नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG- बैठक स्थगित: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस विकास प्राधिकरण की बैठक स्थगित,जानिए वजह…

CG- बैठक स्थगित: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस विकास प्राधिकरण की बैठक स्थगित,जानिए वजह…

 रायपुर, 4 नवंबर 2024। बस्तर प्राधिकरण की बैठक स्थगित हो गयी है। पहले प्राधिकरण की बैठक के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में प्राधिकरण की शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। जल्द ही नयी तिथि जारी की जायेगी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले दिनोंसरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक हुई हुई थी। बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये थे। लिहाजा बस्तर प्राधिकरण की बैठक में भी बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं

CG - भाजपा नेता से लूटपाट : राजधानी बनी क्राइम धानी, भाजयुमो नेता पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, लूट की वारदात को दिया अंजाम

CG - भाजपा नेता से लूटपाट : राजधानी बनी क्राइम धानी, भाजयुमो नेता पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, लूट की वारदात को दिया अंजाम

 रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले चार दिनों में राजधानी में 9 हत्याएं हुई है। वहीं भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी लूटपाट की घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। 

प्रार्थी आकाश तिवारी, जो जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष है। उसने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की रात नौ बजे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसा छीनने लगे। इस दौरान आकाश तिवारी के दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था। प्रशांत ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे और चाकू से उसपर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनस्थल से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके हुए थे। इस दौरान जिस बदमाश ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा। इसके बाद कुछ दूर जाकर वह आकाश तिवारी और उसके साथी का इंतजार करने लगा। जब वे लोग उसे पकड़ने गए तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उनपर हमला कर दिया, इस हमले में प्रशांत और शिवम को चोट आई है। दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले की सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

 BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां

BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर गोली चली है। बताया जा रहा है कि, जेल में अपने किसी परिचित से मुलाकात कर निकलते ही आदतन अपराधी पर गोली चलाई गई है। आदतन अपराधी पर दो राउंड फायरिंग की गई है। आदतन अपराधी का नाम साहिल खान है। इस गोलीबारी में घायल साहिल खान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव; आज से भूपेश-महंत करेंगे डोर-टू-डोर अभियान

रायपुर दक्षिण उपचुनाव; आज से भूपेश-महंत करेंगे डोर-टू-डोर अभियान

 रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार अभियान की कमान आज से कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के हाथों में होगी। क्षेत्र में अब बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखाई देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रचार कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस हर बूथ पर अपने विधायकों और पूर्व विधायकों की तैनाती कर रही है।

भूपेश और महंत का डोर-टू-डोर अभियान

पार्टी के वरिष्ठ नेता डोर-टू-डोर जाकर प्रचार की कमान संभालेंगे। दीपावली के बाद अधिकांश विधायक अपने-अपने प्रभार वाले वार्डों के बूथों में सक्रिय हो गए हैं। चुनाव संचालन समिति भी इस अभियान की निगरानी कर रही है।

AICC सचिवों को वार्डों की जिम्मेदारी

चुनाव को और प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने AICC के तीनों सचिवों को 6-6 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। कुल 253 बूथों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जहां अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और इनकी मॉनिटरिंग विधायकों द्वारा की जाएगी।

एकजुटता पर जोर

अंतर्कलह की खबरों के बीच पार्टी की बैठकों में एकजुटता को प्राथमिकता दी गई। वार्डों में कार्यरत प्रभारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधा संपर्क कर रणनीतियों को लागू करने की हिदायत दी गई है। नेताओं को जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत भी दी गई।

हर घर तक पहुंचने का प्रयास

कांग्रेस का उद्देश्य है कि प्रचार अभियान के दौरान हर बूथ के हर घर में कम से कम दो बार पहुंचा जाए। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता प्रमुख सामाजिक हस्तियों के साथ भी बैठकें कर सकते हैं।

CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक, नवा रायपुर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे

CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक, नवा रायपुर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठक लेंगे. यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री आवास  में आयोजित की जाएगी. मुख्यमंत्री साय आज राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे. शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.

