मुंबई। अपने फैशन सेंस से सुर्खियों में बने रहने वाली उर्फी जावेद के नए लुक ने सबको हैरान कर दिया है। अपने नई लुक में उर्फी बहुत अलग नजर आ रही है। इसमें वह आइब्रो के बिना गुलाबी रंग के बालों के साथ काली ड्रेस पहनी हुई है।
उर्फी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं और लोग उसकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- चुड़ैल। एक ने लिखा- यही इसका असली रूप है। वहीं एक ने कमेंट किया- मैं तो एक मिनट के लिए डर ही गई थी। Annabelle भी अच्छी है उर्फी से, लोग ये सब कहकर उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, ये वीडियो उर्फी के नए फोटोशूट का है। जिसमें उन्होंने अपनी आईब्रोज को भी डाई किया है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर उन लोगों के लिए गुस्सा जाहिर किया था जो बिना इजाजत तस्वीरें क्लिक करते हैं। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलिवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट्ट से कॉन्टेक्ट किया है और उन्हें शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खार पुलिस ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से संपर्क किया और कहा कि उन्हें अगर फोटोग्राफर के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दर्ज करनी है तो करा दें पुलिस मामले की जांच करेगी। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उनके इमारत के सामने वाली इमारत की छत पर खड़े होकर दो लोग उनका फोटो निकाल रहे थे उस समय आलिया अपने बेडरूम में थी। जिसके पुलिल ने आलिया भट्ट को संपर्क किया और उन्हें कहा की वो लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायें।
पुलिस ने बताया की आलिया ने पुलिस को कहा की उनकी PR टिम उन संस्था के संपर्क में है जो लोग फोटो निकालने के लिए दूसरी इमारत के छत पर खड़े थे। बता दें कि आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था की क्या यह मजाक है? मैं अपने लिविंग रूम में दोपहर को आराम से बैठी हुई थी,तब मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है। जब मैंने ऊपर देखा तो पड़ोस की बिल्डिंग से दो लोग मेरे फोटो ले रहे थे। यह कौनसी दुनिया है, जहां यह जायज है और इसकी अनुमति है? यह किसी के निजी जीवन पर आक्रमण है। एक लाइन होती है, जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए लेकिन आपने आज सारी हदें पार कर दी हैं।
सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 20 फरवरी से 26 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर…
हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म में डायना पेंटी और नुसरत भरूचा ने फीमेल लीड रोल्स निभाये हैं। बता दें की सेल्फी’ पृथ्वीराज सुकुमार की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है।
दूसरी तरफ भारतीय सिनेमा में दिवंगत एक्टर ओमपुरी को चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। और यह होगा निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म ‘खेला होबे’ के जरिए। बता दें की इस फिल्म ‘खेला होबे’ का टाइटल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी नारे से प्रेरित है। तो वहीं बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘अफवाह’ रिलीज होने जा रही है। यह पहली बार है, जब नवाज और भूमि पर्दे पर एक साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है, जबकि अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार निर्माता हैं।
कन्नड़ में होगी महा भिड़ंत
इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की दस फिल्मों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। इनमें फिल्म ‘जूलिएट 2: बिहाइंड द डार्क डोर’, ‘गोवली’, ‘साऊथ इंडियन हीरो’, विधि (आर्टिकल) 370′, ‘कैम्पस क्रंथी’, ‘पआलार’, ‘संभ्रमा’, ‘मैरी’, ‘1975’ और ‘अस्थिर’ फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी।
तेलुगु में होगा घमासान
