नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : 131 सहायक प्राध्यापकों का हुआ प्रमोशन, स्नातक कॉलेजों में बनाए गए प्रिंसिपल, देखें लिस्ट...!!

BREAKING : 131 सहायक प्राध्यापकों का हुआ प्रमोशन, स्नातक कॉलेजों में बनाए गए प्रिंसिपल, देखें लिस्ट...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 131 सहायक प्राध्यापकों को प्रमोशन दिया है। उन्हें स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग के संबंध में भी आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि, प्रमोशन मिलने पर स्थानांतरण का नियम है। इसी के तहत सभी 131 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किया गया है। इन सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हुई थी। सोमवार की देर शाम विभाग ने आदेश जारी कर दिया। 

देखिए आदेश की कापी 

किस प्राचार्य को किस कॉलेज में मिली है पोस्टिंग...

 

order
 
 
 
order
order
 
 
 
order
order
order
order
order 
order
order
order
order
order
order
order
order
order
order
order
order

 

 

ब्रेकिंग : राज्य अलंकरण अवार्ड का ऐलान,कल उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी ये हस्तियां...देखें पूरी ​लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : राज्य अलंकरण अवार्ड का ऐलान,कल उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी ये हस्तियां...देखें पूरी ​लिस्ट…!!

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्‍य अलंकर और सम्‍मानों की घोषणा कर दी है।

04-Nov-2024-SAMMAN-SUCHI

CG - पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...... जांच में जुटी पुलिस.....

CG - पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...... जांच में जुटी पुलिस.....

 कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है। अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है। मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां

राज्योत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां

 रायपुर। राज्योत्सव के शुभारंभ के अवसर पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में ख्याति प्राप्त कलाकारों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत में रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही मल्लखंभ (इंडियाज गॉट टैलेंट) तथा बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतनु मुखर्जी (शानु) ने शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसका राजधानी वासियों ने देर रात तक लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

 

CG Crime: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, 10 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, 10 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में भाई से मिलने आए बदमाश पर गेट पर गोली चलाने वाले दो शूटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी सिटी लखन पटेल,एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए 10 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया था।। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी।

संतोषीनगर के बदमाश साहिल को गोली मारने के लिए पांच युवक दो मोटरसाइकिल में निकले थे। गिरफ्तार हमलावर शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (25) तथा शाहरूख (19) हैं। रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। इनके तीसरे साथी हीरा छुरा की तलाश में छापेमारी चल रही है। तीनों मौदहापारा तालाबपार के निवासी बताए गए हैं।

 बदमाशों से कट्टा बरामद कर लिया गया है, वारदात में इस्तेमाल बाइक जल्दी ही रिकवर हो जाएगी। आरोपियों के साथ दो और युवक एक बाइक पर कट्टा लेकर जेल गेट तक पहुंचे थे, ताकि ये तीनों चूके तो दूसरे गोली चला दे। इन दोनों के नाम भी पुलिस को मिल गए हैं। इस फायरिंग के बाद आधा दर्जन से ज्यादा युवक इन आरोपियों से 8-9 थे। जल्दी ही सभी गिरफ्तार कर ली जाएगी।

 बता दें कि रायपुर में सोमवार को दोपहर 12 बजे सेंट्रल जेल के गेट के सामने खड़े संतोषीनगर के शेख साहिल को बाइक सवार हमलावर कट्टे से दो गोलियां मारकर भाग निकले थे। साहिल को गोलियां कंधे और पीठ पर लगी थीं। वह जेल में बंद अपने भाई से मिलने आया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से लेकर जा रही विकास की राह पर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से लेकर जा रही विकास की राह पर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 रायपुर. राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तीव्र गति से विकास की राह पर लेकर जा रही है। डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं और माओवादी आतंक के विरूद्ध संचालित अभियान की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से माओवाद समाप्ति की ओर है।

बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से होगी प्रारंभ

बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से होगी प्रारंभ

 जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन बस्तर जिले में किया जा रहा है। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए राजेंद्र डेकाटे सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बस्तर ने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जो पूर्व में जोन स्तर पर निर्धारित की गई थी। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है शामिल हो सकेंगे, विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतो का समूह बनाकर, प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 से 12 पंचायत में जो खिलाड़ी विजेता अथवा प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा। विकासखंडो में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाडी/टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे, फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे।

उपरोक्तानुसार विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को इसके निर्देश जारी कर दिए गए है।

बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ी अपने पंचायत के सचिव/ सरपंच /पीटीआई या जनपद पंचायत,नगर निगम, नगर पंचायत के नोडल/प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर, विकास खंड स्तर पर अपनी पंचायत/नगर निगम का मैच किस तिथि को है, पता कर उस तिथि में विकास खंड स्तर पर भाग ले सकेंगे।सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है , किस तिथि में किस पंचायत को विकासखंड स्तर पर खेलने आना है, निर्धारण कर संबधित पंचायतों को, सचिव के माध्यम से अवगत कराए, एवम प्रचार प्रसार करे, ताकि जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे सुगमता पूर्वक बस्तर ओलंपिक की खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ,पार्श्व गायिका  नीति मोहन देंगी प्रस्तुति

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ,पार्श्व गायिका नीति मोहन देंगी प्रस्तुति

 रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के अंतर्गत 5 नवम्बर को राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल  रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव एवं  विजय शर्मा, मंत्री  रामविचार नेताम,  दयाल दास बघेल,  केदार कश्यप,  लखनलाल देवांगन,  श्याम बिहारी जायसवाल,  ओपी चौधरी,  लक्ष्मी राजवाड़े एवं  टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। राज्योत्सव स्थल पर सभी शासकीय विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है। यहां सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी एवं मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है।

5 नवम्बर को पार्श्व गायिका  नीति मोहन की प्रस्तुति

राज्योत्सव में 5 नवम्बर को संध्या 5 बजे से  पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा,  सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई एवं बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। संध्या 6 बजे से  मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन,  आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति एवं रात्रि 8.30 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका  नीति मोहन की प्रस्तुति होगी।

चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ आज नहाय-खाय के साथ होगा शुरू : CM साय

चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ आज नहाय-खाय के साथ होगा शुरू : CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा 5 नवम्बर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

सीएम मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 2024 का किया शुभारंभ, देखें लाइव प्रसारण

सीएम मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 2024 का किया शुभारंभ, देखें लाइव प्रसारण

 रायपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 2024 का शुभारंभ हो गया है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी उपस्थित हैं। वहीं शुभारंभ के अवसर पर राजकीय गमछे और पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, रोहित साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सचिव संस्कृति अंबलगन पी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

देखें लाइव प्रसारण 

 

Breaking : नान घोटाला मामले में दो पूर्व आईएएस और पूर्व महाधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर...

Breaking : नान घोटाला मामले में दो पूर्व आईएएस और पूर्व महाधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर...

 रायपुर। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह एफआईआर इन तीनों के वाट्सएप चैट के आधार पर दर्ज की गई है। ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर ईओडब्ल्यू ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज किया है।

 
बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय सतीश चंद्र वर्मा समेत दोनों आईएएस अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करते हुए बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप है। ईओडब्ल्यू की एफआईआर में बताया गया है कि साल 2019-20 में हाईकोर्ट में दूषित तरीके से अग्रिम जमानत भी हासिल की गई है, जिसका वाट्सएप चैट समेत कई सबूत ईओडब्ल्यू के हाथों लग चुका है। ईओडब्ल्यू में तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,7क,8,13(2) और आईपीसी की धारा 182,211,193,195-ए,166 ए और 120 बी धाराएं प्रभावी की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई मनमोहक प्रस्तुतियां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई मनमोहक प्रस्तुतियां

रायपुर। राज्योत्सव 2024 का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के शुभारंभ के मौके पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई। नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउण्ड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीन दिवसीय राज्योत्सव के आयोजन को लेकर मेला स्थल को शानदार ढंग से सजाया गया है। हजारों की संख्या में लोग यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे।

