BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अवैध रेत खनन मामलों पर कलेक्टर गंभीर, होगी त्वरित और कठोर कार्रवाई

अवैध रेत खनन मामलों पर कलेक्टर गंभीर, होगी त्वरित और कठोर कार्रवाई

कोरबा। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सख्त रूख इख्तयार किया। कौशल ने राजस्व अधिकारियों पर भू व्यवस्थापन, भूमि आबंटन एवं डायवर्सन प्रकरणों में धीमी गति के साथ-साथ अवैध रेत खनन मामलों पर खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लक्ष्यानुसार प्रकरणों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन मामलों में खनिज विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। कौशल ने अवैध रेत, मुरूम उत्खनन पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए और ऐसी गतिविधियों पर खनिज, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन, अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी समय सीमा की बैठक में शामिल रहे।


जिला कलेक्टर किरण कौशल ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग व तहसीलवार समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकरण लंबित होने पर संबंधित राजस्व अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत अधिसूचित सेवाएं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण तत्परतापूर्वक किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नामांतरण एवं सीमांकन के छह माह से अधिक के लंबित प्रकरणों का कारण बताते हुए जानकारी देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में सीमांकन के प्रकरणों में प्रगति लाने और किसानों को के.सी.सी. जारी करने की प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने कहा। श्रीमती कौशल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु किसान पंजीयन के संबंध में क्रियान्वयन विभाग कृषि विभाग के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से दो दिनों में संबंधित क्षेत्र के सभी किसानों की इंट्री पोर्टल में कराने कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया। उन्होंने डायवर्सन के लंबित प्रकरण हेतु राजस्व विभाग की टीम बनाकर कार्य में प्रगति लाने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में लोक सेवा गांरटी के तहत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण, सीमांकन प्रकरण, अविवादित नामांतरणध्बटवारा, विवादित नामांतरणध्बटवारा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीयन, वन अधिकार प्रमाण पत्र धारकों का प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, सामुदायिक वन अधिकार पत्र, गांवों में खेलकूद हेतु मैदान आरक्षित और नगरीय क्षेत्र अंतर्गत 7500 वर्गफीट तक भूमि का आबंटन एवं व्यवस्थापन की समीक्षा की गई।

10 जुलाई तक पूरा करें धान चबूतरा बनाने का काम- कलेक्टर श्रीमती कौशल ने बैठक में धान चबूतरा निर्माण कामों की भी समीक्षा की। उन्होंने धान चबूतरा बनो की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अगले चार दिनों में सभी 149 धान चबूतरा बनाकर तैयार करने के निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर ने धान चबूतरा बनाने के लिए निर्माण सामग्री की कमी स अन्य बाधाओं को दूर करने राजस्व अधिकारियों को भी लैम्पस के अधिकारियों को सहयोग करने को कहा।
कार ऑटों की जबर्दस्त टक्कर में एक की मौत, विधानसभा थाने का मामला

कार ऑटों की जबर्दस्त टक्कर में एक की मौत, विधानसभा थाने का मामला

रायपुर। लगातार तेज रफ्तार वाहन आये दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा यातायात अमले के जरिए अनेक बार अपील करने के बाद भी दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही बार-बार प्रमाणित हो रही है। विधानसभा थाने से मिली जानकारी के अनुसार मारूति क्रमांक जीएच 01 सीजी 0111 के कार चालक द्वारा प्रार्थी प्रेमशंकर साहू एवं उसके चचेरे भाई धर्मेंद्र साहू को विपरीत दिशा से आकर उनकी ऑटो क्रमांक सीजी 04 टी/8830 को जमकर टक्कर मारी जिसके कारण प्रार्थी के पीछे बैठे उसके भाई धर्मेंद्र साहू आयु 26 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त मामले में विधानसभा थाने ने सेमरिया निवासी प्रेमशंकर साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात मारूति वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 