 अन्नकूट के अवसर पर गोवर्धन पूजा जैतू साव मठ में आयोजित

अन्नकूट के अवसर पर गोवर्धन पूजा जैतू साव मठ में आयोजित

रायपुर :- अन्नकूट के अवसर पर पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले गौ माता के गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात भगवान राघवेंद्र सरकार की आरती की गई और उन्हें 156 प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित किया गया। उल्लेखनीय है कि- द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अपने उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर बृजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा करने के उपलक्ष में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम मनाया जाता है। मठ के श्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न किया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसादवितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन के द्वितीय दिवस गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी, कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा जी, अजय तिवारी जी, दाऊ महेद्रा अग्रवाल जी, सुरेश शुक्ला जी रमेश यदु, देवाशीष मुखर्जी, नरेंद्र गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नगरीक गण सम्मिलित हुए।
BREAKING : बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह सख्त, तिल्दा-नेवरा के थाना प्रभारी को हटाया, इन्हे दी जिम्मेदारी

BREAKING : बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह सख्त, तिल्दा-नेवरा के थाना प्रभारी को हटाया, इन्हे दी जिम्मेदारी

 रायपुर : तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह तत्काल प्रभाव से हटाये गये है, इलाके में बढ़ते अपराधों के नियत्रंण में शिथिलता बरतने पर उन्हें लाइन अटैच किया गया है। वहीं अविनाश सिंह की जगह सत्येंद्र श्याम तिल्दा-नेवरा के नए थाना प्रभारी होंगे। जिसका आदेश जारी SSP रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने जारी कर दिया है।

 

CG : नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

CG : नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

रायगढ़  : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र तमनार रोड में नगर पंचायत के वार्ड न. 8 में अज्ञात व्यक्ति के नग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस शव के शिनाख्त सहित आगे की कार्यवाही में जुट गई है

प्रथम दृष्टि हत्या की आशंक को लेकर पुलिस जाँच में जुट गई है। नग्न अवस्था में मिले शव के पास लल्लू सिंह पिता संजय के निवासी ग्राम चिनिया पोस्ट चिनिया गढ़वा झारखण्ड के नाम का आधार एवं लल्लू सिंह के नाम फिनो बैंक का एटीम कार्ड मौके पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच में खुलासा होगा, स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या कर शव को फेकने की आशंका जताई जा रही है।

आज से नया रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024, MP के CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

आज से नया रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024, MP के CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं।

राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन 4 नवम्बर को संध्या 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

ये होंगे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि

राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं  विजय शर्मा, मंत्री  रामविचार नेताम,दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल,  ओपी चौधरी,  लक्ष्मी राजवाड़े एवं  टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे

राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पूर्व  रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां,  मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम,  सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा  विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से  पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा,  सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन,  मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी,  आरू साहू एवं  नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत  अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट,  मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ,  सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी।

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे।

तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन आज से, दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा

तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन आज से, दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा

 रायपुर । राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी।

निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालिबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागाँव नये बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पाँच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात्रि नौ बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम चार बजे, पाँच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात्रि नौ बजे और अंतिम बस रात्रि दस बजे रवाना होंगी।

ब्रेकिंग : सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इन मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन

ब्रेकिंग : सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इन मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन

 रायपुर। 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की 2058 सहकारी समिति में कार्यरत 13 हजार कर्मचारियों ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रत्येक समिति को अब छत्तीसगढ़ में भी प्रबंधकीय अनुदान राशि प्रति वर्ष 3-3 लाख रुपए प्रदान करने का आदेश जारी करने, धान खरीदी नीति में 16.9 फीसदी सूखत मान्य का प्रावधान,  सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान संग्रहण के बाद हुई संपूर्ण सूखत को मान्य करने की भी मांग की है। 

महासंघ ने सीएम को लिखा पत्र
 
जानकारी के प्रदेशभर में राज्य शासन ने 14 नवंबर से धान खरीदी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी की है। वहीं इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महासंघ द्वारा जनदर्शन में पत्र लिखा था। कि धान खरीदी में सूखत नहीं है तो अब धान खरीदी का भी बहिष्कार किया जाना चाहिए। हालांकि इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं प्रदेश में इससे पहले भी 13 हजार कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त किया है। सहकारी समितियों के कर्मचारी 4 नवंबर से लंबित मांग पूरी नहीं होने पर इस बीच अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि, प्रदेश में इस हड़ताल से धान खरीदी, राशन वितरण और रबी फसल के ऋण वितरण भी प्रभावित होगी। 

CG - सेंट्रल जेल के कैदी की अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, इस आरोप में काट रहा था सजा......

CG - सेंट्रल जेल के कैदी की अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, इस आरोप में काट रहा था सजा......

