर हर्षल ने अंतिम ओवर में 25 रन का बचाव करते हुए भारत को जीत दिला दी. यह देखना होगा कि रोहित गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज को मौका देते हैं या नहीं. पदार्पण का इंतजार कर रहे आवेश खान भी एक विकल्प हैं.
आवेश आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी बने थे जिन्हें लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्होंने आईपीएल 2021 में 16 मैच में 7.37 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से 14 विकेट चटकाए.
दूसरी तरफ इंग्लैंड को स्वदेश में 3-2 से हराने वाली वेस्टइंडीज की टीम भारत के मौजूदा दौरे पर अब भी पहली जीत की तलाश में है. टीम ने वनडे सीरीज भी 0-3 से गंवाई थी. अपने पसंदीदा प्रारूप में कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली टीम पहले मैच में प्रभावित करने में नाकाम रही लेकिन शुक्रवार को रोवमैन पावेल और निकोलस पूरन ने आक्रामक अर्धशतक जड़कर भारत के 187 रन के लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद जगा दी थी. विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन शानदार फॉर्म में हैं और लगातार दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. आफ स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने भी प्रभावित किया है.

 

विराट और पंत के तूफानी अर्धशतक, भारत को 2-0 की अजेय बढ़त

कोलकाता : पूर्व कप्तान विराट कोहली (52) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (52) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच में आठ रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने पांच विकेट पर 186 रन का मजबूत स्कोर बनाया और विंडीज की कड़ी चुनौती को 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन पर रोक दिया।

 

BCCI : विराट कोहली और ऋषभ पंत को बायो बबल से मिला ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

नई दिल्ली : बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया है। कोहली अब घर के लिए रवाना हो चुके हैं और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 तथा श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के अगले दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए शाम को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी बायो बबल से ब्रेक दिया गया है। पंत भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
कोहली शनिवार सुबह घर के लिए रवाना हो चुके हैं क्योंकि भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है। जैसा कि बीसीसीआई ने फैसला किया है कि सभी खिलाडिय़ों को बायो बबल से समय-समय पर ब्रेक देने की नीति होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सकें कि उनपर ज्यादा वर्क लोड न पड़े।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि आज शाम के बाद टीम की घोषणा हो सकती है। भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विराट टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे जबकि टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे।

 

IND vs WI: टीम इंडिया ने किया T20 सीरीज पर कब्ज़ा, वेस्टइंडीज को इतने रनों से हराया, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | भारत ने वेस्टइंडीज को शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 8 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने 62 और पॉवेल ने 68 रन बनाए। भारत की ओर से चहल, भुवनेश्वर और रवि को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 24 रन बनाने थे, लेकिन विंडीज टीम सिर्फ 16 रन ही बना सकी और उसे 8 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

मेहमान टीम वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत कर फील्डिंग चुनी और अच्छी गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशान दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों को 59 रन के अंदर निपटा दिया, हालांकि विराट और पंत के अर्धशतकों से भारत 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रहा।

विराट ने बीच के ओवरों में पारी को आगे बढ़ाया और सात चौकों और एक छक्के के सहारे 41 गेंदों पर 52 रन की अर्धशतक शतकीय पारी खेली, जबकि पंत ने वेंकटेश के साथ वस्फिोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार फिनिश दिया। पंत ने जहां सात चौकों और एक छक्के की मदद से महज 28 गेंदों पर 52 रन बनाए, वहीं वेंकटेश ने चार चौकों और एक छक्के की बदौलत मात्र 18 गेंदों में 33 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

वेस्ट इंडीज की ओर से गेंदबाजी सामान्य रही। केवल रोस्टन चेज सफल रहे, जन्हिोंने चार ओवर में 25 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा शेल्डन कॉट्रेल और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया। वनडे सीरीज में सफल रहे अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर की आज काफी पिटाई हुई। उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।