राजधानी में 700 ग्राम अवैध गांजा रखने वाला पकड़ाया, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में 700 ग्राम अवैध गांजा रखने वाला पकड़ाया, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। नशीले पदार्थों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। लाइसेंसी दुकानों के अतिरिक्त अवैध रूप से नशीले पदार्थों की आपूर्ति बेखौफ चल रही है। तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के अनुसार विजय उर्फ बैगा आयु 27 वर्ष पिता अमर लाल के पास से शमशान घाट गेट पास सीमानगर से गुजर रहे आरोपी से पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की, जांच किये जाने पर आरोपी के पास से 7 सौ ग्राम गांजा अवैध रूप से पाया गया। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर तेलीबांधा थाने ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 
बाइक की सीट में छिपा कर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक की सीट में छिपा कर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुन्द। खल्लारी पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खल्लारी पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के साथ एक मोटर सायकल भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खरियार रोड उड़ीसा से काले सिल्वर रंग की बजाज प्लेटिना बाइक में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर बागबहारा खल्लारी रोड से रायपुर की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस नेे एन—एच—353 पर नाकाबंदी कर आरोपी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बाइक बजाज सीडी डिलक्स ओडी एल 8860 पहुंची,तलाशी लेने पर बाइक के सीट के नीचे से 4 किलो गांजा जब्त हुआ। जिसकी क़ीमत 20 हजार रूपए बताई जा रही है। आरोपी देवेन्द्र मेहरा पिता शिशुपति मेहरा उम्र 44 वर्ष  ग्राम नकरीगुड़ा थाना जूनागढ़ जिला कालाहांडी उड़ीसा के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्यवाही के दौरारन थाना प्रभारी दीपा केवट, प्रधान आर राजेश मिश्रा,आर रमाकांत साहू,आर का महत्व पूर्ण भूमिका रही।

गर्म लोहा मजदूरों पर गिरा: 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, चार मजदूरों की हालत नाजुक

गर्म लोहा मजदूरों पर गिरा: 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे, चार मजदूरों की हालत नाजुक

रायपुर। इंडियन इस्पात नामक फैक्ट्री में बीते दिन हुए हादसे में 13 मजदूरों के झुलस जाने के बाद सभी का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रावाभाटा के बंजारी मन्दिर के समीप स्थित का यह फैक्ट्री है। कंपनी में हादसा सुबह उस समय हुआ। जब फर्निश में ईंगार्ड निर्माण का काम चल रहा था। तभी भट्टी से गर्म लोहा ले जाने वाला लेडल टूट कर नीचे गिर गया। जिससे चारों ओर आग फैल गई और वहां काम करने वाले 13 मजदूर आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद सभी को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा कंपनी द्वारा मशीनों का सही रख रखाव नहीं करने की वजह से हुआ है। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
राजधानी रायपुर में एक और थाना हुआ सील, कोरोना संक्रमित जवान मिलने के बाद तेलीबांधा थाना सील, जाने किस थाने से होगा काम

राजधानी रायपुर में एक और थाना हुआ सील, कोरोना संक्रमित जवान मिलने के बाद तेलीबांधा थाना सील, जाने किस थाने से होगा काम

रायपुर | राजधानी के तेलीबांधा पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीती रात थाने को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। अब खम्हारडीह पुलिस थाने को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।  बता दे कि इससे पहले पुरानी बस्ती, मंदिर हसौद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर थाने को सील कर संपूर्ण जिम्मेदारी दूसरे थाने को दी गई थी।

 

 
 बड़ी खबर: भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। बागबाहरा के कोमाखान थाना क्षेत्र में अधेड़ भतीजे ने अपनी 65 वर्षीय चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नवाडीह निवासी आरोपी हेमलाल सेन सुबह 6 से साढ़े 6 बजे के बीच कुल्हाड़ी लेकर अपनी चाची के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर घर के भीतर काम कर रही बहु बाहर पहुंची तो देखा कि सास खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। बहु ने ग्रामीणो से मदद की गुहार लगाई लेकिन हेमलाल के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर किसी ने भी उसे पकडऩे का साहस नहीं दिखाया।
 कोरोना काल में सीबीएसई छात्रों को मिली बड़ी राहत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक 30 फीसदी कम किया गया सिलेबस

कोरोना काल में सीबीएसई छात्रों को मिली बड़ी राहत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक 30 फीसदी कम किया गया सिलेबस

रायपुर। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल में सीबीएसई स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए आज एक बड़ी घोषणा करते हुए काफी राहत दी है। सरकार ने सीबीएसई के 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस को 30 फीसदी कम करने की घोषणा की है, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य में भी सीबीएसई स्कूलों पढऩे वाले छात्रों को राहत मिली है। 
 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीएसई ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए 30 प्रतिशत तक सिलेबस को तर्कसंगत बनाया है। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण व लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुए नुकसान के चलते हमने सीबीएसई से कक्षा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस कम करने के लिए कहा था।  

इधर मंत्री की घोषणा के बाद सीबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के एकडेमिक सिलेबस 2020-2021 को रिवाइज करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।  

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार स्कूलों को 15 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया हुआ है। 
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रही गरीबी, अभिभावकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के चलते अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित

ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रही गरीबी, अभिभावकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के चलते अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित

दुर्ग, कान्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बडज़ात्या, प्रदेश एमएसएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा, अमर कोटवानी, सुनील जैन, सुधीर खंडेलवाल, प्रह्लाद कश्यप, अरविन्द (गिरिराज) खंडेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, अनिल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इसे देखते हुए राज्य के शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासिस लगाकर पढ़ाना शुरू कर दिया गया है। लेकिन मुश्किल यह है कि अधिकांश अभिभावकों के पास एंड्रायड मोबाइल ही नहीं है, जिससे गरीब विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रह गए हैं। इसी तारतम्य में कैट प्रदेश पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन विडिओ कान्फ्रें स के माध्यम से किया गया जिसमें सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी नेत्र्तव में संकल्प लिया की सभी व्यपारियों एवं व्यपारिक संगठनों के सहयोग से पुराने मोबाइल जो की सभी के पास एक-दो रखे होते है, उसे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को स्कुल के माध्यम से देने हेतु एक समग्र योजना बनाई गई है ! गौरतलब है की अब लॉकडाउन के दौरान घर चलाने के लिए परेशान इन अभिभावकों पर एंड्रायड मोबाइल खरीदने व उसका रीचार्ज करवाने का खर्चा अलग से बढऩे लगा है। अध्यापकों के अनुसार लगभग 40 से 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले लगभग 1 लाख अध्यापकों द्वारा 15-20 लाख के करीब विद्यार्थियों को जूम ऐप तथा वाट्सअप के जरिए स्कूल का काम भेजा व चैक किया जा रहा है। अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को अप्रैल तथा मई महीने का सिलेबस ऑनलाइन मुहैया करवानेे के साथ पाठ्यक्रम की आडियो-वीडियो तैयार करके विद्यार्थियों के पास सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही है लेकिन एंड्रायड मोबाइल ना होने से गरीब विद्यार्थी इस सुविधा से वंचित हैं। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बडज़ात्या ने सिर्फ इतना कहा कि बच्चों को पढ़ाना भी जरूरी है। आनलाइन पढ़ाई बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी तारतम्य में संजय चौबे ने कहा की कोरोना के चलते कामकाज ठप है। उन्हें खाने की दिक्कत हो रही है। अब ऑनलाइन क्लासिस शुरू कर दी गई है जिसके लिए मोबाइल खरीदने के उनके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन शाला के शिक्षको को इसी के चलते वह अपने बच्चों को स्कूल से पढ़ाई बंद करवाने के लिए मजबूर हैं। इसी विषय पर कई अध्यापकों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों द्वारा अपने-अपने राज्यों में जाने के बाद शहरी इलाकों में अपने पोस्टिंग वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने का डर भी बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए को देखते हुए कैट छत्तीसगढ़ टीम ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को पढने हेतु सभी के पास स्पेयर मोबाइल रहते है, उन मोबाइल को स्कुल के बच्चों को देने का निर्णय लिया गया है ! आज की इस बैठक में सराईपाली से मदनलाल जी अग्रवाल, भाटापारा से कमलेश कुकरेजा, जांजगीर चाम्पा से शंकरलाल अग्रवाल, कवर्धा से आकाश आहूजा, कांकेर से वली मोहम्मद, अंबिकापुर से शुभम अग्रवाल, विकम्र सिंहदेव, राम मंधान, जितेन्द्र दोषी, अजय अग्रवाल,परमानन्द जैन, ज्ञानचंद जैन, मोहम्मद अली हिरानी, अमर गिदवानी, अजित सिंग केम्बो,जयराम कुकरेजा, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यपारी एवं व्यपारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

 

सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रालय में मीडिया कर्मियों के सीधे पर प्रवेश पर लगी रोक, जाने कैसे मिलेगा अब प्रवेश

सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रालय में मीडिया कर्मियों के सीधे पर प्रवेश पर लगी रोक, जाने कैसे मिलेगा अब प्रवेश

रायपुर, कोरोना संकट के चलते मंत्रालय महानदी भवन में मीडिया कर्मियों के सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब मीडिया कर्मियों को मंत्रालय में प्रवेश के लिए पास बनवाना पड़ेगा। इसके लिए पहले सचिव की अनुशंसा करवानी होगी और इसके बाद पास बनाया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में ऐसा नियम लागू किया जा चुका है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्रालय में कोरोना का संदिग्ध मरीज पाए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में प्रवेश के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार सिकरेट्री की अनुशंसा के बाद ही लोगों को प्रवेश के लिए पास दिया जाएगा। इससे पहले मंत्री या सिकरेट्री के स्टाफ, डिप्टी सिकरेट्री, अंडर सिकरेट्री की अनुशंसा पर गेट पर पास बना दिया जाता था।
बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था कोरोना संकट को देखते हुए अस्थाई तौर पर लागू किया गया है। इस नियम के दायरे में सभी हैं। मीडिया भी सीधे मंत्रालय के भीतर फिलहाल सहज प्रवेश हासिल नहीं कर पाएगा।
 

राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास के आसपास का क्षेत्र कंटेंमेंट घोषित

राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास के आसपास का क्षेत्र कंटेंमेंट घोषित

रायपुर | रायपुर नगर निगम के जोन 4 के बैजनाथपारा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास एवं आसपास के स्थानों में जिला प्रशासन द्वारा घोषित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रेशखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया। जोन स्वास्थ्य अमले ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के  फैलाव की जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कारगर रोकथाम करने सघन अभियान चलाकर सेनेटाईजर स्पे्र सहित चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करके सेनेटाईज किया। यह क्रम जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम की दृष्टि से अगले 14 दिनों तक सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में प्रतिदिन जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तौर पर सम्बंधित जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम के  माध्यम से संबंधित क्षेत्र में  निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या को सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन में फॉगिंग अभियान सम्बंधित जोन  के स्वास्थ्य विभाग की टीम  द्वारा जोन स्तर पर चलाया जाएगा। जोन 4 की टीम ने बैजनाथपारा क्षेत्र के संबंधित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन क्षेत्र में जनसुविधा हेतु रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार ऑनलाईन फुड एवं डेली नीड से संबंधित दुकानदारों की सूची कंटेंमेंट जोन के प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी गई। 

 

 
प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर नदी में किया दफन, हत्या के आरोपी के निशानदेही में बरामद हुआ शव

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर नदी में किया दफन, हत्या के आरोपी के निशानदेही में बरामद हुआ शव

कांकेर | कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरियारा से पिछले 07 महीने से एक युवती लापता थी, जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि युवती की हत्या उसके प्रेमी के द्वारा करने के बाद शव को गांव के पास बहने वाली टूरी नदी में एक महीने पहले ही दफन कर दिया गया है। हत्या के आरोपी देवचंद धनकर के गिरफ्त में आने के बाद मामले का खुलासा होने से पुलिस आरोपी की निशानदेही पर दो दिन-रात की कड़ी मशक्कत के बाद युवती का शव आज बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरियारा निवासी युवती भारती यादव का प्रेम प्रसंग नजदीक के ही ग्राम अंजनी निवासी एक युवक देवचंद धनकर के साथ चल रहा था। जनवरी महीने में युवती को शादी के लिए देखने धनोरा से एक परिवार आया हुआ था, जिसके अगले ही दिन युवती घर में बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गई, जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई थी। युवती की तलाश में जुटी पुलिस को इसी दौरान संदेही युवक देवचंद से जब कड़ी पूछताछ की गई तो हत्या का आरोपी देवचंद धनकर ने एक महीने पहले यानी 06 जून की रात युवती की रॉड से सिर पर वारकर हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि युवती की लाश को टूरी नदी के बीच में एक महीने पहले दफन किया था। 
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस देवचंद को साथ लेकर नदी में पहुंची और शव की तलाश में जुट गई है, लेकिन दो दिन-रात शव की तलाश की जाती रही बारिश होने से नदी का जल स्तर बढ़ जाने से खोजबीन में दिक्कतें आ रही थी। आज सुबह पुलिस बल ने फिर से अभियान चलाया है, जिसमें पुलिस को ऐ महिने पुराने बुरी स्थिति में युवती का शव बरामद कर लिया गया है।
 
अभी मिले मरीजों में भिलाई स्टील प्लांट के पर्चेस विभाग का मैनेजर निकला कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

अभी मिले मरीजों में भिलाई स्टील प्लांट के पर्चेस विभाग का मैनेजर निकला कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

भिलाई | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से दो मरीज दुर्ग जिले से है | दुर्ग जिले में मिले मरीज भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के परचेस विभाग का मैनेजर संक्रमित मिला है। मैनेजर चैंबर को सील कर दिया गया है। सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है।

बड़ी खबर : प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : प्रदेश में आज अभी तक 19 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान

रायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अब तक 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 666 है। आज अभी तक जिला कांकेर से 8, बीजापुर से 3, नारायणपुर से 6 तथा दुर्ग से 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के बीएसएफ के 5 जवानों में कोरोना का संक्रमण मिला है। वहीं अंतागढ़ के एसएसबी के 2 जवान संक्रमित पाए गए हैं। कांकेर शहर के पेड क्वारंटाइन का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।  

चचेरे भाई ने की 7 साल के बच्चे की टंगिया से वार कर की निर्मम हत्या, पढ़ें कहा की है यह खबर

चचेरे भाई ने की 7 साल के बच्चे की टंगिया से वार कर की निर्मम हत्या, पढ़ें कहा की है यह खबर

बलरामपुर | बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बराहनगर में सात साल के बालक की टाँगी से वार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। ग्राम बराहनगर निवासी हंसराज मरावी घटना दिवस 5 जुलाई की शाम पत्नी फूलमती के साथ बकरी चरा कर घर लौटा तो देखा कि उसके बेटे रामू मरावी 7 वर्ष का रक्तरंजित शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। गांव में किसी से भी कोई विवाद नहीं होने के कारण बेटे की हत्या को लेकर उसे कोई कारण समझ में नहीं आ रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका भतीजा राम सोहाई खड़ा था, जब हंसराज ने उससे पूछताछ की तो रामू की टांगी से वार कर हत्या करने की स्वीकारोक्ति उसने की। पुलिस को सूचना देने के बाद संदेह के आधार पर राम सोहाई को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि पारिवारिक रंजिशवश उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। शाम तक कुछ कारण सामने आ सकते है।

हायर सेकेंडरी स्कूल दुगली में 9 वीं कक्षा की छात्राओं को हुआ सायकल वितरण, पढ़े पूरी खबर

हायर सेकेंडरी स्कूल दुगली में 9 वीं कक्षा की छात्राओं को हुआ सायकल वितरण, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली में आज दिनांक 07 जुलाई 2020 को नि: शुल्क सरस्वती सायकल का वितरण शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष अनूपकुमार वट्टी की उपस्थिति में वर्ष 2019-20 में अध्ययनरत कक्षा 9 वी के अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग एवं कमार बालक के कुल 45 हितग्राहियों को स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त सायकल का वितरण किया गया। सायकल पाकर छात्रों में खुशी का माहौल था। शासन के निर्देशन अनुसार सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश कुमार वट्टी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र राज ध्रुव, सरपंच दुगली रामकुंवर मंडावी,कोलियारी सरपंच तुलसीराम ध्रुव, प्राचार्य श्रीमती प्रभा ठाकुर, व्याख्याता ललित सोम, गिरधर नाग, राजेन्द्र नेताम, अजय ग्वाल,शैलेन्द्र कौशल, भावना सोरी, लीला साहू, जोहन नेताम, जितेंद्र परते उपस्थित रहे।

 

 
डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ रहा कमीशनखोरी का गढ़ - कांग्रेस

डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ रहा कमीशनखोरी का गढ़ - कांग्रेस

रायपुर | कांग्रेस ने डेढ़ साल में वो सब कर दिखाया है जो भाजपा अपने 15 साल के कार्यकाल में नहीं कर सकी। अब भाजपा के नेता किस मुंह से कांग्रेस से डेढ़ साल का हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस ने अपने इतने कम समय के कार्यकाल में ही 36 में से 22 वादा पूरा कर दिखाया है, शेष वायदे भी पूरे होंगे। 

