नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG CRIME : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हिरासत में 3 संदेही

CG CRIME : टॉकीज के पीछे पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हिरासत में 3 संदेही

 तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामले आए दिन सामने आ रही है, हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म और चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं हत्या का एक और मामला राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा से सामने आया है, यहां न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 संदेही युवकों को हिरासत में लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 37 वर्षीय शिव राजपूत पिता जवाहर राजपूतहै। वह ग्राम कोटा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, बीती रात को तिल्दा के वार्ड क्रमांक 15 न्यू राज टॉकीज के पीछे गली में एक युवक की हत्या हो गई है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेही युवकों हिरासम में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

संदेही युवकों से पूछताछ जारी 

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, युवक की हत्या की गई है। इस मामले में तीन संदेही युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

BREAKING : रिश्‍ते हुए शर्मसार, चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

BREAKING : रिश्‍ते हुए शर्मसार, चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

 रायपुर : जिले के अभनपुर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है, आरोपी भाई ने पीड़िता को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार दादा के रिश्ते से आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है, पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूकें सहित नक्सलियों के डम्प सामग्री को किया बरामद

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूकें सहित नक्सलियों के डम्प सामग्री को किया बरामद

 कोंडागांव : जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामग्री को बरामद किया है। जिसमें बंदूक, नक्सल साहित्य, टिफिन बम और दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल है। ग्राम पुंगारपाल के जंगल मे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव की डीआरजी व बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी और तुमडीवाल जंगल पहाड़ पर घेराबंदी कर सामान, हथियार विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया। नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार, भरमार, बंदूक 14 नग, टिफिन 14 नग, कुकर 02 नग नक्सली साहित्य रस्सा 01 बण्डल अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके के बन्देपारा,कोरणजेड के जंगलो में रुक- रूककर गोली बारी हो रही थी।

CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

CG : चिकन लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, अगले महीने होनी थी शादी

 कोरबा: जिले में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वही दूसरा घायल है। दोनों दोस्त त्योहार के लिए चिकन और राशन लेने जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली की है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही युवक अनु सिंह राठिया (24) की सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होने वाली थी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

बिना नंबर प्लेट का था ट्रैक्टर

करतला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था और चालक ने पूछताछ में बताया कि इसे खरीदे हुए 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

मृतक युवक की अगले माह शादी थी

मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि अनु घर की खेती-किसानी का काम देखता था। कुछ महीने पहले ही मदनपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी और अगले माह शादी होने वाली थी। इससे पहले घर में मातम का माहौल है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

 Breaking News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

Breaking News : संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

 रायपुर : रायपुर के कमल विहार इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती सीएसपी और टिकरापारा टीआई की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव सुनसान इलाके में पाया गया है, और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामले की तफ्तीश जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, महतारी एक्सप्रेस की स्थिति बदहाल

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने, महतारी एक्सप्रेस की स्थिति बदहाल

 गरियाबंद : गरियाबंद जिले में जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत महतारी एक्सप्रेस (डायल 102) सेवा की स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले डेढ़ महीने से उरमाल पीएचसी और देवभोग सीएचसी के लिए एक ही एंबुलेंस और चालक का उपयोग हो रहा है, जिससे केवल 39 प्रसूताओं को ही इमरजेंसी सेवा मिल पाई, जबकि 177 प्रसव के मामलों में बाकी 138 महिलाओं को निजी वाहनों के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके पीछे की वजह दिसंबर के बाद से एक महतारी एक्सप्रेस वाहन का दुर्घटना का शिकार होना और चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

इस दौरान उरमाल पीएचसी और देवभोग सीएचसी में कुल 177 हितग्राहियों में से अधिकांश को इमरजेंसी सेवा नहीं मिल पाई, जबकि अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन दोनों केंद्रों में कुल 177 प्रसवों में से महज 39 को ही वाहन द्वारा सेवा दी जा सकी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कुप्रबंधन की बात स्वीकार की है और जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार लाने की बात की है। जिला समन्वयक एस मूर्ति ने बताया कि जल्द ही एक और चालक की व्यवस्था की जाएगी और संस्था से समन्वय बनाकर सेवा में सुधार किया जाएगा।

राज्य सरकार ने साईं राम टेक्नो मैनजमेंट नामक संस्था से महतारी एक्सप्रेस सेवा का अनुबंध किया है, जिसके तहत एक एंबुलेंस के लिए दो चालक और दो मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) की व्यवस्था की जानी चाहिए।

रायपुर में 8 फरवरी से शुरू होगा ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’, क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे सितारे मचाएंगे धूम!