CRICKET NEWS : जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे के करीब युजवेंद्र चहल, बस चाहिए दो विकेट

नई दिल्ली : युजवेंद्र चहल का इंटरनेशनल करियर पिछले कुछ समय में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में वह अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन एक बार फिर वह अपनी पुरानी लय में नजर आने लगे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद चहल ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की थी।

चहल के पास दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। युजवेंद्र चहल के खाते में फिलहाल 65 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में वह जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह के खाते में 66 विकेट हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अगर चहल दो विकेट ले लेते हैं, तो वह बुमराह को पीछे छोड़ देंगे।

चहल ने अभी तक भारत के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 25.44 की औसत और 18.4 के स्ट्राइक रेट से 65 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह ने 55 टी20 मैचों में 19.54 की औसत और 17.9 के स्ट्राइक रेट से 66 विकेट लिए हैं। बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। ओवरऑल अगर बात करें तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। शाकिब के खाते में 117 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 : आशीष नेहरा ने चुनी भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट, देखे गेंदबाजो की सूची

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे खिलाडिय़ों की तलाश शुरू कर दी है जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा बन सके। पेस बॉलिंग अटैक में कई भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना दावा पेश किया है। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्टार तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और अवेश खान को जगह नहीं दी है।

नेहरा का मानना है कि मौजूदा टीम में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा ले सकते हैं। नेहरा ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। अगर कल वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की जानी है, तो इस टीम में से केवल एक ही तेज गेंदबाज है जो जगह बनाएगा और वह है सिराज। टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेरी पसंद सिराज, बुमराह, शमी और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे। हमने देखा है कि वह क्या कर सकते हैं और इन चारों के बाद दीपक चाहर का नंबर आता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में, भारत के पास मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल और अवेश खान जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है। नेहरा ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सपोर्ट करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा, यह देखना अच्छा है कि कप्तान रोहित शर्मा पेसर भुवनेश्वर कुमार को सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उनके पास इतना अनुभव है। इसलिए, प्लेइंग में बदलाव कर सकते हैं या नहीं, ज्यादा मायने नहीं रखता।

 

IND vs WI: 19 गेंद पर 40 रन ठोक रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन्स मैदान पर बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली :  ईडन गार्डन्स और रोहित शर्मा की लव स्टोरी तब शुरू हो चुकी थी, जब रोहित अपने करियर के शुरुआती दौर में ही थे। यह लव स्टोरी आज भी कायम है और यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में रोहित ने इस मैदान का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन पहले ही रोहित के नाम दर्ज था, लेकिन अब वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इस मैदान पर 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 गेंद पर 40 रनों की पारी के दौरान रोहित ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस मैच से पहले इस मैदान पर रोहित के खाते में 72, जबकि विराट कोहली के खाते में 70 रन दर्ज थे। इन दोनों को ही इस मैदान पर 100 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए क्रम से 28 और 30 रनों की जरूरत थी, लेकिन रोहित ने विराट को पीछे छोड़ते हुए पहले यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। रोहित ने इस मैदान पर चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 167 के धांसू स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इस मैदान पर छह छक्के लगाने वाले भी रोहित इकलौते बल्लेबाज हैं।

वहीं विराट की बात करें तो उन्होंने इस मैदान पर अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। विराट ने 131.81 के स्ट्राइक रेट और 43.50 के औसत से इस मैदान पर 87 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स हैं, जिन्होंने इस मैदान पर 85 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। रोहित भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे।

 

IND vs WI : धोनी के बाद टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर फिनिशर टीम को दो मैच में दिलाई जीत

