नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे घटने लगा तापमान, इस दिन से पूरे प्रदेश में दिखेगा असर, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे घटने लगा तापमान, इस दिन से पूरे प्रदेश में दिखेगा असर, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। फिलहाल 10 नवंबर तक रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से रात्रि में ठंडकता महसूस होने लगी है। दीपावली के बाद अब मौसम में तेजी से परिवर्तन की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस थी, लेकिन अब यह चार से चार डिग्री तक नीचे पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर जा पहुंची है।

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है। इसके असर से अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आगामी 3 दिनों के दौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

 रायपुर। कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के विकास तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। जिले के हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे नल, पहाड़ी कोरवाओं के युवा बेरोजगारों को मिली नौकरी के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं अन्य योजनाओं के लाभ से जीवन में आए बदलाव को बताया गया।

स्टॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुशासन के नवीन आयाम विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़, उदित छत्तीसगढ़ सशक्त नेतृत्व से प्रगति का स्वर्णिम युग, आभार बुजुर्गों के आशीष से जगमगा रहा सुशासन का सूरज, मासिक पत्रिका जनमन, रोजगार और नियोजन सहित अन्य ब्रोशर, पाम्पलेट व पत्रिकाओं का वितरण भी आम नागरिको को किया गया। यहाँ से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर युवाओं द्वारा बताया गया कि जनमन जैसी पत्रिका उनके लिए बहुत उपयोगी है। पत्रिका में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी होती है, जो कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में काम आती है। रोजगार और नियोजन पत्रिका से युवा शासकीय विभागों में होने वाले रोजगार एवं नियुक्तियों से अवगत हुए। साथ ही आमजनों को स्टॉल में लगी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम अनेक विभागीय योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे वे उन योजनाओं से जुड़कर निश्चित ही लाभांवित होंगे।

डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस  जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री  टंकराम  वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की ।  इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष "कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर"का शुभारंभ किया गया। 

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री  जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में  विष्णु देव साय  का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में  इस सरकार ने जो  उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व  वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हम राज्य के पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज में उन संस्कारों को  मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र की एकजुटता बढ़ती है।

सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है। हमारी सरकार युवाओं की शिक्षा के  साथ-साथ  उनके  रोजगार  के  लिए  भी  ज्यादा  से  ज्यादा अवसरों का निर्माण कर रही है।पिछले 10 महीनों में राज्य में 7 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर  भर्ती की  प्रक्रिया शुरू  की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है।आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। हमारा विजन डाक्यूमेंट तैयार है,हमारी नई उद्योग नीति भी तैयार है, इसे इसी राज्योत्सव के अवसर पर लांच किया जा रहा है।हमारा यह प्रदेश  विकास की बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा क़ि पूरे प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया जिसमे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाडियों की सुविधा के लिए संसाधनों क़ा जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क़ि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है।

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया साथ ही स्टॉल की सराहना की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन हेतु बनाये गये है छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी 'रंगोली' कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु एवं साथियों की प्रस्तुति ,करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था 'झाँपी'  अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के 'बाबा के दीवाना' पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, प्रशासन ने किया सील, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था हॉस्पिटल!

बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, प्रशासन ने किया सील, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था हॉस्पिटल!

6 नवंबर 2024 लोरमी :-  मुंगेली जिले के लोरमी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ माह पहले जिस अस्पताल में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी, उसी अस्पताल को "बुध केयर हॉस्पिटल" के नाम से फिर से संचालित किया जा रहा था। यहां एक नवंबर को बांधी गांव के 7 वर्षीय आदिवासी बालक धनंजय, जो मस्तिष्क ज्वर के झटके से पीड़ित था, की गलत इलाज से मौत हो गई। यह अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। 

मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में अस्पताल संचालक और फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल भेजा गया। पहले भी अस्पताल को सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नया मामला सामने आने पर लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी माधुरी धिरही, जिला नोडल डॉ. खैरवार और बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ सहित पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुध केयर अस्पताल में छापेमारी की। 

अस्पताल में बिना अनुमति के आईसीयू में तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था और बिना लाइसेंस के खुलेआम नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर गोकुल कुमार ने एसडीएम और एसडीओपी से बदसलूकी भी की। 

फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

 

 

 

 

 एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि लोरमी के बुध केयर हॉस्पिटल का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था, जिसमें एक मासूम की मौत गलत इलाज के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के निजी क्लिनिक का संचालन करने की शिकायत सही पाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर ने बदसलूकी की है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 जांच के दौरान बदसलूकी पर एसडीओपी की प्रतिक्रिया

लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि बुध केयर हॉस्पिटल की जांच के समय डॉक्टर ने अधिकारियों से बदसलूकी की और जांच में बाधा डाली। डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन को झूठी जानकारी देकर किया गुमराह

जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में मकान मालिक ने शर्त रखी थी कि भवन का इस्तेमाल अस्पताल के लिए नहीं होगा, फिर भी मकान किराए पर देकर अस्पताल का संचालन किया गया।

आदिवासी समाज का आक्रोश और ज्ञापन 

बांधी गांव के 7 वर्षीय बालक धनंजय के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में दलालों के बहकावे में आकर बुध केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। इस पर आदिवासी समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिजनों को किसके द्वारा बहकाकर इस अस्पताल में लाया गया था।

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौके पर ही गई जान, परिवार में पसरा मातम

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौके पर ही गई जान, परिवार में पसरा मातम

 गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बोलेरा से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी। यह घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है।

बताया जा रहा है कि देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है। हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे। 

बोलेरो खोखमा ग्राम का है, जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया। मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है। 

BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना, किसान के घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले, धान जलकर खाक

BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना, किसान के घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले, धान जलकर खाक

 सूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए। साथ ही किसान का धान जलकर खाक हो गया। यह घटना सोनपुर गांव की है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी, एसडीएम घटना स्थल पहुंचे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्षद ने लोहे के रॉड से मारकर की युवक की निर्मम हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने

पार्षद ने लोहे के रॉड से मारकर की युवक की निर्मम हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने

 जांजगीर-चांपा। जिले में एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिल रहा है, यहां आपसी रंजिश को लेकर पार्षद ने लोहे के रॉड से मार कर एक युवक की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वहीं नवागढ़ पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र है, जहां नवागढ़ नगर पंचायत के पार्षद आनंद कश्यप ने आपसी रंजीत को लेकर लक्की केसरवानी नामक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे अधमरा कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पार्षद ने युवक को गंभीर हालत में जगदीश कश्यप के किराना स्टोर के सामने छोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी आनंद कश्यप तुरंत नवागढ़ थाने पहुंचकर अपना जुर्म को कबूलते हुए सरेंडर कर दिया, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर नवागढ़ पुलिस टीम पहुंची और घायल युवक लक्की को 112 की मदद से तत्काल नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लक्की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, बहरहाल मामले की जांच में अभी नवागढ़ पुलिस टीम जुटी हुई है।

CG : 10वी के छात्र ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, रात में हॉस्टल से होटल लेजाकर बनाया संबंध

CG : 10वी के छात्र ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, रात में हॉस्टल से होटल लेजाकर बनाया संबंध

 दुर्ग। जिले के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता था और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे।

नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई और परिजन लडकी के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव का समापन आज,उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ मुख्य आतिथ्य के रूप में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव का समापन आज,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य आतिथ्य के रूप में होंगे शामिल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव का समापन समारोह 6 नवम्बर को संध्या 6 बजे से उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउण्ड में होगा। यहां उपराष्ट्रपति  धनखड़ विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंलकरण सम्मान से विभूषित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल  रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उपराष्ट्रपति  धनखड़ राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने के लिए विमान से संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति  धनखड़ राज्य अलंकरण समारोह के पश्चात रात्रि 7.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में हो रहा है। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव का समापन होगा। राज्योत्सव का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ था। राज्योत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल में प्रतिदिन संध्या से लेकर देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत  अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट,  मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ,  सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी।

छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध है

राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव एवं  विजय शर्मा, मंत्री  रामविचार नेताम,  दयाल दास बघेल,  केदार कश्यप,  लखनलाल देवांगन,  श्याम बिहारी जायसवाल,  ओपी चौधरी,  लक्ष्मी राजवाड़े एवं  टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध है। राज्योत्सव में प्रदर्शनी, मीना बाजार को देखने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ नया रायपुर मेला ग्राउण्ड पहुंच रहे हैं।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे रायपुर, देखें शेड्यूल

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आएंगे रायपुर, देखें शेड्यूल

 रायपुर । उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ आज  राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में संध्या 6 बजे से होगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके पश्चात वहां से रात्रि 7.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज कल से, देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें लेंगे भाग

अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज कल से, देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें लेंगे भाग

 जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जिला फुटबॉल संघ बस्तर के तत्वाधान में 07से 17नवंबर तक 11दिवसीय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर मे कल गुरुवार 07 नवंबर को होगा।

इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर संभाग खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्षता  लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मुख्यअतिथि महेश कश्यप, सांसद, बस्तर विशिष्ट अतिथि लखेश्वर बघेल ,विधायक बस्तर , विनायक गोयल विधायक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र महापौर, सफिरा साहू जगदलपुर  वेदवती कश्यप अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों व जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों की उपस्थिति में कल गुरुवार 07 नवंबर को सम्पन्न होगा, फाइनल मुकाबला रविवार 17 नवंबर को होगा,इस ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आनेवाली टीमें तेलगांना, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें भाग लेंगी।

खेलप्रेमियों मे भारी उत्साह
आपको बता दें कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लगभग 09 वर्षो के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसको लेकर खेलप्रेमियों मे खासा उत्साह है , लोगों ने बताया फुटबाल के इस महाकुंभ मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी जमावड़ा होगा ,खेल प्रेमियों को बेहतरीन खेल देखने को मिलेंगे, प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता को 75 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार दिए जाएंगे।

CG - धारदार हथियार से युवक को उतरा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

CG - धारदार हथियार से युवक को उतरा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

सुकमा। जिले में एक युवक की लहूलुहान लाश मिली है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को गांव के नजदीक फेंककर फरार हो गये। सुबह के वक्त ग्रामीणों ने लाश देखी तो क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीण दबी जुबान नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि हत्या नक्सलियों ने की या फिर आपसी रंजीश में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।

ये पूरा मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह गोंडेरास गांव में रहने वाले ग्रामीण बंडी की लहूलुहान लाश गांव के बाहर मिली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण शव उठाकर घर ले गए। ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को मृतक के परिजन ने बताया कि युवक रात से ही घर नहीं लौटा था।

घर के लोग उसकी पतासाजी करते, तब तक सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। युवक की हत्या किसने की अभी इसकी पुष्टि नही हो पायी है। ग्रामीण जहां इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देख रहे है। 

 समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन सम्मान, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होंगे सम्मानित

समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन सम्मान, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों होंगे सम्मानित

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलते हुए सेवाभावना को लेकर 90 साल की उम्र में भी हर किसी की सुख और दुख के कामों में हमेशा आगे रहने वाले सियाराम अग्रवाल प्रदेश और देश के कई सारे संगठनों में कार्यदायित्व का निवर्हन कर रहे हैं। गौ शाला जाना उनकी नियमित दिनचर्या में शुमार हैं। 

 
कोरोनाकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन की व्यवस्था करने में भी वे अपनी टीम के साथ लगातार काम करते रहे। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और बेसहारा लड़कियों के हाथ पीले करने के लिए जानकारी मिलने पर वे हर पल मदद करने तैयार रहते हैं। धार्मिक,शैक्षणिक,सामाजिक,स्वास्थय जैसे कई चैरिटेबल संस्थाओं में वे मार्गदर्शक व संरक्षक की भूमिक निभा रहे हैं।
 
सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान मिलने की जानकारी होते ही पूरे समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। समाजिकजनों ने कहा है कि वाकई वे इस सम्मान के हकदार हैं। बुधवार को राज्योत्सव के समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों वे सम्मानित होंगे। 
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय

 बीजापुर। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो वजनी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसे प्रेशर स्विच सिस्टम से प्लांट किया गया था। सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए जवानों ने इस IED को मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।

 जानकारी के अनुसार, DRG बीजापुर, COBRA 202 और BDS बीजापुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। इस दौरान डिमाइनिंग के दौरान BDS बीजापुर की टीम ने यह IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस IED को प्लांट किया था, लेकिन जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

IED निष्क्रिय करने का वीडियो आया सामने-

सुरक्षाबलों द्वारा IED को निष्क्रिय करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक इस विस्फोटक को डिफ्यूज किया। इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है।

मुख्यमंत्री साय ने मांदर बजाकर वादकों का उत्साह बढ़ाया, परंपरागत वाद्ययंत्रों को सुना

मुख्यमंत्री साय ने मांदर बजाकर वादकों का उत्साह बढ़ाया, परंपरागत वाद्ययंत्रों को सुना

