नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस रुट पर ट्रेन सुविधा की मांग...

सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस रुट पर ट्रेन सुविधा की मांग...

 रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसदीय क्षेत्र रायपुर से केन्द्री और अभनपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज रूट पर ट्रेन सुविधा जल्द शुरू करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि, मेरे संसदीय क्षेत्र अभनपुर जिला रायपुर के आस-पास के गांव के मजदूर, विद्यार्थी, और दूसरे दैनिक यात्री हजारों की संख्या में प्रतिदिन अभनपुर से रायपुर एवं रायपुर से अभनपुर की यात्रा करते है। इसको देखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर रूट पर प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन की महती आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि, पूर्व में विगत 50 वर्षों से संचालित नैरो गेज ट्रेन को वर्तमान में ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। परंतु संचालन अभी आरंभ नहीं हुआ है। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत् सखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज पर शीघ्र अतिशीघ्र मोनो रेल आरंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित करें।

इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने डीआरएम ऑफिस में रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताते हुए। ट्रेनों के संचालन को बेहतर करने के निर्देश दिए थे।

बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त

बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त

 जगदलपुर : सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, कि विगत मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं

इस सूचना पर नगरनार थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, तभी मुखबीर के बताएं अनुसार मोटर बाइक क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया, जिसे रोकर चेक किया, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिनके बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000/रुपया को बरामद कर बाइक सहित जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

 CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी

CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी

 जशपुर: जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीनदी से सटे घने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के इस खौफनाक हालात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर धड़ से अलग था, जिससे नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि घटनास्थल से कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए गहन जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम, जो लाश के आसपास सबसे पहले पहुंचे, ने बताया, “मृतक के शरीर पर भगवा रंग का बनियान था और उसके बाएं हाथ में एक टैटू के रूप में रिंग का निशान था। ऐसा लगता है कि उसे पहले सड़क से घसीटकर जंगल में लाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की गई।”

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने इस मामले को लेकर कहा, “यह घटना गंभीर है और हम हर संभावित पहलू से इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या के तरीके और मृतक के शरीर पर मिले निशान यह इशारा कर रहे हैं कि यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

 पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश : पूरी पारदर्शिता से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ठोस प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा आम जनता और स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जतायी

स्कूली छात्राओं को समय पर सायकिल वितरित करने को कहा, इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। 

 मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। इस बात का ध्यान जिला प्रशासन को रखना चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गई जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएं। 

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान साफ तौर पर कहा कि इस विभाग का आम लोगों और किसानों से ज्यादा वास्ता है। राजस्व के प्रकरणों का निराकरण बिना किसी लेट-लतीफी के किए जाने से शासन-प्रशासन की छबि बेहतर होती है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की भूमि संबंधी छोटी-छोटी त्रुटियों एवं समस्याओं का निदान पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।  

मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजस्व मामलों के निराकरण की धीमी गति पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने जिलेवार कलेक्टरों से अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ऐसे जिले जिनकी प्रगति 70 प्रतिशत से कम है, उन्हें इस मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवादित बटवारा के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नरों को अधीनस्थ जिलों का नियमित दौरा कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री जी ने अभी पीएम आवास के अंतर्गत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों को स्वीकृति दी है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पीएम आवास का काम काफी पिछड़ गया था। हमें तेजी से इस पर काम करना है। यह सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसके साथ ही हमने चिन्हांकित किये गये लगभग 47 हजार आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने का निर्णय भी लिया है। इस पर भी जुट कर काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वच्छता सर्वे अभी चल रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव और ग्राम पंचायतें स्वच्छता सर्वे को सभी मानदंडों को पूरा करती हों, इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत हैं। मनरेगा रोजगार सृजन का सबसे अच्छा माध्यम है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी अधोसंरचनाएं तैयार करें। मनरेगा में भुगतान संबंधी दिक्कतों का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कलेक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने के साथ ही ट्रेनिंग, बैंक लिंकेज आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने पंचायतों का व्यापक निरीक्षण करने, वहां की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का तेजी से निर्माण कराए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और खैरागढ़, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है।  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा के दौरान गरियाबंद जिले के सूपेबेड़ा में किडनी की बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने और आवश्यकतानुसार दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाकर सेवाएं लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का सभी जिलों में संचालन तथा रोगियों को लाभ सुनिश्चित करने, आगामी 6 माह में शत प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन करने, पीएम जनऔषधि केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर जिले में बेहतर स्थिति की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों को भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरस्वती सायकल योजना के वितरण में कुछ जिलों में हुई लेट-लतीफी को लेकर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने कलेक्टरों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सायकल का वितरण शिक्षा सत्र शुरू होते ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुकमा एवं बलरामपुर जिले में साइकिल वितरण अब तक न होने पर की स्थिति को देखते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जन मन योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कबीरधाम जिले में वन अधिकार पट्टा के कार्य में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और जिन जिलों में डिजिटलाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है, वहां तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्रम एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा और कलेक्टरों को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रावासों में भोजन मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए महतारी वंदन योजना को सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में कोई पात्र महिला वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पीएम मातृ वंदन योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कुपोषण को जड़ से समाप्त करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए विभाग को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और श्री पी. दयानंद तथा सभी संबंधित विभागों के सचिव सहित सभी संभागों के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के आयुक्त भी मौजूद थे।
CG: राशन कार्ड को लेकर जरुरी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश....

CG: राशन कार्ड को लेकर जरुरी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश....

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बने। समय पर राशन दुकान खुलें। ग्रामीणों को सुगमता के साथ राशन मिले। एफसीआई और नान में समय पर चावल जमा हो जाएं। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन के विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनसमस्या निवारण पखवाड़े में प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। शहरों में पीएम आवास में हुए बेहतर काम के लिए कलेक्टरों की सराहना हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की गरीब परिवारों को आवास दिलाना हमारा अहम लक्ष्य है। नगरीय निकायों के लिए केंद्रित स्वच्छता और पेयजल से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए। अमृत मिशन 2.0 योजना समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें।

CG -  मजे ही मजे, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद…जानें कब से कब तक रहेंगी छुट्टियां....

CG - मजे ही मजे, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद…जानें कब से कब तक रहेंगी छुट्टियां....

 रायपुर। प्रदेश में सितंबर महीने के 14 तरीख से 17 सितंबर तक लगातार चार दिनों तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूल, काॅलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अवकाश की बात करें तो

14 सितंबर को दूसरा शनिवार है, जिसमें देशभर में छुट्टी रहती है। साथ ही इस दिन कर्मा पूजा, ओणम पर्व भी है।

15 सितंबर को रविवार है। इस दिन देशभर में अवकाश रहता है।

16 सितंबर को बरावफात ईद-ए-मिलाद है, इस दिन भी अवकाश घोषित किया गया है।17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी भी है। इस दिन भी अवकाश दिया जाता है। अनंद चतुर्दशी पर स्कूल, काॅलेजों में छुट्टी रहती है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के समक्ष विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल रमन डेका को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, शिव डहरिया और अमितेश शुक्ल शामिल थे।


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, राज्य में अपराध बढ़े हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में रोजाना औसतन तीन हत्या होने का दावा किया। बैज ने कहा कि अपराधी सरेआम सड़कों पर चाकूबाजी कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, विशेषकर मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाओं ने राज्य को शर्मसार किया है।

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में दावा किया कि बीते 9 महीनों में राज्य में 600 से अधिक हत्याएं और 3094 से अधिक महिला अत्याचार की घटनाएं हो चुकी हैं। राजधानी में चार गोलीकांड, लूटपाट और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 महीनों में राज्य में अराजकता का माहौल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी कलेक्टर कार्यालय को जला दिया गया और मॉब लिंचिंग की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।कांग्रेस ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि साय सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है।

महिला कमांडर सहित 4 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 12 लाख रुपये का था इनाम घोषित...

महिला कमांडर सहित 4 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 12 लाख रुपये का था इनाम घोषित...