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया। मंत्रिद्वय ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि भाजपा स्वयं के 15 साल के सत्ता के बाद आज जागे हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछ रहे हैं कि ब्लूप्रिंट कहां है? अपने 15 साल के सत्ता में डा. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, घोटालों का गढ़ बना दिया। हमें अपने वायदे याद दिलाने वाले खुद अपना वादा भूल चुके हैं। मगर प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल के कारगुजारियों को नहीं भूली है। 15 साल सत्ता में रहने वाले भाजपा नेता ही बताएं कि उन्होंने इन 15 सालों में अपने चुनावी घोषणा पत्र, जिसे कभी वे शपथ पत्र तो कभी संकल्प पत्र कहते रहे, कितने वायदे पूरा किया। उल्टे प्रदेश की उजाऊ कृषि भूमियों को पॉवर प्लांट लगाने और अन्य उद्योग स्थापित करने के नाम पर किसानों से लूटती रही। वे ही बताएं कि उनके 15 साल के कार्यकाल में कितने एमओयू धरातल पर आए और कितने उद्योग स्थापित हुए। 
श्री चौबे ने कहा िक यादे वायदे याद दिलाने वाले अपने वादे भूल चुके हैं। 15 सालों के उनके ब्लैक प्रिंट, कारगुजारियों का कच्चाचि_ा हमारे पास है। भाजपा के लोग शायद झीरमकांड, झलियामारीकांड, अंतागढ़ टेपकांड, ताड़मेटलाकांड, मीना खलको रेप-हत्याकांड, अंतागढ़ टेपकांड, मुन्नी बहन (केदार कश्यप की पत्नी की जगह दूसरे ने दी थी परीक्षा) कांड, नसबंदीकांड, आंखफोड़वाकांड, गर्भाशय कांड, नकली दवा का बाजार, किसानों, बेराजगारों की आत्महत्याकांड को न तो कांग्रेस भुली है और न ही प्रदेश की जनता भुली है। डीएमफ फंड घोटाले में वारे-न्यारे करने वालों को हम नहीं भुले हैं। स्वयं डा. रमन सिंह ने रायगढ़ में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां तक कह दिया था कि एक साल कमीशन लेना बंद कर दीजिए, सत्ता रहेगी तो आगे कमीशन लेते रहना। इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा के कुशासन में राज्य में केवल कमीशनखोरी का धंधा ही फलता-फूलता रहा है। विधानसभा में महानदी के पानी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया था कि महानदी के पानी में फिलहाल किसानों का हक नहीं है। उन्होंने एनीकट बनाकर इसका सारा पानी पूंजीपतियों को बेच दिया था। एमओयू करके न जाने कितने एकड़ जमीनों को उद्योग के नाम पर किसानों से छीनने वाले डा. रमन सिंह आज कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि ब्लू प्रिंट कहां है? 
मोहम्मद अकबर ने डा. रमन सिंह और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा-राज्य बनने के बाद भाजपा लगातार सत्ता पर काबिज रही। इस दौरान उन्होंने हर बार नया-नया वायदा किया। इसमें से कुछ प्रमुख वायदे जो उन्होंने आज तक पूरा नहीं किया। इसमें हर आदिवासी परिवार को एक जर्सी गाय देेने, किसानों को 5 एचपी का मोटरपंप, विद्युत मुफ्त देने, आदिवासी परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया मगर दुर्भाग्य है कि 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। यही नहीं धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा करके मुकर गए और इसे 10 क्विंटल तक ले आया था। कांग्रेस के पुरजोर विरोध और प्रदेशभर मे हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इसे बढ़ाते हुए पहले 12 क्विंटल और अंत में 15 क्विंटल किया था। बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाले आज तक बेरोजगारी भत्ता न दे सके। स्थानीय कलाकारों को मौका देने की बात कहने वाले भाजपा के ही लोगों ने करीना कपूर को 15 मिनट प्रदर्शन के लिए डेढ़ करोड़ रूपए दिया था। प्रदेश के लोक और स्थानीय कलाकार इस बात को नहीं भूले हैं। प्रदेश में मेट्रो और मोनो रेल चलाने का वादा भी इन्होंने किया था, छग को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का सपना दिखाने वाले डा. रमन सिंह केन्द्र को आज तक इसके लिए एक पत्र तक नहीं लिख सके। बायोडीजल की बात करने वाले बताएं कि आज तक छत्तीसगढ़ की बाड़ी से कितना लीटर बायोडीजल निकला। उल्टे रतनजोन बीज घोटाला कर बैठे, राज्य मे कितना रकबा नहीं है उससे ज्यादा इन्होंने बीज रोपित करने का रिकार्ड बनाया है। उल्टे कांग्रेस ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में जिसमें तीन माह लॉकडाउन में चला गया, केवल 15 माह में अपने 36 में से 22 वायदे पूरा कर दिखाया है और आगे भी अपना वायदा पूरा करेगे। 
 
चिकित्सक से मारपीट के बाद डॉक्टर बैठे एक दिवसीय हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर

चिकित्सक से मारपीट के बाद डॉक्टर बैठे एक दिवसीय हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर

अंबिकापुर | चिकित्सक से मारपीट और गालीगलौज के विरोध में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी डॉक्टरों एक दिवसीय हड़ताल पर है। बीते तीन जुलाई की शाम लगभग आठ बजे डॉक्टर पुकेश्वर वर्मा व डॉ दीपक चंद्रवंशी के अलावा स्टॉफ नर्स के साथ गाली-गलौज व मारपीट के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। चिकित्सकों ने आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं करने पर पहले ही ओपीडी सेवाओं को बंद करने की चेतावनी दी थी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री टीएस सिंह देव ने घटनाक्रम से गृह मंत्री को अवगत कराया था, वहीं पुलिस अधिकारियों से आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

