लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
कांग्रेस पार्टी पर चोरों का प्रहार, दफ्तर से चुरा ले गए 73 नल, जाते-जाते फर्श पर जो लिखा पढ़ कर हो जाएंगे हैरान…..

कांग्रेस पार्टी पर चोरों का प्रहार, दफ्तर से चुरा ले गए 73 नल, जाते-जाते फर्श पर जो लिखा पढ़ कर हो जाएंगे हैरान…..

 सरगुजा। जिले से चोरी का मामला सामने आया है। जहां स्‍थानीय कांग्रेस पार्टी के राजीव भवन से अज्ञात चोरों ने तीन फ्लोर्स के करीब स्टील के 73 नल और बाथरूम फिटिंग्स चुरा ली। चोरों ने राजीव भवन के वॉशरुम में जमकर तोड़-फोड़ की और जाते-जाते वहां धूल भरी जमीन पर हाथ से लिखा दिया “आई लव अंबिकापुर”। इससे ऐसा मालूम होता है कि चोरों ने बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती देने के लिए ऐसा किया।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, हाल के महीनों में कांग्रेस कार्यालय में चोरी की यह तीसरी घटना है। बार-बार हो रही इन वारदातों से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश है। 15 मई की सुबह जब दफ्तर के केयरटेकर ने ताला खोला, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को शक है कि इस चोरी के पीछे नशेड़ी या असामाजिक तत्व हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से

जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से

 3500 हेक्टेयर में हो रही नाशपाती की खेती, देश के कई राज्यों में है जशपुर की नाशपाती की मांग

एक एकड़ से किसानों को हो रही 1 लाख से 1.50 लाख रुपए तक की वार्षिक आय
रायपुर, 18 मई 2026-
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर जिले के किसान नाशपाती की खेती के माध्यम से उल्लेखनीय आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। प्राकृतिक रूप से अनुकूल जलवायु और उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के कारण जशपुर आज राज्य के प्रमुख नाशपाती उत्पादक जिलों में शामिल हो चुका है।

जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से

जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से
जशपुर जिले में लगभग 3,500 से अधिक किसान करीब 3,500 हेक्टेयर क्षेत्र में नाशपाती की खेती कर रहे हैं। जिले में प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 75 हजार क्विंटल नाशपाती का उत्पादन हो रहा है। इससे हजारों कृषक परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और जिले की पहचान फल उत्पादन के क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है।
जशपुर की नाशपाती स्वाद, गुणवत्ता और आकर्षक आकार के कारण देश के विभिन्न राज्यों में विशेष रूप से पसंद की जाती है। जिले के सन्ना, पंडरापाठ, कंवई, महुआ, सोनक्यारी, मनोरा, धवईपाई और गीधा जैसे क्षेत्रों से नाशपाती की खेप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भेजी जाती है। फल को सावधानीपूर्वक कैरेट में पैक कर बाजारों तक पहुंचाया जाता है।
नाशपाती की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। एक एकड़ क्षेत्र से किसानों को औसतन 1 लाख से 1.50 लाख रुपए तक की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसान आधुनिक उद्यानिकी की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
उद्यानिकी विभाग तथा नाबार्ड के सहयोग से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, पौधरोपण, बागवानी प्रबंधन और विपणन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से किसानों को अनुदान एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में उद्यानिकी आधारित कृषि को नई दिशा मिली है। नाशपाती की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि जशपुर को राज्य के एक उभरते हुए फल उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात

 ’बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को किया नमन’

’शहीद जवानों के परिवारों के बीच बैठकर केंद्रीय गृहमंत्री ने बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा’

’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के अदम्य साहस को किया नमन’

रायपुर 18 मई 2026- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय उपस्थित थे । 

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा

केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में हमारे जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने, विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

’केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात’

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक एवं पवन कुमार मंडावी के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया, ढांढस बंधाया तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साहस एवं समर्पण की सराहना की।

’केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात’

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री  केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक  किरण देव सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

’अब सभी 33 जिलों में लागू होगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अत्याधुनिक डायल 112 आपात सेवा’

’400 नए आपातकालीन वाहन, 33 विशेष निगरानी वाहन और 60 राजमार्ग गश्ती वाहन किए गए रवाना’

’नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक जांच को मजबूती देने 32 आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल प्रयोगशालाएं मैदान में उतारी गईं’

’पैनिक बटन, स्थान पहचान प्रणाली और डिजिटल माध्यमों के एकीकरण से महिला सुरक्षा व त्वरित सहायता को मिलेगा बल’

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 18 मई 2026 -
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ‘अत्याधुनिक डायल 112’ आपातकालीन सेवा तथा आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की आपातकालीन सहायता प्रणाली का विस्तार करना और नए आपराधिक कानूनों के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता को मजबूत करना है।

वर्ष 2018 से संचालित डायल 112 आपात सेवा का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब राज्य के सभी 33 जिलों में पूरी तरह लागू कर दिया गया है, जो पहले केवल 16 जिलों तक सीमित थी। इस नए और उन्नत चरण के तहत संपूर्ण व्यवस्था को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और त्वरित बनाया गया है। सुरक्षा मानकों और सहायता क्षमता को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्थान पहचान तकनीक को जोड़ा गया है, जिससे संकट में फंसे व्यक्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का सटीक पता लगाया जा सकेगा।

इसके साथ ही, आपातकालीन कॉल और आंकड़ों का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए सिविल लाइंस स्थित प्राथमिक नियंत्रण केंद्र के अतिरिक्त नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में वैकल्पिक बैकअप प्रणाली पर आधारित दूसरा नियंत्रण केंद्र भी सक्रिय किया गया है। यह केंद्र किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा की स्थिति में स्वतः बैकअप के रूप में कार्य करेगा।

राज्यव्यापी सेवा विस्तार के तहत आज कुल 400 नए अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन, 33 विशेष निगरानी वाहन तथा 60 नए राजमार्ग गश्ती वाहन विभिन्न जिलों के लिए रवाना किए गए। अब राज्य के नागरिक पारंपरिक दूरभाष कॉल के अलावा ‘112 इंडिया अनुप्रयोग’, संकट संकेत सेवा, लघु संदेश सेवा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संवाद प्रणाली, ईमेल, वेब अनुरोध तथा सामाजिक माध्यमों के जरिए भी आपातकालीन सहायता प्राप्त कर सकेंगे। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था में पैनिक बटन और विशेष निगरानी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे पुलिस सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा तथा महिला सहायता हेल्पलाइन को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

नए आपराधिक कानूनों, विशेषकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 176 के प्रभावी क्रियान्वयन से सभी गंभीर अपराधों में, जिनमें सात वर्ष या उससे अधिक की सजा निर्धारित है, घटनास्थल पर फॉरेंसिक विज्ञान दल की उपस्थिति और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करना अनिवार्य किया गया है।

आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह साक्ष्य आधारित बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल प्रयोगशालाओं का गठन किया है, जिनमें से 32 फॉरेंसिक मोबाइल वैन आज मैदानी कार्य के लिए रवाना की गईं। ये वैन घटनास्थल पर जांच करने वाले उपकरणों से सुसज्जित चलती-फिरती प्रयोगशालाएं हैं।

इन मोबाइल फॉरेंसिक वैन में रक्त नमूना परीक्षण किट, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण उपकरण, सीसीटीवी दृश्य सामग्री निकालने की प्रणाली, अंतर्निहित जीपीएस, उच्च क्षमता वाले लैपटॉप, कंप्यूटर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर लगाए गए हैं। साथ ही, रात अथवा कम रोशनी में साक्ष्य सुरक्षित करने के लिए इनमें विशेष रात्रि दृष्टि कैमरे और अन्य उच्च क्षमता वाले कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।

इन वैन की सहायता से फॉरेंसिक विशेषज्ञ अपराध स्थल पर त्वरित रूप से पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्यों को नष्ट होने से बचा सकेंगे तथा जैविक और डिजिटल नमूनों की प्राथमिक जांच मौके पर ही कर सकेंगे। इससे न्यायालय में पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी। यह संयुक्त पहल छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था के आधुनिकीकरण, वैज्ञानिक अनुसंधान प्रणाली के विस्तार तथा नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

CG : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले – खट्टा नहीं बल्कि मीठा

CG : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले – खट्टा नहीं बल्कि मीठा

 रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। श्री शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है।

समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।

वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था । अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी । सेवा सेतु केंद्र में सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है । उल्लेखनीय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे । इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे । इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी ।

