नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : IAS रेणु पिल्ले बनीं छत्तीसगढ़ की कार्यवाहक मुख्य सचिव, व्‍यापमं और माशिमं का भी संभालेगी प्रभार….

CG : IAS रेणु पिल्ले बनीं छत्तीसगढ़ की कार्यवाहक मुख्य सचिव, व्‍यापमं और माशिमं का भी संभालेगी प्रभार….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 14 से 21 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। उनके अवकाश के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सुचारु रूप से संभालने के लिए एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) रेणु पिल्ले को कार्यवाहक मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस पिल्‍ले राज्‍य की प्रभारी मुख्‍य सचिव रहेंगी, ऐसे में उनका मौजूदा प्रभार उनके पास बना रहेगा।

वहीं सचिव राजेश सुकुमार टोप्‍पो को प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा का लिंक अफसर बनाया गया है। टोप्‍पो को प्रमुख सचिव बोरा के आदिम जातिजाति विकास विभाग, अनुसूचित जातिजाति विकास विभाग और पिछड़ा वर्ग व अल्‍पसंख्‍यक विकास विभाग का लिंक अफसर बनाया गया है।

लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, ताबड़तोड़ किए कई वार, फिर जो हुआ…..वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…..

लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, ताबड़तोड़ किए कई वार, फिर जो हुआ…..वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…..

 बिलासपुर। बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। अपने पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 वर्ष का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पर पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत कश्यप से भी महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत कश्यप से भी अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत कश्यप नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत कश्यप ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सनत ने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को पीछा कर परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

CG NEWS : भाजपा आईटी सेल का नया वीडियो जारी, साय को श्री राम और भूपेश को बताया रावण, सिंह देव ने कहा कोई जीवित व्यक्ति नहीं हो सकता राम

CG NEWS : भाजपा आईटी सेल का नया वीडियो जारी, साय को श्री राम और भूपेश को बताया रावण, सिंह देव ने कहा कोई जीवित व्यक्ति नहीं हो सकता राम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जो एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आया है। इस वीडियो में, जिसे कथित तौर पर बीजेपी की आईटी सेल ने वायरल किया है, छत्तीसगढ़ की राजनीति को ‘रामायण’ के रूप में चित्रित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं को राम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दशरथ और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को रावण के रूप में दर्शाया गया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे हंसी मजाक के रूप में लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यह वीडियो मज़ाक के तौर पर जारी किया होगा, और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनका कहना था कि किसी जीवित व्यक्ति को श्रीराम के रूप में दिखाना सही नहीं है।

 
 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत व्यापार स्थापित करने के लिए प्रदान की जाएगी वित्तीय सहायता

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत व्यापार स्थापित करने के लिए प्रदान की जाएगी वित्तीय सहायता

 रायपुर | प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगरी क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को अपना स्वयं का व्यापार स्थापित करने या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को ऋण किस्तों का प्रावधान है। जिसमे प्रथम किस्त – 10,000 रुपये, द्वितीय किस्त – 20,000 रुपये, तृतीय किस्त – 50,000 रुपये दिए जायेगे। अब तक नगर पालिका मंदिर हसौद अंतर्गत 65 हितग्राही इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर आय वर्ग के लोगों को उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

 
तीन दिवसीय युवा उत्सव कल से, प्रो.आनंद कुमार और कुमार विश्वास समेत दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

तीन दिवसीय युवा उत्सव कल से, प्रो.आनंद कुमार और कुमार विश्वास समेत दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यह आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें राज्य के 33 जिलों से करीब 3500 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

राज्य की कला और संस्कृति का होगा प्रदर्शन

खेल मंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन में युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राजधानी में तीन दिनों तक हजारों कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में महोत्सव का उद्घाटन होगा।

युवाओं से संवाद करेंगे सीएम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में श्री राम मंदिर निर्माण पर आधारित नाटक “मैं अयोध्या हूं” की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा एक दशक में भारत के विकास की कहानी को दर्शाने वाला लेजर शो भी होगा। महोत्सव के तीसरे दिन 13 जनवरी को 'सुपर 30' के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार युवाओं को प्रेरित करेंगे। वहीं दयारा बैंड 'ऐसा जादू है मेरे बस्तर में' प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के आखिरी दिन राज्यपाल रमेन डेका युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, जिसके बाद डॉ. कुमार विश्वास और अन्य कवियों के साथ 'युवा कवि सम्मेलन' महोत्सव का समापन होगा।

CG : मुंगेली स्टील प्लांट हादसे के 40 घंटे बाद हटा साइलो, मलबे से मिले इंजीनियर समेत 3 लोगों के शव, पुलिस ने एक दिन पहले ही किया था एफआईआर

CG : मुंगेली स्टील प्लांट हादसे के 40 घंटे बाद हटा साइलो, मलबे से मिले इंजीनियर समेत 3 लोगों के शव, पुलिस ने एक दिन पहले ही किया था एफआईआर

 मुंगेली । मुंगेली जिला में हुए स्टील प्लांट हादसे के करीब 40 घंटे बाद साइलो को हटाया जा सका है। साइलो के हटने के बाद मलबे में दबे इंजीनियर सहित 3 लोगों की लाश रेस्क्यू टीम ने बरामद कर ली है। आपको बता दे इससे पहले इस हादसे में 2 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये थे, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी।पुलिस-प्रशासन द्वारा पिछले 40 घंटे से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर साइलो को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें आज जाकर सफलता मिली है।

गौरतलब है कि मुंगेली के कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में ये हादसा गुरूवार को हुआ था। जहां साइलो के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आकर मजदूर और इंजीनियर नीचे दब गये थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया था। वहीं हादसे के बाद कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर उद्योग विभाग के अफसरों ने शुरुआती जांच की, जिसमें मैनेजर और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई।

यहां साइलो में क्षमता से अधिक लोड किया गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगांव पुलिस ने प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और प्लांट के प्रबंधकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं कलेक्टर राहुल देव ने स्पष्ट किया कि इस हादसे में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

CG ब्रेकिंग: बीजापुर में प्रेशर ID ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

CG ब्रेकिंग: बीजापुर में प्रेशर ID ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेशर आईडी ब्लास्ट की घटना में सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब जवान सुबह महादेव घाट कैंप से एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। घायल जवान को तुरंत जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को घेर लिया है और जांच जारी है।

CG : छत्तीसगढ़ में खुनी खेल: पत्रकार के माता-पिता और भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

CG : छत्तीसगढ़ में खुनी खेल: पत्रकार के माता-पिता और भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

11 जनवरी 2025 सुरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिलें से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां पत्रकार के माता-पिता और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी क्षेत्र की है। जगन्नाथपुर में पत्रकार का परिवार रहता था। आज दोपहर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पत्रकार के पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में पत्रकार की माता, पिता और छोटे भाई की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर के डूबकापारा में जमीन को लेकर दो परिवार के बीच में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्ते में भाई के परिवार के कुछ लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना शुरू हो गई। इस दौरान माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में पत्रकार संतोष की माता पिता और छोटे भाई की मौत हो गई। मृतकों में बसंती टोप्पो, माघे टोप्पो और बेटा नरेश टोप्पो शामिल है।वहीं, इस हत्याकांड के बाद सभी आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

IPS Promotion: 5 अधिकारी बने IG और 7 DIG, किसे मिला सलेक्शन ग्रिड, देखिए पूरी लिस्ट…

IPS Promotion: 5 अधिकारी बने IG और 7 DIG, किसे मिला सलेक्शन ग्रिड, देखिए पूरी लिस्ट…

 रायपुर। DPC के बाद राज्य के IPS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। अपने 18 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर 2007 बैच के 5 IPS अफसरों की IG रैंक पर पदोन्नति हुई है। इनमें CBI में डेपुटेशन पर पदस्थ जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। वहीं, 2011 बैच के 7 अधिकारियों को DIG रैंक पर और 2012 बैच के 8 IPS अफसरों को SSP रैंक पर प्रमोशन दिया गया है। देखें पूरी सूची…

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा आवास, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा आवास, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए कर रही है काम : शिवराज सिंह चौहानछत्तीसगढ़ में लाखों गरीबों के चेहरों पर संतोष और खुशी का भाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम

रायपुर : केन्द्रीय कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय की डबल इंजन सरकार प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। वे आज दुर्ग जिले के नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पैर पखार कर उनका अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 3 हजार 384 नए आवासों की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास का वादा किया था, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में गरीबों को पक्के घर देने के इस ऐतिहासिक प्रयास के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 47 हजार मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को और अधिक समावेशी बनाने के लिए नई पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है, जिनमें अब अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे। हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती-किसानी को बढ़ावा देने की दिशा में अद्भूत काम हो रहे हैं। फसलों का उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और फसल विविधिकरण पर जोर दिया जा रहा है। धान की नई-नई किस्में भी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करोड़ों आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की थी। छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार आई। डबल इंजन की सरकार बनी। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक की और 18 लाख आवास स्वीकृत कर दिये। आज इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के लाखों हितग्राहियों के चेहरे में संतोष नजर आता है। उन्होंने जो मकान का सपना देखा था, वो अब  पूरा हो रहा है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने अपनी सरकार का एक साल पूरा कर लिया है और जनता के समक्ष एक साल का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया है। हमारी परीक्षा की घड़ी शपथ ग्रहण के बाद ही शुरू हुई थी और सबसे पहला वायदा कैबिनेट की बैठक में हमने पूरा कर दिया। इससे हम लोग आश्वस्त हो गये और एक साल के भीतर ही मोदी जी की गारंटी के सभी प्रमुख वायदे हमने पूरे कर दिये हैं। शपथ के दो सप्ताह के भीतर हमने श्रद्धेय अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर 13 लाख किसान  भाइयों को 2 साल के बकाया धान की बोनस राशि अंतरित की। हमने वायदे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदा। हमने पिछली बार 145 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान की खरीदी  की । पिछली बार किसानों के खाते में हमने कुल 49 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। यह छत्तीसगढ़ के कृषि इतिहास में एक रिकार्ड की तरह दर्ज हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार इस बात की मानिटरिंग कर रहे हैं कि तेजी से पीएम आवासों पर काम हो सके। गृह पोर्टल के माध्यम से जीआईएस मैपिंग और सटीक योजना तैयार की जा रही है। हमने पीएम आवास के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति का जिम्मा लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वसहायता समूहों को सौंपा है। इससे महिला सशक्तिकरण में भी बड़ी मदद मिल रही है, इस काम में आवास मित्र प्रभावी रूप से हितग्राहियों की मदद कर रहे हैं जिसके चलते आवास निर्माण समय पर पूरा हो रहा है। हितग्राहियों को कम लागत पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने हमने छूट कूपन की व्यवस्था की है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए टोलफ्री नंबर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों तथा नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए लाई गई पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन भी प्रदेश में तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 8 लाख 47 हजार नए मकानों की मंजूरी देकर प्रदेश के आवासहीन लोगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सामंजस्य से प्रदेश में आवास और सड़क निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत 32 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है और राज्य के हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2449 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में ग्रामीण संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि और स्वच्छता किट वितरित की गई। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्वश्री किरण देव सिंह, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू और भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री साय ने आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री साय ने आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन

 रायपुर : केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।

 
निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते OBC आरक्षण ख़त्म: दीपक बैज

निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते OBC आरक्षण ख़त्म: दीपक बैज

 CG Politics : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है।

प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी है। साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य सीटे घोषित हो गई है।

BREAKING : आईएस सुबोध कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CSPTCL का मिला अतिरिक्त प्रभार, IAS रोहित यादव हुए मुक्त

BREAKING : आईएस सुबोध कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CSPTCL का मिला अतिरिक्त प्रभार, IAS रोहित यादव हुए मुक्त

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव IAS आईएस सुबोध कुमार सिंह राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वहीँ IAS रोहित यादव प्रभार मुक्त हुए है. 

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा, संभागीय चयन समिति और चुनाव प्रभारियों की भी लिस्ट की जारी, देखें पूरी सूची

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा, संभागीय चयन समिति और चुनाव प्रभारियों की भी लिस्ट की जारी, देखें पूरी सूची

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा ने उक्त टीम बनाई है। टीम में संयोजक सहित 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। प्रदेश स्तरीय टीम के भूपेंद्र सवन्नी संयोजक बनाए गए हैं।

इसके साथ ही टीम में संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, महेश गागड़ा, अनुराग सिंह देव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगनलाल मूंदड़ा, दीपक महस्के, अमित चिमनानी सदस्य होंगे

 

BREAKING : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद

BREAKING : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद

 रायपुर : राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।

कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों – 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है । इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।

राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।

BREAKING : IAS श्याम लाल धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी

BREAKING : IAS श्याम लाल धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक आईएएस श्याम लाल धावड़े को आबकारी आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार सौपा  है। बता दें आबकारी आयुक्त आर शंगीता मिड 6 जनवरी से 31 जनवरी तक यानी 25 दिनों के लिए मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के चलते राज्य से बाहर है। वहीं आर शंगीता की प्रशिक्षण अवधि में धावड़े यह अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में

रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित होगा।
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दो कल्याण सिंह के दान से निर्मित डी के एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स निर्मित है यह छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान से निर्मित हुआ है। इसके अलावा सैकड़ो मठ मंदिर धर्मशालाएं छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दान की है जिसकी कई जमीनों का वर्तमान में अवैध लोगों द्वारा क्रय विक्रय किया जा रहा है इन सबको रोकने हेतु दान संरक्षण समिति अधिवेशन में बनाई जाएगी जो सभी कानूनी पहलुओं को समझते हुए समाज के संपूर्ण दान का व्यवस्थापन करेगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित 4000 दाऊ अग्रवालों के बीच 60 वर्ष से अधिक वर्ष के मध्यम वर्ग की सभी समाज के परिवार के लोगों के लिए सो कमरों का वानप्रस्थ आश्रम निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज इस बात के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करेगा कि समाज के संपन्न हुआ जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाये। इस हेतु वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी के अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है।
दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारी ने अधिवेशन के बारे में आगे बताते हुए कहा अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महा आरती कभी आयोजन किया गया है 

महतारी वंदन योजना : फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए कब

महतारी वंदन योजना : फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए कब

 रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है, बयान को देखते कहा जा रहा है कि जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा उन्हें निकाय चुनाव के बाद फ़िर से मौका मिलेगा। उनके रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल फिर से खुलेगा।38 हज़ार महिलाओं के खाते में त्रुटिवश पैसे नहीं जा रहे, उन्हें दूर किया जा रहा है। साथ ही अपात्र लाभार्थियों की स्क्रूटिनी की जा रही है।

योजना के बारे जानिए

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना हुआ जरूरी, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना हुआ जरूरी, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश…

 रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों के मामलों पर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में पत्र में यह उल्लेख किया है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि ये निर्देश सभी शासकीय कर्मियों तक प्रभावी रूप से पहुंचें और इनका पालन हो। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शासकीय कर्मियों के जीवन की रक्षा के लिए उठाया गया है।

CG NEWS : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर: जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया।पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पप्पू निषाद ने इंस्टाग्राम के जरिए लगभग छह महीने पहले दोस्ती की थी और 2 जनवरी 2025 को उसे शादी का वादा करके अपने मौसी के घर बुलाया। वहां आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया और मस्तुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,,।

CG – युवक ने की आत्महत्या : फांसी लगाने से पहले युवक ने कही ये बात… सुनकर दहल जाएगा दिल…जांच में जुटी पुलिस….

CG – युवक ने की आत्महत्या : फांसी लगाने से पहले युवक ने कही ये बात… सुनकर दहल जाएगा दिल…जांच में जुटी पुलिस….

 रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिनमें पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी व ससुराल वालों पर टाॅर्चर करने का आरोप लगाया है। मृतक वीडियो में कह रहा है कि ”मम्मी पापा मुझे माफ कर दो। मैं अपनी पत्नी , साली , सास-ससुर और साले से बहुत परेशान हूं। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फंसी थी। इस बात को जब मैं बोलता था तो यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे।

मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। थाना प्रभारी साहब से अनुरोध है कि मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए। उसके नाना नानी को मत दिया जाए उनके जीवन को खतरा है। उनके भविष्य को खतरा है। यह लोग मुझे बहुत डराएं और धमकाएं हैं। मेरी पत्नी, साली, सास ससुर और साले आशीष को बिल्कुल मत छोड़ना। इन सभी ने मुझे बहुत टॉर्चर किया। बहुत टॉर्चर किया।”

दरअसल, मृतक उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा 38 वर्ष मध्यप्रदेश के मउगंज जिला का रहने वाला था। वर्तमान में गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में रहता था। पत्नी के साथ मृतक का आये दिन विवाद होता रहता था। पत्नी गुडिया मिश्रा पति से विवाद के बाद 3 जनवरी को अपने दो बच्चे के साथ घर से बिना बताये कही चली गई। पति उदय राज ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी बीच उसने अपनी पत्नी को काॅल कर घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी द्वारा मना कर दिया गया। इस बात से नाराज उदय राज ने एक वीडियो बनाया और पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये खुदकुशी कर लिया।

Sai Cabinet : आचार संहिता से पहले होगा साय कैबिनेट का विस्तार!यें विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ…

Sai Cabinet : आचार संहिता से पहले होगा साय कैबिनेट का विस्तार!यें विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ…

 Sai Cabinet expansion :- कहा जा रहा है कि साय कैबिनेट का विस्तार निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले हो सकता है। इस दौरान राजभवन में दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा है, कहा जा रहा है कि साय कैबिनेट का विस्तार निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले हो सकता है। इस दौरान राजभवन में दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालाकि आधिकारिक रूप से इस मामले में भाजपा के पदाधिकारी या किसी सरकार के जिम्मेदार लोगों का बयान नहीं है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

दरअसल, पिछले लगभग एक महीने से साय मंत्रिमंडल के दो रिक्त पदों के लिए मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा चल रही है । साय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा भी हुई है ।

मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है उनमें प्रमुख रूप से अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, धरम लाल कौशिक, गजेंद्र यादव, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, गोमती साय के नाम सामने आए हैं। हालाकि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसको लेकर बोलने से बच रहे हैं । मंत्रिमंडल पद के प्रमुख दावेदारों में से एक और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कहना है कि ये विषय मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का है, वो ही तय करेंगे कि क्या करना है ।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर: दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने टक्कर से दो लड़कों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर: दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने टक्कर से दो लड़कों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल

 मांढर:- विधानसभा इलाके सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है । विधानसभा से सिलयारी तक बनी पीडब्ल्यूडी चमचमाती सड़क पर बेलगाम वाहनों के वजह से सड़क ख़ून से लाल हो रही है। ऐसा ही मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 1 बजे बरबंदा और नेऊरडीह देखने को मिला जहां दो मोटरसाइकिल कि आमने-सामने जोरदार से भिड़ंत हो गई । इस दुर्घटना में छपोरा निवासी योगेश कुमार बंजारे दूसरा गिरौद निवासी ललित वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जा रहा है कि योगेश कुमार बंजारे स्प्लेंडर प्लस में सवार होकर मांढर कॉलोनी से बरबंदा के तरफ जा रहा था । जबकि ललित वर्मा ओला कंपनी इलेक्ट्रॉनिक बाइक सीजी 04 पीई 9390 में अपने एक अन्य दोस्त के साथ बरबंदा से टेकारी गिरौद कि ओर आ रहा था इसी दौरान बरबंदा के पास दोनों बाइक कि आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। दोनों बाइक चालक को सर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई जबकि ओला बाइक में पीछे बैठे एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराए गए हैं । जानकारी मिली है कि दोनों मृतक नाबालिक है । विधानसभा पुलिस का कहना है कि पंडरी जिला अस्पताल में दोनों युवाओं शव रखा गया है । शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद परिवार जनों को शव को सौंप दिया जाएगा ।

@ आधे मोड सड़क में अक्सर होते हैं हादसे स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण :- शाम ढलने के बाद विधानसभा से सिलयारी के तरफ जा रहे तो सावधान हो जाइए इन सड़कों में घनघोर अंधेरा छाया रहता है । स्पीड बेकार नहीं होने के चलते मोटरसाइकिल कार ट्रक की स्पीड काफी अधिक रफ्तार रहती है । जगह-जगह आधे मोड़ के अलावा एक तरफ से जाने वालों को दूसरी तरफ से आ रहा वाहन नजर नहीं आता। जैसे ग्राम भुरकोनी, कोलंबिया कॉलेज , मांढर कॉलोनी शिव मंदिर पास, योगेंद्रनगर मांढर , नेऊरडीह बरबंदा,टोर पथरी बोहरही मोड पर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है । ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी शिकायत कर आधे मोड पर स्पीड ब्रेकर तथा मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगवाने की मांग कर रहे हैं । लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

CG NEWS: कांग्रेस ने नगर निगम और पालिकाओं के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

CG NEWS: कांग्रेस ने नगर निगम और पालिकाओं के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

 रायपुर: - कांग्रेस ने आज सभी नगर निगम और पालिका परिषदों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है.

 

 

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल,पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल,पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

 रायपुर :-  केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में आज सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि  चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे।

इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा।