नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Rashii Khanna Photos: बैकलेस ड्रेस में राशी खन्ना की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीर

Rashii Khanna Photos: बैकलेस ड्रेस में राशी खन्ना की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीर

 Rashii Khanna Photos: राशी खन्ना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम समेत बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना खूब जलवा बिखेरा है.

राशी खन्ना अपनी स्टनिंग लुक के लिए भी जानी जाती है. वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर चर्चाओं में बनी रहती हैं. राशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देख फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.


इन तस्वीरों में राशी खन्ना थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. उनकी ये ड्रेस बैकलेस हैं, जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस लुक में राशी की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं, साथ ही वो बेहद कातिलाना स्माइल भी दे रही हैं, उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

राशी खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 10 फरवरी को रिलीज होने वाली विजय सेतुपति और शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है.

बिग-बी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान : अभिषेक बनेंगे पापा, ऐश्वर्या ने साड़ी के पल्ले से ढका बेबी बंप

बिग-बी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान : अभिषेक बनेंगे पापा, ऐश्वर्या ने साड़ी के पल्ले से ढका बेबी बंप

 मुंबई। बिग-बी के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अमिताभ बच्चन दूसरी बाबा दादा बनने जा रहे तो जय बच्चन दादी बनने जा रही है। वहीं अभिषेक व ऐश्वर्या राय बच्चन मम्मी-पापा बनेंगे। यह परिवार हमेशा लाईम लाइट में सुर्खियों में रहता है। अब जब ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरी बार मां बनने वाली है तो एक बार फिर यह परिवार लोगों के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। ऐश्वर्या सहित पूरे परिवार के निजी जीवन के बारे में जानने की लोगों की रुचि बनी रहती है। पब्लिक फिगर होने के कारण ये अदाकारा कड़ी कोशिश करने के बावजूद लाइमलाइट से बच नहीं पाती है। ऐसा ही तब भी हुआ था, जब ऐश पहली बार गर्भवती हुई थीं और उन्होंने सिर्फ अपनों के बीच गोद भराई का कार्यक्रम रखा था। हालांकि, यहां की भी तस्वीरें लीक हो ही गई थीं और लोगों को अदाकारा का खूबसूरत साड़ी लुक देखने को मिला था।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के दूसरी बार मां बनने की खबर के बीच गोद भराई किया गया है। गोद भराई के लिए एक्ट्रेस ने मेहंदी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिस पर फोटो भी जारी हुआ है। अदाकारा ने तो अपनी शादी में भी कोई फैंसी डिजाइनर साड़ी की जगह इसी तरह ही सिल्क मेड साड़ी पहनी थी। ऐसे में गोदभराई के लिए भी उनका इस ट्रेडिशनल ड्रेस को चुनना ज्यादा हैरानीभरा फैसला नहीं रहा।

गोल्डन थ्रेड वर्क वाली साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने जड़ाऊ गहने पहने थे। उन्होंने फुल मेकअप के साथ बालों को जूड़े में स्टाइल किया था। इसके ऊपर वह मोगरे के फूलों का गजरा लगाई हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बच्चन पूरे टाइम अपनी पत्नी संग खड़े नजर आए। वैसे ये भी नोटिस करने लायक था कि एक्टर ने ऐश्वर्या की साड़ी के रंग से मैच करते कलर का ही कुर्ता पहना था। ऐसे में गोद भराई के कार्यक्रम में भी ये जोड़ा कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 मुंबई। FAME ACTOR IS NO MORE : टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है. सीरियल में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके और कई मराठी और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar) का निधन हो गया है. सुनील ने 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील के जाने से उनके परिवार में मातम पसर गया है. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चे थे. अभिनेता के दोनों बच्चे उम्र में काफी छोटे हैं. एक्टर के अचानक यूं इस दुनिया से चले जाने से उनके फैंस भी काफी निराश हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील होलकर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें लिवर सोरायसिस था. जिसे लेकर वह लगातार डॉक्टर से कंसल्ट भी कर रहे थे. लेकिन, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और 13 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी दमदार हंसी और ठहाकों से सुनील ने दर्शकों को खूब हंसाया था.

