लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

CRICKET NEWS : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहती है साउथ अफ्रीका , कप्तान ने भरी हुंकार

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम भारत को टेस्ट सीरीज में हरा दिया। अब मेजबानों की निगाहें तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने पर हैं। साउथ अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान तेंबा बावुमा का मानना है कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी एकदिवसीय सीरीज में जीत दर्ज करने से घरेलू टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भारतीय टीम ने पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और छह मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से जीत दर्ज की थी।

यह दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम की पहली जीत थी। डेली मेवरिक के मुताबिक बावुमा ने कहा, हमें भारत के खिलाफ अगली वनडे सीरीज में चीजों को ठीक करना होगा। 2018 की सीरीज में जो हुआ मैं उससे बहुत चिंतित नहीं हूं। मैं अपनी खेल शैली को स्थापित करने और अपनी रणनीति को अच्छे प्रभाव से लागू करने के बारे में अधिक चिंतित हूं। उन्होंने आगे कहा, भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

इससे आने वाले मैचों के लिए टीम बेहतर लय हासिल कर सकेगी। बावुमा भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीता। बावुमा ने कहा कि 2021 आइसीसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के अभियान ने टीम के तरीके और नजरिये को बदलने में मदद की।

यूएई में हुए टी20 विश्व कप 2021 में पांच मैचों में चार जीत के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी, क्योंकि टीम का नेट रन रेट बाकी टीमों को मुकाबले बेहतर नहीं था। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका की सफेद गेंद वाली इस टीम के बारे में धारणाएं बदल रही हैं। पहले कहा जाता था कि हमारे पास स्पिन का मुकाबला करने की क्षमता नहीं है और हमने विदेशी परिस्थितियों में संघर्ष किया। मुझे ऐसा लगता है कि हमने टी20 विश्व कप में कई लोगों को गलत साबित किया है।

उनका कहना है कि एकदिवसीय टीम को संयुक्त अरब अमीरात में हुए विश्व कप के दौरान टी20 टीम के प्रदर्शन से सीख लेनी चाहिए। प्रोटियाज टीम के कप्तान ने कहा, हमारी टी20 टीम ने हाल के दिनों में जो हासिल किया है, उस पर ध्यान देना चाहिए। उस टीम ने नतीजों पर ज्यादा जोर नहीं दिया, बल्कि प्रक्रिया पर ध्यान दिया।
 

IPL 2022 Mega Auction : मेगा ऑक्शन से पहले इस खिलाड़ी की बढ़ी डिमांड , लगने वाली है मोटी बोली , 3 टीम लगाएंगी बड़ी बोली

नई दिल्ली : आईपीएल-2018 के बीच में जब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी गौतम गंभीर ने छोड़ी थी तो इस जिम्मेदारी को श्रेयस अय्यर ने निभाया था। अगले साल भी वे टीम के कप्तान थे और ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। यहां तक कि अगले साल 2020 के आईपीएल में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार भी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। हालांकि, 2021 के आईपीएल से पहले उनको चोट लग गई और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर थे ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी दी। रिषभ पंत ने इसे अच्छी तरह निभाया। हालांकि, आधे सीजन के बाद टूर्नामेंट स्थगित हो गया और जब आईपीएल शुरू हुआ तो श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध थे, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि श्रेयस अय्यर को कप्तानी नहीं दी गई। यहां तक कि रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम पहला और दूसरा क्वालीफायर मैच हार गई।

ऐसे में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली की टीम के साथ अपना नाता तोडऩा चाहा। यही कारण रहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, रिषभ पंत और एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया। हालांकि, अब श्रेयस अय्यर की डिमांड आईपीएल 2022 से पहले काफी बढ़ चुकी है। वे एक या दो नहीं, बल्कि तीन टीमों के निशाने पर हैं। इसके अलावा उनको अहमदाबाद या फिर लखनऊ की टीम भी ऑक्शन से पहले अपने साथ जोड़ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें श्रेयस अय्यर पर ऑक्शन में मोटी बोली लगने वाली है।

