नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG- रायपुर पुलिस का इंस्‍टाग्राम हैक : साइबर ठगों ने पुलिस को ही बना लिया शिकार, इंस्टाग्राम ID हैक कर किया ये पोस्ट

CG- रायपुर पुलिस का इंस्‍टाग्राम हैक : साइबर ठगों ने पुलिस को ही बना लिया शिकार, इंस्टाग्राम ID हैक कर किया ये पोस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश और विदेश के साइबर ठगों की निगाह छत्तीसगढ़ में है। प्रदेश में साइबर जाल बिछाकर लोगों को ठगी के शिकार बना रहे हैं। पुलिस लगातार एक के बाद एक शातिर ठगों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं राजधानी रायपुर पुलिस अब तक कई शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पर राजधानी रायपुर पुलिस ही अब साइबर क्राइम का शिकार हुआ है।

दरअसल रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हैकर ने रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट भी किया इस पोस्ट में हैकर ने ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन पोस्ट किया। हैकर ने एलन मस्क के नाम से यह पोस्ट किया।

BJP प्रभारी नितीन नवीन पहुंचे रायपुर, लखमा की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल से कहा आप भी बचियेगा नही

BJP प्रभारी नितीन नवीन पहुंचे रायपुर, लखमा की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल से कहा आप भी बचियेगा नही

 रायपुरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सचेत किया है। नितीन नवीन ने भूपेश बघले से कहा कि आप बचिएगा नहीं। उन्होंने कहा कि दो हजार करोड़ रूपए के शराब घोटाले के असली मास्टर माइंड तक कानून पहुंचेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि करोड़ों रुपए के शराब घोटाले में कवाली लखमा के तौर पर एक आदिवासी को अपराध का मोहरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने तो यही समझा कि एक ट्राइबल के द्वारा अपराध करा दिया गया है, जबकि असली मास्टर माइंड पीछे बैठा है। लेकिन कानून इतना मज़बूत है कि मास्टर माइंड को भी पकड़ निकलेगा।

नितिन नबीन ने कहा कि मैं कहूंगा भूपेश बघेल आपने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया है। कहीं न कहीं यह स्पष्ट है कि आदिवासियों के प्रति आपकी क्या सोच है। आप किस चीज़ के लिए जाने जाते हैं।आप भी बचियेगा नहीं। इस अपराध के जो असली जनक हैं, उन तक कानून पहुंचेगा।

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में शामिल होने नितिन नबीन राजधानी पहुंचे हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज 5 बजे नामांकन होगा । उन्होंने नामांकन को लेकर कहा कि बूथ से ज़िला स्तर के अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी और कल प्रदेश परिषद की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी।

सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने उठाया सवाल, कांग्रेस के नए मुख्यालय में घोटाले का पैसा लगा?

सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने उठाया सवाल, कांग्रेस के नए मुख्यालय में घोटाले का पैसा लगा?

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन के निर्माण में छत्तीसगढ़ के घोटाले के पैसे लगाने का सवाल उठाया है। पंकज झा ने अपने शोसल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा हैः-

प्रकृति हमेशा संयोगों के माध्यम से भी कुछ संदेश या संकेत देने का प्रयत्न करती है। यह हमारी चेतना पर है कि हम उसे ग्रहण कर पाते हैं या नहीं। छत्तीसगढ़ में जब जनजाति समाज से आने वाले एक अत्यल्प शिक्षित नेता की शराब घोटाले में गिरफ्तारी हो रही थी, लगभग उसी समय दिल्ली में भव्यतम @INCIndiaमुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन भी हो रहा था। जहां कार्यकर्ताओं ने ‘मनमोहन भवन’ का पोस्टर लगवाया हुआ था। अस्तु! तनिक विचार कीजिए। चित्र में दिख रहे कवासीजी को तब@INCChhattisgarhने आबकारी और उद्योग मंत्री बनाया था।

शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने के बाद शराब से ही पैसे बनाने के लिए एक ऐसे नेता को मंत्री बनाना तो समझ में आता है जो बिना कोई विरोध किए आलाकमान के कहने पर सब कुछ करता रहे, पर छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में उद्योग मंत्री जैसा दायित्व भी ऐसे नेता को देना जो अत्यधिक कठिनता के साथ हस्ताक्षर भी कर पाते हों, क्या भावना रही होगी इसके पीछे? विचार कीजियेगा। हालांकि यहां प्रश्न अलग है।@dir_edकी पड़ताल में यह आया है कि अन्य कार्यों के अलावा भ्रष्टाचार के पैसे से ही बस्तर के सुकमा का कांग्रेस कार्यालय बना था, उसी घोटाले के पैसे से, जिसके आरोप में कवासीजी गिरफ्तार हुए हैं। अब इस तथ्य के आलोक में दिल्ली के नये ‘इंदिरा भवन’ पर विचार कीजिये।

विपक्ष में रहने के दौरान@BJP4CGStateलगातार यह कहती रही थी कि कांग्रेस आलाकमान के लिये छत्तीसगढ़ ‘एटीएम’ बना हुआ था। ढाई साल बाद भी मुख्यमंत्री बने रहने देने का मूल्य छत्तीसगढ़ इसी तरह चुका रहा था। तो प्रश्न यह है कि जिस घोटाले के पैसे से सुकमा कार्यालय बना, वह पैसा क्या कांग्रेस के कल उद्घाटित हुए भव्यतम् मुख्यालय में नहीं लगा होगा? इस आशंका के आधार तो है ही। आगे शायद जांच एजेंसियों की विवेचना में हालांकि विस्तार से पता चल पाये।

इधर घोटाले के आरोप में कांग्रेस के आदिवासी नेता गिरफ्तार हो रहे थे, उधर पूर्व मुख्यमंत्री@bhupeshbaghelसमेत तमाम नेताओं की उपस्थिति में भव्यतम कार्यालय का उद्घाटन समारोह दिल्ली में चल रहा था। वहीं ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ने का आह्वान भी हो रहा था। तो सुकमा हो या कोटला रोड, दिल्ली… हर जगह पैसे भी आपके ही जायेंगे और जेल भी आप ही जायेंगे, इस विडंबना से आजादी मिलना भी आवश्यक है। हां, अलबत्ता आपका एटीएम न केवल पैसे उगलेगा आलाकमान के लिए बल्कि राज्यसभा की सीटें भी उन्हीं के लिए जायेगी। तब तमाम ‘वाद’ समाप्त हो जायेंगे, बस नाम रहेगा शुक्ला, रंजन, तुलसियों का। कांग्रेस को वोट देते हुए हमेशा ये तथ्य ध्यान में रखें कृपया।

पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा – लखमा तो सिर्फ मोहरे हैं, वास्तविक चेहरा आना बाकी है…

पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा – लखमा तो सिर्फ मोहरे हैं, वास्तविक चेहरा आना बाकी है…

 रायपुर. दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. इस मामले में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कवासी लखमा तो सिर्फ मोहरे हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री के करीबी सभी लोग जेल में हैं. यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री निवास पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा था.

मंत्री कश्यप ने कहा है कि भ्रष्टाचार करके पैसा गांधी परिवार को भेजा जा रहा था. छत्तीसगढ़ के जनता की कमाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचता था. कहीं ना कहीं वह मोहरे के रूप में उपयोग हो रहे थे. वास्तविक चेहरा आना बाकी है.

