नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण

 रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुणवत्ता आश्वासन के मानकों पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं और 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिलना इसी का नतीजा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महासमुंद ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र भदरसी को 91.29% , बड़े टेमरी को 90.27%, झलप को 91.93% व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा को 88.89% के साथ सूरजपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र नवापाराकला को 76.09%, धरमपुर को 87.75% व कांकेर जिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र मुसरपट्टा को 94.2%,पीवी89 को 85.58%, कोदागांव को 93.36%, माकरीखुना को 81.54 व बलौदाबाजार ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद् ठेलकी को 86.83%, रायगढ़ जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र छर्राटानगर को 82.39%, बस्तर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र जमावड़ा को 88.99% व रायपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी को 88.15% अंक प्राप्त हुए हैं ।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान करने के पूर्व विगत माह भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया गया। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जारी किया 2025 का छुट्टी कैलेंडर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जारी किया 2025 का छुट्टी कैलेंडर

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 2025 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 26 दिनों के त्योहार अवकाश, 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश:

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट 12 मई से 6 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेगा। हालांकि, इस अवधि में रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा।

शीतकालीन अवकाश:

22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान 22 से 24 दिसंबर तक रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा, जबकि 26 से 31 दिसंबर तक यह बंद रहेगा।

इसके अतिरिक्त, हाई कोर्ट प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहेगा। कैलेंडर में छत्तीसगढ़ और देशभर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का निर्धारण किया गया है।

सोशल मीडिया पर छाई छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति; नंबर वन पर करती रही ट्रेंड

सोशल मीडिया पर छाई छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति; नंबर वन पर करती रही ट्रेंड

 रायपुर। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन किया। इसके बाद, इस नीति को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #CGIndustrialPolicy24 पूरे दिन ट्रेंड करता रहा और पहले नंबर पर रहा। यह छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से औद्योगिक नीति की घोषणा का हिस्सा है।

राज्य गठन के 25वें वर्ष और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री साय ने नई औद्योगिक नीति का विमोचन किया और इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इस नीति का निर्माण सभी की सहभागिता से किया गया है। यह राज्य की छठी औद्योगिक नीति है, जिसमें युवाओं को रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नई नीति से अग्निवीरों और अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन के अवसर पैदा होंगे। नीति में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयुक्त प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लागत कम करने, औद्योगिक पार्क, रेल, सड़क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया जाएगा।

डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीजर लांच, 20 दिसंबर को होगी रिलीज, अमलेश और दीक्षा की जोड़ी मचाएगी धमाल

डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीजर लांच, 20 दिसंबर को होगी रिलीज, अमलेश और दीक्षा की जोड़ी मचाएगी धमाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के अपार सफलता के बाद फ़िल्म का सीक्वल डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है।

आपको बता दूँ गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म प्रोडक्शन लगातार छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मे लाते रहते हैं, टीज़र रिलीज़ होते ही लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दर्शकों में जिसकी उत्सुकता देखने को मिल रही है और इसका बड़ा कारण फ़िल्म के स्टारकास्ट भी है, फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ग्रामीण इलाकों के सुपरस्टार सभी के चहेते अमलेश नागेश व उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी युवा दिलों की धड़कन दीक्षा जयसवाल। आप लोगों को तो पता है कि दर्शकों को अमलेश की एक्टिंग कितनी पसंद आती है और दर्शक उनकी फ़िल्मों को सुपर डुपर हिट बनाते हैं, डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र आज लॉन्च कर दिया गया है, यह फ़िल्म 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी, इस फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म प्रोडक्शन की मालकिन भारती वर्मा है।

निर्माता-भारती वर्मा ने बताया कि उनकी आगामी फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र आज रिलीज़ किया गया है और यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा घरों में 20 दिसंबर को एक साथ प्रदर्शित की जाएगी, उनका कहना है मैंने और मेरी टीम ने पूरी लगन और मेहनत के साथ इस फ़िल्म को बनाया है, अब दर्शकों के ऊपर है कि दर्शक हमारी फ़िल्म को कितना प्यार देते हैं आशा करती हूँ, दर्शकों को डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के सीक्वल में बनी फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