रायपुर में 8 फरवरी से शुरू होगा ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’, क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे सितारे मचाएंगे धूम!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का आयोजन आगामी 8 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस लीग में कई बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जिनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इसके साथ ही लीग में बॉलीवुड और छालीवुड के सितारे भी अपनी चमक बिखेरेंगे. इसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना और गायक सोनू निगम, हार्डी संधू समेत छत्तीसगढ़ के कलाकार भी रंग जमाएंगे.

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुणेश परिहार ने बताया कि लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लीग है, इसके पूर्व सीजन का आयोजन कैंडी, श्रीलंका में हुआ था. हर्ष का विषय है कि इस वर्ष लीग के आयोजन का सम्मान भारत देश के छत्तीसगढ़ राज्य को प्राप्त हुआ है. लीग का आयोजन दिनांक 8 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

इस लीग में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोईन अली, एरोन फिंच, थिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक तथा डेनियल किशन आदि सम्मिलित हैं.

इन टीमों के बीच होगा मैच
लीग में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें बीग बॉस, दुबई जायंट, दिल्ली रॉयल्स, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजरात संप्रमी और प्रदेश से छत्तीसगढ़ वॉरियर्स सम्मिलित हैं. लीग का ड्राफ्ट भव्य समारोह में संपन्न हुआ. समारोह में अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न टीमों में चुना गया. समारोह में मुख्य रूप से आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारु शर्मा, बीग बॉस फेम शेफाली बग्गा, लीग के सीईओ शिवेन शर्मा, सीओओ तरुणेश सिंह परिहार और छत्तीसगढ़ क्रिकेट एंकर खुशी अंसारी प्रमुख रहे.

Legends 90 League के सबसे महंगे खिलाड़ी
सबसे महंगे खिलाड़ियों में सुरेश रैना, शिखर धवन, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कीस गेल, युसुफ पठान, कोरी एंडरसन, मोइन अली तथा तिलकरत्ने दिलशान सम्मिलित रहे.

छत्तीसगढ़ वारियर्स की टीम में हैं ये प्रमुख खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ वारियर्स की टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गप्टिल, अंबाती रायडू, पवन नेगी आदि मुख्य खिलाड़ी शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ से खिलाड़ी
इस लीग में छत्तीसगढ़ के भी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन लीग के लिए किया गया, जिनमें विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह प्रमुख हैं.

बॉलीवुड के सितारे भी जमाएंगे रंग
लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग को भव्यता प्रदान करने बॉलीवुड से तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे सितारे और छालीवुड के सितारे प्रदर्शन देंगे.

लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश और शहर के स्थानीय दर्शकों तक मैच की पहुंच आसान बनाने के लिए टिकट दाम न्यूनतम स्तर पर ही रखने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर की क्रिकेट लीग का प्रदेश में होना गर्व की बात है. इससे निश्चित रूप से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन और उत्साहवर्धन होगा. साथ ही प्रदेश में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Train Cancelled: रायपुर-बिलासपुर रूट की पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी 4 दिन के लिए रद्द, जानिए कौन-कौन सी गाड़ियां होंगी प्रभावित!

Train Cancelled: रायपुर-बिलासपुर रूट की पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी 4 दिन के लिए रद्द, जानिए कौन-कौन सी गाड़ियां होंगी प्रभावित!

 बिलासपुर/ रायपुर : रायपुर और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी । इस कार्य के लिए 16, 17 एवं 18 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Indian Railways: रद्द होने वाली गाडियां:-

16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
16 एवं 17 जनवरी को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
17 जनवरी को गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
18 जनवरी को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
18 जनवरी को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
19 जनवरी को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
19 जनवरी को गाड़ी संख्या 58280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

इसके अलावा 16 जनवरी को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

Breaking : बीजेपी ने जारी किया कार्टून पोस्टर, लिखा- “कांग्रेस की शह पर होता है देश के चौथे स्तंभ पर आघात”

Breaking : बीजेपी ने जारी किया कार्टून पोस्टर, लिखा- “कांग्रेस की शह पर होता है देश के चौथे स्तंभ पर आघात”

 रायपुर: रायपुर में बीजेपी ने एक नया कार्टून पोस्टर जारी किया है, जिसमें कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए “कांग्रेस की शह पर होता है देश के चौथे स्तंभ पर आघात” लिखा गया है। इस पोस्टर में सुरेश चंद्राकर को पत्रकार पर हमला करते हुए दिखाया गया है, और उनके कंधे पर दीपक बैज हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी के इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस और उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई जिलों के अध्यक्ष बदले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई जिलों के अध्यक्ष बदले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

 14 जनवरी 2025 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है,जिसमे नागेश नेगी रायगढ़ घनश्याम वर्मा मुंगेली और परमेश्वर शुक्ला को बस्तर रूरल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