भविष्य में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : कांग्रेस

वहीं पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज सुकमा बंद का ऐलान किया है. इसकी सूचना सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है.  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है. लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं. आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है. बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर देश में राज करना चाहती है. लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा, ईडी अपने अधिकारी का दुरुपयोग कर रही है, जिससे भविष्य में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

CG : अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, दुष्कर्म की आशंका

CG : अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, दुष्कर्म की आशंका

 बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घर के बाहर मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 
CG NEWS : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 408 लीटर महुआ शराब और 5750 किलो महुआ लहान बरामद

CG NEWS : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 408 लीटर महुआ शराब और 5750 किलो महुआ लहान बरामद

 महासमुंद : महासमुंद जिला आबकारी विभाग ने महुआ शराब बनाने वाली भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 408 लीटर महुआ शराब और 5750 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख 69 हजार रुपये बताई जा रही है।

जिला कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम, जिला अधिकारी निधिष कोष्टी के निर्देशन में, सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अँसुला स्थित नाला किनारे सरार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने के कारोबार की सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए पहुंची। हालांकि, मौके पर पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए।

आबकारी विभाग ने मौके से महुआ लहान, अवैध महुआ शराब, 7 गैस सिलेंडर और 5 नाग चूल्हा बरामद किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, च, 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है, और अब आरोपियों की तलाश जारी है।

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर सुकमा बंद, जिला मुख्यालय में दिख रहा असर…

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर सुकमा बंद, जिला मुख्यालय में दिख रहा असर…

 सुकमा। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर जिला कांग्रेस ने एक दिवसीय सुकमा बंद का आह्वान किया है, जिसका जिला मुख्यालय में असर देखने को मिल रहा है. सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नारेबाजी करते हुए लखमा की गिरफ्तारी पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड के लिए जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया था. जहां सुनवाई के बाद लखमा को 22 जनवरी तक के लिए 7 दिन की रिमांड में भेज दिया गया था. इस मामले में लखमा के बेटे हरीश को भी आरोपी बनाया है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है.

साल 2019 में उजागर हुआ था मामला

ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.

नियमों में बदलाव कर दिया टेंडर

ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में बदलाव कर उसी कंपनी को टेंडर दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया.

बीते साल आया था कवासी का नाम

ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक, ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमीशन मिलाता था.

बड़ी खबर: अब इन क्षेत्रों के राशन दुकानों में भी मिलेगा मिट्टी का तेल, पीडीएस के तहत माह जनवरी के लिए 552 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

बड़ी खबर: अब इन क्षेत्रों के राशन दुकानों में भी मिलेगा मिट्टी का तेल, पीडीएस के तहत माह जनवरी के लिए 552 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

रायपुर : छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ को 552 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी कर दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित समस्त अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों को पात्रता होगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों के लिए एक लीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम दो लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा। माह जनवरी 2025 के लिए आबंटित केरोसिन का उठाव 31 जनवरी तक करने को कहा गया है।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, विद्यार्थियों को 78 स्वर्ण और 77 रजत पदक किए वितरित

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, विद्यार्थियों को 78 स्वर्ण और 77 रजत पदक किए वितरित

  • नये भारत में युवाओं के लिए धरती से लेकर आकाश तक कामयाबी के हैं असीमित अवसर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति
  • छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिली उपाधि

रायपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब युवा नये भारत के राजदूत हैं। देश को आपको अपना शत-प्रतिशत देना होगा। कोई भी व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से बढ़कर नहीं है। युवाओं को अपने चारों ओर देखना होगा, सिर्फ सरकारी नौकरियां ही जीवन का लक्ष्य न हो। युवाओं के पास अब नये भारत में धरती से लेकर आकाश तक असीमित अवसर हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास एकता और समानता के प्रतीक थे। हमें उनकी शिक्षाओं और संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को बदलते तकनीक से तालमेल बैठते हुए कौशल एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी असफलता से घबराएं नहीं बल्कि उससे सीख लेते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने समारोह में सत्र 2022-23 के 78 एवं सत्र 2023-24 के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 77 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 09 दानदाता पदक, 01 गुरू घासीदास पदक तथा 01 कुलाधिपति पदक सहित 85 पदक प्रदान किये गये। इसके साथ ही सत्र 2022-23 एवं सत्र 2023-24 के कुल 122 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज बाहुल्य राज्य है। यहां समृद्धि की काफी संभावनाएं हैं, इसलिए विकास की ऐसी रणनीति बनाएं जिससे सामूहिक समृद्धि बढ़े और जन-जन का विकास संभव हो। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में नक्सली उन्मूलन की दिशा में काफी अच्छे प्रयास हुए हैं और इन क्षेत्रों में विकास की रफ्तार भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व विकास वाले राज्य में नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इस समय जो विकास हो रहा है, वह समाज के हाशिये पर पड़े वर्गों, समाज के कमजोर तबके पर केन्द्रित है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जन हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों से राज्य के समग्र विकास को एक नई दिशा दी है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, एक ऐसी संस्था है जिसने लगातार छत्तीसगढ़ में शिक्षा और ज्ञान के मार्ग को रोशन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्ण पदक और पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वालों के वर्षों के समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विविधता का सम्मान करें और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा भारत विश्व गुरु के रूप में विख्यात रहा है, इसके पीछे नालंदा और तक्षशिला जैसे ज्ञान-विज्ञान से समृद्ध विश्वविद्यालय रहे हैं। छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की प्रदेश ही नहीं देश के नवनिर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्र-छात्राओं के लिए केवल एक औपचारिकता मात्र नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जो आत्ममंथन, बदलाव और प्रेरणा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इकलौता केन्द्रीय विश्वविद्यालय महान संत बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर स्थापित है, जो ज्ञान, समावेशिता और हमारे सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय के ही इस विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ की बौद्धिक प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी प्रतिष्ठा केवल हमारे राज्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जानते हैं शिक्षा समाज में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों का आधार है और इस विश्वविद्यालय ने बार-बार यह साबित किया है कि शिक्षा कैसे परिवर्तन का साधन बन सकती है। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि नवाचारों के जरिए यह सुनिश्चित किया है कि हर छात्र को न केवल शिक्षा मिले बल्कि एक बेहतर जीवन जीने का मौका भी मिले।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए हमने नई औद्योगिक नीति तैयार की है। इसमें छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए उद्यमियों को अनेक रियायतें प्रदान की हैं, जिससे प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और 5 लाख नए रोजगारों का सृजन होगा। आईटी सेक्टर में अवसरों को देखते हुए हमारी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। हम नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं, जहाँ बड़ी आईटी कंपनियाँ तेजी से अपने यूनिट आरंभ कर रही हैं। साथ ही बौद्धिक रूप से संपन्न छत्तीसगढ़ के युवाओं को यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हमने दिल्ली के द्वारका में संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 185 कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पीएससी में पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता लाने कदम उठाए। हमने युवाओं का भरोसा सिस्टम में लौटाया। वर्ष 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। इस अवसर के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का विजन भी हमने तैयार किया है और इसे हासिल करने में आप सभी युवाओं की अहम भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि आप केवल नौकरी खोजने तक सीमित न रहें। नवाचार करें और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करें। आप बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने गोल्ड मेडल एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में केन्द्रीय आवासन शहरी एवं राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला सहित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल, एआईसीटी के प्रोफेसर टी.जी. सीताराम, राष्ट्रीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रमुख डॉ. अतुल भाई कोठारी सहित शिक्षाविद, अनुसंधानकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी-अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
CG Election 2025 : EVM से होंगे नगरीय निकाय चुनाव, आरक्षण रोस्टर का राजपत्र में हुआ प्रकाशन

CG Election 2025 : EVM से होंगे नगरीय निकाय चुनाव, आरक्षण रोस्टर का राजपत्र में हुआ प्रकाशन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आरक्षण प्रक्रिया के पूरे होते ही अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। राज्य सरकार ने नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नागर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर राजपत्र में प्रकाशन किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव EVM से होंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन कर बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था। जिसके बाद अब भाजपा की साय सरकार ने इस नियम में संशोधन करते हुए इस बार EVM से चुनाव कराने का निर्णय लिया है, जिसका भी राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।

 

 
 
 
 

 

CG POLICE TRANSFER : राजधानी में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

CG POLICE TRANSFER : राजधानी में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुल 17 निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. तबादला आदेश रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने जारी किया है. लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में राजधानी में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है.