संपत्ति खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, रजिस्ट्री शुल्क में बड़ा बदलाव, अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

संपत्ति खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, रजिस्ट्री शुल्क में बड़ा बदलाव, अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम से संपत्ति खरीदते हैं। पूर्व में संपत्ति की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर और सौदे की राशि में जो भी अधिक होता था, उस पर रजिस्ट्री शुल्क देना आवश्यक था।

उदाहरण के लिए यदि किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 6 लाख रुपए है और उसका सौदा 10 लाख में हुआ, तो रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख पर 4 प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपए देना पड़ता था। 

इस नियम में संशोधन के बाद संपत्ति खरीदने वाले अब सौदे की रकम गाइड लाइन दर से अधिक होने पर भी वास्तविक मूल्य को अंकित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

इस संशोधन के बाद अगर 6 लाख रुपये की गाइड लाइन मूल्य वाली प्रॉपर्टी का सौदा 10 लाख में होता है, तो भी रजिस्ट्री शुल्क 6 लाख के 4 प्रतिशत के हिसाब से 24 हजार रुपए देय होगा। इस तरह 16 हजार रुपए की बचत होगी।

अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का हुआ समापन, विभिन्न राज्यों के जनजातीय नर्तक दलों ने शानदार प्रस्तुति से समा बांधा..

अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का हुआ समापन, विभिन्न राज्यों के जनजातीय नर्तक दलों ने शानदार प्रस्तुति से समा बांधा..

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के लोक नर्तक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, उत्तराखंड समेत छत्तीसगढ़ के जनजातीय एवं लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

त्रिपुरा से आए ब्रू रियांग जनजाति समुदाय के नर्तक दल ने परंपरागत लोकनृत्य होजागिरी की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य में ब्रू रियांग जनजाति समुदाय की युवतियों ने सिर के ऊपर बोतल को संभालते हुए अद्भुत सामंजस्य के साथ प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान नर्तकों के कलात्मक प्रदर्शन को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली।

इसके पूर्व हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने मनमोहक कायांग नृत्य की प्रस्तुति दी, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। इस नृत्य में नर्तक दल एक दूसरे की भुजाओं को बुनकर माला जैसा पैटर्न बनाया, धीर-धीरे कदमताल करते हुए प्रतीकात्मक रूप से माला की मोती जैसे बिखरते हुए फिर जुड़ते हुए पारंपरिक कपड़े पहने और गहनों से सुसज्जित नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद मेघालय के गारो नृत्य की प्रस्तुति हुई। गारो समुदाय के लोग इस नृत्य में फसल कटाई के बाद देवता मिसी सालजोंग की आराधना कर उन्हें धन, धान्य के लिए अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हैं। इस नृत्य में लोक वाद्य के प्रयोग से उत्पन्न ध्वनि ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इसी क्रम में मिजोरम के मिजो और चरमा जनजाति समुदाय ने युद्ध कौशल, शौर्य, पराक्रम और युद्ध विजय के प्रतीक नृत्य मिजो प्रस्तुत किया। इस नृत्य के जरिए समुदाय ने वीर गाथा का जीवंत प्रदर्शन किया जिसमें यह बताया गया कि युद्ध के दौरान किस तरह समुदाय के वीर योद्धा ने गांव की रक्षा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका सम्मान किया। इसी तरह उत्तराखंड के जनजाति समुदाय ने हारुल नृत्य का प्रस्तुत किया जोकि हाटी जनजाति का पारंपरिक नृत्य और लोकगीत की एक खास शैली है। हारुल नृत्य जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र में किया जाता है। हारुल नृत्य में वीर पांडवों के साहस और वीरता, देवी-देवताओं की कहानियां, देवभूमि के इतिहास और जनजाति की संस्कृति से जुड़ी घटनाओं को बड़े ही रोचक ढंग से पेश किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकारों ने भी छत्तीसगढ़ के प्रचलित लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।