BREAKING: अज्ञात वाहन ने OLA स्कूटी सवारों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश, दूसरा गंभीर

BREAKING: अज्ञात वाहन ने OLA स्कूटी सवारों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश, दूसरा गंभीर

 रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दूसरा घायल हुआ है। यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है।

जानकारी के अनुसार कल्पतरू प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने देर रात ev स्कूटी ओला को जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, युवक का शरीर कई टुकड़ों में बट गया, वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े उम्र 23 वर्ष निवासी बोरिया खुर्द के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे उम्र 22 वर्ष निवासी सिवनी रायपुर के रूप में हुई है।अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर कैसे होता है पुण्य लाभ, भारत में कितने तरीकों से मानते यह त्यौहार, देखिये इस खास रिपोर्ट में

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर कैसे होता है पुण्य लाभ, भारत में कितने तरीकों से मानते यह त्यौहार, देखिये इस खास रिपोर्ट में

 Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है। यह त्योहार भारत में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। मुख्यतः यह पर्व कृषि और फसल कटाई के साथ जुड़ा हुआ है।

मकर संक्रांति की विशेषताएं

1.सूर्य की उपासना : इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है, क्योंकि यह दिन सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक होता है।

2. तिल और गुड़ का महत्व : इस त्योहार पर तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। यह मिठाई मिठास और एकता का प्रतीक है।

3.दान-पुण्य : इस दिन गंगा स्नान, पूजा, और दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लोग गरीबों और जरूरतमंदों को कपड़े, अनाज, और धन दान करते हैं।

4. पतंगबाजी : कई स्थानों पर पतंग उड़ाने का आयोजन किया जाता है, विशेषकर गुजरात और राजस्थान में।

5. फसल उत्सव : यह फसल कटाई का त्योहार है, इसलिए इसे किसानों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्षेत्रीय नाम और परंपराएं :

पोंगल (तमिलनाडु): इसे चार दिन तक मनाया जाता है और इसमें फसल की पूजा होती है।

लोहड़ी (पंजाब) : एक दिन पहले आग जलाकर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया जाता है।

उत्तरायण (गुजरात): इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं।

खिचड़ी (उत्तर प्रदेश और बिहार): इस दिन खिचड़ी बनाकर खाने और दान करने की परंपरा है।

माघ बिहू (असम): माघ महीने में नई फसल के स्वागत में इसे मनाया जाता है।

मकर संक्रांति न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व का त्योहार है, जो देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा संगम, जिले को मिलेगी 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात

छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा संगम, जिले को मिलेगी 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात

 सरगुजा: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव संक्रांति पर्व पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 167.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं।

प्रमुख कार्यक्रम और घोषणाएँ:

1. विकास कार्यों की सौगात

– 124.10 करोड़ रुपये के 134 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।
– 43.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 58 कार्यों का लोकार्पण।

2. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

– मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पहले दिन 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

3. सांस्कृतिक कार्यक्रम

– पहला दिन : छत्तीसगढ़ी गायिका गरिमा दिवाकर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुतियाँ।

– दूसरा दिन : बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर मिथुन की प्रस्तुति एवं ट्राइबल फैशन वॉक।

– तीसरा दिन : भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह, इंडियन रोलर म्यूजिक बैंड भिलाई, और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

किसान संगोष्ठी और पंचायत सम्मेलन कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में 16 जनवरी को।
गर्म जल स्त्रोत और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन। छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड, और भोजपुरी संस्कृति का संगम। इस महोत्सव से स्थानीय संस्कृति, कला, और विकास कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, यह आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर।  माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम विजन 2047 छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं-

किरंदुल, बड़े बचेली में  160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बड़े बचेली में हमने 160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इनमें 49 करोड़ रूपये के 367 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपये के 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हमने 114 करोड़ रूपये के हितग्राही मूलक कार्यों का चेक और सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं। आज जिन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है, उनमें गीदम ब्लाक के छिन्दनार से बड़ेकरका मार्ग पर 33 करोड़ रूपये का पुल, जिले के सभी विकासखंडों में एक करोड़ रूपये से बने पुल-पुलिया, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण शामिल है।इसके अलावा मोर मकान-मोर आवास के अंतर्गत सवा सात करोड़ रूपये की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए बने पक्के मकानों की चाबी भी हमने सौंपी है। जलावर्धन और जलशोधन संयंत्र स्थापना के लिए किरंदुल में करीब 45 करोड़ और बारसूर में 15 करोड़, दंतेवाड़ा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों में आश्रम भवन निर्माण कार्यों के लिए हमने अभी भूमिपूजन किया है