जारी आदेश के अनुसार, शहर और ग्रामीण क्षेत्र के जिन 17 निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. उसमें निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात प्रभारी बनाया गया है. निरीक्षक अनीश सारथी को पुलिस लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) और निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकर को आजाद चौक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

देखिए लिस्ट-

Police Transfer Breaking : SI समेत 121 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट

Police Transfer Breaking : SI समेत 121 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट

 राजनांदगांव। जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार को जिले में पदस्थ 121 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें आरक्षक, पुरुष और महिला प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों का नाम शामिल है।

HMPV के बाद आया नया वायरस Marburg, इस देश में 8 लोगों की मौत

HMPV के बाद आया नया वायरस Marburg, इस देश में 8 लोगों की मौत

 नई दिल्ली। दुनिया में एक और वायरस ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। Corona और HMPV के बाद इस वायरस के कारण अफ्रीकी देशों में कई लोगों की मौतें हुई हैं। अकेले तंजानिया में 8 लोगों की मौत हो गई। इस नए वायरस से विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO भी सतर्क हो गया है।

चीन से निकले HMPV वायरस की चर्चा अभी चल ही रही है। इसी बीच मार्कबर्ग वायरस भी आ गया है। इस वायरस से तंजानिया में 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह वायरस अफ्रीक के ही रवांडा में 15 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार नए वायरस मार्कबर्ग से हो रहीं मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी गंभीर हो गया है। WHO ने कहा कि उत्तरी तंजानिया में संदिग्ध मारबर्ग वायरस के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है।WHO के प्रमुख टेड्रोस अधेनम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बताया

‘हमें तंजानिया में मारबर्ग नाम के वायरस से संक्रमित 9 मामलों का पता लगा है। इनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।’

करीब 90 फीसदी लोगों के लिए Marburg खतरनाक

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि 88 फीसदी से अधिक लोगों के लिए Marburg वायरस खतरनाक है। यदि समय पर इलाज नहीं कराया गया तो इस वायरस के संक्रमण से 88 प्रतिशत के करीब लोगों को यह परेशान कर सकता है और उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

क्या हैं वायरस के लक्षण

इस वायरस में ज्यादा ब्लड बहने यानी रक्त हानि से मौत होना शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मारबर्ग वायरस के लिए कोई आधिकारिक वैक्सीन अभी नहीं है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि तंजानिया में इस वायरस के प्रकोप पर राष्ट्रीय और प्रांत स्तर पर मूल्यांकन भी उतना नहीं हो पा रहा है। उधर, तंजानिया के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस अफ्रीकी देश में मिला Marburg का पहला मामला

अफ्रीकी देश रवांडा में 27 सितंबर को Marburg वायरस का पहला मामला रिपोर्ट में आया था। इसकी घोषणा पिछले महीने यानी 20 दिसंबर को की गई। रवांडा के अधिकारियों ने बताया कि Marburg के 66 मामले सामने आए और 15 मौतें हुई हैं। इनमें ज्यादातर वे थे, जिन्होंने मरीजों की देखभाल की। रवांडा के साथ सीमा साझा करने वाले कागेरा में 2023 में मारबर्ग से 5 लोगों की मौत हुई।

POLITICAL NEWS : राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के JP नड्डा, कहा – कांग्रेस नेता ने ही पार्टी का घिनौना सच उजाकर कर दिया

POLITICAL NEWS : राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के JP नड्डा, कहा – कांग्रेस नेता ने ही पार्टी का घिनौना सच उजाकर कर दिया