उल्लेखनीय है कि महोत्सव के पहले दिन सिक्किम लिंबू जनजाति समुदाय द्वारा चाकोस तांगनाम नृत्य, गुजरात के लोक नर्तक दल ने सिद्धि गोमा नृत्य, अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने गेह पदम ए ना न्यी, मध्यप्रदेश डिंडोरी के गोंड जनजाति ने सैला रीना, जम्मू कश्मीर से गुज्जर समुदाय ने गोजरी लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति ने गौर माड़िया नृत्य, उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा दिया बाती नृत्य, तेलंगाना के द्वारा मथुरी नृत्य, उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्मा नृत्य, कर्नाटक के द्वारा सुगाली नृत्य, आंध्र प्रदेश के द्वारा ढीमसा नृत्य, दमन दीव द्वारा तारपा नृत्य तथा राजस्थान के जनजातीय कलाकारों द्वारा चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई थी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जनजातीय कलाकारों द्वारा अलग-अलग तीज त्यौहारों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़,3 नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी..!!

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़,3 नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी..!!

 कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं.
मुठभेड़ चल रही है

कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों के संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी.

CG - डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी करोड़ों की सौगात, किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, 500 से ज्यादा आवास स्वीकृत......

CG - डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी करोड़ों की सौगात, किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, 500 से ज्यादा आवास स्वीकृत......

 लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी स्थित खुड़िया में बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ। डिप्टी सीएम ने खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत होने की बात भी कही। 

कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका निरीक्षण डिप्टी सीएम साव ने किया। इस दौरान दर्जनभर से अधिक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक सहित किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने जनजाति गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल जंगल जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहा हूं। 

 
विधायक रिकेश सेन ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

विधायक रिकेश सेन ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग : दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, देर शाम दुर्ग जिले के सुपेला थाना पहुंचे.

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार अनर्गल ट्वीट कर भाजपा सरकार को बदनाम किया जा रहा है, छत्तीसगढ की भाजपा सरकार में स्कूल बंद और स्कॉच शुरू वही मनपसंद एप बीजेपी सरकार द्वारा लांच किया जा रहा है, कि सरकारी शराब दुकान में किस कीमत में किस ब्रांड की विदेशी शराब उपलब्ध है, यह जानकारी बाकायदा ऐप से प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त अब ड्रिंक एंड डाइन के अंतर्गत अब भोजनालय भी मैखाने बन जाएंगे नाश्ते और खाने के साथ शराब परोसी जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाकायदा अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, इस ट्वीट के बाद अब छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत भी शुरू हो गई है. रिकेश सेन ने सुपेला थाना पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, रिकेश सेन ने कहा कि भूपेश बघेल हकीकत से परे आधारहीन आरोप लगा रहे हैं. भाजपा की सरकार को बदनाम करने की नीयत से भूपेश बघेल द्वारा अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणी की जा रही है. जिससे भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपमानित महसूस कर रहे हैं  जिसके लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई, टिप्पणी पर उनके विरुद्ध शिकायत देकर उचित कार्यवाही की करने की मांग की है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। अटल जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया और इस समुदाय के विकास को एक नई दिशा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है, जिसके चलते जनजातीय इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया,  सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की। इसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने और जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने समारोह में जनजातीय समुदाय के विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘‘एटलस‘‘, कैलेण्डर ‘‘शौर्यांजलि‘‘ तथा ‘‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं‘‘ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इनका प्रकाशन छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गाें के उत्थान और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता और विनम्रता की सराहना पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय नृत्य महोत्सव समारोह में आकर ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ का दर्शन हुआ है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के इस विशेष आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जनजातीय समुदाय के महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि वही देश और समाज जागृत रहता है, जो अपनी संस्कृति और अपने महापुरूषों को याद रखता है।

