BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
कृषि विश्वविद्यालय में अगले तीन दिनों तक बिखरी रहेगी आमों की बहार

कृषि विश्वविद्यालय में अगले तीन दिनों तक बिखरी रहेगी आमों की बहार

 राज्यपाल रमेन डेका कल तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभांरभ करेंगे

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक होंगे शामिल

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव

रायपुर--इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कल से अगले तीन दिनों तक आमों की बहार रहेगी और समूचा माहौल आममय रहेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 29 से 31 मई, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का शुभांरभ राज्यपाल  रमेन डेका कल 29 मई को अपरान्ह 4 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे। कृषि मंत्री  रामविचार नेताम तथा रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक  अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष  चन्द्रहास चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  सुरेश चंन्द्रवंशी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। यहां आम की उन्नत किस्मों के पौधे तथा फल विक्रय हेतु आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

’आम की देशी-विदेशी 250 से अधिक किस्में देखने को मिलेंगी’

राष्ट्रीय आम महोत्सव में 29 से 31 मई, 2026 तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी, लंगडा, बाम्बे ग्रीन, चौसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली आदि किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है। विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजहां, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। एक्जोटिक (आयातित किस्म) की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया है।

’राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम पर केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित’

आम महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। यहां छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए आम उत्पादक किसान उनके द्वारा उत्पादित आमों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हैं। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते है। इस महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है।

राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं। आम महोत्सव के दौरान आम पर केंद्रित मैंगो क्विज़ मैंगो, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं भी अयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी आम से निर्मित उत्पाद - नेक्टर/आर.टी.एस., शर्बत, पना, आम के अचार, आम की चटनी, आम पापड़, आमरस, जैम एवं मिठाई आदि व्यंजनों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रतिभागियों हेतु आम आधारित मॉडल एवं बोनसाई, आम आधरित सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से आम की ग्यारह गुठलियाँ लाने वाले व्यक्तियों को एक उन्नत किस्म के आम का पौधा दिया जाएगा। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा रॉय आम के व्यंजन बनाना भी सिखाएंगी।

’आम उत्पादन, प्रसंस्करण तथा समस्या समाधान पर तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगे’

आयोजन के प्रथम दिवस 29 मई को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात सामान्यजनों के लिए प्रदर्शनी अवलोकनार्थ तीनों दिन सायः 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। द्वितीय दिवस 30 मई को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक ‘‘आम उत्पादन समस्या एवं समाधान’’ विषय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकें । आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 31 मई को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यमियों की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।

राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’ जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है।

राष्ट्रीय आम महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता में न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद के साथ पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश निःशुल्क है। अतः इस अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सहभागी बनें।

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 ०-छत्तीसगढ़ की वास्तविक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को दुनिया के सामने लाना हमारा उद्देश्य

०-हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे : मुख्यमंत्री

०-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को मिल रही नई गति

०-500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने दिखाई रुचि

रायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान गढऩे की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने, निवेश अनुकूल नीतियों और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निवास कार्यालय में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ उत्तर से दक्षिण तक नैसर्गिक विरासत की अमूल्य धरा है, जहां नदियां, पहाड़, घने जंगल, जलप्रपात, समृद्ध आदिवासी संस्कृति और जनजातीय परंपराएं छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दुनिया को छत्तीसगढ़ की वास्तविक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और प्राकृतिक विविधता से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं और पर्यटकों के लिए बेहतर ठहराव, परिवहन तथा आधुनिक सुविधाओं के विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में लगातार निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं और इसी क्रम में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई गई है, जो प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निवेश से पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे।

बैठक के दौरान इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के समक्ष अपने निवेश प्रस्ताव के महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए और बताया कि कंपनी छत्तीसगढ़ में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना पर कार्य कर रही है, जिसे शीघ्र आगे बढ़ाया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निवेश से प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है तथा सभी आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है।

बैठक में यह भी बताया गया कि  पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश के रास्ते व्यापक रूप से खुले हैं। राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक अधोसंरचना, उच्चस्तरीय सुविधाओं और निवेश प्रोत्साहन नीतियों के माध्यम से विकसित करने की दिशा में विशेष पहल कर रही है। प्रदेश की बेहतर मानसूनी परिस्थितियां, समृद्ध प्राकृतिक संपदा और निवेश अनुकूल नीति पर्यटन विकास के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।

बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने निवेश प्रोत्साहन नीति तथा उपलब्ध इंसेंटिव्स की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई निवेशक 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करता है अथवा 1000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है, तो उसे 'बी-स्पोक पॉलिसीÓ के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन एवं विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, आवासीय सुविधाओं तथा पर्यटक सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, वित्त सचिव डॉ. रोहित यादव, निवेश आयुक्त ऋतु सेन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार, पर्यटन विभाग सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

CG – तीन तलाक : तलाक, तलाक, तलाक! सड़क पर गूंजी आवाज, सरेराह पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

CG – तीन तलाक : तलाक, तलाक, तलाक! सड़क पर गूंजी आवाज, सरेराह पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलासपुर के फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म करने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम, तीन तलाक कानून और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवती की 2 साल पहले शहर के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष और पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे तंग आकर वह अपने मायके लौट आई। मायके में रहते हुए पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच जारी है। इसके साथ ही महिला ने अपने गुजारे के लिए भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत की शरण ली थी। कुटुंब न्यायालय में मामले की पेशी के लिए पीड़िता अपने परिजनों के साथ पहुंची थी।

सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला किसी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी कराने के लिए न्यायालय परिसर से बाहर सड़क पर आई थी। इसी दौरान आरोपी पति ने उसे रास्ते में रोक लिया। पति ने महिला पर उसका परिवार और जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने आवेश में आकर पत्नी से कहा कि ‘अब मुझे अपना चेहरा कभी मत दिखाना’ और सरेआम तीन बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ बोल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर, एसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट….!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर, एसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट….!!

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची को जिले के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी की है।

देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला महामंत्री ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 14 महिला कार्यकर्ता भाजपा में हुई शामिल…!!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला महामंत्री ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 14 महिला कार्यकर्ता भाजपा में हुई शामिल…!!

 जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया, वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी का भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

CG – इस दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने वजह…..

CG – इस दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने वजह…..

 कांकेर। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 30 मई को शराब की दुकान बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

दरअसल, नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान चारामा तथा देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता चारामा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 को शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अर्थात मतदान अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल

 रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। आज से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि अनुबंध के अनुसार स्कूल भवन का 8 महीने में पूरा किया जाना है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य समय से पहले और पूरी गुणवत्ता के साथ हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता है, उस स्कूल का अच्छा भवन बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

CG – नौतपा के बीच आसमान से आई आफत, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

CG – नौतपा के बीच आसमान से आई आफत, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

 जगदलपुर/गरियाबंद। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच जगदलपुर समेत आसपास के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत पहुंचाई है। वहीं गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के माहुलकोट गांव में 34 वर्षीय युवक चितानंद भोई पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से युवक को तत्काल देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पिछले कई दिनों से बस्तर संभाग में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिनभर की चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

CRIME NEWS: शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा, युवक से 6 लाख की ठगी, टेलीग्राम चैनल से फंसाया जाल में

CRIME NEWS: शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा, युवक से 6 लाख की ठगी, टेलीग्राम चैनल से फंसाया जाल में

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब 6 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने टेलीग्राम चैनल के जरिए युवक से संपर्क किया और खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर कम समय में बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में आरोपी ने युवक का विश्वास जीतने के लिए फर्जी प्रॉफिट और ट्रेडिंग स्क्रीनशॉट भेजे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से धीरे-धीरे युवक से लाखों रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया और टेलीग्राम चैनल भी बंद कर दिया। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर दिए जा रहे लालच से सतर्क रहें।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कोच अमय मिले सीएम से