 नई दिल्ली। बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस के नए दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी सीधा हमला बोला।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस नेता ने ही पार्टी का घिनौना सच उजाकर कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी की तारीफ करता हूं कि उन्होंने कहा कि वह राज्यों से लड़ रहे है। स्पष्ट रूप से ये देश जानता है।’ यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके पारिस्थितिकी तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है जो भारत को बदनाम, अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं। उनके बार-बार के काम ने इस विश्वास को मजबूत ही किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।

वित्त मंत्री का भी हमला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्यों से लड़ रहे हैं। वित्त मंत्री ने सवाल किया कि आप संविधान की कॉपी अपने हाथों में लेकर क्यों चल रहे हैं।

राहुल के किस बयान पर मचा हंगामा?

राहुल ने कहा था, ‘ये मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई भारतीय राज्यों से भी है।’

छग के लोगों के लिए महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था, जानिए कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छग के लोगों के लिए महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था, जानिए कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

 रेलवे स्टेशन के नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए ठहरने, नाश्ता और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में, ठीक बघाड़ा मेला के पास, जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अमीर, गरीब सभी प्रकार के ऐसे श्रद्धालु जो 4 वर्ष में आने वाले महाकुंभ में अपना स्नान, ध्यान, ज्ञान, सत्संग आदि का लाभ उठाना चाहते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने वहां छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) स्थापित किया है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ठहरने नाश्ता भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़िया लोगों के सादगी भरे आवश्यकताओं को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह साय सरकार की दूरदर्शिता और नेक दिल धार्मिक प्रवृत्ति का पहचान है जिसने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति उनकी सेवा भाव को उजागर किया है।

CG ACCIDENT : मनाली से लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवतियों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

CG ACCIDENT : मनाली से लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवतियों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

 कोरबा : बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवतियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कटघोरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव के पास हुआ, जब तीनों दोस्त मनाली से घूमकर कोरबा लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही इस घटना की मुख्य वजह बताई जा रही है।

इस हादसे में मारी गई दोनों युवतियों की पहचान मोनिका चटर्जी और दीक्षा राठौर के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थी। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थीं।

इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल्ड हो गई। हाई स्पीड होने के कारण उसने कंट्रोल खो दिया जिससे कार स्किड होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

BREAKING : राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को एयरपोर्ट में दी भावभीनी बिदाई, उपमुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री तोखन भी रहें मौजूद

BREAKING : राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को एयरपोर्ट में दी भावभीनी बिदाई, उपमुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री तोखन भी रहें मौजूद

 रायपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के पश्चात नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनको माना एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने भावभीनी बिदाई दी। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 
CG ब्रेकिंग : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार

CG ब्रेकिंग : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था। खबर आ रही है कि पूछताछ के बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब जल्द ही ED कवासी लखमा और हरीश लखमा को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं मेडिकल चेकअप के लिए मेकाहारा लाया जायेगा।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी। 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।

इससे पहले 2 बार उनसे और उनके बेटे हरीश लखमा से 8-8 घंटे ​​​​ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। हालांकि कवासी लखमा के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दफ्तर के अंदर जाने से पहले लखमा ने कहा कि, देश कानून के हिसाब चलता है, अगर कानून के हिसाब से बुलाएंगे, तो मैं 25 बार आऊंगा। ED के अधिकारी जो सवाल करेंगे, उसका जवाब दूंगा। उनका सम्मान करुंगा।

मैं कांग्रेस के लिए जिऊंगा और मरूंगा: गिरफ्तारी के बाद लखमा बोले- ED को मेरे घर से कोई भी सबूत नहीं मिला है, मैं गरीब आदमी हूं, मुझे फंसाया जा रहा

मैं कांग्रेस के लिए जिऊंगा और मरूंगा: गिरफ्तारी के बाद लखमा बोले- ED को मेरे घर से कोई भी सबूत नहीं मिला है, मैं गरीब आदमी हूं, मुझे फंसाया जा रहा

 रायपुर : रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है. पूर्व आबकारी मंत्री लखमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैं गरीब आदमी हूं, ED ने मेरे घर से एक पैसा भी बरामद नहीं किया है, मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है, बावजूद इसके मुझे गिरफ्तार किया गया है. 