इस हफ्ते तेलुगू भाषा की पांच फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। जिसमें, ‘टैक्सी’, ‘मिस्टर किंग’, ‘लास्ट पेग’, ‘1992’, ‘पुली’ ये सभी फिल्में है जो एक साथ रिलीज होंगी।
मलयालम में होगी टक्कर
इस हफ्ते मलयालम बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता मलयालम दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल, मराठी भाषी फिल्म ‘ओह माय डार्लिंग’, ‘प्राणाया विलासम’, ‘संथोशेम’, ‘पल्लिमानी’, ‘लास्ट पेग’ और ‘न्तिक्काक्काक्कोरू प्रेमोंदार्नन’ रिलीज होने जा रही हैं।
तमिल में रिलीज होंगी ये फिल्में
तमिल भाषा की बात करें तो इसमें चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें ‘अगिलन’, ‘बॉर्डर’, ‘लास्ट पेग’ और ‘कुत्त्रम पोरुन्थल’ फिल्में शामिल हैं।
हॉलीवुड में रिलीज होगी ये फिल्में
हॉलीवुड में इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जिसमें ‘कोकीन बियर’, ‘मिस्सिंग; सर्चिंग 2’ और ‘मर्लोवे’ एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
गुजराती, मराठी और पंजाबी में टक्कर
मराठी भाषा की बात करें तो इसमें एक फिल्म ‘डेट भेट’ रिलीज होगी। गुजरती में भी एक फिल्म ‘चल मन जीतवा जाइए 2’। वहीं, पंजाबी में भी एक फिल्म ‘जी वाइफ जी’ रिलीज होगी।
मुंबई ।Priya Prakash Varrier Viral Video प्रिया प्रकाश वारियर का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। वायरल वीडियो में प्रिया अपने दोस्त Sinu Sidharth के साथ नजर आ रहे हैं, जिन्हें प्रिया किस करने की कोशिश कर रही है। हालांकि ये किस पूरी नहीं होती है और प्रिया उदास हो जाती हैं। प्रिया का यह वीडियो फिर से खूब वायरल हो रहा है।
Priya Prakash Varrier Viral Video आपको बता दे कि यह वीडियो तीन साल पुराना है। इस वीडियो को प्रिया ने खुद शेयर किया था। प्रिया एक मलयाली एक्ट्रेस है और अपनी Oru Adaar Love के एक सीन के चलते रातोंरात फेमस हो गई है।
प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्मों की नवोदित अभिनेत्री है। प्रिया ने मलयाली के साथ साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। 2023 में प्रिया यारियां 2 में नजर आने वाली है।
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) – नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई कठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज – रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस (हिंदी)
मोस्ट वर्सटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
श्रेष्ठ टेलीविजन सीरीज – अनुपमा( anupama)
टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – फ़ना (इश्क में मरजावां) के लिए ज़ैन इमाम
टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेजस्वी प्रकाश (नागिन)
फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023: रेखा
दादा साहेब फाल्के सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार
बता दें, दादा साहेब फाल्के सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। फिल्म समारोह निदेशालय ने बीती रात वर्ष 2023 के विजेताओं की सूची की घोषणा की। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 समारोह मुंबई में हुआ।
मुंबई। अपनी बोल्ड अदाओं के चलते रातों रात मशहूर हुई विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर(priya prakash warrior) ने एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दिया है। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर अपलोड की है। इनस्वीरों में प्रिया प्रकाश काफी सिजलिंग (sizzling) नजर आ रही हैं। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