सुनील होलकर आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम करते नजर आए थे. सुनील ड्रामा, फिल्म और टीवी सीरिल्स के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे. वह मनोरंजन जगत में 12 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव थे. ऐसे में उनके जाने से तारक मेहता में उन्हें देखने वाले दर्शक काफी निराश हैं. फेमस सीरियल में उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है.

पहले ही हो गया था मौत का एहसास!

लगता है सुनील होलकर को पहले ही इस बात का एहसास हो गया था कि उनके पास अब समय नहीं बचा है. उन्होंने अपने एक दोस्त से अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेट पर शेयर करने को कहा था. जिसमें उनका कहना था कि ये उनका ‘आखिरी पोस्ट’ है. सुनील ने कई सालों तक अशोक हाथ की चौरंगा नाट्य संस्था में भी काम किया था. अब एक्टर का आखिरी मैसेज चर्चा में है, जिसे लेकर उनके परिजन और दोस्त काफी दु:खी हैं.

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज होगी पूछताछ

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज होगी पूछताछ

 मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके बोल्ड आउटफिट के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब उर्फी जावेद को चित्रा वाघ की शिकायत के बाद शनिवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी को आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। महाराष्ट्र बीजेपी की नेत्री चित्रा किशोर वाघ की शिकायत के पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद यह नोटिस भेजा है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इधर उर्फी जावेद ने भी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। उर्फी ने भाजपा नेत्री पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

उर्फी जावेद के वकील नितिन सतपुते ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A)(B), 504, 506, 506(ii) के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से अपनी क्लाइंट, मॉडल/एक्ट्रेस उर्फी जावेद को आपराधिक धमकी देने के लिए चित्रा वाघ के खिलाफ आईपीसी के साथ-साथ सीआरपीसी की धारा 149 और 107 के तहत निवारक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।

उर्फी के वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की कॉपी महिला आयोग में मेल भी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से अनुरोध किया वह भी इस मामले में एक्शन लें।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिली नई बावरी, फिर गुलजार होगा गोकुलधाम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिली नई बावरी, फिर गुलजार होगा गोकुलधाम

 मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिये खुशखबरी है। शो में बावरी की वापसी हो रही है जो बाघा की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती है। तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी नवीना वाडेकर को शो में ला रहे हैं। नवीना शो में बाघा की बावरी बनकर आ रही हैं।

नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, ‘मैं इस किरदार के लिए किसी नए और मासूम चेहरे की तलाश में था। हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना प्यार और सहयोग देंगे।’

 
राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो

 मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी रचा ली है। दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वह काफी दिनों से के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में राखी सावंत ट्रेडिशनल वेयर में नजर आ रही हैं। राखी व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं और एक्ट्रेस ने माथे पर दुपट्टा डाल रखा है।

वहीं आदिल ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिख रहे हैं। राखी सावंत की तीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली फोटो में राखी और आदिल गले में वरमाला पहने हाथ में शादी का सर्टिफिकेट पकड़े खड़े हैं। दूसरी फोटो में राखी डॉक्युमेंट पर साइन करते नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी का सर्टिफिकेट है। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। लेकिन शादी की तारीख 29 मई 2022 लिखी हुई है। इससे पता लगता है कि राखी ने साल 2022 में ही आदिल से शादी कर ली थी।

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने फिर बोल्डनेस से बिखेरा जलवा, फैंस को भी बनाया दीवाना

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने फिर बोल्डनेस से बिखेरा जलवा, फैंस को भी बनाया दीवाना

 मनोरजन डेस्क : Monalisa Bold Look : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Hot Photos) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सबसे बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तक कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ हिट फिल्में (Superhit Bhojpuri Films) दी हैं और इन फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ बोल्ड सीन के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, आज भी वो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती दिख जाती हैं. उनकी ये फोटोज फैंस को दीवाना बनाती हैं.