 रायपुर : छत्तीसगढ की संस्कृति को संजोकर रखने और उनका प्रचार प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी भी राज्योत्सव में लगाई हैl कलाकार रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मांदर भेंट किया, मुख्यमंत्री ने वादकों के साथ मांदर बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।


श्री रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों सारंगी, नगाड़ा, मृदुल,चिकारा, कोंडोडका, खनखना, कुतुर्गी, खेती, मुंडाबाजा, हुलकी, मोहरी, तुर्रा, रुंजू, तुरही, मांदरी मांदर, तोड़ी, चरहे, तम्बुरा, बांसबाजा, सींगबाजा, गतका, माडिया ढोल, दमउ, खर्रा, चरहे, चटका, झंडी डंडा, खल्लर, छडी, कोटेला, खडका , सिलफिली, खरताल, अलगोजा, गुदुम बाजा, झुनझुना, डफरा, टिमकी की जानकारी दी । छत्तीसगढ की परम्परागत वाद्ययंत्रों का उपयोग किए जाने और उसकी उपयोगिता से भी परिचित कराया।

 

CG POLICE TRANSFER : राजधानी में थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर...देखें लिस्ट

CG POLICE TRANSFER : राजधानी में थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर...देखें लिस्ट

 रायपुर : एएसपी संतोष सिंह ने तीन निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश के अनुसार, कमलेश कुमार देवांगन को पंडरी थाने के टीआई बनाए गए हैं. वहीं रविंद्र कुमार यादव को सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं. हरीश कुमार साहू को माना थाने से यातायात में पदस्थ किया गया है.

CG : छत्तीसगढ़ में अब जनता चुनेगी महापौर, राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी

CG : छत्तीसगढ़ में अब जनता चुनेगी महापौर, राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब राज्य में महापौर चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। यह फैसला राज्य सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक में लिया गया था, और अब इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।



कांग्रेस ने बदला था नियम

2018 में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने महापौर चुनाव के नियमों में बदलाव किया था। इसके तहत पहले जनता द्वारा पार्षदों के साथ महापौर का चुनाव होता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बदलते हुए पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार दे दिया था। इस फैसले का बीजेपी नेताओं ने विरोध किया था।

अब सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में एक और संशोधन किया है, जिससे अब जनता सीधे महापौर का चुनाव करेगी। इस बदलाव से नगरीय निकाय चुनाव के तरीके में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

गृहमंत्री के जिले से बेलगाम हुआ अपराध मुख्यमंत्री के गृह ग्राम तक पहुंच गया : कांग्रेस

गृहमंत्री के जिले से बेलगाम हुआ अपराध मुख्यमंत्री के गृह ग्राम तक पहुंच गया : कांग्रेस

 पीसीसी चीफ ने मुख्यमंत्री-गृहमंत्री से माँगा इस्तीफा

रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री के जिले से बेलगाम हुआ अपराध मुख्यमंत्री के गृह ग्राम तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर में चला हत्याओं का गोलीबारी का खौफनाक मंजर पूरे प्रदेश में फैल चुका है। आम आदमी अपने आपको भयभीत महसूस कर रहा है। राजधानी रायपुर के बाद दूसरे ही दिन प्रदेश के सबसे शांत माने वाले जशपुर में कुनकुरी के कांसाबेल ब्लाक के बटाईकेला गांव में बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले व्यक्ति पर 4 हथियारबंद लुटेरो ने हमला किया। उसके बचाव में जब उसकी दादी को लुटेरो ने उनको गोली मारकर हत्या कर की। यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, उनका गृहग्राम बगिया भी इसी कांसाबेल ब्लाक में आता है।
 
दीपक बैज ने कहा कि सबसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले रायपुर के सेन्ट्रल जेल परिसर के सामने एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी, पिछले 4 दिनों में 9 लोगों की सरेआम हत्या हुयी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी अपराध का गढ़ बन गया है। सरकार की लापरवाही और पुलिस की नाकामी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांचवी घटना हुई है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। दीपावली के दौरान चार दिनों में राजधानी में 9 हत्या हुई, प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है। सरकार की विफलता की जवाबदेही मुख्यमंत्री की है। मुख्यमंत्री का नियंत्रण सरकार पर नहीं है। सरकार बेपटरी हो चुकी है। 4 एसपी और कलेक्टर दर्जनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाने के बाद भी सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही तब मुख्यमंत्री गृहमंत्री को हटाने में क्यों हिचकिचा रहे है? मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि उनके गृहमंत्री की गलती नहीं है तो सरकार की नाकामी की जिम्मेदारी खुद लेकर तत्काल इस्तीफा दें।

52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपए जब्त...

