रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय सबेरे 7.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से ग्राम बगिया जिला जशपुर रवाना होकर सबेरे 9 बजे बगिया पहुंचेंगे।
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 13 नवम्बर 2024 को प्रातः सात बजे से 20 नवम्बर 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में इन निर्वाचनों के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन और प्रकाशन करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार करने या किसी प्रकार की अन्य रीति में उसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा।
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1)ख के अंतर्गत झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के संबंध में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
रायपुर : राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस प्रकार चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।या है.






जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से जशपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर एडवेंचर और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही विगत दिवसों में मायली नेचर कैंप में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकार की पहली बैठक आयोजित किए है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ का राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जायेगा। इस दिन पूरे प्रदेश के हर घर में दिवाली मनेगी। राज्य स्थापना दिवास पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों के अलावे घर में दीप जलाया जायेगा। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर को निर्देशित किया है।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, रायपुर ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि नागरिकों से अपने घरों में राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दीप प्रज्जवलन करने के लिए अपील करना सुनिश्चित करें।

रायपुर। राज्योत्सव 2024 में जिला मुख्यालयों में होने वाले आयोजन के लिए सरकार ने मुख्य अतिथियों के नाम तय कर दिया है। मंत्रियों के साथ ही सांसदों और वरिष्ठ विधायक जिला स्तर पर 5 नवंबर को होने वाले मुख्य समारोह में चीफ गेस्ट होंगे।
दरअसल इस बार 1 नवम्बर को दीपावली होने के कारण 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव मनाया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि, नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव होगा।




जशपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस बीच कलेक्टर ने लगभग 3 घंटे अस्पताल के एक एक वार्ड का गंभीरता से निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से नदारद पाए गए। कलेक्टर ने बिना छुट्टी अनुपस्थिति दर्ज कराने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने तथा एक दिन का अवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी डाक्टरों और स्टाप को समय पर ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नदारद डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिनका छुट्टी का आवेदन नहीं, बिना सूचना के गायब डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक अवकाश घोषित करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने कहा मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हमर लैब , जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, डाक्टरों की ओपीडी आईसीयू, रसोईघर, शौचालय, दवाई भंडारण कक्ष ,सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एक्स रे रूप, मातृत्व और शिशु अस्पताल, सोनोग्राफी सेंटर आदि का वार्ड का बारीकी से अवलोकन करके मरीजों के लिए व्यस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के लिए कहा है। साथ ही मरीजों को मैन्यू के आधार पर भोजन देने के लिए कहा और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मातृत्व और शिशु अस्पताल के परिसर में मरीजों को दवाई वितरण करने के अलग काउंटर बनाने के लिए कहा है ताकि मां और बच्चे को शीघ्र दवाई उपलब्ध कराई जा सके।
कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मनोरा विकास खंड के काटाबेल निवासी श्री श्याम राम से कलेक्टर ने मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बन रहा है कि नहीं. कार्ड के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है कि नहीं इस सब के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने शौचालय के दरवाजे, खिड़की ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। पुरुष और महिला शौचालय का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि डाक्टरों के लिए एक गुगल सीट बनाया जाएगा उसमें प्रतिदिन एक डाक्टर कितने मरीजों को चेक किया या सर्जरी की गई उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी।