 कांकेर। जिले में चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में कुऐमारी एलओएस कमांडर सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम और अन्य तीन नक्सली शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने पुनर्वास नीति के तहत उन्हें 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम (कुऐमारी एलओएस कमांडर), 5 लाख रुपये का इनाम, मरेश उर्फ लक्कु पुनेम (कुपेमारी एरिया कमेटी सदस्य) 5 लाख रुपये का इनाम, सागर उर्फ गंगा विड़यो (कुपेमारी एलओएस सदस्य) 1 लाख रुपये का इनाम व अंजू उर्फ सरिता शौरी (कुपेमारी एलओएस सदस्य) 1 लाख रुपये का इनाम की घोषणा थी। ये सभी नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे थेडीआईजी बीएसएफ हरिन्दर पाल सिंह सोही, डीआईजी पुलिस केएल ध्रुव और एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 
BREAKING : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को फांसी लगाकर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

BREAKING : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को फांसी लगाकर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है, सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे है, वहीं नक्सली भी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे है। बीजपर जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में कथित जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक छात्र को उऩ्होंने रिहा कर दिया है। नक्सलियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी।
इस जनअदालत में जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। और उऩ्हें फांसी पर लटका कर मार डाला गया। इस कथित जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में पढ़ाई करने वाले छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए मारे गए आदिवासियों के सीने पर पर्चा चस्पा कर दिया है।

CG Transfer : 15 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, एसपी ने किया आदेश जारी, देखें लिस्ट...!!

CG Transfer : 15 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, एसपी ने किया आदेश जारी, देखें लिस्ट...!!

धमतरी. जिले में एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेश में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को इधर से उधर किया गया है.

देखें लिस्ट –

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा

 रायपुर। रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस-सिलेंडर भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे हथौड़ा, पाना-पेंचिस, बीस रेगुलेटर और पीतल की तीन बांसुरी भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही गोदाम संचालक के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम आदेश 2000 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

आज की गई छापामार कार्रवाई के संबंध में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभाग को आशोका हाईट्स अमन नगर मोवा के पास एक छोटे गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु गैस रिफिलिंग करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य निरीक्षकों के दल के साथ खाद्य नियंत्रक ने छापामार कार्रवाई की। गोदाम में दो व्यक्तियों द्वारा 14 किलोग्राम के घरेलु गैस-सिलेंडरों में से गैस निकालकर पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग करते हुए पाया गया। खाद्य विभाग के दल को मौके पर विभिन्न कंपनियों के 14 किलोग्राम क्षमता के 16 गैस-सिलेंडर और चार व्यावसायिक गैस उपयोग के एक्सपायरी सिलेंडर तथा पांच किलो ग्राम क्षमता के 78 सिलेंडर भी मिले। घरेलु गैस के सिलेंडरों में एचपी कंपनी के 8, इंडियन कंपनी के 4, भारत कंपनी के 4 और पांच किलो क्षमता के 78 गैस सिलेंडर दल द्वारा जब्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दल ने रिलाइंस कंपनी के चार एक्सपायरी व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए। मौके से एक हथौड़ा, दो पाना-पेंचिस, 20 रेगुलेटर और तीन पीतल की बांसुरियों सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए।

CG Vyapam Exam : व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

CG Vyapam Exam : व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है।

मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम

मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के प्रत्येक वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के कार्य को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी), सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के वेतन में ऐतिहासिक वृद्धि का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2024 से पूरे राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों के लिए प्रभावी होगा।

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 90 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 35 हजार से 1 लाख 55 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 75 हजार रूपए कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार  अनुसूचित क्षेत्रों के मेडिकल कालेज में पदस्थ प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 90 हजार रूपए से बढ़ाकर 2 लाख 25 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह से सह प्राध्यापक का वेतन 1 लाख 55 हजार से 1 लाख 85 हजार, सहायक प्राध्यापक का वेतन 90 हजार से 1 लाख 25 हजार तथा सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी) का वेतन 65 हजार रूपए से बढ़ाकर 95 हजार रूपए कर दिया गया है।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के संविदा चिकित्सकों के लिए जारी पुनरीक्षित संविदा वेतनमान के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 46 फीसदी तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में लगभग 23 फीसदी की वेतन वृद्धि की गयी है। इस ऐतिहासिक वेतन वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले भावी डाक्टरों का ये अधिकार है कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाला शिक्षक और शिक्षा मिले और वेतन वृद्धि का ये आदेश राज्य शासन की स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने की मंशा को स्पष्ट जाहिर करता है।