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढे छह हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को न सिर्फ सुना, बल्कि वर्चुअल रूप से उसका हिस्सा भी बना।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर देश के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार वाली 6600 करोड़ की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश के जनजातीय इलाकों और जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए पांच गुना बजट खर्च कर रहे हैं। दस साल पहले इसका बजट मात्र 25,000 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो अब बढ़कर 1,25,000 करोड़ रूपए हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के जमुई में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जमुई में आयोजित इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पूरे देश में हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास किया है। इतिहास में आदिवासी समाज के लोगों को वह स्थान नहीं मिला, जिसके वह अधिकारी थे। आदिवासी समाज वो है, जिसने राजकुमार  को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम बना दिया। इस समाज ने देश की संस्कृति और परंपरा का मान बढ़ाया है।

आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लिया है। अपनी अस्मिता, संस्कृति, और स्वाधीनता के लिए जनजातीय समुदाय के हजारों नायकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की आजादी की लड़ाई में हजारों आदिवासी भाइयो-बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया था, उनके योगदानों को हम नहीं भुला सकते। हमने जनजातीय समुदाय के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। पीएम जनमन के तहत जितने कार्य शुरू हुए हैं, उसका श्रेय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को जाता है। जब वह झारखण्ड में थी, तब मुझसे अति पिछड़ी जनजातियों की चर्चा करती थी। हमने 24 हजार करोड़ रूपए से पीएम जनमन योजना की शुरुआत की, जिससे अति पिछड़ी जनजातियों के बस्तियों और गांवों का विकास हो रहा है। जनजातीय बाहुल्य जिलों को आकांक्षी जिला घोषित कर वहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया, आज वहां बदलाव दिख रहा है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में देशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व भी है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती भी है, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस भी है। आदिवासी समाज सूर्य, वायु और पेड़-पौधों, पहाड़-पर्वत को पूजने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि जिलों में बिरसा मुंडा जनजातीय उपवन बनाए जायेंगे। हम मिलकर देश के आदिवासी समाज के विचारों को देश की प्रगति का आधार बनायेंगे। उनकी परंपरा और उनके आदर्शों को अपनाएंगे।

इस अवसर पर विधायक सर्वश्री मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा,  पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक उमेश कच्छप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के पदाधिकारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकण उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम साव करेंगे पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ

डिप्टी सीएम साव करेंगे पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ

 राज्य के शहरी आवासहीनों को मिलेगा स्वयं का पक्का आवास

रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव राज्य के शहरी आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। वे 15 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरूआत करेंगे। साव कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रपत्र सांकेतिक रूप से भरकर छत्तीसगढ़ में इसकी विधिवत शुरूआत करेंगे।  
 
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है, और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण [प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0] में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया और आवास उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी। राज्य के शहरों में आबादी बढ़ने के साथ ही आवास की मांग भी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी परिवारों को उनके पहले पक्के आवास के सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कि वे सम्मानजक जीवन व्यतीत करने के साथ ही खुद के आवास के सपने को भी साकार कर सकें।     

पिछले 11 महीनों में पूर्ण किए गए 49,834 आवास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में ’’हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’’ के ध्येय वाक्य पर त्वरित अमल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पिछले 11 महीनों में 49 हजार 834 आवासों का निर्माण पूर्ण किया है। राज्य में योजना के साथ भागीदारी में किफायती आवास परियोजना (एएचपी) के तहत 38 हजार 097 आवास एवं हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण (बीएलसी) के तहत दो लाख 11 हजार 069 यानि कुल दो लाख 49 हजार 166 आवास स्वीकृत हैं। वर्तमान सरकार के गठन के बाद बीते 11 महीनों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए एएचपी घटक के अंतर्गत 5415 आवास पूर्ण करते हुए कुल 21 हजार 600 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं बीएलसी घटक के तहत 44 हजार 419 आवास पूर्ण करते हुए कुल एक लाख 74 हजार 967 आवास पूर्ण किए गए हैं।  