उनकी इस तस्वीर को लेकर एक प्रशंसक ने लिखा है ‘आपकी ये अदाएं मार डालेंगी।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, ‘कोई तो बचा लो’। वहीं एक यूजर ने लिखा- आप कमाल लग रही हो। उनकी इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वरियर एक मलयालम अभिनेत्री है। जो देश में रातोंरात सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गई। इनकी प्रसिद्ध होने का कारण एक मलयाली फिल्म में एक गीत का 10 सेकंड की क्लिप है। जो सोशल मीडिया पर खूब चला और ये लोकप्रिय हो गई। यह वीडियो मलयालम फिल्म ओरु अदार लव का है। जिसमें ये बीच में लगभग 10 सेकंड दिखाई देती है, जिसमें अपनी भौंहों और आँखों से इशारा करती है। इसके बाद यह गीत पूरे देशभर में बहुत देखा गया है।
तेलुगू इंडस्ट्री में प्रिया का डेब्यू
बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रिया प्रकाश तेलुगू फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो जमकर शेयर किया गया था जिसमें प्रिया दौड़ते हुए आकर नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं और तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। दरअसल प्रिया इस वीडियो में अपना संतुलन खोकर गिरती दिखाई पड़ीं।
Raquel Welch Death : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और इंटरनेशनल सेक्स सिंबल Raquel Welch का निधन हो गया है. वो 82 साल की थीं. बुधवार को एक्ट्रेस के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की थी. मैनेजर स्टीव साउएर ने बताया कि ‘Raquel Welch बीमारी के बाद आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गई हैं. वह काफी समय से बीमार थीं।
उन्होंने आगे कहा, उनका करियर 50 सालों तक चला. इस दौरान उन्होंने 30 फिल्मों और 50 टीवी शोज में काम किया। साथ ही कई प्रोजेक्ट्स में स्पेशल अपीयरेंस भी की. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुकी Raquel Welch हालिया समय में विग्स की सफल लाइंस से जुड़ी हुई थीं. वो अपने पीछे अपने दो बच्चों- बेटे डेमन वेल्च और बेटी टहनी वेल्च दोनों चाँद को छोड़ गई हैं।
1960 मे शुरू किया था करियर
रैक्वेल के परिवार की बात करें तो उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा डेमन वेल्च और दूसरी बेटी टहनी वेल्च है। रैक्वेल ने अपना करियर साल 1960 में हॉलीवुड में डेब्यू की थी। लेकिन उन्हें पहचान साल 1966 में आई ‘फैंटास्टिक वोयाज’ (fantastic voyage)और ‘वन मिलियन इयर्स बी.सी.’ फिल्मों से मिली थी। इन फिल्मों में रैक्वेल ने अपनी ऐसी अभिनय शैली का प्रदर्शन किया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। इन फिल्मों के बाद रैक्वेल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1973 में आई फिल्म ‘द थ्री मास्कीटियर्स’ के लिए रैक्वेल को हॉलीवुड के सब प्रतिष्ठित अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब से नवाजा गया था।
इस फिल्म से मिला ‘सेक्स बॉम्ब’ का खिताब
‘वन मिलियन इयर्स बी.सी.’ में रैक्वेल ने अपनी फिगर को फ्लॉन्ट किया था, जिसके कारण उन्हें सेक्स सिंबल और सेक्स बॉम्ब का नाम मिला था। इसके चलते रैक्वेल को कई बोल्ड किरदारों के ऑफर मिले थे। उनकी मशहूर फिल्मों की बात करें तो रैक्वेल ने ‘100 राइफल्स’, ‘द प्रिंस एंड द पॉपर’, ‘चेयरमैन ऑफ द बोर्ड’ और ‘लीगली ब्लॉन्ड’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था।
फिल्म के हिट होने के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की करियर की गाड़ी भी चल निकली. दबंग के बाद सोनाक्षी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की उम्र में लगभग डबल फिगर का अंतर है. डेब्यू के समय सोनाक्षी सिन्हा महज 25 साल की थीं. वहीं सलमान खान 45 के पार हो चुके थे. दोनों की उम्र के बीच लगभग दोगुना अंतर है.
सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब
इसको लेकर सलमान खान से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी इसका मजेदार जवाब दिया था. सलमान खान से फिल्म के रिलीज के बाद सोनाक्षी के साथ उनके ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर बात की गई. साथ ही सलमान खान से पूछा गया कि लगभग आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करना कितना सहज रहा है. इस पर सलमान खान ने कहा था कि ये सच है मैं बचपन से ही सोनाक्षी सिन्हा को जानता हूं.
शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने के कारण सोनाक्षी 17-18 साल की उम्र से ही परिवार के टच में रही हैं. सलमान खान ने कहा था कि जब सोनाक्षी 17 साल की थीं तो मुझे सलमान अंकल बुलाया करती थीं. सलमान खान ने कहा कि ‘सोनाक्षी को अब समझ नहीं आता कि वे मुझे क्या कहकर बुलाएं. मैं हीरोइन्स की उम्र के अंतर के बारे में जरूर सोचता हूं. यही कारण है कि लंबे समय से मैंने करीना कपूर के साथ काम नहीं किया है. इन बच्चों को मैंने बचपन से देखा है. करीना कपूर को 9 साल की उम्र मैं देखता आ रहा हूं’.
इसलिए नहीं करते अपनी उम्र की हीरोइन्स के साथ काम
सलमान खान से जब पूछा गया कि आप अपनी उम्र की हीरोइन्स के साथ काम क्यों नहीं करते? इस पर सलमान खान ने कहा कि ये हमेशा ही बेहतर होता है कि इंडस्ट्री में नए चेहरे आएं. मुझे माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने से कोई परहेज नहीं हैं. लेकिन फिल्में ऐसे नहीं चलतीं. प्रोड्यूसर्स हमें एक साथ काम का ऑफर नहीं देते. शायद उन्हें फिल्म के नहीं चलने का खतरा भी सताता है. इंडस्ट्री में ज्यादातर हीरो खुद प्रोड्यूसर बन गए हैं. मैं इस सब के बारे में अब ज्यादा नहीं सोचता.
Naiyo Lagda: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब फिल्म से पहला गाना ‘नैयो लगदा’ सामने आ गया। फैंस इस गाने की रिलीज का तबसे वेट कर रहे थे जबसे फिल्म के गाने का टीजर सामने आया था। गाने का टीजर आते ही छा गया था। यह एक रोमांटिक गाना है और वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान के फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं है।
किसी का भाई किसी की जान’ के मेकर्स ने बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में गाने को रिलीज किया और सलमान खान और बिग बॉस दोनों के फैन्स ने गाने का लुत्फ शो के दौरान उठाया।
इस गाने का कंपोजीशन हिमेश रेशमिया ने किया है, गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांस दिखाया जा रहा है। सलमान खान की कई फिल्मों के सुपरहिट गानों को हिमेश रेशमिया ने ही कंपोज किया है जिसमें तेरे नाम का सुपरहिट म्यूजिक एल्बम भी शामिल है। लेह-लद्दाख की खूबसूरत घाटियों में फिल्माया ये रोमांटिक गाना हर किसी के दिल को छू रहा है। वहीं गाने में सलमान खान लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
यहां देखिए पूरा गाना-
इस गाने को शब्बीर अहमद और कमाल खान ने लिखा है। वहीं गाने पलक मुच्छल ने गाया है।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर अहम रोल में हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Javed Khan Amrohi passed away : बॉलीवुड में फिल्म ‘लगान’ समेत कई हिट फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता जावेद खान अमरोही (Javed Khan Amrohi) का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। करीब 150 फिल्मों में काम कर चुके जावेद खान अमरोही ने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाए थे। एक्टर जावेद खान के मौत की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
अभिनेता जावेद खान को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनके अभिनय को ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी काफी सराहा गया था
जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग के अलावा कैमियो रोल भी प्ले किया था। हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।
Uorfi Javed Clothes : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Social media sensation Urfi Javed) को आज की डेट में कौन नहीं जानता है. उर्फी भले ही इंडस्ट्री में एक्टिंग करने के लिए आई थीं, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से नहीं बल्कि अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से खुद का नाम कमाया है. उन्हें अक्सर रिवीलिंग ड्रेसेस में स्पॉट किया जाता है. इसके लिए एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन अब लगता है कि अब एक्ट्रेस की रिवीलिंग ड्रेस पहनना मजबूरी भी बन गई है
उर्फी जावेद को कपड़ों से हुई एलर्जी
जी हां, खुद उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बॉडी में हुई रैशेज को दिखाया है. उनके हाथ और पैर में बहुत रैशेज हो गए हैं, जिससे उर्फी बहुत परेशान हैं. उर्फी जावेद ने कहा कि कपड़ों से उनकी बॉडी को एलर्जी है. अगर वह फुल कपड़े या फिर वुलन कपड़े पहनती हैं तो उन्हें रैशेज हो जाते हैं. उर्फी ने कहा कि इसीलिए मैं कपड़े नहीं पहनती हूं, क्योंकि मुझे सीरियस कंडीशन है. जब मैं कपड़े पहनती हूं तो मेरी बॉडी रिएक्ट करती है.