गृह मंत्री अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

CG – मौत का तांडव : नशे में धुत कार चालक ने बाइक और स्कूटी को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

CG – मौत का तांडव : नशे में धुत कार चालक ने बाइक और स्कूटी को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

 दुर्ग। भिलाई में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां नशे में धुत कार चालक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चंद्रा मौर्या चौक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन हवा में उछल गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय नूर और 55 वर्षीय मनोहर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि नूर और सलीम एसी बनाने का काम करते थे और एक ही स्कूटी पर सवार थे, जबकि मनोहर पेशे से बीमा एजेंट थे और बाइक चला रहे थे।

गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी

 00 पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अपने गृह ग्राम बायंग में 17 मई से 24 मई तक आयोजित श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि श्रीरामनाम सप्ताह जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

 रायपुर। वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव, नए बस स्टैंड, किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन तथा दूध डेयरी ऑक्सीजोन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। चौधरी ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से रायगढ़ शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मरीन ड्राइव शहरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, नया बस स्टैंड यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, जबकि ऑक्सीजोन परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री वर्मा ने छोड़ा पायलट-फॉलो वाहनों का काफिला, स्टाफ की गाडिय़ों की संख्या में भी की भारी कटौती

राजस्व मंत्री वर्मा ने छोड़ा पायलट-फॉलो वाहनों का काफिला, स्टाफ की गाडिय़ों की संख्या में भी की भारी कटौती

00 प्रधानमंत्री के ऊर्जा और संसाधन बचत के आह्वान से प्रेरित होकर लिया फैसला
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक तामझाम और वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते हुए एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के आह्वान से प्रेरित होकर, मंत्री वर्मा ने अपने शासकीय दौरों और आवागमन के दौरान मिलने वाले पायलट और फॉलो वाहनों के उपयोग को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है।

मंत्री वर्मा अपने पूरे स्टाफ के साथ बेहद सीमित और कम से कम गाडिय़ों के काफिले में सफर करेंगे। राज्य स्तर पर उनके इस फैसले को सादगी और जनता के प्रति जवाबदेही के एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
खुद से शुरुआत कर पेश की मिसाल
अपने इस बड़े फैसले पर बात करते हुए कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि देश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देशहित से जुड़ी किसी भी पहल की शुरुआत हम जनप्रतिनिधियों को स्वयं से करनी चाहिए और समाज के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस कदम से न केवल सरकारी और प्रशासनिक खर्चों में भारी कमी आएगी, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति एक सकारात्मक जागरूकता पैदा होगी।
जनता और प्रबुद्धजनों ने की सराहना
मंत्री वर्मा के इस फैसले की विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि राजनेताओं द्वारा फिजूलखर्ची रोकने और संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की यह पहल वाकई प्रेरणादायी है, जो जमीन से जुड़े नेता की पहचान को और मजबूत करती है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

 00 400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

00 पहियों पर विज्ञान - तेज़ न्याय की ओर के साथ प्रदेश में त्वरित सहायता और वैज्ञानिक जांच व्यवस्था होगी सशक्त

00 एक्के नंबर, सब्बो बर थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना और आपदा जैसी हर स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता
रायपुर।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह एवं की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ


उल्लेखनीय है कि एक्के नंबर, सब्बो बर थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह सेवा 24&7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और एसओएस-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ


मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच
पहियों पर विज्ञान - तेज़ न्याय की ओर थीम पर आधारित 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदेश में अपराध अनुसंधान को नई दिशा देंगी। 32 वैन - 32 जिले - एक संकल्प: सटीक जांच, त्वरित न्याय के उद्देश्य के साथ शुरू की गई यह पहल घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी। लगभग 65 लाख रुपये प्रति यूनिट लागत वाली इन अत्याधुनिक वैन में घटनास्थल संरक्षण किट, साक्ष्य संग्रहण एवं सीलिंग उपकरण, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी व्यवस्था, बुलेट होल स्क्रीनिंग एवं बैलिस्टिक जांच किट तथा गनशॉट रेजिड्यू (जीएसआर) परीक्षण किट जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब तक अपराध स्थल से साक्ष्य प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में समय लगता था, जिससे साक्ष्यों के दूषित होने की संभावना बनी रहती थी तथा रिपोर्ट आने में भी विलंब होता था। नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच, साक्ष्य संरक्षण, परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। इससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह


साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया बल
राज्य सरकार का उद्देश्य वैज्ञानिक जांच को जन-जन तक पहुंचाना, साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका को बढ़ाना तथा समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करना है। आधुनिक डायल-112 सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, अपराध अनुसंधान को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों का कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

 सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह

रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम लता बिप्रे ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल धमतरी जिले का गौरव बढ़ाया है, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा की नई मिसाल भी प्रस्तुत की है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुसुम लता को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा आगे की पढ़ाई और तकनीकी शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से टैबलेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और राज्य सरकार उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही ऐसी प्रतिभाएं विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान हैं और सरकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुसुम लता की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था, परिवार के संस्कार और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम है। साधारण परिवार से आने वाली कुसुम लता ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में आगे बढ़ने का संकल्प हो, तो परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

कुसुम लता ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिवार के सहयोग के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों में भी शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। ग्रामीण अंचल की अनेक बेटियां अब उन्हें अपनी प्रेरणा के रूप में देख रही हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य की अमूल्य पूंजी हैं। शासन उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुसुम लता की उपलब्धि हजारों विद्यार्थियों को यह संदेश देती है कि सपनों की उड़ान गांवों से भी शुरू होकर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है और प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।

इस अवसर पर सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी  ओंकार साहू, महापौर  रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सार्वा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 'गुंडाधुर' के गांव नेतानार जाएंगे,जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 'गुंडाधुर' के गांव नेतानार जाएंगे,जन सुविधा केंद्र शुरू करेंगे, कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

 रायपुर :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 18 और 19 मई को वे रायपुर और बस्तर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे को भाजपा “विजय उत्सव” के रूप में मना रही है, क्योंकि बस्तर को माओवाद से मुक्त कराने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

रायपुर से बस्तर तक रहेगा कार्यक्रमों का दौर

सुबह 10:30 बजे अमित शाह पीटीएस माना (रायपुर) में डायल 112 सेवा की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:30 बजे वे बस्तर के नेतानार गांव में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह वही गांव है जिसे ‘गुंडाधुर का गांव’ कहा जाता है।

विकास कार्यों और बैठक में होंगे शामिल

दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन के जरिए अवलोकन करेंगे।

शाम 5:45 बजे वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे और शाम 7 बजे ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक कल

अमित शाह रात जगदलपुर में विश्राम करेंगे। इसके बाद 19 मई को सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

दोपहर 3 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और शाम 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रायपुर में ‘सिंदूर पार्क’ का उद्घाटन, सीएम साय बोले- वीर जवानों के शौर्य को समर्पित

रायपुर में ‘सिंदूर पार्क’ का उद्घाटन, सीएम साय बोले- वीर जवानों के शौर्य को समर्पित

 रायपुर :- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ‘सिंदूर पार्क’ का उद्घाटन किया। यह पार्क भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, शौर्य और बलिदान को समर्पित किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में बना पार्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए साहस और पराक्रम की याद में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सैनिकों के त्याग और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देना है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश

पार्क में सिंदूर के पौधों के साथ कई अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इसे हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थान देशभक्ति और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम बनेगा।

रायगढ़ के इतवारी बाजार क्षेत्र में स्थित

यह पार्क रायगढ़ जिले के इतवारी बाजार क्षेत्र में विकसित किया गया है। स्थानीय स्तर पर इसे ऑक्सीजोन के रूप में भी जाना जाता है। यहां लोगों के लिए सैर, पौधारोपण और सामुदायिक गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

लोगों के लिए प्रेरणास्थल बनेगा

सीएम साय ने कहा कि सिंदूर पार्क केवल एक हरित स्थल नहीं, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान का प्रतीक है। यहां आने वाले लोग वीर जवानों की बहादुरी को याद करेंगे और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होंगे।

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख

 दुर्ग। वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने X पोस्ट में दुःख जताते हुए कहा, वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक  रिकेश सेन जी के बड़े भाई दिनेश सेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति

विधायक रिकेश सेन का पोस्ट

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे बड़े भाई श्री दिनेश सेन जी का आज रात्रि दिनांक 17/5/2026 को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान वैशाली नगर से शाम 4:00 बजे राम नगर मुक्तिधाम, भिलाई के लिए निकलेगी।