 
युवती के साथ दो युवकों ने किया अश्लील हरकत, युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

युवती के साथ दो युवकों ने किया अश्लील हरकत, युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | पेट्रोलपंप में गाड़ी पीछे करने कहने पर युवती के साथ दो युवकों ने अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया सोमवार को पुजारी पेट्रोल पंप  आदर्शनगर तेलीबांधा में पेट्रोल भरवाने के दौरान पीछे खड़ी गाड़ी को साईड करने की बात करने पर गाड़ी में सवार दो युवक खेमलाल ध्रुव 25 वष   निवासी न्यू दुर्गापारा न्यू राजेन्द्रनग रायपुर ने  पास आकर अश्लील हरकत किया व विरोध करने पर गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

विधायक के घर सुरक्षा गार्ड की गलती से चला गोली, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

विधायक के घर सुरक्षा गार्ड की गलती से चला गोली, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

रायपुर/रामानुजगंज | विधायक के घर सुरक्षा में तैनात गार्ड की गलती से गोली चलने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के घर सुरक्षा में तैनात गार्ड की बंदूक से गोली चलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस  पूरे मामले में गार्ड ने गलती से गोली चलने की बात कही है घटना के वक्त बृहस्पत सिंह की पत्नी व बच्चे घर में मौजूद थे। बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

 
पत्नी ने पति पर मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग, ईलाज के दौरान पति की मौत, जाने क्या है पूरा मामल

पत्नी ने पति पर मिट्टी तेल डालकर लगा दी आग, ईलाज के दौरान पति की मौत, जाने क्या है पूरा मामल

रायपुर/बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खाना बनाने के विवाद पर पत्नी ने पति के ऊपर केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना थाने में दी जिसके बाद गंभीर अवस्था में पति को अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को वार्ड नं0 01 पाररास बालोद निवासी प्रकाश साहू 45 वर्ष का अपनी पत्नी लुकेश्वरी साहू के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के दौरान बात इतना बढ़ गया कि पत्नी ने प्रकाश साहू के ऊपर केरोसीन तेल उड़लेकर आग लगा दिया जिसकी जानकारी होते ही परिवार वाले व आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बर्न युनिट में भर्ती किय गया था। मौत से पहले प्रकाश साहू ने बताया कि वह वकील है व उसकी शादी  सन् 2004 में हुआ था शादी के बाद उसके दो बच्चेंं एक लड़का उज्जवल 2 वर्ष व लड़की मेघा साहू है। शादी के बाद से ही पत्नी लुकेश्वरी साहू उसके बिना कारण लड़ाई झगड़ा करती थी जिसके चलते समाज में उनका बैठक भी हुआ था, जिसमें काउंसलिंग हुआ था। मृतक के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ  अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 
लालपुर थाना क्षेत्र में जमानत में रिहा हुए युवक की हुई निर्मम हत्या, आरोपी ने युवक का सर किया धड़ से अलग, पढ़ें पूरी खबर

लालपुर थाना क्षेत्र में जमानत में रिहा हुए युवक की हुई निर्मम हत्या, आरोपी ने युवक का सर किया धड़ से अलग, पढ़ें पूरी खबर

मुंगेली | छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचाका गांव में जमानत में रिहा हुए युवक की हत्या कर दी गई | जानकारी के अनुसार जमानत पर रिहा हुए एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी है | हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई है की सर धड़ से अलग हो गया है | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया | मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कैलाश ठाकुर हत्या की कोशिश (धारा-307) के एक मामले में जेल में बंद था |

जानकारी के अनुसार मृतक जमानत में रिहा होकर कुछ दिनों पहले ही गांव लौटकर सामुदायिक भवन में रह रहा था, तभी बीती रात पुरानी रंजिश पर गांव के ही आरोपी खोरबहरा ठाकुर ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी |

SDOP कादिर खान ने बताया कि परिजनों ने मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की आंशका जाहिर की है | जिस पर डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है| पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई है|

 

बड़ी खबर : जिले के महिला बाल विकास विभाग का एक अधिकारी निकला कोरोना संक्रमित, विभाग में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : जिले के महिला बाल विकास विभाग का एक अधिकारी निकला कोरोना संक्रमित, विभाग में मचा हड़कंप