 बिलासपुर। मेडिकल कॉलेज सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कैदी बजरंग यादव, जो हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था, को बीती रात हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

मृतक कैदी बिलासपुर के कतियापारा का निवासी था। उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए हैं। 

CG - राजधानी बनी क्राइम धानी : बदमाश हुए बेखौफ, 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, नशे में धुत्त युवकों ने मार डाला

CG - राजधानी बनी क्राइम धानी : बदमाश हुए बेखौफ, 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, नशे में धुत्त युवकों ने मार डाला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर में दिवाली के दिन तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों घटनाएं अलग अलग थाना क्षेत्र की है। पहली घटना तेलीबांधा क्षेत्र की है।

पहली वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जहां कृष नाम के युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि तेलीबांधा के देवार डेरा में कृष वर्मा घुम रहा था। इसी दौरान नशे में धुत युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी काॅलोनी में दिवाली की रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान संजय यादव नाम के युवक पर कुछ लोगों ने पेचकस और बियर की बोतल से सीने और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मारपीट होता देख संजय का भाई भी बीच बचाव के लिए पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हत्याकांड के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

तीसरी घटना तीसरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। लेबर क्वार्टर के पास जेसीबी ड्रायवर सुंदर साहू की हत्या कर दी गई। मामले में आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ब्रेकिंग : राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ,रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी...देखे फोटो

ब्रेकिंग : राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ,रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी...देखे फोटो

  रायपुर :-  छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा ।

2e26221f-a0e7-4d52-b637-a830eb8d9990
0943d9b6-3275-4a9c-bea7-a282ef21fae7
22a12b3f-ae2e-4e5b-8542-9542abbf044d
e6edd881-937d-4844-89ef-dd71cefde2c7
9a11ebb5-4803-45bd-8896-cd8a965a8230
e32b9664-6780-4597-86fd-809e8cba9515

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू, गुरु  खुशवंत साहेब,  इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिवअमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद और श्री बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन अधिकारियों कों मिली पदोन्‍नति, देखें आदेश..

BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन अधिकारियों कों मिली पदोन्‍नति, देखें आदेश..

 रायपुर- सहकारिता विभाग के अंकेक्षण  अधिकारी को सहायक आयुक्त सहकारिता के पद पर पदोन्नत करते हुए , नवीन पदस्थापना आदेश जरी किये गए है .देखे लिस्ट…

IMG-7274
IMG-7273
IMG-7272

CG : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 धमतरी : धमतरी जिले में एक युवक की लाशके मुजगहन बाईपास तालाब में तैरती हुई मिली है, बताया जाता है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है. मामले में एएसपी मणिशंकर चंन्द्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

 बेमेतरा: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां दो बाइक में आपस में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के भेड़नी सांवतपुर के रास में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दोनो बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रायपुर रिफर किया गया है।

 CM साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा -गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं

CM साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा -गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर यानि आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने  साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं: CM साय

राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं: CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 1 नवंबर आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़  राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं  । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार  विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में  सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।  राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें । साथ ही मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि     राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है।

स्थापना के पश्चात बीते वर्षाें में छत्तीसगढ़ ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम गढ़े हैं। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।

छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 24 साल का सफर, आज राज्य स्थापना दिवस

छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 24 साल का सफर, आज राज्य स्थापना दिवस

 रायपुर। देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज एक नवंबर को स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ ने अपना 24 साल का सफर पूरा कर लिया। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर किया गया था।

रायपुर। देश के 26वें राज्य छत्तीसगढ़ का आज एक नवंबर को स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ ने अपना 24 साल का सफर पूरा कर लिया। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग कर किया गया था।

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का करीब 30 फीसदी हिस्सा है। इस मौके पर आज नया रायपुर में शाम 6.30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित जाएगा। इस दौरान नया रायपुर के एकात्म पथ में 11 हजार दीप जलेंगे। वहीं, CM विष्णु देव साय भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, ‘छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।’

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक गोमती साय भी मौजूद रहीं। 
 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और  देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां हुई दुगुनी, मिली पदोन्नति

लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां हुई दुगुनी, मिली पदोन्नति

 रायपुर : राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था।

इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस प्रकार चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो,मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे: CM साय

दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो,मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे: CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को  दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।