वन्य तस्कर और माफिया बख्शे नहीं जाएंगे: केदार कश्यप

वन्य तस्कर और माफिया बख्शे नहीं जाएंगे: केदार कश्यप

 वनमंत्री राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य में वन्य तस्करी, लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन में संलिप्त माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पर शिकंजा कसा जा रहा है। वनों की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरूद्ध संघन कार्रवाई का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसको प्रोत्साहित और संरक्षण देने वाले लोगों की भी पहचान कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को बेहतर रखने के लिए वनों का बचाव जरूरी है। 

वनमंत्री  कश्यप राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर देश में वन और वन्य जीव की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वन माफिया एवं वन्य तस्करी में संलिप्त लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। वन की अवैध कटाई को रोकने के लिए बाह्य शक्ति से ज्यादा आंतरिक शक्तियों से लड़ने की आवश्यकता है। ऐसी शक्तियों को हमें रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आज इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जा रहे हैं। देश में वन एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’’ की सराहना की और इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 

वनमंत्री  कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं पर्यावरण के संरक्षण तथा हरियाली को और अधिक बढ़ाने के लिए पूरे जोर-शोर से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधों का रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस अभियान ने राज्य में जनआंदोलन का रूप ले लिया है। शहर से लेकर गांव तक जहां-जहां भी सरकारी जमीन उपलब्ध है, वहां वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण एवं उसके संरक्षण का काम पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान में न सिर्फ हिस्सा ले रहे हैं अपनी मां, पूर्वजों एवं देवी-देवताओं के नाम पर भी पेड़ लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वन विभाग लगातार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 7 करोड़ वृक्षों का रोपण किया गया है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 70 लाख माताओं-बहनों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। 

वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पौराणिक काल से भी हमारे वनों का ऐतिहासिक महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि वनवासी नेताओं ने आजादी के पहले से वनांचल में वनों को बचाने के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि शहीद वीर गुण्डाधुर ने अंग्रेजों से कहा था कि यदि एक पेड़ काटोगे, तो हम एक सर काटेंगे का नारा दिया था, जिसका वनांचल के वनवासियों ने समर्थन किया। हमारी सरकार वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उसे सुदृढ़ करने के लिए वनरक्षक सहित अन्य पदों की भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। वनवासी जंगल को अपना घर समझते हैं और उसकी रक्षा करते हैं। कोई बाहरी व्यक्ति या तस्कर अवैध कटाई के लिए उन्हें प्रेरित करता है तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में वनमंत्री श्री कश्यप ने राष्ट्रीय वन कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रस्तावित मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्वीकृत पदों का सेटअप का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है।

कार्यक्रम को विधायक पुरन्दर मिश्रा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सतीष मिश्रा, महासचिव कमल यादव, कोषाध्यक्ष जगबन्धु पात्रा सहित 17 विभिन्न प्रदेश के अखिल भारतीय वन अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि आज सुबह राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया और वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिल भारतीय वन अधिकारी-कर्मचारी महासंघ ने वनमंत्री केदार कश्यप को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

महंगाई भत्ता के लिए सरकारी कर्मियों ने निकाली मशाल रैली : फेडरेशन

महंगाई भत्ता के लिए सरकारी कर्मियों ने निकाली मशाल रैली : फेडरेशन

 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने तथा महंगाई भत्ता की पूर्व बकाया एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग सहित चार सूत्री मांगों के लिए चार चरणों में आंदोलन "झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार" के नारों के साथ किया जा रहा है।