52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपए जब्त...

 भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। इस कार्यवाही से शहर में अवैध जुआ के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की गई है। देर शाम भिलाई नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक पर एक सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पर छापेमारी की और जुआं खेलते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम…

शैलेश मिश्रा (51 साल) – गांधी चौक, दुर्ग
अमन जैन (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
हेमलाल ढीमर (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
राजेन्द्र बागडे (42 साल) – उरला, दुर्ग
नितेश जायसवाल (34 साल) – नेहरू चौक, कैम्प 01, भिलाई
पप्पु साहु (35 साल) – राजीव नगर, दुर्ग
राजेश गुजराती (52 साल) – खंडेवाल कालोनी, दुर्ग
मनीष जैन (25 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
बल्लु चंद्राकर (56 साल) – रिसाली पानी टंकी, भिलाई
विनय यादव (34 साल) – गायत्री मंदिर, रुआबांधा
अनिल सिंह (32 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
मयंक गावडे (29 साल) – भिलाई

इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये की नगदी और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG : कल राजधानी आ रहे हैं कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, जानिए उनके छत्तीसगढ़ दौरे की खास वजह.....

CG : कल राजधानी आ रहे हैं कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, जानिए उनके छत्तीसगढ़ दौरे की खास वजह.....

 रायपुर। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और छत्‍तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पालयल कल रायपुर आ रहे हैं। यहां वे पार्टी के प्रत्‍याशी आकाश शर्मा के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार सचिन पायलट नियमित विमान से दोपहर 12 बजे दिल्‍ली से रवाना होंगे और पौने 2 बजे रायपुर पहुंच जाएंगे।

रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे, जहां पार्टी प्रत्‍याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां से साढ़े 4 बजे कुशालपुर जाएंगे और चुनाव प्रचार करेंगे। शाम साढ़े 7 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात साढ़े आठ बजे की नियमित विमान से दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे।

CG :  अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दे रहे चाकूबाज़ी की घटना को अंजाम

CG : अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दे रहे चाकूबाज़ी की घटना को अंजाम

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है। चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग जिले में बीते दो दिन में मोहन नगर और सुपेला थाना क्षेत्र में मर्डर के बाद सोमवार को एक ही रात में 5 अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर है। पांचों मामलों में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस पहले से ही चाकू बाजी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। हमारे यहां पेट्रोलिंग पैटर्न को भी चेंज किया गया है, अब गलियों में बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनके गतिविधियों पाई जाती है तो तुरंत जेल दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CG : राज्योत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करंट लगने से शिक्षक की मौत, पसरा मातम

CG : राज्योत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करंट लगने से शिक्षक की मौत, पसरा मातम

 सारंगढ़ : जिले में राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में बड़ा हादसा हो गया। घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक  राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गये।

जानकारी के मुताबिक टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है।

घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।

 BREAKING : मेकाहारा में लगी भीषण आग, कांच तोड़कर निकाला गया मरीज, मौके पर पहुंचे स्वास्थ मंत्री जायसवाल

BREAKING : मेकाहारा में लगी भीषण आग, कांच तोड़कर निकाला गया मरीज, मौके पर पहुंचे स्वास्थ मंत्री जायसवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी आग लग गई। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ आग बुझाने में जुटा हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थिएटर पर ही लेटा रहा।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर मरीज को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया।अस्पताल में धुआं भर गया है।

CG: SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, एक मिहला की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

CG: SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, एक मिहला की मौके पर मौत, मचा हड़कंप

 जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंउिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। कियोस्क शाखा में रुपये निकालने गए लोगों पर फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी में एक मिहला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है

बता दें कि राजधानी में पिछले चार दिनों में नौ हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है, इसी दौरान शहर के सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में से एक सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। जेल पसिसर के बाहर फायरिंग की घटना को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है। इसकी वजह सेंट्रल जेल में दो माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना है। घायल साहिल ने भी पुलिस को बताया है कि जेल में चाकूबाजी की घटना के कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है।

पुलिस विभाग में ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखें ट्रांसफर लिस्ट…!!

पुलिस विभाग में ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखें ट्रांसफर लिस्ट…!!

 धमतरी :- पुलिस विभाग में तबादला हुआ है, जिसमें 13 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इस सूची में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 11 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं, जो कि वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे. यह ट्रांसफर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जारी की है.