श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के निशाने पर होंगे। अच्छी बात ये है कि श्रेयस जहां भी जाएंगे उनको कप्तानी मिलेगी ही, क्योंकि इन तीन टीमों के पास कप्तान नहीं है और श्रेयस अय्यर कप्तान का विकल्प मुहैया कराते हैं। यही कारण है कि श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 में काफी महंगे बिक सकते हैं।
 

CRICKET NEWS : रोहित शर्मा का टेस्ट कप्तान बनना लगभग तय, बीसीसीआई करेगा ऐलान

नई दिल्ली : रोहित शर्मा पहले ही टी20 और वनडे टीम इंडिया के कप्तान बन चुके हैं और अब ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 1-2 से हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोडऩे का ऐलान कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसकी आधिकारिक घोषणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कर सकता है।

बीसीसीआई ने कहा, इसमें कोई भी शक नहीं है कि रोहित शर्मा को ही भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाया जाएगा। रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, तो उन्हें कप्तान बनाना तय है। यह घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। रोहित पर बहुत ज्यादा वर्कलोड होगा, उनको खुद को बहुत ज्यादा फिट रखना होगा। मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स ने उनसे बात की होगी। उन्हें अपनी फिटनेस पर एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।

श्रीलंका के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा का फुल टाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट हो सकता है। वहीं बीसीसीआई केएल राहुल और ऋषभ पंत को फ्यूचर कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहता है। अभी इसको लेकर फैसला नहीं लिया गया है कि इन दोनों में से किसे उप-कप्तान बनाया जाएगा। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, जो उप-कप्तान होगा, वह टीम इंडिया का फ्यूचर लीडर होगा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सभी फ्यूचर लीडर्स हैं।  

BIG BREAKING : विराट कोहली ने अब भारत की टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ी, ट्विट कर लिखी ये बात

नई दिल्ली | विराट कोहली ने वनडे और टी20 के बाद अब भारत की टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने ट्वीट कर फैंस को यह जानकारी दी. टीम इंडिया के लिए अब तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है और 17 में हार का सामना किया. टीम इंडिया को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने बीसीसीआई और अपने फैंस को शुक्रिया कहा है. इसके साथ-साथ विराट ने अपने अब तक के सफर का भी जिक्र किया है.

विराट ने खत में लिखा, ''मैंने पिछले 7 सालों में कड़ी मेहनत के साथ टीम को सही दिशा में ले जाने की कोशिश की है. मैंने अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाया है.''

कोहली ने बीसीसीआई को शुक्रिया कहते हुए लिखा, मैं बीसीसीआई को धन्यवाद कहना चाहूंगा, उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक भारतीय टीम का कप्तान बने रहने का मौका दिया.

बता दें कि विराट टीम इंडिया के लिए अब तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7962 रन बनाए हैं. कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है.

 

IND Vs SA : बुमराह की शानदार गेंदबाजी , भारत को मिली कुल 70 रन की बढ़त

केप टाउन : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (42 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 210 रन पर ढेर कर 13 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। भारत के पास अब कुल 70 रन की बढ़त हो गयी है।मयंक अग्रवाल सात रन बनाकर कैगिसो रबादा की गेंद पर आउट हुए जबकि लोकेश राहुल 10 रन बनाकर मार्को यानसन का शिकार बने।

दो विकेट 24 रन पर गिर जाने के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 33 रन जोड़ डाले। स्टंप्स पर पुजारा 31 गेंदों में नौ रन और विराट 39 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर थे । दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने 17 अतिरिक्त रन देकर भारत के स्कोर को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया।इससे पहले बुमराह ने कल दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को आउट किया था और आज उन्होंने चार विकेट लेकर 23.3 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट पूरे किये। उमेश यादव ने 64 रन पर दो विकेट, मोहम्मद शमी ने 39 रन पर दो विकेट और शार्दुल ठाकुर ने 37 रन पर एक विकेट लिया।

मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सुबह आठ ओवर में 17 रन पर एक विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक 27 ओवर खेले और 3.07 की रन रेट के साथ लंच तक 83 रन और जोड़े और स्कोर को 100 रन पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि आज के पहले सत्र में दो विकेट जल्दी खो दिए। नौवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर 17 के स्कोर पर एडन मारक्रम का विकेट गिरा, जबकि इसके बाद 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर 45 के स्कोर पर नाइट वाचमैन केशव महाराज आउट हुए। मारक्रम जहां एक चौके के सहारे 22 गेंदों पर आठ, वहीं महाराज चार चौकों की मदद से 45 गेंदों पर 25 रन का योगदान देकर आउट हुए।
 

India Open Badminton: सिंधू क्वार्टर फाइनल में, साइना इंडिया ओपन से बाहर

नई दिल्ली : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, जबकि साइना नेहवाल हारकर बाहर हो गई। पूर्व चैम्पियन और 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को मालविका बंसोड़ ने 21-17, 21-9 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 111वें स्थान पर काबिज बंसोड़ को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को हराने में 34 मिनट लगे। इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधू ने हमवतन ईरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराया। अब उनका सामना अष्मिता चालिहा से होगा जिसने याएले होयाउ को 21-17, 21-14 से मात दी।

बंसोड़ का सामना भारत की आकर्षि कश्यप से होगा। आकर्षि ने हमवतन केयुरा मोपाटिन को 21-10, 21-10 से शिकस्त दी। प्रणय को वॉकओवर मिला, क्योंकि मिथुन मंजूनाथ ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।
 

IND Vs SA : दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध विराट और पंत ने संभाली भारतीय पारी

केपटाउन : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को यहां लंच तक 4 विकेट पर 130 रन बनाये। भारत की कुल बढ़त अब 143 रन की हो गयी है। लंच के समय ऋषभ पंत 51 और कप्तान विराट कोहली 28 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने 5वें विकेट के लिये अभी तक 72 रन जोड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबाडा और मार्को जेनसन ने 2-2 विकेट लिये हैं।

 

IND vs SA 3rd Test Day 3: भारत के हाथ से फिसला मैच, जीत के लिए करना होगा चमत्कार!

Cape Town के Newlands में खेला जा रहा टेस्ट सीरीज़ का निर्णायक मुकाबला लगभग टीम इंडिया के हाथ से फिसल गया है. अब भारत को चौथे दिन जीत के लिए चमत्कार करना होगा. भारत से मिले 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 101 रन बना लिए. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर के आउट होते ही तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ.
स्टम्प्स के समय कीगन पीटरसन 61 गेंदो में सात चौकों की मदद से 48 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं डीन एल्गर ने 96 गेंदो में तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इससे पहले एडन मार्करम 22 गेंदो में चार चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए.
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चौथे दिन अब 111 रन बनाने हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक जसप्रीत बुमराह ने 29 रन देकर और मोहम्मद शमी ने 22 रन देकर एक-एक विकेट लिया.
 

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में रबाडा ने कर दी हदें पार, अकेले फेंक दी 41 नो बॉल

भारतीय टीम के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट ले चुके कगिसो रबाडा ने अपना नाम एक अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। हालांकि कोई भी गेंदबाज अपना नाम इस लिस्ट में नहीं देखना चाहेगा। दरअसल 26 साल के रबाडा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कई बार ओवरस्टेप किया। उन्होंने इस सीरीज में 41 नो बॉल अकेले ही फेंक दी है।
रबाडा द्वारा इस खराब प्रदर्शन ने उन्हें साउथ अफ्रीका गेंदबाजों द्वारा तीन या उससे कम मैचों मे डाली गई नो बॉल की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2004-05 में तीन टेस्ट मैच में 34 नो बॉल फेंकी थी, जोकि उनका डेब्यू सीरीज था।
कगिसो रबाडा ने भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट झटके थे। पहली पारी में उन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट झटके थे। जबकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने 42 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
दूसरे टेस्ट में रबाडा ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे। पहली और दूसरी पारी में उन्होंने क्रमश: 3-3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 49 मैच में 3.30 की इकानमी के साथ 226 विकेट चटकाए हैं। वनडे में भी उन्होंने 82 मैच 126 विकेट लिए हैं।
भारत ने तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली है। ऋषभ पंत अपने शतक के काफी नजदीक हैं। भारत ने पहला टेस्ट 113 रन से जीता था। वहीं दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।

 