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कोच अमय मिले सीएम से

 रायपुर। रायपुर स्थित निवास में आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कोच अमय खुरासिया नेे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी ही नहीं बल्कि राष्ट्रचेतना, साहस और सामाजिक जागरण के प्रखर प्रतीक थे। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष और तपस्या में समर्पित किया। कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संकल्प कभी डगमगाया नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी मुखर होकर आवाज उठाई और सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का सतत प्रयास किया। उनकी लेखनी, विचार और कर्म आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित, आत्मगौरव और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर अपने विचारों से आज भी हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्श पथ पर अग्रसर होते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा भी उपस्थित थे।

तकनीक, पारदर्शिता और गरीब कल्याण- यही है डबल इंजन सरकार की पहचान : चौधरी

तकनीक, पारदर्शिता और गरीब कल्याण- यही है डबल इंजन सरकार की पहचान : चौधरी

 00 केंद्रीय कैबिनेट ने सारथक - पीडीएस योजना को दी मंजूरी, राशन वितरण व्यवस्था होगी और अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब कल्याण और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। इसी क्रम में केंद्रीय कैबिनेट ने राशन परिवहन, हैंडलिंग एवं पीडीएस ऑटोमेशन सहायता योजना (सारथक - पीडीएस) को एकीकृत अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने की मंजूरी दी हैचौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी बनाएगी। अगले पांच वर्षों में इस योजना पर लगभग 25,530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता

चौधरी ने कहा कि एआई, जीपीएस, क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी और सुगमता से पहुंचेगा। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जरूरतमंद लोगों को समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

वित्त मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सारथक - पीडीएस योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सुकमा के दूरस्थ गांवों तक पहुंचा शासन, शिविरों से ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

सुकमा के दूरस्थ गांवों तक पहुंचा शासन, शिविरों से ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन मॉडल अब सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सुकमा जिले के अत्यंत दूरस्थ गांवों में आयोजित ‘बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार’ शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर मिल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस जमीनी पहल से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल से विशेष शिविरों की शुरुआत की गई है। इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और मैदानी अमला एक ही स्थान पर मौजूद रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है।

शिविरों के माध्यम से 1 हजार 13 लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया, 114 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 370 से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 414 राशन कार्ड वितरित किए गए, जबकि राजस्व विभाग ने बड़ी संख्या में जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए। पंचायत विभाग द्वारा जॉब कार्ड का वितरण, शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई हितग्राहियों को उनके नए पक्के मकानों की चाबियां सौंपकर उनके गृह प्रवेश का सपना साकार किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत 8,742 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत 28 हजार 886 महिलाओं का सफलतापूर्वक ई-केवाईसी पूर्ण किया गया। शिविरों में 826 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 907 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि, श्रम और ई-गवर्नेंस सेवाओं के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को अनेक हितग्राहीमूलक और समूह मूलक योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया। सुकमा जिले में आयोजित ये शिविर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए ग्रामीण विकास और जनसेवा का एक सशक्त उदाहरण पेश कर रहे हैं।

प्रमुख सचिव बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिए निर्देश

प्रमुख सचिव बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिए निर्देश

 0 एटीआर और खुड़िया में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के कौशल उन्नयन पर दिया जोर

00 पीएम जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा
रायपुर। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव   सोनमणि बोरा जिले के लोरमी विकासखण्ड के अचानकमार क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले अचानकमार क्षेत्र स्थित शिवतराई सभाकक्ष में पीएम जनमन, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव   बोरा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। प्रमुख सचिव ने पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एटीआर क्षेत्र में होम-स्टे सुविधा विकसित करने तथा खुड़िया में पर्यटन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आदिवासी युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने संबंधी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अचानकमार क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा और कौशल विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिनका बेहतर उपयोग कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