उर्फी जावेद को अपने कपड़ों से मिला फेम
उर्फी जावेद कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, जिसमें ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेहद’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां ‘बिग बॉस ओटीटी’ में मिली. शो में वह कम समय के लिए टिक पाईं, लेकिन जितने दिन भी रहीं उन्होंने अपने अनोखे फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा. अपने कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उर्फी कभी रुकी नहीं बल्कि आए दिन अपने अतरंगी ड्रेसिंग से लोगों को हैरान किया. आज कई सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ भी करते हैं.
शाह रुख खान की फिल्म पठान के शोरशराबे के बीच शुक्रवार को दो हिंदी और द अंग्रेजी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। हालांकि, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा आज बड़े पर्दे पर आने वाली थी, मगर पठान की रफ्तार को देखते हुए इसकी रिलीज एक हफ्ता आगे खिसका दी गयी है
यह भी संयोग है कि अपने रोमांटिक किरदारों के लिए मशहूर शाह रुख खान पठान में जमकर एक्शन कर रहे हैं। मगर, इस वेलेंटाइन डे के मौके पर उनके फैंस को किंग खान की रोमांटिक साइड भी देखने को मिलेगी, क्योंकि सिनेमाघरों में उनकी आइकॉनिक फिल्म डीडीएलजे फिर रिलीज की जा रही है।
पीवीआर में होगा वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल
पीवीआर सिनेमाज में 10 से 16 फरवरी तक वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर के 25 पीवीआर सिनेमाज में बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल भाषाओं की कुछ चुनिंदा रोमांटिक फिल्में रिलीज की जा रही हैं।
इन फिल्मों में अंग्रेजी फिल्म टाइटैनिक 3डी, हिंदी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, तमाशा, जब वी मेट, अंग्रेजी फिल्म टिकट टु पैराडाइज, मराठी फिल्म वेड, तेलुगु फिल्म गीत गोविंदम, तमिल फिल्म विन्नाईठांडी वारुवाया, मलयालम फिल्म ह्रदयम, कन्नड़ फिल्म गुगली और गुजराती फिल्म लव नी भावई शामिल हैं।
ये फिल्में भी हुईं रिलीज
वेलेंटाइन डे फिल्म फेस्टिवल के अलावा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ, स्टीवन स्पीलबर्ग की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म द फेबेलमैंस और टॉम हैंक्स स्टारर अ मैन कॉल्ड ओट्टो भी रिलीज हुई हैं।
द टेनेंट
सुश्रुत जैन निर्देशित द टेनेंट भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शमिता शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। यह समाज के पाखंड को दिखाने वाली फिल्म है।
द फेबेलमैंस
यह विश्व सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग की बायोपिक फिल्म है, जिसमें उनके फिल्मों की तरफ आकर्षित होने की कहानी दिखायी गयी है। हालांकि, यह कहानी स्पीलबर्ग के किशोरवय तक ही सीमित है।
अ मैन कॉल्ड ओट्टो
यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें टॉम हैंक्स टाइटल रोल में हैं। अमेरिका में फिल्म पिछले साल रिलीज हो चुकी है। कहानी एक अकेले 63 साल के बुजुर्ग की है, जो अपनी पत्नी को खोने के बाद आत्महत्या की कोशिश करता है।
Ekta Kapoor ALT Balaji : बॉलीवुड की पॉपुलर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने फैंस को जोरदार झटका दिया है. एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.