IND Vs SA : ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल से कराई विकेटकीपिंग, भड़के गौतम गंभीर

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हाल के समय में अपने शॉट सेलेक्शन को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी टेस्ट की दूसरी पारी में खाता खोले बिना आउट होने के बाद वह फैन्स के भी निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में फैन्स ने उनकी जगह केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने की सलाह दी है। कर्नाटक के क्रिकेटर राहुल ने पिछले कई मौकों पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के लिए विकेट के पीछे बेहतरीन काम किया है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा कर सकते हैं।

हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को ऐसा नहीं लगता। गंभीर ने कहा है कि एक ओपनर बैटर टेस्ट में ऐसा नहीं कर सकता। स्टार स्पोर्ट्स पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, मैं केवल इतना ही कहूंगा कि केएल राहुल सिर्फ ओपनर के तौर पर ही सही रहेंगे। क्योंकि अगर कोई विकेटकीपर 150 ओवरों तक विकेटकीपिंग करता है और उसके बाद उसे नई गेंद भी खेलना पड़े तो उसकी क्या हालत होगी। ये लगभग असंभव है। वनडे और टी20 क्रिकेट में ऐसा चल सकता है, लेकिन टेस्ट मैचों में आपको रेगुलर विकेटकीपर की जरूरत पड़ेगी।

पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने आगे कहा कि एक विकेटकीपर टेस्ट में ओपनिंग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, आपका विकेटकीपर टेस्ट मैचों में ओपनिंग नहीं कर सकता है। या तो फिर वो कीपिंग ही करेगा या फिर ओपन ही करेगा। इसलिए केएल राहुल को मैं कीपर बनाने का सुझाव बिल्कुल भी नहीं दूंगा, क्योंकि आप चाहते हैं कि वो नई गेंद के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं और अभी तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लय में आना शुरू किया है।
 

IND vs SA 3rd Test Day 2: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 57 रन पर 2 विकेट, 70 रनों की बढ़त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 57 रन पर 2 विकेट खो चुकी है। दोनों ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पवेलियन लौच चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल, भारत 70 रनों की बढ़त बना ली है। बता दें कि भारतीय टीम के गेंजबाजों ने कसी गेंदबाजी की। टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम 210 रनों पर समिट गई थी। बता दें कि इससे पहले दूसरे दिन के पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया था। वहीं टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 223 रन बनाए थे। 

IPL 2022 : टाटा बनेगा आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को मिलेंगे एक्स्ट्रा 130 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को नया टाइटल स्पॉन्सर मिलने वाला है। टाटा ग्रुप अगले दो साल तक चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने हुई बैठक में यह फैसला किया। इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 130 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने इसकी पुष्टि की कि अगला टाइटल स्पॉन्सर टाटा होगा।

टाटा ग्रुप दो साल के लिए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप करार के लिए 670 करोड़ रुपये देगा जबकि वीवो करार रद्द करने के लिए 454 करोड़ रुपये देगा । बीसीसीआई को 2022 और 2023 सीजन के लिये 1124 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, बीसीसीआई आईपीएल के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि टाटा ग्रुप की सौ साल से भी पुरानी विरासत है और छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में यह कार्यरत है। समझा जाता है कि टाटा समूह 2023 में भी आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर रह सकता है क्योंकि 2020 में वीवो को ब्रेक दिया गया था।

वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रुपये में खरीदे थे लेकिन गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद वीवो ने एक साल का ब्रेक लिया था। उसकी जगह ड्रीम 11 प्रायोजक था। वीवो 2021 में फिर टाइटल स्पॉन्सर बना हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि वे उचित बोली लगाने वाले को अधिकार को ट्रांसफर करना चाहते हैं और बीसीसीआई ने इसका समर्थन किया। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बोर्ड को 2022 में 547 करोड़ रुपये और 2023 में 577 करोड़ रुपये मिलेंगे । वीवो ने 2022 और 2023 के टाइटल प्रायोजन करार के लिए 996 करोड़ रुपये का करार किया था। अब वैल्यू बढ गई क्योंकि आईपीएल में इस साल से दस टीमें होंगी।