 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के साथ कर्मचारियों की प्रमुख चार सूत्रीय मांगो जिसमे प्रमुखता_ केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने , पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की महंगाई भत्ता की बकाया राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता देने, मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के कर्मचारियों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने की मांगों को लेकर  तृतीय चरण का आंदोलन में आज (बुधवार) संध्या 05 बजे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर  में मशाल रैली निकालते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर बस्तर को सौंपा गया। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग ,पी एच ई विभाग,बस्तर विश्व विद्यालय, न्यायालयीन कर्मचारी,कृषि विभाग,आई टी आई,कलेक्टर,कमिश्नर ,तहसील कार्यालय के सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें। 

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू: CM साय ने यहां जताई सख्त नाराजगी, कलेक्टरों से बोले- आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं करूंगा कार्यवाही...

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू: CM साय ने यहां जताई सख्त नाराजगी, कलेक्टरों से बोले- आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं करूंगा कार्यवाही...

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे. सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें. मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई. भाषा के संयम को लेकर दी विशेष हिदायत, कहा आपके अधिकारियों से भाषा का संयम चुका तो करें कार्यवाही, आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं कार्यवाही करूंगा.

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि बीते 9 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े. जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं.

BREAKING : ज्वेलरी दुकान से 6 करोड़ के सोने की लूट, डकैतों ने सिर पर बंदूक के बट से वार कर दिया घटना को अंजाम

BREAKING : ज्वेलरी दुकान से 6 करोड़ के सोने की लूट, डकैतों ने सिर पर बंदूक के बट से वार कर दिया घटना को अंजाम

 बलरामपुर रामानुजगंज : जिले के गांधी चौक में आज दिनदहाड़े दोपहर 1:15 के करीब जिले के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में तीन डकैत सोना दुकान में घुस संचालक राजेश ज्वेलर्स के सिर पर बंदूक के बट से वार कर दुकान का सारा सोना लूट लिए जो करीब 8 किलो था। जिसकी कीमत 6 करोड़ के करीब आकी जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डकैती करने के बाद डकैत दो बाइक से पांच लोग झारखंड की ओर भागे हैं।जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:15 के करीब तीन लोग जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के करीब लगाई जा रही है नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में घुसे जिसमें से 1 लाल शर्ट एवं दो सफेद शर्ट पहने थे। घुसने के साथ ही वहां पहले से बैठे दंपति ग्राहक का मोबाइल लूट लिए एवं उसके बाद काउंटर के अंदर जाकर देसी कट्टा के बट से राजेश सोनी के सिर पर वार किया जिससे राजेश लहूलुहान हो गया एवं उसे दुकान के कोने में बैठा दिया वहीं दुकान की स्टाफ राकेश गुप्ता को काउंटर के अंदर सोने को बोल डिस्प्ले में रखें सभी सोने के ज्वैलरी को पीला रंग के बोरा में भर वही लकार में सोने के बिस्कुट एवं अन्य ज्वेलरी को भी भरकर 15 मिनट के अंदर दो बाइक से झारखंड की ओर फरार हो गए राजेश घटना के बाद तत्काल बाहर निकाल कर हो हल्ला किया तो एवं पीछा किया परंतु वे झारखंड की ओर निकल गए तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जो सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।

 दंपति का मोबाइल लुटा

ग्राम चाकी के लालेश्वर गुप्ता अपनी पत्नी शोभा गुप्ता के साथ अंगूठी बदलने के लिए दुकान में सोफा पर बैठे थे इसी दौरान जब लुटेरे पहुंचे तो सबसे पहले इनका मोबाइल लूट और उसके बाद पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया लूटने के दौरान दुकान में एक अन्य ग्राहक भी मौजूद था।

इलाके में दहशत 

घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया नगर में आज की तरह बात फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग दुकान के सामने जमा हो गए, पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत बार-बार करना पड़ रहा था। राजेश ज्वेलर्स के ठीक सामने मोची बाबूलाल रवि का का दुकान है, दुकान के ठीक सामने लुटेरे बाइक लगा रहे थे, जिसके बाद बाबूलाल के द्वारा मना किया तो वह  को कुछ आगे किया, वह भी घटनाक्रम को नहीं समझ पाए, 15 मिनट के बाद जब राजेश द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए हल्ला किया जाने लगा तो सभी को घटनाक्रम की जानकारी लग सकी।