एकता कपूर ने आज 10 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर कर ऑल्ट बालाजी की मैनेजमेंट टीम में बड़े बदलाव किए हैं. एकता कपूर ने प्रमुख पद छोड़ते हुए नए चीफ बिजनेस ऑफिसर के नाम की भी घोषणा की है. उन्होंने बताया अब ऑल्ट बालाजी के चीफ बिजनेस ऑफिसर का कॉर्यभार विवेक कोका संभालेंगे.
आपको बता दें, ऑल्ट बालाजी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने यूनीक कंटेंटे के लिए जाना जाता है. इसपर बैक टू बैक बोल्ड वेब सीरीज रिलीज हुई थीं. फिर पिछले साल कंगना रनौत का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप भी स्ट्रीम हुआ था. ऑल्ट बालाजी का पिछले दो-तीन सालों में काफी डाउनफॉल देखने को मिला है.
राजस्थान। Kiara-Sidharth Wedding : शादी के लिए मंडप सज चुका है कियारा के हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। अब बस हर किसी को उस पल का इंतजार है। जब बॉलीवुड के लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शाही अंदाज में सात फेरे लेकर दुल्हन-दूल्हा बनेंगे। दोनों 7 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।
4 फरवरी से मेहमानों ने जैसलमेर पहुंचना शुरू कर दिया था। वहीं 5 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा भी अपने-अपने परिवार के साथ सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचे। सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 6 फरवरी को संगीत और हल्दी की रस्म हुई, वहीं 7 फरवरी को 3 बजे शादी होगी। करण जौहर, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, मीरा राजपूत, कपल की फैमिली पहुंच चुके है।
Urfi Javed Bold: उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने खतरनाक एक्सपेरिमेंट के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह टॉपलेस हैं। उन्होंने टॉप एरिया कवर करने के लिए दो हाथ लगा रखे हैं। इस वीडियो पर उर्फी को जमकर ट्रो किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग उनकी क्रिएटिविटी पर हैरत भी जता रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, उर्फी जावेद पहले भी आउटफिट्स के साथ बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स करती रही हैं। वैसे कैप्शन में उर्फी ने हिंट भी दे दी है कि ये हाथ किसके हैं।
पता चल गया किसके थे हाथ
उर्फी जावेद ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बॉडी को कपड़ों के बजाय हाथों से कवर किया है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, हेल्पिंग हैंड्स। साथ में हेल्प करने वाले को क्रेडिट भी दिया है। यह नाम है श्वेता श्री। जो शायद उर्फी की दोस्त हैं। श्वेता ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ लगाए हैं और वीडियो शेयर होने से पहले हिंट किया है कि कुछ क्रेजी आने वाला है। इस एक्सपेरिमेंट पर उर्फी को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं।
कुछ लोगों ने की तरफदारी
एक फॉलोअर का कमेंट है शरम कर लो कुछ। एक और कमेंट है, कोई कुछ भी बोले आप उसपे फोकस मत करना लोगों का काम ही होता है बोलना। एक और ने लिखा है, उनकी बॉडी है वो चाहे कुछ भी करे अपनी बॉडी के साथ उनको प्रॉब्लम नहीं है तो आप लोग क्यों इतने गंदे कमेंट्स करते हो।
बताया था क्यों करती हैं ये सब
उर्फी पहले बता चुकी हैं कि ऐसे पोस्ट्स डालना उनका पैसे कमाने का जरिया है। हालांकि अपने इन एक्सपेरिमेंट्स की वजह से वह हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने की बात पर उर्फी ने हाल ही में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में रेप करने वाले नहीं पकड़े जा रहे और वह क्या पहनती हैं क्या नहीं पहनती इसको लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है।