कलेक्टर परिसर पर कंडम गाड़ी को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं और 15 साल के नीचे वाले गाड़ियों को मरम्मत करवाने के लिए कहा है। ताकि वाहनों का उपयोग मरीजों के लिए किया जा सके। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं कि नहीं इसकी भी विस्तार से जानकारी ली गई।
रायगढ़। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में स्कूल शिक्षा विभाग के बाबू की मौत हो गई ड्यूटी खत्म कर बाबू स्कूल से घर लौट रहा था। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी में रहने वाले 35 वर्षीय आसमिन लकड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम जिला सक्ती में सहायक ग्रेड–3 के पद पर पदस्थ थे। रोजाना अपने गृह ग्राम से बाइक से ड्यूटी पर आना–जाना करते थे।
ड्यूटी खत्म कर वापस लौटते समय तरेकेला पुल के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों की सूचना पर क्लर्क का छोटा भाई अनुदीपक लकड़ा मौके पर पहुंचा। जहां उसे अपना बड़ा भाई मृत अवस्था में मिला। सर, गले और शरीर के अन्य हिस्से में गहरे चोट के निशान थे।आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और फरार हो गया। भाई की सूचना पर छाल थाना में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।
बात विवाद थप्पड़ फिर मर्डर बात बात पर इंसान ले रहें एक दूसरे का जान कब रुकेगा ये शिलसिला पढ़े पूरी ख़बर
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मामूली विवाद पर एक युवक ने ग्रामीण को थप्पड़ मार दिया। इससे ग्रामीण नाराज हो गया और उसने कुदाल से उसके सिर पर वार कर दिया.इससे युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मिली सूचना पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला
मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पतरापाली में रहने वाले बुधुराम उरांव का 30 वर्षीय पुत्र दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव सोमवार की शाम घर से निकला और रात भर वापस नहीं लौटा। सुबह दिलेश्वर के दोस्त राजू शर्मा और परमेश्वर सतनामी उसके घर पहुंचे और उसके पिता को बताया कि रात करीब 11 बजे तीनों पतरापाली तालाब के पास शराब पीने के बाद पतरापाली तिराहा के पास बैठे थे।
उस समय उसी गांव का राम उरांव देर रात साइकिल से घर जा रहा था. दिलेश्वर ने नशे की हालत में उसे रोका, फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. ऐसे में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड़ मार दिए. इससे नाराज होकर राम उरांव घर गया। वह कुदाल लेकर आया और उससे दिलेश्वर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ दिलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राम उरांव अपने साथियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी तरफ बढ़ा। डर के मारे दोनों भाग गए। सुबह जब दिलेश्वर के पिता बुधुराम मौके पर पहुंचे तो वहां दिलेश्वर की लाश पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कोतरा रोड थाने को दी। जहां पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद राम उरांव अपनी रिश्तेदार लक्ष्मी के घर पहुंचा और उसे घटना के बारे में बताया तो लक्ष्मी ने कुदाल छिपा दी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो उसका नाम भी सामने आया।
कोरिया :- धीरे धीरे अब इंसानियत ख़त्म होते जा रहीं हैं लोग सगे रिश्ते कों भी तार तार कर दे रहें हैं ये हवस के पुजारी बाप बेटी के रिश्तो कों भी नहीं छोड़ रहें ये समाज के लिए कलंक बन रहें हैं दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेप के दोषी और पैरोल पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी और भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया उसने अपनी बेटी को धमकी दी अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसकी जान ले लेगा.
जब इस मामले में शिकायत परिवार ने पुलिस से की तो आरोपी फरार हो गया. उसे 26 अक्टूबर की रात को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपनी ही करीबी नाबालिग रिश्तेदार के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए शख्स को उम्रकैद की सजा मिली थी. वो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. उस व्यक्ति ने 19 अक्टूबर की रात अपनी 11 साल की बेटी के साथ एक कमरे में रेप किया. उसके दो दिन बाद वो उसे लेकर लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने जंगल में लेकर गया और फिर उसके साथ रेप किया. इसको लेकर परिवार के लोगों ने बैकुंठपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस भयानक घटना के बारे में किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी.
बेटी के बाद भतीजी से भी किया रेप
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपनी बेटी के साथ रेप करने के बाद आरोपी 21 अक्टूबर की शाम को अपनी नाबालिग भतीजी के घर गया. अधिकारी ने बताया कि घर में अकेला पाकर वह लड़की को जबरन भुकभुकी इलाके के एक जंगल में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. 12 साल की पीड़िता ने 22 अक्टूबर को अपनी मां के साथ बैकुंठपुर थाने जाकर अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए.
फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए उसका पता लगाना मुश्किल था. हालांकि पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में तब सुराग मिला जब उसने कुछ कॉल करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. साइबर सेल से इनपुट और स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम ने कोरबा जिले के बंघो पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बुरानी झरिया और अम टिकरा इलाकों में छापेमारी की और 26 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
19 अक्टूबर को ही पैरोल पर आया था बाहर
आरोपी 2020 के एक अन्य बलात्कार मामले में 19 अक्टूबर से पैरोल पर बाहर था. अधिकारी ने बताया कि चार साल पहले उस व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था, जो उसकी करीबी रिश्तेदार भी थी. इस अपराध के लिए अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
CG - पिता ने उठाया का खौफनाक कदम, बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने शराबी बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह पूरा मामला उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा गांव है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जीवराखन सिंह (31 वर्ष) अक्सर शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट और गाली-गलौज करता था। शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा कर रहा था। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की उसके पिता मानसिंह ने रॉड और ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मामले में यह जानकारी भी सामने आई कि मृतक जीवराखन परिवारवालों से आए दिन विवाद करता था, जिस वजह से उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी वहीं मृतक के माता-पिता, मानसिंह और मां भगवती उससे परेशान होकर जम्मू-कश्मीर में काम करने चले गए थे और हाल ही में दशहरे पर वापस आए थे। इस दौरान ही जीवराखन ने परिवारवालों से विवाद किया और उसके पिता ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठाया।
रायपुर. दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है. इसकी वजह से समुद्र से नमी आ रही है. खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक है. मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर तथा नारायणपुर में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है. रायपुर संभाग में भी रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
बिलासपुर. वर्दी की आड़ में युवक से गांजा तस्करी कराने वाले जीआरपी के चार आरक्षकों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से दो आरक्षकों को जेल भेज दिया गया है. वहीं दो आरक्षकों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक बीते 24 अक्टूबर को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन में 20 किलो गांजा के साथ जबलपुर निवासी योगेश सोंधिया और खरीददार चित्रकूट निवासी रोहित द्विवेदी को पकड़ा था. पुलिस मुख्यालय से मामले की डायरी जांच के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई. बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए योगेश सौंधिया व रोहित द्विवेदी से सख्ती से पूछताछ की.
आरोपी
योगेश सोंधिया ने बताया कि वह पिछले एक साल से शहर में किराए के मकान में रह रहा है और जीआरपी थाना के आरक्षक लक्ष्मण गाइन, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौर व मन्नू प्रजापति के कहने पर ओडिशा से गांजा लाकर उनके संरक्षण में रेलवे स्टेशन में गांजा बेचता है. बिक्री की रकम वह आरक्षकों को देता था. मामले में पकड़ा गया रोहित द्विवेदी उस दिन गांजा खरीदने आया था.
आरोपी
आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चारों आरक्षकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने दो आरक्षकों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की. कोर्ट के आदेश पर आरक्षक संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन को 1 दिन की पुलिस रिमांड में लिया है. वहीं आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति को जेल दाखिल कर दिया है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर के लिए सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। दीपावली के दूसरे दिन राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। 1 नवंबर शुक्रवार को प्रदेश के सारे बैंक, कोषालय बंद रहेंगे।देखें आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में एक युवक की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला GRP थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के बाहर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
10 एकड़ क्षेत्र में 24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) रायपुर का किया वर्चुअली शिलान्यास
रायपुर :- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम रही है।
केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रायपुर को केन्द्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (सीसीआरवायएन) के तहत स्थापित किया जा रहा है। 90 करोड़ रूपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों जैसे मोटापा, प्रीडायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, व गठिया आदि के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा।
अनुसंधान केन्द्र में बाह्य रोगी और प्रशासनिक ब्लॉक, आंतरिक रोगी ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, योग हॉल, आहार केन्द्र, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग के साथ ही अनुसंधान ब्लॉक भी स्थापित होंगे। यह केन्द्र स्पा और वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम संचालित करेगा।
केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान का विकास होगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश अपनी पुरानी पद्धतियों को संजोकर लगातार आगे बढ़ रहा है। जायसवाल ने कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के रूप में जो उपहार दिया है उसे हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी याद करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सक्षम बनेंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश योग और आयुर्वेद में सदैव अग्रणी रहा है और इस तरह के अनुसंधान केंद्रों के खुलने से इस परंपरा को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार ,मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है।
रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक मोती लाल साहू, आयुष विभाग के अधिकारी एवं आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री ने 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण
धन्वंतरि दिवस पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की दी सौगात
सेवा से समृद्धि और सुशासन का एक नया संकल्प हुआ पूरा
मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा
बिलासपुर :- सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्चुअल रूप से देश के विभिन्न स्थानों में 12 हजार 850 करोड़ रूपए से अधिक लागत की अनेक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया, इनमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) का सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण और में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को धनतेरस और भगवान धनवंतरि जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है, यह स्वास्थ्य और समृद्धि का उत्सव है। देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है, आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनवंतरी और नौवां आयुर्वेद दिवस है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी बिलासपुर को एक बड़ी सौगात दी हैं। बिलासपुर स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के भी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विकास के सभी आयामों पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मं 200 करोड़ की लागत से बना अस्पताल धनतेरस के पावन अवसर पर बिलासपुर वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल के शुभारंभ से अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इस अस्पताल के शुभारंभ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ के लागत से बने इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ को बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में ढाई एकड़ में यह 11 मंजिला भव्य हॉस्पिटल बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि दूर-दराज के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहे हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हॉस्पिटल का किया अवलोकन-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 मंजिला इस भव्य अस्पताल भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड बैंक पैथोलैब आदि कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने 37 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, दूरस्थ अंचलों में संचालित हेतु दो बाइक एंबुलेंस, 5 सिकल कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 07 केंद्रों को एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें जिला अस्पताल सहित 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगी कला, हरदी कला, नवागांव सलका तथा 03 उप स्वास्थ्य केंद्र मिट्ठू नवागांव, मझवानी, पेंडरवा शामिल है। एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी सुपरवाइजरी कमिटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भूपेंद्र सवन्नी, श्रीमती हर्षिता पांडे सहित अन्य अतिथि जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
रायपुर : सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्चुअल रूप से देश के विभिन्न स्थानों में 12 हजार 850 करोड़ रूपए से अधिक लागत की अनेक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया, इनमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) का सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण और रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (ब्त्प्ल्छ) का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को धनतेरस और भगवान धनवंतरि जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है, यह स्वास्थ्य और समृद्धि का उत्सव है। देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है, आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनवंतरी और नौवां आयुर्वेद दिवस है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी बिलासपुर को एक बड़ी सौगात दी हैं। बिलासपुर स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के भी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विकास के सभी आयामों पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 200 करोड़ की लागत से बना अस्पताल धनतेरस के पावन अवसर पर बिलासपुर वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल के शुभारंभ से अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इस अस्पताल के शुभारंभ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ के लागत से बने इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ को बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में ढाई एकड़ में यह 11 मंजिला भव्य हॉस्पिटल बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि दूर-दराज के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहे हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हॉस्पिटल का किया अवलोकन-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 मंजिला इस भव्य अस्पताल भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड बैंक पैथोलैब आदि कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने 37 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, दूरस्थ अंचलों में संचालित हेतु दो बाइक एंबुलेंस, 5 सिकल कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 07 केंद्रों को एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें जिला अस्पताल सहित 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगी कला, हरदी कला, नवागांव सलका तथा 03 उप स्वास्थ्य केंद्र मिट्ठू नवागांव, मझवानी, पेंडरवा शामिल है। एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी सुपरवाइजरी कमिटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल वास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भूपेंद्र सवन्नी, मती हर्षिता पांडे सहित अन्य अतिथि जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
बीजापुर। माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। थाना बासागुड़ा के ग्राम पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
घटनास्थल पर माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा एक पर्चा मिला, जिसमें दिनेश पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही गई है।
ASP चंद्रकांत गोवर्ना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बासागुड़ा द्वारा इस प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, ताकि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।
महासमुंद : जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 680 लीटर महुआ शराब और 11 हजार 4 सौ किलो महुआ लाहन जप्त किया है। बरामद शराब और महुआ लाहन की कीमत 7 लाख 6 हजार आंकी गई है।
गौरतलब है कि महासमुंद कलेक्टर विनय लहंगे के निर्देशानुसार जिले हो रहे अवैध को रोकना लगातार आबकारी विभाग कार्रवाई कर रही है। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बसना सरायपाली, पिथौरा, बागबाहरा, एवं महासमुंद आंतरिक के द्वारा ग्राम (पठारिपाली) बेलडीह पठार सागुन भूतका में बेलडीही नाला के किनारे दो अलग_अलग जगह में झाड़ियों में कुछ लोगों को शराब बनाते मिले। शराब निर्माताओं ने आबकारी टीम को देख कर घने जंगल का फायदा उठाते हुए कर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान अलग अलग जगह पर छुपा कर रखे गए। 268 प्लास्टिक बोरियो में भरी हुई महुवा लहान 50-50 किलो के कुल 11400 किलो तथा अलग_अलग पात्र में भरी हुई 680 बल्क लीटर हाँथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 की धारा 34 (1) A, E, F, एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया गया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जल संसाधन विभाग के 80 सहायक अभियंता सिविल और 03 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी का चयन किया गया है। जिन्हें आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव नियुक्त अभियंताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी अर्थव्यवस्था खेती किसानी पर निर्भर है। खेती-किसानी का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसकी मजबूती के लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का अधिक से अधिक विस्तार भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधन विभाग सहित सभी विभागों में अमले की भर्ती और अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले 10 महीनों के दौरान सात हजार से ज्यादा शासकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण के सपने को पूरा करेंगे।
जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने चयनित सहायक अभियंताओं को दीपावली और राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आप सबके सहयोग से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाएंगें। उन्होंने कहा कि आपकी जहां भी पदस्थापना हो वहां अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर से बेहतर तरीके से करें। प्रदेश में जितनी भी सिंचाई योजनाएं है उनके अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हितों के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। पिछले आठ माह में विभाग के 380 अधिकारी-कर्मचारियों की लम्बे समय से लंबित पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।
सहायक अभियंताओं ने कहा छत्तीसगढ़ को कृषि में अग्रणी राज्य बनाने में देंगे योगदान
चयनित सहायक अभियंता श्री प्रतीक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अरसे से लंबित परीक्षा का परिणाम जारी कर आपने हमारी भावनाओं का ध्यान रखा। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। चयनित सहायक अभियंता सुश्री प्रेरणा तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने शासकीय सेवा का अवसर प्रदान किया। इसकी हम सभी को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। हम राज्य की समृद्धि में ईमानदारी से योगदान देंगे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
रायपुर : पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में दीपावली महोत्सव के अवसर पर अन्नकूट की तैयारी चल रही है। भगवान रघुनाथ जी को 56 भोग अर्पित करने के लिए मिष्ठानबनाए जा रहे हैं मठ के महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी जी भगवान की सेवा के लिए मिष्ठान निर्माण के कार्य में तल्लीन दिखाई दिए।

उल्लेखनीय है कि दूधाधारी मठ, जैतू साव मठ, शिवरीनारायण मठ सहित इनसे संबंधित सभी मठ मंदिरों में दीपावली उत्सव का पर्व क्रमश: 30 अक्टूबर धनतेरस, 31 अक्टूबर नरक चतुर्दशी, 1 नवंबर दीपावली, 2 नवंबर गोवर्धन पूजा तथा 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
रायपुर :- बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती घेरे के प्रभाव से इस बार दिवाली का त्योहार बादल और बारिश के बीच मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर सहित प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में लगभग दो डिग्री की कमी आई। वर्तमान में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस है। रात के तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई है, और मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य भर में बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंडी हवाओं का असर नहीं हो रहा है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। दंतेवाड़ा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल के बारिश के आंकड़ों में लतोरी में 40 मिलीमीटर, बिहारपुर में 20 मिलीमीटर और रामानुजगंज में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यह परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
रायपुर शहर के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए, 29 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः बादल छाए रहने और दोपहर-शाम को हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रायपुर :- शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर मिनार बार के मालिक अनिल राठौर के घर और ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है. अशोका रतन स्थित घर, मिनार बार और सूर्या अपार्टमेंट में कार्रवाई जारी हैं
झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आधा दर्जन अफसर राठौर के ठिकानों पर जांच में जुटे हैं. वहीं झारखंड में आईएएस विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और शराब कारोबार से जुड़ी अलग–अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी की टीम ने दबिश दी हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पहले ही इस मामले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. रांची के विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था.
इसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई. आवेदन में कहा गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में ही रची गई थी और आबकारी नीति में फेरबदल कराया. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में शराब बेचने की तैयारी थी, जिसमें मुख्य कर्ताधर्ता अनवर और एपी त्रिपाठी को बताया गया था।






