Monalisa Bold Look : मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन हॉट फोटोशूट शेयर करती दिखा जाती हैं. मोनालिसा 40 की उम्र में भी अपनी बोल्डनेस के जरिए बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड क्वीन कहा जाता है.

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने फिल्मों बोल्ड सीन्स के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं. मोनालिसा की भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो वो पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे एक्टर्स के साथ फिल्में कर चुकी हैं.

Monalisa Bold Look : वहीं, अब वो भले ही फिल्मों में नजर ना आ रही हों लेकिन अपने बोल्ड लुक से ये हसीना हमेशा ही छाई रहती है. अब एक बार फिर ब्लैक बिकिनी में अपने हुस्न के जलवे ये खूब बिखेरती दिखी हैं. मोनालिसा बिकिनी में भी अपना हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं और अपने फैंस को दीवाना बना चुकी हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी सेक्सी इंस्टा रील्स भी ट्रेंड करती दिखाई दे जाती हैं.

MX Player पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज उड़ा देंगे आपके होश,इंटीमेट सीन्स देखकर छूट जाएंगे पसीने…

MX Player पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज उड़ा देंगे आपके होश,इंटीमेट सीन्स देखकर छूट जाएंगे पसीने…

 मनोरंजन डेस्क । बीते कुछ साल में ज्यादातर लोगों ने ओटीटी की ओर रुख किया है. यहां तक कि अब कई दिग्गज सितारे भी वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बात ये भी है कि ओटीटी पर ऐसा कंटेंट भरा हुआ है जो आप परिवार के साथ बैठकर तो बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं. इसकी वजह भर-भरकर वेब सीरीज में बोल्ड कंटेंट का तड़का लगाना है. वैसे तो कई ऑनलाइन साइट पर आपको इस तरह से बोल्ड कंटेट देखने को मिल जाएंगे. लेकिन आज हम आपको MX Player पर मौजूद उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंटीमेट सीन्स की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं.

बेहद बोल्ड है ‘हैलो मिनी’

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ‘हैलो मिनी’ का. इस वेब सीरीज की कहानी तो अच्छी है लेकिन बोल्डनेस के मामले में ये वेब सीरीज किसी से पीछे नहीं है.

‘पेइंग गेस्ट’ में भी परोसा गया सब कुछ

एमएक्स प्लेयर पर ‘पेइंग गेस्ट’ नाम की वेब सीरीज भी है. ये वेब सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें भी जबरदस्त बोल्ड सीन्स हैं.

‘मोंटू पायलट’ भी है शामिल

‘मोंटू पायलट’ वेब सीरीज भी बोल्ड कंटेट की वजह से सुर्खियों में है. ये बंगाली भाषा में है जिसमें बोल्ड सीन्स का भी तड़का लगाया गया है.

‘बुलेट्स’ भी है काफी हॉट

करिश्मा तन्ना हाल ही में शादी के बंधन में बंधी. करिश्मा और सनी लियोनी से सजी ‘बुलेट्स’ वेब सीरीज भी काफी बोल्ड है.

‘डैमेज्ड’ भी देखें अकेले

‘डैमेज्ड’ वेब सीरीज में अमृता खंविकर और करीम हाजी लीड रोल में है. इस वेब सीरीज में सस्पेंस तो भरपूर है साथ ही बोल्ड सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

Uorfi Javed Clothes : छोटे ड्रेस पहनने को मजबूर है उर्फी ! बताई यह वजह

Uorfi Javed Clothes : छोटे ड्रेस पहनने को मजबूर है उर्फी ! बताई यह वजह

 Uorfi Javed Clothes : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Social media sensation Urfi Javed) को आज की डेट में कौन नहीं जानता है. उर्फी भले ही इंडस्ट्री में एक्टिंग करने के लिए आई थीं, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से नहीं बल्कि अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से खुद का नाम कमाया है. उन्हें अक्सर रिवीलिंग ड्रेसेस में स्पॉट किया जाता है. इसके लिए एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन अब लगता है कि अब एक्ट्रेस की रिवीलिंग ड्रेस पहनना मजबूरी भी बन गई है।