बिग बॉस 6 की विनर और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि हादसे में वो बाल-बाल बची गईं। इस दौरान उनके साथ उनके स्टाफ मेंबर्स भी मौजूद थे। दरअसल हुआ ये कि वो अपनी कार से शनीवार को मीरा रोड स्थित एक फिल्म स्टूडियो जा रही थी। इस दौरान एक स्कूल बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि यह टक्कर काफी जबरदस्त थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ने एक्सिडेंट के बाद बस ड्राइवर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया है। उनका कहना है कि यह एक दुर्घटना थी। फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं ठीक हूं। हालांकि कश्मीरिया पुलिस ने स्कूल बस के ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है।
‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली असली पहचान
उर्वशी ने अपना करियर बहुत छोटी उम्र में रही शुरू कर दिया था। उन्होंने 6 साल की उम्र में ऐड में काम किया था। इसके बाद वो टीवी सीरियल ‘देख भाई देख’ में नजर आईं थी। यूं तो उर्वशी ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल में कौमोलिका के रोल से मिली। इस बाद उन्होंने ‘घर एक मंदिर’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘कहीं तो होगा’, ‘घर एक मंदिर’, ‘कहानी तेरी मेरी’, ‘बेताब दिल की तमन्ना है’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’ जैसे टीवी शोज में काम किया है।
बॉलीवुड में एक्टिंग से ज्यादा रिवीलिंग कपड़ों की वजह से अनन्या पांडे (Ananya Panday) सुर्खियों में रहती हैं.आए दिन एक्ट्रेस कैमरे के सामने ऐसी-ऐसी ड्रेसेज पहनकर आ जाती हैं कि फोटोज देखकर फैंस का मन डोल जाता है. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बंद कमरे में मोनोकिनी पहनकर ऐसा फोटोशूट करवाया है कि तस्वीरें इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं।
एक्ट्रेस ने ये बोल्ड फोटोशूट बंद कमरे में करवाया है।इन फोटोज में अनन्या (Ananya Panday) ना केवल कैमरे के सामने परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं बल्कि कैमरे के सामने ऐसा जादू चलाया कि तस्वीरें फैंस ( fains)की रातों की नींद उड़ा रही हैं।
अनन्या ने एंट्री की है तब से अदाकारी से ज्यादा उनकी बोल्डनेस ( boldness) चर्चे
बता दे अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। फिल्मों में जब से अनन्या ने एंट्री की है तब से अदाकारी से ज्यादा उनकी बोल्डनेस( boldness) के चर्चे रहते हैं। यहां तक कि दीपिका पादुकोण के संग आईं फिल्म ‘गहराइयां’ में अनन्या ने अपने को-एक्टर के साथ इतने ज्यादा हॉट सीन्स दिए कि उनके चर्चे खूब हुए।
urfi javed bold look : जब बात आती है फैशन की तो सबसे पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम ही दिमाग में आता है्. वो अपने स्टाइल से सामने वाले को हैरान करने में माहिर हैं. एक बार फिर उर्फी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. नई तस्वीरों में उर्फी फॉयल पेपर ड्रेस में दिख रही हैं।
उर्फी जावेद की नई तस्वीरों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. कह सकते हैं कि उर्फी ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है।उन्होंने इस बार ना तो बोरी ना पत्थर का इस्तेमाल किया है. बल्कि उर्फी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बदन पर फॉयल पेपर लगाए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक के बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं. हर फोटो में उर्फी का अंदाज देख कोई भी उनका दीवाना बन सकता है। कुछ फैंस ने उनको इस तस्वीर में कमेंट करते हुए काजुकतली बता रहे है।
उर्फी हर तस्वीर में कैमरे को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उर्फी का बोल्ड और बिंदास रूप फैंस को खूब भा रहा है।उर्फी का हर एक लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है. हालांकि, इसका उर्फी पर कभी कोई असर नहीं हुआ।उर्फी कभी जूट के बोरे से ड्रेस बनाती हैं तो कभी पत्थर से और इस बार तो उन्होंने फॉयल पेपर से ही आउटफिट का काम ले लिया।