कवासी लखमा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है. उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए उनके ऊपर फंसाने का आरोप लगाया. कवासी लखमा ने इस दौरान कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के साथ हूं, मैं कांग्रेस के लिए जिऊंगा और कांग्रेस के लिए ही मरूंगा.

CG BIG NEWS : 17 जनवरी को होगा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

CG BIG NEWS : 17 जनवरी को होगा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

 रायपुर :   पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी और बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर सम्मिलित होने आ रहे हैं। श्री तावड़े के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजधानी में रहेंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी श्री पारख ने कहा कि पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी सितम्बर-2024 से संगठन महापर्व मनाया गया, जिसमें पहले सदस्यता महाअभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा को 60 लाख सदस्यता का जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व ने दिया था, उस लक्ष्य को अर्जित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, भाजपा व सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं व समस्त जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके इस अभियान को सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बनाया। सदस्यता अभियान में समाज के हर वर्ग और सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा के इस ऐतिहासिक संगठन महापर्व सक्रिय सदस्यता अभियान भी युद्धस्तर पर चला। श्री पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं के साथ श्री मोदी के नेतृत्व के प्रति जन आकर्षण के चलते भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में इतिहास रचा और पूरे प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो भाजपा की लोकप्रियता, भाजपा के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रमाण है।

भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी श्री पारख ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए। बूथों के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणाएँ हुई। इसके बाद सारे 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित कर ले गए। अब आगामी 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होने जा रहा है। इसके लिए 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन जमा होगा। श्री पारख ने कहा कि संगठन महापर्व के दौरान चले सदस्यता अभियान और बूथ से लेकर जिला अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन की दिल्ली में हुई समीक्षा बैठकों में भी बहुत ज्यादा प्रशंसा हुई है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में खिड़की का कांच तोड़कर मरीज ने की भागने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में खिड़की का कांच तोड़कर मरीज ने की भागने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर

 रायपुर  : राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में एक मरीज ने खिड़की का कांच तोड़कर छलांग लगाने की कोशिश की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज काफी देर तक खिड़की तोड़ने का प्रयास करता रहा, लेकिन समय रहते अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और स्थिति पर काबू पाया। घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
OBC आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना,साय सरकार के खिलाफ आक्रोश

OBC आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी धरना,साय सरकार के खिलाफ आक्रोश

 रायपुर: पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर प्रदेश में वर्ग संघर्ष फैलाने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती करने का षड़यंत्र किया ताकि प्रदेश की बहुसंख्यक आबादी चुनाव लड़ने से वंचित रह जाये। पहले तो कहा गया पिछड़ा वर्ग के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण किया जायेगा, जब नियम बनाया तो पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण शून्य की स्थिति में पहुंच गया। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत का एक भी अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित नहीं हुआ।

जिला पंचायतों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण क्यों नही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपाई बेशर्मीपूर्वक कहते है पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कांग्रेस भ्रम फैला रही है, तो भाजपा के नेता और सरकार ही बता दे उनके नये आरक्षण प्रावधान में पिछड़ा वर्ग के लिये क्या व्यवस्था हुई है? पिछड़ा वर्ग का पंचायतों में आरक्षण कम क्यों हो गया? एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद में पिछड़ा वर्ग के लिये क्यो आरक्षण नहीं हुआ? भाजपा प्रदेश के आरक्षित वर्ग में वर्ग संघर्ष करवाने यह षड़यंत्र रचा है।