टाटा समूह 335 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 670 करोड़ रुपये देगा, जिसमें से 301 करोड़ रुपये अधिकार फीस और 34 करोड़ रुपये मैचों की संख्या बढने के होंगे। वीवो ने क्योंकि करार रद्द किया है तो अंतर की रकम यानी 183 करोड़ रुपये 2022 के लिए और 211 करोड़ रुपये 2023 के लिये उसे देने होंगे। इसके अलावा उसे दोनों साल छह प्रतिशत असाइनमेंट फीस भी देनी होगी। बीसीसीआई प्रायोजन से मिलने वाली राशि का 50 फीसदी अपने पास रखता है
और बाकी राशि आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच बांटता है जिनकी संख्या दो नई टीम के इस साल से जुडऩे के बाद अब 10 हो गई है।
 

IND vs SA 3rd Test: भारत ने पहली पारी में बनाए 223 रन, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज से केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के 79 रन और चेतेश्वर पुजारा के 43 रन की बदौलत अपनी पहली पारी में 223 रन बनाए हैं। इसके जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही है। अफ्रीका की टीम को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। बुमराह ने कप्तान डीन एल्गर को पवेलियन भेजा। एल्गर ने 16 गेंद में तीन रन बनाए। पहले दिन स्टंप तक एडन मार्करम 8 और केशव महाराज 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इतिहास रचने के इरादे से उतरी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की 79 रन की संघर्षपूर्ण और अनुशासित पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अंतिम सत्र में 223 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना 50वां टेस्ट खेल रहे कगिसो रबाडा ने 22 ओवर में 73 रन पर चार विकेट और मार्को येनसेन ने 18 ओवर में 55 रन पर तीन विकेट लिए।
विराट कोहली ने खेली कप्तानी पारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट गंवाए लेकिन अंतिम सत्र में भारत ने अपने बचे सभी छह विकेट गंवा दिए। अपना 99वां टेस्ट खेल रहे विराट ने अपना 28वां अर्धशतक बनाया। उन्होंने 201 गेंदों पर 79 रन की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। विराट ने पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 153 गेंदों में 62 और ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों में 51 रन जोड़े। पुजारा ने 77 गेंदों में 43 और पंत ने 50 गेंदों पर 27 रन बनाये। भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 75 और चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।
लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी के जल्दी आउट होने से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। राहुल और मयंक ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए और क्रमश: टीम के 31 और 33 के स्कोर पर आउट हो गए। उप कप्तान राहुल जहां एक चौके के सहारे 35 गेंदों पर 12, वहीं मयंक तीन चौकों की मदद से 35 गेंदों पर 15 रन बना कर आउट हुए।
दोनों बड़े विकेट खोने के बाद कप्तान विराट और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाला। लंच तक विराट ने 50 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 15 रन बनाए, जबकि पुजारा चार चौकों की बदौलत 49 गेंदों पर 26 रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाजों ने लय बरकरार रखते हुए कसी हुई और घातक गेंदबाजी की। इनफॉर्म तेज गेंदबाजों कैगिसो रबादा और डुआने ओलिवियर ने टीम को दो शुरुआती सफलताएं दिलाईं। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओलिवियर ने राहुल को विकेट के पीछे काइल वेरेने के हाथों कैच आउट कराया, जबकि रबादा ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक को पवेलियन भेजा। मयंक एडन माक्ररम के हाथों स्लिप में कैच आउट हुए।
अच्छी शुरुआत न मिलने के बावजूद कप्तान विराट और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों अच्छा खेल रहे थे और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी हो गई थी, लेकिन युवा तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने 95 के स्कोर पर पुजारा का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। पुजारा सात चौकों की मदद से 77 गेंदों पर 43 रन बना कर आउट हो गए और एक बार फिर लंबी पारी खेलने से चूक गए।
उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी एक बार फिर निराश किया। वह 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बना कर आउट हो गए। 116 के स्कोर पर रबादा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। पुजारा और रहाणे के कैच विकेटकीपर वेरेने ने लपके। इनफॉर्म और अनुभवी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान विराट ने मोर्चा संभाला और यह सुनश्चिति किया कि भारत चायकाल तक और विकेट न खोए। वह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ क्रीज पर थे । दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो गई थी। विराट 139 गेंदों पर 40 जबकि पंत 30 गेंदों पर 12 रन पर खेल रहे थे ।
चायकाल के बाद विराट और पंत स्कोर को 167 रन तक ले गए। यानसन ने पंत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रविचंद्रन अश्विन दो रन बनाकर यानसन का शिकार बने। शार्दुल ठाकुर ने नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये। ठाकुर को लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज ने आउट किया। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना रबादा का शिकार बने। मोहम्मद शमी 20 गेंदों में सात रन बनाकर लुंगी एनगिदी की गेंद पर आउट हुए। उमेश यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत के पास तीसरा टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।

 

IND vs SA 2nd Test Day-3: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू, जीतने के लिए चाहिए 240 रन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 240 रन चाहिए। मेजबान टीम की तरफ से ओपनिंग करने के लिए कप्तान डीन एल्गर और एडेन मार्करम आए हैं। भारत की तरफ से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 53 और अजिंक्य रहाणे ने 5 रन बनाए। हनुमा विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मैक्रो जेनसन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।  

कोरोना के कारण BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन टूर्नामेंट को किया स्थगित

रणजी ट्रॉफी 2022 के शुरू होने से पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी अब 13 जनवरी से शुरू नहीं होगी। बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के अलावा सभी घरेलू टूर्नामेंट को फिलहाल तत्काल प्रभाव से रोक दिया। बोर्ड ने हालांकि कूच बिहार अंडर-19 के नॉक आउट मुकाबलों को तय शेड्यूल के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि देश बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 2021-22 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी इस महीने शुरू होने वाली थी, जबकि सीनियर महिला टी 20 लीग फरवरी में शुरू होने वाली थी।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता है और इसलिए, अगले आदेश तक तीनों टूर्नामेंटों को रोकने का फैसला किया है। बीसीसीआई स्थिति का आकलन करना जारी रखेगा और उसी के अनुसार टूर्नामेंट शुरू करने पर फैसला करेगा। बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई उन सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करता है, जिन्होंने मौजूदा 2021-22 घरेलू में 11 टूर्नामेंटों में 700 से अधिक मैचों की मेजबानी करने के लिए अपना बेस्ट दिया।

 

पूर्व क्रिकेटर जडेजा का कोरोना से हुआ निधन, सौरव गांगुली भी हैं संक्रमित, पढ़िये पूरी खबर...

राजकोट : सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा का आज कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने यह जानकारी दी। एससीए ने यहां जारी बयान में कहा, 'सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर कोई सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतापसिंहजी जडेजा के निधन पर शोक में है। उनका कोविड-19 से जूझते हुए आज तड़के वलसाड में निधन हो गया।

जामनगर के रहने वाले जडेजा मध्यम गति के तेज गेंदबाज और दायें हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्रॉफी में आठ मैच खेले थे। वह गुजरात पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शोक संदेश में कहा, अंबप्रतापसिंह एक शानदार खिलाड़ी थे और मेरी उनके साथ क्रिकेट पर कई बार अच्छी बातचीत हुई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे 

Ind vs SA 2nd Test: जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, भारत के पास 167 रनों की बढ़त