नई दिल्ली : भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को भले ही 6 विकेट से हरा दिया हो, लेकिन मैच में एक समय ऐसा आया था जब विंडीज की टीम हावी हो रही थी। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में ही 64 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी की। लेकिन उसके बाद भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और जल्द ही भारत के 50 रन के अंदर चार विकेट गिर गए। जिससे टीम दबाव में पहुंच गई थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने वेंकटेश अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव को फिनिशर टैग पसंद है। वह मैच में नाबाद रहना चाहते हैं और गेम खत्म करना चाहते हैं। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज में दूसरी बार बतौर फिनिशर अपनी भूमिका निभाई और वह धीरे-धीरे नए लोगों के साथ साझेदारी करना सीख रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहले वनडे मैच में दीपक हुड्डा के साथ मिलकर सूर्यकुमार ने मैच को खत्म किया था और अब उन्होंने बुधवार को ईडन गार्डन में पहले टी20 मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर वही काम किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने 18 में 34 रन बनाए, जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। सूर्यकुमार ने छह विकेट की जीत के बाद रिपोर्टर से कहा, मुझे लगता है कि जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने सीधे एक चौका लगाया। मुझे लगा कि अच्छी साझेदारी करने और खेल खत्म करने के लिए यह सही मंच है उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मेरे लिए अंत तक रहना महत्वपूर्ण था। मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं, और जब भी मैं 20-25 रन पीछे छोड़कर आउट हुआ, तो होटल वापस जाने के बाद मुझे बुरा लगा। आज रात स्थिति बिल्कुल सही थी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि टीम को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद कोई फिनिशर नहीं मिला है और अगले साल होने वाले वनडे से पहले उन्हें एक फिनिशर मिलने की उम्मीद है। रोहित से जब फिनिशर की भूमिका - विशेषकर बल्लेबाजी क्रम में छठे और सातवें स्थान - के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा के अलावा और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा था, वनडे में फिनिशर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन एमएस धोनी के संन्यास के बाद से हमें कोई नहीं मिला है जो इस भूमिका में फिट हो सके।

उन्होंने कहा, हमने हार्दिक को आजमाया, यहां तक जडेजा भी खेले लेकिन हमें इस स्थान के लिये और बैक-अप तैयार करने की जरूरत है। इस सीरीज में जिन खिलाडिय़ों को मौका मिल रहा है, उम्मीद करते हैं कि वे इन मौकों का फायदा उठायेंगे और टीम में अपना स्थान मजबूत करेंगे।
वहीं सूर्यकुमार ने पिछले कुछ मैचों में बतौर फिनिशर साबित किया है, ऐसे में रोहित के लिए फिनिशर की तलाश खत्म होती हुई नजर आ रही है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव को मैच को अंत तक ले जाना पसंद है और फिर टीम को कठिन परिस्थितियों में वह जीत दिला चुके हैँ।

डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे रवि बिश्नोई की भी सूर्यकुमार यादव ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, यह उनके लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक के खिलाफ खेलने का अच्छा मौका था। उन्होंने जिस तरह से खुद का समर्थन किया और गेंदबाजी की, उन्होंने अच्छी प्रतिक्रिया दी। थोड़ी ओस थी, और स्पिनरों के लिए यह आसान नहीं था। उसने सब कुछ अच्छी तरह से अंजाम दिया। यह बिश्नोई के लिए एक आदर्श शुरुआत है।दोनों टीमें शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में भिड़ेंगी और भारत के पास 3 मैचों की सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा।

 

IND vs WI : आईपीएल में सबसे महंगे बिके ईशान किशन , टिप्स देते नजर आए रोहित शर्मा

नई दिल्ली : स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत ले ली। वेस्टइंडीज का भारत दौरा कई मायनों में काफी अब तक काफी दिलचस्प रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि हम इस सीरीज के जरिए कई प्रयोग करेंगे और इस दौरान हम हार भी सकते हैं, लेकिन टीम ने लगातार चार मैचों में विंडीज को धूल चटा दी है।

दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, जबकि कई ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जिन्हें टीम बेहतर बनाने के लिए और मौके देने का प्रयास कर रही है। इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी नाम हैं, जिनको टीम बतौर ओपनर टीम में शामिल करने की ओर देख रही है। वनडे सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन को पारी का आगाज करने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 28 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उन्हें अब टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर ओपनर उतारा गया। लेकिन यहां किशन थोड़ा फीके दिखे और धीमी पारी खेलकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किशन ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 83.33 का रहा। टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई यह सबसे धीमी पारी है।
पहला मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा युवा क्रिकेटर ईशान किशन को टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित उनकी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कप्तान और किशन की ये बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ईशान किशन को आईपीएल 2022 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में फिर से जोड़ा है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर नीलामी में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले मैच की बात करे तो जीत के लिये 158 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाये । इससे पहले टी20 क्रिकेट में पदार्पण कर रहे स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को सात विकेट पर 157 रन पर रोक दिया था। वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद वेस्टइंडीज का इस दौरे पर जीत का इंतजार बढता ही जा रहा है।



 Captain Ro ❣️ talking with Ishan Kishan off the field.#RohitSharma | @ImRo45 | #INDvWI pic.twitter.com/03J6Vu5UjT

IND vs WI 1st T20: भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत ने कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के पहले और रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारियों के मद पर मैच जीत लिया. अंत में वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार बैटिंग की. भारत की ओर से डेब्यू मैच खेलने वाले युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने दो विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दी. रोहित ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 40 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जबकि ईशान ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए.
पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. पंत महज 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. सूर्यकुमार ने 18 गेंदों का सा्मना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह भारत ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए और मैच जीत लिया.
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. पूरन की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. मेयर्स ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. इसके साथ-साथ कायरन पोलार्ड अंत में 24 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल ने 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

 

CRICKET NEWS : आईपीएल में मोटी रकम मिलने के बाद निकोलस पूरन ने दी पिज्जा पार्टी, और फिर लगा करंट का झटका

कोलकाता : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी में मोटी रकम मिली। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निकोलस पूरन को मोटी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में खरीदा है। यहां तक कि उनका पिछला आईपीएल सीजन बहुत ही ज्यादा खराब गुजरा था। वहीं, आईपीएल में मोटी बोली हासिल करने वाले निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज टीम के अपने साथियों को पिज्जा पार्टी दी।

वहीं, आईपीएल में मोटी रकम में बिकने के बाद निकोलस पूरन ने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) के अंदर ही अपने साथी खिलाडिय़ों को पिज्जा पार्टी दी और इसके लिए उन्हें 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसके लिए उन्हें 15000 रुपये चुकाने पड़े। पूरन ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से 7.72 की औसत से केवल 85 रन बनाये थे और भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में भी वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मोटी रकम देकर खरीदा।

बाहर से भोजन मंगवाने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्होंने होटल में ही 15 पिज्जा का ऑर्डर दिया था। कुल 15 पिज्जा मंगाये गये तथा उन्हें कमरों में पहुंचाने से पहले सेनेटाइज किया गया। खिलाड़ी ने इसका भुगतान किया। वहीं, हैरान करने वाली बात ये थी कि कोलकाता पहुंचने के बाद उनके फोन का चार्जर गुम हो गया था और ऐसे में मैनेजर ने उनके लिए चार्जर का प्रबंध किया, जिसे बायो-बबल में भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था। इसी चार्जर से निकोलस पूरन को करंट लगा।

दरअसल, निकोलस पूरन ने अपने स्मार्टफोन के लिए स्पेयर चार्जर मंगाया था, जिसे उनके पास भेजने के लिए सैनिटाइज किया गया था और पूरन ने अपना फोन चार्ज करने के लिए उसे पॉवर बोर्ड में लगाया तो उससे उन्हें झटका लगा, क्योंकि सैनिटाइज करने पर उसमें नमी रह गई थी और यही कारण कि चार्जर से उन्हें करंट लगा। हालांकि, ये कोई जोर का झटका नहीं था, जिसके लिए किसी भी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत थी।