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारी सरकार ने सुशासन के एक साल पूरे कर लिये हैं। इस एक साल के दौरान मोदी जी की गारंटी को हमने पूरी गारंटी के साथ पूरा किया है। हमारी सरकार ने पहली बार बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जिसमें करीब 1 लाख 65 हजार लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन की सराहना यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में भी की। हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हमारी सरकार 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दे रही है। इससे वनवासियों के जीवन स्तर में बदलाव दिखने लगा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत जिले के चिन्हित सभी 765 किसानों को 48 लाख रूपये का पावर स्प्रेयर, 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से पॉवर ट्रिलर जल्द ही वितरण करने की तैयारी कृषि विभाग ने की है। नियद नेल्लानार योजना के तहत 1200 परिवारों को निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सुदूर अंचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा एक्सप्रेस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से 37 वाहन महिला समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से संचालित हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यहां माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय जा रहा है। अभी हाल ही में हमने इस साल के पहले दिन ही माता-बहनों के खाते में रूपये जमा कराया। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के विकास का जो सपना देखा था। उसे हम सब मिलकर पूरा करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। इसी कड़ी में हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 88 हजार आवासों की स्वीकृति पुनः प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आवास प्लस का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में बहुत से लोग आवास योजना के लाभान्वित होने से वंचित हुए थे इसके साथ ही वाहन, आय और भूमि संबंधी अन्य संसाधनों होने के साथ ही वे आवास योजना के दायरे से बाहर में थे उनके लिए आवास प्लस योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया हैं। और शीघ्र ही उन्हें सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं 2.5 एकड़ सिंचित एवं 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले किसान भी आवास योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला खनिज सम्पदा और जैविक कृषि में अग्रणी जिला है। अतः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही जिले में वन्य प्राणी के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ’’जू पार्क” (चिड़ियाघर ) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा जैविक कृषि को महत्व देने के लिए सभी लेम्पस और राशन दुकानों में जैविक खाद उपलब्ध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने दान-पुण्य के महापर्व छेरछेरा और मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वनमंत्री  केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार के एक वर्ष के नेतृत्व में दन्तेवाड़ा जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है । जिले में कई योजनाएं संचालित किए जा रही है जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल साबित होगी। आमसभा में सांसद बस्तर महेश कश्यप एवं क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा भी जिले के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी  गौरव राय, डीएफओ = सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के इस जिले को दी 2 अरब 88 करोड़ 18 लाख रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के इस जिले को दी 2 अरब 88 करोड़ 18 लाख रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर : हमारी सरकार ने एक साल पूरे कर लिये हैं और इस एक साल के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया है।हम हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि माताओं और बहनों के खाते में भेज देते हैं। पहली तारीख को ही जब हमारी माताओं और बहनों के मोबाइल में मैसेज आता है तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।माताओं-बहनों के चेहरे पर आई यह मुस्कान ही हमारे कार्य की सार्थकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश भर में हम लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। एक साल में हमारी सरकार ने कोंडागांव जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। इसी कड़ी में आज हमने यहां 288 करोड़ रुपए के 168 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इन कार्यों में 208 करोड़ रुपए की राशि के 130 कार्यों का लोकार्पण एवं 80 करोड़ रुपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हम 58 लाख रुपए की राशि के हितग्राहीमूलक कार्यों के चेक और सामग्री भी वितरण कर रहे हैं। इसमें कोंडागांव जिले की 1 लाख 28 हजार माताओं-बहनों को योजना का लाभ मिल रहा है। माताएं-बहनें इस योजना का उपयोग बहुत कुशलता से कर रही है

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के बीच लोकप्रिय महतारी वंदन योजना के आने से 5 लाख महिलाओं ने डाकघर में मासिक बचत खाते आरंभ कर दिये हैं। यह केवल डाकघर के आंकड़े हैं। कुछ माताएं-बहनें अपनी राशि बैंक में जमा कर रही हैं। कुछ अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश कर रही हैं। साथ ही अपने सपनों को भी पूरा कर रही हैं। यह महिलाओं की आर्थिक आजादी की योजना है। महिलाओं को आर्थिक ताकत देने से समाज का तेजी से विकास होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की कृषि हितैषी नीतियों की वजह से किसान फिर से खेती में लौट आये हैं। इस बार 27 लाख से अधिक किसान भाइयों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पिछले साल यह आंकड़ा 24 लाख 75 हजार का था। कोंडागांव जिले में अब तक 40 हजार से अधिक किसान भाई अपना धान बेच चुके हैं और अब तक हम 552 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं। हमने कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये। लाखों लोगों का मकान का सपना पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले का विकास हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं। दो महीने पहले जब मैं बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में जगदलपुर आय़ा था तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केशकाल घाटी में सड़क के जीर्णोद्धार की माँग रखी। दो महीने के भीतर ही इसका जीर्णोद्धार कराया गया। पहले केशकाल धूलों की घाटी बन गई थी, अब यह पुनः फूलों की घाटी बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिला अपनी शिल्प कला के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां 1300 से अधिक शिल्पकार अपनी अद्वितीय कलाकृतियों का निर्माण करते हैं। इन कलाकृतियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने आधुनिक तकनीक आवश्यक हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने इन्हें 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से जोड़ने आईआईटी भिलाई के साथ एमओयू किया है। जिला प्रशासन द्वारा यूपीएससी, पीएससी एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। यह बहुत अच्छी पहल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे कोंडागांव की बिटिया कुमारी हेमबती नाग को जूडो खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री, उपकरण एवं चेक वितरित किया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदीयों को पुरस्कृत किया गया और हितग्राहियों को बैंक लिंकेज चेक प्रदान किया। हस्तशिल्प विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना अंतर्गत शिल्पकारों को बांस शिल्प औजार वितरण किया गया। ग्राम पंचायत बड़े राजपुर को सामुदायिक वनाधिकार पत्रक प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर उद्योग प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद  भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर  किरण देव, केशकाल विधायक  नीलकंठ टेकाम सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 कवर्धा, 13 जनवरी 2025 : कबीरधाम जिले में दिव्यांगजनों के जीवन को नई दिशा देने की एक अभूतपूर्व पहल करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया। यह वितरण सीएसआर मद से किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना है।

उपमुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनो के हाथों में पेट्रोल चलित स्कूटी की चाबियां सौंपी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। यह स्कूटी न केवल उनकी भौतिक कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को भी बढ़ावा देगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार दिव्यांगजनो के कल्याण के लिए और भी कई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर जीवन और समाज में समान अधिकार मिले। समाज में दिव्यांगजनो के प्रति यह संवेदनशील पहल न केवल उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह पूरे समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी फैलाती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह की योजनाओं से दिव्यांगजनो को न केवल शारीरिक मदद मिलती है, बल्कि यह उनकी मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाता है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह स्कूटी दिव्यांगजनो के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करेगी कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलें और उन्हें कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस पहल ने न केवल 40 दिव्यांगजनों की जिंदगी को नया मोड़ दिया, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 73 दिव्यांगजनो को स्कूटी प्रदान कर चुके है। इससे पहले भी उन्होंने 33 दिव्यांगजनो को इसी तरह की सहायता प्रदान की थी। उनका उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिले।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष डॉ बीरेन्द्र साहू, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित जन प्रतिनिधि समस्त पत्रकार गण उपस्थित थे। दिव्यागजनों के जिंदगी में आया एक नया मोड़, अपने सपनों को कर पाएंगे आसानी से पूरा स्कूटी मिलते ही दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली। हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आएगा और वे अपने सपनों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

दिव्यांग हितगाही छोटी मेहरा ने बताया कि यह स्कूटी मेरे लिए एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक है। अब मैं खेल प्रशिक्षण और अपने कार्यों को स्वाभाविक रूप से और आसानी से पूरा कर सकती हूं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यागजनों को सौंपी स्कूटी की चाबी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज 40 दिव्यागजनों को स्कूटी की चाबी सौंपी।

इनमें गोपी सोनी, सियाराम चंद्रवंशी, उमेश सिंह राजपुत, सरस्वती जायसवाल, सरताज आलम, मनोज गंधर्व,गोपी नाथ योगी, विनोद साहू, पूरन नेताम, बिटो साहू, राजू सोनले, कु. प्रमीला जायसवाल, देवसिंह अहिरे, रामाधार पटेल, रोहित कुमार पटेल, सेवक राम साहू, रमेश्वर कोशले, भगत राम निषाद, उतरा जांगडे, कुमारी संध्या सोनी, अंतू राम घृतलहरें, शोभा राम पटेल, भुपेंन्द्र निषाद, अशोक कुमार, जनक राम सिन्हा, तोपराम गावस्कर, राजकुमार भट्ट, मन्नु राम साहू, राजकुमारी, पप्पु साहू, व्यासनारायण तिवारी, शंकर, लाल साहू, छोटी मेहरा, खिलेश यादव, यशवंत कुंभकार, ललिता पटेल, रामफुलिया पटेल, गंगाराम साहू, सोनलाल पटेल और देवकुमार टंडन को स्कूटी वितरण किया गया।

राज्यपाल ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू एवं उगादी पर्व की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू एवं उगादी पर्व की दी शुभकामनाएं