मार्को जैनसन की उछाल लेती गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हुई और टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पहले ही दिन सोमवार को 202 रन पर सिमट गई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर दोनों जीवनदान का फायदा उठाकर क्रमश: 14 और 11 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भी भारत से 167 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऐडन मार्करम (07) का विकेट गंवाया जिन्हें मोहम्मद शमी (15 रन पर एक विकेट) ने पगबाधा आउट किया।
इससे पहले, भारत की ओर से टेस्ट कप्तान के रूप में डेब्यू कर रहे कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल (133 गेंद में 50 रन, नौ चौके) और रविचंद्रन अश्विन (50 गेंद में 46 रन, छह चौके) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (26) लय में दिखे लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। भारत को मध्यक्रम की नाकामी का एक बार फिर खामियाजा भुगतना पड़ा।
चेतेश्वर पुजारा (33 गेंद में तीन रन) और अजिंक्य रहाणे (00) की विफलता का क्रम जारी रहा। लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हनुमा विहारी (20) भी क्रीज पर पैर जमाने के बाद पवेलियन लौटे। जेनसन ने 31 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि तेज गेंदबाजों कागिसो रबाडा (64 रन पर तीन विकेट) और डुआने ओलीवियर (64 रन पर तीन विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाया।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और शमी ने चौथे ओवर में ही मार्कराम को पगबाधा कर दिया। एल्गर इससे पहले जसप्रीत बुमराह के ओवर में भाग्यशाली रहे जब यह तेज गेंदबाज अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपकने में नाकाम रहा। पीटरसन भी 12 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच टपका दिया। इस बार भी दुर्भाग्यशाली गेंदबाज बुमराह ही थे।
दिन के खेल के अंतिम लम्हों में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। भारत को दुआ करनी होगी कि उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं हो और वह कल गेंदबाजी कर पाएं।
 

भारत Vs साउथ अफ्रीका : भारत का 113 रनों के साथ बड़ी जीत...

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया है सेंचुरियन में खेला जा रहा पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 113 रन से जीत लिया है। मैच में अफ्रीका के सामने 305 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 191 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। भारत की सेंचुरियन के मैदान पर ये पहली टेस्ट जीत है। जीत के साथ ही विराट एंड कंपनी ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


जसप्रीत बुमराह ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 7 में से 3 विकेट अपने खाते में डाले हैं। वहीं, सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं।
एल्गर की कप्तानी पारी पर लगा ब्रेक


डीन एल्गर 156 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें LBW आउट किया। हालांकि एल्गर ने रिव्यू लिया, लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप्स की लाइन पर थी और अफ्रीकी कप्तान आउट हुए। SA का छठा विकेट मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर चटकाया।
डी कॉक 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ही ओवर में शमी ने वियान मुल्डर को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। मुल्डर 1 रन बनाकर आउट हुए। टी-ब्रेक के बाद मार्को जेन्सन 13 रन बनाकर शमी को अपना विकेट थमा बैठे। कगिसो रबाडा भी बिना खाता खोले आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए।


• एल्गर 77 रन टेस्ट करियर का 18वां और भारत के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।
• डीन एल्गर और तेंबा बाउमा ने चौथे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 36 रन जोड़े।


5वें दिन बारिश की आशंका
मौसम के अनुसार, मैच के अंतिम दिन सेंचुरियन में बारिश होने के 50-60 % चांसेज हैं। तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। हवा 21 से 14 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं ह्यूमिडिटी 64 % से 85 % रह सकती है। मैच में आज भी 98 ओवर का खेल होगा।


सेंचुरियन में सबसे सफल रन चेज इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है। साल 2000 में सा. अफ्रीका ने 249 रनों का टारगेट रखा था, जिसे ENG ने 2 विकेट रहते हासिल किया था। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 1998 में 226 रन चेज किए थे।

बुमराह ने कराई थी इंडिया टीम की वापसी

टारगेट का पीछा करते हुए SA की शुरुआत खराब रही और पारी के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया। मार्करम 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने कीगन पीटरसन (17 रन) को आउट कर दिलाई। पीटरसन का कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा। टीम ने ये पहले 2 विकेट 34 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
इसके बाद डीन एल्गर और रैसी वान डेर डुसेन ने चौथे विकेट के लिए 135 गेंदों पर 40 रन जोड़े। ये साझेदारी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर रही थी, तभी बुमराह ने वान डेर डुसेन (11 रन) को बोल्ड कर न सिर्फ इस पार्टनरशिप को तोड़ा बल्कि टीम इंडिया की मैच में वापसी भी करा दी। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने विदेशी सरजमीं पर अपने 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। बुमराह ने अपने अगले ही ओवर में नाइट वॉचमैन केशव महाराज (8 रन) को क्लीन बोल्ड कर अफ्रीका का चौथा झटका पहुंचाया।


दूसरी पारी में भारत ने बनाए सिर्फ 174 रन
दूसरी पारी में भारतीय टीम 174 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हुई। विकेटकीपर ऋषभ पंत 34 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को जेन्सन ने चार-चार विकेट चटकाए।

