नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CM साय ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

CM साय ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिंदी राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बनाए रखने में मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है

साय ने कहा है कि हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी है। इसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है।  हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। उन्होंने कहा है कि हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि भाषा के माध्यम से हम अपनी पहचान और संस्कृति को संरक्षित कर सकते हैं। हमें चाहिए कि हम हिंदी को प्रोत्साहित करें और अधिक से अधिक इसका उपयोग करें। मातृभाषा की उन्नति बिना, किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। राजभाषा के गौरव और महत्व को और आगे ले जाने के लिए सब संकल्पित भाव से कार्य करें।

डिप्टी सीएम साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण

डिप्टी सीएम साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के अपने अध्ययन प्रवास के दौरान गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष इत्यादि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। अध्ययन दौरे पर साथ गए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।


अरुण साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। पाण्डेय मूलतः बिलासपुर जिले के बेलसरी (तखतपुर) के निवासी हैं। साव ने संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के भ्रमण के बाद कहा कि दुनिया के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बिलासपुर के बेलसरी का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी के गरिमामय पद पर कार्यरत हैं। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।  

उप मुख्यमंत्री साव न्यूजर्सी के रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस में भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे  कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों और यहां के सीधे-सरल लोगों के बारे में बताया। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे। साव ने अमेरिका में बसे भारतीयों को छत्तीसगढ़ आने और यहां की अनुपम छटा व प्राकृतिक सुंदरता को देखने आमंत्रित किया। साव ने वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में अपने द्वारा बनवाई गई भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोग दुनिया के जिस देश में भी गए हैं, वहां उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वे समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

भूपेश को सूर्यकांत से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? क्या कोई डर सता रहा है? : केदार

भूपेश को सूर्यकांत से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? क्या कोई डर सता रहा है? : केदार

 वन व सहकारिता मंत्री कश्यप का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन-सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मिलने की कोशिशों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बघेल को जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? मंत्री कश्यप ने आरोप लगाया कि सूर्यकांत तिवारी के द्वारा अदालत में याचिका दायर करने के बाद से बघेल को किसी तरह का डर सता रहा है।

कश्यप ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, "बघेल को सूर्यकांत तिवारी से क्या काम है, और उनका रिश्ता क्या है?" उन्होंने कहा कि सूर्यकांत तिवारी पिछले दो साल से जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पाई है, फिर भी बघेल को उनसे मिलने की ऐसी आतुरता क्यों है?

मंत्री कश्यप ने कहा कि यह स्पष्ट हो रहा है कि बघेल को डर सता रहा है कि सूर्यकांत तिवारी उनके किसी राज का पर्दाफाश कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोर्ट अपनी प्रक्रिया से काम करेगा, बघेल या कोई अन्य व्यक्ति इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।"

कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दिया था और अब भी उनके प्रति यह समर्थन जारी है। उन्होंने बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, "बघेल सिर्फ अपराधियों से मिलना चाहते हैं, उनकी वकालत करना चाहते हैं। यह घोटाला राजनीतिक मिलीभगत का परिणाम है और इसमें बघेल की भूमिका स्पष्ट है।"

मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सुशासन चला रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और बघेल की वकालत के बावजूद दोषियों को कानून के दायरे में आना पड़ेगा।

कश्यप ने अंत में कहा, "छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और अब किसी भी दोषी को बचने का मौका नहीं मिलेगा।"

 

दुर्गा महाविद्यालय में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी एवं वीमेसं डेवलपमेंट सेल के द्वारा हेल्थ एंड वेल बीइंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी एवं वीमेसं डेवलपमेंट सेल के द्वारा हेल्थ एंड वेल बीइंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रायपुर :- दुर्गा महाविद्यालय में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी एवं वीमेसं डेवलपमेंट सेल के द्वारा हेल्थ एंड वेल बीइंग कार्यक्रम का आयोजन झपइगो,एनजीओ रांची द्वारा किया गया  इंटरनल कंप्लेंटकमेटी की अध्यक्ष डॉक्टर दीपाली शर्मा आईसीसी एवं डीसी की जानकारी दी प्राचार्य महोदय अपने स्वागत उद्बोधन में एनजीओ से आई प्रदीप मिश्रा नम्रता सिंह एवं निशांत मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारे विद्यार्थी निश्चित ही आपके द्वारा हेल्थ एंड वेल बीइंग की जानकारी से लाभान्वित होंगे नम्रता सिंह सेक्सुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को क्विज भी कराई जिसमें विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम का संचालन सुनीता चांसोरिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन डीआर सुष्मिता मैडम ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर प्रगति दुबे दिनेश तिवारी डॉ दिव्या शुक्ला विक्की सर एवं करीब 150 विद्यार्थी शामिल हुए