Pathaan Box Office Collection: शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आग लगा रखी है। ‘पठान’ का ओपनिंग बिजनेस और वीकेंड बिजनेस तो धमाकेदार रहा है, इसके साथ ही किंग खान की मूवी ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। वहीं, अब खुद शाह रुख ने ‘पठान’ के कलेक्शन का खुलासा किया है।
ट्विटर पर शाह रुख से फैन ने पूछा कलेक्शन
शाह रुख खान ने हाल ही ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सारे सवाल किए। वहीं, ‘पठान’ एक्टर ने भी हर सवाल का जवाब खुलकर दिया। इसी सेशन में एक फैन ने सीधे तौर पर शाह रुख फिल्म की कमाई को लेकर सवाल पूछ लिया। फैन ने ट्विटर पर शाह रुख को टैग करते हुए लिखा, ‘पठान का रियल कलेक्शन कितना है शाहरुख?’ शाह रुख ने सीधे तौर पर इसका जवाब ना देते हुए इसे थोड़ा घुमा कर अपने अंदाज में बताया।
शाह रुख ने बताया कितना है रियल कलेक्शन?
शाह रुख खान ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘5 हजार करोड़ लोगों का प्यार, 3 हजार करोड़ लोगों की तारीफें और 3250 करोड़ झप्पियां। 2 बिलियन लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई और यह गिनती अभी जारी है। वैसे तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?’ शाह रुख के इस जवाब पर फैंस फिदा नजर आए। एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पठान’ ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड
शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ की फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी विवाद देखने के मिला था। ये विवाद उस वक्त से शुरू हुआ था, जब दीपिका और शाह रुख पर फिल्माया गया गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ था। गाने में दीपिका के बिकिनी के कलर को लेकर काफी बवाल मचा था। इसको लेकर ‘पठान’ को बॉयकॉट करने तक की मांग की गई थी। खैर, इन सभी बातों का ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।
Urfi Javed Latest Look Video : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद हर दिन घर से ये सोचकर निकलती हैं कि फैंस को अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक से झटका देना है। हर बार वो अपने लुक से फैंस के होश उड़ाती हैं। अब तक उर्फी अपने लुक के साथ इतने सारे एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं कि फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। कांच से लेकर पाॅलीथीन, ब्लेड, बोरे तक से अपने लिए ड्रेस बना चुकी हैं। हालांकि उन्हें हर बार ही अपने लुक को लेकर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन उर्फी को इन सब बातों के जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने चाहने वालों के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से उर्फी का एक नया लुक सामने आया है। इस लुक ने कर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पीछे से पूरी खुली ड्रेस पहन आई कैमरे के सामने
उर्फी जावेद का एक नया वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में उर्फी का नया लुक देख फिर से फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि उर्फी ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उर्फी की ये ड्रेस फ्रंट से लेकर बैक तक काफी बोल्ड है। इनकी ये फ्राॅक स्टाइल ड्रेस फ्रंट से काफी ओपन हैं। वहीं ये ड्रेस बैक से पूरी खुली हुई है और डोरियों के सहारे टिकी है। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने हाई बन बनाया है। इसके साथ ही उनका लाइट मेकअप उन पर काफी सूट कर रहा है। वहीं उन्होंने अपनी इसी ड्रेस के कपड़े से अपने लिए फुटवियर बनाया है। उर्फी के इस बेबी डाॅल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। कमेंट कर यूजर्स उर्फी के इस बेबी डाॅल लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं। कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘आप पर ये ड्रेस सूट कर रहा है।’ तो दूसरा लिखता है, ‘आपकी मेहनत दिखती है, लेकिन आप अच्छी ड्रेस बनाया कीजिए।’