CG : मजाक-मजाक में युवक ने खुद के सीने में मारा चाकू, तड़प – तड़पकर हो गई मौत

CG : मजाक-मजाक में युवक ने खुद के सीने में मारा चाकू, तड़प – तड़पकर हो गई मौत

 रायगढ़ : जिले में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति को खुद पर चाकू से वार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब धारदार चाकू के वार से पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरचौक अंबेडकर नगर वार्ड नं. 34 निवासी परमेश्वर कश्यप 42 साल जो कि हमाली का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बीती रात परमेश्वर ने मजाक-मजाक कुछ नही होगा बोल कर खुद पर धारदार चाकू से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू उसके फेफेड में लगने से घटना के चंद मिनटों बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा लहूलुहान हालत में परमेश्वर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईकोर्ट का निर्णय: PSC को RTI के तहत देनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

हाईकोर्ट का निर्णय: PSC को RTI के तहत देनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को अब 2005 की पीएससी परीक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाएं सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रदान करनी होंगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनाया है, जिससे 19 साल पुरानी इस याचिका पर फैसला आया है।

इस मामले में दुर्ग निवासी प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव ने 2005 की परीक्षा के सभी सात विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद, उन्होंने यह जानकारी मांगी थी, लेकिन पीएससी के जन सूचना अधिकारी ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद प्रवीण ने राज्य सूचना आयोग में अपील की, जिसने 2015 में उनके पक्ष में फैसला दिया और पीएससी को उत्तर पुस्तिकाएं देने के निर्देश दिए।

हालांकि, पीएससी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौरव सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का हवाला दिया। इसके परिणामस्वरूप, हाईकोर्ट ने प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव को उनकी मांग के लिए हकदार माना और पीएससी को सभी उत्तर पुस्तिकाएं देने का आदेश दिया।

अब, हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के आदेश की पुष्टि करते हुए पीएससी को परीक्षा 2005 के सभी सात प्रश्नपत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने का आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 1 दर्जन ट्रेने फिर हुई प्रभावित… इन ट्रेनों का रूट बदला

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 1 दर्जन ट्रेने फिर हुई प्रभावित… इन ट्रेनों का रूट बदला

 बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रेलवे ने फिर से रद्द कर दिया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 1 दर्जन ट्रेने फिर से प्रभावित होगी. 1 ट्रेन को रेलवे ने रद्द किया है, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 5 ट्रेनें ऐसी है जो देरी से चलेगी.

 प्रदेश के साढ़े पांच लाख हितग्राहियों को 15 सितंबर को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त…

प्रदेश के साढ़े पांच लाख हितग्राहियों को 15 सितंबर को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त…

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 सितंबर को आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साढ़े 5 लाख हितग्राहियों को पीएम आवास की पहली किस्त जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे. इसके साथ ही इस अवसर पर “आवास प्लस” एप्लीकेशन जारी होगा, जिसके जरिए आवासहीन लोग पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकेंगे.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि रायपुर में प्रधानमंत्री आवास को लेकर आगामी 15 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम है. इस प्रदेश की जनता के संघर्ष में भाजपा की सरकार बनाई है. हमारे वादे के अनुरूप 1 लाख 96 हज़ार प्रधानमंत्री आवास बनाकर तैयार हुए है. पिछली सरकार में एक महीने में 2 हजार आवास बनते थे, लेकिन इस सरकार में 25 हज़ार आवास बनकर तैयार हो रहे हैं. आने वाले चार-पांच महीनों में प्रति माह लगभग 1 लाख के दर से आवास बनेंगे.