भारत का मिडिल ऑर्डर फेल
एक बार फिर टीम इंडिया का मध्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली के बल्ले से इस साल की आखिरी पारी में भी शतक नहीं निकला। उनका आखिरी शतक 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।


कोहली ने पिछली 60 पारियों और 768 दिनों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। 2021 में विराट ने 11 टेस्ट मैचों में 28.21 की औसत से कुल 536 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने पिछली 43 पारियों से शतक नहीं लगाया है।


दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
SA: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वान डेर डुसेन, तेम्बा बाउमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

 

अमेरिका और आयरलैंड की वनडे सीरीज हुई रद्द, जाने क्या है कारण...

लॉडरहिल : कोरोना महामारी के खतरे के कारण अमेरिका और आयरलैंड के बीच यहां खेली जाने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी गई है। अमेरिका क्रिकेट ने यह जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर क्रिकेट आयरलैंड के साथ विचार विमर्श के बाद अमेरिका और आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, दोनों टीमों की मौजूदा प्लेइंग इलेवन (एकादश) के सभी खिलाड़ी रात को किए गए कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आए हैं, जबकि आयरलैंड टीम के सपोर्ट स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो आयरिश खिलाडिय़ों की पहचान संक्रमित सदस्यों के 'करीबी संपर्कÓ के रूप में की गई है।


इस बीच आयरलैंड टीम, जिसे जनवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टी-20 मैच खेलना है, 31 दिसंबर को फ्लोरिडा से किंग्स्टन, जमैका के लिए रवाना होगी, हालांकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सपोर्ट स्टाफ के दो सदस्य अपनी चरंटीन अवधि पूरी होने तक फ्लोरिडा में ही रहेंगे। वहीं अमेरिकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य जल्द से जल्द कोविड मैनेज्ड इवेंट एनवायरनमेंट को छोड़ देंगे और अपने-अपने घर प्रस्थान करेंगे।


उधर वनडे सीरीज की टिकट खरीदने वाले सभी टिकट धारकों को 7 से 10 कार्य दिवस के अंदर उसी तरीके से टिकट का रिफंड किया जाएगा जिसके माध्यम से उन्होंने टिकट खरीदे थे।
क्रिकबज के मुताबिक अमेरिका क्रिकेट ने शुरू में इस टूर्नामेंट के लिए लगभग 3,50,000 अमेरीकी डॉलर का बजट रखा था जो आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) से बाहर है। पैसों की तंगी वाले अमेरिकी बोर्ड ने एक रणनीतिक पहल के रूप में इस सीरीज को वास्तविकता में बदलने के लिए 2022 के अपने बजट में से काफी हद तक समाप्त कर दिया।
 

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, बने तीसरे तेज गेंदबाज

नई दिल्ली :टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में इतिहास रच डाला। भारत की ओर से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने अपने 55वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कपिल देव ने ऐसा 50वें टेस्ट जबकि जवागल श्रीनाथ ने 54वें टेस्ट मैच में किया था। शमी ने इस मुकाम तक पहुंचने का क्रेडिट अपने पिता और भाई को दिया है।

सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान कहा कि वह जहां पहुंचे हैं, उसका सबसे ज्यादा क्रेडिट उनके पिता को जाता है। शमी ने कहा, मैं आज जहां भी हूं और जो भी हूं मुझे लगता है उसका सबसे ज्यादा क्रेडिट मेरे पिता को जाता है। क्योंकि मैं ऐसे क्षेत्र से हूं, जहां ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। पांच विकेट लेना काफी खास है, इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

अपनी सफलता के लिए मैं अपने पिता और भाई को क्रेडिट देना चाहूंगा। मेरे पिता और मेरे भाई ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं जहां हूं वह सिर्फ उनकी वजह से हूं।

शमी ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 197 रनों पर सिमट गई। शमी ने एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, टेम्बा बवुमा, वियान मुल्डर और कगीसो रबाडा का विकेट लिया। शमी ने इस मैच के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। यह छठा मौका था, जब शमी ने एक पारी में पांच विकेट झटके हैं।