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

 रायपुर।  पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। रायपुर समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को केवल रायपुर में ही 62.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिम विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक बनी द्रोणिका के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी सिस्टम के असर से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

रायपुर के मौसम की बात करें तो सोमवार को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

CG : केंद्रीय गृहमंत्री आज करेंगे नेक्स्ट जेन CG Dial 112 का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 400 हाईटेक इमरजेंसी गाड़ियां

CG : केंद्रीय गृहमंत्री आज करेंगे नेक्स्ट जेन CG Dial 112 का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 400 हाईटेक इमरजेंसी गाड़ियां

 रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री आज रायपुर से नेक्स्ट जेन CG Dial 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS 2.0) का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश को 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहन और चलित फोरेंसिक साइंस लैब की बड़ी सौगात भी मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश की आपातकालीन सेवाएं पहले से अधिक आधुनिक, त्वरित और तकनीक आधारित हो जाएंगी।

सरकार का दावा है कि इस सिस्टम के जरिए नागरिकों को संकट की स्थिति में तेजी से सहायता मिल सकेगी। नेक्स्ट जेन डायल 112 के माध्यम से पुलिस सेवा, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, हाईवे इमरजेंसी और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम है।

नई प्रणाली में केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, GPS आधारित इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन, GIS आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक कॉल लोकेशन सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित डिस्पैच मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। इससे अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता और मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

प्रदेश में डायल 112 सेवा वर्ष 2018 से संचालित है और अब तक लाखों लोगों को मदद पहुंचा चुकी है। हालांकि इसकी सेवा अभी तक केवल 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे प्रदेश के सभी 33 जिलों में शुरू किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सकेगी।

नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल से था लापता, हादसा या साजिश?

नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल से था लापता, हादसा या साजिश?

 बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मस्तुरी शराब भट्ठी के पास स्थित नहर में आज सुबह एक अज्ञात लाश तैरती हुई पाई गई। नहर में शव मिलने की इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलते ही मस्तुरी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त मस्तुरी थाना क्षेत्र के ही ग्राम इटवा निवासी युवक के रूप में की गई है। परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त युवक कल से रहस्यमय तरीके से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह उसकी लाश नहर में बरामद हुई। फिलहाल, मस्तुरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर इस पूरी घटना की हर एंगल से जांच में जुट गई है।
सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी….

सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी….

 रायपुर: “अपना पक्का घर केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और नए जीवन की मजबूत नींव होता है।” धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के दौरान यह भाव उस समय जीवंत हो उठा, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर उनके वर्षों पुराने सपनों को साकार किया।

सुशासन तिहार में भाटगांव की हितग्राही  कुमारी यादव  लता साहू को मुख्यमंत्री  साय के हाथों आवास की चाबी प्रदान की गई। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले इन परिवारों के लिए यह क्षण केवल एक सरकारी योजना का लाभ मिलने भर का नहीं था, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व से भरे नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक बन गया।

हितग्राही कुमारी यादव ने बताया कि बरसात के दिनों में उनका परिवार लगातार परेशानियों का सामना करता था। कच्चे घर की टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है और बच्चों के भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है।

इसी प्रकार  लता साहू ने कहा कि पहले हर मौसम चिंता लेकर आता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई दिशा दी है।

इस अवसर पर सांसद महासमुं रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यअरूण सार्वा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: राज्यपाल रमेन डेका…..

आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: राज्यपाल रमेन डेका…..

 रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि आदि उत्सव का आयोजन जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।   डेका ने आज मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से यह विचार व्यक्त किये।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिकामध्यप्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित भव्य आदि उत्सव में जनजातीय संस्कृति, इतिहास, परंपरा और गौरवशाली विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा आयोजन गोंडवाना साम्राज्य की ऐतिहासिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित रहा। राज्यपाल  रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि रामनगर की मिट्टी में इतिहास की महक है। यह केवल एक स्थान नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय अस्मिता का प्रतीक है। आज मुझे इस पावन धरा में शामिल होने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि मंडला एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहन इस वृहद आयोजन में सम्मिलित होते हैं, जो इस उत्सव की लोकप्रियता और सामाजिक महत्व को दर्शाता है। आदि उत्सव ने अपनी विशिष्ट पहचान और ख्याति स्थापित की है तथा यह आयोजन जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।