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में तीन आय वर्गों को किया गया है शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए योजना को चार श्रेणियों लाभार्थी आधारित निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास, किफायती किराया आवास तथा ब्याज सब्सिडी योजना में विभाजित किया गया है। भारत सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए तीन आय वर्गों के हितग्राहियों को इसमें शामिल किया है। तीन लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडल्ब्यूएस), छह लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले निम्न आय वर्ग (एलआईजी) एवं नौ लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

योजना के तहत पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ लेने के लिए एक लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटे और अविवाहित बेटियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी परिवार का देश में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड/वर्चुअल आधार अनिवार्य है। आवेदक/हितग्राही परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अथवा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में से किसी एक योजना का ही लाभ ले सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही परिवार को 31 अगस्त 2024 के पूर्व स्थानीय निकाय क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास हेतु आवेदन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। आवास के आवेदन सरलतापूर्वक ऑनलाईन माध्यम से भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर स्वयं हितग्राही द्वारा दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 189 अधिसूचित नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क के माध्यम से भी आवेदन की प्रक्रिया संपादित की जा सकती है।

गुरुनानक देव ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर: मुख्यमंत्री साय

गुरुनानक देव ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर: मुख्यमंत्री साय

 मुख्यमंत्री गुरुनानक जयंती पर आयोजित प्रकाशपर्व में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।  

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सवन्नी, मनमोहन चावला व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों सहित सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया शौर्याजंलि कैलेण्डर और एटलस का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया शौर्याजंलि कैलेण्डर और एटलस का विमोचन

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर  का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने वन अधिकारों की मान्यता से सम्बंधित एटलस पुस्तक का भी विमोचन किया।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों ने अमूल्य योगदान देकर और मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजाद कराया। आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानियों को नमन करने के साथ ही उनकी स्मृति अक्षुण्ण रखने के लिए यह कैलेण्डर प्रकाशित कराया है। विभाग द्वारा जनजातीय जननायकों को भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए नमन करने का प्रयास किया है।

जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित  कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री राम विचार नेताम,  राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह, विधायक सर्व पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया 'हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं' पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया 'हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं' पुस्तक का विमोचन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दामेसाय बघेल द्वारा लिखित पुस्तक ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ का विमोचन किया। ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ में जनजातियों की प्राचीन जीवनशैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृतक संस्कार का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार देव संस्कार का ताना-बाना, रीति-रिवाज, देवी-देवताओं के मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, संस्कृति, किवदंतियां, महान विभूतियों के योगदान जड़ी-बुटी के जानकार, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर पर लेख को समाहित किया गया है।

’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री राम विचार नेताम,  राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और कलाकार उपस्थित थे।

ब्रेकिंग : उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्राचार्यों की पदोन्नति, ट्रांसफर और संसोधन सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट...!!

ब्रेकिंग : उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्राचार्यों की पदोन्नति, ट्रांसफर और संसोधन सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट...!!

 रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्यों की पदोन्नति, ट्रांसफर और संसोधन सूची जारी की गई है। लिस्ट में शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ काॅलेज के प्राचार्य अमिताभ बेनर्जी को शासकीय नागार्जुन स्नाकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में पदस्थ किया है।

प्रवीण पाण्डेय को नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी बिलासपुर से शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया है।

वहीं, तीन प्राध्यापकों को प्राचार्य के पद पर पदस्थ करते हुये नवीन पदस्थापना दी गई हैं।

लिस्ट में डाॅ तपेश चंद गुप्ता को जे योगानंदम छत्तीसगढ़ काॅलेज से शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ काॅलेज में पदस्थ किया है।

रूबी मल्होत्रा को बिलासा कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी बिलासपुर भेजा गया हैं।

अभया रा. जोगलेकर को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर से शासकीय माॅडल स्नातक महाविद्यालय अटारी रायपुर में पदस्थ किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी संख्या में पदोन्न प्राचार्यों की पदस्थापना की संसोधित लिस्ट जारी की है। 

देखें सूची...

जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा के संघर्ष व सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : अरुण साव

जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा के संघर्ष व सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : अरुण साव

 खुड़िया में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर । आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए शुक्रवार को मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खुड़िया में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है। साव ने कहा कि आज खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से विभाग बनाया। आदिवासी समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह-जगह छात्रावास एवं एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। आदिवासी समाज के भाई-बहनों की तरक्की और वनांचल के विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है और पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आज आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर बैठी हैं। यह सौभाग्य की बात है कि आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। 'हमने बनाया है हम ही संवारेंगे' के मूल मंत्र के साथ आज छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

मुख्य अतिथि साव ने स्टॉलों का किया अवलोकन
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासन द्वारा जनजाति एवं अन्य समुदायों को लाभान्वित करने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। साव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों का  अन्नप्राशन कराया और महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित किए। समाज कल्याण विभाग के स्टाल में हितग्राही को ट्रायसायकल का वितरण किया। शासन की विभिन्न योजनाओं से जागरूक एवं लाभान्वित करने आदिवासी विकास, जिला पंचायत, वन, शिक्षा, श्रम, मछली पालन, पशुपालन, उद्यानिकी सहित 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनजातीय समाज प्रमुखों को मिला सम्मान

साव ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की और 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इनमें पूर्व जनपद सदस्य, समाज अध्यक्ष, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने मुंगेली जिले के 15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 6 वीर शहीदों के परिवारजनों का हालचाल जाना और उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास
साव ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 विकास कार्यों के लोकार्पण और 3 निर्माण कार्यों के शिलान्यास सहित 17 करोड़ 59 लाख 92 हजार रूपए के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 9 करोड़ 58 लाख 71 हजार रुपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 2 हजार रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 93 लाख 19 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया।

 CRIME : काम से घर लौट रही युवती को सुनसान इलाके में लेजाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CRIME : काम से घर लौट रही युवती को सुनसान इलाके में लेजाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में काम कर घर लौट रही पीड़िता से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, पीड़िता ने 13 नवम्बर को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम कों काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी। इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही खाली मैदान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, वर्तमान पता गोरसीडबरा थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

CG - PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CG - PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 कोरिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले से 6600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनकी संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ’’बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन’’ बनाने की घोषणा की।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने 26 नवम्बर तक चलने वाले इस दिवस का विधिवत शुभारंभ भी किया। साय ने आदिवासी समाज के उत्थान और केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें आदिवासियों की संस्कृति, परम्परा व देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को रेखांकित भी की। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि साय को स्मृति चिन्ह भेंट भी की।

 
CG : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

CG : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

 कोरबा : जिले के सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास मौजूद जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी गली अवस्था में लाई पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग पाया गया है, जिसके भीतर कुछ दवाईओं की पर्ची मिली है, जिसके आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा में सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां मौजूद जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा गला हुआ शव पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें कीड़े लग चुके हैं जबकि शव के कुछ अंगो को जंगली जानवरों ने नोच डाला है। मौके से पुलिस ने बीयर की दो बोतल और काले रंग का एक बैग बरामद किया गया हैं जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले है। इस इस आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है,कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं इस मामले में सीविल लाईन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। शुरुआत दौर में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकेगी।

लिव-इन में रह रही युवती को बॉयफ्रेंड ने खिलाई गर्भपात की दवा,फिर जो हुआ…प्रेमी गिरफ्तार…

लिव-इन में रह रही युवती को बॉयफ्रेंड ने खिलाई गर्भपात की दवा,फिर जो हुआ…प्रेमी गिरफ्तार…

 सरगुजा :- युवती की गर्भपात के दौरान मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली का है। जानकारी के मुताबिक युवती और आरोपी युवक का प्रेम संबंध था, दोनों लिव-इन में थे। शारीरिक संबंध बना तो युवती प्रेग्नेंट हो गयी। जिसके बाद युवक ने उसे अबॉर्शन की दवाई खिला दी।