बीजापुर | जिले में एका एक कोरोना पैर पसारने लगा है , जिले में चौथे मरीज  महिला बाल विकास विभाग अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुरकीनार, भैरमगढ़ में एक एक कोरोना मरीजो की पहचान हुई है वही बीजापुर में महिला बाल विकास विभाग के एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गए है । उक्त अधिकारी हाल ही में बिलासपुर से लौटे थे, सभी कोरोना संक्रमित मरीजो को उपचार के लिए मेकाज जगदलपुर शिफ्ट कर दिया गया है , इस मामले की पुष्टि कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने किया है ।

 

 
निगम-मंडल-आयोगों के साथ संसदीय सचिवों के नामों की सूची तैयार! आलाकमान से हरी झंडी मिलने का दावा

निगम-मंडल-आयोगों के साथ संसदीय सचिवों के नामों की सूची तैयार! आलाकमान से हरी झंडी मिलने का दावा

रायपुर | राज्य के निगम-मंडलों, आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पहली सूची तैयार होने की सूचना है। बताया जाता है कि यह सूची कभी भी जारी हो सकती है। इसमें कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ विधायकों के भी नाम हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया है। 

कांग्रेस सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई बैठक में कई सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ही कुछ विधायकों के नाम पर आम सहमति बन गई थी। इन नामों की सूची को आलाकमान के पास भी भेजा गया था। बताया जाता है कि अब दिल्ली से इन नामों को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके अलावा संसदीय सचिवों के नामों के लिए भी सूची तैयार हो गई है और इन पर भी मुहर लग गई है, अब केवल अधिकृत रूप से इन नामों का ऐलान होना बाकी रह गया है। हालांकि यह सूत्रों का दावा है, अभी तक पार्टी की ओर से ऐसा कुछ भी संकेत नहीं मिला है। 
जिन नामों को संसदीय सचिव पद के लिए फाइनल किए जाने का सूत्रों ने दावा किया है उनमें-शैलेश पांडेय, रश्मि ठाकुर, चंद्र देव राय,  शिशुपाल सोरी, विनय भगत, चिंतामणि महाराज, ममता चन्द्राकार, चन्नी साहू, विकास उपाध्याय, सन्त नेताम, सिद्धनाथ पैकरा का नाम शामिल है। 
इसी तरह निगम-मंडलों व आयोगों के लिए जिन नामों का दावा सूत्र कर रहे हैं उनमें- करुणा शुक्ला, अरुण वोरा विधायक, रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, बैजनाथ चंद्राकर, मल्लू पाठक, मलकीत सिंह गैदु, बाल दास,  शफी अहमद,  अजय अग्रवाल, मिथलेश स्वर्णकार, महंत राम सुंदर दास (रायपुर), नितिन सिन्हा (रायपुर), शैलेश नितिन त्रिवेदी (रायपुर), विनोद तिवारी,  किरण मई नायक (रायपुर), मनीष श्रीवास्तव (बस्तर),  केशव हरमुख बंटी,  अग्नि चंद्राकर,  जतिन जायसवाल, पंकज सिंह, महेश शर्मा, गुरुमुख सिंह होरा, प्रवीण साहू का नाम शामिल है। 
 
अमित जोगी की जाति प्रमाण पत्र को लेकर हुई शिकायत, जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अपना पक्ष रखने के दिए निर्देश

अमित जोगी की जाति प्रमाण पत्र को लेकर हुई शिकायत, जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अपना पक्ष रखने के दिए निर्देश

रायपुर |  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अमित जोगी की जाति के लिए गठित उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने श्री जोगी को 10 जुलाई को अपना पक्ष रखने बुलाया है। 

ज्ञात हो कि अमित जोगी की जाति को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। अमित जोगी को इसके पूर्व भी अपने जाति के मामले में वैधानिक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है। वर्ष 2013 में अमित जोगी को जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर समीरा पैंकरा और संत कुमार नेताम ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही जाति प्रकरण में अमित जोगी बुरी तरह से घिरे हुए हैं। जाति का मामला इतना अधिक तूल पकड़ चुका है कि इसके लिए उच्च स्तरीय छानबीन समिति तक बनाई गई है और वर्तमान में समिति अपना काम भी कर रही है। अमित जोगी के जाति को लेकर समीरा पैंकरा और संत कुमार नेताम की शिकायत के बाद जांच तेज हो गई है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में जिला स्तरीय छानबीन समिति ने अपनी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब अमित जोगी को 10 जुलाई को अपना पख रखने के लिए बुलाया है। देखने वाली बात होगी कि अमित जोगी छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होते हैं अथवा नहीं, वे अपनी जाति को लेकर किस तरह के नए साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।