इस मौके पर मुख्यमंत्रीद्वय डॉ मोहन यादव और विष्णुदेव साय ने समारोह को सम्बोधित किया और दोनों राज्यों को एक दूसरे का हिस्सा बताया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के शुभारंभ के पूर्व से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हो गया। सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीत और भजन की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा। मस्तुरिहा और साथियों द्वारा गाये गीत और भजन पर दर्शक झूमने लगे। रिखी क्षत्रीय की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार एवं लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। उनकी टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा नृत्य एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिखी क्षत्रीय की टीम की सभी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा।

इससे पूर्व रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में तथा महेन्द्र चौहान एवं साथी द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम एवं चन्द्रभूषण वर्मा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

 
हर बड़ी आपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ : किरण देव

हर बड़ी आपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ : किरण देव

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर करारा प्रहार

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बड़ी आपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है और यह पार्टी प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, "जहां भी अपराध या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस का हाथ है।" देव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता को अस्थिर करने के लिए षड्यंत्र रच रही है और इस पूरे खेल का उद्देश्य भय और आतंक का वातावरण निर्मित करना है।

दामाखेड़ा और बलौदाबाजार की घटनाओं में कांग्रेस कनेक्शन

किरण देव ने दामाखेड़ा में हुए कबीरपंथ के आचार्य के निवास पर हमले का जिक्र करते हुए इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना का आरोपी कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसका उल्लेख स्वयं प्रकाशमुनि साहेब ने भी किया है। इसके अलावा, बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाने की घटना में भी कांग्रेस के विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता संलिप्त हैं। देव के अनुसार, अदालत ने इस मामले में आरोपियों को जमानत देने लायक भी नहीं माना, जो दर्शाता है कि इनके खिलाफ मजबूत साक्ष्य मौजूद हैं

सूरजपुर और केशकाल की घटनाओं में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने सूरजपुर में एनएसयूआई के नेताओं पर जघन्य हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसी हिंसात्मक गतिविधियों को प्रायोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि केशकाल में भी युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है, जो बताता है कि कांग्रेस के नेताओं का आपराधिक गतिविधियों से संबंध है।

अशांति फैलाने की अनुमति नहीं देगी भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश में कोयला, शराब, पीएससी और महादेव घोटालों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दामाखेड़ा में कबीरपंथ पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को, चाहे वह कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, सलाखों के पीछे भेजे बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी? : कांग्रेस

रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी? : कांग्रेस

 राजधानी में चार दिन में 9 हत्याओं से आम आदमी डरा सहमा

रायपुर । राजधानी में सरेआम गोलीबारी और रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी डरा सहमा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रोज हत्याएं हो रही, गोलियां चल रही, रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी। चार दिन में 9 हत्या, जेल के बाहर सरेआम गोलीबारी कब जागेगी सरकार? अपराधियों के हौसले बुलंद है कि प्रदेश के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले सेंट्रल जेल के बाहर दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। अपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। कल ही राजधानी में भाजयुमो के नेता, उसके साथी को चाकू मारकर लूट लिया गया। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांचवी घटना हुई है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। दीपावली के दौरान चार दिनों में राजधानी में 9 हत्या हुई, प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता रूढ़ दल के जिम्मेदार पदो पर बैठे हुये लोग भी खराब कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित होने के बजाय सिर्फ सत्ता की मलाई चाटने में व्यस्त है। राजधानी में जेल के सामने जब गोली चल रही थी ठीक उसी समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का बचाव कर रहे थे, कांग्रेस को कोस रहे थे। बेहद आपत्तिजनक है कि रोज हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करने सरकार और पुलिस को ताकीद करने के बजाय भाजपा अध्यक्ष सरकार की विफलता पर ताली बजा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की रोज-रोज घट रही आपराधिक घटनाओं उन घटनाओं के बाद जनता की प्रतिक्रिया यह बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता का सरकार पर से, पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। विपक्ष के रूप में हमने सबसे ज्यादा सवाल कानून व्यवस्था को लेकर सदन से सड़क तक उठाया है, लेकिन सरकार है कि उसकी नींद नहीं टूट रही। विधानसभा घेराव किया, विधानसभा में सवाल उठाया, मुख्यमंत्री निवास घेरा, दर्जनों बार विरोध प्रदर्शन किया, पदयात्रा किया, लेकिन सरकार न जनता की आवाज सुन रही, न ही विपक्ष की आवाज।