उर्फी जावेद को कपड़ों से हुई एलर्जी

जी हां, खुद उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बॉडी में हुई रैशेज को दिखाया है. उनके हाथ और पैर में बहुत रैशेज हो गए हैं, जिससे उर्फी बहुत परेशान हैं. उर्फी जावेद ने कहा कि कपड़ों से उनकी बॉडी को एलर्जी है. अगर वह फुल कपड़े या फिर वुलन कपड़े पहनती हैं तो उन्हें रैशेज हो जाते हैं. उर्फी ने कहा कि इसीलिए मैं कपड़े नहीं पहनती हूं, क्योंकि मुझे सीरियस कंडीशन है. जब मैं कपड़े पहनती हूं तो मेरी बॉडी रिएक्ट करती है.

 

उर्फी जावेद को अपने कपड़ों से मिला फेम

उर्फी जावेद कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, जिसमें ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेहद’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां ‘बिग बॉस ओटीटी’ में मिली. शो में वह कम समय के लिए टिक पाईं, लेकिन जितने दिन भी रहीं उन्होंने अपने अनोखे फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा. अपने कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उर्फी कभी रुकी नहीं बल्कि आए दिन अपने अतरंगी ड्रेसिंग से लोगों को हैरान किया. आज कई सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ भी करते हैं.

Nikki Tamboli : ठंड में निक्की तंबोली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, न्यू लुक में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर, देखें तस्वीर

Nikki Tamboli : ठंड में निक्की तंबोली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, न्यू लुक में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर, देखें तस्वीर

 मनोरंजन डेस्क :  बिग बॅास फेम निक्की तंबोली एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। निक्की तंबोली का यही अंदाज फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है कि वह हर दफा अपनी बोल्ड अदा दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी निक्की तंबोली ने अपनी सबसे खूबसूरत हॅाट तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं।

जहां पर वह लहंगा पहनकर अपना देसी स्टाइल दिखा रही हैं। लहंगे में निक्की तंबोली ने अपना सेक्सी फिगर दिखाया है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट की स्टनिंग तस्वीरें निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वर्क किए गए लहंगे में निक्की तंबोली काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही हैं। अपने कानों में उन्होंने हैवी ईयररिंग्स और सटल मेकअप के साथ खुद के पूरे लुक को निक्की तंबोली ने इस तरह पूरा किया है। फैंस अक्सर इस बात से हैरान रहते हैं कि आखिरकार निक्की तंबोली खुद को कैसे मेंटेन रखती हैं।

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

Nikki Tamboli Bold Photoshoot : निक्की तंबोली अपने परफेक्ट फिगर को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसके लिए काफी कड़ी डाइट निक्की फॅालो करती हैं। रात को सोने से पहले निक्की तंबोली ग्रीन टी जरूर पीती हैं। निक्की ने यह खुद कहा है कि ग्रीन टी पीना उनकी सोने से पहले वाली आदत का हिस्सा बन गई है। निक्की सही डाइट के साथ फल और जूस भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करती हैं। निक्की की उम्र केवल 26 साल है।

Nikki Tamboli Bold Photoshoot : वह बिग बॅास के बाद केवल अपनी सेक्सी इमेज को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को उनके बोल्ड अंदाज के कारण इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। निक्की जितनी अधिक बोल्ड हैं। उतना ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निक्की तंबोली का इंस्टाग्राम इसी तरह की तस्वीरों से भरा पड़ा हुआ है। आप खुद देखिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की एक झलक। जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। सबसे ग्लैमरस और बोल्ड निक्की तंबोली का अंदाज।

Big Breaking : इस मामले में शीजान खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की ये अपील…

Big Breaking : इस मामले में शीजान खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की ये अपील…

 टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड शीजान खान की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। पिछले हफ्ते शनिवार को कोर्ट ने शीजान खान को 14 दिनोंं की न्यायिक हिरासतम में भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद पहले चार दिन, फिर दो दिन और फिर एक दिन शीजान को पुलिस रिमांड में रहना पड़ा। इस मामले में शीजान की जमानत पर अब सात जनवरी को सुनवाई होनी है।