सचिव बोरा ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण से भी जोड़ा जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ योजनाओं से लाभान्वित करने तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आश्रम एवं छात्रावासों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी स्कूलों और छात्रावासों में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में प्रस्तावित विस्थापन की प्रगति, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास, पेयजल और अन्य योजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने मोबाइल मेडिकल यूनिट, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं पीवीटीजी बैगा समुदायों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य शासकीय सुविधाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का सर्वे कर विभिन्न योजनाओं का सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
सचिव  बोरा ने कहा कि पीवीटीजी बैगा समुदाय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने की है। इसके लिए अचानकमार क्षेत्र में लाइब्रेरी सुविधा विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर  कुन्दन कुमार, एसएसपी  भोजराम पटेल, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ   प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम  अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CG – पत्रकार को सड़क पर मिला लाखों का खजाना : ईमानदारी की मिसाल पेश कर पुलिस को लौटाया, सोना-चांदी और कैश देख पुलिस भी रह गई दंग

CG – पत्रकार को सड़क पर मिला लाखों का खजाना : ईमानदारी की मिसाल पेश कर पुलिस को लौटाया, सोना-चांदी और कैश देख पुलिस भी रह गई दंग

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से इंसानियत और ईमानदारी को गौरवान्वित करने वाला एक बेहद सराहनीय मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू ने लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये के जेवर और नगदी से भरे बैग को पूरी ईमानदारी के साथ पुलिस के हवाले किया। इस घटना के बाद पूरे जिले में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, आनंद साहू रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें काले रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। बैग की जांच करने पर उसमें सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद मिले। आनंद साहू ने बिना देर किए बैग को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि यह बैग ग्राम अमोरा निवासी ज्वेलरी निर्माता विजय कुमार सोनी का था। बताया जा रहा कि वह रात में दुकान बंद कर अपने भाई के पास गए थे, तभी रास्ते में बैग गिर गया था। बैग में लगभग 20 तोला सोना और 40 हजार रुपये नगद मौजूद थे। बैग सुरक्षित मिलने के बाद ज्वेलरी व्यवसायी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं आनंद साहू की ईमानदारी की पूरे बेमेतरा जिले में चर्चा हो रही है। लोग इसे आज के दौर में इंसानियत और नैतिकता की मिसाल बता रहे हैं।

कृषि विवि में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव कल से, 250 से अधिक किस्मों का किया जाएगा प्रदर्शन

कृषि विवि में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव कल से, 250 से अधिक किस्मों का किया जाएगा प्रदर्शन

 रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29, 30 एवं 31 मई, 2026 को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ 29 मई, 2026 को किया जाएगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। इस अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हैं। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते है। इस महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया नि:शुल्क है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं। आम महोत्सव के दौरान आम पर केंद्रित मैंगो क्विज़ मैंगो, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं भी अयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय आम महोत्सव में 29 से 31 मई, 2026 तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी, लंगडा, बाम्बे ग्रीन, चैसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली आदि किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है। विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजहां, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। एक्जोटिक (आयातित किस्म) की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया है। इस अवसर पर आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी आम से निर्मित उत्पाद - नेक्टर/आर.टी.एस., शर्बत, पना, आम के अचार, आम की चटनी, आम पापड़, आमरस, जैम एवं मिठई आदि व्यंजनों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रतिभागियों हेतु आम आधारित मॉडल एवं बोनसाई, आम आधरित सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से आम की ग्यारह गुठलियाँ लाने वाले व्यक्तियों को एक उन्नत किस्म के आम का पौधा दिया जाएगा। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा रॉय आम के व्यंजन बनाना भी सिखाएंगी।

आयोजन के प्रथम दिवस 29 मई को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात सामान्यजनों के लिए प्रदर्शनी अवलोकनार्थ तीनों दिन साय: 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। द्वितीय दिवस 30 मई को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक आम उत्पादन समस्या एवं समाधान विषय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकें। आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 31 मई को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यमियों की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।

राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल आम जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलओं, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है। राष्ट्रीय आम महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता में न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद के साथ पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश नि:शुल्क है अत: इस अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सहभागी बनें।

कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा फिर उजागर, अब हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा : साव

कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा फिर उजागर, अब हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा : साव

 00 कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो अन्य धर्मों के संत महात्माओं के खिलाफ बोलकर दिखाएं

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है। साधु-संतों और महात्माओं के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों को हिन्दू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी संत महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और इस प्रकार के बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए  साव ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो वे किसी अन्य धर्म के संत-महात्माओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता लगातार समाज को आहत करने वाली रही है।

साव ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस नेता अधिकारियों को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता ने चुनाव में सबक सिखाया है, वे अब अपनी हताशा और गुस्सा अधिकारियों पर निकाल रहे हैं। अधिकारियों को धमकाना और दबाव बनाने की कोशिश करना पूरी तरह अनुचित है। साव ने कहा कि कांग्रेस नेता आखिर किसके समर्थन में एकजुट हुए हैं। जिन पर आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं का एक साथ आना कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करता है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का हाथ किन लोगों के साथ है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और समय आने पर जनता ऐसे व्यवहार का उचित जवाब देगी।

नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन:जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू, रायगढ़-राजनांदगांव से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन:जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू, रायगढ़-राजनांदगांव से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

 रायपुर।  नवा रायपुर को नई रेलवे कनेक्टिविटी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नवा रायपुर-खरसिया-परमालकसा नई रेल लाइन परियोजना के लिए रायपुर जिले में आने वाली जमीनों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जमीन लेने की शुरुआती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। रेलवे ने प्रभावित जमीन मालिकों को दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया है। इस नई रेल लाइन के बनने से नवा रायपुर की रायगढ़, राजनांदगांव और दूसरे इंडस्ट्रियल एरिया से सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे माल ढुलाई आसान होगी और इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिलेगा।

154 हेक्टेयर में फैली है परियोजना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुदित भटनागर के मुताबिक, पूरी परियोजना करीब 154 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। पहले चरण में रायपुर जिले के अंदर करीब 12.95 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन में मंदिर हसौद इलाके के धमनी, गुजरा, गनौद, रींवा, टेकारी, नारा, डिघारी और खौली समेत कई गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के प्रभावित जमीन मालिकों से तय समय के भीतर दावा और आपत्ति देने को कहा गया है।

पीएम मोदी ने 2025 में दी थी मंजूरी

इस रेल परियोजना को केंद्र सरकार ने भी प्राथमिकता वाली योजना में रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2025 में देश की चार मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी, जिसमें यह प्रोजेक्ट भी शामिल था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लाइन शुरू होने के बाद रायपुर और आसपास के इंडस्ट्रियल एरिया के लिए माल ट्रांसपोर्ट का नया विकल्प तैयार होगा। इसका फायदा बलौदाबाजार और आसपास के सीमेंट प्लांट, स्टील यूनिट और दूसरे उद्योगों को भी मिलेगा।

5वीं और 6वीं लाइन के तौर पर होगा डेवलपमेंट

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नवा रायपुर-खरसिया-परमालकसा रेल परियोजना को पांचवीं और छठवीं लाइन के तौर पर डेवलप किया जाएगा। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के व्यस्त रेल नेटवर्क पर दबाव कम होगा और नई राजधानी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। फिलहाल नवा रायपुर को राजिम रेल कॉरिडोर से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है। वहीं अब रायगढ़ की दिशा में नई रेल लाइन बनने से राजधानी क्षेत्र के विस्तार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

CG  : इंसानियत तार-तार, कलयुगी मां ने 2 दिन की नवजात बच्ची को तालाब में जिंदा फेंका, दम घुटने से मौत