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे : कांग्रेस

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे : कांग्रेस

 दक्षिण से आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे : दीपक बैज

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। पूरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा।

दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनको व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। वे जुझारू है। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुये निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है। रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाये। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।
मुख्यमंत्री का राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री का राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने जताया आभार

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया।उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान पर तथा कनिष्ठ सेवा वेतनमान पर कार्यरत 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर विगत 28 अक्टूबर को पदोन्नत किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रणव सिंह, मनीष मिश्रा, नवीन कुमार ठाकुर, अभिलाषा पैकरा, विनायक शर्मा, अरुण वर्मा, श्रीमती गीता दीवान, अर्चना पांडेय, डॉ. दीप्ति वर्मा, श्रीमती मधु हर्ष, श्रीमती ऋतु हेमनानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री ने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका  आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग : 55 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,यहां बड़ी लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस,जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग : 55 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,यहां बड़ी लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस,जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरिया: कोरिया कलेक्टर परिसर के दफ्तरों में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने तगड़ा एक्शन लिया. उन्होंने कई विभागों में एक साथ कार्रवाई की और जो कर्मी गैर हाजिर पाए गए उनको तत्काल नोटिस जारी किया है. इसमें करीब 15 विभाग के 55 कर्मचारी शामिल हैं. सभी 55 कर्मचारी दफ्तर के समय में अपने कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए. जिसके बाद कलेक्टर मैडम का गुस्सा तेज हो गया और उन्होंने एक्शन लिया.

औचक निरीक्षण में खुल कई पोल: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में कोरिया के सरकारी दफ्तरों की पोल खुल गई. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगर निवेश, जिला साक्षरता मिशन, आदिवासी कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खाद्य विभाग और श्रम विभाग समेत कुल 55 दफ्तरों से अधिकांश कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए. इन कर्मचारियों पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कार्रवाई और उन्हें गैर हाजिर होने की वजह पर नोटिस जारी किया.

तीन दिनों के अंदर मांगा जवाब: कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने तीन दिनों के अंदर सभी कर्मियों से नोटिस का माकूल जवाब मांगा है. कारण बताओ नोटिस जारी होने पर कर्मचारियों में खलबली है. सभी को कार्यालय समय के तीन दिवस के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को दफ्तर में सही समय पर आने की हिदायत दी है.

CG - इस विभाग के कर्मचारियों के समयमान वेतनमान का आदेश हुआ जारी, देखिये पूरी लिस्ट......

CG - इस विभाग के कर्मचारियों के समयमान वेतनमान का आदेश हुआ जारी, देखिये पूरी लिस्ट......

 रायपुर। शिक्षा विभाग में कई कर्मचारियों के समयमान वेतनमान का आदेश जारी हुआ है। बिलासपुर संयुक्त संचालक ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। कई व्याख्याताओं और प्राचार्यों को तृतीय समयमान का भी आदेश जारी किया गया है।

देखें आदेश....

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे राजधानी, छत्तीसगढ़ को लेकर कही ये बड़ी बात.....

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे राजधानी, छत्तीसगढ़ को लेकर कही ये बड़ी बात.....

 रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ ने प्रसन्नता जताई कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस एक ही दिन मनाया जाता है। डॉ. यादव ने कहा, अतीत में ये दोनों राज्य एक ही थे और आज भी सगे भाई की तरह जुड़े हुए हैं। मेरी ओर से छत्तीसगढ़वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण जनता के हित में लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जहां सभी मंत्री मिलकर सहयोग कर रहे हैं।

डॉ. यादव ने कहा, इस पुराने मध्य प्रदेश के हिस्से में, छत्तीसगढ़ आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद दिया, जिनकी दूरदर्शिता के कारण छत्तीसगढ़ के विकास का मार्ग खुला।

उन्होंने आगे कहा कि बीच में कांग्रेस की सरकार के कारण कुछ अवरोध आए थे, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और हमारी सरकार तेज गति से सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव : 13 नवंबर को अवकाश की घोषणा

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव : 13 नवंबर को अवकाश की घोषणा

 रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को मतदान संपन्न होगा। इस दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।

 
जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही, जनता परिवर्तन करने तैयार है – आकाश शर्मा

जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही, जनता परिवर्तन करने तैयार है – आकाश शर्मा

 रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं छत्तीसगढ़ नगर में जनसंपर्क किया। वे घर-घर जाकर आशीर्वाद लिये एवं मतदान में भाग लेकर कांग्रेस को वोट देने की अपील किया।

आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी को जनता महापौर फिर सांसद बनाया लेकिन सोनी ने जनता के हित में कोई काम नहीं किये। जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही है। दक्षिण विधानसभा की जनता परिवर्तन करने तैयार है। सुनील सोनी को बताना चाहिये, उन्होंने सांसद निधि से दक्षिण विधानसभा के लिये क्या विकास कार्य किये है? राजधानी में चौक-चौराहे में चाकूबाजी हो रही है। गली-गली में नशे का सामान बिक रहा है। व्यापारियों के घर में गोली चल रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जनता डरी हुई है। भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। बिजली की महंगाई, बिजली कटौती से लोग परेशान है। गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है। बच्चों के पुस्तक में भी घोटाला हुआ है। सरकार जगह-जगह शराब खोरी के लिये लाइसेंस दे रही। महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है।

आकाश शर्मा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा के विकास को बाधित किया है। राज्य निर्माण के बाद जिस गति से दक्षिण विधानसभा का विकास होना था हो नहीं पाया। विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल जर्जर, अस्पताल में सुविधाएं नहीं है। बारिश के दिनों में जलभराव का गंभीर संकट है।

निलंबित आईएएस रानू साहू को हाईकोर्ट से मिला झटका, देवेंद्र यादव की बढ़ी रिमांड

निलंबित आईएएस रानू साहू को हाईकोर्ट से मिला झटका, देवेंद्र यादव की बढ़ी रिमांड

 रायपुर। राज्य के दो बड़े मामलों में आज कोर्ट ने सुनवाई दौरान निलंबित आईएएस रानू साहू और भिलाई के विधायक को झटका दिया है। दोनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाईकोर्ट ने रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई।

हाईकोर्ट के जस्टिस एन के व्यास के सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि कोयला लेवी घोटाला मामले में आईएएस रानू साहू जेल में बंद है। इससे पहले भी जमानत की उनकी याचिकाएं खारिज हो चुकी है।

इधर, बलौदाबाजार हिंसा मामले में करीब ढाई महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी गई है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देवेंद्र न्यायलय में पेश हुए और पुलिस ने जांच पूरी नहीं होने की दलील देते हुए पूछताछ के लिए और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने देवेंद्र की न्यायिक हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ा दी है। उनके वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई है, जिसकी सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

 कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,यें 40 नेता संभालेंगे प्रचार का जिम्मा,देखें लिस्ट...

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,यें 40 नेता संभालेंगे प्रचार का जिम्मा,देखें लिस्ट...

 रायपुर । रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है।  प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को भी  स्टार प्रचारक बनाया गया है।

CG ब्रेकिंग : मंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,ओवरटेक कर रही बस से टक्कर….

CG ब्रेकिंग : मंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,ओवरटेक कर रही बस से टक्कर….

 बलौदाबाजार। रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. घटना के समय मंत्री अपने काफिले के साथ क्षेत्र के दौरे पर थे. टक्कर के कारण काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा. सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ.

मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे. तभी उनके फॉलो वाहन को बस ने टक्कर मार दी. मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 ने टक्कर मार दी. बस काफी तेज रफ्तार में थी जिससे ये हादसा हुआ. बलौदा बाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के तुरंत बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP भाटापारा ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मंत्री दयाल दास बघेल का काफिला जा रहा था. उस दौरान बस वाले ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. जिससे उसकी टक्कर मंत्री के काफिले की गाड़ी से हो गया. एक्सीडेंट में गाड़ी की हेडलाइट और सामने का हिस्सा टूटा है. घटना रात करीब 10 से 10:30 की हैं जब मंत्री बेमेतरा दौरे के बाद रायपुर जा रहे थे. इस दुर्घटना में कई हताहत या जनहानि नही हुई हैं. फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई हैं. मंत्री जब आएंगे तब FIR दर्ज होगी.