 

CG ब्रेकिंग : राजस्व विभाग के 161 अधिकारियों का ट्रांसफर...देखे लिस्ट..!!

CG ब्रेकिंग : राजस्व विभाग के 161 अधिकारियों का ट्रांसफर...देखे लिस्ट..!!

 रायपुर: -  छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग के 161 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप पंजीयक और राजस्व निरीक्षक जैसे अधिकारी शामिल हैं। यह तबादला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नाराजगी के बाद किया गया है, जिन्होंने राजस्व विभाग में लापरवाही के मामले में अपनी असंतुष्टता व्यक्त की थी।

बड़े पैमाने पर आरआई के तबादले 

राजस्व विभाग ने बड़े पैमाने पर राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कई जिलों के राजस्व निरीक्षकों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। यह तबादले राजस्व विभाग द्वारा किए गए हैं, जिसमें विभिन्न जिलों के राजस्व निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है।

देखें सूची-

106 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

इससे पहले राज्य सरकार ने 106 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, तबादला हुए अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर अपने निर्धारित पदों पर ज्वाइनिंग देनी होगी। इसके साथ ही, कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरित हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की रिलीविंग सुनिश्चित करें।

देखें सूची

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्‍तर पर ट्रांसफर

वहीं, राज्‍य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्‍तर पर ट्रांसफर (Chhattisgarh Transfer) किए हैं। विभाग में अधिकारी और कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं। इसको लेकर छत्‍तीसगढ़ शासन महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से वाणिज्यिक कर विभाग से जारी आदेश जारी किया गया है। इसमें वरिष्‍ठ उप पंजीयक और उप पंजीयकों को इधर से उधर किया गया है।

देखें अधिकारियों की पोस्टिंग कहां हुई-

Transfer List in Commercial Tax Department

Transfer List in Commercial Tax Department

Transfer List in Commercial Tax Department

सीएम को इसलिए आया गुस्सा

सीएम कार्यालय में जमीन से जुड़े विभिन्न मामलों की शिकायतें आ रही थीं, जिनमें अवैध कब्जे, फर्जी रजिस्ट्री और जमीन धोखाधड़ी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने राजस्व कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े आवेदनों का भी जायजा लिया और रायपुर में आयोजित कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही के लिए फटकारा था। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में राजस्व मामलों के निराकरण में देरी पर नाराजगी व्यक्त की थी।

CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग

CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग

 कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

BREAKING : 17 सितम्बर को नहीं रहेगी ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, निरस्त करने का आदेश जारी

BREAKING : 17 सितम्बर को नहीं रहेगी ईद-ए-मिलाद की छुट्टी, निरस्त करने का आदेश जारी

 रायपुर : राज्य सरकार ने 17 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। अब 17 की जगह 16 सितम्बर को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगी। वहीं अनंत चतुर्दर्शी एवं विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए सख्त निर्देश, कहा…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए सख्त निर्देश, कहा…

 रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान रायपुर पुलिस रेंज की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, यहां की पुलिसिंग बेस्ट हो ये बहुत ज़रूरी है। पिछली कुछ घटनाओं से राजधानी की छवि धूमिल हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायपुर में भूमाफियों द्वारा शासकीय और आम लोगों की जमीन पर कब्जा की बहुत शिकायतें हैं, राजस्व और पुलिस मिल कर इस पर नियंत्रण करें। इसके साथ उन्होंने कहा कि राजधानी में रात में गश्त बहुत जरूरी है। यहां नशीली दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई बहुत जरूरी है, इनके इको सिस्टम को तोड़िए और अपराध के जड़ में जाइए। नशे के खिलाफ स्कूल कॉलेज में अभियान चलाकर जागरूकता लाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बराबर हो और संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। सभी जिलों की पुलिस योजना बनाकर कार्रवाई करें, ताकि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगे।