CG : इंसानियत तार-तार, कलयुगी मां ने 2 दिन की नवजात बच्ची को तालाब में जिंदा फेंका, दम घुटने से मौत

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम नगोई के लमरीडबरी पारा से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात कलयुगी माँ या परिजनों ने अपनी महज एक से दो दिन की नवजात बच्ची का जन्म छुपाने और लोक-लाज के डर से उसे जीवित ही गाँव के रामसागर तालाब के पानी में फेंक दिया था, जब गाँव की महिला बृजबाई की सूचना पर कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी ग्रामीणों के साथ तालाब पहुँचे और उन्होंने देखा की पानी के ऊपर एक नवजात शिशु का शव औंधे मुँह तैरते हुए देखा गया।

पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जब शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) जाँच के लिए भेजा, तो डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ कि मासूम बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसे जिंदा पानी में फेंकने के कारण फेफड़ों में पानी भरने और दम घुटने से उसकी तड़प-तड़प कर जान गई थी।

इस संवेदनशील मामले में जन्म छुपाने की नीयत से की गई हत्या की पुष्टि होने के बाद, बेलगहना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और अब क्षेत्र की मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा कोटवारों के माध्यम से नवजात को जन्म देने वाली संदिग्ध महिलाओं व स्वास्थ्य केंद्रों का रिकॉर्ड खंगालकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली

 दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई में आयोजित श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश सेन के छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी। 


ज्ञात हो कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन का निधन 17 मई को हो गया। उनकी पावन स्मृति में विधायक सेन द्वारा श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस शोक की घड़ी में विधायक रिकेश सेन और उनके शोकाकुल परिजनों से मूलाकात कर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

Holiday ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, इस दिन रहेगी छुट्टी

Holiday ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया अवकाश, इस दिन रहेगी छुट्टी

 कवर्धा। जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 1 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शराब दुकान भी बंद रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को ध्यान में रखते हुए 1 जून को सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार नगरपंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान कराया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश प्रभावशील रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का सुगमता से उपयोग कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

लेडी SP का एक्शन : थाने की बैरक में शराब पार्टी करने वाले दो प्रधान आरक्षकों के खिलाफ की ये बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

लेडी SP का एक्शन : थाने की बैरक में शराब पार्टी करने वाले दो प्रधान आरक्षकों के खिलाफ की ये बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

 राजनांदगांव। जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में शराब पार्टी करते पाए गए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई की गई।

आदेश में दोनों प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध किया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस लाइन और थाना परिसरों में अनुशासनहीनता को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके बैरक में शराब सेवन का मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।

राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है। वहीं पुलिस महकमे में इसे साफ संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी और विभागीय अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

BREAKING: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबियत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती

BREAKING: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबियत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। लोककला की जीवंत पहचान तीजन बाई को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स रायपुर लाया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच के बाद सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर पल-पल की नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। पद्मविभूषण समान से सम्मानित तीजन बाई देश-विदेश में पंडवानी कला की अग्रदूत मानी जाती हैं। उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर फैलते ही कला प्रेमियों, कलाकारों और अनुयायियों में चिंता की लहर है।

थाने की बैरक में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, SP अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड

थाने की बैरक में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, SP अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड

 राजनांदगांव। जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में शराब पार्टी करते पाए गए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई की गई।

आदेश में दोनों प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध किया गया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस लाइन और थाना परिसरों में अनुशासनहीनता को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके बैरक में शराब सेवन का मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।

राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है। वहीं पुलिस महकमे में इसे साफ संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी और विभागीय अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी का असर जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे दिनभर सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि बुधवार को कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही हल्की नमी के कारण मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और ओले गिरने की भी खबर है। इसके बावजूद मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ग्रीष्म लहर का असर बना रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कबीरधाम में 44 डिग्री, बेमेतरा में 43.8 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 43.7 डिग्री और राजधानी रायपुर में 43.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने रायपुर में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आगामी दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, हालांकि इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।