अब इस मामले में जेल में बंद आरोपी शीजान को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शीजान ने जेल में बाल न कटवाने की अपील की थी जिसके बाद सरकारी वकील ने इसका विरोध किया था लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए उनकी इस अपील को मंजूर कर लिया है और कहा है कि शीजान के बाल एक महीने तक न काटे जाएं। कोर्ट ने कहा कि पुलिस एक महीने तक शीजान के बाल नहीं काट सकती है।

बता दें कि 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी सीरियल के सेट के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा और शीजान एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उनकी मौत से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब तक यह बताया जा रहा है कि रिलेशनशिप टूटने की वजह से तुनिशा डिप्रेशन में चली गई थी और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया था।

Goodbye 2022: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, पढ़ें पूरी खबर

Goodbye 2022: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, पढ़ें पूरी खबर

 नई दिल्ली। Goodbye 2022: छोटे पर्दे के कलाकारों के लिए साल 2022 अनलक्की साबित हुआ। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके होने से सीरियल कहीं ज्यादा बेहतर लगता है। हालांकि सीरियल के दौरान काम करते हुए कई कलाकारों की मौत की खबरें सामने आई हैं।

Goodbye 2022: आइये जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में.

रीमा लागू

बॉलीवुड की मशहूर कलाकारों में शुमार रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के जरिए इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, एक्ट्रेस रीमा लागू का ‘नामकरण’ शो के दौरान निधन हो गया था। शो के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

कवि कुमार आजाद

चश्मा’ में डॉक्टर हाथी से अपनी पहचान बनाने वाले कवि कुमार आजाद की अचानक मौत हो गई थी। सीरियल में उनके किरदार डॉक्टर हाथी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता था।

हालांकि साल 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत के कारण दर्शकों को काफी बड़ा झटका लगा था।

गगन कंग

गगन कंग सीरियल महाकाल में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे थे। बताया जाता है कि जिस दौरान वह सीरियल की शूटिंग करके घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

सुरेखा सीकरी

सुरेखा सीकरी अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती थी। वह एक लेजेंड्री एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई बेहतरीन सीरियल और फिल्मों में काम किया है। लंबी उम्र होने के बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था।

टीवी सीरियल परदेस में है मेरा दिल के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद वह काफी समय तक बीमार रही। साल 2021 में जुलाई के महीने में उन्होंने आखिरी सांस ली।

रुबीना शेरगिल

टीवी सीरियल मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में सिमरन के किरदार में रुबीना शेरगिल नजर आई थी। रुबीना शेरगिल की अचानक मौत के कारण सभी लोग हैरान रह गए थे। अभिनेत्री टीम के साथ पार्टी में गई थी। उसी दौरान उन्हें अस्थमा अटैक आया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

घनश्याम नायक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर किरदार नट्टू काका का कैरेक्टर निभाने वाले घनश्याम नायक की भी अचानक मौत हो गई थी। वह इस सीरियल में लंबे समय से काम कर रहे थे और दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदार में से एक नट्टू काका का किरदार था।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन दयाबेन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी…..

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन दयाबेन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी…..

 नई दिल्ली। भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) ने पिछले 12 वर्षों में खूब हसाया हैं। जिसके कारण लोग इस धारावाहिक में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों पर खूब प्यार जताते हैं। वहीं कई किरदार ने शो छोड़ दिया हैं। जससे शो की रौनकता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकार फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

दरअसल दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन जबसे शो छोड़कर गई हैं, तब से उनको लगातार मिस किया जा रहा है. लेकिन अगर शो में नई दयाबेन की एंट्री की बात की जाए तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आने वाला है और वो है ‘गुम है किसी के प्यार में’ अहम रोल निभाने वाली पाखी का। शो में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. ऐश्वर्या शर्मा आए दिन अपनी ऐसी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज में वो अक्सर दयाबेन का किरदार निभाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का इस तरह बार-बार दयाबेन के रूप में दिखना, यही जताता है कि वो वाकई इस रोल को लेकर प्रेरित हैं।

BIG BREAKING : टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड...सेट पर लगाई फांसी

BIG BREAKING : टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड...सेट पर लगाई फांसी

 BIG BREAKING : सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Actress Tunisha Sharma) ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल (नायगाव) के सेट पर ही फांसी लगाई है. हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है. तुनिशा की उम्र 20 साल थी. तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था. सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया. अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा गया है.

फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी. तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी. फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया.

सदमें में हैं सेट के एक्टर्स

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं. कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इस तरह से अचानक सुसाइड किया था.

कुछ समय पहले शुरू हुआ था नया शो

कुछ समय पहले तुनिशा का नया शो अली बाबा शुरू हुआ था. इस सीरियल को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्ससाइटेड थी. उनका मानना था कि काफी समय बाद वो फिर एक बार टीवी पर पीरियड ड्रामा कर रही हैं, जिसमें वो कई तरह के चैलेंजिंग लुक ट्राय कर सकती हैं. उनके फैंस को भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था.

TMKOC: क्या इस वजह से दयाबेन ने छोड़ा था शो, किरदार ही बन गया था मुसीबत

TMKOC: क्या इस वजह से दयाबेन ने छोड़ा था शो, किरदार ही बन गया था मुसीबत

 TMKOC Dayaben Left Show Reason: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) देश का एक प्रमुख कॉमेडी सीरियल है और पिछले 14 साल से ऑनएयर है. इस शो के सभी किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. इन किरदारों में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का नाम जरूर लिया जाता है और अगर आपने शो देखा है तो आप जानते होंगे कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो को छोड़ दिया है. इस शो के फैन्स आज भी इंतजार में हैं कि दिशा शो में दयाबेन के किरदार में कब वापसी करेंगी. सालों बाद शायद पता चल चुका है कि आखिर दिशा ने इस शो को क्यों छोड़ा था.

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो?

दिशा वकानी (Disha Vakani), जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का किरदार निभाती थीं, इसलिए शो को छोड़कर चली गई थीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं और उन्होंने मटर्निटी लीव ली थी. लेकिन उस बात को भी काफी समय हो गया और इस बारे में क्लैरिटी नहीं मिल सकी है कि आखिर दिशा ने शो क्यों छोड़ा. दिशा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जो बताया है, उसे ही उनके शो छोड़ने का कारण का जा रहा है.

‘दयाबेन’ का किरदार ही बन गया था मुसीबत

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दिशा वकानी (Disha Vakani) ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की आवाज को मेनटेन करने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी. अगर आपने शो देखा है तो आपको पता होगा कि दया के किरदार की आवाज काफी अलग है. दिशा इंटरव्यू में कहती हैं कि उन्हें इस अजीब आवाज की वजह से कई बार गले में भी परेशानी होती थी लेकिन भगवान की दया से उन्होंने सफलतापूर्वक इस किरदार को निभाया है और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया है.

ऐसा हो सकता है कि इसी वजह से बाद में दिशा ने शो में वापसी नहीं की. बता दें कि इस वजह को शो छोड़ने की वजह कहा जा सकता है या नहीं, इसपर कोई पुष्टि नहीं की गई है. अब तक, शो में दयाबेन का किरदार कोई नहीं निभा रहा है और प्रोड्यूसर का कहना है कि जल्द शो में ‘दयाबेन’ का किरदार लौट सकता है.

TMKOC : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी, ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार

TMKOC : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी, ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार

 नई दिल्ली। भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) ने पिछले 12 वर्षों में खूब हसाया हैं। जिसके कारण लोग इस धारावाहिक में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों पर खूब प्यार जताते हैं। वहीं कई किरदार ने शो छोड़ दिया हैं। जससे शो की रौनकता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकार फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

दरअसल दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन जबसे शो छोड़कर गई हैं, तब से उनको लगातार मिस किया जा रहा है. लेकिन अगर शो में नई दयाबेन की एंट्री की बात की जाए तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आने वाला है और वो है ‘गुम है किसी के प्यार में’ अहम रोल निभाने वाली पाखी का। शो में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. ऐश्वर्या शर्मा आए दिन अपनी ऐसी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज में वो अक्सर दयाबेन का किरदार निभाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का इस तरह बार-बार दयाबेन के रूप में दिखना, यही जताता है कि वो वाकई इस रोल को लेकर प्रेरित हैं।

Priya Prakash : ब्रालेट पहन दिखाया बोल्ड लुक, बालकनी में बैठ दिए पोज कि घयाल हो गए फैंस

Priya Prakash : ब्रालेट पहन दिखाया बोल्ड लुक, बालकनी में बैठ दिए पोज कि घयाल हो गए फैंस

 नई दिल्ली: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने भर से ही किसी भी नए चेहरे को पहचान नहीं मिल जाती. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी एक झलक ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. ऐसे ही चेहरों में से साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) भी हैं. जो एक फिल्म में आंख मारकर ही विंक गर्ल के नाम से देशभर में पॉप्युलर हो चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं प्रिया

आज प्रिया किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने बेशक अपनी एक्टिंग से खास लोकप्रियता हासिल न की हो, लेकिन आज उनकी एक फोटो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है. प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब फिर से प्रिया की एक फोटो काफी वायरल हो रही है.

काफी बोल्ड दिख रही हैं प्रिया

प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इसमें उन्हें ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और ऑरेंज कलर का ब्रालेट टॉप पहने देखा जा रहा है. उन्होंने इसके साथ व्हाइट स्पॉर्ट्स शूज कैरी किए हैं. साथ ही पिंक कलर की हैट और सनग्लासेस लगाए हुए हैं. प्रिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा है. हालांकि, इसमें उनका साइड फेज दिख रहा है

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by Priya Prakash Varrier???? (@priya.p.varrier)

.

फैंस को पसंद आया लुक

प्रिया यहां एक बालकनी में चेयर पर बाहर का व्यू देखते हुए पोज दे रही हैं. अब कुछ ही देर में प्रिया की एक फोटो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. लोगों ने उनकी तारीफें करते हुए कई कमेंट्स किए हैं. प्रिया की ये फोटो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है.

TV की सुपरहिट हिरोईन, जो रियल लाइफ में हैं अब तक सिंगल, इन्हे नहीं है किसी मर्द की जरूरत, देखें फोटो…

TV की सुपरहिट हिरोईन, जो रियल लाइफ में हैं अब तक सिंगल, इन्हे नहीं है किसी मर्द की जरूरत, देखें फोटो…

 नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में आज भी कई ऐसे एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की जरीना खान शिल्पा शिंदे साक्षी पवार समेत कई लोग शामिल है इन्होंने अपने दम पर अपने करियर की शुरुआत कि जिनके पीछे कोई गॉडफादर नहीं है आज इनकी करोड़ों चाहने वाले हैं सोशल मीडिया पर भी इनकी अच्छी खासी फॉलोअर्स है तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

हिना खान-

 

छोटे परदे की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं हिना खान जो 35 साल की होने का बाद भी सिंगल हैं. हालांकि हिना रिलेशनशिप में हैं लेकिन मैरिड कमिटमेंट से दूर भागती हैं इसलिये आज भी सिंगल है. डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की 2 और रियलिटी शो बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी के अलावा भी स्टार सोशल मीडिया क्वीन हैं. हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड मोस्ट एलिजिबेल बैचलर हैं .

शिल्पा शिंदे-

 

छोटे परदे की बड़ी स्टार शिल्पा शिंदे ने अब तक शादी नहीं की. हालांकि इनके अफेयर की खबरें आयी और बात इंगेजमेंट तक भी पहुंची लेकिन बात सात फेरे तक नहीं पहुंची. शिल्पा शिंदे 45 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं लेकिन अब तक अनमैरिड हैं. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के अलावा भाबी जी घर पर हैं कॉमेडी सीरियल में भी भाबी की जा किरदार बखूबी निभाया. इस सीरियल से शिल्पा दर्शकों की पसंदीदा भाबी बन गयी हैं लेकिन रियल लाइफ कब भाबी बनेगी इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है

साक्षी तंवर-

टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट बहू भी अभी रियल लाइफ में बहू नहीं बनीं. जीहां कहानी घर घर सीरियल की सुपरस्टार साक्षी तंवर भी 49 साल की हैं लेकिन इन्होंने शादी नहीं की. साक्षी ने एक बेटी को गोद ले रखा है लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंधी. रिपोर्ट की मानें तो साक्षी को अब तक कोई ऐसा नहीं मिला जिसे वो अपना जीवनसाथी बना सकें इसलिये उन्होंने सिंगल रहने का ही फैसला कर लिया है

अनुषा दांडेकर-

शिवानी दांडेकर बहन तो फरहान अख्तर के साथ सात फेरे लेकर घर-गृहस्थी में बिजी हो गयी लेकिन उनकी बहद अनुषा दांडेकर अब तक सिंगल हैं. अनुषा टीवी स्टार करन कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं लेकिन ब्रेक अप के बाद अब तक अकेली हैं. अनुषा 40 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री की टॉप VJ हैं

नेहा मेहता-

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजलि भाभी रियल लाइफ में सिंगल ही हैं. सीरियल की स्टार नेहा मेहता 44 साल की हैं लेकिन इन्होंने भी अब तक शादी नहीं की. टीवी सीरियल में सबकी चहेती स्लिम ट्रिम अंजलि टीवी इंडस्ट्री की बैचलर क्वीन हैं.

इंतजार खत्म, दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कल होगी रिलीज़, एडवांस बुकिंग से हुई तगड़ी कमाई

इंतजार खत्म, दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कल होगी रिलीज़, एडवांस बुकिंग से हुई तगड़ी कमाई

 अवतार- द वे ऑफ वाटर कल रिलीज हो रही है। फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स (2000 करोड़ रुपए) में बनी है। दिलचस्प है कि फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट ( concept)एक सपने से आया। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक नीले रंग की लड़की को देखा जिसकी लंबाई करीब 12 फीट थी।

अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक( Titanic) दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा। अकेले टाइटैनिक( titanic) या अवतार ही नहीं, जेम्स कैमरून ने फिल्मों की टेक्नोलॉजी ( technology)में समय से आगे का प्रयोग किया। अपनी पहली फिल्म द टर्मिनेटर से अवतार-2 तक उनका करियर और फिल्में बनाने का तरीका चौंकाने वाला है।

Taarak Mehta की बबीता जी ने ग्लैमरस ड्रेस में दिखाईं अदाएं, देख बन जाएंगे जेठालाल

Taarak Mehta की बबीता जी ने ग्लैमरस ड्रेस में दिखाईं अदाएं, देख बन जाएंगे जेठालाल

 Taarak Mehta’s Babita ji AKA Munmun Dutta: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अब कृष्णन अय्यर की पत्नी और जेठालाल की क्रश ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके सामने आते ही इंटरनेट का पारा गर्म हो गया है. मुनमुन ने शिमरी शॉर्ट ड्रेस में कुछ ऐसी अदाएं दिखाई हैं कि अब हर फैन जेठालाल की तरह उनपर फिदा हो गया है. देखिए ये तस्वीरें…

इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता एक हाई स्लिट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस इस ड्रेस में और भी परफेक्ट लग रही है.

मुनमुन दत्ता की ये ड्रेस वन शोल्डर स्टाइल की है, इस ड्रेस से वह सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं.

बबीता जी की ये चमकदार शिमरी ड्रेस देखकर उनके फैंस कमेंट बॉक्स में बॉलीवुड का फेमस गाना ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए…’ याद कर रहे हैं.

उनके पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं. उनमें से एक ने लिखा, ‘यह लड़की हमेशा इतनी खूबसूरत क्यों लगती है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम फेसबुक ट्विटर पर हैं, लेकिन ये अंदाज सबसे प्यारा है.’