इसके पहले राजनांदगांव पुलिस रेंज की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही बिक्री को पुलिस का संरक्षण मिलने पर भी चर्चा की। इसके साथ मुख्यमंत्री ने त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में और कार्यवाही की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगाँव पुलिस रेंज में काम में कोताही को लेकर साफ शब्दों में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में अधिकारी उपस्थित नहीं रहते है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

वहीं दुर्ग पुलिस रेंज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए।

विष्णु देव साय ने कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो, बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।

वहीं बिलासपुर पुलिस रेंज के कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इतने में संतोष नहीं करना है। हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में अपराध में कमी आई है, लेकिन जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए। हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए, ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें।

CG-भारी वर्षा की चेतावनी...2 दिनों के लिए अलर्ट जारी...!!

CG-भारी वर्षा की चेतावनी...2 दिनों के लिए अलर्ट जारी...!!

 रायपुर : 14 और 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1066.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1066.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2278.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 544.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।    

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 961.6 मिमी, बलरामपुर में 1391.7 मिमी, जशपुर में 836.0 मिमी, कोरिया में 964.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 974.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 905.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1122.1 मिमी, गरियाबंद में 1013.7 मिमी, महासमुंद में 849.6 मिमी, धमतरी में 975.6 मिमी, बिलासपुर में 928.8 मिमी, मुंगेली में 1044.8 मिमी, रायगढ़ में 948.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 616.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1128.4 मिमी, सक्ती 947.6 मिमी, कोरबा में 1304.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1092.6 मिमी, दुर्ग में 627.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 810.8 मिमी, बालोद में 1126.1 मिमी, बेमेतरा में 569.7 मिमी, बस्तर में 1218.2 मिमी, कोण्डागांव में 1114.8 मिमी, कांकेर में 1359.9 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1616.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत, 12 सितंबर की रात को दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और पड़ोस पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना और आज, 13 सितंबर की सुबह (05:30 बजे IST) उसी क्षेत्र पर स्थित है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज, 13 सितंबर, 2024 की सुबह (08:30 बजे) उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश तट पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में स्थित है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है -उत्तर-पश्चिम की ओर और कल, 14 सितंबर तक तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।

अपेक्षित प्रभाव (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के कारण)

  • सड़कों पर स्थानीयकृत बाढ़, निचले इलाकों में जल जमाव और मुख्य रूप से उपरोक्त क्षेत्र के शहरी इलाकों में अंडरपास का बंद होना।
  • भारी वर्षा के कारण कभी-कभी दृश्यता में कमी।
  • सड़कों पर जलजमाव के कारण प्रमुख शहरों और सड़क मार्गों पर यातायात बाधित होने से यात्रा का समय बढ़ गया है।
  • कच्ची सड़कों को मामूली क्षति।
  • कमजोर संरचना को नुकसान की संभावना.
  • स्थानीयकृत भूस्खलन/कीचड़ धंसना/भूस्खलन/कीचड़ खिसकना/भूमि धंसना/कीचड़ धंसना।
  • बाढ़ और हवा के कारण कुछ क्षेत्रों में बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान।
  • इससे कुछ नदी जलग्रहण क्षेत्रों में नदी में बाढ़ आ सकती है.
ब्रेकिंग : पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की 50 से ज्‍यादा प्रॉपर्टी ED ने की अटैच, घर के बाहर लगा नोटिस, जाने पूरा मामला

ब्रेकिंग : पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की 50 से ज्‍यादा प्रॉपर्टी ED ने की अटैच, घर के बाहर लगा नोटिस, जाने पूरा मामला

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित घोटाला कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्‍टी सेक्रेटरी सौम्‍या चौरसिया के खिलाफ ईडी ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। उनकी 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है। ED ने अटैच की गई संपत्तियों का बोर्ड उनके घर में चस्पा कर दिया है। बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या विहार स्थित निवास भी शामिल है। सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। सौम्या चौरसिया पर आरोप ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिं का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि सौम्या चौरसिया ने वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं। 

 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 5 मंत्रियों को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध, पढ़िये क्या लिखा है पत्र में.....

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 5 मंत्रियों को लिखा पत्र, किया ये अनुरोध, पढ़िये क्या लिखा है पत्र में.....

 रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के बजट के अंतर्गत विभिन्न विभागों के मंत्रियों को पत्र लिखा है। वित्त मंत्री ने पांच मंत्रियों के विभागों में बजट की राशि के कम खर्च होने पर यह चिट्ठी लिखी है। वित्त मंत्री चौधरी ने मंत्रियों से आग्रह किया है कि खर्च की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा है कि बजट जिस अनुपात में खर्च किया जाना चाहिए था उस अनुपात में खर्च नहीं हो रहा है।

वित्त मंत्री चौधरी ने मंत्रियों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि बजट के निर्धारित मापदंड के अनुसार पूंजीगत व्यय के लिए प्रत्येक तिमाही के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और इसके अनुसार पूंजीगत व्यय होने से कार्यों में निरंतरता के साथ अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। वित्त मंत्री ने अनुरोध किया है कि कार्य योजना तैयार कर और नियमित पर्यवेक्षण के माध्यम से बजट लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। इससे समय पर लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वित्तमंत्री चौधरी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है और कहा ​है कि वर्ष 2024-25 के बजट में आपके विभाग से संबंधित बजट में पूंजीगत व्यय के लिए किए गए प्रावधानों के विरूद्ध अगस्त माह तक गतवर्ष की तुलना में काफी कम व्यय हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 171 करोड़ तथा गृह विभाग में 31 करोड़ पूंजीगत व्यय हुआ है। वित्त विभाग की ओर से विभागों के लिए निर्धारित व्यय सीमा के अनुसार प्रथम छः माही में 40 प्रतिशत (प्रथम तिमाही में 25 प्रतिशत एवं द्वितीय तिमाही में 15 प्रतिशत) व्यय किया जाना है। विभाग में पूंजीगत व्यय की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में निरंतर व्यय तथा इसका नियमित पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है। पूंजीगत व्यय अधिक होने से रोजगारों का सृजन तथा अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में गुणात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूंजीगत व्यय अंतर्गत निर्माण कार्यों के लिए निर्माण कंपनियों/ठेकेदारों के समय पर भुगतान करने से कार्यों की निर्धारित समयावधि में पूर्णता सुनिश्चित होती है। इससे कार्यो की गुणवत्ता भी बेहतर होती है तथा भविष्य में कार्यों की निविदा दरों में भी कमी आती है। अतः 31 जुलाई 2024 तक लंबित सभी नियमित देयकों का भुगतान 30 सितम्बर 2024 तक करने के लिए कृपया अपने अधीनस्थों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

वहीं वित्तमंत्री चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2024-25 के बजट में आपके विभाग से संबंधित बजट में पूंजीगत व्यय के लिए किए गए प्रावधानों के विरूद्ध अगस्त माह तक गतवर्ष की तुलना में काफी कम व्यय हुआ हैं। आदिमजाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग में 20 करोड़ एवं कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग में 18 करोड़ पूंजीगत व्यय हुआ है। वित्त विभाग की ओर से विभागों के लिए निर्धारित व्यय सीमा के अनुसार प्रथम छः माही में 40 प्रतिशत (प्रथम तिमाही में 25 प्रतिशत एवं द्वितीय तिमाही में 15 प्रतिशत) व्यय किया जाना है। विभाग में पूंजीगत व्यय की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में निरंतर व्यय तथा इसका नियमित पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है। पूंजीगत व्यय अधिक होने से रोजगारों का सृजन तथा अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में गुणात्मक प्रभाव पड़ता है।