ओबीसी के लिए कुछ बचा नही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षित वर्ग को बड़ा नुकसान है सरगुजा संभाग के पांच जिले अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर सोनहत, बस्तर के 7 जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाडा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित मानपुर मोहला, जशपुर, गैरोला पेंड्रा मरवाही, और कोरबा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं है। इस सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय (त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय) चुनाव में आरक्षण के प्रावधानों में जो षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया है उसके परिणाम सामने हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच और पांचों के आरक्षण में ओबीसी के हक और अधिकारों में बड़ी डकैती इस सरकार ने की है। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में रायपुर जिला पंचायत में 16 क्षेत्रों में से केवल 4 ओबीसी के लिए आरक्षित है। बिलासपुर जिले में सदस्यों के 17 में से केवल एक क्षेत्र क्रमांक 1 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, ओबीसी पुरुष के लिए 17 में से एक भी सीट आरक्षित नहीं है। इसी तरह बिलासपुर जिले के चार जनपद पंचायत में दो जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला, एक अनारक्षित महिला और एक जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त रखा गया है। ओबीसी के लिए बिलासपुर जिले के अंतर्गत चार जनपद पंचायतों में से एक भी जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी के लिये आरक्षित नहीं है।

पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक हक पर डाका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ने पहले तो पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय किया, जब पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा तब कह रहे कि अनारक्षित वर्ग की आधी सीटों में पिछड़ा वर्ग को लड़ायेंगे। पहले तो पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार में डाका डाला, अब जले पर नमक छिड़क रहे। अनारक्षित सीटों में तो सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी कोई भी लड़ सकता है और जहां पर जैसी परिस्थिति होती है लोग लड़ते भी है, इसमें भाजपा क्या अहसान कर रही? भाजपा का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।

उपराष्ट्रपति धनकड़ थोड़ी देर में पहुंचेंगे रायपुर,गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति धनकड़ थोड़ी देर में पहुंचेंगे रायपुर,गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर: देश उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुछ देर में बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से संध्या 4.50 बजे रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
Politics: नए एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन और संगठन की बैठक में शामिल होंगे बैज और भूपेश बघेल, DCC में बदलाव के संकेत

Politics: नए एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन और संगठन की बैठक में शामिल होंगे बैज और भूपेश बघेल, DCC में बदलाव के संकेत

 रायपुर: एआईसीसी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम और संगठन को लेकर होने वाली बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर में दीपक बैज दिल्ली के लिए निकले हैं। और देर शाम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली रवाना हुए।

इस दौरान दोनों नेताओं की छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होनी है। बता दें कि संगठन में बदलाव और मजबूती को लेकर दिल्ली में बड़ी तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली दरबार में तलब किया गया है।

संगठन में बदलाव के संकेत

बता दें कि मुंगेली सहित तीनों जिलों में जिला अध्यक्षों में कल ही बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संगठन में जिस तरीके से बदलाव किए हैं, जिन राजनीतिक और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिलों को मजबूत किया है। कांग्रेस निकाय चुनावों में अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने के लिए संगठन में बदलाव कर सकती है।

CG  : पूर्व मंत्री कवासी लखमा से आज ED करेगी पूछताछ, दस्तावेज और CA के साथ पहुंचेंगे दफ्तर

CG : पूर्व मंत्री कवासी लखमा से आज ED करेगी पूछताछ, दस्तावेज और CA के साथ पहुंचेंगे दफ्तर

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ करेगी. आज दस्तावेज और सीए के साथ कवासी लखमा ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे. 9 जनवरी को ईडी ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश से लंबे समय तक पूछताछ की थी.

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व  IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और  सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी.  जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है.  महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है.

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में अच्छे मकसद से आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी को मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे.  देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर के अनवर ढेबर को भेजता था. अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने देशी शराब और अंग्रेजी शराब ब्रांड के होलोग्राम बनाकर बेहिसाब शराब CSMCL की दुकानों में बेचीं. जिससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.