रज्यपाल  डेका ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी पूरे देश को प्रेरणा देता है। उन्होंने गोंडवाना नरेश दलपत शाह, अमर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

राज्यपाल  डेका ने अपने संबोधन में मिलेट्स फेस्टिवल की भी सराहना करते हुए कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से अपने जीवन में मोटे अनाज का उपयोग करता आया है। यह उनकी पारंपरिक जीवन शैली और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक रहा है। आज पूरा विश्व मिलेट्स के महत्व को समझ रहा है और इसे स्वास्थ्यवर्धक आहार के रूप में अपना रहा है।

कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव की शुरुआत की पृष्ठभूमि से लेकर अब तक की उसकी ऐतिहासिक यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा मोतीमहल परिसर में स्थित शिलालेख पर जनजातीय संस्कृति की परंपरा अनुसार पूजन किया गया। सांसद श्री कुलस्ते द्वारा राज्यपाल श्री डेका एवं अन्य अतिथियों को पगड़ी एवं बीरन माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जनजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, लोकगाथाओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आदि उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों एवं जनजातीय कलाकारों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। राज्यपाल  रमेन डेका ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनजातीय संस्कृति, कला और पारंपरिक विरासत की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियाँ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, गुजरात के जनजातीय कार्य मंत्री  नरेश भाई पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 20 मई को केमिस्ट शॉप रहेंगी बंद, छत्तीसगढ़ में इन जगहों पर मिलेंगी जरूरी दवाएं…..

20 मई को केमिस्ट शॉप रहेंगी बंद, छत्तीसगढ़ में इन जगहों पर मिलेंगी जरूरी दवाएं…..

 रायपुर। 20 मई को दवा विक्रेताओं के देशव्यापी हड़ताल को देखते खाद्य और औषधि प्रशासन ने वैकल्पिक इंतज़ाम किए हैं। इन जगहों पर दवाइयां मिलेंगी। ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रशासन द्वारा समस्त जिलों में अधिकारियों को आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों एवं चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासकीय जनऔषधि केन्द्रों (PMBJAK), धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को भी पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

आमजन से अपील की जाती है कि वे घबराहट अथवा अनावश्यक दवाओं का संग्रहण न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है, वे चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में प्राप्त कर सुरक्षित रखें। आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं रोगी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत….

 रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के आज रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

CG- आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…

CG- आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवती को अर्धनग्न हालत में मौके पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानिए पूरा मामला

घटना थाना चिल्फी क्षेत्र की है। पीड़िता युवती परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में परिचित दो लड़कों ने रास्ता रोका और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

घटना के बाद युवती को बेहोश हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तब युवती को अर्धनग्न हालत में देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से हुई पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा गया। पीड़िता द्वारा दोनों आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, कवर्धा पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के बाद मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

CG – आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ इतने मवेशियों की हुई दर्दनाक मौत

CG – आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ इतने मवेशियों की हुई दर्दनाक मौत

 बीजापुर। आकाशीय बिजली गिरने से भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पातरपारा के आश्रित ग्राम पोंदुम में बड़ा नुकसान हुआ। अचानक हुई तेज गरज-चमक के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सभी मवेशी एक स्थान पर बंधे हुए थे, तभी मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

गौरतलब है कि पिछले दिनों महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई थी वही बीटा गंभीर रूप से झुलस गया था। वही एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पंडरिया भावना बोहरा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यपाल डेका ने भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि भोरमदेव केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा भोरमदेव कॉरिडोर इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास को नई पहचान देगा।

राज्यपाल  डेका ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

 0 जशपुर के सेंदरीमुंडा के बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन से ग्रामीणों को मिली स्वच्छ पेयजल की सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली के परिणामस्वरूप जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। हैंडपंप खनन के बाद अब ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बैशाखूपारा के निवासियों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के मौसम में पानी लाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिएउमेश यादव,  संतोष देहरी एवं अन्य ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर हैंडपंप खनन की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन कार्य पूर्ण कराया।

हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अब वार्ड क्रमांक 7 के परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील और जनहितैषी सोच के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।