वहीं वन मंत्री केदार कश्यप को वित्तमंत्री चौधरी ने पत्र लिखा और कहा है कि वर्ष 2024-25 के बजट में आपके विभाग से संबंधित बजट में पूंजीगत व्यय के​ लिए किए गए प्रावधानों के विरूद्ध अगस्त माह तक गतवर्ष की तुलना में काफी कम व्यय हुआ हैं। जल संसाधन विभाग में 655 करोड़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 80 लाख पूंजीगत व्यय हुआ है। वित्त विभाग की ओर से विभागों के लिए निर्धारित व्यय सीमा के अनुसार प्रथम छः माही में 40 प्रतिशत (प्रथम तिमाही में 25 प्रतिशत एवं द्वितीय तिमाही में 15 प्रतिशत) व्यय किया जाना है। विभाग में पूंजीगत व्यय की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में निरंतर व्यय तथा इसका नियमित पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र लिखा और कहा है कि वर्ष 2024-25 के बजट में आपके विभाग से संबंधित बजट में अगस्त माह तक गतवर्ष की तुलना में काफी कम व्यय हुआ हैं। लोक निर्माण विभाग में 1320 करोड़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 220 करोड़ नगरीय प्रशासन विभाग में 348 करोड़ तथा विधि और विधायी कार्य विभाग में 2.29 करोड़ पूंजीगत व्यय हुआ है। विभाग में पूंजीगत व्यय की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में निरंतर व्यय तथा इसका नियमित पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को लिखे पत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि 2024-25 के बजट में आपके विभाग से संबंधित बजट में पूंजीगत व्यय के लिए किए गए प्रावधानों के विरूद्ध अगस्त माह तक गतवर्ष की तुलना में काफी कम व्यय हुआ हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 91 करोड़ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 15 लाख पूंजीगत व्यय हुआ है। वित्त विभाग की ओर से विभागों के लिए निर्धारित व्यय सीमा के अनुसार प्रथम छःमाही में 40 प्रतिशत (प्रथम तिमाही में 25 प्रतिशत एवं द्वितीय तिमाही में 15 प्रतिशत) व्यय किया जाना है। विभाग में पूंजीगत व्यय की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में निरंतर व्यय तथा इसका नियमित पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है। पूंजीगत व्यय अधिक होने से रोजगारों का सृजन तथा अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में गुणात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, जानिए उनके दौरे की खास वजह.....

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, जानिए उनके दौरे की खास वजह.....

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। दो दिनों के प्रवास के दौरान पायलट वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।  जानकारी मिली है कि पायलट के साथ दोनों नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रवास के दौरान नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। 

लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

 जगदलपुर  :- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।

पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

 
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, कानून व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल की समीक्षा कर रहे CM साय

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, कानून व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल की समीक्षा कर रहे CM साय

 रायपुर :- राजधानी रायपुर में चल रही 2 दिवसीय कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। जहाँ CM विष्णुदेव साय जिले की कानून व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल की समीक्षा करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव, DGP सहित प्रदेश भर से IG, संभाग आयुक्त और पुलिस अधीक्षक शामिल होने पहुंचे हैं।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन जिलों के कलेक्टर के साथ हुई मीटिंग में CM विष्णुदेव साय ने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों को भाषा पर संयम रखने को कहा। खासकर CM के निशाने पर सारंगढ़, खैरागढ़, बस्तर और रायगढ़ के कलेक्टर रहे। उन्होंने जनता के काम ढंग से नहीं होने पर नाराजगी जताई।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कड़े तेवर दिखाए। पिछले कुछ दिनों में आम जनता और स्कूली छात्रों से अधिकारियों के दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. आमतौर पर उन्हें सहज और सरल मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाता है, लेकिन आज चल रही कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कड़े तेवर दिखाए। सभी जिला कलेक्टर को दो टूक कहा- भाषा पर संयम रखें, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो मैं करूंगा।

राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 बलरामपुर : जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु शेष बचे राशनकार्डों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तय की गई है।उक्त अवधि में नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्ड धारक राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर या अपने एंड्रॉयड मोबाइल मे राशन कार्ड नवीनीकरण एप के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से

छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से

 रायपुर : इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिन की छुट्टी,. दीपावली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिन की छुट्टी, शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी और ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्ताव भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 
कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री साय आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री साय आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।

निर्माण कार्यों के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी : टंकराम वर्मा

निर्माण कार्यों के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी : टंकराम वर्मा

 कैबिनेट मंत्री व सांसद ने किया 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 10 करोड़ 34 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों क़ा भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 7 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों क़ा भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपये के निर्माण कार्यों क़ा लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 50 हजार रुपये क़ा चेक वितरित किया गया। सांसद अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल क़ी मांग पर लगभग एक करोड़ 26 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्याे क़ी स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि नगरपालिका को सुंदर, स्वच्छ बनाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आपसी भाई-चारा के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्माण सम्बन्धी विकास कायों के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान देना होगा।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि शहरों में निर्माण कार्य लगातार बढ़ रहे है। निर्माण के साथ उसका संरक्षण करना भी नागरिकों क़ा कर्तव्य है। नगर क़ी पहचान केवल अच्छी सड़कें, बिजली, पानी की सतत् आपूर्ति ही नहीं बल्कि वहां के नागरिकों के प्रतिभा एवं गुणों से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने में नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

विकास कार्याे का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण  
अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5 करोड़, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में गार्डन चौक से मणिकंचन केंद्र होते हुए रिस्दा रोड तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 98.34 लाख, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 45.90 लाख रुपये, षष्ठी देवी मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य 35 लाख रूपये, अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड क्र.-2 तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण कार्य 24.74 लाख रूपये क़ा भूमिपूजन तथा वार्ड क्र.-10 मण्डी कॉम्प्लेक्स के पास बाह्य विकास कार्य 79.26 लाख रूपये, हाट बाजार निर्माण कार्य 45 लाख रुपए, नगर भवन जीणोद्धार कार्य 92.10 लाख रुपए, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी-पसारी निर्माण कार्य 60 लाख रुपए एवं अम्बेडकर चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

इन कार्याें की मिली स्वीकृति
स्ट्रीट लाईट के लिए 50 लाख रुपये, आर.सी.सी. रोड निर्माण के लिए 66 लाख रूपये एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ.सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति बघमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक उपस्थित थे।

सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस रुट पर ट्रेन सुविधा की मांग...

सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस रुट पर ट्रेन सुविधा की मांग...

 रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसदीय क्षेत्र रायपुर से केन्द्री और अभनपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज रूट पर ट्रेन सुविधा जल्द शुरू करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि, मेरे संसदीय क्षेत्र अभनपुर जिला रायपुर के आस-पास के गांव के मजदूर, विद्यार्थी, और दूसरे दैनिक यात्री हजारों की संख्या में प्रतिदिन अभनपुर से रायपुर एवं रायपुर से अभनपुर की यात्रा करते है। इसको देखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर रूट पर प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन की महती आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि, पूर्व में विगत 50 वर्षों से संचालित नैरो गेज ट्रेन को वर्तमान में ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। परंतु संचालन अभी आरंभ नहीं हुआ है। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत् सखते हुए रायपुर-केन्द्री-अभनपुर ब्रॉड गेज पर शीघ्र अतिशीघ्र मोनो रेल आरंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित करें।

इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने डीआरएम ऑफिस में रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताते हुए। ट्रेनों के संचालन को बेहतर करने के निर्देश दिए थे।

बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त

बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त

 जगदलपुर : सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, कि विगत मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं

इस सूचना पर नगरनार थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, तभी मुखबीर के बताएं अनुसार मोटर बाइक क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया, जिसे रोकर चेक किया, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिनके बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000/रुपया को बरामद कर बाइक सहित जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

 CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी

CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी

 जशपुर: जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीनदी से सटे घने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के इस खौफनाक हालात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर धड़ से अलग था, जिससे नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि घटनास्थल से कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए गहन जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम, जो लाश के आसपास सबसे पहले पहुंचे, ने बताया, “मृतक के शरीर पर भगवा रंग का बनियान था और उसके बाएं हाथ में एक टैटू के रूप में रिंग का निशान था। ऐसा लगता है कि उसे पहले सड़क से घसीटकर जंगल में लाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की गई।”