 रायपुर, 13 जनवरी 2025 :राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तातापनी महोत्सव को 14 जनवरी को शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तातापनी महोत्सव को 14 जनवरी को शुभारंभ करेंगे

 रायपुर, 13 जनवरी 2025 :मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करेगंे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यां के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बलरापुर रामानुजगंज जिले में 172 करोड़ 83 लाख रुपए के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 129 करोड़ 68 लाख रुपए के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय तातापानी महोत्सव के अवसर पर में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कराये जा रहे विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद देंगे एवं विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए विकास कार्याे की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जिले के हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद – मुख्यमंत्री साय

जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर, 13 जनवरी 2025 : माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम विजन 2047 छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बड़े बचेली में हमने 160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इनमें 49 करोड़ रूपये के 367 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपये के 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हमने 114 करोड़ रूपये के हितग्राही मूलक कार्यों का चेक और सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं। आज जिन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है, उनमें गीदम ब्लाक के छिन्दनार से बड़ेकरका मार्ग पर 33 करोड़ रूपये का पुल, जिले के सभी विकासखंडों में एक करोड़ रूपये से बने पुल-पुलिया, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण शामिल है।इसके अलावा मोर मकान-मोर आवास के अंतर्गत सवा सात करोड़ रूपये की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए बने पक्के मकानों की चाबी भी हमने सौंपी है। जलावर्धन और जलशोधन संयंत्र स्थापना के लिए किरंदुल में करीब 45 करोड़ और बारसूर में 15 करोड़, दंतेवाड़ा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों में आश्रम भवन निर्माण कार्यों के लिए हमने अभी भूमिपूजन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारी सरकार ने सुशासन के एक साल पूरे कर लिये हैं। इस एक साल के दौरान मोदी जी की गारंटी को हमने पूरी गारंटी के साथ पूरा किया है। हमारी सरकार ने पहली बार बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जिसमें करीब 1 लाख 65 हजार लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन की सराहना यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में भी की। हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हमारी सरकार 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दे रही है। इससे वनवासियों के जीवन स्तर में बदलाव दिखने लगा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत जिले के चिन्हित सभी 765 किसानों को 48 लाख रूपये का पावर स्प्रेयर, 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से पॉवर ट्रिलर जल्द ही वितरण करने की तैयारी कृषि विभाग ने की है। नियद नेल्लानार योजना के तहत 1200 परिवारों को निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सुदूर अंचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा एक्सप्रेस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से 37 वाहन महिला समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से संचालित हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यहां माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय जा रहा है। अभी हाल ही में हमने इस साल के पहले दिन ही माता-बहनों के खाते में रूपये जमा कराया। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के विकास का जो सपना देखा था। उसे हम सब मिलकर पूरा करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। इसी कड़ी में हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 88 हजार आवासों की स्वीकृति पुनः प्रदान की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आवास प्लस का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में बहुत से लोग आवास योजना के लाभान्वित होने से वंचित हुए थे इसके साथ ही वाहन, आय और भूमि संबंधी अन्य संसाधनों होने के साथ ही वे आवास योजना के दायरे से बाहर में थे उनके लिए आवास प्लस योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया हैं। और शीघ्र ही उन्हें सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं 2.5 एकड़ सिंचित एवं 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले किसान भी आवास योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला खनिज सम्पदा और जैविक कृषि में अग्रणी जिला है। अतः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही जिले में वन्य प्राणी के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ’’जू पार्क” (चिड़ियाघर ) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा जैविक कृषि को महत्व देने के लिए सभी लेम्पस और राशन दुकानों में जैविक खाद उपलब्ध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने दान-पुण्य के महापर्व छेरछेरा और मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार के एक वर्ष के नेतृत्व में दन्तेवाड़ा जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है । जिले में कई योजनाएं संचालित किए जा रही है जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल साबित होगी। आमसभा में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी द्वारा भी जिले के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय, डीएफओ श्री सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

माओवादी कैंसर को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी – मुख्यमंत्री साय

माओवादी कैंसर को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर, 13 जनवरी 2025 : माओवाद एक कैंसर की तरह है। कैंसर को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी होता है। माओवादी बस्तर के कुछ इलाकों में जोंक की तरह चिपक गये थे और यहां के स्थानीय लोगों को डरा-धमका कर शोषण कर रहे थे। ये स्थल उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाह थे। हमने माओवादियों की माँद में घुसकर उन पर हमले का निर्णय लिया।

हमारे सुरक्षाबलों के जवानों के अदम्य साहस से हमने इन माओवादियों का मुकाबला किया और उनको धूल चटाई। बीते एक साल में विभिन्न मुठभेड़ों में हमारे सुरक्षाबलों ने 230 से अधिक माओवादियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के पुण्य चरणों का स्पर्श हुआ। उस भूमि का मैं सादर अभिनंदन करता हूँ।माओवादी हिंसा ने बस्तर संभाग के साथ ही सुकमा जिले को भी हिंसा की आग में झोंक दिया था। इससे सुकमा जिले का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ था।एक साल में हमारी सरकार ने सुकमा जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में आज हमने यहां 205 करोड़ रुपए के 137 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है।इन कार्यों में 39 करोड़ रुपए की राशि के 82 कार्यों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुकमा नगरपालिका में 83 करोड़ रुपए की लागत से जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन है। इसके साथ ही 14 करोड़ रुपए की राशि से केरलापाल से पोंगाभेज्जी मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन भी हमने किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में खेल अधोसंरचना बेहतर हो, इसके लिए 11 करोड़ रुपए की लागत से हम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने जा रहे हैं। इसका भी हमने आज भूमिपूजन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनियोजित रणनीति के तहत हमने माओवाद प्रभावित इलाकों में कैंपों का विस्तार किया और सुरक्षा का नेटवर्क विस्तृत किया।अब माओवादी बहुत सीमित इलाके में सिमट गये हैं और बौखलाहट में हैं। इसके चलते वे कायराना हरकत कर रहे हैं। माओवादियों द्वारा हमारे जवानों के काफिले पर आईईडी ब्लास्ट की घटना में जो जवान शहीद हुए, वे बस्तर के माटीपुत्र ही थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुकमा की इस धरती पर हम सब पुनः संकल्प लेते हैं कि माओवाद को जड़ से नष्ट करेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत का बदला लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम कैंपों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा दिलाने के साथ ही विकास के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने कैंप के पांच किमी की परिधि में आने वाले गांवों के विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की जिसके माध्यम से सभी बुनियादी सुविधाएं इन ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है।

जो माओवादी अपने लिए सबसे अच्छे हथियार, संचार के नये उपकरण का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को इतने दहशत में रखा कि यहां के लोग टेलीविजन से भी दूर रहे।

माओवादी कमांडर का गांव पूवर्ती विकास के मामले में कई बरस पिछड़ा हुआ था। लोगों ने बिजली नहीं देखी थी, टेलीविजन नहीं देखा। अब पूवर्ती गांव सोलर लाइट से रौशन है। आजादी के 78 साल बाद पहली बार दूरदर्शन लोगों ने देखा। यह लोगों के लिए चमत्कार की तरह था। ग्राम सालातोंग में 78 साल बाद बिजली आई है। बिजली के आने से यहां विकास का उजाला भी तेजी से फैला है। अब यहां के बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएंगे। विकास की मुख्य धारा में शामिल हो पाएंगे। लोगों को आवागमन के लिए राहत हो, इसके लिए यहां पर हक्कुम मेल चलाई जा रही है। इन बसों के चलते लोगों का जीवन आसान हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना आसान हो गया है।इस योजना के माध्यम से पहली बार लोगों के आधार कार्ड बने, आयुष्मान कार्ड बने और किसान क्रेडिट कार्ड भी बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम सुकमा जिले की 52 हजार 220 माताओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि अंतरित कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 6000 से अधिक हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी कर दी है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी है और 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को अब तक 77 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर चुके हैं। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सुकमा जिले से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इसकी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में हमारी सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर “मावा सुकमा – बदलता सुकमा” कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और नक्सल पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित दो पूर्व नक्सलियों के अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर दोनों जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में दो एमओयू भी किए गए जिसमें पहला एमओयू जिला प्रशासन ने लाइवलीहुड कालेज में कौशल विकास हेतु आईटीसी प्रथम संस्था के साथ किया, जबकि दूसरा एमओयू जिला पंचायत द्वारा वेस्ट मैनजमेंट के लिए बस्तर जिले के एमआरएफ वेस्ट मैनेजमेंट के साथ किया गया। सुकमा की महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग हेतु आकांक्षा ब्रांड के नाम से नामकरण किया गया।

सुकमा प्रवास के दौरान समग्र शिक्षा आकार (दिव्यांग) के राहुल पदामी ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रघुनाथ नाग और सोडी बीड़े को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नीट कोचिंग से एमएमबीएस के पढ़ाई के लिए चयनित सिल्की नेताम और गुलशन मुड़ियामी तथा बस्तर ओलंपिक में संभागीय प्रतियोगिता में भाला फेंक में पहला स्थान पाने वाली सुकमा की खिलाड़ी पायल कवासी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रित पंडा सुनीता, श्रीमती पोडियाम सन्नी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को वन मंत्री श्री केदार ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रही है। सुकमा जिला के गठन के बाद से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, गणमान्य जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री सुंदरराज पी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को सहेजने का काम कर रही है हमारी सरकार : मंत्री दयालदास बघेल

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को सहेजने का काम कर रही है हमारी सरकार : मंत्री दयालदास बघेल

 रायपुर, 13 जनवरी 2025 : खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत ढनढनी जूनी सरोवर मेला में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जूनी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा और छेर-छेरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री बघेल ने इस दौरान ग्राम ढनढनी में 55 लाख रूपए के दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित गौरव पथ शामिल है।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि जूनी मेला हमारे छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मेला है। मेले में लोग श्रद्धा से आते हैं और माता जी का आशीर्वाद लेते हेै। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को सहेजने का काम कर रही है। साथ ही उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री तुकाराम साहू, नगर पंचायत नवागढ की अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता रात्रे, बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य श्री अंजु बघेल सहित श्री राकेश राजपुत, खेमराज ठाकुर, वंशी सिंह ठाकुर, मनराखन साहू, पंचराम साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

छग में फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी, ठेकेदार ने पहले दिया प्रलोभन बात नहीं बनी तो बीजापुर हत्याकांड का दिया हवाला

छग में फिर पत्रकार को जान से मारने की धमकी, ठेकेदार ने पहले दिया प्रलोभन बात नहीं बनी तो बीजापुर हत्याकांड का दिया हवाला

 कोरिया : जिले के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है। घटिया निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मांगने पर ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने ममाले की शिकायत थाने में की है। वहीं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा ममला  बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी निवासी पत्रकार सुनील शर्मा को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ग्राम गेजी में चल रहे घटिया निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। निर्माण काम का जिम्मा ठेकेदार मुंशी पर है। जिनसे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन ठेकेदार ने जानकारी देने के बजाय पत्रकार को प्रलोभन देने की कोशिश की।

बात नहीं बनी तो नाराज होकर ठेकेदार ने धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी तक दे दी। शिकायत के अनुसार ठेकेदार ने बीजापुर में पत्रकार की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों ने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे से मुलाकात कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

 BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास

BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास

 दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री साय ने बड़ा ऐलान किया है, उनहोने कहा कि अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी मिलने वालो को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। पहले 10 हजार मासिक वेतन वालो को मिलता था। यह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार 13 जनवरी को दंतेवाड़ा और कोंडगांव के दौरे के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही है। बता दें, कोंडागांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले को 288 करोड़ रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात दी है।

कोई भी बिना घर का नहीं होगा

सीएम साय ने कहा कि सरकार अब 2025 में आवास प्लस योजना लाएगी। इस योजना के तहत जिसके पास बाइक और कार है अब उसको भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। इसका सर्वे काम चालू हो गया है। इस देश में कोई भी बिना घर का नहीं होगा सबका पक्का घर होगा।

जानकारी के अनुसार, इस समय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है। यह सर्वे 10 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। सर्वे उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्होंने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया है। सर्वे के बाद आपका नाम पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और आपको मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम साय ने बताया कि, मार्च के बाद फिर से सरकार 4 लाख नए प्रधान मंत्री आवास बनाकर देगी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं। इससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे।

आज दंतेवाड़ा जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, कि आज 160 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन वन मंत्री केदार कश्यप, कई जनप्रतिधि, अधिकारियों और संगठन के लोगों की उपस्थिति में समपन्न हुआ है।

CG NEWS : गिलहरी पकड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे की दर्दनाक मौत, 11 केवी तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

CG NEWS : गिलहरी पकड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे की दर्दनाक मौत, 11 केवी तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

 बिलासपुर :-  ग्राम हिर्री में 11 वर्षीय बालक ऋग्वेद सिंह मरावी की 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 12 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे की है, जब ऋग्वेद अपने दोस्तों साहिल और नयन के साथ खेत में गिलहरी पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार से वह चिपक गया और करंट लगने से बुरी तरह जल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके साथी नयन ने घर जाकर दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के कान के पास का हिस्सा बुरी तरह से जलकर काला पड़ गया था, जो यह संकेत करता है कि उसे करंट का तेज झटका लगा। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर है। हिर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : रिवर व्यू में मिला नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS : रिवर व्यू में मिला नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव, इलाके में मचा हड़कंप

 बिलासपुर : जिले से बड़ी खबर आ रही है, यहां रिवरव्यू रोड स्थित फुटपाथ पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां सड़क किनारे एक नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव पाया गया है। शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस को संदेह है कि कुत्तों ने शव को सड़क तक खींच लाया होगा। आसपास के लोगों ने नवजात के शव को देखा और इसकी सूचना 112 को दी, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।