युवती का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद जब पूरा खुलासा हुआ तो गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक युवती  का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी युवक राजकुमार चौहान के साथ था। युवती कुछ दिनों तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रही। इस दौरान गर्भवती हो गई। 4 दिनों बाद युवती वापस घर पहुंची तो उसके पैरों में सूजन थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। पूछताछ में उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

परिजनों ने उसे बतौली अस्पताल में दाखिल किया। बतौली CHC में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। 12 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के बाद अब प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

CG -  खिलाड़ियों को कपल डांस कराना पड़ा महंगा, तीरंदाजी के हेड कोच की सेवा समाप्त...जानिए पूरा मामला...!!

CG - खिलाड़ियों को कपल डांस कराना पड़ा महंगा, तीरंदाजी के हेड कोच की सेवा समाप्त...जानिए पूरा मामला...!!

 बिलासपुर। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सिलेंस, बहतराई, बिलासपुर में छात्रावास बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को दीपावली अवकाश के दिन रोकने और कपल डांस व मड डांस कराने के मामले में तीरंदाजी के हेड कोच निलेश गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है।

खिलाड़ियों के डांस की जानकारी मिलते ही संचालक तनुजा सलाम ने सहायक संचालक बिलासपुर को 8 घंटे के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा था। मामले में फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर संचालक ने माना कि परिसर में हेड कोच द्वारा उनके प्रशिक्षण कार्य पर फोकस न करते हुए एक्सिलेंस सेंटर का माहौल खराब करने का कार्य किया गया। छात्रावास में अलग-अलग रह रहे बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए एक साथ कपल डांस, मड डांस की व्यवस्था की गई। इसे गंभीर कृत्य मानते हुए हेड कोच पर एक्शन लिया।

CG: छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा

CG: छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा

 रायपुर : बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया और फोन पर एक सौम्य सी आवाज में किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं। निशा ने आश्चर्यचकित भाव से कहा आप सच में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन जब मुख्यमंत्री ने पूरी बात बताई और कहा कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। छत्तीसगढ़ के हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण आश्वासन को सुनकर निशा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निशा को इस बात पर भी यकीन करना पड़ा मुश्किल हो रहा था कि बिना किसी आवेदन या आग्रह के मुख्यमंत्री ने उनका सपना पूरा करने की पहल की है। मुख्यमंत्री साय ने निशा के साथ पर्वतारोहण के बारे विस्तार से बात की।

निशा ने मुख्यमंत्री को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस की चढ़ाई के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया। उसने बताया कि पर्वत की यात्राएं रोमांच से भर देती हैं। पर्वतों की चोटी पर तिरंगा फहराना गर्व से भर देता है। निशा ने आगे बताया कि अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह करना चाहती हैं और उनका अंतिम लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है। निशा ने नम आवाज में मुख्यमंत्री को आगे बताया कि मैं पिछले कई दिनों से सो नहीं पा रही थी। मेरे पिता ऑटो चालक हैं और मेरे सपने को पूरा कर पाना उनके लिए कठिन था। मन में बड़ी दुविधा थी कि यह कैसे संभव हो पाएगा, मेरा सपना कैसे पूरा होगा । आज आप ने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री जी मैं आपको बहुत धन्यवाद देती हूं।

 
छत्‍तीसगढ़ में रात में दिखने लगा ठंड का असर, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, जानें रायपुर का हाल

छत्‍तीसगढ़ में रात में दिखने लगा ठंड का असर, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, जानें रायपुर का हाल

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इस सीजन में पहली बार गुरुवार को राजधानी रायपुर में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस समय प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी का असर

उत्तर पूर्वी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में, रात का तापमान 3 डिग्री और दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिरा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश का रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट का दौर रुक गया था। लेकिन अब विक्षोभ का असर कम होने के बाद फिर से पारा नीचे गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान तेजी से घटने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के सहारे LIC से 35 लाख की ठगी: मास्टरमाइंड चाचा-भतीजे समेत 4 गिरफ्तार

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के सहारे LIC से 35 लाख की ठगी: मास्टरमाइंड चाचा-भतीजे समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस चौंकाने वाली घटना में मास्टरमाइंड चाचा-भतीजे ने सुनियोजित तरीके से न केवल फर्जी दस्तावेज तैयार किए बल्कि मोहल्ले के लोगों से झूठी गवाही भी दिलवाई। पुलिस ने इस अपराध में शामिल चाचा-भतीजे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाले चाचा और उनके भतीजे ने LIC पॉलिसी के डेथ क्लेम के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम दिया। चाचा ने अपने भतीजे को कागजों में मृत घोषित करने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया और LIC में डेथ क्लेम फाइल कर दिया। ठगी को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने पड़ोसियों, मोहल्ले के दुकानदारों और अन्य परिचितों को पैसे देकर अपनी बात मनवाई।

झूठी गवाही के लिए मोहल्ले वालों को किया सेट-

इस फ्रॉड को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चाचा ने मोहल्ले के नाई, दर्जी और धोबी जैसे दुकानदारों के अलावा पड़ोसियों को भी पैसे देकर अपनी तरफ कर लिया। गवाही देने वालों को 500 से 1000 रुपये तक देकर यह समझाया गया कि अगर LIC के अधिकारी उनसे पूछताछ करें तो वे बस यह कहें कि पॉलिसीधारक की मौत हो चुकी है। झूठी गवाही के बदले पैसे ने इन लोगों को अपराध में शामिल होने से नहीं रोका और उन्होंने मौत की पुष्टि कर दी।

तीन पॉलिसियों से 35 लाख, चौथी में पकड़े गए-

इस षड्यंत्र के तहत चाचा-भतीजे ने पहले तीन पॉलिसियों से करीब 35.90 लाख रुपये का क्लेम ले लिया। उनकी योजना चौथी पॉलिसी से 51 लाख रुपये निकालने की थी। हालांकि, LIC अधिकारियों को शक होने पर उन्होंने जांच शुरू की, जिससे इस बड़े फ्रॉड का पर्दाफाश हो गया।

बीमा एजेंट भी शामिल-

इस फ्रॉड में केवल चाचा-भतीजा ही नहीं, बल्कि LIC का एक एजेंट भी शामिल था, जिसने पॉलिसी के क्लेम को फाइल करने में मदद की। पुलिस ने चाचा-भतीजे, बीमा एजेंट और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

LIC अधिकारियों को कैसे दी गई गुमराह-

चाचा-भतीजे ने LIC अधिकारियों को गुमराह करने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के साथ-साथ झूठी गवाही का सहारा लिया। जब अधिकारी जांच के लिए मोहल्ले में पहुंचे, तो उन्हें पड़ोसियों और दुकानदारों से मृतक की मौत की पुष्टि मिली। यह सुनियोजित योजना इतनी सटीक थी कि शुरू में किसी को शक नहीं हुआ।

पुलिस जांच में हो रहे नए खुलासे-

पुलिस अब उन सभी लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने पैसे लेकर झूठी गवाही दी। इसके अलावा, डेथ सर्टिफिकेट बनाने में शामिल सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। इस मामले ने LIC और अन्य बीमा कंपनियों के सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमारी सांस्कृतिक-धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं : विष्णु देव साय

हमारी सांस्कृतिक-धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री शामिल हुए महादेव घाट के कार्तिक पुन्नी मेला में

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र खारून नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किए। उन्होंने हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में आयोजित होने वाला पुन्नी मेला बहुत लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग इसमें बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लेने आते हैं। साय ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपराएं न केवल हमारी आस्था को मजबूत करती हैं अपितु हमारे जीवन में उल्लास भी भरती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से हमने प्रदेशवासियों को अपने आराध्य भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजने की निःशुल्क की व्यवस्था की है। साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शीघ्र शुरू किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इससे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज से हमने प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी की शुरूआत कर दी है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश भर से आए जनजाति कलाकारों ने राजधानी में मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। उन्होंने आज नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू होने की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की।