प्रदेश के लगभग साढ़े पांच लाख लोगों को आवास के लिए पहली किस्त दे दी जाएगी. हमारे प्रधानमंत्री झारखंड से सीधे बटन दबाकर कार्यक्रम को क्रियान्वित करेंगे. सीधे बटन दबाकर आवास की राशि हस्तांतरित की जाएगी. विशेष बात है कि 15 सितंबर से ही आवास प्लस के नाम से एप्लिकेशन लॉंच किया जाएगा. इस एप्लिकेशन के माध्यम से नए लोग जो ग्रामीण अंचलों में आवासहीन हैं, उनके नाम जोड़े जा सकते हैं.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए चाहे कोई बिचौलिए हो या अधिकारियो की गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ उप मुख्यमंत्री ने कॉंग्रेस नेताओं द्वारा साय सरकार पर बदलापुर की राजनीति के आरोपों पर कहा भूपेश बघेल के बयान को मैंने देखा है, जिसमें कह रहे है कि षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई की जा रही है. सुसाइडल नोट में चार लोगों के नाम हैं. एफआईआर में भी चार लोगों के नाम है. ऐसे मामलों पर कोई कैसे षड्यंत्र कर सकता है.

कांग्रेस के क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवालों को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि हमने ऑन रिकॉर्ड सदन में जवाब दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और नेताप्रतिपक्ष ने जब कहा था, तब ही मैंने उन्हें कह दिया था, आपकी सरकार के छह महीने और हमारी सरकार के छह महीने का आंकड़ा निकाल लीजिए. एक-दो घटनाओं से कोई ला एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ता.

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ़्रेंस पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरे प्रदेश के प्रशासनिक और क़ानून व्यवस्था पर अनवरत समीक्षा करते रहते है. सरकार की योजनाएँ और क़ानून व्यवस्था की समीक्षा कल से दो दिनों तक कि जाएगी. जिसके सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री साय प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए

मुख्यमंत्री साय प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए

 एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को आयोजित एसोसिएशन की बैठक में सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री साय को अध्यक्ष चुना गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गौरव की बात है, आप लोगों ने सर्वसम्मति से मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एसोसिएशन के अनेक आयोजनों में मुझे शामिल होने का मौका मिला। राष्ट्रीय आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के साथ भी मुझे आयोजनों में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आर्चरी एसोसिएशन ने बड़ी कुशलता और परिश्रम से छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों की प्रतिभा को तराशा जिससे हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर सहित अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं स्वयं इस एसोसिएशन जुड़ गया हूं, सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में आर्चरी एसोसिएशन के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं जनजातीय बहुल जशपुर क्षेत्र से आता हूं। बचपन में हम लोग भी तीर धनुष लेकर शिकार किया करते थे। आर्चरी हम सभी लोगों का विशेष रूप से जनजातियों का पसंदीदा खेल है।जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा निवास करती है। ये लोग बड़े धनुर्धर होते हैं, प्राचीन काल में पहाड़ी कोरवा तीर धनुष से शिकार करते थे। आज भी उनके हर घर में तीन धनुष रहता है। इन लोगों की तीरंदाजी की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशने के प्रयास किए जाने चाहिए। अभी प्रदेश में तीरंदाजी की तीन अकादमी हैं। जशपुर जिले में भी आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। खेलों के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा किया जाएगा। हमारे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी आर्चरी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रौशन करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष भारत मटियारा, रामलखन पैकरा, दीपेश अरोरा सहित अनेक पदाधिकारी, ऑब्जर्वर अकरम खान, सुमंता चंद्र मोहंती, प्रवेश जोशी सदस्य गण, तीरंदाजी में पदक विजेता खिलाड़ी उपस्थित थे।

BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

 बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में जानलेवा सड़क हदासा हुआ है, जहां फिटनेस मंत्रा जिम के सामने डप बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीपत से लगभग 1 किलोमीटर के दायरा में हुआ है, जहाँ दो बाइक सवार आपस में जा भिड़े, इस भयानक सड़क हादसे ने आसपास के लोगो दिल दहला कर रख दिया है। हादसे में जहां दो बाइक आपस में टकरा गए इस जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है।

आपको बता दें कि हादसे में एक बाइक सवार रोहित कुमार कलियाने की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अन्य सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

BREAKING : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

BREAKING : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

 रायपुर : जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं

अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मंागी गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

BREAKING : सीएम निवास में 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

BREAKING : सीएम निवास में 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

 रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।