हजारों करोड़ के निवेश के बाद भी नवा रायपुर में नहीं बस पाया शहर : मुख्यमंत्री
मंत्रीगण यहां रहेंगे तो बसेगा शहर: भूपेश बघेल
हजारों करोड़ के निवेश के बाद भी नवा रायपुर में नहीं बस पाया शहर : मुख्यमंत्री
मंत्रीगण यहां रहेंगे तो बसेगा शहर: भूपेश बघेल
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में गृह विभाग सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक ली। गृहमंत्री साहू ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को आसानी से पुलिस प्रशासन का सहयोग मिले इसके लिए जिले की पुलिस चौकी एवं थानों का परिसीमन करें। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस चौकी का थाना के लिए उन्नयन किया जाना है, उसकी सूची उपलब्ध कराएं। इसके अलावा जहां नये थाने खोले जाने है, उनके भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने जिले में हो रहे अपराधों जैसे गांजा, अवैध शराब, नशा, सट्टा को कम करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक किस्मतलाल नन्द विशेष रूप से उपस्थित थे।
लाश को कुएं में फेंका
स्थानीय वन विद्यालय स्थित बोलने वाली मैना के बड़े पिंजरे में इस समय एक मोरनी को रखा गया है और मैना के दो बच्चों को एक छोटे से पिंजरे में ही रखा गया है। इस प्रकार बोलने वाली मैना के संवर्धन के प्रति जितने दावे वन विभाग द्वारा किए गए थे वे सभी खोखले सिद्ध हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार इन मैना के बच्चों को करीब दो वर्ष पूर्व जंगल से पकड़कर यहां लाया गया था और अब बच्चे व्यस्क हो चुके हैं, लेकिन सोनू-मोनू नाम के इन बच्चों को अभी तक बड़ा आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
कुसमुंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धरमपुर दुर्गा पंडाल दशहरा मैदान के पास गांजा बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चुनचुनी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी 32 वर्षीय हरिप्रसाद किशोर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसके पास से 420 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसे वह बेचने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
नगदी 14 हजार 8 सौ 65 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त
हर महिला को पसंद है कि उसके रसोई के बर्तन हमेशा चमकते रहें, लेकिन अगर बर्तन जल जाता है तो, उसे साफ करने में दिक्कत आती हैं। आज हम आपको बर्तन को साफ करने के तरीके बताएंगें। इससे आपको अपने बर्तन चमकदार बनाने में आसानी होगी।
लौकी की सब्जी चाहे आपको खाने में पसंद नहीं हो, लेकिन इसके छिलके में सेहत और सौन्दर्य समस्याओं से राहत देने वाले गुण मौजूद होते हैं, उन्हें जानने के बाद जब भी आप बाजार जाएंगे, लौकी जरूर खरीद कर लाएंगे। आइए, जानते हैं लौकी के छिलके में कौन से 3 औषधीय गुण होते है –
रायपुर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर में दिनाक 28 अक्टूबर 2019 से नयी पार्किग शुल्क की दर लागु हो जायेगी जिससे अब कार की पार्किंग के लिए सिर्फ २० रूपये शुरुवाती आधे घंटे के लिए लगेंगे
अब किसे कितने रुपये देने होंगे जानिये
रायपुर| छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने के बाद अब इसे ठीक कर लिया है। पेंशन एवं कोषालय के संचालक महादेव कावरे गुरुवार को रायपुर कोषालय ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे यहां उन्होंने अधिकारियों को 2 दिनों में सभी कर्मचारियों के वेतन और सातवां वेतनमान का एरियर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आईएएस महादेव कावरे ने बताया कि पूरे राज्य में सभी जिला कोषालय एवं डीडीओ को निर्देशित किया गया है कि इसका पालन करें । अबतक लगभग 66% कर्मचारियों को भुगतान भी कर दिया गया है। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है कल तक सभी कर्मचारियों को भुगतान हो जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-बांग्लादेश टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी-20 में पहली बार मौका मिला, जबकि केरल के संजू सैमसन की चार साल बाद वापसी हुई। बीसीसीआई ने विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया।
भारत का अपनी घरेलू जमीन पर पहला टी-20 दिल्ली में 3 नवंबर को, दूसरा टी-20 7 नवंबर को गुजरात के राजकोट और महाराष्ट्र के नागपुर में तीसरा टी-20 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद पहला टेस्ट इंदौर में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलकाता में 22 से 26 नवंबर के बीच होगा।
‘गांगुली टीम की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं’
चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला टेस्ट खेल चुके शहबाज नदीम को टीम से बाहर कर दिया। इनके अलावा चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया। कोहली ने कहा, ‘‘पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बहुत क्रिकेट खेली है। वे टीम की जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं।’’
संजू ने एकमात्र टी-20 2015 में खेला था
हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हैं। उनका लंदन में इलाज चल रहा है। बीसीसीआई ने उनकी जगह ऑलराउंडर शिवम को टी-20 टीम में शामिल किया। वहीं, केरल के बल्लेबाज संजू ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड 212 रन की पारी खेली थी। वे काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, जिसे देखते हुए उन्हें मौका मिला है। संजू ने अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी-20 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, जिसमें 19 रन बनाए थे।
टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।
टी-20: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।
शेख हसीना कोलकाता टेस्ट देखने आएंगी
ईडन गार्डन में होने वाले दूसरे टेस्ट को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी। सौरव गांगुली के मुताबिक, वे ईडन गार्डन में घंटी बजाकर टेस्ट शुरू होने का संकेत देंगी। बीसीसीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेगा।
‘’ हेल्प-लाइन नम्बरों से पाएं तत्काल मदद”’
रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज समाज कार्य विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें सखी सेंटर (हेल्प-लाइन नम्बर-181) की मुख्य प्रबंधक मनीषा दत्ता और केंद्र प्रभारी प्रीति पाण्डेय तथा हेल्प लाइन नम्बर -104 केंद्र के प्रभारी राजू पाण्डेय ने अपने केन्द्रों द्वारा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई.
मनीषा दत्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को हेल्प-लाइन नम्बर-181 की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार के शोषण और अत्याचार से खुद को बचाने के लिए जागरूक होना जरुरी है. इसी केंद्र की प्रभारी प्रीति पाण्डेय ने बताया कि देश का पहला सखी सेंटर रायपुर में शुरू किया गया है. इस केंद्र में अब तक महिलाओं से सम्बंधित करीब साढ़े तीन हजार प्रकरण दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें से लगभग पचहत्तर फ़ीसदी प्रकारणों का निवारण हो चुका है. वहीँ, हेल्प लाइन नम्बर -104 केंद्र के प्रभारी राजू पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के लिए परामर्श पाने की खातिर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय इस नम्बर पर संपर्क कर सकता है.
कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा मनुष्य होने का मूल धर्म है. हम सभी को अपने स्तर पर इसे जरुर अपनाना चाहिये. प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी वक्ताओं ने जो कीमती जानकारी दी है, उसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं सहित सभी की मदद हो सके. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी सभी वक्ताओं को उनके प्रेरक उद्बोधन के लिए साधुवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन समाज-कार्य विभाग की समन्वयक प्रो. कविता अग्रवाल ने किया. उन्होंने आगामी 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले कौमी एकता दिवस के लिए सभागार में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापक और विधार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ग्राम गौठान समितियों के गठन और औपचारिक रूप से गौठान भी सौंपे जाएंगे
बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के सभी निर्मित गौठानों में आगामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक ढंग से गौ-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम गौठान समितियों का गठन भी कर उन्हे औपचारिक रूप से गौठान की जिम्म्ेादारी भी सौपी जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम गौठान समितियों का गठन किस तरह से किया जाना है और ग्राम पंचायत के प्रभावी व्यक्ति से लेकर शासकीय सेवक तक सभी को उस समिति में किस तरह जिम्मेदारी दी जानी है। यह कार्यवाही तय समय सीमा में करने के लिए कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह ने बैठक लेकर सभी को निर्देशित कर दिया है। उन्होने इस संबंध में बताया कि गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का एक प्रमुख त्योहार है जब किसान अपने पालतू पशुओं की साफ सफाई कर उनका पूजन करते हैं और उन्हे गुड़ खिचड़ी हरा चारा आदि खिलाते हैं। इस दिन सभी गौठानों में दीप प्रज्ज्वलन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।