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने इस मामले को लेकर कहा, “यह घटना गंभीर है और हम हर संभावित पहलू से इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या के तरीके और मृतक के शरीर पर मिले निशान यह इशारा कर रहे हैं कि यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

 पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश : पूरी पारदर्शिता से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ठोस प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा आम जनता और स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जतायी

स्कूली छात्राओं को समय पर सायकिल वितरित करने को कहा, इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। 

 मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। इस बात का ध्यान जिला प्रशासन को रखना चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गई जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएं। 

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान साफ तौर पर कहा कि इस विभाग का आम लोगों और किसानों से ज्यादा वास्ता है। राजस्व के प्रकरणों का निराकरण बिना किसी लेट-लतीफी के किए जाने से शासन-प्रशासन की छबि बेहतर होती है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की भूमि संबंधी छोटी-छोटी त्रुटियों एवं समस्याओं का निदान पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।  

मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजस्व मामलों के निराकरण की धीमी गति पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने जिलेवार कलेक्टरों से अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ऐसे जिले जिनकी प्रगति 70 प्रतिशत से कम है, उन्हें इस मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवादित बटवारा के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नरों को अधीनस्थ जिलों का नियमित दौरा कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री जी ने अभी पीएम आवास के अंतर्गत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों को स्वीकृति दी है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पीएम आवास का काम काफी पिछड़ गया था। हमें तेजी से इस पर काम करना है। यह सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसके साथ ही हमने चिन्हांकित किये गये लगभग 47 हजार आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने का निर्णय भी लिया है। इस पर भी जुट कर काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वच्छता सर्वे अभी चल रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव और ग्राम पंचायतें स्वच्छता सर्वे को सभी मानदंडों को पूरा करती हों, इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत हैं। मनरेगा रोजगार सृजन का सबसे अच्छा माध्यम है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी अधोसंरचनाएं तैयार करें। मनरेगा में भुगतान संबंधी दिक्कतों का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कलेक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने के साथ ही ट्रेनिंग, बैंक लिंकेज आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने पंचायतों का व्यापक निरीक्षण करने, वहां की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का तेजी से निर्माण कराए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और खैरागढ़, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है।  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा के दौरान गरियाबंद जिले के सूपेबेड़ा में किडनी की बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने और आवश्यकतानुसार दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाकर सेवाएं लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का सभी जिलों में संचालन तथा रोगियों को लाभ सुनिश्चित करने, आगामी 6 माह में शत प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन करने, पीएम जनऔषधि केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर जिले में बेहतर स्थिति की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों को भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरस्वती सायकल योजना के वितरण में कुछ जिलों में हुई लेट-लतीफी को लेकर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने कलेक्टरों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सायकल का वितरण शिक्षा सत्र शुरू होते ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुकमा एवं बलरामपुर जिले में साइकिल वितरण अब तक न होने पर की स्थिति को देखते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जन मन योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कबीरधाम जिले में वन अधिकार पट्टा के कार्य में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और जिन जिलों में डिजिटलाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है, वहां तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्रम एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा और कलेक्टरों को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रावासों में भोजन मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए महतारी वंदन योजना को सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में कोई पात्र महिला वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पीएम मातृ वंदन योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कुपोषण को जड़ से समाप्त करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए विभाग को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और श्री पी. दयानंद तथा सभी संबंधित विभागों के सचिव सहित सभी संभागों के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के आयुक्त भी मौजूद थे।
CG: राशन कार्ड को लेकर जरुरी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश....

CG: राशन कार्ड को लेकर जरुरी खबर, मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश....

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बने। समय पर राशन दुकान खुलें। ग्रामीणों को सुगमता के साथ राशन मिले। एफसीआई और नान में समय पर चावल जमा हो जाएं। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन के विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनसमस्या निवारण पखवाड़े में प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। शहरों में पीएम आवास में हुए बेहतर काम के लिए कलेक्टरों की सराहना हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की गरीब परिवारों को आवास दिलाना हमारा अहम लक्ष्य है। नगरीय निकायों के लिए केंद्रित स्वच्छता और पेयजल से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए। अमृत मिशन 2.0 योजना समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें।